BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 46 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 14 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 29 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 330 है | आज प्रदेश में 11300 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 07, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 14, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 06, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 04, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नईदिल्ली : पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक सर्दी का कोहराम है। पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर का सितम है। दार्जिलिंग के संदकपुर और चटकपुर इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड का औली छत्रा कुंड इस समय पूरी तरह से फ्रीज हो चुका है। पारा इतना गिर गया है कि पानी जमने लगा है। हालांकि, नए साल के जश्न के लिए औली में भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।


इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में रविवार से मौसम में बदलाव आने का अनुमान जताया गया है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 26 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर और आस-पास के क्षेत्रों को प्रभावित करना शुरू कर देगा।
इसके चलते पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश और बर्फबारी होगी, जो 28 दिसंबर तक जारी रह सकती है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते 26 से 28 दिसंबर के बीच राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।


इसके अलावा बारिश की गतिविधियां बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और 28-29 दिसंबर को विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में होंगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। उत्तर पश्चिमी भारत में 28 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब या सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना है।
कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने रविवार से अगले दो दिनों तक केंद्र शासित प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
 

BIG NEWS : विश्व में ओमिक्रॉन के कारण हजारों उड़ानें हुई रद्द

BIG NEWS : विश्व में ओमिक्रॉन के कारण हजारों उड़ानें हुई रद्द

मास्को : कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए क्रिसमस के दिन विश्व में 2,600 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट की तरफ से प्रकाशित आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इनमें 231 उड़ानें अमेरिका की है।
विश्व में सबसे ज्यादा उड़ानें चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की रद्द हुईं। इसके बाद डेल्टा, एयर चाइना और यूनाइटेड एयरलाइंस का नंबर है।
 

किशोरों को वैक्सीन, फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्रिकॉशन डोज : कब-किसको लगेगी खुराक, यहां जानें सबकुछ...

किशोरों को वैक्सीन, फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्रिकॉशन डोज : कब-किसको लगेगी खुराक, यहां जानें सबकुछ...

नई दिल्ली। देश में अब वयस्कों के साथ ही साथ बच्चे भी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित होंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 18 साल तक के किशोर वर्ग के लिए कोरोना वैक्सीन का ऐलान कर दिया है। उन्हें तीन जनवरी से कोरोना वैक्सीन के दोनों खुराक लगाए जाएंगे। वहीं बूस्टर डोज को लेकर उठ रही चर्चाओं को भी नरेंद्र मोदी ने विराम दे दिया है। राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्रिकॉशन डोज लगाने की बात कही। इसके अलावा 60 साल से ऊपर के व्यक्ति, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं वे अपने डॉक्टर की परामर्श पर प्रिकॉशन डोज ले सकेंगे। हालांकि, उन्हें 10 जनवरी से प्रिकॉशन डोज लगना शुरू होगी।
प्रधानमंत्री की इन घोषणाओं के बावजूद लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। जिनका हर समाधान यहां है...
किन बच्चों को लगेगी वैक्सीन?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 18 साल तक के किशोर वर्ग के लिए टीकाकरण को मंजूरी दी है। 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को पहले से ही वैक्सीन लगाई जा रही है।
कब से लगेगी वैक्सीन?
बच्चों के लिए टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू होगा। दिन सोमवार का होगा।
प्रिकॉशन डोज किसको लगेगी?
पहले चरण में प्रिकॉशन डोज हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स(पुलिस वाले, सफाई कर्मी व अन्य) को प्रिकॉशन डोज दी जाएगी। इसके अलावा 60 साल से ऊपर के व्यक्तियों जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है, वे अपने डॉक्टर की सलाह पर प्रिकॉशन डोज लगवा सकेंगे।
प्रिकॉशन डोज कब से लगेगी?
देश में प्रिकॉशन डोज 10 
जनवरी से लगना शुरू होगी। दिन सोमवार का होगा।
कब लगवा सकते हैं प्रिकॉशन डोज?
अगर आप फ्रंट लाइन वर्कर हैं या फिर 60 साल से ऊपर के हैं तो आप प्रिकॉशन डोज के पात्र हैं। हालांकि, आपको कोरोना के दोनों खुराक लगे छह महीने का समय हो चुका हो।
कितने लोगों को लगेगी प्रिकॉशन डोज?
देश में 60 साल से अधिक उम्र के 14 करोड़ लोग हैं। इन्हें प्रिकॉशन डोज दी जाएगी।
क्या बूस्टर डोज व प्रिकॉशन डोज अलग हैं?
बूस्टर डोज व प्रिकॉशन डोज कतई अलग नहीं हैं। विदेशों में इन्हें बूस्टर डोज कहा जाता है। पीएम मोदी ने इसे प्रिकॉशन(एहतियाती) डोज कहकर संबोधित किया है। यह कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक के ऊपर में दी जाएगी। जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली और मजबूत हो सके।
 

BIG BREAKING : भारत में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3 जनवरी से लगेगी कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान

BIG BREAKING : भारत में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3 जनवरी से लगेगी कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली | पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में देश को क्रिसमस की बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि ये समय सचेत रहने का भी है. पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में ओमिक्रो का संक्रमण बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि इस समय पैनिक न करें. सावधान रहें, शतर्क रहें. मास्क का भरपूर उपयोग करें और हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर पर धुलना हमें भूलना नहीं है. पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 15-18 साल की आयु की बच्चों के लिए देश में वैक्सीनेशन शुरू होगा. 3 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी.

पीएम मोदी ने कहा कि देश में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि 1 लाख 40 हजार आईसीयू बेड की व्यवस्था की गई है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की वयस्क जनता में से 61 फीसदी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है. वहीं इस एज ग्रुप के 90 फीसदी लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है. उन्होंने कहा कि नियमों का पालन ही इस समस्या से हमें बचा सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि सुदूर गांवों से जब शत-प्रतिशत की खबरें आती हैं तो गर्व महसूस होता है.

पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन पर देश एक्शन मोड में है. देश में 141 करोड़ डोज लग चुकी हैं. स्वास्थ्यकर्मियों ने बेहतरीन काम हुआ है. पीएम मोदी ने कहा कि ओमिक्रोन की चर्चा बेहद तेजी चल रही है. भारत के वैज्ञानिक पूरी बारीकी से नजर रखे हुए इस पर काम कर रहे हैं.

 

कोरोना अपडेट 25 दिसंबर : प्रदेश के रायगढ़ जिले में मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 25 दिसंबर : प्रदेश के रायगढ़ जिले में मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 37 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 16 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 20 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 313 है | आज प्रदेश में 12,999 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 05, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 02, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 06, रायगढ़ से 16, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 01, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है ।

 

BIG NEWS : 4739 नक्सलियों के मारे जाने का हुआ खुलासा, जानिये क्या है पूरा मामला...

BIG NEWS : 4739 नक्सलियों के मारे जाने का हुआ खुलासा, जानिये क्या है पूरा मामला...

बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने अपने लड़ाकू संगठन पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के दो दशक पूरे होने पर 04 पेज की एक बुकलेट जारी किया है। वर्ष 2000 में नक्सलियों ने पीएलजीए का गठन कर इसे छापामार स्वरूप दिया था, तब से-लेकर अब तक नक्सलियों की यह इकाई छापामार हमले कर सुरक्षा बलों को नुकसान पंहुचाने एवं आम नागरिकों को निशाना बनाती आ रही है। नक्सलियों के पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) पर आधारित जारी बुकलेट में दिसंबर 2000 से अगस्त 2021 तक नक्सलियों को हुए नफे और नुकसान का आंकड़ा जारी किया गया है। नक्सलियों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 20 वर्षों में मुठभेड़ों के अलावा हादसों और बीमारियों से 4739 नक्सलियों के मारे जाने का खुलासा
किया है।


नक्सलियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मारे गए नक्सलियों में 909 महिला 16 सीसी सदस्य 44 एसएससी, एसजेडसी, एससी सदस्य 09 आरसी सदस्य और 168 जेसी, डीवीसी और डीसी सदस्य इसमें शामिल हैं। पिछले 20 वर्षों में पुलिस एवं फोर्स पर अब तक कुल 4031 छोटे बड़े हमले किए जाने की जानकारी दी गई है। इस दौरान नक्सलियों ने 3054 जवानों को मारने 3672 जवानों को घायल करने 3222 हथियार लूटने और 155356 कारतूस लूटने का दावा भी किया है। हमलों के दौरान 196 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि भी की गई है।
नक्सलियों द्वारा जारी बुकलेट में हेलिकॉप्टर हमले का भी जिक्र करते हुए बताया कि फोर्स ने उन पर हेलिकॉप्टर और ड्रोन से हमला किया था, लेकिन नक्सलियों ने भी ड्रोन और हेलिकॉप्टर को नुकसान पहुंचाया है। साल 2008 में बीजापुर, 2010 में झारखंड, 2011 रांची और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, 2012 में झारखंड, 2013 में सुकमा हेलिकॉप्टर पर फायरिंग कर नुकसान पहुंचाने की बात लिखी है।
 

इस राज्य में ओमिक्रोन के 21 नए केस दर्ज किए गए, संख्या बढ़कर हुई 43

इस राज्य में ओमिक्रोन के 21 नए केस दर्ज किए गए, संख्या बढ़कर हुई 43

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) अब तेजी से पैर पसार रहा है. राजस्थान में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रोन के 21 नए मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजस्थान में ओमिक्रोन मामलों की कुल संख्या बढ़कर अब 43 हो गई है. देश में इस वेरिएंट से 17 राज्य में 400 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं.
ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए दिल्ली (Delhi) और महाराष्ट्र (Maharashtra) समेत कई राज्यों ने अपने यहां पाबंदियां लगाना शुरू कर दिया है. वहीं, चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में आज से नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लागू हो जाएगा. नाइट कर्फ्यू का वक्त रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा. ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर सबसे चिंता वाली बात ये है कि इसके लक्षण सामने नहीं आ रहे. देश में ओमिक्रोन के जिन 183 केसेस की एनालिसिस की गई, उसमें से 70 फीसदी संक्रमितों में इसके कोई लक्षण नहीं सामने आए थे.

अब तक देश में कोई मौत नहीं
बड़ी बात यह है कि इस वेरिएंट से अब तक देश में एक भी मौत नहीं हुई है. ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने कहा कि हमें अपनी सतर्कता, खासकर साल के अंत में होने वाले उत्सवों के दौरान बनाए रखने की आवश्यकता है. इसके साथ ही सरकार ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया और कोविड संबंधी उपयुक्त व्यवहार और जल्दी टीकाकरण पर जोर दिया. भारत में अभी तक मुख्य स्वरूप डेल्टा ही बना हुआ है.

 

अभी और घातक हो सकता है ओमिक्रॉन; वेरिएंट की पहचान करने वाली डॉक्टर का दावा

अभी और घातक हो सकता है ओमिक्रॉन; वेरिएंट की पहचान करने वाली डॉक्टर का दावा

 

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का सबसे पहले पता लगाने वाली साउथ अफ्रीकन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. एंजेलिक कोएत्जी ने भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को लेकर बड़ी बयान दिया है। कोएत्जी ने कहा कि " भारत में शुरुआती चरण में ओमिक्रॉन संचालित कोरोना मामलों में वृद्धि और एक उच्च सकारात्मकता दर दिखाई देगी, लेकिन संक्रमण का असर ज्यादातर लोगों में हल्का होगा, जैसा कि दक्षिण अफ्रीका में देखा जा रहा है। "

 

 

कोएत्जी ने कहा कि अगर जान बचानी है तो वैक्सीन अनिवार्य रूप से लें क्योंकि हमारे पास यह ही एक उपाय है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है वे 100 फीसदी जोखिम पर हैं। कोएत्जी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में वैक्सीन नहीं लेने वाले अगर 10 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित होते हैं, तो उनमें से नौ मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ता है। इसलिए वैक्सीन ही सर्वोत्तम उपाय है।

 

 

जो पहले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं उनपर ओमिक्रॉन का असर कम

 

 

कोएत्जी ने कहा कि जिन लोगों का संपूर्ण टीकाकरण हो चुका है या जो पहले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं उनपर ओमिक्रॉन का असर कम होगा। लेकिन जिन्हें पहले कोरोना नहीं हुआ है या वैक्सीन की कोई डोज नहीं ली है वे तेजी से संक्रमण फैलाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ के अनुसार कोरोना महामारी का अंत नहीं हुआ है और आने वाले दिनों में यह स्थानिक हो जाएगा। वह कुछ विशेषज्ञों की राय से असहमत थीं कि ओमिक्रॉन के आगमन के साथ कोरोना का अंत हो रहा है जो कि अब तुलनात्मक रूप से कोरोनावायरस का एक कमजोर वैरिएंट है।

 

 

बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है ओमिक्रॉन: कोएत्जी

 

 

दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के चरित्र पर चर्चा करते हुए कोएत्जी ने कहा कि यह गर्म शरीर पर हमला करता है और बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है। फिलहाल ओमिक्रॉन लोगों के जान के लिए खतरा नहीं है, लेकिन यह उच्च संक्रामक दर के साथ तेजी से फैल रहा है। वायरस का एकमात्र उद्देश्य गर्म शरीर को संक्रमित करना और जीवित रहना है।

 

 

लुधियाना कोर्ट में हुये ब्लास्ट का शिकार बना व्यक्ति ही था शिकारी, पढ़े पूरी खबर ....

लुधियाना कोर्ट में हुये ब्लास्ट का शिकार बना व्यक्ति ही था शिकारी, पढ़े पूरी खबर ....

पंजाब के लुधियाना जिला कोर्ट में गुरुवार को एक बम धमाका हुआ था। इस धमाके में मारे गए युवक की पहचान हो गई है। मारा गया युवक 30 वर्षीय गगनदीप सिंह है । बताया गया कि गगनदीप सिंह को दो साल पहले ड्रग माफिया से लिंक रखने के कारण पंजाब पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था। अगस्त 2019 में उसे हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। दो साल तक जेल में रहने के बाद इसी साल 8 सितंबर को उसे जमानत मिली थी।

जानकारी के अनुसार गगनदीप कोर्ट परिसर के बाथरूम में पहुंचकर मोबाइल फोन के जरिए बम को एक्टिवेट करने की कोशिश कर रहा था मगर इसी दौरान किसी गड़बड़ी के चलते धमाका हो गया जिसमें उसके चीथड़े उड़ गए।

राज्य के डीजीपी ने कहा कि यह बेहद श​क्तिशाली ब्लास्ट था। मौके से पुलिस को काफी सुराग मिले हैं। गगनदीप के खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े होने की बात सामने आई है। एनआईए ने विस्फोट स्थल पर मिले डोंगल के मोबाइल सिम नंबर के जरिए गगनदीप की पहचान की है। परिवार ने गगनदीप सिंह की बॉडी की शिनाख्त भी कर ली है।


 

 

ओमिक्रॉन अब 17 राज्यों में, इस शहर में`नो वैक्सीन, नो एंट्री`, जाने विस्तार से ...

ओमिक्रॉन अब 17 राज्यों में, इस शहर में`नो वैक्सीन, नो एंट्री`, जाने विस्तार से ...

नई दिल्ली : कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में तेजी से पैर पसारने लगा है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 415 मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र 108 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(43), तेलंगाना(38), केरल(37), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(31),राजस्थान(22), ओडिशा(4), हरियाणा(4), प. बंगाल(3), जम्मी-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1)मामले हैं।

ब्रिटेन में कोरोना का कहर लगातार जारी है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 20 हजार मामले सामने आए हैं। 16 दिसंबर के आंकड़े के मुताबिक लंदन में रहने वाले 20 में से एक व्यक्ति संक्रमित था।

महाराष्ट्र के अहमदनगर में `नो वैक्सीन, नो एंट्री`

महाराष्ट्र के अहमदनगर में `नो वैक्सीन, नो एंट्री` का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत जिन लोगों ने टीका नहीं लिया है उन्हें शापिंग मॉल, रेस्टोरेंट, सिनेमा, ऑडिटोरियम, मैरिज हॉल और इवेंट्स में जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।
 

मिग-21 हुआ क्रैश, पायलट की मौत, पढ़े पूरी खबर ...

मिग-21 हुआ क्रैश, पायलट की मौत, पढ़े पूरी खबर ...

जैसलमेर : भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वायुसेना ने बयान जारी कर कहा है कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान उड़ान के दौरान पश्चिमी सेक्टर में दुर्घटना का शिकार हो गया। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। जांच के आदेश दिए जा रहे हैं। वायुसेना ने जानकारी दी है कि विमान हादसे में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा की मृत्यु हो गई है। 

कोरोना अपडेट : लापरवाही पड़ रही है भारी, प्रदेश में आज भी हुई कोरोना से मृत्यु, आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : लापरवाही पड़ रही है भारी, प्रदेश में आज भी हुई कोरोना से मृत्यु, आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 23 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 9 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 28 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 296 है | आज प्रदेश में 20932 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 09, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 04, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

BIG NEWS : दर्दनाक हादसा , फेरी में आग लगने से 32 जिंदा जले, 100 से ज्यादा लोग झुलसे

BIG NEWS : दर्दनाक हादसा , फेरी में आग लगने से 32 जिंदा जले, 100 से ज्यादा लोग झुलसे

ढाका : बांग्लादेश में आज सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बांग्लादेश में आज एक पैसेंजर फेरी में आग लगने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग झुलस हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फेरी में करीब 1000 लोग सवार थे। यह हादसा राजधानी से करीब दो सौ किलोमीटर दूर झलकोटी जिले में हुआ। घटना के वक्त कुछ लोग नदी में कूद गए जिससे उनकी भी जान चली गई।


पुलिस और दमकल कर्मियों के अनुसार तड़के करीब 3 बजे जब फेरी दपडापिया इलाके में पहुंची तो उसमें आग लग गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढऩे की संभावना है क्योंकि कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।
झलकाठी के उपायुक्त मोहम्मद जोहोर अली ने कहा कि बरिशल के शेर-ए-बांग्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 70 लोगों को भर्ती कराया गया है। करीब तीन घंटे तक लगी आग के बीच कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।


बरिशल दमकल सेवा के उप निदेशक कमल हुसैन भुइयां ने कहा कि अधिकारियों को संदेह है कि आग नाव के इंजन कक्ष में लगी होगी। दमकल की पांच इकाइयां बचाव अभियान चला रही हैं, लेकिन नदी पर घने कोहरे के कारण प्रयास जटिल हो गया है।
 

लुधियाना धमाके में 2 कई मृतु और 4 घायल , खुफिया एजेंसियों ने कहा ....

लुधियाना धमाके में 2 कई मृतु और 4 घायल , खुफिया एजेंसियों ने कहा ....

नई दिल्ली : पंजाब के लुधियाना कोर्ट में हुए धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। खुफिया एजेंसियों ने धमाके को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एजेंसियों के मुताबिक धमाके के तार खालिस्तानी ग्रुप से जुड़े होने की आशंका है। एजेंसियों को पाकिस्तान के आईएसआई द्वारा समर्थित खालिस्तानी ग्रुप के शामिल होने के इनपुट मिले हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लाल किले की घटना के बाद एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसिया लगातार खालिस्तानी ताकतों पर नजर रखे हुए थीं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान आधिरित हैंडलर्स पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने साथियों को निर्देश दे रहे थे।

पंजाब पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान में ऐसी कई साजिशों को नाकाम भी किया गया। अधिकारी ने कहा, `हमें पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित खालिस्तान की गतिविधियों पर नजर रखने और स्थानीय गैंग को शामिल किए जाने के खास इनपुट मिले थे। हमने इन इनपुट्स को स्थानीय पुलिस के साथ साझा किया था।

साथ ही फरार या जमानत या फरार चल रहे अपराधियों की लिस्ट बनाने को कहा था। अधिकारी ने बताया कि नवंबर में पठानकोट में आर्मी कैंट के गेट पर हुए ग्रेनेड धमाके को स्थानीय अपराधियों ने अंजाम दिया था। 

देश के 16 राज्यों में ओमिक्रॉन की घुसपैठ, जाने प्रधानमंत्री ने क्या कहा ...

देश के 16 राज्यों में ओमिक्रॉन की घुसपैठ, जाने प्रधानमंत्री ने क्या कहा ...

नई दिल्ली : देश के 16 राज्यों में ओमीक्रॉन की घुसपैठ हो गई है। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों को भरोसा दिलाया कि हर मदद के लिए केंद्र मौजूद है। पीएम ने सतर्क रहने का मंत्र देते हुए कहा, नए मामलों की तत्काल ट्रेसिंग कर वायरस को फैलने से रोकें। पीएम मोदी ने राज्यों के साथ समीक्षा बैठक में जिला स्तर पर अस्पतालों व स्वास्थ्य तंत्र की मजबूती पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, जिन राज्यों में टीकाकरण कम व संक्रमण ज्यादा होने के साथ अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं हैं, वहां केंद्र से विशेषज्ञों की टीम जाएगी। उन्होंने कहा, केंद्र सतर्क है, स्थिति पर निगरानी कर रही है। सरकार रोकथाम व प्रबंधन के लिए सक्रिय प्रयास जारी रखे हुए है, राज्यों की हर मदद को भी तैयार है।

पीएम ने राज्यों को आगाह किया, अभी कोरोना से लड़ाई खत्म नहीं हुई है। दुश्मन ने चेहरा बदल दिया है। पूरी सावधानी बरतते हुए रोकथाम उपायों का पालन करना है। देश के 16 राज्यों में 270 से ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। मध्य प्रदेश में इसके खतरे को देखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ्यू लागू कर दिया है। तमिलनाडु में एक ही दिन में 33 संक्रमित मिले हैं। कर्नाटक में भी 12 नए मामले आए हैं, जबकि महाराष्ट्र में 23 और संक्रमित मिले हैं। 21 दिन में यह संख्या 134 गुना बढ़ चुकी है। दिल्ली में 64, तमिलनाडु में 34, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22 केस दर्ज हो चुके हैं।

क्रिसमस, न्यू ईयर के मद्देनजर नाइट कर्फ्यू पर बिना देरी फैसला लें : केंद्र

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यों को सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बृहस्पतिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये राज्यों के सचिवों के साथ बैठक में सलाह दी कि क्रिसमस, न्यू ईयर व त्योहारों को देखते हुए अगर नाइट कर्फ्यू लगाने की स्थिति नजर आती है तो राज्य फैसला लेने में देरी न करें।

कंटेनमेंट जोन और उसके आसपास बफर जोन में सभी तरह की गतिविधियों पर सख्ती के साथ रोक और यहां के प्रत्येक सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराना अनिवार्य है। जांच और निगरानी के अलावा अस्पतालों में चिकित्सीय प्रबंधन और सतर्कता व्यवहार में कमी नहीं आनी चाहिए। भूषण ने कहा, हर राज्य को आरटी पीसीआर और एंटिजन जांच में अंतर समझना चाहिए।

संक्रमण के स्रोत का पता लगाने के लिए यह जरूरी है कि हर दिन 60 फीसदी जांच आरटी पीसीआर तकनीक के जरिये हों। इसे बढ़ाया भी जा सकता है लेकिन 60 फीसदी कम नहीं होना चाहिए।वहीं, मंत्रालय ने राज्यों को सलाह दी कि जिस जिले में संक्रमण दर 10 फीसदी या उससे अधिक होने पर प्रतिबंध लगाए जाएं।

संक्रमण दर कम होने के बावजूद अस्पतालों में कोरोना मरीजों में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए। प्रतिबंध कम से कम दो सप्ताह तक लागू रहना चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के अलावा दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और आईसीएमआर के महामारी विशेषज्ञ डॉ. समीरन पांडा भी मौजूद थे।

60 प्रतिशत आबादी का हुआ पूर्ण टीकाकरण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 60 फीसदी से अधिक युवा आबादी को कोरोना की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। मांडविया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। वहीं, मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि भारत की 89 फीसदी व्यस्कों को टीके की पहली खुराक मिल चुकी है। सुबह सात बजे तक के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में टीके की 70,17,671 खुराक लगाए जाने के साथ देश मे अब तक 139.70 करोड़ से अधिक, टीके की खुराक दी जा चुकी हैं।
 

डीजीजीआई की टीम ने इत्र कारोबारी के घर मारा छापा, मिले 150 करोड़, देखें तस्वीरे ...

डीजीजीआई की टीम ने इत्र कारोबारी के घर मारा छापा, मिले 150 करोड़, देखें तस्वीरे ...

कानपुर : यूपी के कानपुर में कर चोरी की आशंका में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने गुरुवार सुबह इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यह कारवाई कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ की गई। पीयूष जैन ने एक माह पहले समाजवादी नाम से इत्र भी लांच किया था। अधिकारियों ने मौके से दस्तावेज और नकदी जब्त की है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 150 करोड़ रुपये की कर चोरी के सुबूत हाथ लगे हैं।

मुखौटा कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने की भी बात सामने आई है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। वर्तमान में जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं। ये सपा के एक नेता के करीबी भी हैं। कन्नौज में इनकी इत्र की फैक्ट्री, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप है। इत्र कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में है और वहां एक घर भी है। गुरुवार सुबह मुंबई की एक टीम कानपुर के अधिकारियों के साथ आनंदपुरी स्थित घर पहुंची।

टीम अपने साथ नोट गिनने वाली चार मशीनें लाई थी

परिवार के लोगों से घर में बंद कर पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि कन्नौज स्थित फैक्ट्री से इत्र मुंबई जाता है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं।

समाजवादी इत्र की लांचिंग में पहुंचे थे अखिलेश

पीयूष जैन ने एक माह पहले समाजवादी इत्र की लांचिंग लखनऊ में की थी। यह लांचिंग समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों की गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 2022 के चुनावों को देखते हुए यह इत्र 22 फूलों से बनाया गया है। इसकी खुशबू देश ही नहीं, विदेश तक फैलेगी। लांचिंग के समय सपा एमएलसी पम्पी जैन ने कहा था कि यह इत्र ऐसा है, जिसके इस्तेमाल से समाजवाद की खुशबू आएगी और 2022 में नफरत खत्म कर सभी में प्रेम बढ़ाएगी।
 

कोरोना अपडेट 23 दिसंबर : प्रदेश में फिर शुरू हुआ कोरोना से मौत का तांडव, आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 23 दिसंबर : प्रदेश में फिर शुरू हुआ कोरोना से मौत का तांडव, आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 38 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 10 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 28 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 302 है | आज प्रदेश में 22124 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 01, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 10, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 05, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 05, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 03, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

भारत ने रचा इतिहास, 24 घंटे में दूसरी बार`प्रलय`का किया सफल परिक्षण, जाने इसके विषय में ...

भारत ने रचा इतिहास, 24 घंटे में दूसरी बार`प्रलय`का किया सफल परिक्षण, जाने इसके विषय में ...

भुवनेश्वर : भारत ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए 24 घंटे के भीतर लगातार दूसरा र्ध बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इसके साथ ही भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब 24 घंटे के भीतर दो बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण हुआ हो। यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली है और 150 से 500 किलोमीटर के बीच टारगेट को तबाह कर सकती है। 

अर्द्ध बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का आज सुबह ओडिशा तट के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन द्वारा विकसित ठोस-ईंधन, युद्धक मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम ‘पृथ्वी रक्षा वाहन’ पर आधारित है। सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल की पेलोड क्षमता 500-1,000 किलोग्राम है।

सूत्रों के अनुसार इस मिसाइल के बारे में डीआरडीओ द्वारा साल 2015 में चर्चा की गई थी। डीआरडीओ ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया था कि यह बैलिस्टिक मिसाइल चीन की बैलिस्टिक मिसाइलों का सामना करने में पूरी तरह सक्षम है। इस मिसाइल की खासियत ये है कि इसे जमीन के साथ-साथ कन्सटर से भी दागा जा सकता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डीआरडीओ अध्यक्ष ने दी बधाई

‘प्रलय’ ठोस प्रणोदक रॉकेट मोटर और अन्य नई तकनीक से लैस है। मिसाइल निर्देशक प्रणााली में अत्याधुनिक नौवहन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हुए हैं। इस सफलतापूर्वक परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिं ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा था कि पहले परीक्षण के लिए डीआरडीओ और इससे जुड़ी टीम को बधाई। उन्होंने कहा, ‘सतह से सतह पर मार करने वाले आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल के सफल प्रक्षेपण के लिए मैं बधाई देता हूं,आज महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई।’ वहीं डीआरडीओ के अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी ने कहा कि नई पीढ़ी की मिसाइल से सशस्त्र बलों को और ताकत मिलेगी।
 

कोर्ट परिसर में हुआ धमाका, मची भगदड़, पढ़े पूरी खबर ..

कोर्ट परिसर में हुआ धमाका, मची भगदड़, पढ़े पूरी खबर ..

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक बड़ी घटना हो गई है कोर्ट कांप्लेक्स में गुरुवार को एक धमाका हुआ इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कोर्ट परिसर की तीसरी मंजिल पर धमाका होने की सूचना आ रही है। धमाका के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मौके पर भारी पुलिस फाॅर्स पहुंच गई है। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। 

धमाके की आवाज़ सुनकर लोग सकते में आ गए। वहां हर तरफ अफरा तफरी मच गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर धमाका कैसे हुआ। जानकारी के मुताबिक, यह ब्लास्ट लुधियाना कोर्ट की कॉपी ब्रांच में हुआ। फिलहाल कोर्ट में वकीलों की हड़ताल चल रही है, इसलिए कोर्ट में ज्यादा भीड़ नहीं थी।