नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर: प्रदेश में आज 285 मरीज मिले 6 कि हुई मौत, रायपुर से 101 समेत बाकि इन जिलो से है..

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 285 मरीज मिले 6 कि हुई मौत, रायपुर से 101 समेत बाकि इन जिलो से है..

रायपुर, प्रदेश में आज 285 नए कोरोना वायरस मरीजों की पहचान हुई है जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 101, दुर्ग से 37, बिलासपुर से 30, कांकेर से 24, बलौदा बाजार से 18, बलरामपुर से 11, रायगढ़ व बस्तर से 9-9, सरगुजा से 7, राजनांदगांव व कोरबा से 6-6, कोंडागांव से 5, जांजगीर-चांपा, मुंगेली व सुकमा से 3-3, बालोद, गरियाबंद, कोरिया, जसपुर व बीजापुर से 2-2, बेमेतरा, दंतेवाड़ा व अन्य राज्य से एक-एक नए मरीज मिले हैं| आपको बता दें विगत रात्रि भी कुल 8 मरीज रायपुर जिला से मिले थे|
वहीं प्रदेश में आज 6 लोगों की मृत्यु हो गई है जिसके साथ की मृत्यु का कुल आंकड़ा अब 96 हो गया है|
वहीं प्रदेश में 227 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3243 हो गई है|
 

सऊदी ने पाकिस्तान से कहा, 'आज से उधारी बंद है, कृपया उधार मांग कर शर्मिंदा न करें'

सऊदी ने पाकिस्तान से कहा, 'आज से उधारी बंद है, कृपया उधार मांग कर शर्मिंदा न करें'

कश्मीर मामले को लेकर सऊदी अरब को खरीखोटी सुना रहे पाकिस्तान को अब तगड़ा झटका लगा है। कंगाली से उबरने के लिए पाकिस्तान ने सऊदी अरब से कच्चा तेल उधार लेने के लिए 3 साल की डील की थी, लेकिन सऊदी सरकार ने इस डील को समय से पहले ही खत्म कर दिया है।
दरअसल, मई के बाद से ही पाकिस्तान को सऊदी से कच्चा तेल नहीं मिला है। वहीं, सऊदी सरकार ने पाकिस्तान को इस मामले में कोई जवाब भी नहीं दिया है।

पाकिस्तान के हालिया बर्ताव के कारण सऊदी ने अपने वित्तीय समर्थन को वापस भी ले लिया है। अक्टूबर 2018 में सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 3 साल के लिए 6.2 बिलियन डॉलर का वित्तीय पैकेज देने का ऐलान किया था। इसमें 3 बिलियन डॉलर की नकद सहायता शामिल थी, जबकि बाकी के पैसों के एवज में पाकिस्तान को तेल और गैस की सप्लाई की जानी थी।

इस समझौते के अनुसार शुरुआत में सऊदी ने पाकिस्तान को नकदी और तेल की सुविधा केवल एक साल के लिए दिया था, लेकिन बाद के वर्षों में इसे बढ़ाकर तीन साल के लिए कर दिया गया। इस 3 बिलियन डॉलर की नकद सहायता के लिए पाकिस्तान 3.3 फीसदी की दर से ब्याज की अदायगी भी कर रहा था।

पाकिस्तानी पेट्रोलियम विभाग के प्रवक्ता साजिद काजी ने कहा कि यह करार मई में समाप्त हो गया। वित्त विभाग इसके नवीकरण का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सऊदी अरब सरकार से जवाब का इंतजार है। बजट अनुमानों के अनुसार सरकारर को वित्त वर्ष 2020-21 में न्यूनतम एक अरब डॉलर का कच्चा तेल मिलने की उम्मीद है। पाकिस्तान का वित्त वर्ष जुलाई से शुरू होता है।
 

बड़ी खबर : सेप्टिक टैंक सफाई करने उतरे मजदुर व घर मालिक समेत 6 लोगों की हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : सेप्टिक टैंक सफाई करने उतरे मजदुर व घर मालिक समेत 6 लोगों की हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

देवघर | झारखण्ड के देवघर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | देवघर जिले के देवीपुर इलाके से दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल यहां सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे 6 लोगों की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि सभी की मौत जहरीली गैस के रिसाव से हुआ है । मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर सभी मृतकों का शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना देवीपुर गांव की है। निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान यह हादसा हुआ। खबरों के मुताबिक करीब 10-12 फीट गहरी निर्माणाधीन टंकी का दोनों ढक्कन बंद था। सुबह करीब नौ बजे मिस्त्री-मजदूर पहुंचे तो टंकी का ढक्कन हटाकर मजदूर लीलू मांझी (27) को सेंट्रिंग खोलने के लिए अंदर उतारा गया। उसके अंदर उतरते ही कोई गतिविधि नहीं हुई तो गृहस्वामी ब्रजेश वर्णवाल(50) टंकी के अंदर गया और वह भी अंदर में ही रह गया। हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन दोनों की कोई हरकत नहीं मिथिलेश(44) भी टंकी के अंदर उतर गया।

मिथिलेश को टंकी में उतरने से लोगों ने रोका भी, किंतु उसने किसी की बात नहीं मानी। इसके बाद बारी-बारी से मिस्त्री गोविंद मांझी(50) सहित उसके दोनों पुत्र बगलू (30) व लालू (25) भी टैंक के अंदर गया और वहीं रह गया। मामले की सूचना पाकर देवीपुर थाना प्रभारी करुणा सिंह सहित एएसआई शंभू नाथ शर्मा, सफुद्दीन पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी मंगाकर बगल की बाउंड्री तोड़वाकर जेसीबी अंदर घुसाया गया। सैप्टिक टंकी तोड़कर सभी को बाहर निकलवाया गया और इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

अमित शाह के कोरोना निगेटिव होने की खबर गृह मंत्रालय ने की खारिज, कहा- नहीं हुआ कोविड टेस्ट

अमित शाह के कोरोना निगेटिव होने की खबर गृह मंत्रालय ने की खारिज, कहा- नहीं हुआ कोविड टेस्ट

नई दिल्ली. गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट निगेटिव आने की खबर को गृह मंत्रालय के खारिज किया है. समाचार एजेंसी ने गृह मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से बताया कि अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अभी कोई कोविड टेस्ट नहीं किया गया है. गृह मंत्रालय के अधिकारी का यह बयान दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के उस ट्वीट के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमित शाह की ताजा कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार को ट्वीट करके कहा था, 'देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है.' हालांकि गृह मंत्रालय की तरफ से इस जानकारी के बाद मनोज तिवारी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है.

 

दरअसल अमित शाह ने पिछले दिनों कोरोना संक्रमण (COVID-19) के हल्के लक्षण दिखने के बाद कोविड टेस्ट कराया था. उन्होंने दो अगस्त को खुद ट्वीट कर बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

 

गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, मनोज तिवारी ने ट्वीट कर दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, मनोज तिवारी ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली, गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी दी. बता दें कि 2 अगस्त को शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इसके बाद उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 21 लाख के पार, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 64 हजार से ज्यादा केस

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 21 लाख के पार, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 64 हजार से ज्यादा केस

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 21 लाख के आंकड़े को पार कर गई है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 64,399 मामले सामने आए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में इस समय 6,28,747 एक्टिव केस हैं जबकि 14,80,884 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. देश में अब तक 43,379 लोगों की मौत हो चुकी है.

ALSO READ:- हलषष्ठी व्रत पर पढ़ें यह पौराणिक कथा

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 24 घंटे के अंदर 861 लोगों की मौत हुई है जबकि देश में रिकवरी रेट-68.78% हो चुका है. इसी के साथ देश में पॉजिटिविटी रेट-8.95% हो गई है.
 

कोरोना अपडेट: अभी अभी 61 और मरीज मिलने की हुई पुष्टि आज कुल 385 मिले

कोरोना अपडेट: अभी अभी 61 और मरीज मिलने की हुई पुष्टि आज कुल 385 मिले

रायपुर, अभी-अभी 61 नए मरीज की और पहचान हुई है, जिसमें रायपुर जिला से 36, बिलासपुर से 9, बेमेतरा से पांच, दुर्ग से चार, राजनांदगांव व बलौदा बाजार से दो- दो, कोरबा जांजगीर चांपा व कोरिया से 1-1 मरीज मिले हैं, इसके साथ ही एक और मरीज की मृत्यु हो गई है जिससे मृत्यु का अब कुल आंकड़ा 90 हो गया है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3183 हो गई है। 

बड़ी खबर: प्रदेश में आज भी मरीजो का आकड़ा 300 के पार, रायपुर से 109 समेत बाकी इन जिलो से ....

बड़ी खबर: प्रदेश में आज भी मरीजो का आकड़ा 300 के पार, रायपुर से 109 समेत बाकी इन जिलो से ....

रायपुर, प्रदेश में आज कुल 324 नए कोरोना वायरस मरीजो की पहचान हुई है, जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 109, राजनांदगांव से 58, रायगढ़ से 19, बलोदा बाजार व सुकमा से 18-18, दुर्ग से 17, कबीरधाम से 15, बस्तर से 14, बिलासपुर से 9, गरियाबंद व कांकेर से 7-7, नारायणपुर से 5, बीजापुर व जसपुर से 4-4, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, कोरबा, जांजगीर, कोरिया, बलरामपुर व दंतेवाड़ा से 2-2, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर व अन्य राज्य से 1-1 मरीज मिले हैं|
आपको बता दें इसके अलावा 263 मरीज आज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, वहीं प्रदेश में आज दो लोगों की मृत्यु हो गई है इसके बाद मृत्यु का कुल 89 आंकड़ा हो गया है, वहीं प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3072 हो गई है|

 


 

 सावधान: कोरोना के बाद अब नए वायरस ने दी छत्तीसगढ़ में दस्तक, जाने कितना है खतरनाक

सावधान: कोरोना के बाद अब नए वायरस ने दी छत्तीसगढ़ में दस्तक, जाने कितना है खतरनाक

अंबागढ़ चौकी। कोरोना वायरस कोविड-19 से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है सभी का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। इसी बिच एक और खबर मिल रही है की कोरोना के बाद अब एक और वायरस ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। यह वायरस इंसानों के लिए नहीं बल्कि मवेशियों की जान का खतरा बन गया है। यह वायरस बड़े पैमाने पर फैल रहा है। लंम्पी स्किन डिजीज नामक वायरस साउथ अफ्रीका से छत्तीसगढ़ पहुंचा है। इसके संक्रमण से अब अंबागढ़ चौकी, छुरिया, मोहला, मानपुर समेत जिले भर के किसानों के मवेशी ग्रसित हो गए हैं। इधर इस वायरस से मवेशियों को बचाने व समुचित इलाज के लिए पशु चिकित्सालयों में दवाई ही उपलब्ध नहीं है। 

पढ़िए पूरी खबर-
अंबागढ़ चौकी, छुरिया, मोहला, मानपुर समेत राजनांदगांव जिले के कई हिस्सों में साउथ अफ्रीका में फैला लम्पी स्किन डिजीज वायरस उड़ीसा के रास्ते छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दस्तक दे चुका है, वायरस की जद में आकर मवेशी भारी तादाद में बीमार पड़ रहे हैं। इधर समुचित इलाज और संक्रमण से बचने के लिए पशु औषधालय में दवाई उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते किसान व ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उनके मवेशी अशक्त व बीमार जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

वनांचल सहित राजनांदगांव जिले में भारी मात्रा में पशुओं को लंम्पी स्किन डिसीज वायरस के प्रकोप में आ गए हैं जिसके चलते शरीर में गांठ सूजन बुखार के बीच बिना किसी इलाज के मवेशी तड़पने लगे हैं। बताया गया कि इस वायरस के प्रकोप से मवेशियों की मौत कम हो रही है परंतु गाय, बैल, भैंस और भैंसा को संक्रमण पूरी तरह से तोड़ते हुए अशक्त व कमजोर बना रही है जिसके चलते गोवंश दूध नहीं दे पा रहे हैं और किसानी में उपयुक्त पशु कमजोर हो गए हैं, जो खड़े होने के काबिल नहीं है। 
 आशा कार्यकर्ताओं की नहीं सुनती अंधी-बहरी सरकार: राहुल

आशा कार्यकर्ताओं की नहीं सुनती अंधी-बहरी सरकार: राहुल

नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आशा कार्यकर्ताओं की स्थिति को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह अंधी-बहरी है इसलिए आशा बहिनों की बात नहीं सुनती।

गांधी ने ट्वीट किया, आशा कार्यकर्ता देशभर में घर-घर तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुँचती हैं। वो सही मायने में स्वास्थ्य वॉरियर्स हैं लेकिन आज ख़ुद अपने हक़ के लिए हड़ताल करने पर मजबूर हैं। सरकार गूँगी तो थी ही, अब शायद अंधी-बहरी भी हो गयी है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना योद्धा बताते हुए कहा कि छह लाख आशा कार्यकर्ता सरकार की अनदेखी के कारण हड़ताल पर जाने को मजबूर है।

 केरल विमान हादसा: मरने वाले यात्रियों में से एक यात्री निकला कोरोना पॉजिटिव

केरल विमान हादसा: मरने वाले यात्रियों में से एक यात्री निकला कोरोना पॉजिटिव

कोझिकोड। केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान एक हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में काई लोगों की जा चुकी है। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि मरने वाले यात्रियों में से एक शख्स कोरोना पॉजिटिव था।
 
 
बता दें कि शुक्रवार शाम हुए हादसे में दो पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी। वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से कोझिकोड आ रहा विमान रनवे पर फिसल गया जिससे यह हादसा हुआ। 
 
 
मिली जानकारी के अनुसार विमान हादसे को लेकर जांच चल रही है। स्थिति का जायजा लेने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के अलावा केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मौके पर पहुंचे। 
 
 
बता दें कि कोरोना संकट के बीच भारत मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस का एएक्सबी344, बोइंग 737 दुबई से कोझिकोड आ रहा था। केरल में शुक्रवार को तेज बारिश हो रही थी। दुबई से 184 यात्रियों और क्रू के 6 सदस्यों को लेकर कोझिकोड पहुंचा यह विमान रनवे पर फिसल गया और दीवार से जा टकराया जिसमें इसके दो हिस्से हो गए। 
 केरल प्लेन क्रैश: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10-10 लाख रुपए

केरल प्लेन क्रैश: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10-10 लाख रुपए

कोझीकोड। कोझिकोड हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामलों में जांच टीम को महत्वपूर्ण सुबूत मिले हैं। आज नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की एक टीम ने शनिवार को विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है। ब्लैक बॉक्स फ्लाइट डेटा के अलावा पायलटों के बीच हुई बातचीत और साथ ही साथ उनके और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर के बीच हुए संवाद को रिकॉर्ड करता है। इस बातचीत से ही अब हादसे के सही कारणों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। 
 
 
इस मामले में डीजीसीए एक विस्तृत जांच करेगा और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने विमान दुर्घटना के बाद हालात और राहत उपायों का जायजा लिया। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अंतरिम राहत के रूप में हम प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये और मामूली चोटों वालों को 50,000 रुपये का भुगतान करेंगे। पुरी ने कहा कि विमान को हमारे सबसे अनुभवी और प्रतिष्ठित कमांडर, कप्तान दीपक साठे द्वारा संचालित किया जा रहा था। वह इस वर्ष सहित 27 बार इस हवाई क्षेत्र पर उतरा था।
 दो SP और 5 IPS का तबादला आदेश जारी, देखे आदेश

दो SP और 5 IPS का तबादला आदेश जारी, देखे आदेश

रायपुर। प्रदेश में दो SP और 5 IPS का तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दे की राज्य सरकार ने मुंगेली और राजनांदगांव के SP का फेरबदल किया है। मुंगेली के नए SP अरविंद कुजूर होंगे और वही मुंगेली SP डी श्रवण को राजनांदगांव का नया SP बनाया गया है। दखे आदेश-
 एयर इंडिया विमान हादसे में अब तक 18 की मौत, पढ़े पूरी खबर

एयर इंडिया विमान हादसे में अब तक 18 की मौत, पढ़े पूरी खबर

चेन्नई। एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं विमान विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि फिसलन भरा रनवे, तेज हवा, खराब मौसम की स्थिति और नियमित स्थान से आगे विमान का उतरना, ये सब मिलाकर एक घातक संयोजन हो सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस की स्किडिंग हुई होगी।
 
 
दुबई से उड़ान भरने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार शाम कोझिकोड में उतरते समय रनवे से फिसल गया और नीचे गहरी घाटी में जा गिरा। इस दुर्घटना में दो पायलटों सहित करीब 18 लोग मारे गए। विमान में छह क्रू टीम के सदस्यों सहित 190 यात्री सवार थे। विमान के शुक्रवार शाम 7.41 बजे लैंडिंग के दौरान भारी बारिश हो रही थी।
एक पायलट ने बताया, यह टायर और रनवे के बीच घर्षण की कमी के कारण हो सकता है। बारिश के कारण जलभराव भी प्रमुख कारण (हाइड्रोप्लेनिंग) हो सकता है।
 
 
पायलट ने कहा कि हाइड्रोप्लेनिंग एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पानी की उपस्थिति के कारण सतह से पहिए का संपर्क टूट जाता है और पहिया पिसलने लगता है। इससे ब्रेक लगाना असंभव हो जाता है और विमान की गति लैंडिंग के बाद कम नहीं हो सकती है।

पूर्व भारतीय वायु सेना (आईएएफ) नेविगेटर ने बताया कि मानक 9,000 फीट का कोझिकोड रनवे इस तरह के विमान के लिए कोई समस्या उत्पन्न नहीं कर सकता है।
 
 
पूर्व नेविगेटर ने कहा, संभवत:, विमान थ्रेशोल्ड या सामान्य स्थान से आगे उतरा, खराब ²श्यता, मजबूत अनुकूल हवा और फिसलन भरे रनवे के कारण यह दुर्घटना हुई।
 बड़ी खबर: ओडिशा में आया 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके

बड़ी खबर: ओडिशा में आया 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके

भुवनेश्वर। ओडिशा के गजपति और गंजाम जिलों में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। एक अधिकारी ने बताया कि कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भुवनेश्वर के मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि गजपति में शनिवार सुबह करीब सात बजकर 10 मिनट पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।
 
 
मौसम विज्ञान कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर पोस्ट में बताया, 'भूकंप का केंद्र गंजाम जिले के परिभेटा और तांडीगुडा इलाकों के समीप स्थित था जो आर उदयगिरी इलाके के पास है। भूकंप के झटके गंजाम जिले के पात्रपुर और गजपति जिले के मोहना इलाके में महसूस किए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'गजपति जिले के आर उदयगिरी ब्लॉक में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। जिले में कहीं से भी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
कोरोना अपडेट: अभी अभी 80 और मरीज मिलने की हुई पुष्टि, 3 और कि हुई मौत

कोरोना अपडेट: अभी अभी 80 और मरीज मिलने की हुई पुष्टि, 3 और कि हुई मौत

रायपुर, अभी-अभी 80 नए मरीज मिले हैं जिसमें जिला रायपुर से 36, दुर्ग से 19, बस्तर से 10, राजनांदगांव, मुंगेली व सरगुजा से 3-3, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बिलासपुर, रायगढ़ से 1-1 हैं, आपको बता दें अभी 10 और मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं इस तरह आज कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 231 रही है, वही तीन लोगों की और मौत हो गई इससे आज मृत्यु का कुल आंकड़ा 10 हो गया और अब तक 87 लोगो को मृत्यु हो गयी हैं, इसी तरह आज कुल 378 नए मरीजों की पहचान हुई है| प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजो कि संख्या 3002 हो गयी है |

कोझिकोड में लैंडिंग के वक्त Air India का विमान फिसलकर घाटी में गिरा, 2 टुकड़े हुए विमान में 191 लोग सवार थे

कोझिकोड में लैंडिंग के वक्त Air India का विमान फिसलकर घाटी में गिरा, 2 टुकड़े हुए विमान में 191 लोग सवार थे

कोझिकोड। कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट (करीपुरम एयरपोर्ट) पर लैंडिंग के वक्त दुबई से आया एयर इंडिया (Air India) एक्सप्रेस फ्लाइट IX-1344 का विमान रनवे से फिसलकर घाटी में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान के 2 टुकड़े हो गए। विमान में 184 यात्री और क्रू मैंबर के 7 लोग सवार थे। डीजीपी ने 16 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी भी 4 लोग विमान में फंसे हुए हैं।

यह हादसा तब हुआ, जब दुबई से आया एयर इंडिया का विमान कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते वक्त अपना नियंत्रण खो बैठा। हवाई पट्टीे पर बारिश के कारण फिसलन थी और यह विमान फिसलते हुए दीवार तोड़कर 35 फीट नीचे घाटी में जा गिरा। दुर्घटना कितनी भयानक होगी, इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि विमान के 2 टुकड़े हो गए। गनीमत यह रही कि विमान में आग नहीं लगी।

 

बड़ी खबर : रायपुर में 118 कोरोना मरीज समेत प्रदेश में आज कुल 298 नए मरीज मिले, 7 की हुई मृत्यु

बड़ी खबर : रायपुर में 118 कोरोना मरीज समेत प्रदेश में आज कुल 298 नए मरीज मिले, 7 की हुई मृत्यु

रायपुर । प्रदेश में आज कुल 298 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई पहचान । जिसमे रायपुर से 118, दुर्ग से 30, बिलासपुर से 28, कांकेर से 26, रायगढ़ से 17, राजनांदगांव से 16, बलौदाबाजार व नारायणपुर से 9-9, महासमुंद से 6, सूरजपुर, सुकमा व जशपुर से 5-5, जांजगीर-चांपा व बस्तर से 4-4, कोरिया व गरियाबंद से 3-3, बालोद, बेमेतरा व दंतेवाड़ा से 2-2, कोरबा, मुंगेली, गौरीला-पेंड्रा-मरवाही व सरगुजा से 1-1 नए मरीज शामिल है । प्रदेश में आज कुल 7 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है । 

 बड़ी खबर: नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पाये गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

बड़ी खबर: नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पाये गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना अब अपनी चपेट में आम आदमी से लेकर वीआईपी को भी ले रहा है। अभी खबर है की छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी कोरोना की चपेट में आ गए है। उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कई बीजेपी नेताओं को क्वारंटाइन होना पढ़ सकता है। इस खबर के आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। 
 बाल-बाल बचे सीएम केजरीवाल, जानिए क्या हुआ ऐसा

बाल-बाल बचे सीएम केजरीवाल, जानिए क्या हुआ ऐसा

नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, भारी बारिश की वजह से केजरीवाल के घर की छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। गनिमत है कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है सिविल लाइन्स में स्थित दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर की छत गिरी। इस घटना के बाद अब 80 साल पुरानी इस बिल्डिंग का रिव्यू फिर से शुरू हो गया है।
 
 
एक सरकारी सूत्र ने बताया, अब तक सीएम का चैंबर वॉर रूम जैसा था, जहां पर कई अहम बैठकें होती थीं। राहत वाली बात यह है कि घटना के वक्त चैंबर में कोई भी मौजूद नहीं था। जो छत गिरी है वह चैंबर अरविंद केजरीवाल का पर्सनल चैंबर था। रिपोर्ट में बताया गया है कि सीएम अरविंद केजरीवाल जिस घर में अभी रहते हैं वो वर्ष 1942 में बनवाया गया था। कहा जा रहा है कि इस बिल्डिंग के किसी ना किसी हिस्से में हर वक्त मरम्मत का काम चलता रहता है। 
 
 
बताया जा रहा है कि पिछले तीन हफ्ते दिल्ली में भारी बारिश हुई है। इसी वजह से घर के छत का हिस्सा प्रभावित हुआ होगा। बिल्डिंग के बाकी हिस्सों भी रिव्यू किया जा रहा है। अब सीएम केजरीवाल के घर का पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा रिव्यू किया जा रहा है इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि सीएम केजरीवाल उस घर में रहेंगे या नहीं। 
 
 
सीएम अरविंद केजरीवाल जिस घर में अभी रहते हैं, वहां चार बेडरूम और एक कार्यालय है। सीएम केजरीवाल मार्च 2015 से यहां रह रहे हैं। घर का पिछला हिस्सा डिप्टी स्पीकर अमरीश सिंह गौतम का था और उनसे पहले स्पीकर प्रेम सिंह का था। सिविल लाइंस से पहले, दिल्ली के सीएम तिलक लेन में एक घर में रह रहे थे।