नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मां-बाप ने किया बेटे को शराब पीने से मना, तो बेटे ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जाने कहा की है यह घटना

मां-बाप ने किया बेटे को शराब पीने से मना, तो बेटे ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जाने कहा की है यह घटना

कोरबा। दीपका थानांतर्गत ग्राम नोनबिर्रा में मां-बाप द्वारा शराब पिने से मना करने पर कल अपारान्ह युवक ने अपने कमरे में पंखे के हुक में नयलोन की रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर उसमें लटकर अपनी जान दे दी। दीपका पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


जानाकरी अनुसार ग्राम पंचायत नोनबिर्रा के कनौजपारा निवासी युवक नरेंद्र कुमार सिंह गोड़ उम्र 19 पिता सुखसिंह गोड़ इन दिनों घर का कोई एवं बाहर भी कोई रोजगार नहीं करता था। बल्कि आये दिन वह मदिरा सेवन का नशे में धूत रहता था। कल भी दोपहर 3 बजे के लगभग मदिरापान कर घर पहुंचा। जिसके बाद वह पुन:मदिरापान के लिए जाने की इच्छा व्यक्त करने लगा। जिसके लिये वह पैसे की मांग परिजनों से करने लगा था। उसके द्वारा जीद्द करने पर मां-बाप ने उसे मदिरापान करने से मना किया और उसे समझाईश देना शुरू किया।

बताया जाता है कि परिजनों की समझाइश जिद्दी युवक को नागवार गुजरी और अपरान्ह 4 बजे के लगभग अपने कमरें में नाराज होकर बिना खाए-पीए चला गया। जिसके बाद उसने कमरें में लगे पंखे के हुक में नैलोन की रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर उसमें लटक गया। जानकारी के अनुसार 4.30 बजे के लगभग परिजनों ने देखा की वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। जिसे फं दे से उतारा गयाए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दीपका पुलिस ने मृतक के चाचा, महेश सिंह गोड़ उम्र 50 पिता सुफेद सिंह गोड़ की सूचना पर मर्ग क्रमांक 9-20 कायम कर शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।
 रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर, टीम इंडिया को एक बड़ा झटका, जानिए क्या थी वजह...

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर, टीम इंडिया को एक बड़ा झटका, जानिए क्या थी वजह...

इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम से एक बड़ी खबर सामने आई है खबर है की रोहित शर्मा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। चोट के चलते उन्हें सीरीज से बाहर किया गया है। वहीं उनके टीम से बाहर होने से भारत को बड़ा झटका लगा है। 

 
ज्ञात हो की-
 न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवे और अंतिम टी20 मैच के दौरान रोहित शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव के चलते बाहर हो गए। उनकी जगह में केएल राहुल ने कप्तानी की। पांचवे मैच में कप्तान कोहली को आराम दिया था। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। वहीं आज रोहित शर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया । बता दें कि रोहित शर्मा के अलावा ओपनर बल्लेबाल शिखर धवन भी चोट के चलते अभी टीम से बाहर चल रहे हैं
जामिया में धरना स्थल पर फिर चली गोली,स्कूटी सवार दो संदिग्ध फरार

जामिया में धरना स्थल पर फिर चली गोली,स्कूटी सवार दो संदिग्ध फरार

नईदिल्ली। सीएए के विरोध में जामिया मिल्लिया विविद्यालय के गेट नं.5 पर चल रहे धरना स्थल पर रविवार देर रात स्कूटी सवार लोगों ने फिर फायरिंग कर दी। सूत्रों के अनुसार जामिया विविद्यालय के गेट नं.5 पर सीएए व एनआरसी व एनपीआर के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है। रविवार देर रात लाल रंग की एक स्कूटी पर सवार होकर कुछ लोग आए और अचानक फायरिंग कर दी।


फायरिंग से धरनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। धरना स्थल पर मौजूद लोग जब तक आरोपियों तक पहुंच पाते तब तक आरोपी स्कूटी के साथ फरार हो गए। फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के विरोध में छात्रों ने जामियानगर थाने का घेराव कर लिया और गोली चलाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र वापस लौटने लगे।

छात्रों ने बताया कि स्कूटी चला रहे लोगों ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी थी। स्कूटी का नंबर 1532 बताया जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया। थाने के बाहर लगातार छात्रों की भीड़ बढ़ती जा रही थी और वे दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। घटना को लेकर जामिया समन्वय समिति ने अपना बयान जारी किया है। समिति ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि गेट नंबर पांच के पास दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। 

जामिया और शाहीन बाग में फायरिंग की इससे पहले दो घटनाएं हो चुकी हैं। पहली घटना 30 जनवरी की है जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एक शख्स ने गोली चलाई थी। दूसरी घटना 1 फरवरी को शाहीन बाग में हुई थी। शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ जारी प्रदर्शन स्थल से कुछ ही दूरी पर कपिल नाम के एक शख्स ने हवाई फायरिंग की थी। उसका कहना था, देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी। फिलहाल उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस उससे घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। 
राजधानी में 2 किमी तक ट्रैफिक सिपाही को बोनट पर बिठा भगाता रहा कार, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

राजधानी में 2 किमी तक ट्रैफिक सिपाही को बोनट पर बिठा भगाता रहा कार, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

नईदिल्ली। कागजातों की जांच से बचने के लिए भागा एक युवक बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बैठाकर अंधाधुंध गति से कार को दो किलोमीटर तक दौड़ाता रहा। बेखौफ आरोपी का दोस्त रूह कंपा देने वाले तमाशे का बेधड़क होकर वीडियो बनाता रहा। रविवार को वीडियो वायरल हुआ तो दिल्ली पुलिस में बवाल मच गया। फिलहाल पीडि़त ट्रैफिक सिपाही से हकीकत मालूम करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


घटना बीते साल नवंबर की है। वीडियो मगर रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होते ही सबसे पहले हड़कंप मचा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में। अभी तक जांच में जो कुछ तथ्य सामने आये उनके मुताबिक, वीडियो दिल्ली के नांगलोई चौक इलाके का है। सड़क पर अंधाधुंध इधर-उधर दौड़ रही कार के बोनट पर जान बचाने को चीख-चिल्ला रहे सिपाही का नाम सुनील पता चला है।
 
 
दिल्ली पुलिस के ही सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रही कार को ट्रैफिक पुलिस वालों ने नांगलोई चौक पर जांच के लिए रोकना चाहा था। इसी कोशिश के दौरान पुलिस से बचने और पुलिस वालों को सबक सिखाने की नीयत से आरोपी कार चालक ने सिपाही सुनील को कार की स्पीड कम करके पहले तो बोनट पर चढऩे का मौका दिया, उसके बाद कार की गति बेतहाशा बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। इस पूरे तमाशे का वीडियो कार चालक के दोस्त ने खुद ही बनाया।

अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर दो महीने बाद रविवार को वायरल हो गया। सूत्र बताते हैं कि, वीडियो अगर बाहर न आया होता तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इस मामले पर शायद कोई संज्ञान नहीं लेती। पुलिस अफसरों की दलील होती कि, चलो कोई नुकसान तो नहीं हुआ। सिपाही सुरक्षित बच गया। यही क्या कम है। हालांकि, अब वीडियो का जिन्न बाहर आने पर इस पूरे मामले की लीपापोती करने की जुर्रत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस महकमा नहीं कर पा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
 एआईएडीएमके से निष्कासित सांसद शशिकला बीजेपी में हुईं शामिल...

एआईएडीएमके से निष्कासित सांसद शशिकला बीजेपी में हुईं शामिल...

नईदिल्ली। तमिलनाडु से राज्यसभा सदस्य शशिकला पुष्पा बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव पी. मुरलीधर राव और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन की मौजूदगी में रविवार को सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गईं| उन्हें 2016 में अन्नाद्रमुक से निष्कासित किया गया था|


राजधानी दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में शशिकला को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करते हुए दक्षिण राज्य के लिए पार्टी के प्रभारी राव ने उन्हें तमिलनाडु में बेहद आक्रामक और मुखर नेता बताया| संसद के ऊपरी सदन में शशिकला का कार्यकाल कुछ ही महीनों में खत्म हो जाएगा|

वह 2016 में डीएमके के सांसद के साथ विवाद में शामिल रही थी और उन पर सांसद को थप्पड़ मारने का आरोप है. इसके बाद एआईएडीएमके सुप्रीमो और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था| शशिकला को पार्टी में शामिल करने का बीजेपी के फैसला को अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमिलनाडु में अपना आधार मजबूत करने की कोशिश की तरह देखा जा रहा है| दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में राव ने पुष्पा के पार्टी में शामिल होने की घोषणा करते हए कहा कि यह तमिलनाडु में भगवा पार्टी के लिए फायदेमंद होगा|
 
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उमेश पटेल से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उमेश पटेल से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, जनशक्ति और नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री उमेश पटेल से सम्बद्ध विभागों के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, जनशक्ति और नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल सहित मुख्य सचिव आर पी मंडल, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा: जवान गोली क्यों चला रहे हैं उच्चाधिकारी कर रहे जांच, जाने पूरी खबर...

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा: जवान गोली क्यों चला रहे हैं उच्चाधिकारी कर रहे जांच, जाने पूरी खबर...

एक फरवरी को सुरक्षा बल के जवान ने दो साथियों को मारी थी गोली 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठाने की कई घटनाएं प्रकाश में आ चुकी है। इसी क्रम में हाल ही में सीएएफ कैंप में एक फरवरी को जवान द्वारा अपने ही 2 अन्य साथी जवानों पर गोलियां चला दीं। इससे एक जवान रविरंजन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा जवान घायल हो गया। आरोपी जवान दयाशंकर शुक्ला ने खुद पर भी गोली चलाई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले 4 दिसंबर 2019 को नारायणपुर में आईटीबीपी के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चलाई थी। इसमें 7 जवनों की मौत हो गई थी। छत्तीसगढ़ में लगातार सुरक्षा बलों के जवानों के खुद के साथियों पर गोली चलाने के मामले पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान आया है। गृहमंत्री साहू ने कहा कि ऐसे मामलों की उच्चतम अधिकारियों से जांच करवाई जा रही है। सरकारी योजनाओं के चलते कोई घटना नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि आपसी विवाद में अलग अलग घटना सामने आई है। शासकीय तौर पर कोई गलतियां नहीं हो रही हैं। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि घटनाओं को देखते हुए जवानों को समझाइश दी जा रही है। विवाद की स्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क बनाने निवेदन किया जा रहा है।
डंपर और एसयूवी की टक्कर में 10 लोगों की मौत,सात घायल, जाने कहा की है यह घटना....

डंपर और एसयूवी की टक्कर में 10 लोगों की मौत,सात घायल, जाने कहा की है यह घटना....

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में डंपर और एसयूवी के बीच हुई भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात 11 बजे चोपडा-फैजपुर मार्ग पर हुई। 


दुर्घटना के समय बालू नारायण चौधरी अपने परिवार के साथ चिनचॉल में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद चोपडा गांव जा रहे थे। फैजपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यावल तहसील के हिंगोला गांव के पास चोपडा-फैजपुर मार्ग पर सामने से आ रहा एक डंपर की एसयूवी से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि चौधरी, उसकी पत्नी और एसयूवी सवार अन्य आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार अन्य सात लोग घायल हो गए, जिन्हें जलगांव के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि सभी पीडि़त मुक्ताई तहसील के चिनचॉल और मेहूल गांव के रहने वाले थे।

 
हाल ही में नासिक में बस और ट्रक की टक्कर होने के बाद दोनों वाहन कुंए में जा गिरे थे। जिससे 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और 32 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया था और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की थी। परिवहन मंत्री ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतक के परिजरों को 10-10 लाख मुआवजा देने का भी ऐलान किया था।

 

 
नेशनल हाईवे पर तेजाब से भरा टैंकर के पलटने से एक की मौत, कई वहान आपस में टकराए

नेशनल हाईवे पर तेजाब से भरा टैंकर के पलटने से एक की मौत, कई वहान आपस में टकराए

फतेहगढ़ साहिब। लुधियाना सरहिंद नेशनल हाईवे पर आज भयानक हादसा देखने को मिला। यहां आज कोहरे के चलते तेजाब से भरा एक टैंकर सड़क पर पलट गया जिसके बाद लगातार 25 से 30 गाडिय़ां आपस में टकरा गई। इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है।

पढ़े: राजधानी में 2 किमी तक ट्रैफिक सिपाही को बोनट पर बिठा भगाता रहा कार, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

फायर ब्रिग्रेड की कई गाडिय़ां मौके पर मौजूद है जो तेजाब के टैंकर से निकल रही कैमिकल के रिएक्शन को कम करने की कोशिश कर रही हैं। हादसे के बाद लुधियाना हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल है। जानकारी के अनुसार एक यात्री बस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मौेके पर प्रशासन भी राहत कार्य में जुटी हुई है। ट्रैफिक क्लियर करवाने का काम जारी है।  

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सीएए,एनपीआर और एनआरसी पर हंगामा, विपक्षी बोले-गोली मारना बंद करो...

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सीएए,एनपीआर और एनआरसी पर हंगामा, विपक्षी बोले-गोली मारना बंद करो...

नईदिल्ली। शुक्रवार राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ ही संसद का बजट सत्र शुरू हो गया था। इसके बाद शनिवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद आज संसद की कार्यवाही का पहला दिन है। संसद में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। सदन की कार्यवाही के शुरू होते ही विपक्ष ने शाहीन बाग, जामिया हिंसा, सीएए, एनआरसी को लेकर हंगामा किया। 

 

लोकसभा शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने दिल्ली के जामिया और शाहीन बाग में हुई गोलीबारी के विरोध में नारा लगना शुरू कर दिया। विपक्षी सांसदों ने नारे लगाते हुए कहा- गोली मारना बंद करो, देश तोडऩा बंद करो। बता दें कि पिछले एक हफ्ते के दौरान शाहीन बाग और उसके आसपास गोलीबारी की तीन घटनाएं हुई है। इस बीच राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बता दें कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दलों, राष्ट्रीय जनता दल और कुछ अन्य दल पहले ही सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर तत्काल चर्चा की मांग लेकर राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दे चुके हैं।

कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल लोकसभा में भी स्थगन प्रस्ताव देने को तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक विपक्षी दल दोनों सदनों में सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। विपक्ष ने संसद द्वारा पारित सीएए को असंवैधानिक करार देते हुए इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है, जिस पर इसी महीने सुनवाई होनी है। विपक्षी दलों ने सीएए का विरोध करने वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एनपीआर नहीं कराने का भी आग्रह किया है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ और एक फरवरी को बजट पेश किया गया। दोनों सदन सोमवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करने के लिये तैयार हैं।

वहीं बीजेपी भी कई बार कह चुकी है कि चाहे विपक्षी दल कितना भी विरोध कर लें, सीएए को वापस नहीं लिया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने अलग-अलग अवसरों पर यह बात कही है।

गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में एक रैली में कहा था- जिसे जितना विरोध करना है करे, लेकिन सीएए (सीएए) वापस नहीं होगा। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि वे बताएं कि नागरिकता संशोधन कानून में कहां किसी की नागरिकता लेने की बात लिखी है। सिर्फ वोटबैंक की सियासत के लिए लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
 
 
 राजधानी के ऑटो पार्ट्स कारोबारी को मिली फोन पर धमकी, कहा-पैसे नही मिले तो कर लेंगे बच्ची का अपहरण

राजधानी के ऑटो पार्ट्स कारोबारी को मिली फोन पर धमकी, कहा-पैसे नही मिले तो कर लेंगे बच्ची का अपहरण

रायपुर। आय दिन रायपुर से अपहरण और लूट जैसी खबर मील रही है इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि चंगोराभाठा इलाके में रहने वाले एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी फोन पर धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने कहा है कि अगर पैसे नहीं मिले तो उसके बच्ची का किडनैप कर लिया जाएगा। मामले को लेकर कारोबारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने बच्ची पर नजर रखने की सलाह दी है। 

 
अज्ञात व्यक्ति ने की पैसो की मांग-
मिली जानकारी के अनुसार चंगोराभाठा निवासी कारोबारी के पास सोमवार को अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने 20 लाख रुपए की मांग की। वहीं, जब कारोबारी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी बच्ची का अपहरण हो जाएगा। 
दोस्तों के साथ लापरवाही पूर्वक कार चलाने के दौरान युवक की गिरने से मौत, जाने पूरी खबर...

दोस्तों के साथ लापरवाही पूर्वक कार चलाने के दौरान युवक की गिरने से मौत, जाने पूरी खबर...

रायपुर। चलती कार का दरवाजा खुल जाने के चलते पीछे बैठा युवक नीचे गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए एमएमआई अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पढ़े: राजधानी में 2 किमी तक ट्रैफिक सिपाही को बोनट पर बिठा भगाता रहा कार, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

मिली जानकारी के अनुसार राहुल मौर्य 27 वर्ष पिता रमाकांत प्रसाद निवासी कैलाश नगर लोहिया रोड जामुल जिला दुर्ग 22 जनवरी को अपने दोस्तो के आल्टो कार क्रं0 सीजी 04 एचए 4630 में नया रायपुर घुमने आया था। आल्टो कार के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से कार का दरवाजा खुलने से व गिर गया।  उपचार के लियें एमएमआई अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान 1 फरवरी को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर माना कैंप थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है। 

24 बिन्दुओं का मापदंड तैयार, इससे होगी स्मार्ट सिटी की रैकिंग, जाने पूरी खबर...

24 बिन्दुओं का मापदंड तैयार, इससे होगी स्मार्ट सिटी की रैकिंग, जाने पूरी खबर...

रायपुर। जीवन स्तर, आर्थिक सामथ्र्य, स्थिरता जैसे बिंदुओं पर नागरिकों से मिले जवाब और शहर के सर्वेक्षण के बाद स्मार्ट सिटी की रैकिंग होगी। स्मार्ट सिटी के लिए 24 मूलभूत बिंदु तैयार किया गया है। इन बिंदुओं पर मिलने वाले फीडबैक के आधार पर स्मार्ट सिटी की रैकिंग की जाएगी। 


केंद्रीय आवास एवं नगरीय विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर जीवन सुगमता सूचकांक-2019 के सर्वेक्षण के लिए स्मार्ट सिटी रायपुर ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक सौरभ कुमार ने इस सर्वेक्षण के संबंध में बताया कि सर्वेक्षण के लिए 24 मूल बिंदु निर्धारित किए गए हैं। इस सर्वेक्षण के माध्यम से आम नागरिकों से स्मार्ट सिटी रायपुर में जीवन स्तर, आर्थिक सामथ्र्य, स्थिरता जैसे घटकों को शामिल करते हुए 24 प्रश्न पर नागरिकों की प्रतिक्रिया ली जाएगी। इसके आधार पर रायपुर में विकास के मापदंडों का आंकलन कर केंद्र सरकार देशभर के स्मार्ट सिटी की रैंकिंग जारी करेगा।
राजधानी में अनियंत्रित हाईवा ने बिजली खंभे को मारी ठोकर, पोल व सीसी टीवी कैमरा क्षतिग्रस्त...

राजधानी में अनियंत्रित हाईवा ने बिजली खंभे को मारी ठोकर, पोल व सीसी टीवी कैमरा क्षतिग्रस्त...

रायपुर। तेज रफ्तार हाइवा ने स्मार्ट सिटी के तहत लगे पोल को टक्कर मार दिया जिसके चलते पोल व सीसी टीवी कैमरा क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसर अनुपम नगर निवासी त्रिरूपति राव 27 वर्ष ने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि रविवार को पचपेढ़ी नाका ओव्हरब्रिज के पास तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक सीजी 04 जेसी 9819 के चालक ने पचपेढ़ी नाका ओव्हरब्रिज के पास स्मार्ट सिटी के तहत लगे पोल को ठोकर मार दिया जिसके चलते पोल में लगे सीसी टीवी कैमरा व पोज क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

अगले 24 घंटो में राजधानी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना, एक बार फिर बदल गया मौसम का मिजाज

अगले 24 घंटो में राजधानी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना, एक बार फिर बदल गया मौसम का मिजाज

रायपुर। हवा की दिशा में आए बदलाव और पड़ोसी राज्य के ऊपर बने चक्रवात के असर से प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। वहीं आगामी चौबीस घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। 


मौसम विभाग के जुड़े सूत्रों ने बताया कि राज्य में एक बार फिर से शीत लहर जैसे हालात निर्मित हो रहे हंै। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम का मिजाज पूरी तरह से सर्द हो गया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर इस समय अच्छी ठंड फिर से शुरू हो गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने जैसी स्थिति है। इस लिहाज से अंबिकापुर सहित  आसपास के इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड  पड़ रही है। इधर हवा की दिशा बदलने के साथ ही राजधानी रायपुर सहित मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर फिर से बढ़ गया है। दूसरी ओर दक्षिण महाराष्ट्र, इसके आसपास के इलाकों के साथ ही अंदरुनी कनार्टका के ऊपर बना चक्रवाती घेरा जो कि ऊपरी हवा में 0.9 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ था आज भी सक्रिय बना हुआ है। 
 
मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी रायपुर में आसमान मेघमय बना रहेगा। इस दौरान राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं अथवा हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो हवा की दिशा बदलने के साथ ही मौसम में सुधार आना शुरू होगा और ठंड धीरे-धीरे कम होने लगेगी। फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा और मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। 
दहेज प्रताडऩा से तंग विवाहिता ने की खुदखुशी,जांच के बाद ससुरालियों के खिलाफ अपराध दर्ज...

दहेज प्रताडऩा से तंग विवाहिता ने की खुदखुशी,जांच के बाद ससुरालियों के खिलाफ अपराध दर्ज...

रायपुर। दहेज प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने स्वयं पर मिट्टीतेल डालकर आग लगा लिया जिसके चलते दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। घटना की जांच के बाद पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ धारा 304 बी,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद ससुरालियों द्वारा कम दहेज लानेक की बात कहकर मोटरसाइकिल की मांग कर विवाहिता ग्राम अमसेना आरंग निवासी भारती साहू 21 वर्ष पिता प्रकाश साहू को शारीरिक व मानसिंक रुप से आये दिन परेशान कर रहे थे जिसके चलते विवाहिता ने 4 जनवरी 2020 को स्वयं पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा लिया जिसके चलते दूसरे दिन 5 जनवरी को उसकी मौत हो गई। मृतिका ने ससुरालियों के खिलाफ प्रताडऩा का पहले भी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। मृतिका के जलने की सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद ससुरालपक्ष में पति ज्योति प्रकाश 22 वर्ष व जेठ,पुष्पानंद साहू 23 वर्ष ,देवर शैलेन्द्र साहू 18 वर्ष ,ससुर परसराम साहू 50 वर्ष ,सांस नेमिनबाई साहू 45 वर्ष के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

दंपत्ति की हत्या करने वाले जीजा-साले को हुई आजीवन कारावास की सजा, जाने पूरी खबर...

दंपत्ति की हत्या करने वाले जीजा-साले को हुई आजीवन कारावास की सजा, जाने पूरी खबर...

महासमुंद। अपने ही रिश्तेदार दंपत्ति की हत्या करने का दोषसिद्ध पाए जाने पर सत्र न्यायाधीश सुषमा सावंत ने जीजा-साले को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं साक्ष्य मिटाने के लिए तीन वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदंड से दंडित किया। अभियुक्त अशोक यादव, मृतक दंपत्ति का भतीजा है तथा दूसरा नारायण राउत, अशोक यादव का साला है। हत्या का कारण झाड़-फूंक बताया गया है। अभियोजन पक्ष के अुनसार लालाराम तथा उनकी पत्नी लीलाबाई ग्राम सुअरमाल के रहने वाले थे। उनका खेत ग्राम बाम्हनसरा खार में था। दोनों खेत में मकान बनाकर खेती-किसानी करने के लिए रहते थे। पुत्र हसलेख व मुकेश एवं पुरुषोत्तम ग्राम सुअरमाल में अपने पुराने घर में रहते हैं। तथा वहां से करीब तीन-चार किमी दूर उक्त खार में जाकर खेती करते थे। 15 अगस्त 2017 को हसलेख व पुरुषोत्तम उक्त खेत से घर लौट आये थे। दूसरे दिन 16 अगस्त 2017 को पुरुषोत्तम अपनी पत्नी कुमारी बाई के साथ सुबह सात बजे उक्त खेत में गया था। उन्होंने देखा कि खार में बना घर पूरी तरह से जल गया था और पिता लालाराम तथा माता लीलाबाई की भी जलकर मौत हो चुकी थी। हसलेख ने धनीराम यादव व लतीफ खान के साथ जाकर कोमाखान थाने में सूचना दी। जिस पर दो मर्ग प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना में हत्या किये जाने के तथ्य सामने आने पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध भादवि की धारा 302 के तहत हत्या तथा 201 के तहत साक्ष्य मिटाने का अपराध 15 अक्टूबर 2017 को दर्ज किया और अभियुक्त नारायण पिता राधेश्याम राउत 27 वर्ष निवासी- मोटा नयापारा, थाना-धरम बांधा, जिला-नुआपाड़ा (ओडि़शा) तथा अशोक पिता पुनीत राम यादव 27 वर्ष निवासी ग्राम-भटगांव, थाना- कोमाखान, जिला-महासमुंद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। बाद में प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियोजन ने प्रमाणित किया कि अभियुक्तगण घटना के पूर्व झाड़-फूंक के नाम पर मृतक लालाराम से सतत संपर्क में थे। घटना के समय वे घटना स्थल के आसपास मौजूद थे। और अपनी उपस्थिति छिपाने के लिये उन्होंने नुआपाड़ा जाकर अभियुक्त अशोक की पत्नी को अस्पताल में बिना किसी बीमारी के भर्ती करने का असफल प्रयास किया और अपने चाचा-चाची (मृतकों) के किसी भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुये। परिस्थितियां इंगित करती हैं कि दोनों ने मृतक के साथ झगड़ा कर मारपीट की। जिसमें लालाराम की मौत हो गई, तथा बीच-बचाव कर रही लीलाबाई भी घायल हो गई, तब उन्होंने साक्ष्य मिटाने के लिये लालाराम के मृत और लीलाबाई के जीवित शरीर को धान के पैरा में ढंककर आग लगा दी। न्यायालय ने लालाराम की हत्या के लिये दोनों को उम्रकैद तथा लीलाबाई की हत्या के लिये भी दोनों को उम्रकैद और साक्ष्य मिटाने के अपराध के लिये दोनों को तीन वर्ष के सश्रम कैद की सजा सुनाई।

कोरोना वायरस से हुई 361 लोगों की मौत, 14 हजार से ज्यादा लोग वायरस के संक्रमण के शिकार, जाने पूरी खबर

कोरोना वायरस से हुई 361 लोगों की मौत, 14 हजार से ज्यादा लोग वायरस के संक्रमण के शिकार, जाने पूरी खबर

बीजिंग। कोरोना वायरस वायरस के फैलने से लोगो का जीना हराम हो गया है इसी बिच खबर मिल रही है की वायरस के कारण 361 लोगों की मौत हो गई है। 14 हजार से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के शिकार हैं। चीन की सेना को उस अस्पताल की जिम्मेदारी सौंप दी गई जिसे विशेष रूप से कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों का उपचार करने के लिए बनाया गया है। लगभग 1,400 सैन्य चिकित्सक एक हजार बिस्तरों वाले ‘फायर गॉड माउंटेन’ नामक अस्पताल में विषाणु से संक्रमित लोगों का इलाज करेंगे।


खबरों के अनुसार-
अस्पताल का निर्माण शुरू होने के 10 दिन बाद ही सोमवार को मरीज आने शुरू हो जाएंगे। यह अस्पताल उन 2 अस्थायी अस्पतालों में से एक है जिन्हें वुहान के अस्पतालों में मरीजों बढ़ती संख्या को देखते हुए बनाया गया है।

जानिए आखिर कैसे फैला वायरस -
अभी तक 2019 novel कोरोना वायरस के फैलने के कारण का पता नहीं लगा है। यह वायरस का बड़ा ग्रुप है, जिसमें कुछ मरीजों इससे बीमार हो रहे हैं वहीं कुछ जानवरों में भी फैल रहे हैं। बताया जा रहा है कि चीन के हुवेई प्रांत के वुहान शहर में इसके फैलने का बड़ा कारण यह था कि उन लोगों का कही न कहीं सी-फूड और जानवरों के बाजार से संबंध था। बताया जा रहा है कि जानवरों से इसका संक्रमण इंसानों में आया है।
 प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर हाईअलर्ट जारी, सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 104

प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर हाईअलर्ट जारी, सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 104

भोपाल। प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर लगातार संदिग्ध केस सामने आने के बाद सरकार अब अलर्ट मोड पर आ गई है। सूबे के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में हाईअलर्ट जारी किया है। 

पढ़े यह पूरी खबर-
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के मुताबिक प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर संभाग और जिलों में युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है और बीमारी को लेकर सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 104 जारी किया है जिस पर कोई भी व्यक्ति सीधे बीमारी और उससे जुड़े संदिग्ध के बारे में जानकारी दे सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में केरोना को लेकर अलग से विशेष वार्ड से बनाए गए हैं और एयरपोर्ट पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद सभी प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है और कहा है कि कोरोना को लेकर सभी को एकसाथ आने की जरूरत है। वहीं चीन में कोरोना वाइरस के संक्रमण से प्रभावित शियान शहर में फंसे खरगोन के 2 छात्र शुभम गुप्ता और मतीन खान भारत लौट आए हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने इसके लिए विदेश मंत्रालय से इन छात्रों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध किया था।

दिए निर्देश-
वहीं मध्यप्रदेश कोरोना वायरस को लेकर मध्यप्रदेश में लगातार संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इस बीच जबलपुर और छतरपुर में कोरोना वायरस के संदिग्धों के गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है। जबलपुर के सदर इलाके में रहने वाला युवक 3 दिन पहले चीन से भारत लौटा था और स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे सभी लोगों को आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए थे।
 पिछले 4 दिनों में PFI के 108 सदस्य गिरफ्तार, गृह सचिव बोले- यह तो बस शुरुआत है

पिछले 4 दिनों में PFI के 108 सदस्य गिरफ्तार, गृह सचिव बोले- यह तो बस शुरुआत है

लखनऊ। उत्तरप्रदेश पुलिस ने पिछले 4 दिनों में 108 के पॉप्यूलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 108 सदस्यों को एक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया है।


अतिरिक्त मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी के अनुसार-
यह गिरफ्तारियां पिछले 4 दिनों में की गई हैं। उन्होंने बताया कि यह तो शुरुआत हैं, हम इनकी जड़ों तक जाएंगे और इनको कहां से किस जरिए से मदद मिलती थी इसकी जांच करेंगे। हम केंद्रीय जांच एजेंसियों के संपर्क में भी हैं। 

पढ़े यह खबर-
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नागरिकता संशोधन बिल (CAA) के विरोध में यूपी में कई जगह हिंसा भड़की थी। इसको लेकर भी पीएफआई का नाम भी सामने आया था। दिल्ली में चल रहे जामिया और शाहीनबाग आंदोलन में भी पीएफआई का नाम सामने आया था। पीएफआई पर आरोप है वह पैसे देकर आंदोलन को भड़काने का काम कर रहा है। पीएफआई से पैसे लेने के मामले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील कपिल सिब्बल का नाम भी सुर्खियों में आया था।