बड़ी खबर: इस राज्य में जहरीली शराब पीने से हुई 21 लोगों की मौत, जहरीली शराब बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार
रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है, यहां रोजाना सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। आज भी जिले से 104 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि राजधानी रायपुर का पुलिस लाइन नया हॉट स्पॉट के तौर पर चिन्हित किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे के भीतर 31 पुलिसकर्मी कोरोना की जद में आ गए हैं। वहीं जिले में 3 डॉक्टर और 3 नर्सिंग स्टाफ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
नईदिल्ली। सीबीआई ने नौसेना में फर्जी बिल के जरिए घोटाले करने के मामले में शुक्रवार को चार राज्यों में एक साथ छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुई छापेमारी में सीबीआई की टीम करीब 30 ठिकानों पर पहुंची और कार्रवाई की। पश्चिमी नौसेना कमान को आईटी हार्डवेयर की आपूर्ति के लिए जाली बिल बनाकर 6.76 करोड़ रुपये के घपले का आरोप है। बता दें कि घोटाले का ये पूरा मामला पश्चिमी नौसेना का है।
रायपुर। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कई वरिष्ठ अफसरों के लिए नई पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इसमें एआईजी, आईजी, डीआईजी, एडीजी को नई पदस्थापना दी गई हैं।
राज्य पुलिस प्रमुख डीजीपी डीएम अवस्थी ने एक आदेश जारी करते हुए हिमांशु गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह एचआर मनहर, उप पुलिस निरीक्षक, योजना प्रबंध, मनीष शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक लेखा एवं कल्याण, आरपी साय, उप पुलिस महानिरीक्षक, लेखा एवं कल्याण शाखा की जिम्मेदारी मिली हैं। देखे आदेश-



बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में एक और थाना हुआ सील, थाने में पदस्थ एक पुलिस कर्मी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश में अभी अभी 81 और नए कोरोना संक्रमित मरीजो की पहचान की गई है । जिसमे जांजगीर-चाम्पा से 17, कवर्धा से 16, कोरिया व रायपुर से 11-11, सरगुजा से 7, रायगढ़ से 5, बिलासपुर व सूरजपुर से 4-4, दुर्ग व महासमुंद से 2-2, कोरबा व जशपुर से 1-1 मरीज शामिल है ।

रायपुर, आज प्रदेश में कुल 175 में करोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 93, राजनांदगांव से 21, दुर्ग से 13, कोंडागांव से 9, बिलासपुर से 8, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार से 4-4, कांकेर, नारायणपुर से 3-3, मुंगेली, कोरिया, सूरजपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा से 2-2, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, सरगुजा, बलरामपुर जसपुर से 1-1 नए मरीज मिले हैं आपको बता दें रायपुर टिकरापारा निवासी एक मरीज की मृत्यु हो गई है जिसके कारण मृत्यु का कुल आकड़ा अब 51 हो गया है, इसके साथ ही आज प्रदेश से 285 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं वहीं प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2803 हो गई है
आज कुल 175 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 285 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/JwUiyZoMe9
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 30, 2020
रायपुर, रायुपर में शुक्रवार और शनिवार को किराना दुकान सुबह 6 से 10 बजे तक खोली जा सकेगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ एस भारतीदासन ने आदेश जारी किया है।
आमजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 31 जुलाई और 1 अगस्त को लॉकडाउन के दौरान किराना दुकान सुबह 6 से 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। इस दौरान शासन द्वारा लॉकडाउन में निर्धारित नियमों का पालन सभी को करना अनिवार्य है।




अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 अगस्त को भूमि पूजन के साथ ही राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। लेकिन सुनने को मिला है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में विदेशी भक्त दान नहीं कर सकेंगे। सिर्फ भारत में रहने वाले राम भक्त ही श्री राम मंदिर निर्माण में अपना दान दे सकेंगे। क्योंकि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अभी विदेशी मुद्रा में दान स्वीकार नहीं करेगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक विदेशी मुद्रा लेने के लिए एक व्यवस्था है। उसके लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक होता है और ट्रस्ट अभी पंजीकरण नहीं कराएगा।
पढ़ें : राजधानी के प्रोफ़ेसर कॉलोनी में आरक्षक के घर पर हुई लाखों की चोरी, मामला दर्ज














