वैविध्य और समरसता भारत की सांस्कृतिक विशेषता है। वैदिक काल से ही देश समभाव को लेकर चला है। स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर सहित सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने इसे अक्षुण्ण रखने कठिन संघर्ष किया। इस विरासत को सहेजे रखने की जरूरत है। यह संक्रमण काल है। हमें खुशी है कि छत्तीसगढ़ में सुंदर सामाजिक सद्भाव के माध्यम से हम अपने पुरखों की इस विरासत को आगे ले जाने में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।
स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की 25 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भिलाई 3 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय चंद्राकर का पुण्य स्मरण करते हुए यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक मंदी है। रोजगार का गहन से संकट है। ऐसे में इन मुद्दों पर देश भर में चिंतन होना चाहिए लेकिन ऐसी बहस की जगह अनुत्पादक बहसों ने ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात की हमें गहरी खुशी है कि स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर जी के दिखाए मार्ग पर हम चल पा रहे हैं। कृषकों की कर्जमाफी और 2500 रुपये में धान खरीदी के माध्यम से कृषकों की स्थिति में सुधार तो हुआ ही, बाजार में भी मांग पैदा हुई जो छत्तीसगढ़ के बाजार के लिए संजीवनी साबित हुई। बीते साल भर में जो काम हुए, छत्तीसगढ़ी अस्मिता को सहेजने की दिशा में जो काम हुए, वो अपने पुरखों को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए खंदक की लड़ाई श्री चंद्राकर ने लड़ी। चाहे रेलवे का विकास हो या गंगरेल की बात हो। प्रदेश की विकास यात्रा में श्री चंद्राकर का बड़ा योगदान रहा। राजनीतिक जीवन की उनकी उपलब्धियों से परे पत्रकारिता में उनकी उपलब्धियां विलक्षण रहीं। उन्होंने 9 ओलिंपिक खेलों की रिपोर्टिंग की। दुनिया भर में भ्रमण किया और दुनिया भर में हो रहे नवाचारों से हमें परिचित कराया। उनके डिस्पैच बहुत शानदार रहे और उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से भी उन्होंने अपनी मातृभूमि की सेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी पीढ़ी तो उनके योगदान से परिचित है ही, नई पीढ़ी को भी उनके विचारों से अवगत कराने ऐसे कार्यक्रम बहुत उपयोगी होते हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www-cgsec-gov-in से ऑनलाइन निकाली गई मतदाता पर्ची को भी आयोग ने मतदान के लिए पहचान पत्र के रूप में मान्यता दी है। मतदाता पर्ची का प्रिंट-आउट आयोग की वेबसाइट से बहुत सरलता से निकाल सकते हैं।
इस तरह निकालें मतदाता पर्ची
आयोग की वेबसाइट www.cgsec.gov.in के मुखपृष्ठ (Homepage) पर दांयी ओर ‘मतदाता पर्ची निकालें’ लिखा हुआ आइकॉन बना हुआ है। इस पर अंग्रेजी में न्यू New लिखा टैग भी लगा हुआ है। इस पर क्लिक करने पर मतदाता के जिला, जनपद, ग्राम पंचायत, ग्राम और नाम की जानकारी भरने के लिए पेज खुलता है। मतदाता द्वारा स्वयं से संबंधित इन जानकारियों और नाम के पहले चार अक्षर टाइप कर ‘सर्च’ Search पर क्लिक करने से यह उस गांव में दर्ज एक जैसे नाम वाले मतदाताओं की सूची दिखाता है। सूची में सभी लोगों के नाम के आगे पिता या पति का नाम, वार्ड क्रमांक, आयु, लिंग, घर क्रमांक और एपिक नंबर भी प्रदर्शित रहता है। मतदाता अपने नाम के आगे दाहिनी ओर बने ‘विव’ View लिखे बॉक्स पर क्लिक कर मतदाता पर्ची को देखकर उसका प्रिंट ले सकते हैं।
रायपुर,राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर के नेतृत्व में पार्षदों के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि जनता ने आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। आप उनका ध्यान रखें। यदि आपके पास वे अपनी समस्या लेकर आते हैं, उनकी बातों को ध्यान से सुने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। राज्यपाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते अपना मोबाईल बंद न रखें।

लोगों की छोटी-छोटी समस्याएं होती है, वे आपसे ही संपर्क करेंगे, उनका फोन जरूर उठाएं, हो सके तो त्वरित समाधान करने की कोशिश करें। राज्यपाल ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखें। रायपुर शहर को स्वच्छता के लिए पहले भी पुरस्कार मिला है, यह प्रयास करें कि रायपुर को देश में स्वच्छता की श्रेणी में अव्वल स्थान मिले। इस अवसर पर सभी पार्षदों ने अपना परिचय दिया। पार्षदों ने राजभवन का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर सभी पार्षदगण उपस्थित थे।
आज 3फरवरी का राशिफल
मेष:ग्रहों के द्वारा ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि आपको इस समय हर काम को सोचसमझकर और धीरे-धीरे आगे बढ़ाना चाहिए। अगर आप जल्दबाजी या फिर तीव्रता से किसी काम को अंजाम देने की कोशिश करेंगे तो हो सकता है बात बिगड़ जाए। काम को स्थाई रूप से धीमी गति से करें।
वृषभ:अब आप अपने आपको भाग्यशाली कहने में अधिक इंतजार नहीं कर पाएंगे क्योंकि जल्द ही भाग्य आपके ऊपर मेहरबान होने वाला है। यदि आप किसी पुराने काम धंधे को बन्द करके नया काम खोलना चाह रहे हैं तो अच्छा लाभ होगा।
मिथुन:आज के दिन आपको ऐसा लगेगा कि जैसे बुरा वक्त अब टल गया है। अपने ही लोगों के बीच में जो हालत आपको झेलनी पड़ रही है, उसके लिए भी आप अब अधिक शर्मसार नहीं हो सकते, क्योंकि इसके जिम्मेदार और लोग भी हैं।
कर्क:अपने कार्यक्षेत्र या व्यापार में आज आपको अपनी बेहतर स्थिति और पहचान बनाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सिर्फ बात करने से या ऊंची ऊंची बातें करने से कोई बड़ा आदमी नहीं बन जाता है। नया साल तांबे के पाद से शुभ है।
सिंह:जिन घरेलू समस्याओं से आप जूझ रहे हैं उनको हल करने के लिए आपको कुछ सामाजिक संपर्क और लोगों से बातचीत करनी होगी। यह काम कुछ ऐसे हैं जो धन या हैसियत के बावजूद बिना दूसरों की मदद के हल नहीं हो सकते हैं।
कन्या:आज के दिन आपको अपने सामाजिक दायरे में उठने-बैठने से विशेष सम्मान हासिल हो सकता है। दोस्तों और मित्रों के प्रभावक्षेत्र में रहकर किसी संस्था की सदस्यता लेना आपके लिए हितकर होगा। अगर आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर रहे हैं तो उसके लिए भी उपचार केन्द्र में जाकर दवा कराएं।
तुला:इस समय आपके गिरते स्वास्थ्य पर सबकी नजर है यह कुछ ऐसा मामला भी हो सकता है जिसमें आप स्वयं लापरवाही बरत रहे हैं। सुबह जल्द उठकर सैर सपाटे का आनंद लेना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अगर आपका तनमन स्वस्थ्य रहेगा तो जीवन भी उमंग से भरा रहेगा।
वृश्चिक:अपने कामकाज को संवारने में आप आज के दिन कर्म से ज्यादा भाग्य पर भरोसा रख सकते हैं। किसी के कहने पर पूजापाठ तंत्रमंत्र का सहारा भी ले सकते हैं। लेकिन यह सब एक अस्थायी उपचार है। वास्तविकता यह है कि आपके कामकाज के तौर-तरीके लोगों को कम ही समझ में आते हैं।
धनु:आज आप किसी प्रकार के सौदे के कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए आतुर रहेंगे। यदि किसी की जमानत दे रहे हों तो उसमें सावधानी रखना जरूरी है। किसी ऐसे व्यक्ति की सहायता न करें जिसको आप पूरी तरह जानते न हों। किसी पुस्तकालय में जाने की बात पक्की हो सकती है।
मकर:आज के दिन अपने कामकाज में आपकी मजबूत स्थिति के लिए कुछ लोग आपको अपनी ओर खींचने की चेष्टा कर सकते हैं। यदि आप अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र को गम्भीरता से लें तो कहीं और जगह जाने या भटकने की जरूरत नहीं है। आप जहां भी स्थिर रूप से काम करेंगे वही जगह आपको फायदेमंद साबित हो जाएगी।
कुंभ:इस वक्त आपको समय के साथ स्वयं को भी बदलने की कोशिश करनी चाहिए। आप इन बातों पर गम्भीरता से ध्यान दें तो अपने करियर में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। दूसरों के मामलों को सुलझाने की बजाय अपनी समस्या देखें।
मीन:आज आप अपने अन्दर कुछ ताजगी और हल्कापन महसूस करेंगे। काफी दिनों से चल रहा मानसिक तनाव अब खुदबखुद गायब हो रहा है। अपनी मुश्किलों को नजऱअंदाज करके और अपने साथ घट रहे बुरे वक्त के दौर को भूलकर दोपहर बाद कुछ मन बहलाने की इच्छा भी जाग सकती है। कीर्ति वृद्धि कारक रहेगा।
रायपुर, घर के सामने खड़ी कार में एक्टिवा सवार युवकों ने आग लगा दिया। घटना की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मोमिनपारा आजाद चौक निवासी मो. इकतेदार हैदरी 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार को रात्रि 12 बजकर 30 मिनट के आसपास प्रार्थी ने एचएमटी चौक मोमिनपारा में घर के सामने अपनी रिच्ड कार क्रमांक सीजी 04 जेड एफ 2700 को खड़ा किया था। प्रार्थी को मोहल्ले वालों ने आवाज देकर बताया कि तीन अज्ञात एक्टिवा सवार लड़कों ने कार में आग लगाकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दज कर लिया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा आज संसद में पेश किए गए वर्ष 2020-21 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट शुतुरमुर्ग प्रवृत्ति का है जो मूलभूत समस्याओं से मुंह छिपाकर खुश होना चाहता है। इस समय देश में मांग की कमी है, जिसकी वजह से देश मंदी की ओर जा रहा है और इसके मूल में जनता की जेब में पैसों की कमी है। लेकिन वित्त मंत्री ने जनता तक पैसा पहुंचाने का कोई इंतजाम नहीं किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में लोगों की क्रय क्षमता बढ़ाने के लिए कोई नीति नहीं है। मंदी के दुष्चक्र से निकलना मुश्किल है। इस बजट से जी.डी.पी. वृद्धि, रोजगार वृद्धि सम्भव नहीं। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) और फूड प्रोसेसिंग इकाईयों को बढ़ावा देने और एथेनॉल के उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु कोई उपाय नहीं किए गए। बजट में रोजगार, युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए कोई भी ठोस प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे कोई उम्मीद बंधती हो। केन्द्र सरकार रेल्वे, भारतीय जीवन बीमा निगम जैसे सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर रही है, इससे देश में बेरोजगारी और अधिक बढ़ेगी। आयकर के नए स्लैब घोषित किए गए हैं, लेकिन इसमें विकल्प का प्रावधान देकर आयकर दाताओं, नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग को उलझा दिया गया है। किसानों की आय दोगुना करने और फाइव ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था का सपना दूर-दूर तक पूरा होता नहीं दिखता।
यह बजट जनता के साथ बड़ा छलावा है। बजट में बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी जैसी प्रमुख समस्याओं की अनदेखी की गई है। लोगों की जेब में पैसा नहीं है, इससे देश में वस्तुओं की मांग घटती जा रही है। पुरानी स्मार्ट सिटी का कोई अता-पता नहीं है और पीपीपी मॉडल पर नई स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही जा रही है। रोजगार कैसे पैदा होगा, मोदी सरकार बेरोजगारी के मसले को कैसे दूर करेगी। ये बजट आंकड़ों का मकड़जाल है ताकि अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। दो घंटे 40 मिनट के बजट में कुछ भी ठोस नहीं था। छत्तीसगढ़ को कुछ नहीं दिया गया।
श्री बघेल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करने को कहा है, लेकिन बजट में कोई विशेष उपाय नहीं किए गए हैं। किसानों को फसलों की सुरक्षा और पर्याप्त उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी मदद की जरूरत है। किसान पीड़ित हैं, लेकिन उनकी उपज के लिए एमएसपी सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी नहीं है। जो कुछ दिया गया है, वह कृषि उड़ान है, जो केवल कुछ बड़े किसानों को लाभान्वित करेगा। सोलह सूत्रीय कार्यक्रम किसी भी तरह से छोटे किसानों की मदद करने वाला नहीं है। बजट में दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कोई विशिष्ट विचार या कार्य योजना नहीं है। भारत की दो सबसे बड़ी समस्या-अर्थव्यवस्था में बेरोजगारी और मंदी का भी बजट में उल्लेख नहीं किया गया है। ऑटो सेक्टर, उद्योग क्षेत्र के लिए कोई राहत नहीं है। योजनाओं के कार्यान्वयन पर कोई स्पष्टता नहीं।
हम तो लम्बे अरसे से रायपुर एयरपोर्ट को अपग्रेड करने की माँग कर ही रहे थे। तीन मॉडल सेन्ट्रल लाॅ का पालन करने की सलाह राज्यों को दी गयी है। इसमें राज्यों की क्या स्थिति है, क्या आधारभूत आवश्यकता है, ये बात बिलकुल छूट रही है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2015 से बन रही है और अभी भी शीघ्र नीति घोषित करने की बात कर रहे हैं। इतने समय में तो तीन बैच इंजीनियरिंग पूरी कर लिए हैं। जी.एस.टी. के कारण छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ये चैकीदार सरकार नहीं जेबकतरी सरकार है। कुल मिलाकर जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं से खिलवाड़ किया है।
रामेश्वरम, आपने बॉलीवुड मूवी रन में कौआ बिरयानी का जिक्र सुना होगा। मगर हकीकत में भी एक होटल में ग्राहकों को चिकन की जगह कौवे का मांस परोसा जा रहा है। इस बात का खुलासा तमिलनाडु के रामेश्वरम में सड़क किनारे लगाए गए ठेलों पर की गई छापेमारी के दौरान हुआ।
खाद्य विभाग ने छापा मारा तो वे दंग रह गए। उन्होंने देखा कि चिकन की जगह दुकानदार उन्हें कौवे का मांस बेच रहे हैं। क्योंकि इसमें उनको ज्यादा मुनाफा होता है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 150 मरे हुए कौवे बरामद किए गए हैं। इस बात का पता रामेश्वर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद तहकीकात में चला।
पुलिस ने बताया कि जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि शिकारी कौवों को जहरीले चावल खिलाकर मार रहे थे। इसके बाद वे उन्हें कम कीमत में ठेले वालों को उपलब्ध करा थे। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार ऐसा काम कर रहे थे।
इससे पहले मुंबई, नोएडा और कोलकाता में चिकन या मटन के नाम पर कुत्ते और बिल्लियों का मांस परोसे जाने की खबर सामने आई थी।
अहमदाबाद, पति के अफेयर की खबर सुनकर किसी भी पत्नी का भड़कना लाजमी है। मगर पति की गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए खतरनाक रुख अख्तियार करना सही नही है। दरअसल अहमदाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें 22 साल की एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी की पत्नी पर तीन महिलाओं के साथ मिलकर प्राइवेट पार्ट्स में मिर्ची पाउडर भर देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं युवती का कहना है कि उसके पूर्व प्रेमी की बीवी ने उन पर एसिड फेंकने की भी धमकी दी है। मालूम हो कि महिला गिरीश गोस्वामी नाम के शख्स से प्रेम करती थी। दोनों पहले नारानपुर क्षेत्र में स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करते थे। बाद में उनके बीच कुछ अनबन हो गई थी। जिसके चलते दो सालों का प्रेम संबंध खत्म हो गया। मगर हाल ही में गिरीश ने युवती को फोन करके मिलने बुलाया। इस बात की भनक उसकी पत्नी को लग गई।
युवती का आरोप है कि पूर्व प्रेमी की पत्नी कुछ महिलाओं के साथ आई और उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च भर दी। वह दर्द से तड़पती रही मगर वो लोग उसका वीडियो बनाती रहीं। महिला ने उसे धमकी दी कि वो दोबारा से उनके पति से मिलने की कोशिश न करें, वरना वह उस पर तेजाब फेंक देगी। युवती की कंप्लेन पर तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 3 छात्रों ने ऐसी प्लास्टिक का आविष्कार किया है, जो 100 फीसदी बायोडिग्रेडेबल यानी कि नष्ट होने वाला है। आमतौर पर सिंगल यूज प्लास्टिक को नष्ट होने में 100 साल लगते हैं। वहीं, यह महज एक साल में नष्ट हो जाएगा। इसे रिसाइकिल कर प्रयोग में भी लाया जा सकता है। ऐसे में यह सिंगल यूज प्लास्टिक का भी बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस ईजाद के लिए एनआईटी में हुए 'पुकार गो ग्रीन फेस्ट' में छात्रों को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है।
छात्र निखिल वर्मा, कृष्णेंदु और निहाल पांडे ने इस प्लास्टिक को मक्के के आटे (स्टार्च) में ग्लसरीन और बेलेगर को मिलाकर बनाया है। यानी कि इसे अगर बाहर फेंक भी दें तो इससे न तो पर्यावरण को नुकसान है और न जानवरों को। इनका दावा है कि इसकी लागत मौजूदा प्लास्टिक से काफी कम है।
छात्रों ने बताया कि उन्हें इसे बनाने में तीन महीने का वक्त लगा। इसके बाद लैब में परीक्षण किया गया, जिसमें यह टेस्ट सफल रहा। छात्र निखिल वर्मा बताते हैं कि हमने इसे कॉम्पिटिशन के लिए तैयार किया था, लेकिन अब हम इसे आगे ले जाएंगे और बाजार में लाएंगे
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने रंजीत को उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुई। रंजीत बच्चन अपने एक दोस्त आशीष श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जब वह ग्लोब पार्क से निकल रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। हादसे में रंजीत के दोस्त आशीष भी घायल हुए हैं। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
रंजीत बच्चन हजरतगंज के ओसीआर बिल्डिंग में रहते थे। वह समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डीसीपी मध्य दिनेश सिंह ने बताया कि आज सुबह टहलने के लिए रणजीत अपने घर से निकले थे इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने रणजीत पर हमला किया है मामले की जांच की जा रही है और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की भी उनके ही घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी।
रायपुर,राज्य के सबसे बड़े विश्वविद्यालय ने इस वर्ष होने वाली वार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है जिसके अनुसार इस वर्ष स्नातक स्तर की परीक्षा 3 मार्च से चालू हो रही है
इस वर्ष वार्षिक परिक्षये जल्द चालू हो रही है अप्रैल अंत तक सभी परिक्षाए समाप्त हो जाएगी जिसके कारण समय पर परिणाम आने की उम्मीद की जा सकती है
देखे समय सारणी :-
आज 2 फरवरी का राशिफल
मेष:आज अधिक उतावलेपन से कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां खराब हो सकती हैं इसलिए काम धीरे-धीरे ही निपटाएं। पैसों के लेन-देन के मामले में सफलता के साथ साथ खर्च के नए कारण भी पैदा हो सकते हैं। सामाजिक उत्तरदायित्व के कारण खर्च बढऩे की संभावना है।
वृषभ:आज ऑफिस में अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति संवेदनशील रहेंगे। किसी प्रकार की बहसबाजी से बचें और दूसरों की भावनाओं को चोट न पहुंचाएं। पैसा बचाने के लिए हर संभव काम करें।
मिथुन:आज भाग्यवर्धक दिन है, इसलिए इसका पूरा फायदा उठाएं और कोई भी पल व्यर्थ न गवाएं। ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आपकी योजना के अनुसार कार्य संपन्न होगा।
कर्क:आज दोपहर बाद कुछ टेंशन कम होगी। बिजनस में लाभ भी होगा। साहित्य में रुचि बढ़ेगी और पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण सफलता धन लाभ देगी। भूमि जायदाद से लाभ होगा। ज्ञान विज्ञान में बढ़ोत्तरी होगी।
सिंह:आज दिन अच्छा गुजरेगा लेकिन दोपहर में कुछ शरारती लोग आपके काम में टांग अड़ाने की कोशिश कर सकते हैं। सीनियर लोगों की मदद से समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी। धीरज से काम लें। पारिवारिक विवादों से बचना कठिन होगा।
कन्या:आज दोपहर बाद ही योजनाएं फायदा पहुंचाने लगेंगी। पारिवारिक असुविधाएं व घर से जुड़े कष्टों का हल खोजना आवश्यक होगा। मिलजुलकर सबका सहयोग लेना ही फायदेमंद साबित होगा। काम मे व्यस्तता तो बढ़ेगी लेकिन उसका लाभ आपके सारे तनाव को दूर करेगा।
तुला:आज दोपहर तक किसी कारण से परेशानी हो सकती है, लेकिन शाम तक उसका हल निकालने से खुशी भी उतनी ही मिलेगी। शुभ कार्य के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ेगा, इसलिए जल्द से जल्द जुट जाएं। बौद्धिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक:आज किसी से उल्टा सीधा कहने से आपकी पर्सनैलिटी पर ही बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए आज जुबान को काबू में रखना ही फायदेमंद होगा। मन की चंचलता पर अंकुश रखकर ही नई समस्याओं का समाधान अच्छी तरह से कर पाएंगे।
धनु:आज का दिन महत्वपूर्ण है, दोस्तों और मित्रों का सहयोग और साथ बढ़ेगा। काम में आने वाली रुकावटें दूर हो जाएंगी, परन्तु दूसरों के मामलों में बिना वजह अपनी राय देने से बचे रहें। विसंगतियां समाप्त होती जाएंगी। मनपसंद काम में कामयाबी मिलने से खुशी बनी रहेगी।
मकर:आज का दिन कुछ हटकर काम करने का है। कल की मौजमस्ती आपके आज पर टिकी है, तैयार रहें। आने जाने में बाधा नहीं आएगी। पर्सनैलिटी का प्रभाव बनाए रखें। परिवार की उम्मीदें बढ़ेंगी। रिजल्ट अच्छा आएगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त करने की चिंता रहेगी।
कुंभ:आज आपका शरीर अस्वस्थ हो सकता है। इसलिए खानपान पर ध्यान दें। योजनाएं पूरी कर लेंगे। संयोगवश सभी प्रकार के कठिन काम खुद ही बनते जाएंगे और सफलता से हैरानी होगी। बिना प्रशिक्षण के भी आप बहुत जानकारी रखते हैं।
मीन:आज दोपहर के बाद खर्च के मौके सामने आएंगे। किसी अभद्र व्यक्ति के कारण मूड खराब हो सकता है। अपने मान सम्मान को बचाकर रखना पड़ेगा। परिवार में शांति रहेगी। प्रिय के साथ एकांत के पल गुजारने से रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी वस्तु के लौट आने की खुशी होगी।
जगदलपुर । जिले के साढ़गुड़ इलाके में एक युवती को अगवा कर गैंगरेप करने की सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि इस वारदात को अंजाम देने में 5 युवक शामिल थे जिन्होने मिलकर एक युवकी की आबरू लूट ली।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इन आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस की मामले की जांच में लगी है।
कोरिया । कोरिया जिले से एक खबर सामने आई है । जानकारी मिली है कि जनपद पंचायत भरतपुर में निलंबित प्रधानपाठक प्रभूराम बेनवंश ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार निलंबित प्रधानपाठक प्रभुराम बेनवंश प्राथमिक शाला छिरहाटोला में पदस्थ था। शिक्षक पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में हंगामा और अधिकारियों से बहस की थी जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी और कलेक्टर ने निलंबित कर दिया था।
बीजापुर । बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रही है । बताया जा रहा है कि फरसेगढ़ CAF कैम्प के जवान ने अपने साथी जवानों पर गोली चला दी है । इस घटना में एक जवान की मौत हो गई है और एक जवान घायल है। इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने घटना की पुष्टि की है, नोंरी मिली है की जवानों के बीच विवाद की स्थिति पैदा होने के बाद आरोपी जवान दयाशंकर शुक्ला ने अपने सर्विस रायफल से दो जवानों पर गोली चला दी और खुद को भी गोली मार ली । जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद जवानों में अफरातफरी मच गई है। इस घटना में जवान रविरंजन सिंह की मौत हो गई है, और जवान मो. शकील और दया शंकर शुक्ला घायल हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रायपुर पहुंचे हुए थे आपको बता दे की एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण चैस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

एमएस धोनी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के साथ विमानपत्तन निदेशक राकेश सहाय से मुलाकात कर शतरंज का खेल खेला। इस दौरान उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी और एयरपोर्ट की भूरी भूरी प्रशंसा की।
रायपुर | छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में प्रस्तुत देश के बजट को सर्वहितैषी व देश के विकास को तेज गति से आगे बढ़ाने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ कारोबार को मजबूत करने की दिशा में इस बजट में फोकस किया गया है।
पढ़ें : अब ऑनलाइन हुई शराब, घर बैठे मंगा सकते है कोई भी ब्रांड
कृषि बाजार को उदार व खेती को प्रतिस्पर्धी बनाने तथा कृषि आधारित गतिविधियों के लिए सहायता का प्रावधान सरकार की किसान हितैषी स्पष्ट नीति को प्रदर्शित करता है।साथ ही उन्होंने कहा कि 5 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री करना सरकार का बड़ा जनहितैषी निर्णय है। मध्यमवर्गीय परिवार को सरकार के इस निर्णय से बड़ी राहत मिलेगी।
बृजमोहन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने गांव,गरीब और किसानों की इस बजट में विशेष रूप से चिंता की है। किसानों के लिए 16 सूत्रीय फार्मूले के साथ आगे बढ़ते हुए 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की तरफ सरकार का यह मजबूत कदम है।
उन्होंने कहा कि महिला किसानों के लिए धनलक्ष्मी योजना की शुरुआत एक बड़ा काम है। फल और सब्जी जैसे जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों की ढुलाई के लिये किसान रेल शुरू करना किसानों के लिए फायदेमंद होगा। इसके तहत इन उत्पादों को रेफ्रिजरेटेड डिब्बों में ले जाने की सुविधा होगी। इसकी माध्यम से किसान सीधे बाजार तक अपनी पहुंच बना सकेगा। साथ ही कहा कि मनरेगा योजना से चारागाह को जोड़ना तथा दुग्ध उत्पादन 2025 तक दोगुना करने का लक्ष्य सरकार का अच्छा निर्णय है।
शिक्षा के लिए 99 हजार तीन सौ करोड़ का बजट में प्रावधान यह बताता है कि सरकार की भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य को लेकर कितनी संवेदनशील है।
24000 किलोमीटर इलेक्ट्रिक रेल लाइन का निर्माण ट्रांसपोर्ट के लिए 1.70 लाख करोड़ का निवेश निश्चित रूप से देश के विकास को पंख लगाने वाला है।
बृजमोहन ने कहा कि देश की जनता ने जिस उम्मीद के साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनाई हैं वह सरकार पूर्णता जनता के उम्मीदों पर खरी उतरी है। वह पूरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ देश की सेवा कर रही है। हमे उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा यह भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर होगा।
डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में एमएमसी जोन (महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़) के नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। एमएमसी जोन में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, कवर्धा, मध्यप्रदेश के बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, महाराष्ट्र के भंडारा, गोंदिया, नागपुर और गढ़चिरौली जिलों की सीमाओं में नक्सली विरोधी अभियान की समीक्षा की गई। श्री अवस्थी ने राजनांदगांव और कवर्धा के पुलिस अधिकारियों से महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से लगे इलाकों में नक्सली मूवमेंट की जानकारी ली। उन्होंने आईजी और राजनांदगांव, कवर्धा पुलिस अधीक्षक को आगामी 5 माह की नक्सल विरोधी रणनीति बनाने के निर्देश दिये। श्री अवस्थी ने निर्देश दिये कि राजनांदगांव में आईटीबीपी और जिला फोर्स की मदद से, कवर्धा में छत्तीसगढ एसटीएफ, सशस्त्र बल और जिला बल के माध्यम से तेज ऑपरेशन चलाया जाए। डीजीपी ने कहा कि आज की बैठक के एक सप्ताह बाद वे स्वयं राजनांदगांव और कवर्धा में बैठक लेकर निर्देशों के परिपालन में ऑपरेशन की रणनीति की समीक्षा करेंगे। श्री अवस्थी ने नक्सलियों के विरुद्ध तेज ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिये। बैठक में आईजी श्री विवेकानंद, ज्वाइंट डायरेक्टर आईबी श्री जयदीप सिंह, कवर्धा, राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक और एसआईबी के अधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर | गौठान के गोबर से बने कम्पोस्ट, दिये और अन्य उपयोगी सामानों को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब दुर्ग जिले में समूह की महिलाएं गोबर से गमले तैयार कर रही हैं। इन गमलों को नर्सरी में विक्रय किया जाएगा। नर्सरी के लिए यह गमले काफी उपयोगी होंगे क्योंकि गोबर में जैविक खाद के काफी गुण होते हैं,इसके अलावा इसमें काली, पीली मिट्टी और भूसे का भी उपयोग किया जा रहा है।
पढ़ें : अब ऑनलाइन हुई शराब, घर बैठे मंगा सकते है कोई भी ब्रांड
इन सबके मिश्रण से पौधे के लिए खाद का अच्छा स्रोत तैयार होता है। अतः पौधे के पोषण की जरूरतें गमले से ही पूरी हो जाएंगी। उल्लेखनीय है कि जिले के पाहंदा के समूह की महिलाओं ने अब तक 30 क्विंटल कंडे एवं जैविक खाद का विक्रय कर लिया है। अब गोबर के गमले बनाकर वे नई व्यावसायिक संभावनाओं की दिशा में बढ़ रही हैं।
माडल गौठानों में नवाचारों के माध्यम से महिला स्वसहायता समूहों को अधिकतम अवसर देने के लिए दुर्ग जिले के पाहंदा, ढौर, अमलीडीह, बोरवाय, ढाबा जैसे माडल गौठानों में गोबर के गमले बनाये जा रहे हैं। इसके लिए जिला पंचायत ने महिला स्वसहायता समूहों को प्रशिक्षण दिया है और बाजार भी चिन्हांकित किया गया है। दिल्ली से जलशक्ति मंत्रालय के लिए गठित टास्क फोर्स ने पाहंदा माडल गौठान में इन गमलों को देखा तो वे काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचार से ही आर्थिक सशक्तिकरण होता है। कई बार आप अपने बीच के संसाधनों से ही ऐसी चीजें बना सकते हैं, जो आपके लिए भी काफी उपयोगी होती हैं और जिसकी व्यावसायिक संभावनाएं भी होती हैं।
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि हर गौठान के परिवेश की जरूरतों के मुताबिक अलग तरह का नवाचार अपनाया जा रहा है ताकि स्वसहायता समूहों को विस्तारित बाजार मिल सके, वे अपने आसपास के साधनों से ही ऐसी चीजें बनाएं जिसकी व्यावसायिक संभावनाएं अधिक हों, इसके लिए हम प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहे हैं और बाजार लिंकेज की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं।






















