ठाणे : नवी मुंबई में घनसोली के एक स्कूल के 16 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें स्थानीय कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती कराया गया है। नवी मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये आठवीं से 11वीं कक्षा तक के छात्र हैं। उन्होंने कहा, 'इनमें से एक छात्र के पिता 9 दिसंबर को कतर से लौटे थे। वह घनसोली के गोथीवली में परिवार के साथ रहते हैं और उनकी कोविड-19 जांच नेगेटिव आई थी, लेकिन जब उनके परिजन की जांच की गयी तो स्कूल में कक्षा 11 में पढऩे वाला उनका बेटा संक्रमित पाया गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शेतकरी शिक्षण संस्था के सभी छात्रों की जांच की गयी और अब तक 16 छात्रों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा, 'पिछले तीन दिन में अब तक स्कूल के 811 छात्रों की जांच की गयी और शनिवार को 600 छात्रों की जांच की जाएगी। ये छात्र वाशी में कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती हैं।
नई दिल्ली : भारत ने शनिवार को ओडिशा के बालासोर तट पर ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का परीक्षण किया। सतह से सतह पर मार करने वाली इस बैलिस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता 1से 2 हजार किलोमीटर की है। यह अग्नि सीरीज की मिसाइलों का एडवांस्ड वर्जन है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने डिजाइन और विकसित किया है। अधिकारियों ने बताया कि टेस्ट के दौरान अग्नि प्राइम मिसाइल में कई नए फीचर्स जोड़े गए । यह मिसाइल सटीकता में उच्च स्तर के साथ ये मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा करती है।
New generation ballistic missile ‘Agni P’ successfully test-fired by DRDO from Dr APJ Abdul Kalam Island. #AmritMahotsav#IconicWeekhttps://t.co/7ex3kBczCLpic.twitter.com/FI8yC4Z1K6
— DRDO (@DRDO_India) December 18, 2021
अग्नि-पी बैलिस्टिक मिसाइल की अग्नि सीरीज की छठी मिसाइल है। अग्नि प्राइम को या तो ट्रेन में ले जाया जा सकता है या कनस्तर में रखा जा सकता है।
गौरतलब है कि बीते दिनों भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वायु संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। इससे पहले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एंटी-शिप वर्जन का सफल परीक्षण किया था। इस मिसाइल का परीक्षण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से किया गया था। वहीं, अगले कुछ दिनों में डीआरडीओ की ओर से और कई बैलेस्टिक और क्रूज सीरीज की अत्याधुनिक किस्म की मिसाइलों का परीक्षण किए जाने की संभावना है।
दुर्ग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भिलाई 3 में आयोजित चुनावी रैली को लेकर देर शाम नेशनल हाईवे को घंटो तक रोका गया। कुम्हारी से लेकर सुपेला तक ट्रैफिक पूरी तरह से जाम रहा। इस जाम में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी सिरसा चौक में फंसे रहे।
इस दौरान अपनी कार से उतर कर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अफसरों से पूछा कि मुख्यमंत्री कितनी देर में आ रहे हैं इस बात का जवाब पुलिस प्रशासन नहीं दे सका उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमें पता नहीं कि मुख्यमंत्री कब यहां से गुजरेंगे।
इस बात से नाराज बृजमोहन अग्रवाल ने उनसे कहा कि बिना पूर्व सूचना के घंटों अनावश्यक ट्रैफिक जाम रखकर जनता को परेशान करना उचित नहीं है। देखिए एम्बुलेंस भी यहा जाम में फंसी है। यह कह कर उन्होंने फौरन ही ट्रैफिक जाम खुलवाया इस दौरान जाम में फंसी जनता ने राहत की सांस लो बृजमोहन अग्रवाल को धन्यवाद दिया और आभार जताया।
यह घटनाक्रम देख कांग्रेसियों ने बृजमोहन अग्रवाल पर एक तरह से हमला बोल दिया, उन से उलझने की कोशिश करने लगे। यह घटनाक्रम की सूचना मिलते ही भाजपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और कांग्रेसियों का प्रतिकार किया।
इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अपनी राजनीतिक रैली के लिए नेशनल हाईवे जाम कर जनता को परेशान करना उचित नही था बस इसी बात का हमने विरोध किया है ।
नई दिल्ली : देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में अब तक 40, दिल्ली में 22, राजस्थान में 17, तेलंगाना में 8, कर्नाटक में 8, केरल में 7, गुजरात में 5, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश(1) तमिलनाडु(1) बंगाल(1) और चंडीगढ़ में (1) मरीज मिले हैं।
तमिलनाडु में जोखिम वाले और गैर जोखिम देशों से आए 28 यात्रियों के नमूने जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7145 नए मरीज सामने आए हैं और 289 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 8706 लोग स्वस्थ भी हुए। अब देश में कुल सक्रिय मामले 84,565 बचे हैं जोकि 569 दिनों में सबसे कम है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | आज प्रदेश में कुल 40 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 339 है | आज प्रदेश में 25,029 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 00, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 01, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 03, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 40 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/vOch61Zs1o
— Health Department CG (@HealthCgGov) December 17, 2021
नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का विस्फोट हुआ है। शुक्रवार को राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में ओमिक्रॉन के संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20 हो गए हैं। इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल केस 100 के करीब (97) पहुंच गए हैं। इससे पहले देश भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 14 केस पाए गए थे। इनमें से 5 मामले कर्नाटक मिले थे, जबकि 4-4 केस दिल्ली और तेलंगाना में पाए गए थे। 1 नया केस गुजरात में पाया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से 10 लोग फिलहाल डिस्चार्ज हो गए हैं। इस तरह देखें तो राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के ऐक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 10 ही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने नए केसों के मिलने की जानकारी दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पिछले दिनों कहा था कि यदि ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस आते हैं तो उनसे निपटने के लिए तैयारी पूरी है।
इस बीच देश में शुक्रवार को बीते एक दिनों में कोरोना के 7,447 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 830 सक्रिय मामले घटे हैं। इससे एक्टिव केसों की संख्या घट कर 86,415 ही रह गई है। इस बीच कल देश में 70 लाख 46 हजार 805 कोविड टीके लगाए गए हैं और इसके साथ ही कुल टीकाकरण संख्या एक अरब 35 करोड़ 99 लाख 96 हजार 267 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 7447 नए मामले सामने आए और इस दौरान 7,886 मरीज स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 41 लाख 62 हजार 765 हो गयी है।
रिकवरी रेट में तेजी से इजाफा, केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
देश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी दर 98.38 फीसदी, सक्रिय मामलों की दर 0.25 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.37 फीसदी पर बरकरार है। वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 1061 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 34,836 रह गई हैं। राज्य में 4,145 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 51,29,044 हो गई है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बढ़े हैं कोरोना के एक्टिव केस
इसी अवधि में 320 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 43,946 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में में सबसे अधिक 226 सक्रिय मामले बढऩे से इनकी कुल संख्या बढ़कर 10372 हो गयी है, जबकि 19 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,41,317 हो गया है। वहीं 632 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 64,95,249 हो गई है।
रायपुर : पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने दिसंबर - जनवरी (2021 - 2022 ) के लिए विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि जारी की है। विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से विश्वदिद्यालय की वेबसाइट www.prsuuniv.in में जाकर परीक्षा से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दे कि परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि 17 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक है . वहीं 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन भरने की तिथि 1 जनवरी से 5 जनवरी 2022 निर्धारित किया गया है .
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 32 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है| आज प्रदेश में कुल 26 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 359 है | आज प्रदेश में 26,239 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 01, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 07, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 04, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही 01, सरगुजा से 01, कोरिया से 00, सूरजपुर से 08, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 00मरीज शामिल है ।
आज 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 26 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/jXNz6qXXXW
— Health Department CG (@HealthCgGov) December 16, 2021
नई दिल्ली : पाकिस्तान दौरे पर लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेल रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पर कोरोना का अटैक जारी है। मेहमान टीम के तीन और खिलाड़ी दो सपोर्ट स्टाफ सहित कुल पांच और सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा कि किए गए पीसीआर टेस्ट के बाद, बोर्ड यह कन्फर्म कर सकता है कि पाकिस्तान दौरे पर आए वेस्टइंडीज टीम के पांच और सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और अब वे खुद को आइसोलेशन में रखेंगे। बोर्ड ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए खिलाडिय़ों में विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप, बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन और ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स के अलावा सहायक कोच रॉडी एस्टविक तथा टीम फिजिशियन डॉ अक्षय मानसिंह शामिल है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने आगे बताया कि सभी तीन खिलाड़ी आगामी मैचों में नहीं खेल पाएंगे और सभी 5 वेस्टइंडीज की बाकी टीम से अलग-थलग रहेंगे। साथ ही वे अब मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। वे अब 10 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे जब तक कि उनका पीसीआर टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाता। अबतक कुल छह खिलाड़ी कोविड-19 के कारण दौरे से बाहर हो चुके हैं। इससे पहले डेवोन थॉमस (पहले टी20 में लगी चोट) की उंगली में चोट लगी थी। अब मेहमान टीम के सभी सदस्यों का फिर से टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही दौरे को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा।
इससे पहले, मेहमान टीम के तीन खिलाड़ी और एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें रोस्टन चेज, शेल्डन कॉट्रेल और काइल मायर्स के अलावा सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य भी थे। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कहा था कि ये खिलाड़ी अब 10 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे। सीडब्ल्यूआई ने कहा था कि इन सभी चारों ने कोरोना की दोनों खुराक ले रखी है और उनके अंदर बड़ा लक्षण नहीं है।
पाकिस्तान दौरे पर वेस्टइंडीज का शेड्यूल
पाकिस्तान की टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाए रखी है। तीसरा और अंतिम टी20 आज यानि के 16 दिसंबर को खेला जाना है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 18 से 22 दिसंबर तक कराची के नेशनल स्टेडियम में ही तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है।
नई दिल्ली : लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर संसद में भी जोरदार हंगामा जारी है। एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद राहुल गांधी के साथ विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।
विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कारवाई दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके अलावा 12 संसदों के निलंबन के मुद्दे पर भी विपक्ष ने हंगामा किया जिसके बाद राज्यसभा की कारवाई भी दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी क्रिमिनल हैं, जिनको तुरंत हटाया जाना चाहिए। दूसरी तरफ सरकार ऐसे मूड में नहीं दिख रही है। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि यह पूरा मामला सबजुडिस है, जिसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही है।
बता दें कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एसआईटी की रिपोर्ट में किसानों पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने की बात सामने आने के बाद से बवाल जारी है। रिपोर्ट आने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। इसी बीच मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस संसद के बाहर धरना देगी।
नई दिल्ली : केंद्रीय कैबिनेट ने बेटियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया गया। केंद्र सरकार मौजूदा कानूनों में संशोधन के लिए संसद में प्रस्ताव पेश करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले से अपने संबोधन में लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी है कि उनकी शादी उचित समय पर हो।
मौजूदा कानून के मुताबिक, देश में पुरुषों की विवाह की न्यूनतम उम्र 21 और महिलाओं की 18 साल है, लेकिन सरकार अब महिलाओं को सशक्त करने के लिए उनकी शादी की उम्र बढ़ाने पर विचार कर रही है। सरकार बाल विवाह निषेध कानून, स्पेशल मैरिज एक्ट और हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन करेगी।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उठाया गया कदम : जया जेटली
सरकार ने साल 2020 के जून माह में इसको लेकर टास्क फोर्स का गठन भी किया था। टास्क फोर्स ने उसी साल विवाह की आयु बढ़ाने के प्रस्ताव पर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। समता पार्टी की पूर्व सदस्य और टास्क फोर्स की प्रमुख जया जेटली ने इसकी सिफारिश की थी। यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए था न कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए।
टास्क फोर्स का कहना था कि पहले बच्चे को जन्म देते समय बेटियों की उम्र 21 साल से होनी चाहिए। विवाह में देरी का परिवारों, महिलाओं, बच्चों और समाज के आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
नई दिल्ली : अगर आप किसी काम के लिए बैंक जाने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, आने वाले तीन दिन बैंक बंद रहेंगे यानी इनमें कोई भी काम-काज नहीं होगा। दरअसल, देश भर के सरकारी बैंक कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने इस बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि सरकार के प्राइवेटाइजेशन को लेकर चल रही तैयारियों का विरोध करने के लिए यूएफबीयू ने हड़ताल करने का एलान किया है। गौरतलब है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत बैंकों की 9 यूनियन आती हैं। इस हड़ताल से लोगों को खासी तकलीफ हो सकती है ।
बता दें कि वैसे तो इस हफ्ते के बाकी बचे चारों दिन बैंक बंद हैं, इनमें से शनिवार को शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक के कैलेंडर के मुताबिक, यहां 18 को यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी के चलते बैंकों में काम-काज नहीं होगा। जबकि, देश भर में 16,17 और 19 दिसंबर को बैंक बंद हैं।
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 31नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है| आज प्रदेश में कुल 40 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 353है | आज प्रदेश में 24635टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 03, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 10, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 04, मुंगेली से 00, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।
31 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 40 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/RIsa9r5TS8
— Health Department CG (@HealthCgGov) December 15, 2021
कोलकाता | पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला केस मिला है. जानकारी के मुताबिक यहां के मुर्शिदाबाद में सात साल का एक बच्चा ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिला है. यह बच्चा 10 दिसंबर को अबु धाबी से हैदराबाद लौटा था. ओमिक्रॉन भारत के 10 राज्यों तक पहुंच चुका है. बुधवार को तेलंगाना में तीन और पश्चिम बंगाल में 1 मामला दर्ज होने के साथ ही देश में अब तक 65 मामले सामने आ चुके हैं. इसमें सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में देखे गए हैं.
पश्चिम बंगाल सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. बच्चे के संपर्क में आए सभी लोगों का टेस्ट कराया जा रहा है. इसी तरह तेलंगाना में दो विदेशी नागरिक ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए हैं. राजधानी हैदराबाद में केन्या और सोमालिया के नागरिकों का टेस्ट पॉजिटिव आया है. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है.
नई दिल्ली : 8 दिसंबर को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में एकमात्र जीवित बचे कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया। भारतीय वायुसेना ने इसकी जानकारी दी है। हादसे के बाद बुरी तरह घायल कैप्टन सिंह जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। ज्ञातव्य है कि इस हादसे में बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों का निधन हो गया था। हादसे में सिर्फ वरुण सिंह ही अकेले बचे थे, पर बुधवार को वे जिंदगी की जंग को हार गए।
आईएएफ ने ट्वीट कर कहा, भारतीय एयरफोर्स को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन का इलाज के दौरान आज निधन हो गया। वे 8 दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जिंदा बचे थे। एयरफोर्स अफसर उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर प्रधनमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- `ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, वीरता और अत्यधिक व्यावसायिकता के साथ देश की सेवा की। उनके निधन से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं।
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले थे। उनका इलाज वेलिंग्टन के अस्पताल में चल रहा था। बेंगलुरु और पुणे के डॉक्टर इनका इलाज कर रहे थे। वरुण ग्रुप कैप्टपन अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट रहे हैं।
रायपुर : विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन धान के उठाव और परिवहन को लेकर सदन में बड़ा हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के सवाल पर खाद्य मंत्री अमरजीत मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ।
रमन सिंह के पूरक सवाल पर मंत्री अमरजीत ने माना कि पिछले साल धान का उठाव न होने के कारण 524 करोड़ का नुकसान हुआ। इस पर रमन सिंह ने कहा कि मंत्री का जवाब गलत है। सही यह है कि धान का उठाव और परिवहन न होने के कारण 900 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
इस पर अमरजीत ने रमन सिंह पर एक टिप्पणी कर दिया। हालांकि, स्पीकर ने इस टिप्पणी को विलोपित कर दिया मगर विपक्ष माफी मांगने पर अड़ गया। नाराज विप़क्ष गर्भगृह में पहुंच गया। इससे सभी रमन समेत सभी विधायक स्वयमेव निलंबित हो गए।
हालांकि, स्पीकर ने इस पर व्यस्था दी कि मंत्री के विवेक पर है, वे चाहे तो खेद व्यक्त कर दें। इसके बाद स्पीकर ने निलंबित विधायकों के नाम पढ़ कर बताया कि सभी विधायक निलंबित हो गए हैं।
दो मिनट बाद स्पीकर ने सभी विधायकों का निलंबन समाप्त करने की घोषाणा की। इसके बाद विपक्ष सदन में लौट आया लेकिन अजय चंद्राकर ने ऐलान किया कि इसके बाद अब प्रश्नकाल में अमरजीत भगत से अब कोई सवाल नहीं करेंगे।
चिटफंड कंपनियों के खिलाफ हंगामा ...
चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कारवाई को लेकर विधानसभा में आज हंगामा हुआ। रेणु जोगी के प्रश्न पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया पर सरकार का कोई वित्तीय नियंत्रण नहीं है।
इसके बाद पूरक प्रश्न पर काफी शोर-शराबा हुआ। अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार पर आरोप लगाया कि घोषणा पत्र पर अमल नहीं किया जा रहा। जबकि, सरकार ने कहा था कि चिटफंड कंपनियों से पैसा वसूल कर निवेशकों को वापस दिलाया जाएगा।
धरमलाल कौशिक ने कहा कि राजनांदगांव में जब जिला प्रशासन कंपनियों की जमीन नीलामी करके निवेशकों का पैसा दिलाया जा सकता है तो बाकी जिलों में ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता। गृह मंत्री ने सदन को भरोसा दिया कि जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।
नोएडा/नई दिल्ली : ब्रिटेन से हाल ही में गौतमबुद्ध नगर आने वाले पांच लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसकी पुष्टि गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने की है। सभी संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं, जिससे ओमिक्रॉन संक्रमण की जांच की जा सके।
गौतम बुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने बताया, संवेदनशील देशों में शामिल इंग्लैंड के अलावा सिंगापुर से जिले में आए पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को विदेश से आए 4,729 लोगों की सूची मिली है, जिनमें से 1,101 लोग संवेदनशील देशों से आए हैं, जहां कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण फैल रहा है।
दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या छह हो चुकी है, जिनमें से एक व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुका है। दिल्ली में ओमिक्रॉन से इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल को अधिकृत किया गया है।
रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 34 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 363 है | आज प्रदेश में 25420 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 03, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 01, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।
आज 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 34 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/uF59aO7Idd
— Health Department CG (@HealthCgGov) December 14, 2021
नई दिल्ली | भारत में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने ‘जोखिम वाले’ देशों से आने वाले यात्रियों के लिए मंगलवार को नए दिशानिर्देश जारी किये हैं. अब 20 दिसंबर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के हवाई अड्डों पर ‘जोखिम वाले’ देशों से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर टेस्ट की प्रीबुकिंग करनी होगी.
वहीं, DGCA ने घोषणा की है कि नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते डर के बीच भारत से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 जनवरी को फिर से शुरू होंगी. इससे पहले, DGCA ने कहा था कि निर्धारित उड़ान 15 दिसंबर से शुरू की जाएंगी, लेकिन जब देश में नए संस्करण के कारण एक और लहर पर चिंता व्यक्त जाहिर की गई, तो इस आदेश को संशोधित किया गया था. DGCA ने यह भी घोषणा की थी कि इस आदेश से वर्तमान उड़ानों का संचालन प्रभावित नहीं होगा क्योंकि यह केवल पूर्ण बहाली के लिए है जिसे अब स्थगित कर दिया गया है.
‘कई देशों के साथ उड़ानों की व्यवस्था होनी चाहिए’
पिछले महीने, केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन को सामान्य करने का फैसला किया था, जो मार्च 2020 से निलंबित है. डीजीसीए ने आगे कहा कि भारत के कई देशों के साथ तात्कालिक उड़ानों की व्यवस्था बरकरार रहनी चाहिए
डीजीसीए के एक नोट में कहा गया है, “विलय वैश्विक परिदृश्य के मद्देनजर… सभी हितधारकों के परामर्श के साथ स्थिति को करीब से देखा जा रहा है और अनुसूचित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने की प्रभावी तारीख का संकेत देने वाला एक उचित निर्णय उचित समय पर अधिसूचित किया जाएगा.”
नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को ओमिक्रॉन के चार नए मामले सामने आए हैं। जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या छह हो गई है। छह मामलों में से एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में, 35 कोरोना मरीज और 3 संदिग्ध मामले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी दी है। भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 45 हो गई है। जिनमें महाराष्ट्र में (20), राजस्थान (9), कर्नाटक (3), गुजरात (4), केरल (1), आंध्र प्रदेश (1), दिल्ली (6) और चंडीगढ़ में (1) है। पहले की तरह सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य राजस्थान है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सोमवार को सामने आए मरीजों में एक पुणे की 39 वर्षीय महिला है जबकि दूसरा लातूर का 33 वर्षीय पुरुष। दोनों को ही टीके की दोनों खुराक लग चुकी है और उनमें कोरोना के कोई लक्षण भी नहीं हैं। गुजरात में सामने आया 42 वर्षीय मरीज सूरत का रहने वाला है।
गुजरात के इस शख्स की जब दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच की गई थी तो रिपोर्ट निगेटिव आई थी। परंतु गुजरात पहुंचने के बाद उसमें लक्षण दिखने शुरू हो गए, ऐसे में दोबारा जांच करने पर उसे संक्रमित पाया गया। देश में ओमिक्रॉन का सबसे पहले बेंगलुरु में दो मामले सामने आए थे। इनमें से एक भारतीय मूल का दक्षिण अफ्रीकी नागरिक और एक डॉक्टर था।
बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 5,784 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 252 लोगों की मौत हो गई। 7,995 लोग स्वस्थ भी हुए।
वहीं केरल में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,434 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4,308 ठीक हुए और साथ ही 38 कोरोना मरीजों की मौतें हुई हैं। केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार 165 मौतों को कोविड की मृत्यु सूची में जोड़ा गया है। केरल में अब मरने वालों की संख्या 43,170 हो गई है। केरल में अब भी 36,281 सक्रिय मामले हैं।
गुजरात के सूरत नगर निगम के उप स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. आशीष नाइक ने बताया कि सूरत का एक व्यक्ति जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से अपने देश वापस लौटा है, वह कोविड-19 के ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है। उसकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
युगांडा से लौट एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र के सतारा जिले की फलटन तहसील में सोमवार को एक परिवार के चार सदस्यों में से तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह परिवार हाल ही में युगांडा की यात्रा से लौटा था, जिसके बाद इनकी कोरोना जांच की गई थी।
सतारा जिला सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चव्हाण ने कहा कि चारों के नमूने पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) को भेजे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे कोरोनवायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित हैं या नहीं।
डॉ. सुभाष चव्हाण ने बताया कि इस परिवार में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां हैं, जो नौ दिसंबर को युगांडा से लौटे हैं। सोमवार को दंपति और उनकी बड़ी बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. चव्हाण ने कहा कि परिवार की छोटी बेटी की रिपोर्ट के संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। फिलहाल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।






