नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
पश्चिम बंगाल में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हिरासत में

पश्चिम बंगाल में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हिरासत में

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय को हिरासत में लिया गया है।

पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन बिल (सीएए) के समर्थन में भाजपा की रैली होना थी, लेकिन राज्य सरकार ने भाजपा की रैली पर रोक लगा दी।
बताया जा रहा है कि प्रतिबंध के बावजूद कैलाश विजयवर्गीय कोलकाता में सीएए के समर्थन में रैली की शुरुआत करने वाले थे। कोलकाता पुलिस ने कैलाश विजयवर्गीय, मुकुल राय समेत भाजपा के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।
गिरफ़्तारी पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संसद में पारित किसी कानून के समर्थन में रैली निकालना कौन सा अपराध है, जो मुझे गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि कोलकाता में शुक्रवार को नागरिकता संशोधन बिल (CAA) के समर्थन में मेरी रैली थी। पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया और लाल बाजार पुलिस हैडक्वार्टर ले जा रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि संसद में पारित किसी कानून के समर्थन रैली करना कौनसा अपराध है?
 

निर्भया मामला: नया डेथ वारंट जारी करने से पटियाला हाउस कोर्ट का इनकार, कहा- दोषियों के पास अभी सात दिनों का वक्त

निर्भया मामला: नया डेथ वारंट जारी करने से पटियाला हाउस कोर्ट का इनकार, कहा- दोषियों के पास अभी सात दिनों का वक्त

नई दिल्ली: निर्भया मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने से इंकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि दोषियों के पास अभी सात दिनों का वक्त हैं. कोर्ट ने विशेष पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की याचिका को खारिज किया. कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का उदाहरण देते हुए कहा कोर्ट ने अपने फैसले में दोषियों को सात दिनों का वक्त दिया है ताकि अर्जी या याचिका दाखिल कर सके.


पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि किसी भी दोषी की कोई याचिका कही लंबित नही है. पांच फरवरी को अक्षय की दया याचिका खारिज हो चुकी है. उस हिसाब से 14 दिन का समय देते हुए नया डेथ वारंट इश्यू होना चाहिए. जज ने पूछा एक दोषी के पास अभी भी क्यूरेटिव याचिका और दया याचिका दाखिल करने का मौका है, आपको क्यों लगता है कि वो याचिका दाखिल नहीं करेगा?


निर्भया की मां आशा देवी ने क्या कहा?


वहीं निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, आज, कोर्ट के पास शक्ति थी और हमारे पास समय था। कुछ भी लंबित नहीं था, फिर भी डेथ वारंट जारी नहीं किया गया. यह हमारे साथ अन्याय है, मैं तब तक देखूंगी जब तक कोर्ट दोषियों को समय देती और सरकार उसका समर्थन करती है.


अब तक दो बार जारी किया जा चुका है डेथ वारंट


31 जनवरी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया मामले के चारों दोषियों मुकेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता, विनय कुमार शर्मा और अक्षय कुमार (31) की फांसी पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी थी. चारों दोषियों के फांसी पर चढ़ाने के लिए दो बार डेथ वारंट जारी किया जा चुका है लेकिन अभी तक सजा नहीं हो पाई है. चारों दोषी कानूनी विकल्प का इस्तेमाल कर इसमें देरी कर रहे हैं.


बता दें कि इस मामले में पहला डेथ वारंट 7 जनवरी को जारी किया गया. इसके तहत निर्भया मामले के चारों दोषियों को 22 जनवरी की सुबह सात बजे फांसी दी जानी थी. इसके बाद दूसरा डेथ वारंट 17 जनवरी को जारी किया गया. इसके तहत चारों दोषियों को 1 फरवरी को फांसी होनी थी लेकिन 31 जनवरी को कोर्ट ने अनिश्चितकालीन के लिए फांसी पर रोक लगा दी. हाई कोर्ट ने भी कहा था कि चारों दोषियों को एक साथ फांसी होनी चाहिए, अलग-अलग नहीं.

 

BSP की अंतरिक्ष में एक और उड़ान, ISRO के ड्रीम प्रोजेक्ट गगनयान के लिए बनाया स्पेशल प्लेट्स

BSP की अंतरिक्ष में एक और उड़ान, ISRO के ड्रीम प्रोजेक्ट गगनयान के लिए बनाया स्पेशल प्लेट्स

भिलाई. सेल के निदेशक प्रोजेक्ट्स व बिजनेस प्लानिंग और भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai steel Plant) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिर्बान दासगुप्ता ने देश के बहुप्रतिष्ठित गगनयान प्रक्षेपण (Gaganyan) के लिए तैयार प्लेट्स की प्रथम खेप को झंडी दिखाकर इसरो (ISRO) के लिए रवाना किया। साथ ही बीएसपी ने सफलता का एक और आयाम कायम किया।
इस मौके पर कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) बीपी सिंह, प्लेट मिल के मुख्य महाप्रबंधक जेके सेठी खास तौर पर मौजूद थे। इस मौके पर सीईओ ने कहा कि जहां बीएसपी के प्लेट्स से निर्मित युद्धपोतों से लेकर पनडुब्बी तक ने समुद्र में अपनी धाक जमा रखी है।
बीएसपी मेक इन इंडिया की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए अब मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानी), हैदराबाद के प्रदत्त एमडीएन-250 स्लैब्स की पुन: रोलिंग की। इन प्लेट्स का उपयोग देश के महत्वपूर्ण अंतरिक्ष कार्यक्रम के सेटेलाइट प्रक्षेपण में किया जा रहा है।
एमडीएन 250 स्लैब्स की रोलिंग
वर्तमान समय में नियमित रूप से बीएसपी के प्लेट मिल द्वारा एमडीएन-250 स्लैब्स की रोलिंग की जा रही है। सेल-बीएसपी के प्लेट मिल ने 15 नवंबर, 2018 को मराजिंग स्टील एमडीएन-250 की सफलतापूर्वक रोलिंग की थी। इस के लिए मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानी), हैदराबाद से करीब 42 टन (10 नंबर स्लैब्स) स्लैब्स की आपूर्ति की गई थी, जिसे रिहीटिंग और रोलिंग करके 9.3 मिलीमीटर मोटी प्लेटों का निर्माण किया गया। यह एक चुनौतीपूर्ण रोलिंग है जिसे बीएसपी के प्लेट मिल बिरादरी ने बखूबी कर दिखाया।

 

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी :विद्यार्थी, शिक्षकों और अभिभावकों की समस्याओं का होगा समाधान

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी :विद्यार्थी, शिक्षकों और अभिभावकों की समस्याओं का होगा समाधान

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षाओं के संदर्भ में मण्डल द्वारा हेल्पलाईन प्रारंभ की जा रही है। हेल्पलाईन परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व 24 फरवरी से प्रारंभ होगी।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव श्री वी.के.गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्पलाईन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाईन में मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक, विषय विशेषज्ञ और मण्डल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे। विषय विशेषज्ञ आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण करेंगे और मण्डल के अधिकारी मण्डल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे। 

दिल्ली चुनाव के एक दिन पहले हुई गोली बारी, पढ़े पूरी खबर....

दिल्ली चुनाव के एक दिन पहले हुई गोली बारी, पढ़े पूरी खबर....

दिल्ली| एक बार फिर दिल्ली से खबर मिल रही है की विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले फिर गोलीबारी की गई है|. दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक दुकानदार का कहना है कि यहां पर चार राउंड फायर हुए हैं हालांकि, ये फायरिंग नागरिकता संशोधन एक्ट से जुड़े किसी प्रदर्शन को लेकर नहीं थीं पुलिस की ओर से अभी इस घटना पर और जानकारी आना बाकी है|

यह भी पढ़े-
बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से तीन गोली चलने की घटना सामने आई थीं जिसके बाद दिल्ली में नाजुक स्थिति बन गई थी| शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है ऐसे में गोली चलने की ये खबर सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है| नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ दिल्ली में जारी प्रदर्शन को लेकर कई तबकों में गुस्सा था इसी दौरान दिल्ली में जामिया और शाहीन बाग इलाके में अलग-अलग लोगों ने हवाई फायरिंग की थी|

तीन बार चल चुकी हैं गोलियां-
अभी तक दिल्ली में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दौरान स्टूडेंट मार्च से पहले एक नाबालिग ने हवाई फायरिंग की थी. ये फायरिंग दिल्ली पुलिस के सामने ही हुई थी, जिसमें एक शख्स घायल हो गया था. इसके अलावा दिल्ली के शाहीन बाग में जारी नागरिकता संशोधन एक्ट विरोध प्रदर्शन स्थल के पास कपिल गुर्जर नाम के युवक ने हवाई फायरिंग की थी और कहा था कि इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी|

इन दो घटनाओं के अलावा दिल्ली की जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के पास दो स्कूटी सवार अज्ञात लोगों ने रात में फायरिंग की थी, जिसके बाद हालात बिगड़ते हुए नज़र आए थे.

एक हफ्ते में तीन फायरिंग की घटनाओं के बाद शाहीन बाग, जामिया इलाके में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था और हर किसी की चेकिंग की जा रही थी.


 

कार पलटने से हुई एक की मौत सात अन्य घायल, लड़के के लिए रिश्ता देखकर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार....

कार पलटने से हुई एक की मौत सात अन्य घायल, लड़के के लिए रिश्ता देखकर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार....

डौंडी। इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर मिल रही है आपको बता दे की कार ड्राइवर को झपकी आने से मात्र से मरौदा भिलाई के चुरेन्द्र परिवार का एक चिराग हमेशा के लिए बुझ गया, वहीं सात अन्य घायल हो गए हैं|



जानकारी के अनुसार- 
मरोदा, भिलाई से चुरेन्द्र परिवार के आठ सदस्य लड़के के लिए लड़की देखने बस्तर के भानुप्रतापपुर गए थे. वापसी के दौरान लिम्हाटोला पहुंचने से पहले मुख्य सड़क मार्ग पर गाड़ी क्रमांक सीजी 07 एटी 2572 के ड्राइवर 19 वर्षीय उमेश कुमार टंडन को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई| हादसे में सुमित कुमार चरेंद्र पिता मुक्तिलाल (20 ) वर्ष की मौत हो गई, वहीं परिवार के 52 वर्षीय गणेशराम, 48 वर्षीय शकुंतला, 24 वर्षीय अंजू, 25 वर्षीय अनिल कुमार, 42 वर्षीय सरोज बाई, 25 वर्षीय नागेश्वरी, 26 वर्षीय गोलू गंभीर रूप से घायल हुए हैं| हादसे में भिलाई मरोदा निवासी ड्राइवर उमेश कुमार को कोई चोट नहीं आई|

ये भी पढ़े-
घटना गुरुवार रात्रि 10.30 की है| सूचना मिलने पर 108 वाहन से घायलों को डौंडी सरकारी अस्पताल लाया गया| प्राथमिक उपचार बाद सात घायलों को दल्लीराजहरा शहीद अस्पताल रेफर किया गया, जहां स्थिति को देखते हुए शकुंतला व अंजू को मेकाहारा, रायपुर रेफर किया गया है|
 राजधानी से लापता हुए 4 बच्चे ओडिशा से बरामद, जाने पूरी खबर...

राजधानी से लापता हुए 4 बच्चे ओडिशा से बरामद, जाने पूरी खबर...

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भारत माता स्कूल के 4 बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। चारों बच्चों को पुलिस ने ओड़िशा से सकुशल बरामद किया है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि चारों बच्चे ओडिशा कैसे पहुंचे थे। बता दें कि चारों बच्चे मंगलवार को स्कूल के लिए निकले थे और इसके बाद से लापता थे।
 
ये भी पढ़े-
 बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह अपने घर से निकले चारों नाबालिग स्कूल नहीं पहुंचे, तो स्कूल प्रबंधन ने उनके परिजनो को खबर दी। इसके बाद परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लापता बच्चों में दो लड़के और लड़की शामिल थे।
 पुलिस ने किया बड़ा खुलासा: एसडीएम कार्यालय में तोड़फोड़ और फायरिंग करने मामले में बीजेपी के प्रदेश मंत्री जावेद अख्तर सहित 3 गिरफ्तार...

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा: एसडीएम कार्यालय में तोड़फोड़ और फायरिंग करने मामले में बीजेपी के प्रदेश मंत्री जावेद अख्तर सहित 3 गिरफ्तार...

छतरपुर। एसडीएम कार्यालय में तोड़फोड़ और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आपको बता दे की मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे थे| एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि एसडीएम अनिल सपकाले ने ही हमले की साजिश रची थी। बीजेपी के प्रदेश मंत्री जावेद अख्तर और यूनिवर्सिटी संचालक भी इस साजिश में शामिल थे। 

जाने पूरी खबर-
आपको बता दें कि बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने एसडीएम कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ किया था। इस दौरान दो राउंड फायरिंग की। बदमाशों ने एसडीएम की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एएसपी जयराज कुबेर की 12 सदस्यीय टीम इस घटना की जांच कर रही थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

मिलकर रची साजिश-
पुलिस ने बताया कि एसडीएम अनिल सपकाले दूसरे यूनिवर्सिटी संचालक को फंसाने के लिए बीजेपी प्रदेश मंत्री और यूनिवर्सिटी संचालक के साथ मिलकर हमले की साजिश रची थी। पुलिस को इस मामले में एसडीएम के खिलाफ कई अहम सुराग हाथ लगे थे। जिसके बाद एसडीएम को पुलिस ने अभिरक्षा में रखा। मामले में एक आरोपी फरार है।
 भाजपा सम​र्थित नव निर्वाचित जनपद सदस्य हुए शिर्डी से लापता, चुनाव जीतने की खुशी में गए हुए थे शिर्डी...

भाजपा सम​र्थित नव निर्वाचित जनपद सदस्य हुए शिर्डी से लापता, चुनाव जीतने की खुशी में गए हुए थे शिर्डी...

कांकेर| जिले के चारामा इलाके से एक खबर सामने आ रही है जहां निर्वाचित जनपद सदस्य के लापता हो गए है बता दे की जनपद सदस्य चुनाव जीतने के बाद शिर्डी घूमने गया हुआ था और शिर्डी पहुंचने के बाद अगली सुबह आरती में शमिल होने को कहकर निकला लेकिन नहीं आया। दोस्तों से परिजनों को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

जानकारी के मुताबिक-
हलवा निवासी अरुण मरकाम त्रिस्तीय पंचायत चुनाव में जनपद सदस्य के लिए भाजपा के समर्थन में चुनावी मैदान में उतरे थे। चुनाव जीतने के बाद अरुण मरकाम भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी जोतवानी और 12 अन्य साथियों के साथ 29 जनवरी शिर्डी गया था। शिर्डी पहुंचने के बाद 2 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे अरुण 'काकड़ आरती' में शामिल होने के नाम से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। दोस्तों ने दिनभर अरूण की तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी जोतवानी ने अरूण के परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद अरूण के ​परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़े-
वहीं, दूसरी ओर राजनीतिक दृष्टिकोण से भाजपा सर्मथक जनपद सदस्यों की संख्या अधिक है और पहली बार भाजपा चारामा जनपद मैं अपना कब्जा बनाने मे लगी है। ऐसे मैं सभी विजय भाजपा समर्थक एक साथ शिर्डी गए थे। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव 14 को होना है। ऐसे मैं अरुण नेताम का लापता होने राजनीति का हिस्सा के रुप मे देखा जा रहा है। चारामा पुलिस शिकायत के आधार पर लापता अरूण की तलाश में जुटी हुई है
बारिश, आंधी-तूफान को लेकर सरकार ने जारी किया एलर्ट, जाने पूरी खबर....

बारिश, आंधी-तूफान को लेकर सरकार ने जारी किया एलर्ट, जाने पूरी खबर....

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को मौसम विभाग के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने के अनुमान के मद्देनजर सभी जिला कलेक्टरों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। आईएमडी ने 11 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसमें क्योंझर, मयूरभंज, धेंकनाल, जाजपुर, भद्रक, कटक, केंद्रापाड़ा, जगतसिंहपुर, खुर्दा, पुरी और नयागढ़ शामिल हैं। इन जिलों में से एक या दो जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।


विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) प्रदीप जेना ने एक पत्र के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों को परिस्थिति पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी समस्या से निपटने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपदाजनक घटना/क्षति की सूचना राज्य सरकार के आपातकालीन संचालन केंद्र को तुरंत दी जा सकती है।
 
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि 6 से 10 फरवरी के दौरान ओडिशा के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की और उसके बाद घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं भविष्यवाणी के अनुसार, इस अवधि में मध्यम बारिश हो सकती है।
दो इनामी नक्सली सहित 9 संदिग्ध गिरफ्तार, जाने पूरी खबर..

दो इनामी नक्सली सहित 9 संदिग्ध गिरफ्तार, जाने पूरी खबर..

दंतेवाड़ा। जिले की पुलिस ने अलग-अलग जगह घेराबंदी कर 09 संदिग्ध को किया गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद इनमें से 5 लोगों के नक्सली होने का दावा पुलिस कर रही। जिनमें 02 इनामी नक्सली शामिल हैं, अन्य 03 संदिग्ध नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। सोढ़ी भीमा और नंदा सोढ़ी पर 02-02 लाख के इनामी नक्सली हैं। पकड़े गये नक्सलियों पर हत्या, लूटपाट और आगजनी जैसे मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सली नंदा सोढ़ी के घर से पुलिस ने डेटोनेटर भी बरामद किया। 


 दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के अलावा दर्जन भर नक्सली जो कि पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, वे सभी पुलिस-सीआरपीएफ और जनप्रतिनिधियों की रेकी कर किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए आये थे। सुरक्षा बलों ने बड़े अप्रिय वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया है। जबकि 02 लाख के इनामी नक्सली नंदा सोढ़ी का कहना है कि वो बाजार में केला बेचने आया था, जिसे पुलिस ने नक्सली बताकर गिरफ्तार किया है।
अब Aadhar से तत्काल जारी होगा PAN

अब Aadhar से तत्काल जारी होगा PAN

नई दिल्ली। राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार Aadhar की जानकारियां प्रदान करने पर तत्काल ऑनलाइन पैन कार्ड जारी करने की सुविधा इस महीने से शुरू करने जा रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में एक फरवरी को पेश आम बजट 2020-21 में पैन आवंटन करने की प्रक्रिया को आसान करने का प्रस्ताव किया गया था। बजट में कहा गया था कि इसके लिये आधार के जरिये तत्काल आधार पर स्थायी खाता संख्या (PAN) जारी करने की सुविधा दी जाएगी।

कैसे उठा सकते हैं इस सुविधा का फायदा: उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर इसका लाभ उठा सकता है। उसे इसके लिए आधार संख्या प्रस्तुत करने की जरूरत होगी, इसके बाद उसे आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी मिलेगा। ओटीपी से आधार की जानकारियों का सत्यापन होगा। इसके बाद तत्काल पैन जारी हो जाएगा और उपभोक्ता अपना ई-पैन डाउनलोड कर सकेंगे।
सरकार ने पैन धारकों के लिए पैन के साथ आधार को जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। देश में 30.75 करोड़ से अधिक पैन धारक हैं। हालांकि 27 जनवरी 2020 तक 17.58 करोड़ पैन धारकों ने पैन के साथ आधार को नहीं जोड़ा था। इसकी समयसीमा 31 मार्च 2020 को समाप्त हो रही है।

नई सुविधा से करदाताओं को आवेदन फॉर्म भरने तथा कर विभाग में जाकर जमा करने से छुटकारा मिलेगा। कर विभाग को भी डाक के जरिये पैन कार्ड उपभोक्ताओं के पते पर भेजने से छुटकारा मिलेगा।
अधिकारी को भी मिलेगा दंड : पांडेय ने प्रस्तावित करदाता चार्टर की कार्यप्रणाली के बारे में कहा कि अभी तक सारे कर कानून करदाताओं की जिम्मेदारियां तय करते हैं। हालांकि कर विभाग के लिए इस तरह से कोई जिम्मेदारी नहीं तय की गई हैं। इसके पीछे यही विचार है कि कर विभाग के लिए भी इस तरह की जिम्मेदारियां तय की जाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर अधिकारी चार्टर का पालन नहीं करेगा तो उसे दंडित किया जाएगा।
पांडेय ने कहा कि पूरी प्रक्रिया इस बारे में है कि हमारी प्रणाली भरोसे पर आधारित होनी चाहिये, ऐसी प्रणाली जिसमें करदाताओं को परेशान नहीं किया जाये। इसके लिए हमें कर अधिकारियों और करदाताओं के आमने-सामने होने की जरूरत को न्यूनतम बनाना होगा, अधिकांश समस्याओं को ऑनलाइन सुलझाया जा सकता है, पूरी प्रणाली बेहद सामान्य होगी। हमने आकलन के लिये अधिकारियों और करदाताओं के आमने-सामने होने की जरूरत को समाप्त किया, अब अपील को लेकर भी ऐसी व्यवस्था की गई है।

 

कोरोना वायरस के बाद अब WhatsApp पर भी आया खतरनाक Virus, चोरी हो सकती हैं प्राइवेट फाइल...

कोरोना वायरस के बाद अब WhatsApp पर भी आया खतरनाक Virus, चोरी हो सकती हैं प्राइवेट फाइल...

नई दिल्ली। दुनिया में जिस तरह कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है उसी तरह WhatsApp पर भी सनसनी मचाने के लिए एक नया खतरनाक वायरस आया है। इस वायरस की मदद से हैकर्स आपका पर्सनल डाटा आसानी से चुरा सकते हैं।
साइबर एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को सावधान रहने की चेतावनी दी है। कहा जा रहा है कि Whatsapp में आई गड़बड़ी की वजह से हैकर्स पूरी तरह से यूजर्स के डेटा को एक्सेस कर पा रहे हैं। इस वजह से यूजर्स के फोटो, वीडियो और डॉक्युमेंट्स चोरी हो सकते हैं।

पढ़े: अब Aadhar से तत्काल जारी होगा PAN

वॉट्सऐप में आई इस खामी का पता PerimeterX के साइबर एक्सपर्ट गैल वेजमैन ने लगाया। उन्होंने अपने ब्लॉगपोस्ट में वॉट्सऐप यूजर्स के लिए आए इस नए खतरे के बारे में जानकारी दी। वेजमैन ने कहा कि हैकर्स एक खास बग (वायरस) के जरिए वॉट्सऐप के डेस्कटॉप वर्जन यूज करने वाले यूजर्स को अपना शिकार बना रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि यह बग विंडोज के साथ ही Mac ऑपरेटिंग सिस्टम को भी अटैक कर रहा है, लेकिन इससे सबसे ज्यादा खतरा आईफोन यूजर्स को है।

हालांकि, वॉट्सऐप ने एक बयान जारी कर कहा, 'हम यूजर्स को खतरनाक हैकर अटैक से बचाने के लिए लगातार सिक्योरिटी रिसर्चर्स के संपर्क में रहते हैं। इस बग को दिसंबर 2019 में ठीक कर दिया गया था।'

 

कोरोना वायरस के भय से डायमंड प्रिंसेज जहाज में कैद हुए साढ़े 3 हजार लोग, जाने पूरी खबर...

कोरोना वायरस के भय से डायमंड प्रिंसेज जहाज में कैद हुए साढ़े 3 हजार लोग, जाने पूरी खबर...

टोक्यो। जापान में कोरोना वायरस के फैलने के भय से बंदरगाह पर 'डायमंड प्रिंसेज' नामक एक क्रूज को अलग किया गया है। करॉना के कहर का आलम यह है कि जहाज पर हजारों लोगों को 14 दिनों के लिए कैद कर दिया गया है।


बता दें कि क्रूज पर करीब 3700 यात्री सवार हैं, जो करीब 14 दिन तक नौका पर ही रहेंगे। दरअसल जापान ने यह कदम क्रूज में 80 वर्षीय एक व्यक्ति के वायरस से पीडि़त पाए जाने के बाद उठाया गया है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। 

जापान के अधिकारी 'डायमंड प्रिंसेजÓ क्रूज पर सवार यात्रियों में से अब तक 273 लोगों के नमूनों की जांच कर चुके हैं। इसके साथ ही क्रूज पर सवार लोगों में से कुल 61 के करॉना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं जहाज पर मौजूद बाकी लोग काफी दहशत में हैं। जापान के इस जहाज पर कड़ी निगरानी और जांच की जा रही है। जिन लोगों को करॉना से संक्रमित पाया गया है उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने करॉना को ग्लोबल इमरजेंसी घोषित कर दिया है। दुनिया भर के कई देशों में करॉना से संक्रमित मामले मिल रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले इटली के रोम में भी एक जहाज को उस समय रोक दिया गया था जब एक यात्री में करॉना के लक्षण पाए गए थे। उस जहाज पर मौजूद करीब 6 हजार यात्री जहाज से उतर गए थे।
हाईकोर्ट ने कहा: व्यक्ति विशेष के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने नहीं दिया कोई आदेश, समाज कल्याण विभाग में गड़बड़ी का मामला...

हाईकोर्ट ने कहा: व्यक्ति विशेष के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने नहीं दिया कोई आदेश, समाज कल्याण विभाग में गड़बड़ी का मामला...

पूर्व आईएएस बीएल अग्रवाल, सतीश पांडेय की रिव्यू पिटीशन कोर्ट ने किया खारिज 

बिलासपुर। समाज कल्याण घोटाला मामले में कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोर्ट ने किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ अपराध दर्ज करने का आदेश नहीं दिया है। हालांकि इस मामले में तत्कालीन मुख्य सचिव ने अपने शपथपत्र में अनियमितताओं को स्वीकार किया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सीबीआई को प्रकरण की जांच करने के पश्चात दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। 

ज्ञात हो कि कल इस मामले में रिव्यू पिटीशन पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि हमने किसी अफ सर विशेष के खिलाफ  एफआईआर के आदेश नहीं दिए हैं। कोर्ट ने आगे कहा है कि हमारे समक्ष यह बात आई भी नहीं है कि गड़बड़ी में किसकी क्या भूमिका रही है। कोर्ट ने प्रकरण में आर्थिक गड़बड़ी की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को आदेश दिए हैं। ऐसा करने का कोर्ट को संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस पीपी साहू की बैंच ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता अपने खिलाफ  एफ आईआर का आदेश होने की आशंका के चलते आये है जबकि पूर्व के आदेश में ऐसा कुछ नहीं है। कोर्ट ने आगे कहा कि मुख्य सचिव ने खुद अपने शपथ पत्र संस्थान में अनियमितताओं को स्वीकारा है। ऐसे में सीबीआई को प्रकरण दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं। यह भी कहा है कि सीबीआई को यह भी आदेश दिया गया है कि किसी निर्देश की जरूरत पड़ती है तो न्यायालय मार्गदर्शन भी देगा। 
भारत में फिर हमले की तैयारी में आतंकी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा...

भारत में फिर हमले की तैयारी में आतंकी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा...

नईदिल्ली। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों पर विराम लगाने के नाम ही नहीं ले रहा है। अर्थव्यवस्था पर संकट होने के बावजूद भी पाक आतंकवादियों को तैयार करने के लिए लगातार फंडिंग कर रहा है। पिछले वर्ष 26 फरवरी को इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के जिस अड्डे को निशाना बनाया था, वहां पर अब फिर से आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक जैश के 27 आतंकियों को यहां पर भारत पर हमले के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। 


पिछले साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिल पर आतंकी हमले के बाद भारत ने एयर स्ट्राइक किया था और भारत में आगे कोई आतंकी हमले न हो इसके लिए भारतीय वायुसेना ने बमबारी कर जैश के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। मगर अब आतंकी संगठन जैश के इस बालाकोट कैंप को आतंकी मौलाना मसूद अजहर का बेटा यूसुफ अजहर चला रहा है और आतंकी यूसुफ भारत के खिलाफ आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 27 जिहादियों को ट्रेनिंग दे रहा है।   

खबर के मुताबिक बालाकोट कैंप में ट्रेनिंग ले रहे इन 27 आतंकियों में से आठ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के हैं। इन्हें पाकिस्तान स्थित पंजाब के दो और अफगानिस्तान के तीन प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेन्ड किया जा रहा है।
राजधानी के वेयर हाउस में लगी आग, दमकल की 14 गाडिय़ां मौके पर मौजूद...

राजधानी के वेयर हाउस में लगी आग, दमकल की 14 गाडिय़ां मौके पर मौजूद...

नईदिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। बिजवासन इलाके के वेयर हाउस में आज सुबह आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 14 गाडिय़ां मौके पर मौजूद है, जोकि आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। 


बताया जा रहा है कि यह आग शुक्रवार तड़के चार बजकर 40 मिनट पर लगी। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार जिस गोदाम में आग लगी है उसमें सिर्फ दो फ्लोर हैं।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे पहले पिछले 9 जनवरी को दिल्ली के पटपडग़ंज औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लग गई थी। बताया गया कि यह आग पेपर प्रिंटिंग प्रेस में लगी थी। इस आग की घटना में एक शख्स के मरने की खबर आई थी। पटपडग़ंज इंडस्ट्रियल इलाके में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 35 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। 
 राहुल के डंडे वाले बयान पर संसद में हुआ हंगामा, जाने पूरी खबर...

राहुल के डंडे वाले बयान पर संसद में हुआ हंगामा, जाने पूरी खबर...

नईदिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को डंडे मारे जाने वाले बयान को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के बीच तीखा टकराव हो गया जिसके बाद अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही एक बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
 
प्रश्नकाल में जब गांधी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से सवाल पूछे जाने पर जवाब देने से पहले डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि श्री गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, वह उसकी निंदा करते हैं। उनके इतना कहते हुए विपक्षी इसके तुरंत बाद कांग्रेसी , तृणमूल , द्रमुक और अन्य सांसद अपनी सीटों पर खड़े हो गए और श्री हर्षवर्धन के इस बयान की आलोचना करने लगे। इसी बीच एक सांसद आक्रामक ढंग से डा़ हर्षवर्धन के बहुत नजदीक आ गए और मौके की नजाकत देखते हुए भाजपा के सांसद भी आगे आ गए।

इस अभूतपूर्व टकराव की स्थिति को देखकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दिन में एक बजे तक स्थगित करने की घोषणा की। इसके बाद विपक्षी सदस्य शर्म करो, शर्म करों के नारे लगाने लगे और भाजपा सदस्य राहुल गांधी माफी मांगों जैसे नारे लगा रहे थे। केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री ने आसन के समीप पहुंच कर सबको अलग करने की कोशिश की और उनके साथ केन्द्रीय मंत्री संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी थे। गौरतलब है कि गांधी ने प्रधानमंत्री के बारे में एक रैली में कहा था कि देश के युवा उन्हें छह माह में डंडे मारेंगे। इस बयान की कल भी भाजपा सदस्यों ने निंदा की थी। 
 कांग्रेस के पूर्व विधायक पर लगे रेप और अपहरण के मामले में हाईकोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित, जाने पूरी खबर...

कांग्रेस के पूर्व विधायक पर लगे रेप और अपहरण के मामले में हाईकोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित, जाने पूरी खबर...

जबलपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे रेप और अपहरण के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। हेमंत कटारे ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट की शरण ली थी जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है । 

जाने पूरी खबर-
बता दें कि पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने भोपाल की एक छात्रा पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। मामले में गिरफ्तार की गई छात्रा ने जेल में रहते हुए हेमंत कटारे पर रेप और अपहरण के आरोप लगाए थे, जिसके बाद कटारे के खिलाफ भोपाल के बजरिया और महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि हेमंत कटारे की ओर से हाईकोर्ट में याचिका लगाए जाने के बाद पीड़ित छात्रा अपने बयानों से पलट गई थी और बाद में उसने यूपी में आत्महत्या कर ली थी। हाईकोर्ट ने प्रॉसीक्यूशन और बचाव पक्ष की जिरह सुनते हुए छात्रा के शपथ पत्र की जांच करवाई थी। फिलहाल हाईकोर्ट ने मामले पर सुनवाई पूरी करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब हाईकोर्ट के आने वाले फैसले से तय होगा कि पूर्व विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ रेप और अपहरण की ट्रायल चलेगी या नहीं।
 एसडीएम के दफ्तर में तोड़फोड़, फायरिंग मामले में पुलिस आज कर सकती है बड़ा खुलासा, मामले में भाजपा नेता और शिक्षा कारोबारी शामिल...

एसडीएम के दफ्तर में तोड़फोड़, फायरिंग मामले में पुलिस आज कर सकती है बड़ा खुलासा, मामले में भाजपा नेता और शिक्षा कारोबारी शामिल...

छतरपुर। खबर मिल रही है की एसडीएम के दफ्तर में तोड़फोड़, फायरिंग मामले में आज पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों की माने तो संदेह के दायरे में एसडीएम अनिल सपकाले है। 

 
पढ़े पूरी खबर-
बता दें कि एसडीएम दफ्तर में तोड़फोड़, फायरिंग मामले में छतरपुर पुलिस ने 5 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें भाजपा नेता और शिक्षा कारोबारी भी शामिल है। गुरुवार को एसडीएम अनिल सपकाले को नजरबंद किया गया था। वहीं मामले के खुलासा होने से पहले कई तरह की बातें सामने आ रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस हमले की सजिश एसडीएम ने रची है। फिलहाल मामले को लेकर संदेह बना हुआ है। एएसपी जयराज कुबेर की 12 सदस्यीय टीम मामले की जांच पूरी करने के बाद पुलिस खुलासा करेगी। इधर एसडीएम के घर सर्किट हाउस पर पुलिस का पहरा लगाया गया है।