नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आप विधायक के काफिले पर जानलेवा हमला, गोली लगने से कार्यकर्ता की मौत, जाने पूरी खबर....

आप विधायक के काफिले पर जानलेवा हमला, गोली लगने से कार्यकर्ता की मौत, जाने पूरी खबर....

नईदिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। इसी बीच महरौली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव के काफिले पर देर रात अज्ञात लोगों ने हमला किया। इस हमले में आप के एक कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। उनके काफिले पर अरुणा आसफ अली मार्ग पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब नरेश यादव चुनाव के नतीजे आने के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार इस हमले में आप के कार्यकर्ता अशोक मान की मौत हो गई। इस हमले में एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया। नरेश पर गोलियों से हमला उस वक्त हुआ जब वह चुनाव के नतीजे आने के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे। हमले के बाद नरेश यादव ने कहा कि घटना वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे हमले का कारण नहीं पता लेकिन यह अचानक हुआ। करीब चार राउंड फायर किए गए। जिस वाहन में मैं था, उस पर हमला किया गया। मुझे यकीन है कि अगर पुलिस सही तरीके से पड़ताल करती है तो हमलावर की पहचान हो सकेगी। हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर हमला किया है। संजय ने कहा कि महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, अशोक मान की सरेआम हत्या, ये है दिल्ली में कानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।

दिल्ली पुलिस ने भी मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के किशनगढ़ फोर्टिस चौक के पास से आम आदमी के विधायक नरेश यादव का काफिला गुजर रहा था। उसी वक्त कुछ हमलावरों ने काफिले में मौजूद दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

आपको बता दें कि महरौली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी नरेश यादव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की कुसुम खत्री को 18161 वोट से हराकर जीत हासिल की है। नरेश यादव को 62417 वोट मिले हैं और उनकी प्रतिद्वंद्वी कुसुम खत्री को 44256 वोट मिले। 
 राजधानी में आम आदमी को फिर एक झटका, महंगा हुए गैस सिलेंडर, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

राजधानी में आम आदमी को फिर एक झटका, महंगा हुए गैस सिलेंडर, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

दिल्ली। आपको बता दे की गैस सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है सरकार ने लोगों को महंगाई का झटका देते हुए घरेलू रसोई सिलेंडर महंगा कर दिया है। गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर में तगड़ी बढ़ोत्तरी की गई है।

जाने कितना बढ़ा दाम-
आम आदमी को तगड़ा झटका देते हुए सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोत्तरी कर दी है। बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलिंडर 144.50 रुपये महंगा हो गया है। इसका दाम अब बढ़कर 858.50 रुपये हो गया| खास बात ये है कि इस साल एक जनवरी के बाद से गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में होने वाली बढ़ोत्तरी को रोक रखा था। अब सरकार ने दिल्ली में चुनाव के रिजल्ट के बाद इसका ऐलान करके लोगों की जेब पर एक और हमला कर दिया।
राज्य में जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन 13 फरवरी को, जाने पूरी खबर

राज्य में जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन 13 फरवरी को, जाने पूरी खबर

रायपुर | प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के बाद 13 फरवरी को सभी जिलों में जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा । इस दिन सभी जनपद पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए जनपद पंचायत सदस्यों का सम्मलेन आयोजित किया जाएगा और इसी दिन उनके निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को 13 फरवरी को ही जनपद पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी की जाएगी। जनपद पंचायतों का प्रथम सम्मलेन (विशेष) 18 फरवरी को होगा।

 

 
आज दिनांक 12 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 12 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 12 फरवरी का राशिफल

मेष:

किसी वाद-विवाद को पकड़कर सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों से ज्यादा तर्क-वितर्क नहीं करना चाहिए। सफल होने के लिए जो हालात हैं उनके साथ समझौता करना ही बुद्धिमानी होगी। कारोबार और व्यापार में जो उतार-चढ़ाव आया है उसे संभालना भी आवश्यक है।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा, अचानक ही किसी जटिल काम के बन जाने से भाग्य की रुकावटें दूर होंगी। यदि आप अपना गृहस्थ जीवन सही तरीके से व्यतीत करना चाहते हैं तो जीवनसाथी के प्रति ईमानदार होना जरूरी है।

मिथुन:

आपका काम करने का तरीका नया है। किसी भी जटिल कार्य को आसानी से पूरा कर देने में आपको ज्यादा वक्त नहीं लगता है। आज भी किसी ऐसी ही समस्या पर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आपके ऊपर जाएगा, जिससे आपको फायदा मिलेगा।

कर्क:

किसी भारी काम का बोझ आज आपके ऊपर आ सकता है इसके लिए आपको अपने काम से छुट्टी लेनी पड़े। यदि आप किसी उद्योग संचालन कर रहे हैं तो छोटे कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजऱ रखना नहीं भूलें।

सिंह:

किसी अच्छे अधिकार क्षेत्र में घुसकर अपना वर्चस्व कायम रखना आपकी पुरानी आदत है। कभी-कभी इसके कारण आप लोगों के बीच में आलोचना का शिकार भी हो सकते हैं। आप एक अच्छे अधिकारी बन सकते हैं, लेकिन पहले अच्छा कार्यकर्ता बनना जरूरी है।

कन्या:

हो सकता है आजकल आपको कोई ज्यादा महत्वपूर्ण और जरूरी काम सौंप दिया हो, लेकिन आपको बिना किसी शंका और विचार के अपने कर्तव्य पर व्यस्त रहना चाहिए। काम किसी भी स्तर का हो या यदि आप उसे सफलता से पूरा कर दें तो आपका नाम अच्छे कार्यकर्त्ताओं में गिना जायेगा।

तुला:

आज सुबह से ही कुछ अजीब सा माहौल आपके आगे पीछे बना रहेगा। घर के दैनिक कार्य भी कुछ अटकलों के बाद ही पूरे हो रहे हैं। काफी दिनों से व्यापार-व्यवसाय की स्थितियां भी नाजुक चल रही हैं। व्यापार क्षेत्र में जो उतार चढ़ाव आया है वह सिर्फ आपके लिए ही नहीं है।

वृश्चिक:

कई बार आप न चाहते हुए भी ऐसे दौर में फंस जाते हैं जहां से निकलने पर काफी जद्दोजहद करी पड़ती है। आज भी कारोबार की कुछ ऐसी ही उलझन आपको परेशान कर रही है। यदि आप अपना मार्ग सरल और सीधा बनाना चाहते हैं तो आप वहीं करें जिसमें तत्काल लाभ नहीं मिलता है।

धनु:

शेयर बाजार के चक्कर में पड़कर आपने काफी धन नष्ट कर दिया है। यदि धन कमाने के ये जोखिम भरे कदम सभी को रास आते तो लोग मेहनत मजदूरी क्यों करते। बेहतर है आप कारोबार के अपने पुराने रास्ते पर उतर जाएं और आए दिन जो नुकसान हो रहा है उससे बचने की कोशिश करें।

मकर:

आज आपके अंदर खूब सारी एनर्जी और उत्साह का संचार होगा। छुट्टी के बावजूद खूब सारा काम निपटा देने की इच्छा करेगी। लेकिन आपके कार्यक्षेत्र में काम उतनी स्पीड से नहीं चल रहा होगा जितना बाकी में चलता है। आपको सारी चीजें अपने कंट्रोल में लेनी पड़ कसती है।

कुंभ:

लंबे समय संघर्ष करने के बाद अब आपको लगेगा कि कहीं बैठकर एकांत में कुछ समय गुजारना चाहिए। यह समय अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने का है अगर मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तो परिश्रम करने में कठिनाई होगी।

 

मीन:

धन कमाने के लिए कई प्रकार के रास्ते आपको नजर आएंगे। आपके सहयोगी और पार्टनर इस बात पर मतभेद रख सकते हैं कि कमाई करने के लिए कोई भी रास्ता बुरा नहीं है। वास्तव में यह एक पलायनवादी सोच है। किसी भी प्रतियोगिता में हार जीत होती रहती है।

 

बेटी के प्रेम विवाह करने के सदमे में पूरे परिवार ने दी कुँए में कूद कर जान, जाने कहा की है ये खबर

बेटी के प्रेम विवाह करने के सदमे में पूरे परिवार ने दी कुँए में कूद कर जान, जाने कहा की है ये खबर

गढ़चिरौली |  महाराष्ट्र के वनांचल क्षेत्र गढ़चिरौली से एक खबर सामने आयी है, जहां बेटी के प्रेम विवाह करने पर पूरे परिवार ने कुँए में कूद कर आत्महत्या कर ली है।

जानकारी मिली है कि गढ़चिरौली निवासी रविंद्र वरगंटीवार की बेटी का गांव के ही एक दूसरे समाज के लड़के से प्रेम प्रसंग था । दोनों ने पहले अपने परिवार से शादी की अनु​मति मांगी थी, लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया था । परिजनों के इनकार करने पर प्रेमी जोड़े ने रविवार को इलाके के मार्कंडादेव मंदिर में जाकर शादी कर ली | लेकिन दोनों के परिजन शादी से नाराज थे और शादी की खबर सुनकर सदमे में थे।

बेटी की प्रेम विवाह से सदमे में आए रविंद्र वरगंटीवार अपनी पत्नी और बेटे को लेकर सोमवार को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच आनंदनगर परिसर पहुंचे । यहां पूरे परिवार ने एक कुएं में कूदकर जान दे दी । पूरे परिवार की खुदकुशी की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया | 

बंपर पदों पर निकली सरकारी नौकरी, ऐसे करे आवेदन...

बंपर पदों पर निकली सरकारी नौकरी, ऐसे करे आवेदन...

चंडीगढ़। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के तहत ऑपरेटर, असिस्टेंट, एकाउंट्स क्लर्क, असिस्टेट मैनेजर, ट्यूबवेल ऑपरेटर पाइप फिटर, लॉ असिस्टेंट जैसे 754 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

ऐसे करे आवेदन-
करियर सेक्शन में जाएं और अपना पंजीकरण कराएं। सभी जानकारी दर्ज करके अपनी आईडी और पासवर्ड बनाएं। उसी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन पत्र भरें। हस्ताक्षर और फोटोग्राफ अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी अपने पास रखें।

इस लिंक के माध्यम से 17 फरवरी 2020 तक कर सकते है आवेदन  www.hssc.gov.in 
 
जिले में इस बार नहीं होगा प्री बोर्ड परीक्षा, विभाग ने कहा बजट का अभाव, जाने पूरी खबर

जिले में इस बार नहीं होगा प्री बोर्ड परीक्षा, विभाग ने कहा बजट का अभाव, जाने पूरी खबर

महासमुंद। परीक्षा के पूर्व बच्चों को तैयार करने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला प्री बोर्ड एग्जाम इस साल नहीं होगा। लिहाजा 10-12वीं कक्षा के बच्चों को प्री बोर्ड एग्जाम के बिना ही वार्षिक परीक्षा देनी होगी। प्री बोर्ड एग्जाम न होने की वजह विभाग ने बजट का अभाव बताया है। 
ज्ञात हो कि जिले में इस बार 10वीं-12 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 26 हजार 586 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें 10वीं में कुल 15 हजार 628 और 12वीं में 10 हजार 844 व व्यावसायिक में कुल 114 परीक्षार्थी हैं। जिन्हें बिना प्री बोर्ड परीक्षा के सीधे वार्षिक परीक्षा में बैठना होगा। प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित होने से परीक्षार्थियों को काफी हद तक राहत मिल जाती थी। शिक्षक बच्चों को बोर्ड एग्जाम में आने वाले सवालों का पेटर्न बताने के साथ उन्हें कम समय में कैसे हल किया जाना है इसकी जानकारी देते थे। लेकिन इस बार यह जानकारी बच्चों को नहीं मिल पाएगी। लिहाजा बच्चों को स्वयं ही बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी करनी होगी। इधर,प्री बोर्ड परीक्षा नहीं होने से परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ गई है।  
प्री बोर्ड का उद्देश्य
प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य परीक्षार्थियों को वार्षिक परीक्षा के तनाव से मुक्त करना है। वार्षिक परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों को अगर बच्चे पहले ही हल करने का तरीका जान जाएंगे तो उन्हें वार्षिक परीक्षा में सवाल हल करने में आसानी होगी। इसके लिए ही हर साल शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष परीक्षा के पूर्व प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित कर उनकी दक्षता जांची जाती थी। 
प्री बोर्ड के लिए नहीं है बजट
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी बीएल कुर्रे ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग में बजट का अभाव है। यही वजह है कि इस बार परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इसकी जानकारी सभी स्कूलों को भी दे दी गई है। उन्होंने सभी स्कूलों को अपने स्तर पर परीक्षा आयोजित करने के लिए कहा है। प्री बोर्ड परीक्षा में करीब लाखों रूपए खर्च होता है। 
 
 बड़ी खबर: कोरबा जिले के 34 गावों को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में किया जायेगा शामिल, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश...

बड़ी खबर: कोरबा जिले के 34 गावों को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में किया जायेगा शामिल, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश...

पेंड्रा| 28वें जिले के रूप में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ के अस्तीत्व में आ गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का उद्घाटन किया। वहीं, अब खबर मिल रही है कि कोरबा जिले के 34 गांव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शामिल किए जाएंगे। इस संबंध में कोरबा कलेक्टर ने पोंडी एसडीएम को निर्देश जारी कर दिया है। 

पढ़े यह खबर-
बता दें कि कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान करते हुए कहा था कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक मोहित केरकेट्टा ने लोगों की मांग पर पसान को नए जिले में शामिल किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अभी पसान से जिला मुख्यालय कोरबा की दूरी 110 किलोमीटर है। नए जिले में शामिल हो जाने पर गौरेला की दूरी मात्र 32 किलो मीटर रह जाएगी। पसान कोरबा जिले के सबसे अंतिम छोर का गांव है। वहां से मात्र आधा किलोमीटर आगे नए जिले की सीमा है।
जिला जेल के बंदी अब सप्ताह में एक दिन परिजन, वकील से कर पाएंगे बात, एक रुपए प्रति मिनिट का चार्ज लगाएगी जेल प्रबंधन, जाने पूरी खबर

जिला जेल के बंदी अब सप्ताह में एक दिन परिजन, वकील से कर पाएंगे बात, एक रुपए प्रति मिनिट का चार्ज लगाएगी जेल प्रबंधन, जाने पूरी खबर

महासमुंद | प्रिजन कॉलिंग सिस्टम के माध्यम से जिला जेल में विचाराधीन बंदी और दंडित बंदी अब सप्ताह में एक दिन अपने परिजनों और वकील  से बात कर पायेंगे। इस वार्तालाप की रिकार्डिंग होगी यह सुविधा बंदी सुधार को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार और हाईकोर्ट के निर्देश पर लागू किया जा रहा है। 

सहायक जेलर मुकेश कुशवाहा ने बताया कि जेल में बंद विचाराधीन कैदी और दंडित कैदियों के सुधार के लिए विभाग अनेक कदम उठा रहा है इस के तहत प्रिजन कालिंग सिस्टम के माध्यम से जेल में बंद बंदी अब सप्ताह में एक दिन किन्ही तीन नंबर पर अपने परिजन व वकीलों से दो मिनिट बात कर सकेंगे जिसकी ऑटोमैटिक रिकार्डिंग होगी। बात करते समय यह सुनिश्चित किया जाएगा कि  बात का विषय घरेलू व प्रकरण विषयक ही हो यदि अश्लील भाषा या विषय से हटकर कोई बात की जाती है तो यह सुविधा समाप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रारंभ से सात दिवस में एक बार फोन से बात करने की सुविधा होगी। उपयोग की समयावधि दिन में 9 बजे से 1 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक होगी। रविवार व अवकाश के दिनों में यह  सुविधा 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। किस बंदी को यह सुविधा दी जाए यह विचार और पूर्ण अधिकार जेल अधीक्षक के पास सुरक्षित  होगा। श्री कुशवाहा ने बताया कि मार्गदर्शन के अनुसार यह एक सुविधा है अधिकार नहीं अत: कोई भी बंदी इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए अधिकारपूर्वक दावा नहीं कर सकता। सुविधा प्राप्त करने के लिए किसी भी तीन नंबर पर ही बात हो सकती है एक नंबर अधिवक्ता का और दो नंबर परिवारिक सदस्य या मित्र का होगा। श्री कुशवाहा ने बताया कि वर्तमान में जेल में 254 विचाराधीन और 11 दंडित बंदी है इनके द्वारा दिए गए नंबर का वेरिफिकेशन थानों द्वारा करा गया है जल्द ही यह सुविधा बंदियों को दी जाने वाली है। 
एक रुपए प्रति मिनिट का चार्ज 
सहायक जेलर श्री कुशवाहा ने बताया कि सप्ताह में एक दिन केवल दो मिनिट के लिए बंदी अपने दिए गए नंबर पर बात कर सकेंगे। जो एक रुपए प्रति मिनिट की दर से चार्ज होगा इसके लिए उनका एक कार्ड बनेगा जिसमें परिजन द्वारा राशि जमा की जाएगी और इसी कार्ड के माध्यम से राशि कटेगी जब बंदी रिहा होकर जाएगा शेष राशि उन्हें वापस कर दी जाएगी। 
इन्हें नहीं मिलेगा सुविधा का लाभ 
श्री कुशवाहा ने बताया कि प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार नक्सली, आतंकवादी, डकैत, फिरौती अपहरणकारी, एनडीपीएस बलात्कार, लूट व अन्य विशेष सुरक्षा वाले बंदियों को यह सुविधा प्राप्त नहीं होगी। श्री कुशवाहा के अनुसार सेंट्रल जेल में यह सुविधा पहले से चल रही है अब यह जिला जेल में लागू होने जा रही है जिसके बाद उपजेल में भी सुविधा लागू की जा सकती है। 
अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप दंपत्ति 24 फरवरी से दो दिवसीय भारत यात्रा पर आयेंगे, जाने पूरी खबर

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप दंपत्ति 24 फरवरी से दो दिवसीय भारत यात्रा पर आयेंगे, जाने पूरी खबर

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी 2020 को भारत की राजकीय यात्रा पर आयेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप की यह भारत की पहली यात्रा होगी। 

इस दौरे के अवसर पर, राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला नई दिल्ली तथा गुजरात के अहमदाबाद में कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा भारतीय समाज के विभिन्न  हिस्सों से बातचीत करेंगे। 
भारत और अमरीका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी विश्वास, साझा मूल्यों, परस्पर सम्मान एवं समझदारी पर आधारित है, जो दोनों देशों के लोगों के बीच निकटता एवं मित्रता द्वारा पोषित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में, व्यापार, रक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, ऊर्जा, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर समन्वय तथा जन-जन के बीच संबंध सहित सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति के बल पर भारत और अमरीका के बीच संबंध अधिक मजबूत हुए हैं। इस दौरे से दोनों नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों  में प्रगति की समीक्षा करने तथा अपनी रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत करने का अवसर मिलेगा। 
 
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा विवादों के निराकरण की विशेष पहल, जाने पूरी खबर

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा विवादों के निराकरण की विशेष पहल, जाने पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ संपत्ति हजरत फतेहशाह मजार व मस्जिद ट्रस्ट की लगभग 14 दुकानों का नवीन किराया अनुबंध व नवीन किराया निर्धारण कर किराएदारी से सम्बंधित विवाद के निराकरण की विशेष पहल की गई।  ज्ञातव्य हो कि पिछले 14 सालों से इस वक्फ संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा था। जिसके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन श्री सलाम रिजवी ने स्वयं पहल की और किरायेदारों से चर्चा कर विवाद के निराकरण के लिए ऑब्जर्वर दल का गठन किया।  आब्जर्वर दल ने विवाद के निराकरण के लिए निरंतर 4 माह से कार्यवाही की जिसका परिणाम आज छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को मिल रहा है। इससे वक्फ संपत्ति की आय में वृद्धि हो रही है और वक्फ संपत्ति की जर्जर स्थिति में सुधार किया जायेगा। वक्फ बोर्ड द्वारा इस वक्फ संपत्ति पर मेन रोड पर स्थित दुकानों का पांच हजार रूपये और पीछे की ओर स्थित दुकानों का दो हजार रूपये प्रतिमाह की दर से नवीन किराया अनुबंध किया जा रहा है।  

कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड के लिए राज्य सरकार चला रही है विशेष अभियान, जाने कब तक किसान इसका लाभ उठा सकते है

कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड के लिए राज्य सरकार चला रही है विशेष अभियान, जाने कब तक किसान इसका लाभ उठा सकते है

रायपुर |  किसानों को आसानी से कृषि ऋण से लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग द्वारा 08 फरवरी से 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में लाना है, जिससे कृषक उन्नत कृषि तकनीक अपनाकर अधिक लाभ कमा सकें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को तीन किश्तों में छह हजार रूपए की सहायता राशि सालाना दी जाती है। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अन्तर्गत लगभग 21 लाख हितग्राहियों का पंजीयन किया जा चुका है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान बैंकों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की पहचान की जाएगी, जिनका किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना है, उन हितग्राहियों को कृषि ऋण प्रदाय करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दस्तावेजों का उपयोग किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पंजीकृत हितग्राही संबंधित बैंकों से सीधा संपर्क कर आसानी से कृषि ऋण प्राप्त कर सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड होने के बावजूद जो किसान ऋण नवीनीकृत नहीं कर पाते, ऐसे किसान भी बैंकों से संपर्क कर नए ऋण स्वीकृत करा सकते हैं। 
कृषि ऋण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बैंकों द्वारा एक पेज का फार्म तैयार किया गया। किसान पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन बैंक में जमाकर 14 दिवस के भीतर किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत लाभान्वित किसान जिनका किसान क्रेडिट कार्ड उस बैंक में नहीं है, बैंकों द्वारा ऐसे कृषकों की सूची अन्य बैंकों, सरपंच और बैंक सहायकों के साथ साझा किया जाएगा और किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पंजीकृत किसान जनसुविधा केन्द्रों में भी पहुंच कर आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम से उद्यानिकी फसल के किसान तथा पशुपालन एवं मछलीपालन से जुड़े किसान भी आसानी किसान क्रेडिट कार्ड बना सकते हैं। 
अभियान के तहत बैंकों द्वारा ऋण राशि तीन लाख रूपए तक के लिए लगने वाले प्रोसेसिंग शुल्क को माफ किया जाएगा। जिन किसानों की ऋण सीमा 1.6 लाख रूपए तक है, उन कृषकों को बिना किसी गारंटर के तत्काल ऋण की स्वीकृति दी जाएगी। कृषि ऋण के लिए खसरा और खतौनी दस्तावेज आवश्यक है, पटवारियों को संबंधित दस्तावेज तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलेक्टरों के मार्गदर्शन में लीड बैंक द्वारा जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं पंचायत विभाग के मैदानी अमलों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। किसान इस अभियान का फायदा उठाकर आसानी से बैंकों से कृषि ऋण प्राप्त कर सकते हैं। 
 
राजधानी में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल की बस, दर्जन भर बच्चे हुए घायल, चार की हालत गंभीर, पढ़े पूरी खबर

राजधानी में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल की बस, दर्जन भर बच्चे हुए घायल, चार की हालत गंभीर, पढ़े पूरी खबर

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक स्कूली बस के पलट जाने से दर्जन भर से ज्यादा बच्चे घायल हो गए है| बताया जा रहा है की सतना के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवसागर गांव में स्कूली के बस पलटने से हादसा हो गया। एआईएम स्कूल की बस में प्राइमरी क्लासेज के दो दर्जन से ज्यादा बच्चे सवार थे। 


पढ़े पूरी खबर-
बता दे की बस उनके घरों से स्कूल ले जा रही थी तभी रास्ते में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खेत की मेड से जा टकराई। हादसे में कोई हताहत की खबर नहीं लेकिन 15 बच्चे घायल हुए हैं । जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के पीछे एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल बस चालक कंडक्टर को बस चलाना सिखा रहा था जो कि अभी पूरी तरह से ट्रेंड नहीं था। यही वजह है कि हादसा हो गया।

की जाएगी सख्त कार्यवाई-
इस हादसे का शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराने की बात कही है। मंत्री ने कहा कि कंडक्टर से बच्चों से भरी बस चलवाना बड़ी लापरवाही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आक्रोस में परिजन-
इधर जब हादसे की खबर परिजनों को मिली तो काफी आक्रोश हो गए। बच्चों की जान के साथ ऐसा खिलवाड़ करने वाले चालक और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की बात कही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 google को लेकर एक बड़ी खबर: गूगल में कर्मचारियों के बढ़ते असंतोष के बीच, कंपनी की एचआर प्रमुख ने दिया इस्तीफा....

google को लेकर एक बड़ी खबर: गूगल में कर्मचारियों के बढ़ते असंतोष के बीच, कंपनी की एचआर प्रमुख ने दिया इस्तीफा....

सैन फ्रांसिस्को। इस वक्त गूगल को लेकर एक खबर सामने आ रही है खबर है की गूगल में कर्मचारियों में असंतोष बढ़ने की खबरों के बीच कंपनी की एचआर (मानव संसाधन) प्रमुख एलीन नौगटन ने सोमवार को पद से हटने की पुष्टि की। गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने कहा कि एलीन ने जो भी किया (कंपनी) उसके लिए उनकी आभारी है और गूगल में उनकी दूसरी भूमिका के लिए उत्साहित हैं।

पिचाई के अनुसार- नौगटन के कार्यकाल में गूगल के साथ करीब 70,000 लोग जुड़े। नौगटन ने कहा कि वे पिचाई और मुख्य वित्तीय अधिकारी रूथ पोराट के साथ उनका विकल्प ढूंढने में मदद करेंगे। नौगटन ने कहा कि मेरे पति और मैंने करीब 6 साल बाद अपने परिवार के पास न्यूयॉर्क जाने का फैसला किया है। 

गौरतलब है कि गूगल में हाल ही के वर्ष में कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बीच असंतोष काफी बढ़ गया है। कर्मचारी अमेरिकी सेना के साथ अनुबंध करने से लेकर चीन के लिए सर्च इंजन के 'वर्जन' में तब्दीली करने के शीर्ष स्तर के निर्णयों को लेकर नाराज हैं। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में भी 4 कर्मचारियों को डेटा सुरक्षा नीतियों का उल्लंघन करने का हवाला देते हुए निलंबित कर दिया था लेकिन गूगल पर आरोप लगे थे कि उसने कर्मचारियों को संघ बनाने की कोशिश करने की सजा दी है। वहीं 2018 में यौन उत्पीड़नों की शिकायतों से निपटने के कंपनी के रवैए को लेकर भी कर्मचारियों ने विरोध जताया था। कर्मचारियों ने कंपनी के माउंटेन व्यू परिसर और विश्वभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।
बस-जीप के जबरदस्त भिड़ंत में 9 की मौत, 7 अन्य घायल, जीप के उड़ गए परखच्चे, जाने कहा की है यह घटना..

बस-जीप के जबरदस्त भिड़ंत में 9 की मौत, 7 अन्य घायल, जीप के उड़ गए परखच्चे, जाने कहा की है यह घटना..

जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा-कोटा हाईवे पर सोमवार रात बस ने जीप को टक्कर मार दी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। यह हादसा भीलवाड़ा जिले के बिगोड इलाके में हुआ। हादसा इतना भीषण था कि जीप का आधा हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। बस का भी ड्राइवर की ओर वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


भीलवाड़ा डिपो की रोडवेज बस कोटा से आ रही थी। त्रिवेणी और बीगोद के बीच पावन धाम के पास ये बस सामने से आती जीप से टकरा गई। जीप में सवार लोग मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के संधारा गांव के हैं। सभी लोग भीलवाड़ा में शादी में शामिल होकर गांव वापस जा रहे थे। 

वहीं, इस भीषण सड़क दुर्घटना पर सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मुझे भीषण सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताता हूं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान दुख की इस घड़ी में उन्हें सहनशक्ति दें। घायलों का सही से इलाज हो इसके लिए निर्देश दिया हूं।
 शार्ट सर्किट से दो दुकान में लगी आग, लाखो का समान जल कर खाक, जाने कहा की है यह घटना...

शार्ट सर्किट से दो दुकान में लगी आग, लाखो का समान जल कर खाक, जाने कहा की है यह घटना...

श्योपुर। खबर मिल रही है की शार्ट सर्किट से शहर के दो दुकानों में भीषण आग लग गई जिससे लाखों का समान जल कर खाक हो गया| सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया है। 

मौके पर पहुंची फायर​ बिग्रेड-
आपको बता दे की कोतवाली थाना क्षेत्र के पालीरोड में यह आगजनी की घटना हुई है। शार्ट सर्किट से किराना और फर्नीचर दुकान में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर​ बिग्रेड की टीम ने आग को शांत किया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
कस्टम मिलिंग में प्रोत्साहन और बोनस राशि घोटाला जारी, शासन को करोड़ों रूपयों का चूना लगाने की तैयारी, जाने पूरी खबर

कस्टम मिलिंग में प्रोत्साहन और बोनस राशि घोटाला जारी, शासन को करोड़ों रूपयों का चूना लगाने की तैयारी, जाने पूरी खबर

कोरबा | जिले में कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि और बोनस घोटाला की सुगबुगाहट सुनने में आने लगी है। खाद्य विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम (नान) की सांठगांठ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 

जिले में इन दिनों समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान की कस्टम मिलिंग की जा रही है। राज्य सरकार ने सम्पूर्ण धान की मिलिंग सुनिश्चित करने और प्रदेश में स्थापित सभी राईस मिल की सम्पूर्ण क्षमता का उपयोग करने की दृष्टि से मिलिंग की राशि के अलावा प्रोत्साहन राशि और बोनस की घोषणा कर रखी है। शासन की योजना से अधिकाधिक लाभ लेने के लिए जिले के अनेक राईस मिल संचालक बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिले के राईस मिल संचालक स्थापित क्षमता से अधिक मात्रा में नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कर रहे हैं |
 
उदाहरण के लिए राज्य शासन ने एक टन क्षमता के राईस मिल के लिए एक माह में चार हजार क्विंटल धान की मिलिंग करने नियम बनाया है। इस तरह एक टन क्षमता की राईस मिल से निर्धारित अवधि दो माह में आठ हजार क्विंटल धान की मिलिंग करना होगा। इससे कम मिलिंग करने पर राईस मिल संचालक को केवल दस रूपये क्विंटल के दर से मिलिंग बिल का भुगतान किया जायेगा। जबकि पूरा मिलिंग करने पर दस रूपये मिलिंग चार्ज के अलावा तीस रूपये क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी। वहीं दो माह क्षमता के अनुपात में मिलिंग करने के बाद अतिरिक्त मिलिंग करने पर दस रूपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जायेगा। यानि क्षमता के अनुसार निर्धारित मात्रा में कम मिलिंग करने पर केवल दस रूपये, निर्धारित मात्रा में मिलिंग करने पर प्रोत्साहन राशि मिलाकर चालीस रूपये और निर्धारित से अधिक मात्रा में मिलिंग करने पर प्रोत्साहन और बोनस राशि मिलाकर पचास रूपये प्रति क्विंटल बिल का भुगतान किया जायेगा। धान मिलिंग की मात्रा की गणना मासिक आधार पर होती है। निर्धारित मात्रा में कमी होने पर प्रोत्साहन राशि नहीं दी जायेगी। लेकिन यह मात्रा अधिक भी नहीं हो सकती। शासन ने दो पाली में कुल सोलह घंटे मिल चलाने के आधार पर यह गणना की है। इसमें भी पाली बदलने, मिल ट्रील होने साप्ताहिक अवकाश आदि के कारण मिलिंग प्रभावित होने की दृष्टि से प्रतिमाह आठ सौ क्विंटल की मिलिंग की मात्रा कम आंकी है। 
 
जिले में कस्टम मिलिंग के लिए 19 दिसम्बर को अनुबंध किये गये हैं। अभी कस्टम मिलिंग होते दो माह का समय पूरा नहीं हुआ है। लेकिन जिले के अनेकों राईस मिल संचालकों ने निर्धारित मात्रा से काफी अधिक मात्रा में नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करा दिया है। इस तरह की सबसे अधिक गड़बड़ी कटघोरा क्षेत्र के राईस मिलों ने की है। राज्य शासन ने वेब साइड में कस्टम मिलिंग के बाद जमा चावल का आंकड़ा देखने पर इसका खुलासा होता है। सवाल यह है, कि राईस मिल संचालक अपने मिल की क्षमता से अधिक धान की मिलिंग कैसे कर रहे हैं?
 
इसका जवाब यह है कि या तो पी.डी.एस. के चावल की री-सायकलिंग हो रहा है? या फिर राईस मिल संचालकों ने अधिक क्षमता की मिल का पंजीयन कम क्षमता में कराया है, ताकि वे प्रोत्साहन, और बोनस राशि का लाभ उठा सकें । दोनों में से कोई भी स्थिति हो, उसे फर्जीबाड़ा ही कहा जायेगा। यहां पर खाद्य विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम भी सवालों के घेरे में आ जाता है? खाद्य विभाग, मिल की क्षमता का पंजीयन करता है। खाद्य विभाग का प्रमुख कलेक्टर होता है। जबकि नान के गोदाम में चावल जमा किया जाता है। इस तरह खाद्य विभाग और नान दोनों की कार्यपद्धति संदेह के दायरे में आ जाती है। समय रहते फर्जीबाड़ा पर कार्यवाही नहीं होती है, तो राज्य शासन को करोड़ों रूपयों की प्रोत्साहन और बोनस राशि की हानि उठानी पड़ेगी। 
 
आज दिनांक 11 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 11 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 11 फरवरी का राशिफल

मेष:

आज न चाहते हुए भी आपको कुछ ऐसा काम करना पड़ता है जो दूसरों के लिए असुविधाजनक होता है। घर के सदस्य या फिर संतान के व्यवहार से आप दुखी रहेंगे। पत्नी या प्रेमिका भी इस प्रकार के आचरण से आप परेशान हो सकते हैं।

वृषभ:

अब समय आ गया है जब आपको अपने भंडारा में से कुछ वस्तुओं को बाहर निकालकर उसका तोल मोल करवा लेना चाहिए। यदि आप मकान जायदाद या फिर अच्छे समय में आपके सदैव ही अच्छे काम होते आए हैं।

मिथुन:

आपने जिस प्रकार की पृष्ठभूमि लोगों के बीच बनाई है उसके बल पर आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। लोगों की सद्भावनाएं भी जागृत रहेंगी। दोपहर तक आर्थिक संकोच भी खत्म होंगे लेकिन कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव हो सकता है।<ड्ढह्म् />

कर्क:

आज सुबह से ही कुछ प्रतिकूल समय आपके लिए चल रहा है। हो सकता है आज ही आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी हो। दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर आदि से मिलना बेहतर रहेगा उसके बाद आप अपने रूटीन काम करें।

सिंह:

इन दिनों आपका सबकुछ ठीक ही चल रहा है। कारोबार की स्थिति सुधरती जा रही है। बड़े अधिकारी के प्रसन्न होने से नौकरी में भी आपकी स्थिति मजबूत है। विरोधियों और आलोचना करने वालों के दिल में अभी गुब्बार भरा हुआ है।

कन्या:

किसी किसी समय आप जब अच्छे मूड में रहते है तो अपने चहेतों का भला करने में पीछे नहीं रहते हैं। इसका लाभ वे चापलूस भी उठा लेते हैं जो वास्तव में पीछे जाकर आपकी बुराई करते हैं। ऐसे ही लोगों में आज आपका समय व्यतीत होगा।

तुला:

किसी परीक्षा प्रतियोगिता के लिए आपको तैयार रहना है, अगर आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई रिसर्च या लिखा-पढ़ी करना चाहते हैं तो दिन के समय कही कर डालें। बाकी और कामों के लिए भी दोपहर तक अच्छा गोचर चल रहा है।

वृश्चिक:

कभी-कभी कोई काम आपकी सोच के विपरीत हो जाते हैं। जिस व्यक्ति को आप सज्जन समझते हैं वहीं धोखा दे जाता है। कुछ ऐसी ही घटना आज भी होगी। बाकी मिश्रित फलदायक दिन है।

धनु:

कई दिनों से आप किसी छोटे-मोटे काम के बिगड़ जाने से आश्चर्यचकित हैं। हो सकता है आज आपके इस काम में सुधार हो जाए। फिर भी किसी व्यर्थ की डर या आशंक से आपका मन अशांत रह सकता है। दोपहर बाद कुछ भागदौड़ करने से छिटपुट लाभ हो सकता है।

मकर:

आज का दिन कुछ जानकारी पूर्ण और आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। बड़े लोगों से मेल मुलाकात होगी और किसी बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक नजर आएगा। प्रियजनों की तरफ से अच्छी खबरें मिलेंगी और किसी धार्मिक कार्य के लिए योजना बनाते वक्त आपकी सलाह ली जाएगी।

कुंभ:

इस समय अपने कार्यक्षेत्र में आने जाने और सभी कार्यों को समय पर निबटाने का दौर चल रहा है। इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिन्ता भी बढ़ा सकते हैं। यदि आप किसी प्रेम के जाल में उलझे हैं तो उसका फैसला भी जल्दी करें।

मीन:

आज आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चलेगा। दिन के पहल हिस्से में बहुत सारे काम एक साथ आपके सामने लटके रहेंगे। जहां तक हो सके इनमें महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेना। दोपहर बाद फिर समय ठीक नहीं है। बनते काम में रूकावटें पैदा हो सकती हैं।

इस राज्य की राजधानी में बड़े स्तर पर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 52 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि...

इस राज्य की राजधानी में बड़े स्तर पर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 52 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि...

भोपाल| इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। सरकार ने प्रदेश के 52 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। यह आदेश मंत्रालय वल्लभ भवन के गृह विभाग से जारी किया गया है। देखे सूचि-
सीबीआई जांच की आंच में झुलसने की ओर है पूर्व सरकार के मुखिया रमन सिंह सहित चार पूर्व मंत्री ?

सीबीआई जांच की आंच में झुलसने की ओर है पूर्व सरकार के मुखिया रमन सिंह सहित चार पूर्व मंत्री ?

रायपुर |  छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के कथित एक हजार करोड़ घोटाला प्रकरण की सीबीआई जांच की आंच से अब पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के मुखिया एवं कुछ मंत्रियों के झुलसने की आशंका प्रबल होती दिखाई दे रही है। उल्लेखनीय है, कि पूर्व में नान घोटाले में भी इसी तरह राजनीतिक रंग के चलते मंत्री व अफसर फंसे थे। कुल मिलाकर समाज कल्याण विभाग में नि:शक्तजनों के नाम पर हुए घोटाले में एक विशेष अधिकारी को लक्ष्य बनाकर लिप्त करने की साजिश खंडित होजी नजर आ रही है। स्थिति यहां तक निर्मित हो गई है, कि फंसाने की साजिश रचने वाला ही फंस जाने की कगार पर पहुंचता जा रहा है। अब देखना यह है, कि सीबीआई जांच की दिशा किस ओर मुड़ती है। 

विश्वसनीय  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की एक टीम जांच के लिए रायपुर आई हुई है, जिसमें दिल्ली के अफसर भी हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि घोटाला पिछली भाजपा सरकार के समय का है। मगर इसमें कौन-कौन शामिल हैं, इसको लेकर कयास ही लगाए जा रहे हैं। बताया जाता  हैं कि नि:शक्तजन संस्थान के जरिए सोसायटी का गठन किया गया था, उस पर तत्कालीन विभागीय मंत्री रेणुका सिंह से लेकर वित्त मंत्री अमर अग्रवाल  और तत्कालीन सीएम रमन सिंह की सहमति रही है। इससे संबंधित फाइलों पर सीएम रमन सिंह के अनुमोदन से सोसायटी की प्रबंध कार्यकारिणी में सच्चिदानंद जोशी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सुधीर देव और दामोदर गणेश को अशासकीय सदस्य मनोनीत किया गया था। अब जब इस संस्थान और सोसायटी को कथित तौर पर फर्जी करार दिया जा रहा है, तो ऐसे में इन तमाम दिग्गजों पर आंच आना स्वाभाविक है। 
संस्थान के अस्तित्व में आने से लेकर अब तक सोसायटी की तीन-चार मीटिंग हुई थी, जिसमें पहली बार रेणुका सिंह, फिर लता उसेंडी और आखिरी बार मीटिंग की अध्यक्षता रमशीला साहू के समाज कल्याण मंत्री रहते हुई थी। सीबीआई उपरोक्त पूर्व मंत्रियों से भी पूछताछ कर सकती है। भाजपा शासनकाल में सुपर सीएम कहे जाने वाले अमन ङ्क्षसह और आईपीएस मुकेश गुप्ता की दखल के कारण भी एक विशेष अफसर को इंगित कर फंसाने की साजिश की जा रही है। यही नहीं, जिस संस्थान में करीब एक हजार करोड़ का घोटाला बताया जा रहा है, उसमें पिछले 15 सालों में सिर्फ 23 करोड़ ही खर्च हुए हैं। 
ऐसे में बाकी की राशि कहां से आई, और कहां गईं, इसका जवाब भी सीबीआई को ढूंढना है। नान घोटाले की जांच के चलते वहां के छोटे-बड़े कर्मचारी पिछले कई साल से तनाव में हैं, लेकिन सोसायटी में काम कर रहे लोग सीबीआई जांच से बेफिक्र और बेखौफ दिख रहे हैं।