नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
रायपुर से प्रयागराज पहुंचे इंडिगो विमान यात्रियों का लगेज नहीं मिलने से हुआ हंगामा, जाने आखिर कहा गया समान...

रायपुर से प्रयागराज पहुंचे इंडिगो विमान यात्रियों का लगेज नहीं मिलने से हुआ हंगामा, जाने आखिर कहा गया समान...

विमान में लोड अधिक होने के चलते नहीं चढ़ाया गया था सामान

रायपुर। रायपुर से प्रयागराज जाने वाली  इंडिगो विमान में सवार 23 यात्रियों का सामान विमान में लोड अधिक होने के चलते नहीं चढ़ाया गया, जिसके चलते प्रयागराज पहुंचने पर यात्रियों ने सामान नहीं मिलने पर यात्रियों ने एयरपोर्ट में हंगामा कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से इंडिगो विमान में सवार होकर प्रयागराज पहुंचे यात्री उस समय एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया जब घंटों इंतजार करने के बाद भी उनका लगेज नहीं मिला। एयरपोर्ट में हंगामें के बाद पता चला कि इंडिगो प्रबंधन की लापरवाही के चलते उनका लगेज रायपुर में ही रह गया है व विमान में लोड अधिक होने के चलते सामान नहीं चढ़ाया गया है। घटना से नाराज यात्रियों ने इंडिगो प्रबंधन के खिलाफ प्रयागराज एयरपोर्ट में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। 
भारतीय क्रिकेट टीम: कोहली ने की पुष्टि, वनडे में पारी की शुरुआत करेंगे शॉ, जाने पूरी खबर...

भारतीय क्रिकेट टीम: कोहली ने की पुष्टि, वनडे में पारी की शुरुआत करेंगे शॉ, जाने पूरी खबर...

हेमिल्टन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि चोटिल शिखर धवन के स्थान पर वनडे टीम में शामिल किए गए पृथ्वी शॉ को बुधवार को न्यूजीलैंड के साथ होने वाले वनडे मुकाबले के लिए अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा और वह पारी की शुरुआत करेंगे। कोहली ने यह भी कहा कि शानदार फार्म में चल रहे लोकेश राहुल मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सम्भालेंगे।


कोहली ने यहां संवाददाताओं से कहा, रोहित का वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वनडे में पृथ्वी शॉ पारी की शुरुआत करेंगे जबकि लोकेश राहुल को मध्य क्रम में बल्लेबाजी करनी होगी। हम चाहते हैं कि वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सम्भालें। भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया। अब दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी और इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

टेस्ट सीरीज के लिए मंगलवार को टीम की घोषणा की गई। पिंडली की चोट के कारण रोहित टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह पृथ्वी शॉ को टीम में जगह मिली है। रोहित को न्यूजीलैंड के साथ हुए पांचवें टी-20 मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। इसके कारण वह टेस्ट तथा वनडे टीम से बाहर हो गए हैं। रोहित के स्थान पर मयंक अग्रवाल को वनडे टीम में जगह मिली है। मयंक टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं।

इस टीम में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी जगह मिली है, लेकिन उनका खेलना या ना खेलना फिटनेस पर निर्भर करता है। इशांत को दिल्ली में रणजी मैच के दौरान चोट लगी थी। टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी जगह मिली है। इसी तरह न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
राज्यसभा में उठी निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग, जाने पूरी खबर..

राज्यसभा में उठी निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग, जाने पूरी खबर..

नईदिल्ली। पूरे देश को दहला देने वाले निर्भया सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने के लिए व्यवस्थात खामियों को दूर करने की मांग करते हुए मंगलवार को राज्यसभा में कहा गया कि इस पर राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए।


सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन की चिंताओं से सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रियाओं में सभी को समान अवसर उपलब्ध होते है लेकिन इनका बेजा फायदा नहीं उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं को अपने दायित्व का पालन करना चाहिए। इससे पहले आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि निर्भया के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए, यह पूरे देश की मंशा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दोषियों को जुलाई 2019 को ही फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है लेकिन राज्य सरकार के अधीन जेल प्रशासन ने इसमें प्रक्रियायें पूरी नहीं की जिसके कारण देरी हो रही है।
 इलाज के बहाने डॉक्टर ने की 14 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, जाने कहा की है यह घटना

इलाज के बहाने डॉक्टर ने की 14 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, जाने कहा की है यह घटना

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रही है जहां मुढ़ियां मोहारा स्थित एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। प्रार्थीया की शिकायत पर पुलिस आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 354 घ और 12 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पढ़े पूरी खबर-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुढ़ियां मोहारा के सरकारी अस्पताल में पदस्थ 40 साल के डॉक्टर दुष्यंत वर्मा द्वारा एक 14 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ किया गया है। पीड़िता ने थाना पहुंच कर आरोपी डॉक्टर दुष्यंत के खिलाफ मामला दर्ज कराइ है। इस मामले का खुलासा होने पर लोगों में आक्रोश है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।



 
 टेक्सास विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी में दो की मौत, एक घायल, जाने पूरी खबर....

टेक्सास विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी में दो की मौत, एक घायल, जाने पूरी खबर....

वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास विश्वविद्यालय परिसर में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार गोलीबारी की घटना हॉस्टन से लगभग 480 किलोमीटर दूर स्थित टेक्सास विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में दोपहर से पहले हुई।इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में पुुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया और घटना स्थल के आसपास के इलाके को बंद कर दिया गया है। टेक्सास विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में लगभ 12,000 छात्र पढ़ते हैं
 राखी सावंत ने PM मोदी से कहा ‘मोदी जी, मैं चाइना जा रही हु, कोरोना वायरस को खत्म करने’

राखी सावंत ने PM मोदी से कहा ‘मोदी जी, मैं चाइना जा रही हु, कोरोना वायरस को खत्म करने’

मुंबई। आपको बता दे की पुरे देश में इस वक्त कोरोना वायरस को लेकर डर का माहौल बना हुआ है इस वायरस के चलते करीब चार सौ लोगो की मौत की खबर आई है इसी बिच ड्रामा क्वीन राखी सावंत का प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। 

बता दे की-
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए कह रही है कि ‘मोदी जी, मैं चाइना जा रही है, कोरोना वायरस को खत्म करने’ इस वीडियो में वे ये भी कहती सुनी जा सकती है कि चीनी मिनी, चाऊ-चाऊ… कोरोना वायरस खाऊ-खाऊ।

चर्चो में बना वीडियो-
ये वीडियो राखी ने फ्लाइट में बनाया है। जिसमें वे वायरस से बेखौफ नजर आ रही है हैं और इसे खत्म करने के लिए चीन जाने की बात कह रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो में राखी कह रही हैं कि अमेरिका के नासा से इस वायरस को खत्म करने के लिए दवाई मंगाई है और अब चीन जाकर इसका खात्मा करके ही दम लेंगी, राखी ने कैप्शन में लिखा भी है कि वे कोरोना वायस को मारने के लिए चाइना जा रही हैं, राखी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 
 सार्वजनिक स्थल पर कपल बना रहा था शारीरिक संबंध, लोगो के देख के उड़ गए होश, जाने कहा का है यह मामला

सार्वजनिक स्थल पर कपल बना रहा था शारीरिक संबंध, लोगो के देख के उड़ गए होश, जाने कहा का है यह मामला

फिलीपीन्स। आय दिन कपल या कहा जाये तो प्रेमी जोड़े किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बने रहते है इसी बिच एक खबर सामने आई है की सार्वजनिक जगह में कपल द्वारा शारीरिक संबंध बनाते देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद कपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बीच दोनों पुलिस से भी उलझ गए। 

आपको बता दे की यह मामला फिलीपीन्स के पॉपुलर बोरेके आइलैंड की है। यह आइलैंड खूबसूरत व्हाइट सैंड बीच के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। वहीं इस जगह में सेक्स करना अपराध माना जाता है। इस जगह में अक्सर फैमिली आते हैं। वहीं जिस दिन यह घटना हुई उस दिन काफी संख्या में बच्चे और उसके परिवार वाले मौजूद थे। इस बीच ब्रिटिश महिला जस्मीन नेली और ऑस्ट्रेलियन पुरुष एंथनी कारिओ को आपत्तिजनक हालत में देख लोगों को होश उड़ गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।


स्थानीय पुलिस अधिकारी जोएल बांगरा ओरा के अनुसार-
दोनों नशे की हालत थे। वहीं दोनों ने पुलिस हिरासत से भागने की भी कोशिश की। पुलिस ने दोनों के​ खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों जमानत पर रिहा हो गए।
 उर्वशी चूड़ावाला सहित 51 लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा, शरजील इमाम के समर्थन में लगाए थे नारे...

उर्वशी चूड़ावाला सहित 51 लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा, शरजील इमाम के समर्थन में लगाए थे नारे...

मुंबई। पिछले सप्ताह यहां आजाद मैदान में एलजीबीटीक्यू कार्यक्रम में जेएनयू छात्र शरजील इमाम के समर्थन में कथित रूप से राष्ट्र विरोधी नारे लगाने को लेकर मुम्बई पुलिस ने सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता उर्वशी चूड़ावाला पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया।चूड़ावाला के अलावा 50 अन्य पर भी भारतीय दंड संहिता की धारा-124 ए (देशद्रोह), 153 बी (राष्ट्रीय अखंडता के प्रति पूर्वाग्रहपूर्ण बयान), 505 (लोगों को उकसाने के लिए दिया गया बयान), 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।इससे पहले सोशल मीडिया पर एक एक वीडियो सामने आया था जिसमें चूड़ावाला एक फरवरी को एलजीबीटीक्यू कार्यक्रम में कथित रूप से नारे लगाते दिखे थे।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने दो फरवरी को इस संबंध में एक शिकायत दर्ज करायी थी। गौरतलब है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने को लेकर इमाम को बिहार के जहानाबाद से 28 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। 
शाहीन बाग पर हो रही लगातार फायरिंग के बाद बीएसएफ और रैपिड एक्शन फोर्स ने संभाला मोर्चा...

शाहीन बाग पर हो रही लगातार फायरिंग के बाद बीएसएफ और रैपिड एक्शन फोर्स ने संभाला मोर्चा...

नईदिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बाद अब सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। शाहीन बाग में रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात कर दिया और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान भी शाहीन बाग पहुंच गए हैं। आपको बताते जाए कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 52 दिन से धरना जारी है। 


इसके मद्देनजर सोमवार शाम इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात कर दिया गया है। वहीं, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान भी शाहीन बाग पहुंचे हैं। फोर्स की तैनाती एहतियात के तौर पर की गई है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार जब तक यह कानून वापस नहीं लेती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। हाल के कुछ दिनों से यहां फायरिंग की गई है। जिसकी दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।
पति-पत्नी के विवाद में महिला ने अपने दो मासूम बेटों की गला दबाकर कर दी हत्या, जाने कहा की है यह घटना

पति-पत्नी के विवाद में महिला ने अपने दो मासूम बेटों की गला दबाकर कर दी हत्या, जाने कहा की है यह घटना

तीसरे बच्चे की हत्या की बना रही थी योजना
हत्या के बाद बच्चों की लाश दफना दी थी पड़ोसी के सेफ्टिंगटैंक में 
रायपुर। जांजगीर जिले के ग्राम बिरगहनी में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। व तीसरे बच्चे की हत्या करने की योजना बना रही थी तभी घटना की जानकारी परिवार वालों को हो गई व महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। मिली  जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा स्थित ग्राम बिरगहनी में सोमवार की रात्रि अनीता यादव  का किसी बात को लेकर अपने पति बलराम यादव के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद आवेश में आकर महिला ने अपने दो बेटे व एक बेटी की हत्या का योजना बनाकर डेढ़ साल के बेटे व दो माह के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को पड़ोसी के घर शौचालय में छुपा दिया। वही अपने 6 साल की मासूम बेटी की हत्या करने की योजना बनाते समय घटना के बारे में परिवारजनों को पता चल गया व सारा मामला सामने आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पारुल माथुर,एसडीओपी एवं थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। व महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। 
मादन वन विभाग के पीछे महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जाने पूरी खबर

मादन वन विभाग के पीछे महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जाने पूरी खबर

कोरबा | पाली थाना क्षेत्र के मादन इलाके में एक विवाहित महिला ने मादन ग्राम पंचायत से लगे वनविभाग के पिछले हिस्से पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने किन वजहों से यह कदम उठाया है यह मालूम नहीं चल सका है।

पढ़ें : पति-पत्नी के विवाद में महिला ने अपने दो मासूम बेटों की गला दबाकर कर दी हत्या

आसपास के लोगो की माने तो मृतका मादन गाँव की रहने वाली रानी कंवर है। पुलिस ने शव को बरामद कर अस्पताल रवाना कर दिया है। बताया जा रहा हैं की आज सुबह रानी मतदान कर वापिस लौटी थी। उसकी ऊँगली में स्याही का भी निशान देखा जा सकता है और फिर सीधे फारेस्ट ऑफिस के पिछले हिस्से में चल रहे निर्माण कार्य वाली जगह पर पहुंची। यहां एक बहेरा नाम का पेड़ मौजूद है जिसमे उसने फंदा बनाया और गले में डालकर दीवार पर चढ़ फंदे पर झूल गई। बहरहाल उसके परिजनों को इसकी सूचना दी जा चुकी है वही उनसे किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया इसकी जाँच चल रही है।

 

 
 बिलासपुर कलेक्टर ने की 58 कर्मचारी को नोटिस जारी, कलेक्टर को मिली थी यह शिकायत, जाने पूरी खबर...

बिलासपुर कलेक्टर ने की 58 कर्मचारी को नोटिस जारी, कलेक्टर को मिली थी यह शिकायत, जाने पूरी खबर...

बिलासपुर। इस वक्त बिलासपुर से एक खबर सामने आ रही है की जिला कलेक्टोरेट में पदस्थ एक साथ 58 कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही उजागर हुआ है। जिसके बाद आज कलेक्टर ने एक साथ 58 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। इधर नोटिस मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 

मिली थी शिकायत-
जानकारी के अनुसार कलेक्टर संजय कुमार अलंग ने समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बता दें कि कुछ फरियादियों ने कलेक्टोरेट के समय पर नहीं आने की शिकायत की थी। इसके साथ ही अटेंडेंस में भी लापरवाही बरती जा रही थी। इसके बारे में पता चलते ही आज कलेक्टर ने एक साथ सभी 58 कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने कैंसर मुक्त भारत के लिए विजन तैयार किया, जाने क्या है पूरी खबर

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने कैंसर मुक्त भारत के लिए विजन तैयार किया, जाने क्या है पूरी खबर

कोरबा | विश्व कैंसर दिवस तक वेदांत मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन वीएमआरएफ  के बाल्को मेडिकल सेंटर, जो कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक अत्याधुनिक 170 बेड का अल्ट्रा.मॉडर्न, मल्टी-मॉडर्निड डायग्नोस्टिक  चिकित्सीय सुविधा अस्पताल है। वहां 6500 रोगियों का उपचार किया गया है। 2018 मेंं इसकी शुरुआत से अब तक ओपीडी में 25,000 से अधिक की रोगी आए हैं। 

अपनी स्थापना के बाद से बहुत कम समय में, बीएमसी ने जागरूकता सृजन, परामर्श, स्क्रीनिंग और उपचार के लिए मार्ग प्रदान करके हजारों लोगों के जीवन में एक खास मुकाम बना लिया है। आरंभ में छत्तीसगढ़ और आस-पास के राज्यों में सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू बाल्को मेडिकल सेंटर पूर्वी भारत के सबसे बड़े कैंसर अस्पतालों में से एक के रूप में उभरा है और भारत में एक विश्वसनीय उपचार केंद्र के रूप में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इसका श्रेय 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्टाफ  की चिकित्सा विशेषज्ञता, बेहतरीन सुख-सुविधा, इलाज का कम खर्च और मरीजों के इलाज के दौरान उनकी अच्छी देखभाल को जाता है।
वेदांता समूह के अध्यक्ष  अनिल अग्रवाल के कार्य सिद्धांत, जो स्थानीय समुदायों के समावेशी विकास के साथ हितधारक मूल्य को सम्मिलित करते हैं, का अनुसरण करते हुए बाल्को मेडिकल सेंटर ने खुद को तीन महत्वपूर्ण स्तंभों के लिए समर्पित किया है अर्थात् रोकथाम, स्क्रीनिंग और उपचार, जो कैंसर मुक्त समाज के स्वप्न को एक वास्तविकता बनाते हैं। अपने शुरुआती दिनों से, यह कैंसर की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाने, संचार के सभी रूपों का लाभ उठाने और मीडिया और अन्य समान विचारधारा वाले विशेषज्ञों के साथ साझेदारी करने में सबसे आगे रहा है।  एक महत्वपूर्ण दूसरे कदम के रूप में, अस्पताल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में स्क्रीनिंग कैंप का संचालन किया, विशेषज्ञों घर-घर तक पहुंचाया और सबसे सामान्य कैंसर. स्तन, गर्भाशय ग्रीवा और ओरल के लिए मुफ्त स्क्रीनिंग प्रदान की। नवंबर 2019 में लॉन्च होने के बाद से इन शिविरों में भारी भीड़ देखी गई है और पहले से ही हजार से अधिक रोगियों को लाभ हुआ है। बाल्को मेडिकल सेंटर की अध्यक्ष  ज्योति अग्रवाल ने कहा, श्वेदांता ग्रुप अपने सीएसआर फु टप्रिंट्स के साथ हमेशा अपनी सभी सीएसआर गतिविधियों को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ मिलाता है। स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में काम करते हुए, बाल्को मेडिकल सेंटर जिसे वेदांत ने छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में कैंसर की रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन की दिशा में योगदान करने के लिए स्थापित किया गया था।  ये समय-समय पर और समाज के हर क्षेत्र में, कैंसर की जल्द पहचान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्क्रीनिंग अभियान चलाता है।
एस वेंकट कुमार, मुख्य परिचालन अधिकारी, बाल्को मेडिकल सेंटर, ने पुनरू दोहराया कि, हम एक ऐसे समाज की परिकल्पना करते हैं जहाँ हर कोई कैंसर से मुक्त रहता है। यह सही अर्थों में तभी संभव है जब हम विश्व स्तरीय कैंसर देखभाल प्रदान करने के अलावा सावधानी पूर्वक स्क्रीनिंग और रोकथाम का रास्ता अपनाएं। आज बाल्को मेडिकल सेंटर देश में उन्नत विकिरण चिकित्सा, ब्रैकीथेरेपी, परमाणु चिकित्सा, सर्जरी, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, लक्षित चिकित्सा, रक्त से संबंधित विकार, प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी और दर्द और उपशामक के लिए एक पसंदीदा व्यापक कैंसर देखभाल सुविधा के रूप में उभरा है।
 
 मौसम में परिवर्तन के साथ हलाकान हुए लोग, कई राज्यों में कल से हो रही है हल्की बूंदा बांदी, जाने पूरी खबर...

मौसम में परिवर्तन के साथ हलाकान हुए लोग, कई राज्यों में कल से हो रही है हल्की बूंदा बांदी, जाने पूरी खबर...

रायपुर। बे मौसम बरसात से व् मौसम के परिवर्तन के चलते लोग हलाकान हो गए है खबर है की मौसम में हुए अचानक बदलाव के बाद छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश के कई शहरों में लगातार बारिश जारी है। वहीं, मौसम में बदलाव के बाद ठंड और घना कोहरा भी छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा इलाके में सुबह से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। वहीं, मध्यप्रदेश के जबलपुर में बादल छाए हुए हैं, साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। अचानक बदले मौसम ने लोगों को हलाकान कर दिया है। 

बता दे की-
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि मंगलवार-बुधवार को मध्यप्रदेश कई जिलों और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में बारिश की संभावना है। साथ ही यह भी कहा गया है कि बारिश के अगले दिन कई इलाकों में ओला वृष्टि भी हो सकती है। मौसम में हुए बदलाव के बाद एक बार फिर दोनों राज्य में ठंड और कोहरे की चपेट में आ सकते हैं।

किसानो हुए परेशान-
ठंड और बारिश के चलते किसान पहले ही हलाकान हैं और एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के चलते इस बार किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई एकड़ की फसलें चौपट हो गई है।
 राजधानी से फिर लापता हुआ एक नाबालिग, जाने पूरी खबर....

राजधानी से फिर लापता हुआ एक नाबालिग, जाने पूरी खबर....

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आय दिन चाकू-बाजी या अपहरण जैसे  मामले सामने आ रहे है इसी कड़ी में एक खबर टिकरापारा इलाके से आई है आपको बता दे की टिकरापारा निवासी पीडि़त 44 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का बेटा 12 वर्ष 3 माह को किसी ने 3 फरवरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुम इंसान का मामला दर्ज कर लिया है। 
राजधानी में युवक पर धारदार औजार से हमला, जानिए क्या है पूरा मामला...

राजधानी में युवक पर धारदार औजार से हमला, जानिए क्या है पूरा मामला...

रायपुर। बेवजह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार न्यू पेंशनबाड़ा निवासी नरहरि नियाल 36 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 31 जनवरी को अरविंद नगर न्यू पेंशनबाड़ा में परमेश्वर बघेल 25 वर्ष ने बेवजह प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्का व धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाया। इलाज के बाद युवक ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 5 फरवरी को स्वास्थ्य और पंचायत विभाग की लेंगे बैठक, जाने पूरी खबर

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 5 फरवरी को स्वास्थ्य और पंचायत विभाग की लेंगे बैठक, जाने पूरी खबर

रायपुर | पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 5 फरवरी को रायगढ़ में दोनों विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे 5 फरवरी को सवेरे 08:40 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े नौ बजे रायगढ़ पहुंचेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री सवेरे साढ़े 11 बजे रायगढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित नेत्रदाताओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों एवं प्राध्यापकों की बैठक लेंगे। वे दोपहर दो बजे रायगढ़ कलेक्टोरेट में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा खंड चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री सिंहदेव दोपहर तीन बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे रायगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री सिंहदेव शाम 05:50 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

आज दिनांक 4 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 4 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 4 फरवरी का राशिफल

मेष:काफी समय से कुछ निजी और घरेलू मसले आपके लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। अभी तक आप अपनी आमदनी और आय के स्रोत मजबूत करने में जुटे हुए थे। इस मामले में आत्मनिर्भर हो जाने के बाद यहीं सबसे जरूरी है कि शादी ब्याह या नौकरी के मामलों को देखें जिसे घर के छोटे सदस्यों को जरूरत है।

वृषभ:आपकी चिंताओं के कुछ बहुमुखी आयाम हैं। एक ओर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तो दूसरी जमीन-जायदाद और अन्य लेन देन के मसले भी पेंडिंग पड़े हैं। संतान या भाई-बहन के लिए भी कुछ सोच विचार करना है।

मिथुन:इस वक्त आपको अपने घटे हुए कोष को लेकर चिंता हो रही है। अनाप शनाप खर्च करने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अपने को दाता साबित करने के लिए उधार नहीं दें। हो सकता है लौट कर ही न आएं।

कर्क:आप काफी समय से अपने कामकाज या कारोबार को लेकर चिंतित हैं तो इस वक्त आपको जो मौका मिल रहा है उसे नहीं गवाएं। किसी न किसी व्यवसाय या अनुबंध से जुड़े रहेंगे तो भाग्य साथ देता रहेगा।

सिंह:हो सकता है कि आज आप किसी कानूनी विवाद या दूसरे किस्म के कोर्ट-कचहरी के चक्कर से निकलना चाहते हैं। अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण कागज पत्रों को संभालकर रखें। दोपहर बाद कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या:यह अच्छी बात है कि किसी नेतृत्व के मामले में लोग आपको आगे करना चाहते हैं। लेकिन आप जहां तक हो सके वाद-विवाद और बहस बाजी से दूर ही रहें। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।

तुला:आज के दिन आपका व्ययभार यानि निजी खर्च बढ़ेगा। परिवार के किसी अहम मुद्दे को लेकर घर में बहसबाजी हो सकती है। कुछ हद तक लोगों की भी आपको चिंता करनी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बनाने के लिए भी इस प्रकार खर्च करने जरूरी है।

वृश्चिक:किसी मामले में अगर आप कुछ ज्यादा बोल जाते हैं तो लोगों को आपकी पीठ पीछे आलोचना करने का अवसर मिल जाता है। बेहतर होगा आप कम बोलें और कामकाज के सिस्टम को अपनी नजर में रखें। जल्दी ही इसका परिणाम निकलने लगेगा।

धनु:आप हमेशा ही मध्यस्थता करने में सफल माने जाते हैं। आज भी किसी महत्वपूर्ण जगह पर आपका बीच में कूद पडऩा सफल हो जाए। अपने खर्च के लिए स्वअर्जित धन का ही इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में इस वक्त बदलाव के संकेत हैं अत: कोई भी काम सोच समझकर आगे बढ़ाएं।

मकर:आज आप अपने कार्यस्थल पर आने वाले सभी प्रकार के पत्रों का जवाब दें। एक तरफ आपकी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ लाभ के नए ऑफर भी आपको मिल रहे हैं। किसी प्रकार की एजेंसी या वितरण केंद्र के लिए अपनी सहमति देना फायदेमंद रहेगा।

कुंभ:आज जब कभी भी किसी काम को समय पर करने में कटिबद्ध रहते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। लोगों के बीच आपकी छवि भी एक काम के आदमी की तरह है। आज भी आप ऐसे प्रस्ताव के लिए तैयार रहे हैं।

मीन:काफी समय बाद आज आप राहत और प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आपका बिगड़ा शरीर भी कुद हद तक ठीक से चलता नजर आएगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति शांत और अपने काम में लगी हुई नजर आएगी। अपने आपको प्रभावशाली बनाए रखने मे कुछ विचार करना होगा।

    

 सब्जी में नमक हुआ ज्यादा तो बेटे ने मां के गाल में दांत से काटा,पढ़े पूरी खबर

सब्जी में नमक हुआ ज्यादा तो बेटे ने मां के गाल में दांत से काटा,पढ़े पूरी खबर

भिलाई । रिसाली सेक्टर निवासी एक युवक ने सब्जी में नमक ज्यादा होने की बात पर अपनी ही मां से मारपीट कर उसके गाल में दांत काट लिया। गुस्साए बेटे ने अपनी मां का गला दबाने की भी कोशिश की। घटना के समय घर पर मौजूद प्रार्थिया की बेटी ने बीच बचाव किया। शिकायत पर नेवई पुलिस ने आरोपित बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
सब्जी में नमक ज्यादा होने पर किया विवाद
पुलिस ने बताया कि रिसाली सेक्टर निवासी प्रार्थिया मीना बाई बघेल ने शनिवार की रात को अपने घर पर थी। रात में उसका बेटे तेज कुमार बघेल पहुंचा और खाना मांगा। प्रार्थिया ने उसे खाना दिया तो बेटे ने सब्जी में नमक ज्यादा होने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आरोपित बेटा काफी ज्यादा नाराज हो उठा और उसने अपनी मां से मारपीट शुरू कर दी।
बेटी लक्ष्मी ने मां को बचाया वरना...
आरोपित ने उसे जमीन पर पटककर उसके गाल में दांत काट लिया। प्रार्थिया के चिल्लाने पर उसकी बेटी लक्ष्मी बघेल दौड़कर उसके पास पहुंची और प्रार्थिया को बचाया। इसके बाद यह मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
 

एसएसबी के जवान ने खुद को मारी गोली, हुई मौत, जाने पूरी खबर....

एसएसबी के जवान ने खुद को मारी गोली, हुई मौत, जाने पूरी खबर....

कोण्डागांव। कोण्डागांव जिले के फरसगांव थानाक्षेत्र में एसएसबी के जवान जयकुमार ने खुद को रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद आसपास मौजूद अन्य जवानों ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कोण्डागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलिंग बुथ में जयकुमार नेताम नवागांव मतदान केन्द्र पर ड्यूटी दे रहा था। ड्यूटी के दौरान जवान ने अपनी रायफल से खुद को गोली मार लिया। जिसके चलते गंभीर स्थिति में आसपास के जवानों ने उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया था, जहां उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जवान ड्यूटी के दौरान सामान्य रूप में नजर आ रहा था, लेकिन अचानक ही उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मतदान केन्द्र में आसपास मौजूद मतदाता व अन्य लोगों की भिड़ एकत्रित हो गई।