रायपुर अभी-अभी 88 नये करोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है जिसमें बिलासपुर से 28 बस्तर से 22 रायपुर से 19 कोंडागांव से 9 कांकेर से 8 सुकमा से 2 शामिल है, इस तरह प्रदेश में आज कुल 483 मरीजों की पहचान हुई है|

रायपुर, प्रदेश में आज कुल 395 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 174, दुर्ग से 53, बिलासपुर से 37, राजनांदगांव से 31, रायगढ़ से 19, नारायणपुर से 12, जांजगीर चांपा से 9, कोरबा व बलरामपुर से 8-8, गरियाबंद से 7, बालोद, महासमुंद, कांकेर व अन्य राज्य से 6-6, जसपुर से तीन, धमतरी, बलौदाबाजार, सरगुजा, कोरिया से 2-2, बेमेतरा व सूरजपुर से 1-1 नए मरीज मिले हैं, आपको बता दें आज प्रदेश में कुल 6 लोगों की मृत्यु हुई है इसके साथ ही मृत्यु का कुल आंकड़ा अब 77 हो गया है, वहीं प्रदेश में आज 217 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2767 हो गई है|
395 persons tested positive for #COVID19 today in chhattisgarh, tally reaches 10,932. Also, 217 patients were discharged today taking the total number of recoveries in the state to 8,088.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/iNJjKnM12E
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 6, 2020
रायपुर | राजधानी रायपुर में लाॅकडाउन घोषित किए जाने के साथ ही महानदी भवन और इंद्रावती भवन के संचालन पर भी रोक लगाई गई थी | सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए लाॅकडाउन अवधि में वर्क फ्राम होम के निर्देश दिए थे | बीते हफ्ते इंद्रावती भवन में पांच कर्मचारी कोरोना पाॅजीटिव पाए गए थे |

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिल रही है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उनके परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए है | जानकारी के अनुसार गौरीशंकर अग्रवाल के संपर्क में आने वाले 11 लोग भी संक्रमित पाए गए है। गौरी शंकर के अलावा उनकी पत्नी, बेटा, बहु, बड़ी बेटी, दामाद के अलावा अन्य शामिल हैं।
बेटे नितिन अग्रवाल और बहु संध्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया में बयान जारी कर संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव पाए जाने के बाद वे होम आइसोलेट हो गए हैं।
सोशल मीडिया में दी गई जानकारी में उन्होंने कहा कि, “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर home isolation हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।”
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह...
Nitin Agrawal द्वारा इस दिन पोस्ट की गई गुरुवार, 6 अगस्त 2020
रायपुर | राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि राजधानी रायपुर में लॉकडाउन हटा दिया गया है | जिला कलेक्टर डॉ भारतीदासन ने बताया की लॉक डाउन हटाने के साथ-साथ कुछ पाबंदियां भी सख्ती के साथ लागू की गई हैं, जिसमें रात का कर्फ्यू शामिल है। रविवार को सभी व्यवसाय को बंद करते हुए एक दिन का साप्ताहिक लॉकडाउन रखा गया है। इसके साथ ही दुकानदारों को दुकान में मास्क भी रखना होगा। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने की स्थिति में प्रशासन दुकान में 15 दिनों के लिए ताला जड़ सकती है।
पढ़ें : जिला प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुई बैठक, 3 बजे तक ही दुकानें खोलने की जताई सहमति
जानकारी के अनुसार सब्जी बेचने वालों को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान आप सब्जी, दूध, मटन, मछली आदि खरीद सकते हैं।
किराना दुकानों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। जबकि मोबाइल ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रॉनिक्स कपड़े का व्यवसाय सहित अन्य सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोपहर 11 से रात 7 बजे तक आपके लिए खुले रहेंगे। आपको बता दें कि लॉकडाउन खुलने के बाद अब होटल में डाइनिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए सुबह 10 से रात 9 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। जबकि होम डिलिवरी रात 8 से 10 बजे तक जारी रहेगी।
छोटे ठेला व्यवसाइयों के लिए भी राहत की खबर है। अब वह सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम 5 से रात 9 बजे तक अपनी खाद्य सामाग्री बेच सकेंगे |
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में आज तड़के एक निजी अस्पताल में आग लग जाने से तीन महिलाओं समेत 8 कोरोना मरीज़ों की दर्दनाक मौत हो गई। उप मुख्यमंत्री सह स्वस्थ मंत्री नितिन पटेल ने बताया कि नवरंगपुरा इलाक़े में स्थित श्रेय अस्पताल के आइसीयू वार्ड में तड़के लगभग 3 बजे आग लग गई। इसे कोरोना के उपचार के लिए सरकार ने नामित किया था।
Ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF would be given to the next of kin of those who have lost their lives due to the hospital fire in Ahmedabad. Rs. 50,000 each would be given to those injured due to the hospital fire.
— PMO India (@PMOIndia) August 6, 2020
रायपुर | राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 अगस्त की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है।
अद्यतन रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन घोषित क्षेत्र इस प्रकार हैं -
रायपुर । अभी अभी छत्तीसगढ़ प्रदेश में 90 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से 59, दुर्ग से 17, महासमुंद से 6, बलौदाबाजार से 5, रायगढ़, कोरबा व कोरिया से 1-1 मरीज शामिल है । प्रदेश में आज कुल 2 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है । प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 2555 है ।

रायपुर, प्रदेश में आज कुल नए 205 करोना मरीजों की पहचान की गई जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 83, दुर्ग से 32, बस्तर से 18, राजनांदगांव से 16, महासमुंद से 13, रायगढ़ व बलौदा बाजार से 9-9, जसपुर से 5, सरगुजा व नारायणपुर से चार-चार, जांजगीर चांपा, कांकेर व अन्य राज्य से 2-2, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, बिलासपुर, सूरजपुर व कोडागांव से एक- एक मरीज मिले हैं, वहीं प्रदेश में आज दो लोगों की मृत्यु हो गई इसके बाद मृत्यु का कुल आंकड़ा अब 71 हो गया है|
वहीं प्रदेश में आज 258 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, इस तरह प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2465 हो गई है |
आज कुल 205 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 258 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 5, 2020
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 10407 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2465 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/h4eIo89A0F
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 12 साल की एक मासूम के साथ दरिंदगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हैवानों ने उस मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. पहले उस मासूम के साथ रेप किया गया और उसके बाद उसकी जान लेने की भी कोशिश की गई. 12 साल की मासूम अब अस्पताल में ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही है. दिल को दहला देने वाली ये वारदात राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके की है.
दरअसल मंगलवार शाम को पुलिस ने 12 साल की एक मासूम बच्ची को खून से लथपथ हालत में आउटर दिल्ली संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया. जब बच्ची को अस्पताल ले जाया गया तो वहां मौजूद डॉक्टर के भी रोंगटे खड़े हो गए. बच्ची बुरी तरह से घायल थी. उसके पूरी शरीर पर घाव ही घाव थे. ऐसा लग रहा था, जैसे धारदार हथियार से वार किए गए हों.
संजय गांधी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उस मासूम को एम्स के लिए रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है, लेकिन बच्ची की हालात नाजुक बनी हुई है.
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज तो कर लिया है, लेकिन अभी तक ये पता नहीं चला है कि आखिर बच्ची की ये हालात किसने की. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है बच्ची के ऊपर हमला उस समय किया गया जब वो अपने घर में अकेली थी. इस घटना ने एक बार फिर से दिल्ली को शर्मसार कर दिया है.

















