BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 भारतीय रेलवे ने 31 जनवरी तक इन ट्रेनों को किया रद्द, कई के समय में भी बदलाव

भारतीय रेलवे ने 31 जनवरी तक इन ट्रेनों को किया रद्द, कई के समय में भी बदलाव

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पहले से ही गिनी चुनी ट्रेनें चल रही हैं तो वहीं अब कोहरे के चलते भी रेल यातायात पर मार पडऩे लगी है। देश के कई हिस्सों में कोहरे के चलते रेलवे ने काफी ट्रेनों को रद्द करने का फैसला का किया है। बताया जा रहा है कि रलवे ने रेलवे ने 31 जनवरी तक कई ट्रेनें रद्द की हैं। इसके अलावा रेलवे ने 31 जनवरी तक कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है। अगर आप इन रेल सफर की तैयारी में है तो इस लिस्ट को देख लें।
 
 
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16 दिसंबर से एक जनवरी तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसमें गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस (ट्रेन संख्या 02571) 16, 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 7, 20, 24, 27 और 31 जनवरी के बीच सभी बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर (ट्रेन संख्या 02572) 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर और 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जनवरी के बीच सभी सोमवार को गुरुवार को रद्द रहेगी। 
 

भारतीय रेलवे ने कोहरे की वजह से कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया है। इनमें गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज (ट्रेन संख्या 05004) 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक प्रयागराज रामबाग से कानपुर अनवरगंज के बीच रद्द रहेगी। वहीं कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर (ट्रेन संख्या 05003) 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज रामबाग के बीच रद्द रहेगी। 
 

कुछ ऐसी भी ट्रेनें हैं जिन्हें किसान आंदोलन के कारण रद्द किया गया है। आंदोलन के कारण पंजाब की कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। रेलवे ने अमृतसर-दरभंगा (ट्रेन संख्या 05212) को रद्द कर दिया है। ये ट्रेन अमृतसर से 13 दिसंबर को रवाना होने वाली थी। इसके अलावा अमृतसर-जयनगर अंबाला (ट्रेन संख्या 04652) और जयनगर-अमृतसर अंबाला (ट्रेन संख्या 04651) को रद्द किया गया है। 
 दो करोड़ के ड्रग्स बरामद, बच्चों को हथियार बनाकर करते थे स्मगलिंग

दो करोड़ के ड्रग्स बरामद, बच्चों को हथियार बनाकर करते थे स्मगलिंग

मुंबई। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद देश की आर्थिक राजधानी और फिल्म सितारों की नगर मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ जांच एजेंसी की कार्रवाई लगातार जारी है। मुंबई में कल रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दो करोड़ रुपये के 6 किलोग्राम हैशिश के साथ 2 महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे ने कहा है कि उच्च गुणवत्ता वाले हैशिश को कश्मीर से मुंबई ले जाया गया था। एनसीबी ने कहा कि आरोपी, जो कुर्ला (पूर्व) के निवासी है, कथित तौर पर मुंबई में बेचने के लिए कश्मीर से शहर में ड्रग्स ला रहा है। एक अधिकारी ने कहा, वे गिरोह बच्चों के साथ यात्रा करते हैं और किसी भी संदेह को बढ़ाने से बचने के लिए महिलाओं को शामिल करते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी को आरोपियों के बारे में विशेष जानकारी मिली थी और लंबे समय से उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। तीनों को नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह के घर से भी गांजे बरामद हुए थे। इसके बाद पति के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में कोर्ट से उन्हें जमात मिल गई। 
 दोस्त बना हैवान: दोस्त की पत्नी के साथ रेप कर सेनाधिकारी फरार

दोस्त बना हैवान: दोस्त की पत्नी के साथ रेप कर सेनाधिकारी फरार

कानपुर। कानपुर में सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो (सीओडी) में तैनात कर्नल रैंक के एक सेना अधिकारी ने कैंट इलाके में अधिकारी की मेस में कथित तौर पर अपने दोस्त को बेहोशी की दवा पिलाई और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना 10 दिसंबर की है लेकिन शनिवार को कैंट पुलिस स्टेशन में महिला के पति द्वारा शिकायत करने के बाद अब सामने आई है। थाने में महिला के पति ने कर्नल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
 

महिला के पति के अनुसार, उनके दोस्त कर्नल नीरज गहलोत ने उन्हें और उनकी रूसी पत्नी को अपने यहां रात के खाने के लिए आमंत्रित किया। आमंत्रण स्वीकार करके वे 10 दिसंबर को लखनऊ से कानपुर आ गए। एसपी राज कुमार अग्रवाल ने कहा, दिन में खरीदारी करने के बाद वे सीओडी में कर्नल के आधिकारिक बंगले पर गए, जहां उन्हें कर्नल ने बेहोशी की दवा वाली शराब पिलाई। उनके बेहोश होने के बाद कर्नल ने अपने दोस्त की पत्नी को खींचकर दूसरे कमरे में ले गए और वहां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने कर्नल को धक्का दिया और चिल्लाई भी लेकिन कर्नल ने उसे बेहरमी से मारा जिससे महिला बेहोश हो गई।
 

 

होश में आने पर महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीडि़ता का पति शिकायत दर्ज कराने के लिए रविवार को कैंट थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रूस की हैं और पिछले 10 सालों से भारत में रह रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। कर्नल अभी फरार है।
बड़ी खबर: द डर्टी पिक्चर में काम करने वाली इस ऐक्ट्रेस की मौत, फ्लैट पर खून से लथपथ मिली बॉडी

बड़ी खबर: द डर्टी पिक्चर में काम करने वाली इस ऐक्ट्रेस की मौत, फ्लैट पर खून से लथपथ मिली बॉडी

द डर्टी पिक्चर और लव सेक्स और धोखा जैसी फिल्मों में नजर आने वाली ऐक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आर्या बनर्जी का शव दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क में स्थित उनके फ्लैट में मिला है। उनका शव खून से लथपथ था। बताया जा रहा है कि नौकरानी आर्या बनर्जी के घर काम करने गई थी लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर वह झील पुलिस स्टेशन गई और मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आर्या बनर्जी का फ्लैट अंदर से बंद था। पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। पुलिस ने घर के अंदर बिस्तर पर ऐक्ट्रेस की बॉडी को देखा। उनके नाक से खून बह रहा था और मुंह से उल्टी हुई थी।

आर्या बनर्जी का असली नाम देवदत्ता बनर्जी था। वह प्रसिद्ध सितार वादक पंडित निखिल बनर्जी की सबसे छोटी बेटी थीं। उन्होंने फिल्म च्लव सेक्स और धोखाज् में डेब्यू किया और फिर उन्होंने फिल्म च्द डर्टी पिक्चरज् में काम किया है।
 बड़ा हादसा: सड़क हादसे में सगाई से लौटते आरक्षक समेत 5 की मौत

बड़ा हादसा: सड़क हादसे में सगाई से लौटते आरक्षक समेत 5 की मौत

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना मंं एक सिपाही समेत 5 लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा कधई के पिपरी खालसा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि जिस पुलिस आरक्षक संदीप यादव की मौत हुई है, उसी की सगाई से सभी लोग वापस घर लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया। हादसे की वजह ड्राइवर के नशे में बताया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने पीड़ितों की हर संभव मदद के निर्देश भी दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक आरक्षक संदीप यादव की रविवार दोपहर में ही सगाई हुई थी। संदीप यादव मऊ जिले के चिरैयाकोट चौकी पर तैनात थे। 1 दिसम्बर को सगाई के लिए छुट्टी लेकर प्रतापगढ़ आए थे। रविवार दोपहर सगाई करने के बाद शाम को होने वाली साली सुप्रिया यादव के शादी समारोह में शिरकत करने पट्टी गए थे। शादी में शामिल होकर लौटते समय दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को गैस कटर से काटकर पांचों के शव को बाहर निकाला और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में संदीप (सिपाही), अखिलेश, राहुल, पप्पू, संदीप यादव की मौत हुई है। ये सभी नगर कोतवाली के खजोहरी गांव के रहने वाले थे। संदीप यादव और अखिलेश दोनो चचेरे भाई थे।

सूत्रों के मुताबिक, मऊ जिले के चिरैयाकोट चौकी पर तैनात सिपाही संदीप यादव की रविवार दोपहर रामनारायण यादव की बेटी से सगाई हुई थी। शाम को होने वाली साली की शादी में शिरकत करने सिपाही संदीप अपने चचेरे भाई अखिलेश और पड़ोसियों के साथ पट्टी के कुन्दनपुर गांव गए थे। वहां सुप्रिया यादव की शादी में शामिल होने के बाद सभी बोलेरो सवार पांच युवक घर वापस लौट रहे थे। घर से 14 किलोमीटर पहले ही बोलेरो कार हादसे का शिकार हो गयी।
BIG BREAKING : प्रदेश की राजधानी में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1259 नए मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : प्रदेश की राजधानी में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1259 नए मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1259 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 209 मरीज, दुर्ग से 71, राजनांदगांव से 83, बालोद से 101, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 12, धमतरी से 61, बलौदा बाजार से 52, महासमुंद से 49, गरियाबंद से 6, बिलासपुर से 125, रायगढ़ से 82, कोरबा से 79, जांजगीर-चांपा से 106, मुंगेली से 8, जीपीएम से 8, सरगुजा से 41, कोरिया से 23, सूरजपुर से 23, बलरामपुर से 8, जशपुर से 11, बस्तर से 13, कोंडागांव से 22, दंतेवाड़ा से 15, सुकमा से 1, कांकेर से 18, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 9, अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 640 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19070 है | 

VIDEO : ट्रक और कार में हुई भीषण भिडंत, रूह कंपा देने वाला विडियो आया सामने, देखें कहाँ की है यह खबर

VIDEO : ट्रक और कार में हुई भीषण भिडंत, रूह कंपा देने वाला विडियो आया सामने, देखें कहाँ की है यह खबर

हैदराबाद | विप्रो जंक्शन पर गचीबोवली के पास रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। इस सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य घायल हो गया। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। हादसे का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : झील में पलटी भाजपा नेताओं की नाव, भाजपा की रैली में हुआ हादसा, पढ़ें पूरी खबर 

पुलिस के अनुसार, आईआईआईटी, हैदराबाद की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार गाउलिडोडी की तरफ जा रही थी और कार रेड सिग्नल तोड़कर आगे बढ़ गई | इसी दौरान कोकापेट से आ रही और आईआईआईटी की ओर जा रहे एक टिप्पर वाहन ने कार को टक्कर मार दी|

पढ़ें : बड़ी खबर : दो युवकों ने की नाबालिग से रेप के बाद हत्या, चाय पीने के बहाने घुसे थे घर में, इलाके में मचा हड़कंप 

टक्कर इतनी भीषण थी कि टिप्पर वाहन भी पलट गया और कार कई मीटर दूर तक घसीटती चली गई| घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने निकटवर्ती कॉपोर्रेट अस्पताल में दम तोड़ दिया| पुलिस ने मृतक की कार से शवों को निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतकों की पहचान के. संतोष (25), (टेक महिंद्रा कर्मचारी) चिन्ता मनोहर (23), (एनीमेशन कंपनी में कर्मचारी), कोल्लुरू पवन कुमार (24), पप्पू भारद्वाज (20) और नागीसेट्टी रोशन (23) के रूप में हुई है. वे सभी मधुपुर के मारुति मेन्स हॉस्पिटल में ठहरे थे |

BIG BREAKING : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

BIG BREAKING : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आई है | खबर मिली है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले दिनों वो बंगाल दौरे पर थे। बंगाल से लौटने के बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जेपी नड्डा ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी शेयर की है।

मुंबई पुलिस का रिपब्लिक टीवी पर एक और कार्यवाही, इस बार इसे किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस का रिपब्लिक टीवी पर एक और कार्यवाही, इस बार इसे किया गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने रविवार को रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को कथित टेलीविजन रेटिंग अंक (टीआरपी) हेरफेर घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। फर्जी टीआरपी घोटाला अक्तूबर में सामने आया था जब रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के माध्यम से एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ टेलीविजन चैनल टीआरपी के नंबरों में हेराफेरी कर रहे हैं।

(विकास खानचंदानी)
हंसा बार्क की उन कंपनियों में शामिल है जो पैनल घरों या लोगों के मीटर के साथ जुड़ी रहती है। टीआरपी, घरों में दर्शकों के डाटा को रिकॉर्ड करके मापता है, जो विज्ञापनदाताओं को आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण होता है। पुलिस के अनुसार, इन घरों में से कुछ को रिपब्लिक टीवी और कुछ अन्य चैनलों को देखने के लिए रिश्वत दी जा रही थी। हालांकि रिपब्लिक टीवी ने आरोपों से साफ इनकार किया था।
चैनल के एक अन्य कर्मचारी घनश्याम सिंह, जो पश्चिमी क्षेत्र के वितरण प्रमुख हैं, को पिछले महीने कथित टीआरपी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उन्हें इस महीने जमानत मिल गई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसी बीच, रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी ने पिछले हफ्ते बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया। उन्होंने टीआरपी हेरफेर घोटाले में मुंबई पुलिस द्वारा आगे की जांच पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका दायर की। रिपब्लिक टीवी के मालिक गोस्वामी और एआरजी आउटलेयर मीडिया द्वारा दायर याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि कंपनी के कर्मचारियों में से एक को पुलिस ने हिरासत के दौरान यातना दी थी।
 

एक बार फिर बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हुई हत्या, भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप

एक बार फिर बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हुई हत्या, भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप

बैरकपुर, पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ से घर-घर जाकर प्रचार करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया. पार्टी के कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. इस घटना में छह अन्य लोग घायल भी हो गए. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है.

Also Read:-  मुख्यमंत्री बघेल के साथ दौड़ा पूरा छत्तीसगढ़ बोले मेरे साथ छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान दौड़ रहा
पुलिस ने बताया कि हालीशहर क्षेत्र में जिन लोगों पर हमला किया गया उसमें सैकत भवाल नाम का एक व्यक्ति भी शामिल था. हमले के बाद जब भवाल को कल्याणी स्थित जेएनएम अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हालीशहर नगर निकाय के वार्ड संख्या छह में हुए हमले में छह अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


तृणमूल कांग्रेस का आरोपों से इनकार

बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने भवाल की हत्या कर दी. हालांकि राज्य में सत्तारूढ़ दल ने इन आरोपों से इनकार किया है.

Also Read:- विश्वविद्यालय के वेबिनार में अचानक चलने लगा अश्लील वीडियो, लोग हुए हैरान
नैहट्टी से तृणमूल कांग्रेस विधायक पार्थ भौमिक ने कहा कि भवाल की मौत क्षेत्र के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का परिणाम है और बीजेपी बेवजह मामले को राजनीतिक रंग दे रही है. बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के संयुक्त आयुक्त अजय ठाकुर ने कहा कि घटना के संबंध में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

 

BIG BREAKING : शादी माहोल के बाद रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1632 नए मरीजों की हुई पहचान, 12 की मौत

BIG BREAKING : शादी माहोल के बाद रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1632 नए मरीजों की हुई पहचान, 12 की मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1632 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 253 मरीज, दुर्ग से 103, राजनांदगांव से 110, बालोद से 75, बेमेतरा से 28, कबीरधाम से 10, धमतरी से 63, बलौदा बाजार से 71, महासमुंद से 95, गरियाबंद से 29, बिलासपुर से 99, रायगढ़ से 82, कोरबा से 92, जांजगीर-चांपा से 225, मुंगेली से 6, जीपीएम से 6, सरगुजा से 47, कोरिया से 27, सूरजपुर से 45, बलरामपुर से 23, जशपुर से 21, बस्तर से 14, कोंडागांव से 25, दंतेवाड़ा से 23, सुकमा से 5, कांकेर से 45, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 6, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1073 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 18640 है | 

BIG BREAKING : रायपुर में जारी है कोरोना कहर, प्रदेश में आज कुल 1491 नए मरीजों की हुई पहचान, 13 मरीजों की मौत

BIG BREAKING : रायपुर में जारी है कोरोना कहर, प्रदेश में आज कुल 1491 नए मरीजों की हुई पहचान, 13 मरीजों की मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1491 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 206 मरीज, दुर्ग से 106, राजनांदगांव से 82, बालोद से 102, बेमेतरा से 22, कबीरधाम से 28, धमतरी से 76, बलौदा बाजार से 60, महासमुंद से 79, गरियाबंद से 7, बिलासपुर से 96, रायगढ़ से 154, कोरबा से 68, जांजगीर-चांपा से 131, मुंगेली से 7, जीपीएम से 13, सरगुजा से 40, कोरिया से 26, सूरजपुर से 44, बलरामपुर से 31, जशपुर से 9, बस्तर से 14, कोंडागांव से 33, दंतेवाड़ा से 9, सुकमा से 2, कांकेर से 36, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 9, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2178 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 18346 है | 

क्राइम ब्रांच ने 1.4 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ 2 विदेशी नागरिक समेत 4 को किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने 1.4 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ 2 विदेशी नागरिक समेत 4 को किया गिरफ्तार

मुंबई, न्यू ईयर के नजदीक आते ही एजेंसियों ने ड्रग्स पेडलर्स की धड़ पकड़ तेज कर दी है. मुंबई में NCB और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीमों ने कुछ महीनों में ड्रग्स से जुड़ी कई करवाई की है.


गुरुवार की देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 11 को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर मुंबई के खुजरीया नगर, कांदिवली में रेड कर 4 लोगों को 1.4 करोड़ के एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है जिसमें दो विदेशी नागरिक और दो भारतीय नागरिक हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सनी संजय साहू उम्र 34 साल, फ्लूगन्स उर्फ रोल्स उर्फ मुस्तफा लोड 31 साल दीनानाथ चव्हान 33 साल और जर्मन जेरी 29 साल है.


ड्रग्स के साथ रंगे हाथ किया गिरफ्तार- पुलिस

मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि लार्ड और जेरी ये ड्रग्स की सप्लाई साहू और चव्हान को करते थे जिसके बाद ये लोग उसे ड्रग्स पीने वालों को बेचा करते थे. पुलिस को उनके सूत्रों से मिली थी कि साहू और चौहान ये ड्रग्स की डिलीवरी लार्ड और जेरी से लेने वाले हैं जिसके बाद 8 से 10 लोगों की टीम ने कांदिवली में ट्रैप लगाकर चारो को ड्रग्स के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस इनके ग्राहकों की जानकारी निकाल ने में जुट गई है

इस पूरे ड्रग्स के कारोबार में साहू और चौहान को बहुत ही मुनाफा होता था यह दोनों ड्रग्स रु.600 प्रति ग्राम की दर से खरीदा करते थे और ड्रग्स का नशा करने वालों को रु.2000 से रु.3000 प्रति ग्राम के हिसाब से बेचा करते थे. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके ग्राहक कौन है. इससे पहले गुरुवार की दोपहर को क्राइम ब्रांच की यूनिट 8 की टीम ने एक 35 साल के अजिनाथ शिंदे को 26 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया. जांच में ये भी पता चला कि शिंदे उस्मानाबाद से ड्रग्स लाकर मुंबई में बेचा करता था.
 

ममता और केंद्र की लड़ाई हुई तेज, मुख्य सचिव और DGP को नहीं भेजेगी दिल्ली

ममता और केंद्र की लड़ाई हुई तेज, मुख्य सचिव और DGP को नहीं भेजेगी दिल्ली

कोलकाता, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार और केंद्र सरकार के बीच लड़ाई और तेज हो गई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को दिल्ली तलब किया था. लेकिन अब ममता बनर्जी सरकार ने अपने अफसरों को दिल्ली भेजने से साफ मना कर दिया है. सरकार ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी 14 दिसंबर को दिल्ली नहीं जाएंगे. गृह मंत्रालय द्वारा दोनों को तलब किये जाने पर राज्य सरकार का ये कदम तनाव को और बढ़ाएगा.

इधर, पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के बाद राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब किए जाने पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय पर हमला बोला और कहा कि भगवा दल ऐसी स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है जहां केंद्र सरकार राज्य से संबंधित मामलों में हस्तक्षेप कर सके. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसदों-सौगत रॉय तथा कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि नड्डा के काफिले में ‘दोषी अपराधी’ और गुंडे थे तथा हिंसा भड़काने के गलत इरादे से उनके पास हथियार थे.

बनर्जी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगने के लिए केंद्र सरकार पत्र भेजकर जो काम कर रही है, वह असंवैधनिक है. गृह मंत्रालय का मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब करना अस्वीकार्य है.’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा और केंद्र सरकार द्वारा ऐसी स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है जहां वे संघीय ढांचे में हस्तक्षेप कर सकें.’


बनर्जी ने कहा कि बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के भड़काऊ भाषणों से माहौल खराब हो रहा है. बनर्जी ने दावा किया कि नड्डा के साथ ‘दोषी अपराधी’ तथा भाजपा से जुड़े सशस्त्र लोग थे. पश्चिम बंगाल में नड्डा के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार की सुबह उस समय हमला किया था जब वह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने डायमंड हार्बर जा रहे थे.
भाजपा के सूत्रों के अनुसार हमले में वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई नेता घायल हो गए.
नड्डा के काफिले पर हमले को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर स्पष्टीकरण देने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब किया है.
 

इस राज्य के मुख्यमंत्री भी आये कोरोना के चपेट में...

इस राज्य के मुख्यमंत्री भी आये कोरोना के चपेट में...

शिलांग। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मुख्यमंत्री संगमा ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वे होम आइसोलेशन में हैं।उन्होंने उन लोगों से अपील की है जो पिछले पांच दिनों के दौरान उनके संपर्क में आए हैं। संपर्क में आने वाले लोगों से अपनी सेहत पर नजर रखने तथा जरूरत पड़ने पर अपनी कोविड टेस्ट करवाने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि मेघालय में अब तक 12586 कोरोना के मरीजों की पहचान की गयी है। उनमे से 11855 को इस महामारी से मुक्ति मिल चुकी है। अभी फ़िलहाल 534 सक्रीय करोना के मरीज मेघालय में हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसके इलावा अब तक 123 कोरोना रोगियों की मौत हो गयी है। इसी बीच मुख्यमंत्री का कोविड पॉजिटिव होना गहरी चिंता का विषय है। क्योंकि वे बुधवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ बैठक की थी। उसके बाद उन्होंने मीडिया को भी सम्बोधित भी किया था।
राज्य का स्वस्थ्य विभाग हर परिस्थिति में सतर्क है और कड़ी नजर रखे हुए है। वहीं मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के कोरोना संक्रमित होने की सूचना पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमरा देब नेगहरी ने चिंता जताई है। साथ ही उनकी अच्छी सेहत की ईश्वर से कामना की है।
 

 

BIG BREAKING : रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज 1518 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज 1518 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1518 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 210 मरीज, दुर्ग से 101, राजनांदगांव से 102, बालोद से 74, बेमेतरा से 22, कबीरधाम से 27, धमतरी से 125, बलौदा बाजार से 90, महासमुंद से 56, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 127, रायगढ़ से 95, कोरबा से 137, जांजगीर-चांपा से 64, मुंगेली से 10, जीपीएम से 9, सरगुजा से 53, कोरिया से 27, सूरजपुर से 40, बलरामपुर से 17, जशपुर से 7, बस्तर से 20, कोंडागांव से 49, दंतेवाड़ा से 6, सुकमा से 3, कांकेर से 21, नारायणपुर से 4, बीजापुर से 7, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1859 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19346 है | 

गजब खबर : प्रदेश के इस कॉलेज से BA द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रहा है इमरान हाशमी और सनी लियोनी का बेटा, पढ़ें क्या है पूरी खबर

गजब खबर : प्रदेश के इस कॉलेज से BA द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रहा है इमरान हाशमी और सनी लियोनी का बेटा, पढ़ें क्या है पूरी खबर

मुजफ्फरपुरबिहार के मुजफ्फरपुर के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन की परीक्षा का एडमिट कार्ड बनाने में विश्वविद्यालय प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है | ऑनलाइन एडमिट कार्ड पर एक स्टूडेंट के पिता का नाम इमरान हाशमी और मां के नाम की जगह पर सनी लियोनी लिखा गया है | वहीं छात्र के एड्रेस की जगह मुजफ्फरपुर के रेड लाइट एरिया चतुर्भुज स्थान का पता लिखा हुआ है | ये एडमिट कार्ड सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रहा है | 

पढ़ें : BIG BREAKING : पुलिस विभाग में हुई बड़ी फेरबदल, 150 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, देखें पूरी सूची

पूरा मामला मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखण्ड का है जहां बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के धनराज महतो कॉलेज में पढ़ने वाले कुंदन कुमार नामक छात्र के एडमिट कार्ड पर मां का नाम सनी लियोनी और पिता का नाम इमरान हाशमी लिखा गया है | वहीं पता चतुर्भुज स्थान अंकित है |

पढ़ें : बड़ी खबर : दुल्हे की कार में चढ़ गया सामने से आ रहा ट्रक, दूल्हे के जीजा समेत 2 की मौत, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

ऐसे में सवाल उठता है कि स्नातक के पार्ट-2 का फॉर्म भरते वक्त छात्र के माता-पिता का नाम कैसे बदल गया और यदि पार्ट वन में भी यही नाम था तो फिर उस वक्त की जांच क्यों नहीं की गई?

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के कांगेर वैली आकादमी में पदस्थ शिक्षक के घर हुई लाखों की चोरी, लाखों के जेवरात सहिंत नगदी पार 

हालांकि, इस संबंध में बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राम कृष्ण ठाकुर ने बताया है कि मामले की जानकारी मिली है | प्रथम दृष्टया ये किसी की शरारत लग रही है | पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों पर करवाई की जाएगी |

BIG BREAKING : शुरू हुआ नए संसद भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम, पीएम नरेन्द्र मोदी मौजूद

BIG BREAKING : शुरू हुआ नए संसद भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम, पीएम नरेन्द्र मोदी मौजूद

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है नए संसद भवन का भूमि पूजन | अक्टूबर 2022 तक नए भवन का निर्माण पूरा करने की तैयारी है, ताकि देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर इसी भवन में सत्र का आयोजन हो| नए संसद भवन में लोकसभा का आकार मौजूदा से तीन गुना ज्यादा होगा| राज्यसभा का भी आकार बढ़ेगा| कुल 64,500 वर्गमीटर क्षेत्र में नए संसद भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की ओर से कराया जाएगा|

संसद भवन का डिजाइन एचसीपी डिजाइन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया
नए संसद भवन का डिजाइन एचसीपी डिजाइन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है| शहरी कार्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, नया संसद भवन वर्ष 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नये भारत की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप होगा| यह अगले सौ साल की जरूरतों के मद्देनजर बनाया जाएगा| ताकि भविष्य में सांसदों की संख्या बढ़ने पर भी कोई दिक्कत न आए|

नई लोकसभा मौजूदा आकार से तीन गुना बड़ी होगी
मंत्रालय के मुताबिक, नया संसद भवन अत्याधुनिक, तकनीकी सुविधाओं से युक्त होगा| सोलर सिस्टम से ऊर्जा बचत भी होगी| मौजूदा संसद भवन से सटी त्रिकोणीय आकार की नई इमारत सुरक्षा सुविधाओं से लैस होगी| नई लोकसभा मौजूदा आकार से तीन गुना बड़ी होगी और राज्यसभा के आकार में भी वृद्धि की गई है| नए भवन की सज्जा में भारतीय संस्कृति, क्षेत्रीय कला, शिल्प और वास्तुकला की विविधता का समृद्ध मिलाजुला स्वरूप होगा| डिजाइन योजना में केंद्रीय संवैधानिक गैलरी को स्थान दिया गया है| आम लोग इसे देख सकेंगे|

बड़ी खबर : प्रदेश ने आज कुल 1421 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 9 मरीजों की हुई मौत

बड़ी खबर : प्रदेश ने आज कुल 1421 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 9 मरीजों की हुई मौत

रायपुर । प्रदेश में आज कुल 1421 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है । आज प्रदेश में 978 कोरोना मरीज इलाज उपरांत स्वस्थ्य हो कर घर लौटे है । आज प्रदेश में कुल 9 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । अब प्रदेश में 19778 एक्टिव मरीज है 

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 1467 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 12 मरीजों की हुई मौत

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 1467 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 12 मरीजों की हुई मौत

रायपुर । प्रदेश में आज कुल 1467 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है । आज प्रदेश में 1290 कोरोना मरीज इलाज उपरांत स्वस्थ्य हो कर घर लौटे है । आज प्रदेश में कुल 12 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । अब प्रदेश में 19516 एक्टिव मरीज है