अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का ऐलान कर दिया है। नवगठित ट्रस्ट को मंदिर निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि के अलावा रामलला विराजमान को चढ़ावे में मिले करीब 11 करोड़ रुपये और स्वर्ण आभूषण भी सौंपे जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार चढ़ावे की यह धनराशि भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा में जमा है।
रायपुर | राज्य में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिकांश सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज किया है। इधर जिला पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव होना शेष है। कांग्रेस ने इसके लिए अपने पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिया है।
रायपुर। प्रेमिका से झगड़ा के बाद प्रेमी ने दूध में जहर मिलाकर युवती को पिला दिया था जिसके चलते गंभीर स्थिति में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उसकी मौत हो जाने पर पंचनामा व पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है।
रायपुर। राज्य में इस समय हो रही बेमौसम बारिश का सिलसिला अभी जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राज्य में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि की चेतावनी के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
राज्य में बीते तीन-चार दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही चक्रवाती सिस्टम के कारण प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित अधिकांश स्थानों में बादल छाए हुए हैं। इधर कल राजधानी रायपुर में सुबह-सुबह हुई हल्की बारिश के बाद पूरा दिन सर्द हो गया था। आज भी आसमान में काले घने बादल छाए हुए है। राजधानी रायपुर में आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुई बारिश ने मौसम का मिजाज और ज्यादा बिगाड़ दिया है। जोरदार ठंड के बीच हुई बारिश ने मौसम पूरी तरह से सर्द कर दिया है। इसके चलते लोगों की दिनचर्या भी बुरी तरह से प्रभावित होने लगी है। इधर कल शुरू हुई बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। कल राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश रिकार्ड की गई। इसी तरह राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज 6 फरवरी के साथ ही 7 और 8 फरवरी के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. प्रदेश के बलरामपुर जिला और उससे लगे छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ ही ओलावृष्टि की अति संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में बदलाव के तीन कारण बताते हुए कहा कि पहला कारण मध्य-महाराष्ट्र उपरी चक्रवाती घेरा है तथा दूसरा प्रमुख कारण पश्चिमी विक्षोभ है। इसके अलावा उत्तरी भाग में पश्चिमी हवा-जो दक्षिण-पूर्व हवा के युग्म के मिलन क्षेत्र में हल्की वर्षा की संभावना बनाए हुए है। मध्य छत्तीसगढ़ में ज्यादा बारिश की संभावना बनी हुई है जो धीरे- धीरे उत्तर की तरफ बढ़ेगा, फिर दक्षिण की तरफ बढ़ जाएगा। फरवरी माह में बस्तर के दक्षिण भाग में बारिश होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। इसी तरह उत्तर बलरामपुर और आसपास के जिले में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना बन गई है। मौसम का मिजाज अभी आने वाले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही बना रह सकता है।
राजनांदगांव-कवर्धा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधी टक्कर, जाने पूरी खबर
रायपुर | राज्य में संपन्न हो चुके त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपना बेहतर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस संगठन की नजर अब जिला पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर टिकी हुई है। इन दोनों पदों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने बकायदा अपने पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। राज्य के कुल 400 सीटों में से 223 सीटों पर जहां कांग्रेस का कब्जा है तो वहीं भाजपा के पाले में केवल 151 सीटें ही हैं। इससे साफ है कि राज्य की अधिकांश जिला पंचायतों में भी कांग्रेस का दबदबा बना रहेगा।
रायपुर | पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर गाली गलौज कर हाथ मुक्का व डंडा से नाबालिग की पिटाई किये जाने की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीएसयूपी कालोनी भाठागांव पुरानी बस्ती निवासी पीयुष साहू 17 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि बुधवार को भाठागांव दंतेश्वरी मंदिर के पास पुरानी रंजिश के चलते जेठली एवं उसके साथियों ने प्रार्थी का रास्ता रोककर हाथ मुक्का व डंडे से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया गया है।
रायपुर | राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया के साथ ही राजधानी के नवनिर्वाचित महापौर एजाज ढेबर ने आज शहर के हॉट बाजार, मेडिकल काम्प्लेक्स आदि का निरीक्षण किया।
रायपुर | राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल के लापता हुए चारों बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
ज्ञात हो कि भारत माता स्कूल में पढऩे वाले चार बच्चे मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन स्कूल नही पहुंचे और सभी लापता हो गए। लापता हुए बच्चों में दो लड़की एवं दो लड़के है। सभी की उम्र 14 से 15 वर्ष है। पुलिस ने परिजनों की की सूचना पर मामले में फिलहाल अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश में लगी हुई है। बच्चों को ढूंढने के लिए पुलिस बच्चों के घर के पास से लेकर स्कूल तक सारे लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल चुकी है। सीसीटीवी कैमरे के अनुसार बच्चे यूनिफार्म में स्कूल तक आते देखे है लेकिन स्कूल के अंदर नहीं गए और लापता हो गए। पुलिस बच्चों की तलाश में सर्चिंग तेज कर दी है।
रायपुर | लोन देने झांसा देकर 21 लोगों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 1 लाख 59 हजार रुपये लेकर आरोपी फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट मौदहापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वृंदानगर बोरसी जिला दुर्ग निवासी जावेद अली 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि बालाजी कन्सलटेंसी का पाम्पलेट मिला जिसमें मो.न. 9953012821 एवं 7470674268 लिखा था। मोबाइल फोन कॉल करने पर पता चला कि श्री बालाजी कन्सलटेंसी ड्रिमलेन्ड मनी सोलीयुशन प्रावेट लिमिटेड आरडीए बिल्डींग जोरापारा में है जो सालाना 5 प्रतिशत ब्याज में लोन देती है जिसमें एजुकेशन लोन,प्रोपटी लोन, सेलरी, ग्रुपलोन, समूहलोन इत्यादि लोन कराती है। लोन लेने के लिये डाकुमेंट ,फोटो आईडी,आधार कार्ड की छायाप्रति एंव पास बुक की फोटो कापी एवं दो स्टाम्प पेपर कार्यालय मे जमा करने के लिए बोला जाता था। लोन देने के नाम पर बृजेश कुमार,मुकेश शर्मा ,मोहित शर्मा,अमन सिंह व अन्य लोगों ने प्रार्थी से दस्तावेज व फोसेसिंग फीस चार्ज 41सौ रुपये जमा करने की बात कहकर चार लाख के लोन देने की बात कहकर आरोपियों ने प्रार्थी व करीब21 लोंगों को झांसे में लेकर एक लाख 59 हजार रुपये जमा कराकर आफिस व मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को देखते हुए भूपेश मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में बजट प्रस्तावों पर चर्चा कर मुहर लगाई जा सकती है।
रायपुर | जूपिटर स्कूटी के डिक्की में रखे नगदी लाखों रुपये किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुलमोहर पार्क रामनगर गुढिय़ारी निवासी बजरंग लाल अग्रवाल 68 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि बुधवार को प्रार्थी अग्रसेन चौक के पास रामसागर पारा में दुकान के सामने अपनी जूपिटर स्कूटी को खड़ी करके दूध खरीदने के लिए गया हुआ था जब वापस आया तो स्कूटी के डिक्की में रखे तीन लाख रुपये नगदी किसी ने डिक्की से चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर जांच में जुटी हुई है।
सुकमा | छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में पंचायत चुनाव संपन्न करवाने गए मतदान दल के कर्मचारियों की आब तक वापसी नहीं हुई है, जबकि तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हुए आज तीन दिन बीत चुके हैं। बताया जा रहा है कि मतदान दल के कर्मचारी जगरगुंडा,चिंतलनार और किस्टाराम में फंसे हुए हैं।
बिलासपुर | जिले के तखतपुर में तेज रफ्तार बाईक हाईवा के पीछे जा घुसी, जिससे बाईक सवार दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु गई। एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया है।
पढ़ें : नवनिर्वाचित सरपंच को बधाई देकर लौट रहे पूर्व सरपंच हुआ हादसे का शिकार, एक कि मौत
अंबिकापुर | नवनिर्वाचित बीडीसी प्रत्याशी को बधाई देकर अपने घर वापस लौट रहे बाइक सवार एक नाबालिग छात्र सहित पूर्व सरपंच सड़क हादसे के शिकार हो गया। बाइक चला रहे नाबालिग छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पूर्व सरपंच को गंभीर चोटें आयी है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल सीतापुर में भर्ती कराया गया है।
आज 6 फरवरी का राशिफल
मेष:इस वक्त आपके स्वास्थ्य और मानसिक धरातल में बहुत सुधार हो रहा है। कुछ कर गुजरने के लिए वे सभी हुनर काफी हैं जिनकी आपको जानकारी है। रही बात फायदे की वह भी अपने समय पर ही होगा। अगर कुछ विलम्ब हो भी रहा है तो उसकी चिंता ना करें एक दो दिन बाद हालात सुधरेंगे।
वृषभ:इस वक्त आपकी दूरदर्शिता का असर आपके कामकाज पर हो रहा है। आजीविका के क्षेत्र में आपके अनुभव को दूसरे लोग भी भांपने लगे हैं। हो सकता है किसी राइवल फर्म से भी आपको बुलावा आ सकता है।
मिथुन:आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा और इसके चलते आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होता जाएगा। यदि आपका धन किसी योजना या सही इन्वेस्टमेंट पर खर्च हो रहा है तो बेहतर है वरना फिलहाल आप धन को वहीं सुरक्षित रखें जहां पर वह है।
कर्क:अब आपके लिए परिस्थितियां कुछ नया मोड ले रही हैं। आपके सभी अवरूद्ध लाभ भी हाथ में आने वाले हैं। यदि आप किसी करियर से संबंधित प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं तो उसके लिए सभी पक्ष विपक्ष का विचार कर लें।
सिंह:किसी प्रकार का रिस्क लेने के लिए अभी समय अच्छा है। अगर इन्वेस्टमेंट या जमीन-जायदाद का सौदा करने की सोच रहे हैं तो फिर आगे की चर्चा करें। इस प्रकार के जोखिम में कुछ खोना भी पड़ सकता है। बिना कुछ खोए पाना भी मुश्किल है।
कन्या:इस वक्त आपको अपने रूटीन लाइफ में बदलाव के लिए कहीं छुट्टी या पर्यटन का आयोजन करना होगा। यदि आपके पास समय की कमी है तो आप अपने अधूरे काम पूरे करने की सोचें। कार्यक्रम में परिवर्तन करना ठीक नहीं होगा।
तुला:इस वक्त आपका पारिवारिक वातावरण अच्छा चल रहा है। घर के किसी सदस्य पर आकस्मिक संकट भी खत्म हो गया है। रही बात आपके कार्यस्थल की कुछ और पैसा इनवेस्ट करने से स्थितियां नियंत्रण में आ सकती है और बेहतर लाभ हो सकता है।
वृश्चिक:आपके द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय आज सार्थक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। किसी के द्वारा किया गया परोपकार आपके लिए वरदान सिद्ध हो सकता है। चलते फिरते समय कुछ सावधानी जरूरी है। महत्वपूर्ण सामान की भी रक्षा करनी होगी।
धनु:आपके घर परिवार में इस वक्त कोई मांगलिक कार्य आयोजित होने वाले हैं। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात आज हो सकती है। घर में आदर सत्कार का सामान तैयार होगा और साज सज्जा तथा साफ सफाई का भी ध्यान रखना होगा।
मकर:काफी समय से किसी मित्र के साथ पैदा हुए तनाव आज सुलह सफाई के स्तर पर आकर खत्म हो जाएगा। इससे आपको जहां राहत मिलेगी वहां एक उपयोगी व्यक्ति के आपके जीवन में लौट आने का हर्ष भी होगा। जहां तक हो सके आप अपने स्तर पर उससे माफी भी मांग सकते हैं।
कुंभ:इन दिनों कुछ रंगीन मिजाज लोगों के साथ आपका उठना बैठना चल रहा है। लेकिन इस प्रकार संगत के लिए पहले आपको अपने मान सम्मान का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि एक बार जैसी धारणा आपके पीछे बन जाती है वही रहती है।
मीन:किसी मानसिक भ्रम या भय के कारण आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। काम में अरूचि रहेगी। आवागमन में दिक्कत हो सकती है। किसी अविश्वसनीय व्यक्ति के कारण आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। सुधार इतनी जल्दी नहीं होगा।
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को Defence EXPO 2020 का उद्घाटन किया। इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंदूक उठाकर कई राउंड गोलियां भी चलाई।
डिफेंस एक्सपो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधुनिकतम हथियारों का जायजा लिया। उन्होंने यहां हथियारों को देखा और वर्चुअल शूटिंग रेंज में निशाना भी लगाया।
एक्सपो में पीएम मोदी हथियारों को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए। एक्सपो में मौजूद एक्सपर्ट ने पीएम मोदी को हथियारों के बारे में जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि वर्चुअल शूटिंग रेंज में आप बिना गोलियां बर्बाद किए हुए भी अपने लक्ष्य को साध सकते हैं और अपनी निशानेबाजी की क्षमता को भी आजमा सकते हैं। सेना के जवानों के लिए यह ट्रेनिंग बहुत ही आवश्यक है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एकसपो में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा करते हुए देश के रक्षा निर्यात को अगले पांच साल में बढ़ाकर 35,000 करोड़ रुपये करने के लक्ष्य की घोषणा की।
भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के पंप हाउस-31 से आने वाली मेकअप वाटर की लाइन मंगलवार को पंप हाउस-41 में फूट गई। इससे पूरे पंप हाउस में पानी भर गया। यहां लगे सभी छह मोटर बंद हो गए। इसके कारण स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में पूरे एक शिफ्ट (8 घंटे) उत्पादन बंद रहा। बिलेट और ब्लूम का उत्पादन सीधे तौर पर प्रभावित हुआ। इससे बीएसपी को करीब 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
एसएमएस-2 के कनवर्टर के गैस क्लीनिंग प्लांट (जीसीपी) से पानी निकलकर पंप हाउस-41 में आता है। इधर पंप हाउस-31 से मेकअप वाटर 41 नंबर में जाता है। एसएमएस-2 का कनवर्टर गैस क्लीनिंग प्लांट धुएं को क्लीन करता है। इससे जीसीपी में पानी कम हो जाता है। उसे मेकअप करने पंप हाउस-31 की लाइन से पानी आता है। यह मेकअप वाटर लाइन ही फूट गई और पंप हाउस-41 में पानी भर गया। कूलिंग का काम प्रभावित होते ही एसएमएस-2 में उत्पादन रोक दिया गया। प्रबंधन ने आनन-फानन में पंप हाउस से पानी निकालने की व्यवस्था की। दमकल विभाग का भी सहयोग लिया गया।
पंप हाउस में पानी भरते ही 6 मोटर फेल
पंप हाउस-41 में पानी भर जाने से यहां लगे 6 मोटर पंप फेल हो गए। सुखाने के लिए सभी पंप को निकाला गया। इसके बाद स्टोर से तीन नए पंप लाकर काम शुरू किया गया। इस तरह करीब आठ घंटे बाद पानी की आपूर्ति फिर शुरू की गई। दोपहर बाद कूलिंग सिस्टम बहाल होने के बाद एसएमएस-2 से उत्पादन शुरू किया जा सका।
85 सीढिय़ां नीचे उतरनी पड़ती है पंप हाउस तक पहुंचने
बीएसपी में सभी पंप हाउस बहुत गहरे में हैं। यहां पहुंचने के लिए कर्मचारियों को 8 5 सीढियां नीचे उतरनी पड़ती है। जब कभी भी पंप हाउस में तकनीकी दिक् कतें होती है कर्मियों की मुसीबतें बढ़ जाती है।
बीएसपी में हैं 45 पंप हाउस
बीएसपी के वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के अंतर्गत 45 पंप हाउस हैं।इनमें से कुछ वीराने में हैं। पंप हाउस में एक शिफ्ट में केवल एक कर्मचारी ही रहता है। यहां 2.5 मिलियन टन वाले हिस्से के पंप हाउस-2 व 11 में काम करना आसान नहीं है। पंप हाउस-2 में 12 जून 20114 को हुए गैस हादसे में 6 कार्मिकों की जान गई थी। इसी तरह पंप हाउस- 11 काफी नीचे होने की वजह से काम करने वालों के लिए एक चुनौती की तरह है। 4 मिलियन टन वाले हिस्से के तीन पंप हाउस भी खतरनाक है।
रेल और प्लेट मिल को नहीं हो सकी बिलेट और ब्लूम की आपूर्ति
एसएमएस-2 में उत्पादन बाधित होने से बिलेट और ब्लूम की सप्लाई प्रभावित होती है। यहां से प्लेट मिल और रेल मिल को बिलेट और ब्लूम को सप्लाई की जाती है। पूरे एक शिफ्ट में काम प्रभावित होने से करीब 5 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। बीएसपी जनसंपर्क विभाग के जीएम जेकब कुरियन ने बताया कि
पाइप फटने से पंप हाउस-41 मपानी भर गया था। पानी निकालने के बाद दूसरे पंप लगाकर व्यवस्था बहाल की गई। इस काम में शाम के 4 बज गए। इसके बाद एसएमएस-2 से उत्पादन शुरू हुआ।
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने बजट में भारतीय जीवन बीमा निगम में सरकार की हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए बेचने की घोषणा की है। इस ऐलान के बाद हड़कंप मचा हुआ है। केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार के इस फैसले पर पॉलिसी धारकों को डरने की आवश्यकता नहीं है।
LIC के पॉलिसी धारक जहां सरकार के इस फैसले से डरे हुए हैं, वहीं एलआईसी कर्मचारी यूनियन सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।
सरकार की एलआईसी में 100 प्रतिशत और आईडीबीआई बैंक में 46.5 फीसदी हिस्सेदारी है। लेकिन अगर आपके पास भी कोई एलआईसी की कोई पॉलिसी है तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है।
हिस्सेदारी बेचने पर केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेश (एलआईसी) के पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा करेगी। ठाकुर ने कहा कि लिस्टिंग से एलआईसी में पार्दर्शिता आएगी और लोगों की भागीदारी बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि यह एलआईसी और इसके पॉलिसीधारकों के हित में है। हिस्सेदारी की मात्रा के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक बार एलआईसी एक्ट में संशोधन हो जाएगा तो सभी जानकारी सामने आ जाएगी।
उन्होंने कहा कि एलआईसी के पास एक स्वतंत्र सेटअप है कि जो यह निर्धारित करता है कि उसे कहां निवेश करना है और भविष्य में सामने आने वाली स्थिति में क्या फॉर्मेट रहेगा।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को लोकसभा में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री व केन्द्र सरकार को बधाई दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ‘श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ नाम से गठित ट्रस्ट भारतीय गौरव और सनातन सांस्कृतिक वैभव को ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा और सैकड़ों वर्षों की दासता के दंश से भारतीय जनजीवन को मुक्त करेगा। डॉ. सिंह ने कहा कि ट्रस्ट सर्वधर्मसमभाव की भावना और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की चिंतनधारा से अनुप्राणित राष्ट्रजीवन को दिशा देने का काम करेगा और श्रीराम मंदिर से सम्पूर्ण भारतीय समाज प्रेरणा ग्रहण कर राष्ट्र के नव-निर्माण की दिशा में अग्रसर होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन और मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करके भारतीय जनमानस की वर्षों की आकांक्षा को केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पूर्ण किया है। ट्रस्ट के मार्गदर्शन में बनने वाले भव्य राममंदिर से भारतीय चिंतनधारा और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के आलोक में समूचे विश्व को शांति, सौहार्द्र और परस्पर सद्भाव के रास्ते आगे बढ़ने का सौभाग्य मिलेगा। केन्द्र सरकार ने निर्धारित समयावधि में मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट गठित कर न्यायपालिका के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया है। श्री उसेंडी ने ट्रस्ट के लिए केन्द्र सरकार को बधाई दी है।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का पथ प्रशस्त करते हुए केन्द्र सरकार ने ट्रस्ट का गठन करके भारत के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। केन्द्र सरकार के ट्रस्ट गठन का स्वागत करते और इसके लिए बधाई देते हुए सुश्री पाण्डेय ने विश्वास व्यक्त किया कि केन्द्र सरकार की यह पहल भारत और भारतीयता की प्रतिष्ठा को दृढ़तापूर्वक स्थापित कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस निर्णय से एक शक्तिशाली, समृध्दिशाली व स्वाभिमानी भारत विश्व के नेतृत्व की क्षमता से भरपूर होगा।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामविचार नेताम ने सामाजिक सौहार्द्र को मजबूत करने वाले इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और कहा कि ट्रस्ट की 15 सदस्यों में से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहने की बात कह कर केन्द्र सरकार ने समरसता स्थापित करने की मिशाल पेश की है। ट्रस्ट की बैठक और भव्य राममंदिर निर्माण प्रारंभ होने की यह प्रक्रिया अब अतीत की समस्त कटुता को भुलाकर तमाम विवादों को समाप्त करेगी और देश को प्रगति के शिखर पर स्थापित करने के लिए देशवासियों को एकजुट करेगी।
प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने ट्रस्ट के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि भव्य राममंदिर निर्माण के लिए केन्द्र सरकार की प्रतिबध्दता अभिनंदनीय है। श्री कौशिक ने कहा कि हमारी संस्कृति और परम्पराएं वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा की प्रतीक है और भारत में सभी पंथ के लोग एक वृहद परिवार के सदस्य हैं। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले ने भारत की भक्ति को विजयी बनाया और अब केन्द्र सरकार द्वारा गठित ट्रस्ट के मार्गदर्शन में भारत की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा के अनुकूल सभी भारतीयों को मिलकर अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए।





















