नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 ममता सरकार ने लॉकडाउन में पांचवीं बार किया बदलाव- विपक्ष ने साधा निशाना

ममता सरकार ने लॉकडाउन में पांचवीं बार किया बदलाव- विपक्ष ने साधा निशाना

नईदिल्ली। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यव्यापी संपूर्ण लॉकडाउन में एक दिन की कमी कर पांचवीं बार बदलाव किया है. राज्य में अब 28 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन नहीं होगा. मुख्य सचिव राजीव सिन्हा द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि 28 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन वापस लेने का फैसला कई जगह से आग्रह के बाद लिया गया. पश्चिम बंगाल सरकार के इस फैसले पर विपक्ष के नेताओं ने ममता सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी का कहना है कि ममता सरकार का यह फैसला राजनीति से प्रेरित है|
 
 
मुख्य सचिव राजीव सिन्हा द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि आग्रह में महीने के अंतिम सप्ताह में दो दिन-गुरुवार-शुक्रवार (27 और 28 अगस्त) को संपूर्ण लॉकडाउन की वजह से कारोबारी और बैंकिंग कामकाज में मुश्किल आने की बात कही गई. इसके बाद 31 अगस्त (सोमवार) को फिर संपूर्ण लॉकडाउन होना है. सरकार के पूर्व के आदेश के अनुसार इन तीन दिनों में संपूर्ण लॉकडाउन होना था. राज्य में पूर्व के आदेश के अनुसार इस महीने पांच दिन का संपूर्ण लॉकडाउन होना था, जो अब चार दिन होगा. आदेश में कहा गया कि इस महीने संपूर्ण लॉकडान की तारीख अब 20, 21, 27 और 31 अगस्त होंगी. इस महीने के शुरू में पांच और आठ अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन रहा था|
 
 
ममता सरकार पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी ने लॉकडाउन की तारीखों में बदलाव करने का फैसला दो कारणों से लिया है. पहला कारण राजनीतिक है और दूसरा कारण सांप्रदायिक है. 28 अगस्त को कांग्रेस के छात्र परिषद की वर्षगांठ के साथ ही तृणमूल छात्र परिषद के गठन की भी वर्षगांठ है. इसके बाद 29 अगस्त को मुहर्रम है. राहुल सिन्हा ने कहा है कि ममता सरकार ने खास समुदाय को रिझाने के लिए इन दो कारणों से इन दिनों में लॉकडाउन हटाया है|
 
 
कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने भी ममता सरकार पर इस फैसले के लिए तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य में लॉकडाउन की तारीखें घोषित करने से पहले डॉक्टरों से संपर्क करना चाहिए. इस तरह के लॉकडाउन की घोषणा और तारीखों में बदलाव से मकसद पूरा नहीं होता है. वहीं माकपा नेता सुजान चक्र ने कहा कि ममता सरकार ने लॉकडाउन को मजाक बनाकर रख दिया है. जबकि यह एक गंभीर मुद्दा है. कोरोना को फैलने से रोकने के लिए इसे लगाए रखना चाहिए|
 भारत ने चीन को फिर दिया बड़ा झटका: इस बार 15 अगस्त पर नहीं बिकेगा चीनी मांझा

भारत ने चीन को फिर दिया बड़ा झटका: इस बार 15 अगस्त पर नहीं बिकेगा चीनी मांझा

नईदिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में पतंगबाजी का चलन है. इस वजह से देश में पतंग और मांझे का करोड़ों में सालाना कारोबार होता है. इस बार भारत और चीन के बीच तनाव को दिल्ली समेत देशभर के व्यापारी चीनी मांझे का बहिष्कार कर रहे हैं. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के मुताबिक इस बाच चीनी मांझा पूरे भारत में नहीं बिकेगा. हालांकि, दिल्ली में चीनी मांझा साल 2017 से बैन है. इस बार बाजार में चीनी मांझे पर दिल्ली पुलिस भी अपनी कड़ी नजर रखे हुए है|

वहीं, कोरोना महामारी की वजह से इस बार पतंगें बेचने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उनकी बिक्री में गिरावट हुई है. इस साल दिल्ली और देश के व्यापारियों ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के कैट के अभियान के तहत भारतीय सामान अपनाने पर तेजी से अमल करना शुरू कर दिया है. उनके मुताबिक देश में चीन से लगभग 500 करोड़ रुपये का मांझा हर साल आता है जो इस बार आयात नहीं हुआ|

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि इस बार देश के व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए दिल्ली के व्यापारी भी पतंगबाजी के लिए चीनी मांझा नहीं बेचेंगे और उसकी जगह भारतीय मांझा और सद्दी ही बेची जाएगी. उनके मुताबिक देश में बरेली, मुरादाबाद का मांझा चीन के मांझे के मुकाबले ज्यादा बेहतर है और इस साल से हर बार देश में बना मांझा ही इस्तेमाल होगा. उन्होंने कहा कि एक मोटे अनुमान के अनुसार दिल्ली में प्रति वर्ष लगभग 100 करोड़ रुपये के मांझे की बिक्री 15 अगस्त और रक्षा बंधन के आस पास होती है जिसमें से लगभग 80 करोड़ रुपये का मांझा पिछले सालों में चीन से दिल्ली आता था जिसकी उत्तर भारत के राज्यों में बिक्री होती थी लेकिन इस बार चीनी मांझा बाजार में नहीं है|

खंडेलवाल के मुताबिक वास्तव में पतंगबाजी भारत में सदियों से चली आ रही है और यह एक तरह से भारत का ही खेल है. उन्होंने कहा कि चीन भारत के हर त्योहार पर इस्तेमाल होने वाले हर सामान पर अपना कब्जा कर भारतीय बाजार में अपनी पैठ बनाने की नीति पर एक लंबे समय से काम कर रहा है, उसी सिलसिले में मांझे पर भी उसने पिछले सालों से अपना एकाधिकार बनाने की कोशिश की थी|
 सोनिया के बाद राहुल गांधी ने कहा- केंद्र सरकार पर्यावरण प्रभाव आकलन मसौदा वापस ले

सोनिया के बाद राहुल गांधी ने कहा- केंद्र सरकार पर्यावरण प्रभाव आकलन मसौदा वापस ले

नईदिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए पर्यावरण प्रभाव आकलन मसौदे को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से हमलावर दिख रही है. गुरुवार को पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. उनके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सरकार को इस मुद्दे पर घेरा. राहुल गांधी ने ट्विटर पर मां सोनिया गांधी का एक लेख शेयर करते हुए कहा केंद्र सरकार को पर्यावरण प्रभाव आकलन मसौदा वापस लेना चाहिए|

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, प्रकृति हमें तभी बचाएगी जब वो खुद सुरक्षित होगी. भारत सरकार को देश के पर्यावरण नियमों के साथ छेड़छाड़ करनी बंद करनी चाहिए. सबसे पहला जरूरी कदम है ईआईए मसौदे को वापस लेना. इससे पहले भी राहुल गांधी पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) के मसौदे को लेकर सरकार पर निशाना साधा चुके हैं. उन्होंने पहले भी कहा था कि इसे वापस लिया जाना चाहिए. उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि ईआईए-2020 के मसौदे का मकसद देश की लूट है. उन्होंने दावा किया, यह एक और ख़ौफऩाक उदाहरण है कि भाजपा सरकार देश के संसाधन लूटने वाले चुनिंदा सूट-बूट वाले मित्रों के लिए क्या-क्या करती आ रही है. राहुल गांधी ने कहा, देश की लूट और पर्यावरण की तबाही को रोकने के लिए ईआईए-2020 का मसौदा वापस लिया जाना चाहिए|

वहीं अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इस मसले पर सरकार को घेरा है. सोनिया गांधी ने यह भी कहा है कि बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक पीएम मोदी का रिकॉर्ड पर्यावरण को लेकर खराब रहा है|

सोनिया गांधी ने कहा है कि हम लोगों की ओर से प्रकृति की रक्षा करना अहम है. पीएम मोदी को इस मसौदे पर विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा, जब आप प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति भी आपकी रक्षा करती है. हाल ही में दुनिया में फैली कोरोना वायरस महामारी भी हमें नई सीख दे रही है. ऐसे में हमारा यही फर्ज है कि हम प्रकृति की रक्षा करें. उन्होंने यह भी कहा कि चाहे कोयला खदानों का मामला हो या फिर ईआईए, सरकार की ओर से किसी की भी राय नहीं ली जा रही है. सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि देश ने विकास की रेस में आगे बढऩे के लिए पर्यावरण की बलि दी है. लेकिन इसकी भी एक सीमा तय होनी चाहिए|

सोनिया गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस सरकार का रिकॉर्ड पिछले 6 साल में ऐसा रहा है, जिसमें पर्यावरण की रक्षा करने को लेकर कोई विचार नहीं है. हमारा देश मौजूदा समय में दुनिया में इस मामले में काफी पीछे है. कोरोना महामारी के कारण सरकार को इस पर विचार करने की जरूरत थी. लेकिन इसकी अनदेखी हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि नई पर्यावरण नीति को कोई भी विरोध नहीं कर रहा है. सरकार को इसे लाने से पहले इसके लिए वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए थी|
 पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं, सोशल मीडिया में वायरल हो रही प्रणब मुखर्जी की मौत का खबर फर्जी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं, सोशल मीडिया में वायरल हो रही प्रणब मुखर्जी की मौत का खबर फर्जी

नईदिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं है और वह अब भी गहरी बेहोशी में हैं। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मुखर्जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और वह अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। मुखर्जी (84) को 10 अगस्त को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। इससे पहले कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अस्पताल ने एक बयान में कहा, 'प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह भी कोई सुधार नहीं आया। वह गहरी बेहोशी में हैं और अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं।
इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर आ रही खबरों से नाराज उनके बेटे एवं पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने कहा, 'मेरे पिता प्रणब मुखर्जी अभी जिंदा है और 'हेमोडायनामिक तौर पर स्थिर हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'कई वरिष्ठ पत्रकारों के सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाने से स्पष्ट हो गया है कि भारत में मीडिया फर्जी खबरों की एक फैक्टरी बन गई है। मुखर्जी की बेटी एंव कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी ट्वीट किया कि मेरे पिता के बारे में आ रही खबरें गलत हैं। मैं अनुरोध करती हूं, विशेषकर मीडिया से कि मुझे फोन न करे...ताकि अस्पताल से कोई भी अद्यतन जानकारी आने के समय मेरा फोन 'बिजी न हो। प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति थे।
 रिया की याचिका का अब कोई मतलब नहीं, केस पहले ही सीबीआई के पास : बिहार सरकार

रिया की याचिका का अब कोई मतलब नहीं, केस पहले ही सीबीआई के पास : बिहार सरकार

नईदिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और बिहार सरकार ने चक्रवर्ती की याचिका पर बृहस्पतिवार को सुप्रीमकोर्ट में अपना लिखित जवाब दाखिल किया। सुप्रीमकोर्ट ने रिया की उस याचिका के संदर्भ में सभी पक्षों से जवाब मांगा था जिसमें उसने उसपर दर्ज केस को बिहार से महाराष्ट्र पुलिस को सौंपने की मांग की थी।
 
 
चक्रवर्ती की याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए बिहार सरकार ने अधिवक्ता के माध्यम से कहा-'किसी भी बाधा को सीबीआई के रास्ते में आने और जांच में तेजी लाने से रोकने की अनुमति नहीं दी जाएगी।Ó बिहार सरकार ने कहा है कि मामला पहले ही सीबीआई को सौंप दिया गया है इसलिये रिया की याचिका का अब कोई मतलब नहीं बनता।
 
 
वहीं रिया चक्रवर्ती ने कहा कि बिहार पुलिस ने बिना किसी अधिकार के यह केस सीबीआई को सौंप दिया। शीर्ष अदालत ने 11 अगस्त को चक्रवर्ती की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था और संबंधित पक्षों को बृहस्पतिवार तक अपना लिखित जवाब दाखिल करने को कहा था।
 ईमानदार करदाता की राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका: पीएम मोदी

ईमानदार करदाता की राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका: पीएम मोदी

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ईमानदार करदाता की राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है और जब ईमानदार करदाता का जीवन आसान बनता है, वह आगे बढ़ता है तो देश विकास करता है तथा आगे भी बढ़ता है।
 
 
मोदी ने 21वीं सदी की नयी कर व्यवस्था का पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान प्लेटफार्म का लोकार्पण करते हुए कहा कि देश में चल रहा ढांचागत सुधार का सिलसिला आज एक नए पड़ाव पर पहुंचा है। उन्होंने कहा, एक दौर था जब हमारे यहां सुधारों की बहुत बातें होती थीं। कभी मजबूरी में कुछ फैसले लिए जाते थे, कभी दबाव में कुछ फैसले हो जाते थे, तो उन्हें सुधार कह दिया जाता था। इस कारण इच्छित परिणाम नहीं मिलते थे। अब ये सोच और पहुंच दोनों बदल गई है।
 

उन्होंने कहा कि अब करदाता को उचित, विनम्र और तर्कसंगत व्यवहार का भरोसा दिया गया है। यानि आयकर विभाग को अब करदाताओं के गौरव का उसकी संवेदनशीलता के साथ ध्यान रखना होगा। अब करदाता की बात पर विश्वास करना होगा और विभाग उसको बिना किसी आधार के ही शक की नजऱ से नहीं देख सकता। प्रधानमंत्री ने कहा, अब देश में माहौल बनता जा रहा है कि कर्तव्य भाव को सर्वोपरि रखते हुए ही सारे काम करें। सवाल ये कि बदलाव आखिर कैसे आ रहा है? क्या ये सिर्फ सख्ती से आया है? क्या ये सिर्फ सज़ा देने से आया है? नहीं, बिल्कुल नहीं। आज हर नियम-कानून को, हर पॉलिसी को प्रक्रिया और अधिकार केंद्रित पहुंच से बाहर निकालकर उसको जन केंद्रित और जन मित्र बनाने पर बल दिया जा रहा है। ये नए भारत के नए गवर्नेंस मॉडल का प्रयोग है और इसके सुखद परिणाम भी देश को मिल रहे हैं। 
 
 
उन्होंने कहा किआज से शुरू हो रहीं नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं, मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती हैं। ये देशवासियों के जीवन से सरकार को, सरकार के दखल को कम करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा आज से देश में करदाता चार्टर लागू हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ईमानदार का सम्मान।
 
 
देश का ईमानदार करदाता राष्ट्रनिर्माण में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। जब देश के ईमानदार करदाताओं का जीवन आसान बनता है, वो आगे बढ़ता है, तो देश का भी विकास होता है, देश भी आगे बढ़ता है। मोदी ने कहा कि बीते छह वर्षों में हमारा जोर गैर बैकिंग को बैंकिंग, असुरक्षित को सुरक्षित और पैसा न मिलने वाले को धन मुहैया कराना रहा है। उन्होंने कहा कि आज एक तरह से एक नई यात्रा शुरू हो रही है।
 बड़ी खबर: पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर किया विवाहित महिला से दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर किया विवाहित महिला से दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर

राजस्थान। पुलिस कॉन्स्टेबल ने (32) साल की विवाहित महिला के साथ खुद भी दुष्कर्म किया और अपने साथियों से भी करवाया। इस रेप की कई वीडियो भी बना ली और वायरल करने की धमकी देता था। आपको बता दे की यह मामला राजस्थान के अलवर जिले का है।
 
 
महिला ने 3 महीने प्रताड़ित होने के बाद अलवर जिले के रैणी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवानी चाही तो उसे धक्के मारकर भगा दिया गया। आखिर में एसपी के पास गुहार लगाई, तब जाकर केस दर्ज हुआ।


पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- रैणी थाने में पोस्टेड कांस्टेबल संजय कुमार (28) ने एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और महिला को धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इस मामले की जानकारी महिला के पति को लगने के बाद उसके द्वारा रैणी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए शिकायत दी लेकिन कई दिन तक रैणी थानाधिकारी के द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने बाद में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह घूमने जाती तो कांस्टेबल संजय ने उसका पीछा करना शुरू किया और उसको परेशान करता था।
 
 
वह उसे धमकाता था। 3 महीने पहले एक दिन उसके द्वारा जबरन दुष्कर्म किया गया और उसको धमकी दी गई कि किसी को कुछ बताया तो उसको बदनाम कर देगा और वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद उसको बार-बार परेशान किया जाता था। इतना ही नहीं एक दिन किसी दूसरे साथी को लेकर आया और उसके साथ भी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया।
 
 
इस तरह बार-बार उसका शारीरिक शोषण किया गया। उससे तंग आकर उसने पति को बताया ओर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो उसको धक्का देकर भगा दिया। बता दे कि 32 साल की विवाहित महिला से दुष्कर्म के आरोपी कांस्टेबल संजय कुमार (28) को पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने लाइन हाजिर कर दिया है। महिला से दुष्कर्म के मामले की जांच राजगढ़ थानाधिकारी की सौंपी है।

 
भारतीय सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता : सेना ने 2 आतंकी ठिकानों का किया भंडाफोड़- गोलाबारूद बरामद

भारतीय सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता : सेना ने 2 आतंकी ठिकानों का किया भंडाफोड़- गोलाबारूद बरामद

श्रीनगर | जम्मू कश्मीर में आज भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के बदरु, बारसो में दो आतंकी ठिकानों का सेना ने भंडाफोड़ किया है। आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और गोला-बारूद बरामद किया गया है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को सुरक्षाकर्मियों ने पुलवामा में हिजबुल के कमांडर आजाद ललहारी को एनकाउंटर में मौत के घाट उतार दिया था।

पढ़ें : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्र्स्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास निकले कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर 

सेना की 50-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), सीआरपीएफ की बटालियन-130 और अवंतीपोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अवंतीपोरा के बदरु, बारसो वन क्षेत्र में लश्कर के आतंकियों ने छिपने का ठिकाना बना रखा है। इसी सूचना के आधार पर सेना की 50-आरआर, सीआरपीएफ की बटालियन-130 और अवंतीपोरा पुलिस ने इलाके में बुधवार रात तलाशी अभियान शुरू किया था।
 
 
तलाशी अभियान में गुरुवार को सुरक्षाबलों को लश्कर के दो आतंकी ठिकाने मिले, जिन्हें नष्ट कर दिया गया है। आतंकी ठिकानों से एके-47 राइफल के 1918 कारतूस, दो ग्रेनेड, एक यूजीबीएल थ्रोवर, चार यूजीबीएल, अमोनियम नाइट्रेट जैसे पदार्थ के साथ ही अन्य आपत्तिजनक भी बरामद हुई हैं। इसके साथ 5400 रुपये (भारतीय मुद्रा), बर्तन, गैस स्टोव, गैस सिलेंडर और अन्य खाद्य सामग्री भी बरामद हुई है।  
 
 
कश्मीर में बीते कुछ दिनों में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं। खासतौर से भाजपा के नेताओं को घाटी में निशाना बनाया गया है। बडगाम में आतंकियों ने बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल हामिद नजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीते 6 अगस्त को भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, कुलगाम स्थित वेसू में आतंकियों ने स्थानीय सरपंच सज्जाद अहम खांडे को उनके घर के बाहर गोली मार दी थी। घटना के बाद सरपंच को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। 4 अगस्त भाजपा नेता आरिफ अहमद को भी आतंकियों ने गोली मारी थी और फरार हो गए थे। 
 
BIG BREAKING : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्र्स्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास निकले कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्र्स्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास निकले कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

मथुरा | श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्र्स्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वे वेंटिलेटर पर हैं। नृत्य गोपाल दास इस समय मथुरा में है। आगरा के सीएमओ और तमाम डॉक्टर्स नृत्य गोपाल दास के इलाज के लिए पहुंचे हैं। 

पढ़ें : राजधानी की सरकारी शराब भट्टी में तिजोरी सहित 10 लाख रुपये ले उड़े चोर, जाँच में जुटी पुलिस 

मिली जानकारी के मुताबिक महंत के साथ पूजा में शामिल लोगों का भी अब कोरोना टेस्ट किया जाएगा। क्योंकि महंत नृत्य गोपाल दास से सैकड़ों लोगों ने आशीर्वाद लिया था।
कोरोना अपडेट: अभी अभी 54 और मरीज मिलने की हुई पुष्टि, आज कुल 492 मिले

कोरोना अपडेट: अभी अभी 54 और मरीज मिलने की हुई पुष्टि, आज कुल 492 मिले

प्रदेश में अभी अभी 54 और मरीज मिले हैं जिसमें जिला रायपुर से 28 बेमेतरा से 20 दुर्ग से दो राजनांदगांव महासमुंद गरियाबंद एवं रायगढ़ से एक-एक मरीज मिले हैं इस तरह प्रदेश में आज कुल 492 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है 

 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज मरीजो का आकड़ा 400 के पार 5 कि मृत्यु, रायपुर से 154 समेत बाकि इन जिलो से मिले

BIG BREAKING : प्रदेश में आज मरीजो का आकड़ा 400 के पार 5 कि मृत्यु, रायपुर से 154 समेत बाकि इन जिलो से मिले

रायपुर, प्रदेश में आज 438 करोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 154, राजनांदगांव से 55, रायगढ़ से 40, दुर्ग से 29, बस्तर से 26, सुकमा से 19, बिलासपुर से 17, नारायणपुर से 14, जसपुर से 13, कोरबा से 11, बलौदा बाजार व सूरजपुर से 10-10, जांजगीर चांपा से 9, महासमुंद से 6, बालोद व कांकेर से पांच-पांच, धमतरी, बेमेतरा व अन्य राज्य से 3-3, बीजापुर से दो, गरियाबंद, मुंगेली व सरगुजा से 1-1 नए मरीज मिले हैं|
वहीं प्रदेश में आज 5 लोगों की मृत्यु हो गई जिसके साथ मृत्यु का कुल आंकड़ा 109 हो गया है, प्रदेश में आज 269 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3881 हो गई है|
 

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन,पार्टी में शोक की लहर

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन,पार्टी में शोक की लहर

नई दिल्ली, कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए. बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बताया जा रहा है कि उनको दिल का दौरा पड़ा था। बता दें कि राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे।

आपको बता दे राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी. शाम को उन्हें टीवी डिबेट में शामिल होना था. खुद ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी भी दी थी. वे शाम पांच बजे आज तक के डिबेट में शामिल भी हुए थे.

 

BIG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री के घर भी पहुंचा कोरोना, जानिए कौन हुआ संक्रमित

BIG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री के घर भी पहुंचा कोरोना, जानिए कौन हुआ संक्रमित

रायपुर | प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। रमन सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

अपने ट्वीट में रमन सिंह ने लिखा- मेरी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं। साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।

 कोरोना काल में अलग होगा 15 अगस्त, हर फोटोग्राफर का होगा टेस्ट

कोरोना काल में अलग होगा 15 अगस्त, हर फोटोग्राफर का होगा टेस्ट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत कुछ अलग होने वाला है. लाल किला पर होने वाले 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिए तैयारियां अंतिम चरण पर हैं. जानकारी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पर तिरंगा फहराने के लिए सुबह करीब 7.21 बजे आएंगे. इससे पहले ध्वाजारोहण की रस्सी हैंडल करने वाली सैन्य महिला अफसर का कोरोना टेस्ट किया गया है. लाल किला पर होने वाले कार्यक्रम में वही जवान होंगे, जिन सबके कोविड टेस्ट नेगेटिव आए हैं या फिर कोरोना को हराकर आए हैं|

कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह भी थोड़ा छोटा रखा गया है. इस बार भी थल सेना, वायुसेना और नौसेना के जवान गार्ड ऑफ ऑनर देंगे जिसमें करीब 22 जवान और अफसर होंगे. वहीं, राष्ट्रीय सैल्यूट में 32 जवान और अफसर होंगे. साथ में दिल्ली पुलिस के जवान भी होंगे. कोरोना की वजह से ये जवान चार लाइनों में खड़े होंगे और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को बनाए रखेंगे. पीएम का भाषण 45 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे का हो सकता है|

सलामी देने वाले जवानों को एहतियातन पहले से ही चरंटाइन कर दिया गया है. स्टाफ केवल परेड रिहर्सल और परेड से जुड़ी तैयारी में हिस्सा लेगा और सीधे अपने घर जाएगा. दिल्ली पुलिस के स्टाफ को मौखिक तौर पर भी यह आदेश दे दिया गया है|

प्रधानमंत्री मोदी के करीब जाकर फोटो लेने वाले फोटोग्राफरों का भी कोरोना टेस्ट होगा. रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उसे फोटो खींचने का मौका मिलेगा. एजेंसी और सरकारी मीडिया को छोड़कर किसी भी प्राइवेट मीडिया के कैमरे नहीं होंगे|

लाल किला के रेमेपैड पर इस बार सिर्फ 110 के करीब वीवीआईपी और वीआईपी मेहमान ही बैठेंगे, जबकि पहले करीब 400 से करीब वीवीआईपी/ वीआईपी बैठते थे. सभी सुरक्षाकर्मियों के रैपिड कोरोना टेस्ट लाल किला के अंदर किये जा रहे हैं. रक्षा मंत्रालय ये टेस्ट करा रहा है. समारोह में इस बार नीचे फोरग्राउंड पर स्कूली बच्चे नही होंगे. पहले 3500 स्कूली बच्चे होते थे, अब केवल एनसीसी के 500 बच्चे ही होंगे. इनके बीच 6 फ़ीट की दूरी होगी|

15 अगस्त को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. दिल्ली पुलिस ने आतंकवादियों के पोस्टर हर जगह दिल्ली में लगा दिए हैं. सीपी आउटर सर्कल पर अल कायदा के 7 आतंकियों के फोटो चिपकाए गए हैं. इसके साथ संपर्क करने के लिए नंबर भी दिया हुआ है कि आम लोग अगर इस तरह के लोगों को देखें, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या ड्यूटी ऑफि़सर को कॉल करके जानकारी दें. जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा ऐसा पोस्टर में लिखा हुआ है|
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत नाजुक, बेटी हुईं भावुक

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत नाजुक, बेटी हुईं भावुक

नईदिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। ब्रेन सर्जरी के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनकी बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रणब मुखर्जी के लिए दुआ करते हुए एक साल पुरानी बात को याद किया है। शर्मिष्ठा ने ट्वीट किया कि ठीक एक साल पहले उनके पिता को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था और एक साल बाद अब वह गंभीर रूप से बीमार हैं।
 
 
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट किया, पिछले साल 8 अगस्त को मेरे लिए सबसे खुशी वाला दिन था, क्योंकि मेरे पिता को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। ठीक एक साल बाद 10 अगस्त को वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। भगवान उनके लिए सबकुछ अच्छा करें और मुझे जीवन के सुख और दुख दोनों को समान भाव से स्वीकार करने की शक्ति दें, मैं उनकी चिंताओं के लिए ईमानदारी से सभी को धन्यवाद देती हूं।
 
 
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मस्तिष्क सर्जरी हुई है। इस बीच पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के किरनाहार में उनके जल्दी ठीक होने की कामना को लेकर मंगलवार से एक यज्ञ शुरू हो गया है। मुखर्जी के पैतृक गांव में शुरू हुआ यह यज्ञ 72 घंटे तक चलेगा। सर्जरी से पहले 84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह सेना के आर ऐंड आर अस्पताल में अभी वेंटिलेटर पर हैं।
 चलती बस में लगी आग: झुलसने से बच्चे सहित 5 लोगो की हुई मौत, 27 घायल

चलती बस में लगी आग: झुलसने से बच्चे सहित 5 लोगो की हुई मौत, 27 घायल

चित्रदुर्ग। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में आज सुबह विजयपुरा से बेंगलुरु जा रही प्राइवेट बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में जिंदा जलकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 27 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना चित्रदुर्ग जिले के नेशनल हाइवे पर हुई है।
 
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्राइवेट बस में 32 यात्री सवार थे और जिले के नेशनल हाइवे 4 पर केआर हल्ली के पास आग लग गई। इस घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गयी। मरने वालों में दो बच्चों के साथ एक महिला भी शामिल है।
 
 
मिली जानकारी के मुताबिक, निजी बस के इंजन में कोई खराबी हुई। इस वजह से यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और कई यात्री घायल भी हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर एसपी राधिका पुलिस बल के साथ पहुंचीं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
 कांग्रेस विधायक के घर पर उपद्रवियों का हंगामा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत

कांग्रेस विधायक के घर पर उपद्रवियों का हंगामा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। बेंगलुरु पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोली चलाई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।
 
 
बता दें कि कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास पर तोडफ़ोड़ की और आग लगा दी। बताया जा रहा है कि, ये पूरा विवाद विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे के कथित तौर पर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुआ है। इसके बाद बड़ी संख्या में आए उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। फिलहाल विधायक के घर के बाहर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

बताते चलें कि पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है और 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विधायक के घर के बाहर अतिरिक्त बल तैनात कर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। इधर, दूसरी ओर पुलिस ने मामला दर्ज कर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
पुलिस आयुक्त कमल पंत ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाले जाने के बाद डीजे हल्ली इलाके में हुए उपद्रव में एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त समेत करीब 100 पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि उपद्रव को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी। फायरिंग के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में धारा 144 लागू की गई है। उक्त पोस्ट डिलीट कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में आरोपी का अकाउंट हैक होने की बात भी कही गई थी, जिससे यह पोस्ट डाली गई थी।
 
 
इसके अलावा विधायक मूर्ति ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कुछ लोगों की गलती के लिए किसी को हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए। लडऩे की कोई जरूरत नहीं है। हम सभी भाई हैं। दोषी को कानून के अनुसार सजा मिलेगी। हम आप के साथ हैं। मैं सभी से शांत रहने की अपील करता हूं।

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक के घर के बाहर बल तैनात किए जाने के बाद लोगों ने डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाराज लोगों ने विधायक के घर में तोडफ़ोड़ करने के बाद इलाके के दूसरी सड़कों और मोहल्ले में भी तोडफ़ोड़ की। दरअसल, विधायक के घर पर तोडफ़ोड़ कर रहे लोगों को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया था। इसके बाद यह भीड़ छोटे-छोटे समूहों में बंट गई और इलाके की दूसरी सड़कों पर पहुंच गई। भीड़ में शामिल लोगों ने करीब 10 वाहनों को फूंक दिया।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे की सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट के बाद लोग भड़क गए। उनका कहना था कि इस पोस्ट ने उनकी भावनाओं को आहत किया है। 

नाराज लोगों ने बंगलूरू में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास पर भारी संख्या में एकत्र होकर हंगामा किया। जमकर नारेबाजी के साथ उपद्रवियों ने तोड़-फोड़ कर दी। पूरे मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए लेकिन बवाल करना किसी भी बात का हल नहीं है।
बड़ी खबर : राजधानी के AIIMS में कोरोना मरीज ने तीसरी मंजिल से कूद कर की खुदखुशी, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : राजधानी के AIIMS में कोरोना मरीज ने तीसरी मंजिल से कूद कर की खुदखुशी, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल से एक बड़ी खबर मिली है | खबर है कि यहां एक कोरोना मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है | मामले की जानकारी प्रशासन और स्थानीय पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है |
जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात 12 बजे से 1 बजे के बीच की है |

READ : राजधानी के DKS अस्पताल में भरभरा कर गिरा फॉल सीलिंग, पढ़े पूरी खबर

आत्महत्या करने वाला कोरोना मरीज एक 65 साल का बुजुर्ग है | मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजधानी के लालपुर इलाके का रहने वाला था | 7 अगस्त को बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया था | बुजुर्ग के शव को मरच्यूरी में रखा गया है | मामले में प्राशासन और पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गया है |

कोरोना अपडेट : अभी रायपुर में 32 नए कोरोना संक्रमितों समेत प्रदेश में 47 नए मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : अभी रायपुर में 32 नए कोरोना संक्रमितों समेत प्रदेश में 47 नए मरीजों की हुई पहचान

 

 रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश में अभी अभी 47 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से 32, दुर्ग से 12, बेमेतरा, महासमुंद एवं अन्य राज्य से 1-1 मरीज शामिल है । थोड़े देर पहले प्रदेश में 313 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई थी । इसी के साथ आज प्रदेश में कुल 360 नए कोरोना मरीज मिले है । प्रदेश में आज कोरोना की वजह से 5 लोगों की मौत हुई है । इसी के साथ प्रदेश में अब तक कुल 104 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है । अब कुल एक्टिव केस 3642 है ।

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 313 मरीज मिले, मृत्यु का कुल आकड़ा सौ के पार, रायपुर से 73 समेत बाकी इन जिलो से

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 313 मरीज मिले, मृत्यु का कुल आकड़ा सौ के पार, रायपुर से 73 समेत बाकी इन जिलो से

रायपुर, प्रदेश में आज 313 करोना मरीजों की पहचान की गई, जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 73, दुर्ग से 47, रायगढ़ से 28, राजनांदगांव से 18, बिलासपुर से 17, कोंडागांव से 15, दंतेवाड़ा से 14, कांकेर से 12, नारायणपुर, जांजगीर चांपा व बेमेतरा से 11-11, कोरबा से 9, बलौदा बाजार से 8, बस्तर व सुकमा से 7-7, महासमुंद, सूरजपुर, व बीजापुर से 5-5, धमतरी, बालोद, गरियाबंद व मुंगेली से 2-2, कोरिया व अन्य राज्य से एक-एक मरीज मिले हैं|
आपको बता दें प्रदेश में आज 5 लोगों की मृत्यु हो गई इस तरीके से मृत्यु का कुल आंकड़ा 104 हो गया है, वहीं प्रदेश में 222 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3595 हो गई है|