BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
माघी पुन्नी पर श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डूबकी 9 फरवरी को, जाने पूरी खबर

माघी पुन्नी पर श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डूबकी 9 फरवरी को, जाने पूरी खबर

रायपुर | प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रदेश की खारून, महानदी, शिवनाथ, अरपा, केलो, सहित अनेक नदियों में भक्त सुबह से ही 9 फरवरी को पुण्य स्नान कर भगवान के दर्शन करेंगे।

पढ़ें : आज दिनांक 5 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ के महाकुंभ राजिम में भी माघ पुन्नी के अवसर पर विशाल माघ मेले का आयोजन किया गया है जहां प्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महानदी का पुण्य स्नान कर भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वर महादेव के दर्शन करेंगे। बसंत पंचमी से प्रारंभ हुआ कबीर पंथी मेले का आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दामाखेड़ा में आयोजित किया गया है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर महात्मा कबीर के दिये संदेशों को प्रचारित प्रसारित करने के साथ ही भजन कीर्तन में भाग ले रहे हैं। 

 

 
आज दिनांक 5 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 5 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज फरवरी का राशिफल

मेष:आज कार्यस्थल में साथियों का और घर मे अपने से छोटे सदस्यों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के करियर को लेकर हो रही चिंता आपको थोड़ी भागदौड़ करा सकती है। प्रियजन से दूरी होने पर फोन या ई मेल के जरिये उसे मिटाना मुश्किल नहीं होगा। यदि इससे भी बात न बने तो एक गिफ्ट भिजवा दीजिए।

वृषभ:आज ऑफिस में हर तरह की रुकावटों और अड़चनों को आप अपने सीनियर्स की मदद से हटाते रहेंगे। एसएमएस के जरिये कोई महत्वपूर्ण खबर मिलेगी। जायदाद के बारे में किसी डॉक्यूमेंट पर साइन करने से पहले सावधानी से काम लें।

मिथुन:आज आपको कुछ दिनों पहले खोई हुई कोई खास चीज मिल सकती है। किसी को बहुत पहले दिया गया उधार आज वापस मिल जाएगा। लेकिन खास बात यह है कि इसके अलावा भी दिन भर आपको कई सरप्राइज मिलते रहेंगे।

कर्क:आज आपका दिन कईं रंग बदलेगा। पहले नए काम में कुछ रुकावट महसूस करेंगे। लेकिन दिन बीतने के साथ साथ काम बनते नजऱ आएंगे। घर के छोटे सदस्यों के करियर की चिंता खत्म होगी। रूटीन के कामों में कुछ तब्दीली आएगी।

सिंह:आज आपके प्रॉपर्टी के मामले हल हो सकते हैं। कमाई में बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन साथ ही खर्च के बहाने भी मिल जाएंगे। लेखक और पत्रकार जैसे लोग, लोगों की नजऱों में चढ़ जाएंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपका पॉजिटिव मूड खराब से खराब माहौल में भी ताजगी भर देगा।

कन्या:आज आपका दिन चुस्ती से भरा होगा। आपके सहयोगी कुछ रिलैक्स मूड में रहेंगे और पहले से ज्यादा काम करने की इच्छा जताएंगे। बदलाव के तौर पर आप अपने अन्दर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे और कामयाब भी होंगे। फाइनेंशियल प्रॉब्लम का हल निकल आएगा।

तुला:आज सोसायटी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके लिए कोई आयोजन हो सकता है। हालांकि आज आपको सहयोगियों से किसी बात को लेकर समझौता करना पड़ सकता है। लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमें कोई नुकसान भी नहीं है। विरोधियों का सिर नीचा करने में आपको कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक:आज आप सोशल वर्क के जरिए कुछ उद्देश्य हासिल करेंगे। ऑफिस का माहौल काम के लिए बिल्कुल ठीक रहेगा। करियर के क्षेत्र में आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलता रहेगा। जूनियर्स के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

धनु:आज का दिन ऑफिस के वर्तमान माहौल में आपके लिए मन लगाना कुछ मुश्किल हो सकता है। माहौल को जिंदादिल बनाने की आपकी कोशिश कामयाब हो सकती है, बतर्शे आपके सहयोगी सहयोग करें। आज आपको जो भी मिलेगा, वह सिर्फ आपकी मेहनत का ही नतीजा होगा।

मकर:आज का दिन आपके लिए एग्जाम जैसा है। मेहनत से जो कुछ भी करेंगे, वह काफी अच्छा रिजल्ट लेकर आएगा। पार्टनर की मदद से आपको व्यवसाय में लाभ हो सकता है। पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है। बिजनस में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ:आज दिन की शुरुआत थोड़ा बेचैनी से होगी। जो काम आप करेंगे वह इसी बेचैनी के चलते होगा। ऐसे में महसूस होग कि आपने एक ही दिन में ढेर सारे लटके हुए काम निपटा लिए हैं। किसी कार्य के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन:आज आप किसी सौदे या लेन-देन के दौरान टेंशन न लें। बढ़ते खर्च को काबू मे करना काफी कठिन लगेगा, लेकिन थोड़ी सी इच्छा शक्ति से सब कुछ संभव है। दोस्तों के सहयोग से किसी बड़े प्रॉजेक्ट को फाइनलाइज कर सकेंगे।

 

मैरिज गार्डन के टॉयलेट में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म: डीजे की आवाज में दब गईं चीखें, 16 घंटे में 50 स्टॉलवालों की जांच कर आरोपी को पहचाना

मैरिज गार्डन के टॉयलेट में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म: डीजे की आवाज में दब गईं चीखें, 16 घंटे में 50 स्टॉलवालों की जांच कर आरोपी को पहचाना

जयपुर. यहां मुरलीपुरा स्थित मैरिज गार्डन में सगाई समारोह के दौरान 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से सोमवार को आरोपी स्टॉलवाले को पहचान लिया। कार्यक्रम में 500 मेहमान और 100 से ज्यादा अनजान लोग शामिल थे। 16 घंटे तक टीम ने बंद कमरे में शादी में शामिल हर अनजान की बारीकी से वैज्ञानिक जांच की। आरोपी के कपड़ों पर मासूम का खून मिला।
2 फरवरी की रात आरोपी ने दीदी की शादी में आई बच्ची के साथ टॉयलेट में मुंह और गला दबाकर दुष्कर्म किया था। टॉयलेट के आगे ही तेज आवाज में डीजे बज रहा था, इसलिए बच्ची के चीखने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। बच्ची वॉशरूम में गई थी, उसे अकेले देख आरोपी भी घुस गया था।
आरोपी ने खुद का बालाजी का भक्त बताया
जांच में सामने आया कि आरोपी राजू जयपुर में परिवार समेत रहता है और उसकी 11 साल की बेटी है। वीडियो रिकॉर्डिंग में ये भी सामने आया कि घटना के दौरान वह करीब 15 मिनट तक अपने स्टॉल से गायब था। वह वारदात से करीब एक घंटे पहले गार्डन के बाहर गया तो माथे पर बड़ा सा तिलक लगाकर आया। जब पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ की तो बार-बार माथे की तरफ इशारा करके रौब झाड़ा कि मैं बालाजी का भक्त हूं।
घटना के बाद आरोपी बाहर कुछ देर इधर-उधर घूमता रहा। फिर वापस काउंटर के पास बैठ गया। तलाश के दौरान जैसे ही बच्ची लहूलुहान हालत में मिली तो वह भी आम लोगों की तरह ही ‘भगवान ये क्या हो गया’ बोलने लगा।
डीसीपी ने सभी को अलग- अलग फुटेज खंगालने में लगाया
मैरिज गार्डन में मासूम से दरिंदगी की सूचना मिली तो डीसीपी कावेन्द्र सिंह सागर रविवार रात 10 बजे खुद मौके पर पहुंच गए। एडिशनल डीसीपी प्रकाश चंद शर्मा, एसीपी प्रमोद स्वामी, संध्या यादव, मुरलीपुरा एसएचओ रामवतार ताखर, एसएचओ विक्रम सिंह, एसएचओ रामकिशन बिश्नोई, डीएसटी प्रभारी देवेन्द्र, सीए इस्लाम खान और महिला एसएचओ सरोज धायल के नेतृत्व में टीमें बनाईं। सभी को अलग-अलग फुटेज और रिकॉर्डिंग खंगालने में लगाया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर गार्डन में काम करने वाले सभी 50 वर्कर को गार्डन में बंद करवा दिया। सभी की गहन जांच कराई। सोमवार शाम को आरोपी की पहचान हो गई।
कपड़े और शरीर की जांच करके मुख्य आरोपी तक पहुंचे
फोरेंसिक टीम ने बताया कि रविवार रात सवा 11 बजे बच्ची के साथ मैरिज गार्डन में दुष्कर्म की सूचना आई तो अधिकारियों को बताकर तुरंत मौके पर रवाना हो गए। मौके पर पुलिस ने शक के आधार पर गार्डन में काम करने वाले सभी 45 से 50 वर्कर को इकट्ठा कर रखा था। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर सभी वर्करों के कपड़ों की तड़के 4 बजे तक जांच की। अंधेरा होने के कारण 8 से 10 संदिग्धों को दिन में जांच करने के लिए थाने भिजवाया। इसके बाद दिनभर संदिग्धों के कपड़े और शरीर की वैज्ञानिक तरीके से जांच करके मुख्य आरोपी तक पहुंचे।
परिजन को लगा- बच्ची फिसल गई होगी
बच्ची की चाची ने बाथरूम में उसे लहुलुहान देखा। उन्हें लगा कि फिसल गई होगी होगी। एक महिला को मामला संदिग्ध लगा तो तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म की बात बताई, तो माता-पिता बदहवास हो गए।

 

केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़ी, अब ओवैसी भी पढ़ेंगे- योगी आदित्यनाथ

केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़ी, अब ओवैसी भी पढ़ेंगे- योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया है और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन औवेसी से भी ऐसा ही करने की उम्मीद की जाती है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है, जिसके मद्देनजर चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। आदित्यनाथ ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत विपक्ष इस बात को पचा नहीं पा रहा है कि जिन समस्याओं ने देश को जकड़ रखा है, उनका समाधान है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और अयोध्या मंदिर का भी जिक्र किया। आदित्यनाथ ने कहा कि केजरीवाल ने अब हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में आप औवेसी को भी यह पढ़ते हुए देखेंगे। निश्चित रूप से ऐसा होगा।
केजरीवाल ने सोमवार को एक न्यूज चैनल से कहा था कि उन्हें हिंदू होने के लिए भाजपा के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने मंच पर हनुमान चालीसा भी पढ़ी थी।
 

मशहूर गायक बादशाह सड़क हादसे में बाल-बाल बचे,पढ़े पूरी खबर

मशहूर गायक बादशाह सड़क हादसे में बाल-बाल बचे,पढ़े पूरी खबर

लुधियाना। मशहूर गायक बादशाह मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते तकरीबन 50 वाहन एक दूसरे से टकराते चले गए।
यह सड़क हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 1 पर सरहिंद और मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हुआ। हादसे के दौरान सिंगर बादशाह की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि एयरबैग्स के खुल जाने के चलते उन्हें कोई चोट नहीं लगी और वह सुरक्षित बच निकले।

उल्लेखनीय है कि थोड़े दिन पहले एक्ट्रेस शबाना आजमी की कार का भी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक्सिडेंट हो गया था। इस दुर्घटना में एक्ट्रेस गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
 

नगर पालिक निगम रायपुर: ठेकेदार ने भेजे कम सफाई कर्मी, लगा पंद्रह हजार का जुर्माना...

नगर पालिक निगम रायपुर: ठेकेदार ने भेजे कम सफाई कर्मी, लगा पंद्रह हजार का जुर्माना...

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के पंडित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 के क्षेत्र में निगम के अनुबंधित सफाई ठेकेदार राजू कष्यप द्वारा ठेका पद्धति से जारी सफाई व्यवस्था के तहत वार्ड हेतु निर्धारित 30 सफाई कामगारों के बजाये एक सप्ताह में तीन चार दिन केवल 12 ठेका सफाई कामगार सुन्दरनगर वार्ड हेतु भेजे। 18 सफाई कामगार अनुपस्थित रहे। 


यह स्थिति देखकर एवं इससे सफाई कार्य वार्ड में लगातार प्रभावित होते देखकर संबंधित सुन्दरनगर वार्ड पार्षद मृत्युंजय दुबे ने सघन भ्रमण के दौरान 18 सफाई कामगार कम सप्ताह में तीन चार दिन देखकर इसे लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की एवं जोन 5 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी को नियमानुसार तत्काल सफाई ठेकेदार को नोटिस देकर जुर्माना करने के निर्देश दिये। 

जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर ने जोन स्वास्थ्य विभाग की ओर से तत्काल सुन्दरनगर के अनुबंधित ठेकेदार राजू कष्यप को नोटिस जारी कर निर्धारित से कम संख्या में ठेका सफाई कामगार उपलब्ध करवाने पर 15 हजार रू. का जुर्माना लगाया एवं अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य के लिये व्यवस्था सुधारने की चेतावनी जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी। 
लाखो की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, आरोपी से तीन तोला सोना, 30 तोला चांदी सहित 70 हजार नगद जब्त

लाखो की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, आरोपी से तीन तोला सोना, 30 तोला चांदी सहित 70 हजार नगद जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त खबर मिल रही है की रायपुर और बेमेतरा जिले में लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर निगरानी चोर प्रदीप तिवारी को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 3 लाख रुपए का मशुरुका बरामद किया है। आरोपी अपने साथी लाला यादव के साथ मिलकर बेमेतरा समेत रायपुर में करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा की बड़ी चोरियों को अंजाम दे चुका है। 



बताया जा रहा है की रायपुर के खमतराई इलाके में तीन और बेमेतरा में अपने एक साथी लाला यादव के साथ मिलकर प्रदीप 15 लाख रुपए की चोरी किया था। इसका साथी लाल यादव को बेमेतरा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी पिछले तीन महीने से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपी रायपुर के रावाभाठा का रहने वाला है। इसके पास से 70 हजार नगद, तीन तोला सोना, 30 तोला चांदी, एक मोबाइल और चोरी के पैसे से खरीदा गया एक्टिवा पुलिस ने बरामद किया। आरोपी ने 84 हजार में एक्टिवा खरीदा था।

खमतराई टीआई रमाकान्त साहू के अनुसार-
बंजारी चौक के स्टाफ के द्वारा विगत 3 माह से उस इलाके में हो रही चोरियों के संबंध में निगरानी बदमाश प्रदीप तिवारी को पकड़ा गया। इससे बंजारी और ट्रांसपोर्ट नगर की तीन चोरी का खुलासा हुआ है। जिसमें उदल राम साहू, एक रेलवे टिकट काउंटर कर्मचारी और देवव्रत मेश्राम के घर की चोरियां शामिल है। आरोपी लाला देवार के साथ मिलकर करीब आठ दिन पहले बेमेतरा के एक लोहा व्यापारी के यहां 15 लाख रुपये की चोरी की थी। इस मामले में लाला देवार को बेमेतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है
दो पुरुष ने एक महिला को अपनी पत्नी होने का किया दावा, महिला थाने में मच गया हंगामा, जाने क्या है पूरा मामला...

दो पुरुष ने एक महिला को अपनी पत्नी होने का किया दावा, महिला थाने में मच गया हंगामा, जाने क्या है पूरा मामला...

 भोपाल। भोपाल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां महिला थाने में एक ऐसा मामला पहुंचा जिसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। यहां दो पुरुष एक ही महिला को अपनी पत्नी बताते हुए थाने पहुंचे, करोंद निवासी सेल्समैन पद पर कार्यरत एक व्यक्ति ने महिला थाने में शिकायत दी कि बरखेड़ी निवासी दूसरा व्यक्ति उसकी पत्नी को बार-बार फोन कर परेशान करता है और उसे खुद की पत्नी होने का दावा करता है। 


यह भी पढ़े-
वहीं जिस व्यक्ति पर आरोप लगा उसने पुलिस को बताया कि 2005 में महिला जब 18 साल की थी तब उसकी शादी महिला से हुई थी और उनकी 2 बेटी भी हैं, पुरुष ने दावा किया कि महिला उसे धोखा दे रही है, वो पहले भी घर से कई बार भागी थी, जिसकी उसने 2 बार थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। इस बार वो जब घर से भागी तो उसको पता चला की वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही है, जिसके बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंच गए, वहीं महिला का कहना है कि जो व्यक्ति उसे अपना पति बता रहा है वो उसे भाई मानती है, महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बच्चियों की देखभाल के लिए वो एक बहन के नाते कुछ दिन पुरुष के साथ रुकी थी क्योंकि उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी।

ये भी पढ़े-
वहीं, दूसरे पति का दावा है कि उसकी शादी 2019 में महिला से हुई थी जिसके उसने कागजात भी पुलिस को दिखाए, उस समय महिला ने अपनी उम्र दूसरे पति को 21 साल बताई थी, दोनों तरफ के दावे सुनकर पुलिस भी उलझन में पड़ गई जिसके बाद पुलिस ने तीनों लोगों को कोर्ट जाने की सलाह दी। अब दोनों ही व्यक्ति महिला को अपने साथ ले जाने से इनकर कर रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने महिला को गौरवी संस्था में भेज दिया है। अब कोर्ट में ही यह तय होगा कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ बोल रहा है।
हाईटेंशन टॉवर में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, 3 फरवरी की रात में घर से गायब था युवक, जाने पूरी खबर...

हाईटेंशन टॉवर में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, 3 फरवरी की रात में घर से गायब था युवक, जाने पूरी खबर...

कोरबा। दीपका के थाना अंतर्गत चैनपुर बसाहट का रहने वाले कामता सिदार पिता बैगा सिंह 18 की लाश आज तड़के गांव के बाहर ही मौजूद एक हाईटेंशन टॉवर से फंदे पर लटकती हालत में बरामद हुई है। आज तड़के इसकी खबर दीपका थाना को प्रेषित की गई थी जिसके बाद थाना स्टाफ घटनास्थल के लिए रवाना हो गया।

इस बारे में बताया जा रहा है कि कल यानी 3 फरवरी को रात करीब 9 बजे कामता बिना बताए घर से गायब था जबकि आज सुबह 4.5 बजे उसकी लाश हाईटेंशन टॉवर के निचले हिस्से से लटकती हालात में बरामद की गई। पुलिस अब इस बात की जांच में जुट गई है कि कमाता ने खुदकुशी की है या फिर कुछ और तथ्य इसके पीछे है, हालांकि पोस्टमार्टम के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी।

 

  जंगली हाथियों ने ग्रामीण को कुचल कर उतारा मौत के घाट, गावों में बढने लगा है आतंक...

जंगली हाथियों ने ग्रामीण को कुचल कर उतारा मौत के घाट, गावों में बढने लगा है आतंक...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा वन मण्डल के एतमानगर रेंज के कोरबी क्षेत्र में जंगली हाथियों के दल ने पिछली रात एक और ग्रामीण की जान ले ली।


आधिकारिक जानकारी के अनुसार पिछली देर रात करीब 12 बजे हाथियों ने रोदे पंचायत के खड़पड़ी बस्ती में नाथूराम साहू नामक ग्रामीण को अपने पैरों से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मिली कि केंदई रेंज के कोरबी सर्किल के आसपास कुछ दिन से हाथियों की उपस्थिति बनी हुई थी। एक सप्ताह पहले ही हाथी ने यहां एक व्यक्ति को पटककर मौत के घाट उतार दिया और एक महिला को बुरी तरह जख्मी किया था। घटना के बाद हाथियों पर नजर रखी जा रही थी और उत्पात को थामने का काम किया जा रहा था। बीती रात रोदे गांव में हाथी की आहट मिलने पर यहां के लोग सक्रिय हुए। उन्होंने अपने स्तर पर सतर्कता बरती और खुद को बचाने का प्रयास किया। हाथी मित्र दल के सदस्य एवं स्थानीय स्तर पर व्यवसाय करने वाले नाथू साहू ने हाथी को खदेडऩे की कोशिश की। उसे गांव से बाहर निकालने में जुट गया। इसी दरम्यान उपकेन्द्र के पास ग्रामीण हाथी के करीब आने के साथ जिंदगी से हाथ धो बैठा। यहां जंगली जानवर ने उसे सूंड में लपेटकर पटकने के बाद कुचल डाला। घटनाक्रम के दौरान हाथी की चिंघाड़ और ग्रामीण की चीख काफी दूर तक सुनाई दी। इससे आसपास के लोग सहम गए। आज सुबह मौके पर पहुंचने की हिम्मत कुछ लोगों ने जुटाई। वन अमला भी इसमें शामिल था। वन विभाग की ओर से वन्य प्राणियों के हमले में मौत पर दी जाने वाली तात्कालिक सहायता राशि रुपए 25 हजार मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मामले में परिजनों को कुल 6 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। शेष 5.75 लाख रुपए का भुगतान प्रकरण बनाने के बाद दिया जाएगा।
रायपुर महापौर: टूल्लू पंप चलाने वालों पर होगी अब सख्त कार्यवाई, पंप चलाने पर लगेगा 5600 रूपये जुर्माना, जाने पूरी खबर...

रायपुर महापौर: टूल्लू पंप चलाने वालों पर होगी अब सख्त कार्यवाई, पंप चलाने पर लगेगा 5600 रूपये जुर्माना, जाने पूरी खबर...

रायपुर। रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम मुख्यालय के तृतीय तल सभाकक्ष में निगम जलविभाग अध्यक्ष सतनाम सिंह, अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, कार्यपालन अभियंता अमृत मिशन यूके राठिया, कार्यपालन अभियंता जल बद्री चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता योजना राकेष गुप्ता सहित अमृत मिशन एवं जोनों के जल अभियंताओं की बैठक लेकर गर्मी के पूर्व गर्मी में राजधानी में सुगम जलापूर्ति सुनिश्चित करने तत्काल तैयारी प्रारंभ करने निर्देश देने आवश्यक बैठक ली। इस दौरान पार्षद  प्रमोद मिश्रा, अनवर हुसैन, पूर्व पार्षद  राधेष्याम विभार भी उपस्थित थे।


महापौर ढेबर ने सभी जोन के जलअभियंताओं को निर्देश दिये कि निगम द्वारा निर्धारित जुर्माना 5600 रू. प्रति हितग्राही लेकर अवैध नल कनेक्षनों को शत प्रतिशत संख्या में करारोपण करके करों की नियमानुसार कडाई के साथ वसूली निगम हित में प्राथमिकता बनाकर जोन स्तर पर राजस्व अमले के साथ अभियान चलाते हुए सभी वार्डो में सुनिश्चित करें। जलविभाग अध्यक्ष पनाग ने सभी जोनो के जलविभाग उपअभियंताओं को वार्डो में जलसंकट की षिकायत आने पर पानी को नल में टूल्लू पंप लगाकर निगम का पानी खींचने वाले लोगो के घरों में अभियान चलाकर टूल्लू पंप जोन स्तर पर सघनता से जप्त करना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये। अपर आयुक्त  लोकेष्वर साहू ने महापौर एवं जलविभाग अध्यक्ष को बताया कि गर्मी में आवश्यकतानुसार टैंकर से जलपरिवहन करवाने शासन के निर्धारित नियम अनुसार ऑनलाईन टेण्डर जारी किये जायेंगे। महापौर  ढेबर ने सभी अभियंताओं को वार्डो में तत्काल जल संकट ग्रस्त वार्डो के स्थानो को चिन्हित कर वहां पहले लोगो को गर्मी में जलउपलब्ध करवाने पेयजल टैंकर भेजना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। महापौर ने निर्देश दिये कि पहले उन स्थानों में टैंकर भिजवाये जहां पाईप लाईन नहीं है एवं पानी का पे्रषर नहीं है। ऐसे स्थानों को चिन्हित कर अमृत मिशन के अभियंतागण टीम भेजकर सर्वे करवाकर वहां आवश्यकतानुसार पाईप लाईन डालने एवं टंकी बनाने का प्रस्ताव दें ताकि जलसंकट का स्थायी निदान हो सके। 

महापौर ढेबर ने कहा कि गर्मी के दौरान राजधानी के 70 वार्डो में कही से भी पानी नहीं मिलने की जनशिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। न ही कही पर अनावष्यक मटका फोड़ आंदोलन होने चाहिए। जल संकट लापरवाही व अनावष्यक रूप से आने पर संबंधित जोन के जलविभाग के अधिकारीगण सीधे जवाबदेह रहेंगे। जलविभाग के सभी अभियंता फील्ड पर जाकर प्रतिदिन गंभीरता से जल समस्या सुने एवं मॉनिटरिंग कर जोन स्तर पर उसका त्वरित निदान व्यवहारिक रूप से करवाये। नागरिकों को सुगम जलापूर्ति हेतु वे कोई लापरवाही कदापि सहन नहीं करेंगे। जहां टंकी व पाईप लाईन है वहां व्यवस्थित रूप से पे्रशर के साथ मॉनिटरिंग कर नागरिको को टेल एण्ड तक जलापूर्ति करने का दायित्व सभी जोनो के जल उपअभियंतागण प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाये। 
रिकोकला में कन्तरा नाला में पुलिया निर्माण की मांग पुनः उठी, जाने पूरी खबर

रिकोकला में कन्तरा नाला में पुलिया निर्माण की मांग पुनः उठी, जाने पूरी खबर

भाटापारा | जनपद पंचायत कसडोल के अधीनस्थ ग्राम पंचायत रीको कला के निकट 150 मीटर का नाला स्थित है जो किया नाला मुख्य रास्ता मार्ग से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर लगा हुआ है। क्योंकि यह प्रमुख मार्ग उड़ीसा के भगवान जगन्नाथ प्रभु, भगवान नरसिंह नाथ, छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंग के गृह ग्राम सोनाखान, सत्य के मार्ग दिखाने वाले बाबा गुरु घासीदास जी की तपोभूमि गिरौदपुरी से होते हुए शबरी माता के सुप्रसिद्ध धार्मिक मेला स्थल शिवरीनारायण वह छत्तीसगढ़ की न्याय धानी स्थल उच्च न्यायालय को जोड़ने वाला या प्रमुख मार्ग है।

पुलिया का निर्माण नहीं होने से बरसात के दिनों में उन लोगों को अस्पताल तक लाने ले जाने के लिए आवागमन के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय जब नदी में पानी रहता है तब लोगों को अपना जीवन यापन करने के सामग्री लेने के लिए 28 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। यह पुलिया की मांग विगत 25 वर्षों से चली आ रही है। विगत वर्ष पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सर्वे कराया गया था जिसमें यह बताया गया कि पुलिया निर्माण के लिए कुल बजट 540 लाख रुपए है।। इश् कनतरा नाला पुल निर्माण के लिए बलौदा बाजार जिले के प्रभारी मंत्री एवं ग्रामीण पंचायत विकास मंत्री टी एस सिंहदेव जी से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्री शेख अलीमुद्दीन उर्फ रज्जू भैया एवं ग्राम पंचायत रीको कला के भूतपूर्व उपसरपंच राजीव अवस्थी ने सौजन्य मुलाकात की और ग्रामीणों को हो रहे समस्याओं से अवगत कराया जिस पर के बलौदा बाजार के प्रभारी मंत्री माननीय श्री टी, एस, सिंहदेव जी ने पुलिया निर्माण के संबंध में पीडब्ल्यूडी मंत्री माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी को पत्र लिखकर शीघ्र अति शीघ्र पुलिया निर्माण करवाने  की बात कही है।

 राज्य सरकार द्वारा IFS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि

राज्य सरकार द्वारा IFS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि

रायपुर। छत्तीसगढ़ से एक खबर सामने आ रही है जहां राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा के 25 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया है। महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से इन अधिकारियों को स्थानान्तरित किया गया है। इस आदेश के अनुसार पी व्ही नरसिंग राव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना, के पद पर अटल नगर नवा रायपुर में भेजा गया है, वहीं जे.ए.सी.एस राव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छग राज्य वनौ​षधि पादप बोर्ड, रायपुर में पदस्थ किया गया है। निचे देखे सूचि-

 
अगर आप भी चाहते है वॉट्सएप को हैक होने से बचाना,  तो अपनाए यह तरीका, फिर नहीं होगा वॉट्सएप हैक

अगर आप भी चाहते है वॉट्सएप को हैक होने से बचाना, तो अपनाए यह तरीका, फिर नहीं होगा वॉट्सएप हैक

नई दिल्ली। अक्सर लोगो द्वारा यह सुनाई में आता है की वॉट्सएप को हैक कर लिया गया इत्यादि तो अब डरिये नहीं क्योकि आज हम आपको एक ऐसी वॉट्सएप सेटिंग के बारे में बताने जा रहे है जिससे आपका वॉट्सएप कभी हैक नहीं हो सकेगा। आपको बता दे की अमेजन के फाउंडर जेप बेजोस के वॉट्सएप हैकिंग के बाद एप की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। वॉट्सएप हैक के कई मामले सामने आ चुके हैं। पहले भी वॉट्सऐप के ज़रिए जासूसी की खबर आई है। वॉट्सप की सिक्योरिटी में खामी होने का नुकसान 1।6 अरब यूजर्स को उठाना पड़ सकता है, जिसमें एक आप भी हो सके हैं तो अगर आप चाहते हैं कि आपका वॉट्सएप सिक्योर रहे और कोई उसे हैक ना कर सके तो आपको उसकी सेटिंग में कुछ खास बदलाव करने की ज़रूरत है। 


जानिए कैसे करे सेटिंग में बदलाव-
सबसे पहले आप अपने फोन का वॉट्सऐप ओपन करें। इसके बाद सेटिंग्स पर क्लिक करें, इसके बाद अकाउंट पर क्लिक करें। अब आपको टू-स्टेप वेरिफिकेशन का ऑप्शन नज़र आएगा। इस पर क्लिक करके इसे एनेबल करना होगा। इससे आप 6 अंकों का एक पिन क्रिएट कर सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि किसी भी नए फोन में वॉट्सऐप की सेटिंग करते हुए इस पिन की जरूरत होगी। टू-स्टेप वेरिफिकेशन कोड के ज़रिए पिन क्रिएट करने के बाद आपके पास ईमेल एड्रेस लिंक करने का ऑप्शन होगा। अगर आप कभी अपना पिन भूल जाते हैं तो वॉट्सअप आपके मेल पर वेरिफिकेशन लिंक भेज कर पिन की जानकारी दे सकता है 
किंग खान पर ईडी की बड़ी कार्यवाई: 70 करोड़ की संपत्ति की गई जब्त, जाने पूरी खबर...

किंग खान पर ईडी की बड़ी कार्यवाई: 70 करोड़ की संपत्ति की गई जब्त, जाने पूरी खबर...

मुंबई। इस वक्त किंग खान से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बता दे की रोजवैली पोंजी घोटाले में शाहरुख से जुड़ी कंपनी समेत तीन कंपनियों की 70 करोड़ से अधिक की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली गई है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मल्टीपल रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ यह कार्रवाई की है। अभिनेता शाहरुख खान आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के को ऑनर और डायरेक्टर हैं। इनमें तीनों कंपनियों के बैंक खातों में 16।20 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के रामनगर और महिशदल में 24 एकड़ जमीन, मुंबई के दिलकप चैंबर में एक फ्लैट, कोलकाता के ज्योति बसु नगर में एक एकड़ जमीन और रोजवैली समूह का एक होटल शामिल है। 



ईडी का कहना है कि-
रोजवैली घोटाला, शारदा पोंजी घोटाले से ज्यादा बड़ा घोटाला है। रोजवैली चिटफंड घोटाले में रोजवैली ग्रुप ने लोगों से दो अलग-अलग स्कीम का लालच दिया और आम लोगों का पैसा हड़प लिया। इसके जरिए कंपनी ने लोगों से 17,520 करोड़ रूपये लिए। जिसमें से 10,850 रु लोगों को वापस कर दिए गए और बाकी 6670 करोड़ राशि अभी भी लोगों को व्तरित नहीं की गई है।

यह पढ़े-
नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की क्रिकेट टीम है और इसके निदेशकों में अभिनेता शाहरुख खान, गौरी खान के साथ-साथ जूही चावला के पति जय मेहता शामिल हैं। ईडी ने 2014 में पीएमएलए के तहत नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके अध्यक्ष गौतम कुंडू और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। कुंडू को कोलकाता में एजेंसी ने 2015 में गिरफ्तार किया था। साल 2015 में आईपीएल में कथित विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के संबंध में शाहरुख खान से भी पूछताछ की गई थी। इसमें शक जताया गया कि अभिनेता ने लगभग नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (KRSPL) के शेयरों कम कीमत पर बेचा।
 
राजधानी के सुने मकानों में चोरों ने बोला धावा, ताला तोड़ कर लाखो का समान किये पार, जाने पूरी खबर...

राजधानी के सुने मकानों में चोरों ने बोला धावा, ताला तोड़ कर लाखो का समान किये पार, जाने पूरी खबर...

रायपुर। 5 सूने मकानों का ताला तोड़कर कमरे में रखे लाखों रूपए के सामान चोरी करने की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्रनगर स्थित शांति रेसिडेंसी सोसायटी में चोरों ने पांच अलग-अलग सूने मकानों का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर लाखों रूपए के सामान चोरी कर लिए हैं। जिन मकानों को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है वह बैंक मैनेजर व डॉक्टर का होना बताया जा रहा है। मकान मालिक किसी निजी काम से घर में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। जब वापस आए तो घर का ताला टूटा देखकर कमरे में प्रवेश किया तो घर के सारे सामान बिखरे पड़े हुए थे। घटना की सूचना राजेन्द्रनगर थाने में मकान मालिकों दी है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फूटेज की जांच में जुटी हुई है। 

रायपुर से प्रयागराज पहुंचे इंडिगो विमान यात्रियों का लगेज नहीं मिलने से हुआ हंगामा, जाने आखिर कहा गया समान...

रायपुर से प्रयागराज पहुंचे इंडिगो विमान यात्रियों का लगेज नहीं मिलने से हुआ हंगामा, जाने आखिर कहा गया समान...

विमान में लोड अधिक होने के चलते नहीं चढ़ाया गया था सामान

रायपुर। रायपुर से प्रयागराज जाने वाली  इंडिगो विमान में सवार 23 यात्रियों का सामान विमान में लोड अधिक होने के चलते नहीं चढ़ाया गया, जिसके चलते प्रयागराज पहुंचने पर यात्रियों ने सामान नहीं मिलने पर यात्रियों ने एयरपोर्ट में हंगामा कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से इंडिगो विमान में सवार होकर प्रयागराज पहुंचे यात्री उस समय एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया जब घंटों इंतजार करने के बाद भी उनका लगेज नहीं मिला। एयरपोर्ट में हंगामें के बाद पता चला कि इंडिगो प्रबंधन की लापरवाही के चलते उनका लगेज रायपुर में ही रह गया है व विमान में लोड अधिक होने के चलते सामान नहीं चढ़ाया गया है। घटना से नाराज यात्रियों ने इंडिगो प्रबंधन के खिलाफ प्रयागराज एयरपोर्ट में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। 
भारतीय क्रिकेट टीम: कोहली ने की पुष्टि, वनडे में पारी की शुरुआत करेंगे शॉ, जाने पूरी खबर...

भारतीय क्रिकेट टीम: कोहली ने की पुष्टि, वनडे में पारी की शुरुआत करेंगे शॉ, जाने पूरी खबर...

हेमिल्टन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि चोटिल शिखर धवन के स्थान पर वनडे टीम में शामिल किए गए पृथ्वी शॉ को बुधवार को न्यूजीलैंड के साथ होने वाले वनडे मुकाबले के लिए अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा और वह पारी की शुरुआत करेंगे। कोहली ने यह भी कहा कि शानदार फार्म में चल रहे लोकेश राहुल मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सम्भालेंगे।


कोहली ने यहां संवाददाताओं से कहा, रोहित का वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वनडे में पृथ्वी शॉ पारी की शुरुआत करेंगे जबकि लोकेश राहुल को मध्य क्रम में बल्लेबाजी करनी होगी। हम चाहते हैं कि वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सम्भालें। भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया। अब दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी और इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

टेस्ट सीरीज के लिए मंगलवार को टीम की घोषणा की गई। पिंडली की चोट के कारण रोहित टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह पृथ्वी शॉ को टीम में जगह मिली है। रोहित को न्यूजीलैंड के साथ हुए पांचवें टी-20 मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। इसके कारण वह टेस्ट तथा वनडे टीम से बाहर हो गए हैं। रोहित के स्थान पर मयंक अग्रवाल को वनडे टीम में जगह मिली है। मयंक टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं।

इस टीम में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी जगह मिली है, लेकिन उनका खेलना या ना खेलना फिटनेस पर निर्भर करता है। इशांत को दिल्ली में रणजी मैच के दौरान चोट लगी थी। टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी जगह मिली है। इसी तरह न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
राज्यसभा में उठी निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग, जाने पूरी खबर..

राज्यसभा में उठी निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग, जाने पूरी खबर..

नईदिल्ली। पूरे देश को दहला देने वाले निर्भया सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने के लिए व्यवस्थात खामियों को दूर करने की मांग करते हुए मंगलवार को राज्यसभा में कहा गया कि इस पर राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए।


सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन की चिंताओं से सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रियाओं में सभी को समान अवसर उपलब्ध होते है लेकिन इनका बेजा फायदा नहीं उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं को अपने दायित्व का पालन करना चाहिए। इससे पहले आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि निर्भया के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए, यह पूरे देश की मंशा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दोषियों को जुलाई 2019 को ही फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है लेकिन राज्य सरकार के अधीन जेल प्रशासन ने इसमें प्रक्रियायें पूरी नहीं की जिसके कारण देरी हो रही है।
 इलाज के बहाने डॉक्टर ने की 14 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, जाने कहा की है यह घटना

इलाज के बहाने डॉक्टर ने की 14 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, जाने कहा की है यह घटना

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रही है जहां मुढ़ियां मोहारा स्थित एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। प्रार्थीया की शिकायत पर पुलिस आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 354 घ और 12 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पढ़े पूरी खबर-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुढ़ियां मोहारा के सरकारी अस्पताल में पदस्थ 40 साल के डॉक्टर दुष्यंत वर्मा द्वारा एक 14 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ किया गया है। पीड़िता ने थाना पहुंच कर आरोपी डॉक्टर दुष्यंत के खिलाफ मामला दर्ज कराइ है। इस मामले का खुलासा होने पर लोगों में आक्रोश है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।