BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
स्कूलों में लौटा कोरोना, अब तक इतने बच्चे हुए संक्रमित, पढ़े पूरी खबर ..

स्कूलों में लौटा कोरोना, अब तक इतने बच्चे हुए संक्रमित, पढ़े पूरी खबर ..

नई दिल्ली : स्कूलों में कोरोना वायरस की दहशत लौट आई है, हिमाचल के बिलासपुर में 23, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 29, हरियाणा के अंबाला में चार तो पंजाब के जालंधर में 25 छात्र कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इससे एक बार फिर बड़े खतरे की आशंका दिखाई दे रही है। एक तो सर्दी का मौसम और दूसरा स्कूलों में परीक्षाओं का सीजन दोनों के कारण अभिभावकों की भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के भुलस्वाएं गांव में बुधवार को कोरोना संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत होने से दहशत का माहौल है। वहीं, बुधवार को जिले के देलग स्कूल के 23 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के राजकीय उच्च पाठशाला देलग में बुधवार को 50 बच्चों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जिसमें 23 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, प्राथमिक पाठशाला के 70 और बच्चों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि अब सभी स्कूलों में बच्चों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले स्थित नवोदय विद्यालय में 29 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी विद्यार्थी जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय, कल्याणी के नौंवी और 10वीं कक्षा के छात्र हैं। स्कूल के 29 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद छात्रों के परिजन और अभिभावकों को उन्हें घर ले जाने के लिए सूचित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित छात्रों को होम आइसोलेशन की सलाह दी है, क्योंकि उनमें खांसी और सर्दी के लक्षण नजर आ रहे हैं।

इधर, हरियाणा के अंबाला जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। बुधवार को जिले के राजकीय स्कूल, सरसेहड़ी में अध्ययनरत चार छात्रों समेत 7 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मिले छात्रों के सहपाठियों सहित स्टाफ और परिजनों के भी सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आ पाई है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमित मिले लोगों में तीन मरीज बुजुर्ग हैं, इसमें दो को अस्पताल भर्ती कराया पड़ा है।

उधर, पंजाब में पिछले तीन दिन में अलग-अलग स्कूलों के करीब 25 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। जहां खुरला किंगरा सरकारी स्कूल से सोमवार को दो विद्यार्थी तथा इससे पहले एक विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिला था। नेहरू गार्डन स्कूल की एक छात्रा भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद विद्यार्थियों में डर का माहौल बनने लगा है। सेहत विभाग के अनुसार, जिले में अब तक कोरोना की गिरफ्त में आने वाले बच्चों की संख्या 50 पार हो गई है। हालांकि, इनमें से 25 स्कूली विद्यार्थी हैं।
 

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने आज बुलाई बैठक, ओमिक्रॉन की बढ़ती रफ्तार ने बढ़ाई चिंता ...

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने आज बुलाई बैठक, ओमिक्रॉन की बढ़ती रफ्तार ने बढ़ाई चिंता ...

नई दिल्ली : कोरोना के नए वैरिएंट `ओमिक्रॉन` की बढ़ती रफ्तार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय में बैठकों का दौर जारी है  प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना की स्थिति को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसके अलावा आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बैठक बुलाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक के बाद दिल्ली के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे ।

तमिलनाडु में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम.ए.सुब्रमण्यम ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि बुधवार तक तमिलनाडु में केवल एक मामला था लेकिन एक दिन में अचानक मामले बढ़ गए। जिससे देश में इस नए वैरिएंट से कुल संक्रमितों की संख्या 280 हो गई।

इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 65, दिल्ली में 57, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 19 के साथ ही हरियाणा में पहला केस सामने आया है। वहीं गुजरात में बुधवार को ओमिक्रॉन के नौ मामले सामने आए हैं। गुजरात में कुल 23 केस दर्ज हो चुके हैं। केरल (24), उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। आंध्र प्रदेश में दो मामले जबकि तमिलनाडु में 34, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।
 

कोरोना अपडेट 22 दिसंबर : प्रदेश के रायगढ़ जिले में मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 22 दिसंबर : प्रदेश के रायगढ़ जिले में मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 33 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 11 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 44 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 293 है | आज प्रदेश में 22,279 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या

दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 01, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 04, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 11, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 04, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 01, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

 

प्रधानमंत्री मोदी का वारणसी दौरा इस तारीख को, पेट्रोलियम मंत्री ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण ...

प्रधानमंत्री मोदी का वारणसी दौरा इस तारीख को, पेट्रोलियम मंत्री ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण ...

वाराणसी : वाराणसी के पिंडरा स्थित करखियांव में 23 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद रहेगी। दो दिन पूर्व से ही बम निरोधक दस्ता ने जनसभा स्थल पर डेरा डाल दिया है। वहीं एसपीजी अधिकारियों ने मंगलवार की रात से ही पूरे जनसभा स्थल को अपने निगरानी में ले लिया। किसी को भी बगैर अनुमति के जनसभा स्थल परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

जनसभा स्थल पर काम कर रहे कर्मचारियों के अंदर और बाहर जाते समय दोनों मुख्य द्वार पर तलाशी ली जा रही है। बुधवार को फ्लीट रिहर्सल और फोर्स की ब्रीफिंग की जाएगी। पुलिस उच्चाधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में एक डीआईजी, चार एसपी, 10 एएसपी, 32 सीओ, इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर की संख्या 465, महिला सब इंस्पेक्टर की संख्या 35, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की संख्या 1800, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और टीएसआई की संख्या सात, ट्रैफिक पुलिस की संख्या 80 और पांच कंपनी पीएसी तैनात रहेगी।

बाबतपुर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक फ्लीट रिहर्सल

इसके अलावा बम डिस्पोजल दस्ता, फायर ब्रिगेड और खुफिया सुरक्षा एजेंसी मौजूद रहेगी। प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी, एटीएस कमांडो के साथ ही केंद्रीय खुफिया विभाग के अधिकारियों के जिम्मे होगी।
करखियांव में ही फोर्स की ब्रीफिंग की जाएगी और बाबतपुर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक फ्लीट रिहर्सल किया जाएगा। हाईवे के दोनों लेन की तरफ साफ-सफाई, रंगरोगन और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सड़क किनारे लगाए गए पीलर में कंटीले तार को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
पढ़ेंः कल बनारस आएंगे पीएम मोदी: अमूल प्लांट के शिलान्यास के साथ 21 सौ करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, देखें पूरी सूची

प्रधानमंत्री के मंच के ठीक सामने विराजेंगे अतिविशिष्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभास्थल पर दो लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। बैरिकेडिंग के अंदर दो लाख से अधिक फाइबर कुर्सियां लगा दी गई हैं। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच के ठीक सामने बैरिकेडिंग के बाद अति विशिष्ट लोगों के लिए सोफे और वीआईपी कुर्सियां लगाई जा रही हैं। हाईवे से सटे जनसभा स्थल पर पहुंचने के लिए अलग-अलग द्वार भी बनाए जा रहे हैं।

जनसभा स्थल का पेट्रोलियम मंत्री ने किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा स्थल की तैयारियों को मंगलवार शाम केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परखा। बनास डेयरी और पार्टी पदाधिकारियों संग व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंच पर पहुंच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों संग चर्चा की।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने जनसभा स्थल में पेयजल, शौचालय, पार्किंग के बारे में भी अमूल के चेयरमैन शंकर भाई चौधरी और अन्य सुरक्षा से जुड़े लोगों से 20 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात आदि के बारे में पार्टी पदाधिकारियों संग चर्चा की। लगभग 37 मिनट बाद जनसभा स्थल से केंद्रीय मंत्री रवाना हो गए।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, केराकत विधायक दिनेश चौधरी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, रैली प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी, काशी क्षेत्र संयोजक प्रवासी प्रकोष्ठ अजय सिंह, प्रोटोकाल प्रभारी शैलेश पांडेय, नवरतन राठी, संजीव सिंह, सरोज चौबे, अभिषेक सिंह राजपूत आदि भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 

 शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए हुआ स्थगित, निलंबित सांसदों की सूची में इनका नाम भी जुड़ा ...

शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए हुआ स्थगित, निलंबित सांसदों की सूची में इनका नाम भी जुड़ा ...

नई दिल्ली : संसद का शीतकालीन सत्र कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बीच बुधवार को तय समय से एक दिन पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। वहीं, निलंबित राज्यसभा सांसदों की सूची में डेरेक ओ ब्रायन नाम भी जुड़ गया, मंगलवार को राज्यसभा में तृणमूल के नेता डेरेक ओब्रायन भी गलत व्यवहार के कारण निलंबित हो गए।

दरअसल चुनाव सुधार से जुड़े कानून को पारित कराते वक्त डेरेक ने रूल बुक ही महासचिव के सामने टेबल पर फेंक दिया था । विधेयक पर मतदान की जरूरत ही नहीं पड़ी क्योंकि विपक्ष वाकआउट कर चुका था और विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया। 

BIG NEWS :  आयकर विभाग ने कारोबारियों समेत राजस्व मंत्री के रिश्तेदार के घर पर भी दी दबिश…

BIG NEWS : आयकर विभाग ने कारोबारियों समेत राजस्व मंत्री के रिश्तेदार के घर पर भी दी दबिश…


रायपुर : आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात प्रदेश के कई कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। मंगलवार देर रात से रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में आयकर विभाग की छापेमारी की गई । जानकारी के अनुसार रायपुर में कारोबारी रवि सिंघल के चौबे कॉलोनी स्थित घर पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी । रवि सिंघल का रायगढ़ में बड़ा कारोबार है।

इसके अलावा शंकर नगर के ओम श्री अपार्टमेंट, तेलीबांधा स्थित अमित अग्रवाल और सुमित अग्रवाल, वॉलफोर्ट सिटी में प्रदीप अग्रवाल के घर पर आईटी की छापामार कारवाई जारी है। इसके अलावा कोरबा में आयकर विभाग की टीम ने राजकुमार व भगवानदास अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा है। बिलासपुर से पहुंची आयकर की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के रिश्तेदार भगवान दास अग्रवाल जो अनूपचंद त्रिलोकचंद ज्वेलर्स के संचालक हैं। छत्तीसगढ़ सेल्स के नाम से कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालित है। दोनों कारोबारी ठेकेदारी, ज्वैलरी, एफएमसीजी, बाइक शो रूम के कारोबार से जुड़े हैं। टीम की कार्रवाई जारी है।

कोरोना अपडेट 21 दिसंबर : प्रदेश के इन जिलो में आज मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 21 दिसंबर : प्रदेश के इन जिलो में आज मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 34 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 09 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 34 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 304 है | आज प्रदेश में 21,752 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 06, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 09, कोरबा से 06, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 02, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 01, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है ।

 

सरकार ने देश विरुद्ध चल रहे इतने यूट्यूब चैनलों और वेबसाइटस् को किया बैन , जाने विस्तार से

सरकार ने देश विरुद्ध चल रहे इतने यूट्यूब चैनलों और वेबसाइटस् को किया बैन , जाने विस्तार से

नई दिल्ली : भारत सरकार ने देश के विरोध में चल रहे यूट्यूब चैनलों और वेबसाइटों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने देश विरोधी 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइटों को बैन कर दिया है।

नया पाकिस्तान को किया गया ब्लॉक

जिन 20 देश विरोधी एजेंडा चलाने वाले चैनलों को ब्लाॉक किया गया है। उसमें नया पाकिस्तान नाम का भी यूट्यूब चैनल था। इस चैनल पर दो मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर थे। अधिकारियों की मानें तो ये चैनल शुरुआत से ही भारत के विरोध की खबरे,फेक खबरे चला रहा था। हाल ही में किसान आंदोलन अयोध्या जैसे मुद्दे पर झठी खबरों को चलाकर लोगों को गुमराह कर रहा था।

सुरक्षा एजेंसियों ने दी जानकारी

इन सभी चैनलों और वेबसाइट को लेकर सबसे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को जानकारी दी। उस जानकारी के आधार पर सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने इस मामले की गंभीरता से जांच की और फिर आईटी ऐक्ट में हाल ही में शामिल की गई गाइडलाइंस के आधार पर इनको बैन कर दिया।

 


 

BIG BREAKING :  लोकसभा सांसद कोरोना संक्रमित , सत्र के दौरान थे सदन में मौजूद ...

BIG BREAKING : लोकसभा सांसद कोरोना संक्रमित , सत्र के दौरान थे सदन में मौजूद ...

नई दिल्ली : बसपा के लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। दानिश अली ने लिखा है कि वह संसद का शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में भी मौजूद रहे थे। 

 

 

 

सरकार ने बेची भगोड़ों की संपत्ति, जुटाए 13,109 करोड़ रुपए : वित्तमंत्री

सरकार ने बेची भगोड़ों की संपत्ति, जुटाए 13,109 करोड़ रुपए : वित्तमंत्री

नई दिल्ली : बैंकों से कर्ज लेकर देश से फरार होने वाले भगोड़े कारोबारियों पर सरकार की सख्ती जारी है। देश के बैंको से हज़ारों करोड़ का लोन लेकर विदेश भागने वाले कारोबारी विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से बैंको ने 13109 करोड़ रुपये रिकवर किए हैं। इस बात की जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में दी।

सात साल के फंसे कर्ज का समाधान हुआ 

उन्होंने बताया कि इन डिफाल्टरों की संपंतियों को बेचकर बैंकों ने ये रकम वसूल की है। प्रवर्तन निदेशालय ने एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत संपत्ति जब्त की। इस साल जुलाई में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व में बैंकों के एक संघ ने विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे भगोड़े और डिफॉल्टरों से 792.11 करोड़ रुपये की वसूली की थी। वित्त मंत्री ने ये भी बताया कि पिछले सात साल में कुल 5.49 लाख करोड़ रुपये के फंसे कर्ज का समाधान कर लिया गया है।

ब्रिटेन की एक अदालत ने विजय माल्या को दिवालिया घोषित किया 

विजय माल्या किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े 9,000 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक लोन के डिफॉल्टर हैं। वो फिलहाल ब्रिटेन में हैं। भारत सरकार उन्हें वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इस साल जुलाई में ब्रिटेन की एक अदालत ने विजय माल्या को दिवालिया घोषित किए जाने का आदेश जारी किया था। इससे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई में भारतीय बैंकों के समूह के लिये बंद पड़ी एयरलाइन किंगफिशर के ऊपर बकाये कर्ज की वसूली को लेकर उनकी सम्पत्तियों की जब्ती की कार्रवाई कराने का रास्ता साफ हो गया था।

नीरव मोदी की कंपनियों का कब्जा पंजाब नेशनल बैंक के पास 

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक का दो अरब डॉलर का बकाया है। मार्च 2019 में गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण-पश्चिम लंदन के वैंड्सवर्थ जेल में वो बंद है और भारत में प्रत्यपर्ण के मुकदमे का सामना कर रहा है। नीरव मोदी को दिसंबर 2019 में भगौड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था। इस साल अगस्त में मुंबई की एक विशेष अदालत ने नीरव मोदी की कंपनियों की 500 करोड़ रुपये की संपत्तियों का कब्जा पंजाब नेशनल बैंक को देने की अनुमति दी थी।

मेहुल चौकसी डोमिनिका में गिरफ्तार 

नीरव मोदी के रिश्तेदार मेहुल चौकसी पर पीएनबी के साथ 14,000 करोड़ रुपये की लोन धोखाधड़ी करने का आरोप है। जुलाई 2021 में उसे डोमिनिका में एक अदालत ने जमानत दी थी और इलाज के लिए एंटीगा और बारबुडा की यात्रा करने की अनुमति दी थी। चोकसी भारत से फरार होने के बाद 2018 से एंटीगा में रह रहा है और वो वहां से लापता हो गया था। उसे अवैध एंट्री के चलते इस साल 23 मई को पड़ोसी देश डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था।

एनडीपीए संशोधन विधेयक संसद में पारित हुआ , जाने इसके विषय में ...

एनडीपीए संशोधन विधेयक संसद में पारित हुआ , जाने इसके विषय में ...

नई दिल्ली : राज्यसभा में सोमवार को सरकार ने एनडीपीएस संशोधन विधेयक पेश किया। चर्चा के बाद सदन ने ध्वनिमत से इस विधेयक को पारित कर दिया गया। लोकसभा से यह पहले ही 13 दिसंबर को पारित हो चुका है। विधेयक पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि त्रिपुरा हाईकोर्ट के आदेश की अनुपालना के लिए सरकार को सितंबर में अध्यादेश लाना पड़ा था।


इसी दौरान पता चला कि 2014 में पारित किए गए एनडीपीएस संशोधन अधिनियम में कुछ लिपिकीय त्रुटियां हैं, जिन्हें दूर करने के लिए यह विधेयक पेश किया गया है। विधेयक पर चर्चा के दौरान सपा सांसद जया बच्चन ने कहा था कि सरकार लिपिकीय गलतियों को ठीक करने में सदन के तीन-चार घंटे बर्बाद कर रही है, जबकि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा ही नहीं हो रही।


वहीं, कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस लिपिकीय गड़बड़ी की बात की जा रही है, उसकी पहचान करने में नार्कोटिक ब्यूरो और सरकार को छह वर्ष से ज्यादा लग गए। इसका जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह और जया बच्चन जिस छोटी गलती को पकड़ने में समय बर्बाद करने की बात कर रहे हैं, असल में वह गलती यूपीए सरकार की तरफ से की गई थी, क्योंकि यह विधेयक मूल रूप से 2011 में पेश किया गया था और फरवरी 2014 में पारित किया गया था।

 

कोरोना अपडेट : प्रदेश में नहीं थम रहा है कोरोना का प्रकोप, आज इन दो जिलों में हुआ कोरोना विस्फोट, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में नहीं थम रहा है कोरोना का प्रकोप, आज इन दो जिलों में हुआ कोरोना विस्फोट, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 13 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर एवं दुर्ग से सर्वाधिक 03-03 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 41 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 304 है | आज प्रदेश में 19762 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 02, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 00, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

BIG NEWS : अंतरिक्ष यात्रा से लौटे अरबपति, पढ़िये पूरी खबर...

BIG NEWS : अंतरिक्ष यात्रा से लौटे अरबपति, पढ़िये पूरी खबर...

टोक्यो : जापानी अरबपति यूसाकु मीजावा 12 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर वापस लौट आए हैं. अब वो 2023 में एलन मस्क के स्पेसएक्स यान में चांद का एक चक्कर लगाना चाहते हैं.46 साल के मीजावा फैशन की दुनिया के बड़े उद्योगपति और कलाकृतियों का संग्रह करने के शौकीन हैं. उन्होंने आठ दिसंबर को कजाखस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी. इस उड़ान में उनके साथ थे उनके सहायक योजो हिरानो और रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेग्जेंडर मिसुर्किन. सोमवार, 20 दिसंबर को तीनों कजाख स्टेप्पीस पर उतरे. उन्होंने यह यात्रा एक सोयूज यान में की और इसी के साथ मीजावा एक दशक से भी ज्यादा की अवधि में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर जाने वाले पहले पर्यटक बने. इस दौरान वो सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें डालते रहे और अपने फॉलोवर्स का मनोरंजन करते रहे.


अंतरिक्ष में जीवन की झलक उन्होंने अंतरिक्ष से उनके गृह क्षेत्र जापान के चिबा प्रांत की तस्वीर और शून्य ग्रैविटी में चाय बनाते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली. उन्होंने अंतरिक्ष में साफ अंडरवियर की कमी पर भी चर्चा की. यूट्यूब पर अपने 10 लाख फॉलोवर्स के लिए उन्होंने अंतरिक्ष में दांत कैसे साफ किए जाते हैं, चाय कैसे पी जाती है, सोया कैसे जाता है और शौच कैसे किया जाता है जैसे वीडियो साझा किए. वो जब केंद्रीय कजाखस्तान के कसबे जेजकाजगान से करीब 150 किलोमीटर दूर धरती पर उतरे तो वहां बर्फीला मौसम और शून्य से नीचे तापमान था. उतरने के वीडियो में तीनों को मुस्कुराते हुए देखा गया. 2023 में जब मीजावा स्पेसएक्स के साथ चांद की यात्रा पर जाएंगे तो वो उस अभियान के पहले निजी यात्री होंगे. 2019 में सॉफ्टबैंक को अपना ऑनलाइन फैशन बिजनेस जोजो बेचने वाले मीजावा ऐसे आठ लोगों की तलाश में हैं जो 2023 में चांद की यात्रा पर उनके साथ जाएंगे. इसके लिए आवेदकों को एक मेडिकल टेस्ट और एक इंटरव्यू पास करना है.
उनकी यात्रा से एक दशक के अंतराल के बाद अंतरिक्ष पर्यटन में रूस की वापसी हुई है. इस दशक में रूस को अमेरिका से बढ़ती प्रतियोगिता का सामना करना पड़ा है. यह साल निजी अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में एक नया मोड़ लाया. अंतरिक्ष पर्यटन का साल मस्क, जेफ बेजोस और रिचर्ड ब्रैंसन जैसे अरबपतियों ने इसी साल अंतरिक्ष की व्यावसायिक पर्यटन उड़ानों की शुरुआत की. खुद पैसे दे कर अंतरिक्ष जाने के इच्छुक लोगों को अंतरिक्ष में भेजने का रूस का लंबा इतिहास है और वो इस क्षेत्र में अपना रुतबा कायम रखना चाहता है. अमेरिका कंपनी स्पेस एडवेंचर्स के साथ मिलकर रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने 2001 के बाद सात पर्यटकों को आईएसएस भेजा है. नासा ने 2011 में जब अपने स्पेस शटल को सेवानिवृत्त किया तब रूस के पास आईएसएस में लोग और रसद भेजने का एकाधिकार हो गया. तब से रूस ने अंतरिक्ष में पर्यटकों को भेजन भी बंद कर दिया.


फिर नासा ने रूस के सोयूज यानों में सीटों को खरीदना शुरू करे दिया और नौ करोड़ डॉलर प्रति सीट की दर से सारी सीटें खरीद लीं. इससे पर्यटन उड़ाने खत्म हो गईं. फिर 2020 में जब स्पेसएक्स ने पहली बार अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस पहुंचाया तो उसके बाद से नासा ने उससे उड़ानें खरीदना शुरू कर दिया. इससे रूस का एकाधिकार खत्म हो गया और उसकी माली रूप से कमजोर अंतरिक्ष एजेंसी का राजस्व और घट गया. अब अंतरिक्ष पर्यटन के इस नए दौर से रॉसकॉसमॉस की फिर से कमाई होने लगी है. संस्था इस बिजनेस को और आगे बढ़ाने की योजना बना रही है.
 

BIG BREAKING : राजधानी में मिले ओमिक्रॉन के चार नए मामले, प्रशासन में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : राजधानी में मिले ओमिक्रॉन के चार नए मामले, प्रशासन में मचा हड़कंप

नई दिल्ली | दिल्‍ली में ओमिक्रॉन के चार और नए मामले सामने से हड़कंप मच गया है |  इसके साथ राजधानी में कोरोना के नए वेरिएंट के मामलों की संख्‍या बढ़कर 28 हो गयी है | फिलहाल संक्रमित पाए गए सभी चार लोगों को दिल्‍ली के साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है | इससे पहले आज सुबह दो और मामले सामने आए थे, लिहाजा आज ओमिक्रॉन के छह मामले सामने आ चुके हैं | दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 28 में से 12 मरीजों को डिस्‍चार्ज कर दिया गया है | इस वक्‍त 12 मरीज एलएनजेपी और चार मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं |

वहीं, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं इसे देखते हुए सभी सक्रिय मामलों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा | होम आइसोलेशन की व्यवस्था और दुरूस्त की जाएगी | केंद्र सरकार से निवेदन है कि बूस्टर डोज की मंजूरी दी जाए |

ओमिक्रॉन को लेकर दिल्‍ली सरकार की तैयारी तेज
दिल्‍ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक्‍शन में आ गए हैं | शनिवार को उन्‍होंने दिल्‍ली के चार प्राइवेट अस्पतालों सर गंगा राम अस्पताल, मैक्स (साकेत), फोर्टिस (वसंत कुंज) और बत्रा अस्पताल (तुगलकाबाद) को कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के लिए डेडीकेटेड अस्पताल के रूप में परिवर्तित किया है, तो रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में एक 65 बेड का अस्‍पताल तैयार हो गया है | जबकि पहले से एलएनजेपी अस्‍पताल में ओमिक्रॉन के मरीजों का इलाज चल रहा है |

वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली सरकार कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए तैयार है और दिल्‍लीवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है | इसके साथ सीएम ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण की एक और लहर आने की संभावना नहीं है, क्योंकि दिल्ली सरकार द्वारा किए गए सीरो सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य की 96 प्रतिशत आबादी में एंटीबॉडी पाए गए थे और उनमें से ज्यादातर को टीका लगाया गया था |

 

स्रोत : News18

BIG BREAKING : क्या अपने भी करवाया है इन ट्रेनों में अपना टिकट, तो जल्द करें चेक, इन 62 ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, देखें  सूची

BIG BREAKING : क्या अपने भी करवाया है इन ट्रेनों में अपना टिकट, तो जल्द करें चेक, इन 62 ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, देखें सूची

नई दिल्ली | कोहरे की मार अब ट्रेनों पर पड़नी शुरू हो गई है. देश के कई राज्‍यों में सर्दी के साथ कोहरा भी बढ़ने लगा है. इसकी वजह से पटर‍ियों पर दृश्‍यता का लेवल काफी कम हो गया है. इसके चलते रेले खासकर पूर्व की द‍िशा में जाने वाली ट्रेनों को यात्री सुरक्षा के मद्देनजर कैंस‍िल कर रहा है. साथ ही कई ट्रेनों के फेरों में भी कमी कर रहा है.

कोहरे के चलते नॉर्दर्न रेलवे की ओर से 31 जोड़ी यानी 62 ट्रेनें मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को कैंस‍िल करने की घोषणा की है. यह ट्रेनें एक दिसंबर से फरवरी तक बंद रखी जाएंगी. इतना ही नहीं कोहरे के चलते कुछ ऐसी ट्रेनें भी हैं ज‍िनका पर‍िचालन तो करना है है ल‍ेक‍िन उनके फेरों में कमी की जा रही है. कानपुर शताब्दी, गोरखपुर हमसफर, भागलपुर शताब्दी समेत कई ट्रेनों के फेरे कम कर दिए गए हैं. इस फैसले से दिल्ली से पूर्व दिशा यानी कि बिहार-बंगाल जाने वाली अधिकांश मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है.

रेलवे के मुताबि‍क कि इस तरह का फैसला यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ल‍िया जा रहा है. इससे यात्री अपनी योजनाबद्ध यात्रा को कोई व‍िकल्‍प तलाश कर सकेंगे. मौसम की वजह से अचानक ट्रेनों को कैंस‍िल करने से यात्र‍ियों को ज्‍यादा परेशानी उठानी पड़ती है. इस सभी से बचने के लिए यह फैसला पहले ल‍िया जा रहा है. वहीं इस पर भी रेलवे पूरी नजर बनाए हुए है क‍ि अगर मौसम ठीक होता है तो कैंस‍िल ट्रेनों को चलाने या फिर इनकी अवधि को बढ़ाने का कोई फैसला ल‍िया जाए. इस पर भी रेलवे गहन नजर बनाकर रखे हुए है क‍ि किसी रूट पर अगर भीड़ बढ़ती है तो स्‍पेशल ट्रेनों को चलाने की व्‍यवस्‍था की जाए.

फरवरी तक ये ट्रेनें रहेंगी कैंस‍िल
लिच्छवी एक्सप्रेस, हटिया सुपरफास्ट,  नई दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी, नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल- सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस, आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, पुरानी दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, आनंद विहार-हटिया सुपरफास्ट, आनंद विहार टर्मिनल-संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन

इन ट्रेनों के फेरों में हो रही कमी
कैफियत एक्सप्रेस-   बुधवार व शनिवार
भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस-   बुधवार
श्रमजीवी एक्सप्रेस-   मंगलवार
संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस-   बुधवार
महाबोधि एक्सप्रेस-   मंगलवार
वैशाली एक्सप्रेस-   बुधवार
सप्त क्रांति एक्सप्रेस-   बृहस्पतिवार
स्वतंत्रता सैनानी एक्सप्रेस-   शुक्रवार
दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस-   शुक्रवार
विक्रमशिला एक्सप्रेस-   बुधवार व शुक्रवार
सत्याग्रह एक्सप्रेस-   शुक्रवार
आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस-   शुक्रवार
काशी विश्ववनाथ-   बुधवार, शुक्रवार व रविवार
आनंद विहार टर्मिनल-कामख्या एक्सप्रेस-   शुक्रवार, रविवार व मंगलवार

एक्टिव केस की संख्या कम, लेकिन बढ़ रहा ओमिक्रॉन का खतरा , जाने कितने मरीज ...

एक्टिव केस की संख्या कम, लेकिन बढ़ रहा ओमिक्रॉन का खतरा , जाने कितने मरीज ...

नई दिल्ली : भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। बीते 24 घंटे में 6, 563 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, 8,077 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस दौरान 132 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात ये है कि 572 दिन बाद एक्टिव केस में भारी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 82,267 है।

1 अरब 37 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 48 लाख 16 हजार 412 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 77 हजार 554 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 41 लाख 87 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या एक लाख से कम है। कुल 82 हजार 267 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज जारी है। टीकाकरण की बात करें तो अब तक 1 अरब 37 करोड़ 67 लाख 20 हजार 359 खुराकें दी गई हैं, इनमें रविवार को 15 लाख 82 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ।

ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ा, सामने आए 161 मामले

हालांकि, कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत में भी विकराल रूप धारण करता जा रहा है। ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले 161 हो गए हैं। अब तक यह कुल 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात में 9, केरल में 11, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले 153 हो गए हैं।
 

पाकिस्तानी बोट से 400 करोड़ की हेरोइन जब्त, 6 गिरफ्तार , जाने विस्तार से ....

पाकिस्तानी बोट से 400 करोड़ की हेरोइन जब्त, 6 गिरफ्तार , जाने विस्तार से ....

अहमदाबाद : गुजरात तट के पास 77 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी बोट पकड़ी गई है। भारतीय जलक्षेत्र में उसके चालक दल के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और भारतीय तट रक्षक के संयुक्त अभियान के दौरान रविवार रात को मादक पदार्थ की जब्त किया गया ।

गुजरात के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने ट्वीट किया कि राज्य एटीएस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में तटरक्षक ने मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी बोट ‘अल हुसैनी’ को भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ा और नौका में सवार चालक दल के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। ट्वीट में कहा गया कि उन्होंने करीब 400 करोड़ रुपये की 77 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।

उसने बताया कि नौका को आगे की जांच के लिए गुजरात के कच्छ जिले में जाखू तट लाया गया। इस साल अप्रैल में भी तटरक्षक बल और एटीएस ने इसी तरह का ऑपरेशन किया था। भारतीय जल क्षेत्र से आठ पाकिस्तानी नागरिकों और लगभग 150 करोड़ रुपये की 30 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही एक नाव को पकड़ा था।

पिछले महीने, एटीएस ने गुजरात के मोरबी जिले में एक निर्माणाधीन घर से लगभग 600 करोड़ रुपये की हेरोइन ड्रग की खेप जब्त की थी। इस साल सितंबर में भारत में हेरोइन की सबसे बड़ी खेप जब्त की गई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दो कंटेनरों से लगभग 3,000 किलोग्राम दवा जब्त की थी जिसकी कीमत वैश्विक बाजार में 21,000 करोड़ रुपये मूल्य की है।
 

कोरोना अपडेट 19 दिसंबर : प्रदेश के इन जिलो में आज मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 19 दिसंबर : प्रदेश के इन जिलो में आज मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 21 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 09 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 31 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 332 है | आज प्रदेश में 11,183 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 09, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 05, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 02, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

मुठभेड़ में एक आतंकी का सफाया...

मुठभेड़ में एक आतंकी का सफाया...

जम्मू : श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई । इस मुठभेड़ में एक दहशतगर्द का सफाया कर दिया गया है। मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ की शुरुआत रविवार तड़के हुई और कुछ ही देर के बाद सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। सुरक्षा बल मारे गए आतंकी की पहचान करने में लगे हैं और साथ ही इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।

कुछ ही दिन पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा के दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया था। इनके पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन, पिस्तौल की सात गोलियां, एक ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थीं। बुधवार देर रात को कुलगाम जिले के रेडवनी गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर तुरंत कारवाई करते हुए एसओजी ने सेना की एक राष्ट्रीय राइफल्स और 188 बटालियन सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

मारे गए आतंकी कई घटनाओं में थे शामिल

पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकियों की शिनाख्त कुज्जर फ्रिसल के आमिर बशीर डार और सुरसनो हटिपोरा के आदिल यूसुफ के तौर पर हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लश्कर के दोनों दहशतगर्द कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे, जिनमें सुरक्षाबलों पर हमले और स्थानीय लोगों पर ज़ुल्म करने जैसी वारदातें शामिल हैं।

सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता : आईजी

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने सुरक्षाबलों द्वारा स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और ऑपरेशन को पेशेवर तरीके से अंजाम देने के लिए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह रही कि ऑपरेशन में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। यह सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है।

कोरोना अपडेट 18 दिसंबर : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना मरीज, आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 18 दिसंबर : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना मरीज, आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 15 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 28 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 342 है | आज प्रदेश में 14268 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 04, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 15, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।