BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG NEWS : इमरान खान की पत्नी पर हुआ जानलेवा हमला, पढ़िये पूरी खबर..

BIG NEWS : इमरान खान की पत्नी पर हुआ जानलेवा हमला, पढ़िये पूरी खबर..

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी (तलाकशुदा) एवं ब्रिटिश-पाकिस्तानी मूल की पत्रकार रेहम खान की कार पर बीती देर रात एक विवाह समारोह से लौटते हुए जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले के बाद रेहम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, अपने भतीजे की शादी से लौटते समय मेरी कार पर दो मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां बरसायीं, जिसमें वह बाल-बाल बच गयी। रेहम ने इमरान सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या यही है इमरान खान का नया पाकिस्तान? लालची, कायर और ठगों के देश में उनका स्वागत है।


रेहम ने फिर से ट्वीट किया सुबह के नौ बज चुके हैं, मैं अपने निजी सचिव और मेरी पूरी टीम रात भर एक मिनट के लिए भी नहीं सोयी है और इस्लामाबाद के शाम्स कालोनी पुलिस थाने में हमारी प्राथमिकी अभी तक दर्ज नहीं हो पायी है। जांच चल रही है और अभी तक हम प्राथमिकी की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कल्पना कीजिए यहां काम की रफ्तार किस हद तक सुस्त है। हम पूरी रात जागते रहे क्योंकि कुछ करने की जगह पुलिस पीडि़त से ही सवाल जवाब करने में लगी रही।


गौरतलब है कि रेहम और पाकिस्तान के वजीरे आज़म ने 2015 में निकाह किया था लेकिन इसी साल दोनों का तलाक हो गया था। रेहम ने 2018 में प्रकाशित अपनी आत्मकथा में इमरान खान पर कई गंभीर आरोप लगाये थे।
 

कोरोना अपडेट : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, आज प्रदेश में मिले 290 नए कोरोना मरीज, लापरवाही पढ़ रही है भारी, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, आज प्रदेश में मिले 290 नए कोरोना मरीज, लापरवाही पढ़ रही है भारी, देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 290 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 90 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 34 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1273 है | आज प्रदेश में 15978 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 33 , राजनांदगांव से 00, बालोद से 02, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 01, रायपुर से 90, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 52, रायगढ़ से 37, कोरबा से 40, जांजगीर- चाम्पा से 11, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 03, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 01, जशपुर से 09, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।

बड़ी खबर : राजधानी के इस अस्पताल के 19 जूनियर डॉक्टर और एम्स के 2 डॉक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव, हॉस्पिटल प्रशासन में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : राजधानी के इस अस्पताल के 19 जूनियर डॉक्टर और एम्स के 2 डॉक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव, हॉस्पिटल प्रशासन में मचा हड़कंप

पटना | बिहार की राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं | यहां बड़ी संख्या में चिकित्सक भी कोरोनो संक्रमित हो रहे हैं | दरअसल बीते 24 घंटे में पूरे राज्य में जहां 281 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं | वहीं एमएमसीएच अस्पताल के 19 जूनियर डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं | सभी संक्रमित डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें आइसोलेट करने का आदेश दिया गया है |

बता दें कि डॉक्टरों के 70 सैंपलों को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए भेजा गया था | इसमें 19 डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं | बता दें कि सभी संक्रमितों के सैंपल फिर से टेस्ट के लिए लिये गए हैं | पटना एम्स के भी दो डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं | इसमें से एक डॉक्टर हाल ही में अंडमान निकोबार से बिहार लौटे थे | पटना में कोरनोा संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं | पटना में एक्टिव मामले बढ़कर 405 पहुंच चुके हैं |

 

जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर के क्रैश का क्या कारण है, सामने आई ये बड़ी जानकारी

जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर के क्रैश का क्या कारण है, सामने आई ये बड़ी जानकारी

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच के लिए गठित की गई कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है. सीडीएस के हेलिकॉप्टर क्रैश होने का एक बड़ा कारण खराब मौसम माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पूरी कर ली है और अब लीगल विंग के पास कानूनी सलाह के लिए भेजी है. जल्द ही रिपोर्ट को वायुसेना प्रमुख को सौंप दी जाएगी.
रिपोर्ट को लेकर अभी नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
हालांकि, वायुसेना की तरफ से रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, क्रैश के कारणों की जांच कर रही कमेटी ने पाया है कि खराब मौसम के चलते पायलट 'डिसओरिएंट' हो गए होंगे, जिसके चलते हादसा हुआ. तकनीकी भाषा में इसे सीएफआईटी यानि ‘कंट्रोल्ड फ्लाइट इंटू टेरेन’ कहते हैं. वायुसेना की ट्रेनिंग कमान के कमांडिंग इन चीफ, एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय ने एक ट्राई-सर्विस इंक्वायरी के आदेश दिए थे, जो दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

 

कोरोना अपडेट 1 जनवरी : साल के पहले दिन प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले 250 से अधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 1 जनवरी : साल के पहले दिन प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले 250 से अधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 279 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 73 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 30 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1017 है | आज प्रदेश में 23,590 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 24 , राजनांदगांव से 04, बालोद से 02, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 73, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 58, रायगढ़ से 50, कोरबा से 16, जांजगीर- चाम्पा से 11, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 07, सरगुजा से 01, कोरिया से 01, सूरजपुर से 05, बलरामपुर से 01, जशपुर से 12, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 02, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

 

माता वैष्णो देवी में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं पीएम मोदी

माता वैष्णो देवी में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं पीएम मोदी

श्रीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी में मची भगदड़ के बाद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं और माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद स्थिति पर नजर रख रखे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं।

शीर्ष अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जम्मू के कटरा में भगदड़ के दौरान 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। यह घटना भवन में हुई जहां नए साल के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। फिलहाल यात्रा रोक दी गई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

 

वैष्णो देवी हादसा : प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां की वैष्णो देवी मंदिर में हुए दुर्घटना का आँखों देखा हाल, श्राइन बोर्ड पर श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा

वैष्णो देवी हादसा : प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां की वैष्णो देवी मंदिर में हुए दुर्घटना का आँखों देखा हाल, श्राइन बोर्ड पर श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा

जम्मू | वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ के चलते हुए भीषण हादसे के लिए प्रत्यक्षदर्शियों और दुर्घटना में बाल-बाल बचे लोगों ने श्राइन बोर्ड पर ठीकरा फोड़ा है। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि नए साल के मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी और उसके मिसमैनेजमेंट के चलते यह दुर्घटना हुई। शनिवार को सुबह 2:45 बजे मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। गाजियाबाद से माता का आशीर्वाद लेने आए एक श्रद्धालु ने कहा, 'इस दुखद घटना की कोई और वजह नहीं है बल्कि कुप्रबंधन है। उन्हें पता था कि आज बड़ी संख्या में लोग जुट सकते हैं, लेकिन लगातार लोगों को एंट्री दी गई और फिर यह हादसा हो गया।' हालांकि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आरोपों को खारिज किया है।

श्राइन बोर्ड ने कहा कि मौजूद भीड़ को देखते हुए सभी जरूरी उपाय किए गए थे। हर व्यवस्था की गई थी। वहीं जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि घटना के दौरान पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी और वह तुरंत मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्काल रिएक्ट किया था, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका है। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिलबाग सिंह ने कहा कि कुछ युवकों के बीच बहस हुई और फिर धक्कामुक्की होने लगी थी। इस दौरान लोग पीछे हटने लगे और फिर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इसी वजह से यह हादसा हुआ है।

श्रद्धालु बोले- मैनेजमेंट सही होता तो टल सकता था हादसा
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि यदि अथॉरिटीज की ओर से प्रबंधन सही होता तो इस घटना को टाला जा सकता था। शख्स ने कहा, 'ऐसी ही स्थिति दुर्घटना से कुछ वक्त पहले भी पैदा हुई थी, लेकिन सौभाग्य से किसी को नुकसान पहुंचा था और स्थिति कंट्रोल हो गई। हम 10 लोग साथ में आए हैं, सभी लोग पड़ोसी हैं। भारी भीड़ एक साथ आने के चलते भगदड़ की स्थिति हुई। कोई अंदर जाना चाहता था तो कोई बाहर। किसी किसी को जल्दी थी।' युवक ने कहा कि जिस वक्त लोग भागे, उस समय कई लोग फर्श पर ही लेटे थे और इसके चलते ज्यादा नुकसान हुआ।

'सुबह 6 बजे तक नहीं मिल पाई कोई मदद, असहाय थे हम'
अपने मित्र को गंवाने वाले अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि वह गोरखपुर से आए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में बहुत ज्यादा भीड़ थी। उन्होंने कहा, 'मैं बीते 10 सालों से वैष्णो देवी के दर्शन को आ रहा हूं, लेकिन इस बार के जैसी भीड़ कभी नहीं देखी थी। दुर्घटना के वक्त हम बिलकुल असहाय थे और 6 बजे तक कोई मदद नहीं मिल पाई।' बिहार के मुजफ्फरपुर से परिवार के साथ आईं रानी देवी ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि हमारी जान बच गई। रानी ने कहा, 'हमने देखा कि बहुत से लोग मृत फर्श पड़े थे। यह देखकर दिल टूट गया।'

फर्श पर लेटे थे श्रद्धालु, भगदड़ मची तो कुचले गए
एक अन्य श्रद्धालु आदित्य शर्मा ने कहा कि कुछ लोग फर्श पर लेटे हुए थे और भगदड़ होने पर वह कुचले गए। इससे बड़ी घटना हुई है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी के दर्शन किए बिना ही वापस कटरा बेस कैंप लौट गए। एक अन्य महिला रेखा ने बताया, 'हम लोग पठानकोट से आए हैं, लेकिन हादसे के चलते बिना दर्शन किए हम लोग भवन से वापस लौट रहे हैं।' ग्वालियर से आए प्रेम सिंह ने कहा कि मंदिर परिसर में अव्यवस्था का माहौल था। श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर कोई नियम नहीं था। इसके अलावा कोरोना गाइडलाइंस का भी कोई पालन करता नहीं दिखा।

 

वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, कई भक्त गंभीर रूप से घायल

वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, कई भक्त गंभीर रूप से घायल

जम्मू : जम्मू माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। कटरा के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉ. गोपाल दत्त ने बताया कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। डॉ. गोपाल ने बताया कि घायलों को नारायण अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हताहतों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोग शामिल हैं। अभी कितने लोग घायल हुए हैं यह भी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि भगदड़ बीती रात 2 और 3 बजे के बीच मची। इस हादसे के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। घटना के बाद कई श्रद्धालओं ने घर वापसी की राह पकड़ ली है।

राष्ट्रपति ने व्यक्त किया शोक
वैष्णो देवी में हुए हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, वैष्णो देवी भवन में हुई भगदड़ में लोगों की जान जाने की खबर से बेहद आहत हूं। मैं दिल से मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्रता से ठीक होने की कामना करता हूं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने हताहतों के परिजनों से संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने भी जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने J&K के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।

डीजीपी ने बताया 12 लोगों की हुई मौत 13 घायल
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 घायल हैं। घटना लगभग 2:45 बजे हुई, और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार किसी बात पर कहासुनी के बाद भगदड़ मच गई जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया। जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

एलजी ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख के मुआवजे का एलान
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने भी माता वैष्णो देवी पर हुई भगदड़ को लेकर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संवेदना और प्रार्थना मृतकरों और घायलों के परिवार के साथ है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से बात की है। उन्हें हालात के बारे में पूरी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है। सभी मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा और सभी घायलों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों के इलाज का खर्च श्राइन बोर्ड वहन करेगा।

 

कोरोना अपडेट 31 दिसम्बर : प्रदेश में आज रायपुर, बिलासपुर समेत इन जिलो में मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 31 दिसम्बर : प्रदेश में आज रायपुर, बिलासपुर समेत इन जिलो में मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 190 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 51 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 18 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 769 है | आज प्रदेश में 25,332 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 11, राजनांदगांव से 04, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 01, रायपुर से 51, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 43, रायगढ़ से 32, कोरबा से 14, जांजगीर- चाम्पा से 05, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 01, सरगुजा से 02, कोरिया से 01, सूरजपुर से 09, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 02, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 07 मरीज शामिल है ।

 

कोरोना अपडेट 30 दिसम्बर : प्रदेश में आज रायपुर, रायगढ़ समेत इन जिलो में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले 150 नए मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 30 दिसम्बर : प्रदेश में आज रायपुर, रायगढ़ समेत इन जिलो में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले 150 नए मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर , छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 150 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 32 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 16 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 597 है | आज प्रदेश में 24710 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 11, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 28, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 31, रायगढ़ से 32, कोरबा से 21, जांजगीर- चाम्पा से 04, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 04, सरगुजा से 02, कोरिया से 01, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 02, जशपुर से 06, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है ।
 

भारत के इन क्षेत्रों में 2 जनवरी से चलेगी भीषण शीतलहर की कहर, यहाँ देखे

भारत के इन क्षेत्रों में 2 जनवरी से चलेगी भीषण शीतलहर की कहर, यहाँ देखे

नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को कहा कि अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी भारत में 3.5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि 3 जनवरी तक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 जनवरी तक भीषण शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत के इलाकों में रात से सुबह तक घने कोहरे की संभावना है।


आईएमडी ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर प्रदेश के ऊपर था। एक अलग चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राज्य के पूर्वी हिस्से और उससे सटे बिहार पर भी बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा भी चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से मध्य प्रदेश की ओर चल रही है। इन प्रणालियों के प्रभाव में, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।


बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग गरज के साथ हल्की से मध्यम और छिटपुट से काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है। उत्तरी आंतरिक ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है।


एक पश्चिमी विक्षोभ के 4 से 7 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। 1 से 3 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।
 

बड़ी खबर : सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 6 खतरनाक आतंकियों को मार गिराया...

बड़ी खबर : सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 6 खतरनाक आतंकियों को मार गिराया...

जम्मू :  दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में दो मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी सरगना समेत जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकी ढेर कर दिए। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से चार की पहचान अब तक दो पाकिस्तानी और दो स्थानीय आतंकवादियों के रूप में हुई है। अन्य दो आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।


अनंतनाग मुठभेड़ में आतंकी ढेर करने के दौरान एक पुलिस कर्मी व कुलगाम में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं। मारे गए छह आतंकियों में से दो आतंकी पाकिस्तानी और दो स्थानीय हैं। इनके पास से एक अमेरिकी एम-4 व दो एके-47 राइफलें बरामद हुई हैं। अनंतनाग में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम सुरक्षाबलों को कुलगाम जिले के मिरहामा इलाके में कुछ आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। पूरे इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने संयम बरतते हुए उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में जैश के पाकिस्तानी कमांडर समेत छह आतंकियों को मार गिराया। इनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इनके पास से एक अमेरिकी एम 4 तथा एके सीरीज की दो राइफलें मिली हैं। काफी समय बाद जैश आतंकी के पास से एम-4 राइफल मिली हैं।


शोपियां में मिली थी एम 4 राइफल
इससे पहले 14 मार्च 2021 को शोपियां जिले के रावलपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर आतंकी जहांगीर मारा गया था। उसके पास से सुरक्षाबलों ने एम 4 राइफल व कारतूस बरामद किए थे। बीते साल कुलगाम में हुई मुठभेड़ में मारे गए इमरान भाई नामक जैश के पाकिस्तानी आतंकी से दो हथियार बरामद हुए थे जिनमें से एक एम-4 राइफल थी।


आतंकियों की पसंद है एम 4 राइफल
अमेरिकी सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एम 4 राइफल आतंकियों का पसंदीदा हथियार है। पाकिस्तान इसे आतंकियों को उपलब्ध कराता है। वजन में हल्की होने के कारण यह लाने-ले जाने में आसान होती है। इससे आतंकी ज्यादा दूरी से वार कर सकते हैं, क्योंकि इसके ऊपर साइट लगी रहती है। इसकी बड़ी खासियत है कस्टमाइज़ेशन। इसमें कई सारी चीजें जोड़ी जा सकती हैं। दूर तक देखने के लिए टेलीस्कोप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मारक क्षमता करीब 600 मीटर होती है। साथ ही यह 950 गोलियां लगातार दाग सकती है।


अनंतनाग में मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं

अनंतनाग के नौगाम शाहाबाद इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 19 आरआर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। शाम लगभग 7.30 बजे सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक पुलिस कर्मी दीपक शर्मा घायल हो गया, उसके सिर में गोली लगी है। पुलिस कर्मी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। आधी रात को सुरक्षा बलों ने एक जैश आतंकी को मार गिराया। रात हो जाने के कारण पूरे इलाके में रोशनी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इलाके की घेराबंदी कड़ी कर दी गई है। आम लोगों को मुठभेड़ स्थल से दूर रहने के लिए कहा गया है।

 

बड़ी खबर: बापू को गाली देने वाला कालीचरण को यहाँ से रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, किराए से मकान लेकर छिपने की कर रहा था कोशिश

बड़ी खबर: बापू को गाली देने वाला कालीचरण को यहाँ से रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, किराए से मकान लेकर छिपने की कर रहा था कोशिश

धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गालियां देने वाले कालीचरण को रायपुर पुलिस गुरुवार तड़के करीब 4 बजे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के खजुराहो से पकड़ा। कालीचरण वहां एक किराए का मकान लेकर छिपने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम उसे लेकर शाम करीब 7 बजे तक रायपुर लौटेगी। बताया जा रहा है कि कालीचरण ने अपने छिपने के लिए एक कॉटेज भी बुक कराया था।
रायपुर में हुई धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ महाराष्ट्र के कालीचरण ने अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद रायपुर सहित महाराष्ट्र के अकोला में भी कालीचरण के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पहुंची तो कालीचरण वहां से फरार हो गया। इसके बाद से ही लगातार पुलिस उसे तलाश करने की कोशिश में थी। इस बीच पुलिस को उनके खजुराहो में छिपे होने की जानकारी मिली, जिस पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
कहा था- गांधी ने देश का सत्यानाश किया, नाथूराम गोडसे को नमस्कार
रायपुर में हुई धर्म संसद के समापन के दिन शनिवार को महाराष्ट्र से आए कालीचरण ने मंच से गांधीजी के बारे में गलत बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। सन् 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया।


 

कोरोना अपडेट 29  दिसम्बर : प्रदेश में आज मिले 100 के पार कोरोना पॉजिटिव, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 29 दिसम्बर : प्रदेश में आज मिले 100 के पार कोरोना पॉजिटिव, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 106 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 40 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 36 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 463 है | आज प्रदेश में 23,767 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 05, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 02, रायपुर से 12, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 17, रायगढ़ से 40, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 13, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 04, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

भारत के इन हिस्सों में  हो सकती है भीषण बारिश : आईएमडी ने दी चेतावनी..

भारत के इन हिस्सों में हो सकती है भीषण बारिश : आईएमडी ने दी चेतावनी..

नई दिल्ली : बुधवार यानी आज से उत्तरपश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में 1 और 2 जनवरी को शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात के रूप में उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर मंडरा रहा है। वहीं, दक्षिणपश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के इलाके में भी एक चक्रवाती परिसंचरण दिख रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।


मौसम विभाग के मुताबिक, उपरोक्त स्थिति के प्रभाव की वजह से मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। वहीं, बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
नेशनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि ने बताया, दिल्ली में अब बारिश की संभावना नहीं है। अब न्यूनतम तापमान गिरना शुरू होगा और 31 दिसंबर-1 जनवरी को ठंड बढऩे का अनुमान है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में 5 से 6 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से तेज बारिश देखने को मिली। फिलहाल उत्तरपश्चिमी, मध्य, पूर्व, उत्तरपूर्व और उत्तर भारत के हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है।
 

कोरोना अपडेट 28 दिसम्बर : प्रदेश में आज कुल 02 कोरोना संक्रमित मरीजो की हुई मौत, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 28 दिसम्बर : प्रदेश में आज कुल 02 कोरोना संक्रमित मरीजो की हुई मौत, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 69 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | आज प्रदेश में कुल 19 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 393 है | आज प्रदेश में 22,699 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 13, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 09, रायगढ़ से 14, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 14, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 04, बलरामपुर से 00, जशपुर से 05, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

 

कोरोना अपडेट 27 दिसम्बर : छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगातार हो रहा है कोरोना विस्फोट, आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान 1 की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 27 दिसम्बर : छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगातार हो रहा है कोरोना विस्फोट, आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान 1 की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 49 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 15 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 33 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 345 है | आज प्रदेश में 20988 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 03, रायपुर से 05, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 08, रायगढ़ से 15, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 05, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 04, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है ।
 

इन दो राज्यों में तेज़ी से बढ़ रहे ओमिक्रोन के मामले, जानें आज कितने केस आए

इन दो राज्यों में तेज़ी से बढ़ रहे ओमिक्रोन के मामले, जानें आज कितने केस आए

महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामलों में इज़ाफा हुआ. महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वेरिएंट के 26 नए मामलों की पुष्टि हुई. इनमें से 11 मामले मुंबई से सामने आए हैं. इसके अलावा गुजरात में भी ओमिक्रोन के मामलों में तेज़ी आई. आज गुजरात में ओमिक्रोन के 24 नए मामले सामने आए हैं.
महाराष्ट्र में अब कितने मामले
महाराष्ट्र में आज आए 26 नए मामलों में से मुंबई में 11, रायगढ़ (पनवेल नगर निगम) में 5, ठाणे नगर निगम में 4, नांदेड़ में 2 और नागपुर, पालघर, भिवंडी, निजामपुर नगर निगम और पुणे ग्रामीण में एक एक मामले दर्ज हुए. इन नए मामलों के साथ ही अब राज्य में ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 167 तक जा पहुंची है. बता दें कि आज मुंबई में सामान्य कोरोना के 809 नए मामले सामने आए. 335 मरीज़ ठीक हुए और 3 मरीज़ों की मौत हुई. सक्रिय मामले 4,765 हैं.
गुजरात में 73 तक पहुंचा आंकड़ा
गुजरात में आज कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 24 नए केस सामने आए, जिसके बाद इस वेरिएंट संक्रमित होने वालों की कुल संख्या अब 73 पर पहुंच गई है. बता दें कि गुजरात में सामान्य कोरोना के मामलों में भी तेज़ी आई है. राज्य में 170 दिन के बाद आज कोरोना के एक्टिव केसों का आंकड़ा एक हजार के पार चला गया. राज्य में अब 1086 एक्टिव केस हैं.
गुजरात में आज कोरोना के 204 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई. इतने ही वक्त में राज्य में 65 लोग डिस्चार्ज हुए. बता दें कि अहमदाबाद शहर में आज 98 मामले सामने आए. इसके अलावा राजकोट शहर में 33, सूरत शहर में 22 और वडोदरा शहर में 16 केस सामने आए.
 

BIG NEWS : दिल्ली में आज से रहेगा नाइट कर्फ्यू , पढ़िये पूरी खबर....

BIG NEWS : दिल्ली में आज से रहेगा नाइट कर्फ्यू , पढ़िये पूरी खबर....

नई दिल्ली : कोविड-19 के बढ़ते मामलों और कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट से उत्पन्न खतरे के कारण सोमवार को रात 11 बजे से दिल्ली में नाइट कर्फ्यू प्रभावी होगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के एक आदेश के मुताबिक, उन सभी व्यक्तियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जो छूट प्राप्त श्रेणी में नहीं आते हैं। डीडीएमए ने कहा कि नाइट कर्फ्यू अगले आदेश तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। कर्फ्यू से छूट पाने वालों में सरकारी अधिकारी, न्यायाधीश और न्यायिक अधिकारी, चिकित्सा कर्मी, गर्भवती महिलाएं और मरीज, आवश्यक सामान खरीदने के लिए पैदल जाने वाले लोग, मीडियाकर्मी और रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉप और हवाई अड्डा जाने वाले या लौटने वाले लोग शामिल हैं। डीडीएमए के आदेश में कहा गया है कि नाइट कर्फ्यू के दौरान मेट्रो ट्रेनों और सार्वजनिक परिवहन बसों में केवल छूट प्राप्त श्रेणी के लोगों को ही अनुमति दी जाएगी।


दिल्ली में कोविड-19 के 290 मामले दर्ज किए गए जब संक्रमण की दर 0.55 प्रतिशत रही। चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के अनुसार, यदि संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक 0.5 प्रतिशत रहती है, तो एक येलो अलर्ट जारी किया जाता है। येलो अलर्ट जारी होते ही नाइट कर्फ्यू, स्कूल और कॉलेज बंद करना, मेट्रो ट्रेनों और बसों में बैठने की क्षमता आधी करना, गैर आवश्यक दुकानों और मॉल आदि को बंद करना सहित तमाम प्रतिबंध लागू हो जाते हैं।


ओमिक्रॉन केसों में दिल्ली सबसे आगे, भारत में कुल संख्या बढ़कर हुई 578

भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट के एक दिन में सर्वाधिक 156 मामले सामने आए हैं और इसी के साथ देश में कोरोना वायरस के इस नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि ओमिक्रॉन से संक्रमित 578 लोगों में से 151 ठीक हो गए हैं या विदेश चले गए हैं। ओमिक्रॉन के संक्रमण के ये मामले 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं। दिल्ली में सर्वाधिक 142, इसके बाद महाराष्ट्र में 141, केरल में 57, गुजरात में 49, राजस्थान में 43 और तेलंगाना में 41 मामले सामने आए हैं।
 

आपस में भिड़ीं 3 टूरिस्ट बस : 5 की मौत, 10 जख्मी , छत्तीसगढ़ के टूरिस्ट भी शामिल

आपस में भिड़ीं 3 टूरिस्ट बस : 5 की मौत, 10 जख्मी , छत्तीसगढ़ के टूरिस्ट भी शामिल

अंबाला, हरियाणा के अंबाला जिले में हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 10 लोग इसी दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा उस दौरान हुआ जब 3 टूरिस्ट बसों की आपस में टक्कर हो गई। हादसा सुबह तड़के करीब 3 बजे के आसपास हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई तीनों बसे कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही थीं।यह भयानक और दर्दनाक हादसा चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे हादसे की सूचना मिलने के बाद विधायक असीम गोयल भी अस्पताल पहुंचे। विधायक ने घायलों का हाल जाना।

इस दर्दनाक सड़क हादसे में बस सवार 44 साल की मीना देवी निवासी छत्तीसगढ़, 21 साल के राहुल निवासी झारखंड, 53 साल के रोहित निवासी छत्तीसगढ़, 22 साल के प्रदीप निवासी खुशी नगर उत्तर प्रदेश समेत एक अन्य की मौत हो गई। शवों को अंबाला के अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सभी सवारियां सो रही थीं। सबसे आगे चल रही बस के अचानक रुकते ही सभी बसें टकरा गईं। हादसे में घायल हुए लोगों ने बताया कि वो लोग वैष्णो माता के दर्शन करने गए थे। वापसी के दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।