राहत साहब का Cardiac Arrest की वजह से आज शाम 05:00 बजे इंतेक़ाल हो गया है.....
— Dr. Rahat Indori (@rahatindori) August 11, 2020
उनकी मग़फ़िरत के लिए दुआ कीजिये....
नई दिल्ली | पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सोमवार को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में एक ब्रेन सर्जरी की गई। मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए की गई इस सर्जरी के बाद अब वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। यह जानकारी सूत्रों से मिली है।
On a visit to the hospital for a separate procedure, I have tested positive for COVID19 today.
— Pranab Mukherjee (@CitiznMukherjee) August 10, 2020
I request the people who came in contact with me in the last week, to please self isolate and get tested for COVID-19. #CitizenMukherjee
नईदिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि बेटियों का पैतृक संपत्ति पर अधिकार होगा, भले ही हिंदू उत्तराधिकार (अमेंडमेंट) अधिनियम, 2005 के लागू होने से पहले ही कोपर्शनर की मृत्यु हो गई हो. हिंदू महिलाओं को अपने पिता की प्रॉपर्टी में भाई के बराबर हिस्सा मिलेगा. दरअसल साल 2005 में ये कानून बना था कि बेटा और बेटी दोनों को अपने पिता के संपत्ति में समान अधिकार होगा. लेकिन ये साफ नहीं था कि अगर पिता का देहांत 2005 से पहले हुआ तो क्या ये कानून ऐसी फैमिली पर लागू होगा या नहीं. आज जस्टिस अरुण मिश्रा की अगुआई वाली बेंच ने ये फैसला दिया कि ये कानून हर परस्थिति में लागू होगा. अगर पिता का देहांत कानून बनने से पहले यानी 2005 से पहले हो गया है तो भी बेटी को बेटे के बराबर अधिकार मिलेगा|
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश में अभी अभी 123 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है । जिसमे रायगढ़ से 58, रायपुर से 24, बीजापुर से 8, जांजगीर-चांपा से 6, राजनांदगांव व सरगुजा से 5-5, बस्तर व दंतेवाड़ा से 4-4, कांकेर से 3, कोरिया व कोंडागांव से 2-2, धमतरी व बलौदाबाजार से 1-1, मरीज शामिल है । थोड़े देर पहले 304 मरीजों की पहचान की गई थी । इसी के साथ आज प्रदेश में कुल 427 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है । प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 3509 है ।

रायपुर, प्रदेश में आज 304 नए करोना मरीजों की पहचान की गई है जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 148, दुर्ग से 40, महासमुंद से 20, राजनांदगांव से 15, जांजगीर चांपा से 12, नारायणपुर से 11, जसपुर से 9, बेमेतरा व सरगुजा के 7-7, बिलासपुर से 6, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर से 4-4, गरियाबंद, बलौदा बाजार व रायगढ़ से 3-3, बालोद व कांकेर से 2-2, धमतरी, बलरामपुर, दंतेवाड़ा व अन्य राज्य से एक-एक मरीज मिले हैं, वहीं राज्य में आज 3 लोगों की मृत्यु हो गई है जिससे मृत्यु का कुल आंकड़ा 99 हो गया है|
प्रदेश में आज 208 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, इस तरह कुल एक्टिव मरीजों की संख्या अब 3386 हो गई है,वहीं विगत रात्रि भी 50 करोना मरीज मिले थे इसके साथ साथ ही 24 घंटे में कुल 354 मरीजों की पहचान है|
आज कुल 304 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 208 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 10, 2020
कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3386 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/xZjvvxjjsD
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत का झंडा उठाए सचिन पायलट ने सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात की. नई दिल्ली स्थित राहुल गांधी के सरकारी आवास पर हुई मुलाकात लगभग दो घन्टे चली, इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. राहुल गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस का सियासी संकट खत्म होने की कगार पर है और पायलट की सम्मानजनक घर वापसी का रास्ता लगभग तैयार हो चुका है.
सूत्रों के मुताबिक शुरू से ही प्रियंका गांधी सचिन पायलट के संपर्क में थीं. पायलट पर कार्रवाई और मामला अदालत में जाने के बाद बातचीत टूट गई थी लेकिन पिछले दिनों सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी से फिर बात की और जाहिर किया कि वह राहुल गांधी से मिलना चाहते थे. सोमवार को पायलट को राहुल से मिलने का समय मिला. सूत्रों के मुताबिक राहुल से मुलाकात में पायलट ने कहा कि उनका मतभेद गहलोत से है, कांग्रेस से नहीं. पायलट ने कहा कि उन्होंने कोई भी पार्टी विरोधी बयान नहीं दिया. पायलट की पूरी बात सुनने के बाद राहुल गांधी ने उनसे कहा कि राजस्थान सरकार को कोई खतरा नहीं होना चाहिए जिस पर पायलट ने हामी भरी.
बातचीत सकारात्मक रूप से खत्म होने के बाद राहुल और प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत से भी बात की. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक गहलोत और सचिन पायलट के मामले को लेकर सुलह और बीच का रास्ता निकालने के लिए एक कमिटी बनाई जा सकती है. इस बीच संभावना यह भी है कि पायलट को कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भूमिका भी दी जा सकती है.
वहीं दूसरी तरफ इस पूरे घटनाक्रम से अवगत कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पायलट खेमे के आधा दर्जन से ज्यादा विधायक कांग्रेस पार्टी में वापसी करना चाहते थे. कुछ विधायकों ने पिछले दिनों व्यक्तिगत तौर पर अशोक गहलोत से मुलाकात की और समर्थन देने की बात कही. कांग्रेस नेता के मुताबिक पायलट को एहसास हो गया कि उनके खेमे में फूट पड़ चुकी है और ऐसे में समय रहते हथियार डालने में भलाई है.
दरअसल गहलोत सरकार में अपनी तथाकथित उपेक्षा से आहत पायलट महीने भर से अपने खेमे के डेढ़ दर्जन विधायकों के साथ राजस्थान से बाहर डेरा डाले हुए हैं. विधायक दल की दो-दो बैठकों का बहिष्कार कर उन्होंने बगावत तो साफ तौर पर कर दी थी लेकिन कभी भी पार्टी के खिलाफ बयान नहीं दिया था और गांधी परिवार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश में लगे रहे.
इस दौरान उनके खेमे के डेढ़ दर्जन विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द करने से जुड़ा कारण बताओ नोटिस का मामला हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक चला. पायलट कैंप के वकीलों की बीजेपी से नजदीकियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने खुल कर तंज भी कसा लेकिन पायलट की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. राहुल गांधी भी पायलट जैसे युवा नेता को खोना नहीं चाहते थे. जाहिर है जैसे ही पायलट के तेवर ढीले पड़े राहुल गांधी ने उन्हें मिलने का समय दे दिया और राजस्थान कांग्रेस और गहलोत सरकार दोनो को संकट से निकालने रास्ता तैयार कर दिया.
राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं और बहुमत के लिए 101 विधायकों का समर्थन जरूरी है. कांग्रेस के पास कुल अपने 107 विधायक हैं तो वहीं 15 निर्दलीय जिससे ये आंकड़ा 122 को हो जाता है. वहीं बीजेपी के पास 73 और 3 सहयोगी जिससे कुल 76 विधायक होते हैं. यानी कांग्रेस के पास अभी बहुमत है, बीजेपी के पास नहीं है

















