रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1661 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 266 मरीज, दुर्ग से 122, राजनांदगांव से 122, बालोद से 56, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 23, धमतरी से 46, बलौदा बाजार से 103, महासमुंद से 67, गरियाबंद से 10, बिलासपुर से 99, रायगढ़ से 129, कोरबा से 153, जांजगीर-चांपा से 127, मुंगेली से 6, जीपीएम से 7, सरगुजा से 50, कोरिया से 62, सूरजपुर से 51, बलरामपुर से 23, जशपुर से 42, बस्तर से 8, कोंडागांव से 23, दंतेवाड़ा से 13, सुकमा से 5, कांकेर से 31, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1461 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 17468 है |
आज 1,661 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,461 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 2,41,288 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 17,468 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/TnnNxdAQBe
— Health Department CG (@HealthCgGov) December 16, 2020
नई दिल्ली। मौसम में बदलाव के साथ अब कोहरे ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ने के कारण मैदानी इलाकों में कोहरे की धुंध छायी हुई है, जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। इसको देखते हुए उत्तर रेलवे ने करीब 34 गाड़ियों को रद्द कर दिया है, वहीं 26 ट्रेनों की फेरों की संख्या भी घटा दिया है। इसके अलावा आंशिक तौर पर 4 ट्रेनों को निरस्त किया है।
BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1605 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज राजधानी रायपुर से
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1605 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 292 मरीज, दुर्ग से 114, राजनांदगांव से 143, बालोद से 69, बेमेतरा से 29, कबीरधाम से 9, धमतरी से 68, बलौदा बाजार से 41, महासमुंद से 62, गरियाबंद से 25, बिलासपुर से 75, रायगढ़ से 133, कोरबा से 132, जांजगीर-चांपा से 126, मुंगेली से 15, जीपीएम से 8, सरगुजा से 44, कोरिया से 26, सूरजपुर से 53, बलरामपुर से 35, जशपुर से 27, बस्तर से 6, कोंडागांव से 32, दंतेवाड़ा से 10, सुकमा से 4, कांकेर से 20, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2108 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 17637 है |
आज 1,605 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 2,108 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 17,637 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/Rc4vLvDa6a
— Health Department CG (@HealthCgGov) December 15, 2020
दिल्ली, केन्द्र सरकार की तरफ से लाए गए तीनों नए कृषि कानूनों के विरोध में 20 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली-नोएडा सड़क वाले चिल्ली बॉर्डर को बुधवार को पूरी तरह से बंद करने की धमकी दी है. सिंघु बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन के दौरान किसान नेताओं ने मंगलवार को कहा कि लड़ाई ऐसे दौर में पहुंच गई है, जहां पर हम जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसान नेता इंद्रजीत दीघे ने कहा कि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को लोग 20 दिसंबर को गांवों, प्रखंडों में श्रद्धांजलि देंगे. उन्होंने कहा कि सोमवार को देश के 350 जिलों में हमारा प्रदर्शन सफल रहा, किसानों ने 150 टोल प्लाजा को ‘मुक्त’ कराया.
पढ़ें : हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल का छज्जा गिरने से कई श्रमिक दबे एक महिला श्रमिक की हुई मौत
किसान नेता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हम इस आंदोलन को और विशाल बनाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक कैंपेन की शुरुआत कर रही है कृषि बिलों को प्रमोट करने के लिए. इन्द्रजीत ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक आंदोलन है और किसानों की एकता को तोड़ने की हर संभव कोशिश विफल होगी.
पढ़ें : नाबालिग के मां बनने पर खुला रेप का राज, भाई ही बना दरिंदा, जाने कहाँ की है ये खबर
इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि कल 150 टोल प्लाजा फ्री हुए, 350 गांव में आंदोलन हुआ. उससे सरकार बौखला गई है। अब उन्होंने फुट डालने के लिए एसवाईएल का मुद्दा उठा दिया है. 21 दिन में पानी मांग रहे हैं. ये ऐतिहासिक आंदोलन है. इसकी एकता नहीं तोड़ी जा सकती. ये कामयाब नहीं होने वाला. पहले से योजना बनाकर कॉरपोरेट्स ने कानून बनवाये.
इधर, युद्धवीर सिंह ने कहा कि देश के किसान उनकी शहादत को बेकार नहीं होने देगा. उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया हैरान करने वाला है. युद्धवीर ने कहा कि पीएम एक तरफ कह रहे हैं कि वे किसानों के साथ हैं और दूसरी तरफ फिक्की की सभा में कॉर्पोरेट्स को कह रहे हैं कि वे कृषि क्षेत्र में आएं. उन्होंने कहा कि किसान अपनी जिद पर है. सरकार ये गलतफहमी निकाल दें कि इनकी संख्या घटेगी. सरकार ये जान लें कि हम पीछे हटने वाले नहीं हैं.







.jpg)