BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शाहीन बाग पर केंद्र व दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 17 फरवरी को होगी सुनवाई

शाहीन बाग पर केंद्र व दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 17 फरवरी को होगी सुनवाई

नईदिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राजधानी के शाहीन बाग में चल रहे धरना प्रदर्शन को खत्म करने को लेकर तत्काल कोई दिशा-निर्देश जारी करने से इनकार करते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को सोमवार को नोटिस जारी किए। याचिकाकर्ताओं- वकील अमित साहनी एवं भाजपा नेता नंद किशोर गर्ग के वकीलों ने न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की खंडपीठ को प्रदर्शन से जनता को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।


याचिकाकर्ताओं के वकील ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए कोई आदेश या दिशा-निर्देश देने का न्यायालय से आग्रह किया, जिस पर खंडपीठ ने कहा कि वह फिलहाल कोई आदेश जारी नहीं कर रही। एक सप्ताह और इंतजार कर लें। न्यायालय ने कहा कि वह पहले प्रतिवादियों का पक्ष जानना चाहता है इसलिए उन्हें नोटिस जारी किया जाता है।

इस बीच प्रदर्शनकारियों की ओर से एक वकील ने प्रदर्शन जारी जारी रखने के अधिकार का जिक्र किया जिस पर न्यायमूर्ति कौल ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह धरना प्रदर्शन करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को भी धरना प्रदर्शन करने के उसके अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता फिर भी इस बात का खयाल रखा जाना चाहिए कि धरना प्रदर्शन से आम जनता को किसी तरह की कोई समस्या न हो। धरना प्रदर्शन एक निर्धारित क्षेत्र में ही किया जाना चाहिए।

न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है तथा इस बीच केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करके उन्हें उस दिन तक जवाब देने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि शाहीन बाग में पिछले करीब दो महीने से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है जिसे लेकर नोएडा कालिंदी कुंज का मार्ग अवरुद्ध पड़ा है और यात्रियों को प्रतिदिन भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के इंडिया कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, लोकतांत्रिक भारत में जाति और राजनीति पर देंगे व्याख्यान...

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के इंडिया कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, लोकतांत्रिक भारत में जाति और राजनीति पर देंगे व्याख्यान...

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 फरवरी से अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनफ्रांसिस्को, बोस्टन और न्यूयॉर्क में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 15 से 16 फरवरी को हार्वर्ड में आयोजित 'इंडिया कॉन्फ्रेंस' के विशेष चर्चा में भी हिस्सा लेंगे, जहां 'लोकतांत्रिक भारत में जाति और राजनीतिÓ विषय पर व्याख्यान देंगे।

मुख्यमंत्री बघेल अपने 10 दिवसीय अमेरिका प्रवास पर नई दिल्ली से 11 फरवरी को रवाना होंगे। इस दौरान बघेल हार्वर्ड में आयोजित 'इंडिया कॉन्फ्रेंस' में शामिल होने के साथ ही उद्योग से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधियों से चर्चा कर उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आकर्षित करेंगे। 'इंडिया कॉन्फ्रेंस' में बघेल के साथ चर्चा विद्वान और कार्यकर्ता सूरज येंगडे द्वारा संचालित किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री अमेरिका में रहने वाले छत्तीसगढिय़ों से भी मुलाक़ात करेंगे। इसके अलावा बोस्टन के गवर्नर और नोबल विजेता अभिजीत बनर्जी से मुलाक़ात का भी कार्यक्रम है।
बता दें 'इंडिया कॉन्फ्रेंस' मूल रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत पर ध्यान केंद्रित करने वाले सबसे बड़े छात्र-सम्मेलन में से एक है। यह हार्वर्ड बिजनेस स्कूल और हार्वर्ड केनेडी स्कूल में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के स्नातक छात्रों द्वारा आयोजित किया जाता है। इनकी 17वीं वर्षगांठ पर 15 और 16 फरवरी को  भूपेश बघेल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, 4 जिलों के कलेक्टरों सहित कई अफसरों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, 4 जिलों के कलेक्टरों सहित कई अफसरों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि

जयपुर| एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राज्य सरकार ने शनिवार को प्रदेश के आईएएस अफसरों के बड़ी मात्रा में तबादले किए हैं। जारी सूची में 30 अधिकारियों का नाम शामिल है। जारी सूची के अनुसार सरकार ने 4 जिलों के कलेक्टरों का भी तबादला आदेश जारी किया है। इनमें बीकानेर संभागीय आयुक्त समेत बूंदी, झुंझुनूं, जालौर व डूंगरपुर जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। 


इन अफसरों का जारी हुआ तबादला-
नीरज कुमार पवन शासन सचिव, श्रम रोजगार, कौशल, उद्यमिता, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं(ईएसआई).
 
अंतर सिंह नेहरा जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बूंदी.
 
भगवती प्रसाद संयुक्त शासन सचिव, खान विभाग.
 
रुकमणि रियार संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी.
 
रवि जैन शासन सचिव, परिवहन विभाग एवं आयुक्त परिवहन विभाग.
 
डॉ. समित शर्मा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जयपुर मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड.
 
सुरेशचंद गुप्ता अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं पदेन आयुक्त, उपभोक्ता.मामलात एवं प्रबंध आयुक्त राजस्थान राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम.
 
गौरव गौयल निदेशक पेट्रोलियम एवं निदेशक खान एवं भू विज्ञान विभाग
वीरेंद्र सिंह बांकावत आयुक्त, स्कूल शिक्षा एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद एवं विशिष्ट शासन सचिव.
 
कुंजबिहारी पांड्या आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग राजस्थान.
 
महेंद्र सोनी आयुक्त, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान.
 
उमरदीप खान जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट झुंझुनूं.
 
हिमांशु गुप्ता जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जालौर.
 
आशीष गुप्ता सचिव, राजस्थान लोक सेवा आयोग.
 
नम्रता वृषनी जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डूंगरपुर.
 
गवांडे प्रदीप प्रबंध निदेशक, राजस्थान चिकित्स सेवाएं निगम लिमिटेड.
 
सुधांशु पंत प्रमुख शासन सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग.
 
संदीप शर्मा प्रमुख शासन राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण विभाग.
 
श्रेया गुहा प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग.
 
राजेश कुमार यादव प्रमुख शासन सचिव, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग.
 
नवीन जैन प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम.
 
नारायण लाल मीणा संभागीय आयुक्त, बीकानेर.
 
प्रवीण गुप्ता आयुक्त, विभागीय जांच राजस्थान.
 
कुंजीलाल मीणा प्रमुख शासन सचिव, खान एवं पेट्रोलिम विभाग.
 
अतिजाभ शर्मा प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष डिस्कॉम एवं अध्यक्ष राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम.
 
दिनेश कुमार अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड.
 
रश्मि गुप्ता अतिरिक्त पंजीयक सहकारिता विभाग.
 
चित्रा गुप्ता निदेशक, पब्लिक सर्विसेज एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, जन अभियोग निराकरण विभाग.
 
डॉ. खुशाल यादव आयुक्त, नगर निगम बीकानेर.
 
सौरभ स्वामी निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर.

 

कोरोना वायरस ने ली अब तक 910 लोगों की जान, 40171 लोग इस वायरस से संक्रमित, जाने पूरी खबर...

कोरोना वायरस ने ली अब तक 910 लोगों की जान, 40171 लोग इस वायरस से संक्रमित, जाने पूरी खबर...

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 910 हो गयी है, जबकि 40171 लोगों में इस संक्रमण के पाये जाने की पुष्टि हुई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक रविवार मध्यरात्रि तक कोरोना वायरस के 3,062 नए मामले सामने आए हैं और केवल एक दिन में इसके कारण 97 लोगों की मौत हुई है।


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार नौ फरवरी की मध्यरात्रि तक उसे 31 प्रांतों से जानकारी मिली, जिसके अनुसार कोरोना वायरस के 40171 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है जिसमें से 6500 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। 910 लोगों की मौत हो चुकी है तथा करीब 1800 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
 
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अमेरिका, जापान और सिंगापुर के अलावा कई अन्य देशों की सरकारों ने हाल में चीन का दौरा करने वाले लोगों के अपने देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है। दरअसल, दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था जिसके बाद से अब तक यह 25 से अधिक देशों में यह फैल चुका है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेसुस ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम चीन में इस संक्रामक वायरस के फैलने की जांच करने के लिए रवाना हो चुकी है। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के मद्देनजर वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा भी की हुई है।
पी.चिदंबरम ने कहा: नोटबंदी तथा जीएसटी को जल्दबाजी में लागू करना सरकार की बड़ी भूल, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

पी.चिदंबरम ने कहा: नोटबंदी तथा जीएसटी को जल्दबाजी में लागू करना सरकार की बड़ी भूल, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

नईदिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है और सरकार को युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के कदम उठाने के साथ-साथ खपत तथा निवेश बढ़ाने के उपाय करने चाहिए। कांग्रेस के पी. चिदंबरम ने सदन में वित्त वर्ष 2020-21 के आम बजट पर चर्चा की शुरु करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था गहरे संकट में हैं और सरकार के 'डाक्टरÓ इसे इससे उबार नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्री भारतीय अर्थव्यवस्था को 'आईसीयूÓ में बता रहे है लेकिन सरकार इसे 'आईसीयू' के बाहर 'कुर्सी' पर बिठाकर इलाज करना चाह रही है। सही आर्थिक प्रबंधन नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को अर्थव्यवस्था को संकट से निकालने के लिए विशेषज्ञों से सलाह मशविरा करना चाहिए और खपत तथा निवेश बढ़ाने के उपाय करने चाहिए। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराते हुए जनता के हाथ में पैसा देना चाहिए।


कांग्रेस नेता ने कहा कि नोटबंदी तथा वस्तु एवं सेवा कर को जल्दबाजी में लागू करना सरकार की भयानक भूल है जिसका असर अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है। इसी का असर है कि आर्थिक वृद्धि दर में लगातार छह तिमाही से गिरावट हो रही है। इतने लंबे समय तक अर्थव्यवस्था का गिरावट में होना पहली बार है।  
नक्सलियों ने 3 वाहनों को किया आग के हवाले, जाने पूरी खबर...

नक्सलियों ने 3 वाहनों को किया आग के हवाले, जाने पूरी खबर...

 रांची। झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार को संदिग्ध नक्सलियों ने तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, हथियार लिए हुए पांच लोग लातेहार जिले में चंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के अंतर्गत टोरी कोल सीडिंग के पास पहुंच गए। अपराधियों ने पहले हवा में फायरिंग की और वहां स्थित तीन वाहनों में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि वसूली नहीं दिए जाने की वजह से घटना को अंजाम दिया गया है। टोरी रेलवे सीडिंग में, अपराधी और नक्सली प्राय: क्षेत्र का दौरा कर वाहनों को आग लगाते रहते हैं।

इस राज्य की राजधानी में बम ब्लास्ट से 4 मकान क्षतिग्रस्त, 6 लोग घायल, जाने पूरी खबर..

इस राज्य की राजधानी में बम ब्लास्ट से 4 मकान क्षतिग्रस्त, 6 लोग घायल, जाने पूरी खबर..

पटना। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान के कदमकुआं ते सालिमपुर अहरा के पास बम ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि बम फटने से 6 लोग घायल हो गए है। फिलहाल सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।


जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना के गांधी मैदान से सटे सालिमपुर अहरा के रोड नंबर एक स्थित एक मकान में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे विस्फोट हो गया। तेज आवाज के साथ विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के चार मकान क्षतिग्रस्त हो गये। बताया जाता है कि विस्फोट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। 

घायलों में से एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। बम धमाके के कारण जहां कमरे की दीवार गिर गई वहीं रूम में लगा दरवाजा भी टूट गया। पुलिस ने इसे बम ब्लास्ट बताया है साथ ही एफएसएल की टीम आने के बाद ही कुछ विस्तार से बताने की बात कह रही है। धमाका होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। इस विस्फोट की घटना में घायल हुए लोगों को बम के छीटें लगे हैं। मौके पर मौजूद मकान के मालिक ने बताया कि घर के जिस हिस्से में धमाका हुआ है उसमें किरायेदार रहते हैं और वो ऑटो चलाते थे। मकान में किरायेदार पिछले तीन महीने से रह रहा था लेकिन मकान मालिक किरायेदार की पूरी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने बताया कि विस्फोट और आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। अभी जांच की जा रही है कि विस्फोट बम से हुआ है या सिलेंडर फटने से हुआ है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि विस्फोट का कारण क्या था। वहीं, आग लगने की सूचना पर मौके पर फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच चुकी है।
भारत छोड़ पाकिस्तान भाग रहा आतंकी मूसा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कई बड़े वारदातों में था सामिल...

भारत छोड़ पाकिस्तान भाग रहा आतंकी मूसा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कई बड़े वारदातों में था सामिल...

मुंबई। मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले की जांच में भारतीय एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आतंकी मुनाफ हलारी मूसा को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मुनाफ हलारी को गुजरात एंटी टेरेरिज्म स्क्वॉड ने गिरफ्तार किया है। वो पाकिस्तान के पासपोर्ट पर यात्रा कर रहा था।  


जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुनाफ हलारी 1993 में जावेरी बाज़ार में ब्लास्ट मामले में आरोपी था। जांच एजेंसियों को लंबे समय से इसकी तलाश थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक मुनाफ हलारी महाराष्ट्र का रहने वाला है।  बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के लिए इसने तीन स्कूटर दिए थे। एक स्कूटर से जावेरी बाज़ार में ब्लास्ट करवाया गया था, जबकि दो स्कूटर मुंबई के नैगम क्रॉस रोड और दादर में मिले थे। 

बता दें कि साल 1993 में 12 मार्च को मुंबई में सिर्फ दो घंटे के भीतर अलग-अलग जगह 12 धमाके हुए थे। इन धमाकों में करीब 257 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अनगिनत लोग घायल हुए थे।  मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को पहले ही फांसी दी जा चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 
 बिजली तार की चपेट में आने से बस सवार 10 यात्रियों की जलने से हुई मौत, 22 अन्य जख्मी, जाने कहा की है यह घटना...

बिजली तार की चपेट में आने से बस सवार 10 यात्रियों की जलने से हुई मौत, 22 अन्य जख्मी, जाने कहा की है यह घटना...

ह्मपुर। ओडिशा से एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है आपको बता दे की ओडिशा में गंजाम जिले के गोलंतारा इलाके में रविवार को बिजली के तार के संपर्क में आने से एक बस में आग लग गई। इस दुर्घटना में 6 महिलाओं सहित 10 यात्रियों की जलने से मौत हो गई जबकि 22 अन्य जख्मी हो गए। 

गंजाम के जिलाधिकारी विजय अमृत कुलांगे और ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा के अनुसार- 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोगों को यहां एमकेसीजी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल और कटक के एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 
एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आपात चिकित्सा अधिकारी बीएन महाराणा ने बताया कि 11 वर्षीय एक लड़के की मौत यहां लाते समय रास्ते में हुई। उन्होंने बताया कि यहां लाए गए अन्य 5 लोगों की हालत बेहद नाजुक है। पुलिस ने बताया कि हादसा मनदाराजपुर में उस समय हुआ, जब बस जंगलपाडु से चिकरादा जा रही थी और उसमें करीब 40 यात्री सवार थे।


ब्रह्मपुर सदर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जयंत कुमार महापात्रा के अनुसार- बस में सवार लोग एक नज़दीकी गांव में सगाई समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस 11 किलोवॉट की क्षमता वाली बिजली के तार के संपर्क में आ गई जिससे उसमें आग लग गई।

मुख्य दमकल अधिकारी सुकांत सेठी ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है। दुर्घटना के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और बस में फंसे सभी लोगों को निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस की छत पर सामान रखा था। बस चालक ने संकरी सड़क पर 2 पहिया वाहन को रास्ता देने की कोशिश की, उसी समय वह पारेषण लाइन के संपर्क में आ गई। सेठी ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच कर हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के नि:शुल्क इलाज की घोषणा की है। राज्य के परिवहन मंत्री पद्मानाभ बेहरा ने कहा कि पूरी घटना की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
राजधानी में यातायात नियमों के उल्लंघन पर आज से होगी सख्त कार्रवाई, एसएसपी ने यातायात प्रभारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश...

राजधानी में यातायात नियमों के उल्लंघन पर आज से होगी सख्त कार्रवाई, एसएसपी ने यातायात प्रभारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश...

रायपुर। राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर आज से सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीन सवारी, बिना हेलमेट,रांग साइड, बिना नंबर की गाडिय़ों के अलावा  ग्रामीण परमिट लेकर शहर सीमा क्षेत्र में चलने वाले ऑटो चालकों  पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


एसएसपी आरिफ शेख ने शनिवार को  यातायात प्रभारियों की बैठक लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी  ने बैठक में कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सोमवार से विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की जाए। तीन सवारी, राँग साइड, बिना हेलमेट, बिना नंबर, गलत नंबर, ग्रामीण परमिट लेकर शहर सीमा क्षेत्र में चलने वाले ऑटो पर सख्त कार्रवाई की जाए। रायपुर को बीट क्षेत्र बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने एवं बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाहन चालकों का चालान बनाकर न्यायालय भेजने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में दिए गए निर्देश के मुताबिक नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने से जाम लगने वाले स्थानों को चिन्हांकन कर नो पाॢकंग में खड़ी वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई होगी। नगर निगम उडऩदस्ता टीम के साथ संयुक्त रूप से आम रोड पर ठेला लगाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आईटीएमएस सिस्टम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का अधिक से अधिक चालान जारी किया जाएगा। ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में लगे अधिकारी कर्मचारी को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने एवं ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
आज दिनांक 10 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 10 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 10 फरवरी का राशिफल

मेष:

आज व्यापार में प्रगति से आपको हर्ष होगा। वैवाहिक जीवन भी आज आनन्ददायक बीतेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। आस-पास की यात्रा का योग है। घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृषभ:

राशि स्वामी शुक्र की एकादश भाव में स्थिति और चन्द्रमा का कर्क राशि पर संचार आश्चर्य और मन:संतोष देने वाला है। किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष होगा। रात्रि का समय प्रियदर्शन-हास्य विनोद में व्यतीत होगा, जिससे आपके दिमाग को भी आराम मिलेगा।

मिथुन:

राशि अधिपति बुध नवम भाव में तथा चन्द्रमा कर्क राशि का है। फलस्वरूप आज जो भी काम आप करेंगे सरलता से बन जाएगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।

कर्क:

राशि से षष्ठम शत्रु भाव में धनु: राशि का गुरु और प्रथम भाव में चन्द्रमा आज सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता देने वाला है। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। सायंकाल में किसी विद्वान से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह:

सांसारिक सुख भोग, सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग तो चल ही रहा है, नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

कन्या:

आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। काम का भार भी अनुभव करेंगे। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से पेश आएं। घर में भी सुमति से वातावरण हल्का फुल्का बनाए रखें। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।

तुला:

आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है।

वृश्चिक:

आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं।

धनु:

आज आपके विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा किन्तु वाणी पर संयम रखें। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मकर:

आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त अनाचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी, प्रियजनों से भेंट होगी।

कुंभ:

राशि का स्वामी शनि उदय हो चुका है। षष्ठम शत्रुभाव में चन्द्रमा संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोषवृद्धि कारक है। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे।

 

मीन:

राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति धनु: राशि पर विराजमान होने से आपका उत्कर्ष कर रहे हैं। आज सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से शाबाशी मिलेगी। थकान से परेशानी हो सकती है।

 
ओएलएक्स में सामान बेचने की आड़ में 49 हजार की धोखाधड़ी हुई, मामला दर्ज

ओएलएक्स में सामान बेचने की आड़ में 49 हजार की धोखाधड़ी हुई, मामला दर्ज

रायपुर, ऑन लाइन खरीद बिक्री की आड़ में आये दिन धोखाधड़ी होती रहती है। इसी कड़ी में शिवानंद नगर खमतराई निवासी राजपाल मौर्या 41 वर्ष पिता राममिलन मौर्या द्वारा ओएलएक्स में घर का पुराना सामान बिक्री करने के लिए विज्ञापन दिया गया था। जिस मोबाईल धारक 91016-49757 द्वारा उक्त सामान गूगल के माध्यम से खरीदने पर कुल राशि पीडि़त को खाते में जमा करने की जानकारी दी गई किंतु चार बार 49 हजार रुपये की राशि खरीददार के खाते से आहरण कर धोखाधड़ी की गई। उक्त मामले में खमतराई पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।  

अब बिजली भी होने जा रहे है प्रीपेड बिजली चाहिए तो कराना होगा रिचार्ज, जानें क्या है खास

अब बिजली भी होने जा रहे है प्रीपेड बिजली चाहिए तो कराना होगा रिचार्ज, जानें क्या है खास

रायपुर । केंद्र सरकार की प्री-पेड स्मार्ट योजना के तहत 6 माह बाद इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। नेशनल स्मार्ट ग्रिड मिशन ने घरेलू बिजली मीटर को प्री-पेड में तब्दील करने की मंजूरी दे दी है। मई तक योजना के तहत फाइनल अप्रूवल और बजट मिलेगा और उसके बाद बिजली विभाग घरों में पारंपरिक मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगाना शुरू कर देंगे।
प्री-पेड स्मार्ट मीटर के लिए बिजली विभाग ने केंद्र सरकार को तीन साल पहले प्रस्ताव भेजा था। उस दौरान योजना के तहत पहले चरण में रायपुर और बिलासपुर के 4 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं का चयन हुआ था और उसका मास्टर प्लान तैयार किया गया था। मास्टर प्लान में इस प्रोजेक्ट में होने वाले खर्च का उल्लेख किया था। जनवरी में बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने नेशनल स्मार्ट ग्रिड मिशन के सचिव को प्रेजेंटेशन दिया और प्रोजेक्ट पास हो गया। सहमति मिलने के बाद फंड मई तक देने का आश्वासन दिया है।
स्मार्ट मीटर लगाने 590 करोड़ की जरूरत
बिजली अधिकारियों ने बताया कि रायपुर और बिलासपुर में प्री-प्रेड स्मार्ट मीटर लगाने में विभाग को 590 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। मास्टर प्लान के तहत 590 करोड़ रुपए से रायपुर और बिलासपुर के लगभग 4 लाख 50 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं का मीटर बदलने का प्रस्ताव 2018 में नेशनल स्मार्ट ग्रिड मिशन (एनएसजीएम) को भेजा था। अगस्त से टेंडर प्रक्रिया करके मीटरों को बदलने का काम शुरू हो जाएगा।
यह खासियत है मीटर की
बिजली मीटर से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी। कोई छेड़छाड़ करेगा या हाथ लगाएगा तो टावर के जरिए बिजली कंपनी को इसकी जानकारी मिल जाएगी। बिल जमा नहीं करने पर टीम को कनेक्शन काटने के लिए जाने की जरूरत नहीं होगी। बिल जमा नहीं करने पर कंट्रोल रूम में बैठे-बैठे ही सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इसके बाद जैसे ही उपभोक्ता बिल भरेगा। बिजली फिर चालू कर दी जाएगी।

 

हफ्ते भर बाद खिली धूप, लेकिन ठंड से राहत नहीं, लेकिन आज भी  बारिश के आसार

हफ्ते भर बाद खिली धूप, लेकिन ठंड से राहत नहीं, लेकिन आज भी बारिश के आसार

रायपुर. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में रविवार को मौसम सामान्य हो गया। पिछले सात दिनों बाद रविवार को राजधानी में धूप खिली। लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि ठंडी हवाएं अभी भी चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार मध्य और चरम दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन रविवार से उत्तर छत्तीसगढ़ से न्यूनतम तापमान में कमी होना शुरू हो जाएगा।
छह दिनों से हो रही बेमौसम बारिश के बाद शनिवार को दोपहर में हल्का खुला रहा। लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं आई। साढ़े चार बजे हल्की धूप भी निकली रही। सुबह 11 बजे तक हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद आसमान धीरे-धीरे साफ होने लगा। लेकिन दिन कड़ाके की ठंड पड़ती रही।
मौसम में इस तब्दीली के कारण सब्जियों की आवक पर असर पड़ा है। इस वजह से सब्जियों की कीमत दोगुने तक बढ़ गई है। अधिकत तापमान पिछले तीन दिनों से सामान्य से 11 डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को भी राजधानी का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।
आज घना धुंध रहेगा
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार मराठवाड़ा के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा है। साथ ही बिहार के ऊपर बना चक्रीय चक्रवाती घेरा अभी सब हिमालयन पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में चला गया है। एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तट तक स्थित है। इनके प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मध्य और चरम दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रविवार से उत्तर छत्तीसगढ़ से न्यूनतम तापमान में कमी होना शुरू हो जाएगा। साथ ही अधिकतम तापमान में अगले 72 घंटे में 5 से 7 डिग्री की वृद्धि संभावित है। रविवार और सोमवार को रायपुर संभाग, सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में घना धुंध छाया रहेगा।

 

एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की बन रही सरकार, अलग-अलग एग्जिट पोल में मिल रहीं इतनी सीटें,देखे पूरी लिस्ट

एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की बन रही सरकार, अलग-अलग एग्जिट पोल में मिल रहीं इतनी सीटें,देखे पूरी लिस्ट

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर शनिवार को मतदान हो चुका है। जिसके बाद न्यूज चैनल की तरफ से एग्जिल पोल जारी कर दिए हैं। जिसमें मतगणना से पहले वोटरों से बातचीत कर दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल के माध्यम से किसकी सरकार बनने जा रही है। इसकी भविष्यवाणी कर दी जाती है। इसमें आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं। वहीं चुनाव पूर्व कई भविष्यवाणियों ने सुझाव दिया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में पांच साल के लिए सत्ता में वापस कर रही है। लेकिन चुनाव के बाद जारी होने वाले एग्जिट पोल कई बार मतदान से पहले एग्जिट पोल के साथ सटीक नहीं बैठते हैं। इसलिए सभी पक्ष इस बात को लेकर चिंतित हैं कि एग्जिट पोल किसके पक्ष में सही बैठेंगे। ये हैं अलग अलग न्यूज चैनल और एजेंसियों के द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल....

एबीपी न्यूज (ABP News)

बीजेपी : 05-19

कांग्रेस : 0-04

 आम आदमी पार्टी: 49-63

रिपब्लिक - जनकी बात (Republic - Jan Ki Baat)

बीजेपी : 09-21

 कांग्रेस : 00-01

आम आदमी पार्टी: 48-61

 अन्य : 00

न्यूजएक्स-नेता (NewsX-Neta)

बीजेपी : 11-17

 कांग्रेस : 00-00

 आम आदमी पार्टी: 53-57

 अन्य : 00

इंडिया टीवी-आईपीएसओएस (India Tv-IPSOS)

 बीजेपी : 26

कांग्रेस : 00-00

 आम आदमी पार्टी: 44

 अन्य : 00

टीवी9-सीसेरो (Tv9-CICERO)

 बीजेपी : 15 ,

कांग्रेस : 01,

 आम आदमी पार्टी: 54,

 अन्य : 00

न्यूज 24 (News 24)

 बीजेपी : 18

कांग्रेस : 01

 आम आदमी पार्टी: 51

 अन्य : 00

टाइम्स नाउ-सी वोटर (Times Now-C Voter)

बीजेपी : 26 सीटें

कांग्रेस : 0 सीट

 आम आदमी पार्टी: 44 सीटें

अन्य : 0 सीट

क्या होता है एग्जिट पोल

एक्जिट पोल हमेशा मतदान के बाद जारी किए जाते हैं। मतदान केंद्रों के बाहर से निकलने वाले मतदाताओं से पूछा जाता है कि उनकी पसंद कौन है। जिसके आधार पर सर्वे तैयार होते हैं। एग्जिट पोल कई संगठनों द्वारा आयोजित किए जाते हैं, जो उद्देश्य के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करते हैं। कैसे किए जाते है एग्जिट पोल एग्जिट पोल न्यूज एजेंसियों के द्वारा तैयार किए जाते हैं। जो एक कंपनी चुनाव के परिणाम से पहले एक अनुमान के आधार पर बताते हैं कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं।

आज दिनांक 9 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 9 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज फरवरी का राशिफल

मेष:

काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। ऑफिस में कलीग्स आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

वृषभ:

आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नजऱ आएंगे। पुराने समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है।

मिथुन:

फाइनेंस से जुड़े फैसले आज ले लें। आगे के दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। शाम के समय शॉपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जाने का प्लान बनेगा।

कर्क:

आपमें से कुछ लोगों का दिल आध्यात्म और मेडिटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है।

सिंह:

जीवनसाथी का पूरा सपॉर्ट आपके साथ है इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं। प्रमोशन में बढोत्तरी की चर्चा हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा।

कन्या:

क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। इधर-उधर की बातों के बजाए अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। उसके जरिए थोड़ा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं। पैसे की समस्या आएगी लेकिन शाम तक टल भी जाएगी। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें।

तुला:

घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नजऱ रखें। अच्छे व्यवहार से उनका दिल जीतने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक:

अपने आइडियाज को अमल में लाने का मौका मिलेगा। पॉलिटिक्स में रुचि बढ़ेगी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है लेकिन हर बार पैसे का फायदा नुकसान देखने की बजाए रिश्तों की मजबूरी को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है।

धनु:

ऑफिस में आज आपको बहुत काम करना होगा। भागदौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और यह याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती।

मकर:

घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एक बार आप अपने कामों को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे तो अन्त में काफी संतुष्टि मिलेगी। याद रखिए संतुष्टि पाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी के तौर पर उन्हें पढ़ लेना जरूरी है।

कुंभ:

सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। क्या पता बिजनस के साथ-साथ प्यार की डील भी फिक्स हो जाएं।

मीन:

दिन धीमी गति से शुरू होगा। सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़े परेशान थे, दोपहर में वही आपको खुशी देगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कामों के नतीजे शाम तक मिलने लगेंगे। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है।

 

भूपेश केबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय,धान खरीदी के समय मे वृद्धि के साथ और क्या लिए निर्णय पढ़े पूरी खबर

भूपेश केबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय,धान खरीदी के समय मे वृद्धि के साथ और क्या लिए निर्णय पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि को 15 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी तक करने का निर्णय लिया गया।
वर्ष 2019-20 का तृतीय अनुपूरक अनुमान का विधानसभा में उपस्थापन बावत् छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2020 का अनुमोदन किया गया।
बजट अनुमान वर्ष 2020-21 का विधानसभा में उपस्थापन बावत् छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2020 का अनुमोदन किया गया।
राज्य के गन्ना किसानों के हित में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में आवश्यक शक्कर का क्रय सहकारी शक्कर कारखानों से 3200 रूपए प्रति क्विंटल करने का निर्णय आगामी एक वर्ष हेतु लिया गया।
छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2020-21 का अनुमोदन किया गया।
प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्लास्टिक और अन्य जीव अनाशित सामग्री (उपयोग और निस्तारण का विनियमन) विधेयक, 2020 का अनुमोदन किया गया।
खदान/खदान समूहों के खनन से संबंधित संक्रियाओं से समीपस्थ जिले के समस्त क्षेत्र को ‘‘प्रभावित क्षेत्र‘‘ घोषित करने हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में संशोधन का अनुमोदन किया गया।
जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 में संशोधन का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत अब उच्च एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्रांतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल आपूर्ति के क्षेत्रों में अधोसंरचनाध्निर्माण कार्यो को छोड़कर शेष सभी प्रकार के अधोसंरचनाध्निर्माण कार्यो पर न्याय निधि में प्राप्त राशि के 20 प्रतिशत तक ही व्यय किया जा सकेगा।
प्रदेश के बस्तर और दुर्ग जिले में स्वीकृत मुख्य खनिज चूना पत्थर के खनिपट्टा क्षेत्र से उत्पादित खनिजों का बाजार उपलब्ध नही होने और आसपास सीमेंट प्लांट स्थापित नही होने के कारण मुख्य खनिज चूना पत्थर को गौण खनिज के रूप में विक्रय करने की अनुमति प्रदान की गई।
छत्तीसगढ़ राज्य की विशिष्टिताओं एवं विविधताओं को समाहित कर पूर्व से उपयोग किए जा रहे राज्य पुलिस के लिए गठन संकेत/प्रतीक का अनुमोदन किया गया।
महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में विधि अधिकारियों के 15 पद सजृन का कार्योत्तर अनुमोदन प्रदान किया गया।

नागरिक सेवाओं को घर तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया। समस्त औपचारिकता पूरी करने के बाद आगामी अगस्त माह से योजना लागू की जाएगी। प्रथम चरण में प्रदेश के सभी नगर निगमों में शासकीय सेवाओं की घर पहुंच सेवा आरंभ की जाएगी। 

च्वाइस सेंटरों और लोक सेवा केन्द्रों में अब नहीं बनेंगे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, जाने क्या है वजह

च्वाइस सेंटरों और लोक सेवा केन्द्रों में अब नहीं बनेंगे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, जाने क्या है वजह

कोरबा | जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र लोक सेवा केंद्रों और च्वाइस सेंटरों में नहीं बनेंगे। अब केवल हॉस्पिटलों और नगरीय निकायों में ही बनाए जाएंगे। पहले लोक सेवा केंद्रों और च्वाइस सेंटरों में भी प्रमाण पत्र बनाए जाते थे। लोक सेवा केंद्रों में जन्म - मृत्यु के प्रमाण पत्र के लिए 30 रुपए लिए जाते थे लेकिन अब अब यह निरू शुल्क बनाया जाएगा। 21 दिनों के भीतर जन्म एवं मृत्यु का प्रमाण पत्र आसानी से बनाया जा सकता है।

केंद्र सरकार के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना मंत्रालय के सॉफ्टवेयर से जनवरी से ही इस सॉफ्टवेयर से काम शुरू कर दिया गया है। राज्य सरकार ने भी अब यह प्रमाण पत्र केंद्र सरकार के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना मंत्रालय के सॉफ्टवेयर से बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। लोक सेवा केंद्रों में जन्म व मृत्यु के प्रमाण पत्र के लिए 30 रुपए लिए जाते थे  लेकिन अब अब यह नि:शुल्क बनाया जाएगा। 21 दिनों के भीतर जन्म एवं मृत्यु का प्रमाण पत्र में आसानी से बनाया जा सकता है। हालांकि जरूरी प्रमाण पत्र तय समय पर नहीं बनने से परेशान लोगों पर अब एक और नई परेशानी आ गई है। केंद्र सरकार के नियमों का हवाला देकर चिप्स और एनआईसी ने च्वाइस सेंटरों में जन्म और मृत्यु के प्रमाण पत्र बनाने पर रोक लगा दी है। नया नियम लागू होते ही यानी 1 जनवरी से जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के जितने भी आवेदन च्वाइस सेंटरों ने निकाय को भेजे थे सभी रिजेक्ट कर दिए गए हैं। इन प्रमाण पत्रों के लिए उन्हें सरकारी सेंटरों में दोबारा आवेदन करना होगा। 
 
लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ATM में भी कैश हो सकता है खत्म

लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ATM में भी कैश हो सकता है खत्म

 नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा वेतन बढ़ाने संबंधी मांग नहीं माने जाने से नाराज बैंक कर्मचारी मार्च के दूसरे हफ्ते में लगातार 3 दिन हड़ताल पर रहेंगे। बैंक कर्मचारी संगठनों की यह हड़ताल 11 मार्च से 13 मार्च के बीच लगातार 3 दिन हो सकती है।
13 मार्च को शुक्रवार है। इसके बाद 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है तथा इस दिन बैंकें बंद रहती है। फिर रविवार को भी बैंकों की छु्ट्टीब है। ऐसे में बैंकों में कामकाज 5 दिन तक ठप रहेगा। इस दौरान ATM में कैश भी नहीं डल पाएगा।

अगर सरकार फिर भी कर्मचारियों की मांगें नहीं मानती है तो वह 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इस हड़ताल से ICICI बैंक और HDFC बैंक जैसे प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी दूर रहेंगे और उनके कामकाज पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि सरकारी बैंक कर्मचारियों की मांग है कि हर 5 साल बाद उनके वेतन को रिवाइज किया जाए। बैंक कर्मचारियों का वेतन अंतिम बार 2012 में रिवाइज किया गया था। बैंक यूनियन सप्ताह में 5 दिन काम करने के ही पक्षधर है।

 

शादी से इंकार करने पर दिल्ली पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की गोली मारकर कर दी गई हत्या, जाने पूरी खबर

शादी से इंकार करने पर दिल्ली पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की गोली मारकर कर दी गई हत्या, जाने पूरी खबर

ई दिल्ली | दिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार की रात में दिल्ली पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई | खबर मिली है 26 वर्षीय महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की हत्या 2018 बैच का सब इंस्पेक्टर दीपांशु राठी ने किया है। बताया जा रहा है कि प्रीति से दीपांशु राठी शादी करना चाहता था लेकिन वो मना कर रही थी जिसके चलते दीपांशु राठी ने प्रीति की गोली मार कर हत्या कर दी ।

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात में करीब 9:30 बजे 26 साल की प्रीति अहलावत ड्यूटी के बाद मेट्रो से रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन पर उतरीं और पैदल घर की तरफ जा रही थीं । करीब 50 मीटर चलने के बाद वह शख्स आया और उसने तीन राउंड फायरिंग की । एक गोली प्रीति के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई । प्रीति की हत्या के बाद दीपांशु ने सुसाइड कर लिया। उसकी गाड़ी और शव देर रात सोनीपत में बरामद हुआ । दीपांशु सोनीपत का ही रहने वाला था।

पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात एसआई प्रीति अहलावत भी सोनीपत की रहने वाली थीं और रोहिणी में किराए का मकान लेकर रहतीं थीं। वे 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई थीं।