BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत निकले धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण पर, विभागीय अफसरों की टीम भी मंत्री श्री भगत के साथ, जाने पूरी खबर

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत निकले धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण पर, विभागीय अफसरों की टीम भी मंत्री श्री भगत के साथ, जाने पूरी खबर

रायपुर | राज्य के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत राज्य में हो रहे बेमौसम बारिश से धान खरीदी केन्द्रों और संग्रहण केन्द्रों की स्थिति देखने मातहत अधिकारियों के साथ निरीक्षण पर निकले हैं। 

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राज्य में लगाता हो रहे बेमौसम बारिश का सबसे ज्यादा असर धान खरीदी केन्द्रों पर पड़ा है। इसके अलावा संग्रहण केन्द्रों तक पहुंच चुके धान को बारिश में भीगने से बचाने किए जा रहे उपायों को देखने भी विभागीय मंत्री निकले हुए हैं। बताया जाता है कि मंत्री श्री भगत के साथ विभागीय अधिकारियों का दल भी निरीक्षण पर निकला हुआ है। खाद्य मंत्री श्री भगत विभिन्न खरीदी केन्द्रों में पहुंच रहे हैं और केन्द्रों की स्थिति का जायजा लेकर विभागीय अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। बताया जाता है कि श्री भगत दोपहर मंदिर हसौद भी जाने वाले हैं। यहां संग्रहण और आसपास के खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने के पश्चात वे किसानों से भी मिलेंगे। 
ज्ञात हो कि हाल ही में धान खरीदी की तिथि आगे बढ़ाने को लेकर किसानों की मांगों पर शासन ने गंभीरता दिखाई है। वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान-धान खरीदी की तिथि पर शासन को विचार करना चाहिए कहे जाने के बाद विभागीय मंत्री ने भी बेमौसम बारिश के चलते धान बेचने से वंचित रह गए किसानों को पुन: टोकन देकर धान खरीदी किए जाने का निर्देश दिया है। 
 
कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को मारा करारा थप्पड़, जाने क्या थी वजह

कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को मारा करारा थप्पड़, जाने क्या थी वजह

ई दिल्ली | चांदनी चौक सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया है। जिस आप कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी हुई है उसका नाम धर्मेश है। अलका का आरोप है कि उस शख्स ने उनके बेटे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है और अलका लांबा के साथ भी बदतमीजी की है जिसके बाद अलका ने गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार दिया। बता दें कि अलका लांबा पिछले आप छोड़कर वापस कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अलका लांबा आप के टिकट पर चांदनी चौक से विजयी हुई थीं।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारे देखने को मिल रही है। इस चुनावी मुकाबले में सत्ता में काबिज आप, बीजेपी और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं। इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता आज तय करेंगे कि दिल्ली की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के आनुसार दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चांदनी चौके से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने मतदान केंद्र संख्या 161 पर टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में अपना डाला वोट। उनका मुकाबला आप के प्रहलाद सिंह साहनी और बीजेपी की सुमन गुप्ता से है।
 
आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी 20 प्रतियोगिता का जल्द होगा शुभारम्भ, 28 जिलों से चयन प्रक्रिया प्रारंभ, जाने पूरी खबर

आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी 20 प्रतियोगिता का जल्द होगा शुभारम्भ, 28 जिलों से चयन प्रक्रिया प्रारंभ, जाने पूरी खबर

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग के रूप में प्रदेश के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाडिय़ों को शीघ्र ही अंतराष्ट्रीय टी 20 फॉर्मेट में खेलनें की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आईपीएल की तर्ज पर होने वाले सीपीएल टी 20 फॉर्मेट क्रिकेट मुकाबलों के लिए प्रदेश के सभी 28 जिलों से चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, 02 जिलों का एक प्रभारी बनाया गया है, जो अपने जिलों में ट्रॉयल प्रतियोगिता करा कर खिलाडिय़ों का चयन कर रहें हैं। जिले के किरंदुल में दंतेवाड़ा कांग्रेस स्पोर्ट सेल के जिला अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक ने जानकारी दी है।

इस विषय में दंतेवाड़ा कांग्रेस स्पोर्ट सेल के जिला अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक ने कहा है कि इस टूर्नामेंट से बस्तर के अच्छे खिलाडिय़ों को दंतेवाड़ा बीजापुर और सुकमा के बच्चे को रायपुर में खेलने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , संरक्षक टी.एस. सिंह एवं पथ प्रदर्शक मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस होंगे। कई प्रदेशों ने अपने राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा व अपने खिलाडिय़ों को बड़े अवसर प्रदान करने यह लीग प्रतियोगिता प्रारम्भ की है, अब यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में भी प्रारम्भ कर रहे हैं। इसके लिए बीसीसीआई आईपीएल कमेटी और सीएससीएस को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस प्रतियोगिता के प्रारम्भ होने से हमारे प्रदेश के खिलाड़ी भी आईपीएल और देश के लिए खेल सकेंगे। यह प्रतियोगिता मार्च में प्रस्तावित की गई है। जिसके लिए प्रदेश भर में तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल 08 टीमों में सिर्फ छत्तीसगढ़ के चयनित प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को ही अवसर मिल सकेगा।
 

 

पैसा डबल करने की लालच में 5 करोड़ की धोखाधड़ी, कम्पनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

पैसा डबल करने की लालच में 5 करोड़ की धोखाधड़ी, कम्पनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

लौदाबाजार | लोगों को पैसा डबल करने का लालच देकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने धमतरी से गिरफ्तार किया है। चिटफंड कंपनी के डायरेक्ट कैलाश लोधी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे मुखबीर की सूचना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी कैलाश लोधी के खिलाफ  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के अपराध दर्ज है। उसने एक साथ कई लोगों को पैसा डबल करने का झांसा देकर चिटफंड कंपनी में रुपए जमा करवाया थे।
इसके बाद कंपनी को बंद कर रुपए लेकर फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ करीब 5 करोड़ की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज है। वहीं कोतवाली पुलिस को मुखबीर से धमतरी में छुपे रहने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को ?गिरफ्तार कर लिया।
 
शादी से तीन दिन पहले युवती ने लगाई अपने प्रेमी के साथ फांसी, जाने कहा की है ये खबर

शादी से तीन दिन पहले युवती ने लगाई अपने प्रेमी के साथ फांसी, जाने कहा की है ये खबर

तरपुर | छतरपुर जिले के हरपुरा गांव में युवक युवती ने लगाई फांसी । शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया । मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया । जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शव की शिनाख्त की है । पुलिस के अनुसार युवती की 11 फरवरी को शादी थी । वहीं शादी से तीन दिन पहले ही उसने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवती शादी को लेकर परेशान थी । फिलहाल पुलिस शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया । बमीठा पुलिस ने युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारी की हृदयाघात से हुई मौत, जाने पूरी खबर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारी की हृदयाघात से हुई मौत, जाने पूरी खबर

ई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतदान के दौरान बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में तैनात एक चुनाव अधिकारी की मौत हो गई। चुनाव अधिकारी की मौत की पुष्टि करते हुए, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा, हां, हमारे एक अधिकारी उधम सिंह की आज सुबह मौत हो गई। 

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, सिंह की मौत दिल का दौरा पडऩे से हुई है। एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि पेशे से शिक्षक सिंह को बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में एमसीडी के प्राथमिक विद्यालय में चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया था और उन्होंने सुबह असहज होने और सीने में दर्द की शिकायत की थी।
चुनाव अधिकारी ने कहा, सुबह करीब 6.30 बजे, उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, हालांकि उनकी मौत के असली कारणों के बारे में डॉक्टर बताएंगे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
 
राइज अपार्टमेंट्स बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर दमकल की कई गाडिय़ां मौजूद, जाने कहा की है ये खबर

राइज अपार्टमेंट्स बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर दमकल की कई गाडिय़ां मौजूद, जाने कहा की है ये खबर

मुंबई | नवी मुंबई के सेक्टर-44 नेरुल सीवुड्स स्थित हाई राइज अपार्टमेंट्स बिल्डिंग में शनिवार को भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना के बाद आननफानन दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। 

दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं। भीषण आग की वजह से दमकलकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आग की वजह से धुएं का गुबार आसमान की तरफ बढ़ रहा है।
इससे पहले काला चौकी इलाके के अभ्युदय नगर में स्थित मिलान इंडस्ट्रियल एस्टेट में शुक्रवार की रात भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर पांच फायर टेंडर, एक एंबुलेंस और एक च्कि रिस्पॉन्स वाहन मौजूद है। 
आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे में अभी किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।
 
जिले के पुलिस विभाग में कुल 7 अधिकारियों का हुआ तबादला, जाने कहा की है ये खबर

जिले के पुलिस विभाग में कुल 7 अधिकारियों का हुआ तबादला, जाने कहा की है ये खबर

हासमुंद | पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ल ने तबादला आदेश जारी किया है इससे निरीक्षक, उपनिरीक्षक सहायक उपनिरीक्षक कुल सात अधिकारी प्रभावित हुए हैं। पूर्व थाना प्रभारी तेंदूकोना निरीक्षक फिलमोन टोप्पो को सिंघोड़ा थाना प्रभारी, सिंघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवदयाल बघेल को तेंदूकोना थाना प्रभारी तैनात किया गया। इसी तरह एसआई लक्ष्मीनारायण साव को रक्षित केंद्र महासमुंद से थाना बसना, एएसआई कौशल प्रसाद साहू को रक्षित केंद्र महासमुंद से थाना कोमाखान, एएसआई जगतपाल सिंह ठाकुर को थाना कोमाखान से रक्षित केंद्र महासमुंद, एएसआई अखिल साहू को रक्षित केंद्र महासमुंद से थाना सिंघोड़ा तथा एएसआई भगतराम जायसवाल को थाना सिंघोड़ा से थाना सरायपाली तैनात किया गया है। 

 

 
जिला पंचायत सदस्य पद में 276 वोट से जीतने की थी घोषणा, दोबारा टेबुलेशन से जीत का अंतर आया 28 वोट, कार्यकर्ता भड़के, जाने कहा की है ये खबर

जिला पंचायत सदस्य पद में 276 वोट से जीतने की थी घोषणा, दोबारा टेबुलेशन से जीत का अंतर आया 28 वोट, कार्यकर्ता भड़के, जाने कहा की है ये खबर

हासमुंद | पंचायत चुनाव के तहत गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य पदों के मतों का टेबुलेशन और परिणाम की घोषणा हुई। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-02 से अमर अरुण चंद्राकर को निर्वाचित घोषित किए जाने के बाद पराजित प्रत्याशी अशवंत तुषार साहू और उनके समर्थकों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि प्रत्याशियों को मिले वोट में हेर-फेर किया गया है। एक के वोट दूसरे प्रत्याशी के खाते में जोड़े गए हैं। अशंवत के समर्थकों की भीड़ बढ़ती गई और भारी नारेबाजी होती रही। जब दोबारा टेबुलेशन किया गया तो भी अमर अरुण चंद्राकर ही जीते, लेकिन केवल 28 वोट से। पहले उनके 276 वोट से जीतने की घोषणा की गई थी। लेकिन अशवंत तुषार की आपत्ति काफी हद तक सही थी। पहले बताया गया था कि उन्हें 11193 वोट मिले, बाद में पता चला कि 11441 वोट मिले थे। 

अपर कलेक्टर शरीफ मोहम्मद खान ने घोषणा की टेबुलेशन में त्रुटि को लेकर प्रत्याशी अशवंत साहू ने शिकायती आवेदन दिया था, दोबारा टेबुलेशन भी कराया गया। इसमें पता चला कि अशवंत तुषार साहू द्वारा जो आपत्ति दर्ज कराई गई थी, वह आंशिक रूप से सही पाई गई। मतदान केन्द्र क्रमांक-13 के मतों के इंट्री में लिपिकीय त्रुटि थी, जिसमें दो प्रत्याशियों का क्रम बदले जाने के कारण उनके मत एक-दूसरे के खाते में जुड़ गए थे। पूरे मतदान केन्द्रों के मतों का सारणीकरण करने के बाद जो नतीजा घोषित किया गया, उसमें अमर अरुण चंद्राकर ही 28 मतों से विजयी घोषित किए गए।
 
पुलिस ने किया खुलासा: युवक की हत्या वाले फ़ोटो से मचा था हड़कंप, जांच में आया Tiktok में फेमस होने बनाया था वीडियो, जाने कहा की है ये खबर

पुलिस ने किया खुलासा: युवक की हत्या वाले फ़ोटो से मचा था हड़कंप, जांच में आया Tiktok में फेमस होने बनाया था वीडियो, जाने कहा की है ये खबर

दुर्ग। एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक युवक की हत्या की खबर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा था यह खबर वायरल होते हुए पुलिस तक जा पहुंची जिस पर पुलिस ने एक्शन लेकर उस मामले का खुलासा किया है।

जानकारी के अनुसार-

आपको बता दे कि यह मामला भिलाई के जयंती मैदान का है। दुर्ग। एक युवक की हत्या की खबर सोशल मीडिया में तैर रही थी। इस हत्या की खबर जब भिलाई पुलिस को मिली तो भिलाई पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उक्त युवक की तलाश में एक टीम तैनात की और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस मामले में सबसे पहले पुलिस ने वायरल मैसेज में बताएं गए घटना स्थल जयंती स्टेडियम पहुंचकर मौक़े पर छानबीन की। पूरी तफ़्तीश और छानबीन के बाद भी पुलिस को घटना स्थल से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने उस युवक के सर पर चोट लगी तस्वीर जो सोशल मीडिया पर वायरल थी उससे घटना स्थल का मिलान भी किया, पर कुछ भी बरामद नहीं हुआ। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने इस युवक की तलाश भी सोशल मीडिया के ही जरिए शुरू की। अलग अलग सोशल प्लेटफॉर्म पर युवक की खोजबीन के बाद पुलिस ने इस युवक की पहचान भिलाई के सेक्टर-5 निवासी डी गोविंद के रूप में की। युवक को आइडेंटिफाई करने के बाद पुलिस सबसे पहले इसके दोस्तों तक पहुंची। पुलिस ने जब इसके दोस्तों तक पहुंच कर वायरल हो रही तस्वीर दिखाकर गोविंद के बारे में पूछताछ की तब इस पूरे मामले से पर्दा उठा और यह पूरा मामला महज एक टिक टॉक वीडियो का निकला।

टिक टोक में फेमस होने बनाया वीडियो-

सोशल मीडिया पर खुद को मरा हुआ दिखाने के लिए गोविंद ने टिक टॉक पर एक वीडियो बनाया था। इसी वीडियो की तस्वीरें उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर एक मर्डर मैसेज के साथ वायरल कर दी थी। जिसके आधार पर ही पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल की थी। खुलासे के बाद पुलिस डी.गोविंद को हिरासत में लेकर थाने लाई और पूछताछ कर गोविंद पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

अलग-अलग थाने क्षेत्र से चार किशोरियां लापता, पुलिस कर रही पतासाजी, जाने पूरी खबर

अलग-अलग थाने क्षेत्र से चार किशोरियां लापता, पुलिस कर रही पतासाजी, जाने पूरी खबर

हासमुंद | बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में दो बहनों की लापता होने की खबर आई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। इधर, पिथौरा थाना क्षेत्र के ठाकुरदिया खुर्द गांव में भी 2 बच्चियों के गुम होने का मामला सामने आया है। बच्चे के परिजनों ने थाने में बताया कि घटना 3 फरवरी की है। सुबह बच्ची के माता-पिता दोनों घर पर नहीं थे। लौटे तो बेटियां गायब थीं। बच्चियों की उम्र क्रमश: 17 व 16 साल है। बच्चियों को गांव में और आसपास के रिश्तेदारों के घर खोजने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। ठाकुरदिया खुर्द गांव में भी 2 बच्चियों के गुम होने का मामला सामने आया है। पिथौरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों घटनाएं 8 जनवरी की है। आसपास पतासाजी करने और मामले की जांच के बाद पिथौरा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। जिनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है, वे दोनों युवक ओडि़शा के भद्रक के रहने वाले हैं।

 

 
बेमौसम बारिश ने राजिम मेला की तैयारियों को किया प्रभावित, पढ़ें पूरी खबर

बेमौसम बारिश ने राजिम मेला की तैयारियों को किया प्रभावित, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | माघी पुन्नी मेले की तैयारियों पर बेमौसम हो रही बारिश ने विघ्र डालना शुरू कर दिया है। हालांकि शासन-प्रशासन की ओर से राजिम मेले की तैयारियां काफी पहले से शुरू कर दी गई थी, लिहाजा इस पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। लेकिन राज्य में लगातार हो रही बारिश ने जरूर तैयारियों पर खलल डाला है। 

09 फरवरी माघ पूर्णिमा से प्रारंभ होने वाले राजिम मेला की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। लेकिन तैयारियों को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। इसका मुख्य कारण लगातार हो रही बारिश है। सर्द मौसम के बीच लगातार हो रही बारिश ने तैयारियों में व्यवधान उत्पन्न करना शुरू कर दिया है। राजिम के मेला स्थल में अधिकांश तैयारियां हो चुकी है, लेकिन बेमौसम बारिश ने मेले की तैयारियों में जुटी टीम को बेहाल कर रखा है। सर्द मौसम और लगातार हो रही बारिश ने मेले की तैयारियों को प्रभावित किया है। ज्ञात हो कि राजिम में माघ पूर्णिमा से प्रारंभ होने वाला मेला महाशिवरात्रि तक चलता है। इस बार यह मेला कल 09 फरवरी को प्रारंभ होकर 21 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। मेला स्थल में वर्तमान में केवल शासन-प्रशासन और शासकीय अमले की चहल-पहल बनी हुई है। वहीं मेला में आने वाले अन्य वर्ग गिनती की संख्या में ही पहुंचे हैं। इधर मेला की तैयारियों में जुटे जिम्मेदारों ने बताया कि मौसम के चलते इस बार मेला की तैयारियां प्रभावित हो रही है। मौसम में सुधार आते ही राजिम मेला में सभी वर्गों का आगमन शुरू हो जाएगा। 
 
भूपेश कैबिनेट की बैठक आज शाम को मुख्यमंत्री निवास में, वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर, जाने पूरी खबर

भूपेश कैबिनेट की बैठक आज शाम को मुख्यमंत्री निवास में, वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर, जाने पूरी खबर

वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

धान खरीदी के साथ-साथ बेमौसम बारिश से फसल नुकसान की  समीक्षा की जा सकती है

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास में आज शाम को मंत्रिपरिषद की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में आगामी विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा के साथ वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बजट प्रस्ताव पर मुहर लगाई जा रही है, वहीं राज्य सरकार द्वारा जारी धान खरीदी के साथ-साथ बेमौसम बारिश से फसल नुकसान के आंकलन की समीक्षा भी की जा सकती है।

मुख्यमंत्री निवास में आज शाम 5.30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है। बैठक में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों सहित मुख्य सचिव एवं अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में 24 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहे विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की जा सकती है। सरकार इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रमुख बजट पेश करेगी। मुख्य बजट के लिए मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी मंत्रियों से उनके विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जा चुका है। सभी मंत्रियों से चर्चा के बाद संभवत: आज कैबिनेट में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बजट प्रस्ताव का अनुमोदन किया जा सकता है। 

बैठक में राज्य सरकार द्वारा किसानों से की जा रही धान खरीदी पर चर्चा करते हुए अब तक की गई धान खरीदी की समीक्षा की जा सकती है। चूंकि प्रदेश में अभी सप्ताह भर से लगातार रूक-रूक कर हो रही बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा भी इस बैठक में की जा सकती है। साथ ही इस संंबद्ध में कोई दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते है।

राजधानी में साहूकारी लाईन्सेंस में फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 2 लाख रुपये निकाला,जेठ व देवर के खिलाफ मामला दर्ज, जाने पूरी खबर

राजधानी में साहूकारी लाईन्सेंस में फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 2 लाख रुपये निकाला,जेठ व देवर के खिलाफ मामला दर्ज, जाने पूरी खबर

रायपुर | साहूकारी लाईन्सेेंस में कूटरचित हस्ताक्षर कर फर्जीवाड़ा किये जाने की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रेनबो स्कूल के पास समता कालोनी आजाद चौक रायपुर निवासी पिंकी सलूजा 43 वर्ष पति प्रमोद सलूजा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां के पति के खाते से मेन होल्डर बनकर फर्जी हस्ताक्षर कर दो लाख रुपये जेठ विनोद सलूजा व देवर आदित्य सलूजा निवासी समता कालोनी आजाद चौक ने निकाल लिया। देवर विनोद सलूजा एवं प्रार्थिया के जेठ का पुत्र आदित्य सलूजा के द्वारा कुटरचित हस्ताक्षर कर बैंक कर्मचारियो के सहयोग से आई.डी.बी.आई. बैंक खाते मे छेड़छाड़ करना तथा विगत 20 वर्षो से बिना साहूकारी लाईसेंस के मेरे, एवं मेरे पति के नाम से गैरकानूनी तरीके से साहूकारी का कार्य करते आ रहे है। उनके पति के नाम से किराये की दुकान की चाबी मांग करने पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने और व पति के नाम से एच.डी.एफ.सी. बैंक मे जाली हस्ताक्षर कर ऋण प्राप्त करने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध जांच पश्चात कार्रवाही की मांग की है। 

 

 
Delhi Election: 70 सीटों पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटिंग, पोलिंग बूथ पहुंचने लगे लोग

Delhi Election: 70 सीटों पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटिंग, पोलिंग बूथ पहुंचने लगे लोग

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी जो शाम 6 बजे तक होगी. वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने खास तैयारी की है. बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों को घर से लाया और छोड़ा जाएगा. मतदान के लिए 13 हजार 750 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. 70 सीटों पर 672 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 148 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं. 

आज दिनांक 8 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 8 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज फरवरी का राशिफल

मेष:आज आपको दिन के पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा मोटा कर्ज दिया जा सकता है। किसी कठिन समस्या का हल निकल आएगा। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा।

वृषभ:आज दिन की शुरुआत नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। बशर्ते आप पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं। प्यार के मामले में आज का दिन ठीक है।

मिथुन:आज आप दूसरों के इमोशंस को पहचानें और उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी संतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन समस्या का हल निकालने में सफल हो पाएंगे।

कर्क:आज आपके पास खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे। उन मौकों को पहचानकर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए कि मौके बार-बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते।

सिंह:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें।

कन्या:आज आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। बिजनस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं है।

तुला:आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कुछ जरूरी सामान की शॉपिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम में आने वाली न हों। आपके अपने आइडियाज पसंद किए जाएंगे।

वृश्चिक:आज का दिन आपको बहुत बिजी रखेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नजऱ डाल लें।

धनु:आज आपको आपके कर्मक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। घर में बड़े बुजुर्गों से बहसबाजी में न उलझें तो अच्छा है उनकी राय भी सुन लें क्या पता कभी वक्त पडऩे पर काम जा जाएं।

मकर:आज सुबह से ही किसी नए प्रोग्राम को लेकर आपके अन्दर नई शक्ति और एनर्जी रहेगी। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। अपनी उमंगों पर काबू रखें। तो फायदे में रहेंगे। अधिकारियों से प्रशंसा भी प्राप्त होती रहेगी।

कुंभ:आज दिन के पहले हिस्से में आपको छुटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। कोई भी नौकरी शुरुआत में छोटी या बड़ी नहीं होती। एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुठी  में ही समझिए।

मीन:आज आप अपने में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं। अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

 

पश्चिम बंगाल में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हिरासत में

पश्चिम बंगाल में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हिरासत में

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय को हिरासत में लिया गया है।

पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन बिल (सीएए) के समर्थन में भाजपा की रैली होना थी, लेकिन राज्य सरकार ने भाजपा की रैली पर रोक लगा दी।
बताया जा रहा है कि प्रतिबंध के बावजूद कैलाश विजयवर्गीय कोलकाता में सीएए के समर्थन में रैली की शुरुआत करने वाले थे। कोलकाता पुलिस ने कैलाश विजयवर्गीय, मुकुल राय समेत भाजपा के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।
गिरफ़्तारी पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संसद में पारित किसी कानून के समर्थन में रैली निकालना कौन सा अपराध है, जो मुझे गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि कोलकाता में शुक्रवार को नागरिकता संशोधन बिल (CAA) के समर्थन में मेरी रैली थी। पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया और लाल बाजार पुलिस हैडक्वार्टर ले जा रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि संसद में पारित किसी कानून के समर्थन रैली करना कौनसा अपराध है?
 

निर्भया मामला: नया डेथ वारंट जारी करने से पटियाला हाउस कोर्ट का इनकार, कहा- दोषियों के पास अभी सात दिनों का वक्त

निर्भया मामला: नया डेथ वारंट जारी करने से पटियाला हाउस कोर्ट का इनकार, कहा- दोषियों के पास अभी सात दिनों का वक्त

नई दिल्ली: निर्भया मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने से इंकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि दोषियों के पास अभी सात दिनों का वक्त हैं. कोर्ट ने विशेष पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की याचिका को खारिज किया. कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का उदाहरण देते हुए कहा कोर्ट ने अपने फैसले में दोषियों को सात दिनों का वक्त दिया है ताकि अर्जी या याचिका दाखिल कर सके.


पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि किसी भी दोषी की कोई याचिका कही लंबित नही है. पांच फरवरी को अक्षय की दया याचिका खारिज हो चुकी है. उस हिसाब से 14 दिन का समय देते हुए नया डेथ वारंट इश्यू होना चाहिए. जज ने पूछा एक दोषी के पास अभी भी क्यूरेटिव याचिका और दया याचिका दाखिल करने का मौका है, आपको क्यों लगता है कि वो याचिका दाखिल नहीं करेगा?


निर्भया की मां आशा देवी ने क्या कहा?


वहीं निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, आज, कोर्ट के पास शक्ति थी और हमारे पास समय था। कुछ भी लंबित नहीं था, फिर भी डेथ वारंट जारी नहीं किया गया. यह हमारे साथ अन्याय है, मैं तब तक देखूंगी जब तक कोर्ट दोषियों को समय देती और सरकार उसका समर्थन करती है.


अब तक दो बार जारी किया जा चुका है डेथ वारंट


31 जनवरी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया मामले के चारों दोषियों मुकेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता, विनय कुमार शर्मा और अक्षय कुमार (31) की फांसी पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी थी. चारों दोषियों के फांसी पर चढ़ाने के लिए दो बार डेथ वारंट जारी किया जा चुका है लेकिन अभी तक सजा नहीं हो पाई है. चारों दोषी कानूनी विकल्प का इस्तेमाल कर इसमें देरी कर रहे हैं.


बता दें कि इस मामले में पहला डेथ वारंट 7 जनवरी को जारी किया गया. इसके तहत निर्भया मामले के चारों दोषियों को 22 जनवरी की सुबह सात बजे फांसी दी जानी थी. इसके बाद दूसरा डेथ वारंट 17 जनवरी को जारी किया गया. इसके तहत चारों दोषियों को 1 फरवरी को फांसी होनी थी लेकिन 31 जनवरी को कोर्ट ने अनिश्चितकालीन के लिए फांसी पर रोक लगा दी. हाई कोर्ट ने भी कहा था कि चारों दोषियों को एक साथ फांसी होनी चाहिए, अलग-अलग नहीं.

 

BSP की अंतरिक्ष में एक और उड़ान, ISRO के ड्रीम प्रोजेक्ट गगनयान के लिए बनाया स्पेशल प्लेट्स

BSP की अंतरिक्ष में एक और उड़ान, ISRO के ड्रीम प्रोजेक्ट गगनयान के लिए बनाया स्पेशल प्लेट्स

भिलाई. सेल के निदेशक प्रोजेक्ट्स व बिजनेस प्लानिंग और भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai steel Plant) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिर्बान दासगुप्ता ने देश के बहुप्रतिष्ठित गगनयान प्रक्षेपण (Gaganyan) के लिए तैयार प्लेट्स की प्रथम खेप को झंडी दिखाकर इसरो (ISRO) के लिए रवाना किया। साथ ही बीएसपी ने सफलता का एक और आयाम कायम किया।
इस मौके पर कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) बीपी सिंह, प्लेट मिल के मुख्य महाप्रबंधक जेके सेठी खास तौर पर मौजूद थे। इस मौके पर सीईओ ने कहा कि जहां बीएसपी के प्लेट्स से निर्मित युद्धपोतों से लेकर पनडुब्बी तक ने समुद्र में अपनी धाक जमा रखी है।
बीएसपी मेक इन इंडिया की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए अब मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानी), हैदराबाद के प्रदत्त एमडीएन-250 स्लैब्स की पुन: रोलिंग की। इन प्लेट्स का उपयोग देश के महत्वपूर्ण अंतरिक्ष कार्यक्रम के सेटेलाइट प्रक्षेपण में किया जा रहा है।
एमडीएन 250 स्लैब्स की रोलिंग
वर्तमान समय में नियमित रूप से बीएसपी के प्लेट मिल द्वारा एमडीएन-250 स्लैब्स की रोलिंग की जा रही है। सेल-बीएसपी के प्लेट मिल ने 15 नवंबर, 2018 को मराजिंग स्टील एमडीएन-250 की सफलतापूर्वक रोलिंग की थी। इस के लिए मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानी), हैदराबाद से करीब 42 टन (10 नंबर स्लैब्स) स्लैब्स की आपूर्ति की गई थी, जिसे रिहीटिंग और रोलिंग करके 9.3 मिलीमीटर मोटी प्लेटों का निर्माण किया गया। यह एक चुनौतीपूर्ण रोलिंग है जिसे बीएसपी के प्लेट मिल बिरादरी ने बखूबी कर दिखाया।

 

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी :विद्यार्थी, शिक्षकों और अभिभावकों की समस्याओं का होगा समाधान

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी :विद्यार्थी, शिक्षकों और अभिभावकों की समस्याओं का होगा समाधान

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षाओं के संदर्भ में मण्डल द्वारा हेल्पलाईन प्रारंभ की जा रही है। हेल्पलाईन परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व 24 फरवरी से प्रारंभ होगी।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव श्री वी.के.गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्पलाईन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाईन में मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक, विषय विशेषज्ञ और मण्डल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे। विषय विशेषज्ञ आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण करेंगे और मण्डल के अधिकारी मण्डल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।