BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कोरोना अपडेट : आज भी रायपुर में मिले सर्वाधिक मरीज लेकिन प्रदेश के 20 जिलो में नहीं मिले कोरोना के मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : आज भी रायपुर में मिले सर्वाधिक मरीज लेकिन प्रदेश के 20 जिलो में नहीं मिले कोरोना के मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 14 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 30 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 181 है | आज प्रदेश में 15010 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 00, राजनांदगांव से 00, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 04, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 03, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

 

मौसम अलर्ट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम अलर्ट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली: अगले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कहा कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में पानी गिरने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( आईएएमडी ) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में शनिवार को हल्की बारिश का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से मौसम में ये बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आ सकती है। एक तरह से कह सकते हैं कि दिल्ली में गुलाबी सर्दियां दस्तक दे सकती हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में सुबह में धूप रहेगी, जबकि दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे और इसी दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम का मूड बदलने वाला है। प्रदेश के पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया। प्रदेश के कई जिलों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई है। 17 और 18 अक्तूबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान है, साथ ही कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला व सिरमौर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा। इधर बर्फबारी को लेकर सैलानियों में उत्साह का माहौल है। वीकेंड होने की वजह से पर्यटक भी शिमला, कुल्लू, मनाली में डेरा डाल चुके हैं।

आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर आंध्र प्रदेश - दक्षिण ओडिशा के अपटतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

कोरोना अपडेट : आज प्रदेश के 22 जिलो में नहीं मिले कोरोना के मरीज, रायपुर में मिले सर्वाधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : आज प्रदेश के 22 जिलो में नहीं मिले कोरोना के मरीज, रायपुर में मिले सर्वाधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 10 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 16 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 197 है | आज प्रदेश में 8845 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 04, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 00, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
 

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना, आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना, आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 16 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 20 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 203 है | आज प्रदेश में 15562 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 01, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 00, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है । 

बड़ी खबर: बीएसएफ को 3 राज्यों में मिली विशेष छूट, कांग्रेस-अकाली दल ने जताई आपत्ति

बड़ी खबर: बीएसएफ को 3 राज्यों में मिली विशेष छूट, कांग्रेस-अकाली दल ने जताई आपत्ति

चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) को पंजाब में बॉर्डर से 50 किलोमीटर क्षेत्र में कार्रवाई का अधिकार दे दिया है। इसके बाद से पंजाब में सियासत गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने केंद्र के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति प्रकट की है। हालांकि भाजपा ने केंद्र के इस फैसले का बचाव करते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताया है। साथ ही इस मामले में सभी दलों से राजनीति नहीं करने की अपील की है।

शिअद ने लगभग आधे राज्य को बीएसएफ के हवाले करने के कदम को इतने हिस्से में परोक्ष रूप से राष्ट्रपति शासन लगाना बताया है। यह वस्तुत: राज्य को वास्तविक केंद्र शासित प्रदेश में बदलना है। राज्य को सीधे केंद्र शासन के तहत करने के इस प्रयास का विरोध किया जाना चाहिए और विरोध किया जाएगा। एक बयान में अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि सांविधानिक प्रावधानों का दुरुपयोग कर संघीय सिद्धांत पर हमला हुआ है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीएसएफ को राज्य पुलिस की सामान्य ड्यूटी छीनकर व्यापक शक्तियां दी गई हैं। संविधान के अनुसार केवल राज्य सरकार ही बीएसएफ को राज्य प्रशासन की सहायता के लिए बुला सकती है। राज्य सरकार के अनौपचारिक अनुरोध के बिना केंद्र इस तरह से धक्काशाही नहीं कर सकता।

भाजपा ने की राजनीति न करने की अपील
वहीं, भाजपा ने केंद्र के इस फैसले का बचाव किया है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा देश के 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सुरक्षा बलों के समाविष्ट क्षेत्र में परिवर्तन करने के मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ जुड़ा हुआ मुद्दा है जिस पर किसी प्रकार की राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं द्वारा इस मुद्दे पर विरोध जताने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इन दोनों को राष्ट्रीय सुरक्षा से ज्यादा अपने दलों की सुरक्षा की चिंता है।

केंद्र से फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह करेगी पंजाब सरकार
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीमावर्ती राज्यों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र का दायरा बढ़ाकर 50 किलोमीटर करने के फैसले को पंजाब सरकार ने राज्यों के अधिकार क्षेत्र में केंद्र की दखलंदाजी करार दिया है। प्रदेश के राजनीतिक दलों ने इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं वहीं राज्य सरकार ने फैसला किया है कि वह इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से बात करेगी और फैसला वापस लेने का आग्रह किया जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार सीमावर्ती क्षेत्र में सीमापार की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है और सरकार का मानना है कि केंद्र सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए, क्योंकि बीएसएफ की सीधी कार्यवाही से आम लोगों में रोष पनप सकता है।

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ें कोरोना मरीज, कल की अपेक्षा आज मिले दोगुने मरीज, देखें जिलेवार आंकडे

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ें कोरोना मरीज, कल की अपेक्षा आज मिले दोगुने मरीज, देखें जिलेवार आंकडे

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 11 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 207 है | आज प्रदेश में 20428 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 00, बालोद से 01, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 00, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 02, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 02, कांकेर से 03, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है । 

बड़ी घोषणा : तिकुनिया में बनेगा शहीद स्थल, देशभर में विसर्जित की जाएंगीं मारे गए किसानों की अस्थियां

बड़ी घोषणा : तिकुनिया में बनेगा शहीद स्थल, देशभर में विसर्जित की जाएंगीं मारे गए किसानों की अस्थियां

लखीमपुर: यूपी के लखीमपुर खीरी में तिकुनिया बवाल में मारे गए किसानों की याद में वहां पर शहीद स्थल बनाया जाएगा और उनकी अस्थियां पूरे देश में विसर्जित की जाएंगी। इसकी घोषणा मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के मंच से की गई।

कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कर रहे डॉ. दर्शन पाल सिंह ने बताया कि दिल्ली के शिरोमणि सिख गुरुद्वारा कमेटी के लोग भी अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंचे हैं। उन लोगों ने कहा है कि वे तिकुनिया में जमीन खरीदकर इन सभी मृत किसानों की याद में शहीद स्थल बनाएंगे।
उन्होंने बताया कि शहीदों की अस्थियां पूरे देश की पवित्र नदियों में विसर्जित की जाएंगी। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान अब तक करीब 750 किसान शहीद हो चुके हैं। तिकुनिया के शहीद किसानों के नाम भी उसी सूची में शामिल किए जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ी उनकी शहादत पर गर्व कर सके।

कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों अस्थि कलश भी मौजूद थे। बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग शहीद किसानों के अस्थि कलश अपने साथ लेकर जाएं और उन्हें पूरे देश की पवित्र नदियों में विसर्जित करें। अगर कुछ स्थानों से किसान नहीं आए हैं तो मोर्चा निर्णय लेकर उन जिलों में विसर्जन कराएगा।

कोरोना अपडेट : न्यायधानी में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : न्यायधानी में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 16 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बिलासपुर से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 22 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 190 है | आज प्रदेश में 20756 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 00, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 02, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 01, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है । 

कुछ तो है! चमगादड़ों की गुफाओं की जांच से क्यों डर रहा चीन, WHO की मांग को किया खारिज

कुछ तो है! चमगादड़ों की गुफाओं की जांच से क्यों डर रहा चीन, WHO की मांग को किया खारिज

दुनियाभर में कोरोना महामारी के लिए वैक्सीन मिल गई और दवाओं पर शोध जारी है लेकिन अभी तक यह पता नहीं लग सका कि आखिर यह वायरस इंसानों में फैला कैसे। एक मोटा-मोटी अनुमान यह है कि चीन के चमगादड़ों से कोरोना संक्रमण इंसानों में फैला लेकिन इसकी भी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। संक्रमण, कहां से फैला इसका पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम चीन में चमगादड़ों की गुफाओं और पशुपालन के लिए बने फार्मों की जांच करना चाहती है लेकिन ड्रैगन ने इस प्रस्ताव को हर बार की तरह खारिज कर दिया है, जिसके बाद एक बार फिर से उसकी भूमिक संदिग्ध मालूम पड़ रही है।
'वॉशिंगटन पोस्ट' की नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कोरोना महामारी की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एन्शी नाम की जगह का दौरा करने का प्रस्ताव दिया था। यह जगह वुहान से छह घंटे की दूरी पर है, जिसे कोरोना महामारी का एपिकसेंटर माना जाता है। लेकिन चीन ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब चीन ने कोरोना उत्पत्ति के लिए प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय जांचों में रोड़ा अटकाया हो। इसी साल विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम चीन में जांच के लिए पहुंची थी लेकिन उस दौरान भी टीम के सदस्यों की गतिविधियों को सीमित रखा गया था। आखिर में टीम ने निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए और अधिक जांच की जरूरत बताई थी।
इसी साल, अगस्त माह में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को बताया था कि कोरोना वायरस को बायोलॉजिकल हथियार नहीं था बल्कि संभवतः यह लैब से लीक हुआ या फिर नेचुरल ट्रांसमिशन था। हालांकि, चीन लगातार इस दावे को खारिज करता रहा है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति उसके देश में हुई।
वुहान के एनिमल फार्म उस समय चर्चा में आए, जब यहां से जानवरों को कानून के खिलाफ जाकर वुहान के बाजार ले जाकर बेचा जा रहा था। वैज्ञानिकों का मानना है कि संभवतः इन जानवरों की वजह से भी वायरस चमगादड़ से इंसानों तक पहुंचा।
चीन की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2019 में चीन की सरकार द्वारा सार्वजनिक तौर पर कोरोना संक्रमण पाए जाने की पुष्टि के महज आठ दिन पहले ही एन्शी के वेट मार्केटों में जिंदा जानवरों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई गई थी। मार्च 2020 तक एन्शी के छह वेट मार्केट बंद हो चुके थे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये मार्केट इतनी जल्दी कैसे बंद कर दिए गए।

 

बड़ी खबर : 2 से 18 साल के बच्चों को लगाया जा सकेगा टीका

बड़ी खबर : 2 से 18 साल के बच्चों को लगाया जा सकेगा टीका

नई दिल्ली: कोरोना टीका को लेकर डीजीसीआई ने बड़ी घोषणा की है। देश में अब 2 से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जा सकेगा। डीजीसीआई से इसकी मंजूरी मिल गई है। बता दें कि भारत बायोटेक और आईसीएमआर ने मिलकर कोवैक्सीन को बनाया है। वह भारतीय कोरोना टीका है। कोरोना वायरस के खिलाफ कोवैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी।

जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार की तरफ से इसको लेकर जल्द गाइडलाइंस जारी की जाएंगी। उसके बाद ही बच्चों को टीका लगना शुरू होगा। बताया गया है कि बच्चों को भी बड़ों की तरह कोवैक्सीन की दो टीके लगेंगे। अबतक हुए ट्रायल में टीके के बच्चों को किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।

बता दें कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन ने 18 साल से कम के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल पूरा कर लिया है। इसमें सितंबर में फेज-2, फेज-3 का ट्रायल हो चुका है। इसका डेटा डीजीसीआई को सौंपा जा चुका है।

सूत्रों के मुताबिक, उन बच्चों को पहले वैक्सीन लगाई जा सकती है, जिनको अस्थमा आदि की दिक्कत है।सरकारी जगहों पर यह वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी।

मौसम अलर्ट: `जवाद` के चलते अचानक बदलेगा मौसम, इन राज्यों में तेज बारिश के आसार

मौसम अलर्ट: `जवाद` के चलते अचानक बदलेगा मौसम, इन राज्यों में तेज बारिश के आसार

नई दिल्ली: उत्तर भारत में अचानक से मौसम करवट ले सकता है। तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का दबाव बन रहा है। चक्रवाती तूफान का नाम `जवाद` है । इसका असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र पर पड़ेगा। दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और पंजाब भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।

तूफान की वजह से अचानक तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना है, इसकी तीव्रता काफी ज्यादा होगी, जिससे पेड़ और जर्जर मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी है। उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों से मानसून का समापन हो रहा है, लेकिन कुछ राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 अक्तूबर को जोरदार बारिश होने के आसार हैं।

यहां पर मध्यम से तेज बरसात होने के हैं आसार
12 अक्तूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल और ओडिशा के साथ गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बरसात होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में 17 अक्तूबर तक बारिश की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, जवाद तूफान ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। इस दौरान आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी। 17 से 18 अक्तूबर तक इस तूफान के चलते राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।


इन राज्यों में भी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह वापस हो गया है। इसके अलावा अगले तीन दिनों तक गोवा और कोंकण में भी गरज के साथ बारिश की संभावना है।

कोरोना अपडेट : सावधानी बरतना जरुरी प्रदेश में फिर से बढ़ने लगे है कोरोना मरीज, हालाकि एक्टिव मरीजो की संख्या हुई दो सौ से कम, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : सावधानी बरतना जरुरी प्रदेश में फिर से बढ़ने लगे है कोरोना मरीज, हालाकि एक्टिव मरीजो की संख्या हुई दो सौ से कम, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 24 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 33 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 196 है | आज प्रदेश में 19227 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 03, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 00, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है
 

दीपावली से पहले देश भर में लगेगा लॉकडाउन, फिर बंद होंगे ट्रेन? जानिए वायरल दावे की हकीकत

दीपावली से पहले देश भर में लगेगा लॉकडाउन, फिर बंद होंगे ट्रेन? जानिए वायरल दावे की हकीकत

नई दिल्ली, सोशल मीडिया आज के समय में लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, लेकिन अगर आप सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे कुछ मैसेज के चक्कर में आ गए तो आप धोखा खा सकते हैं। ऐसा ही एक मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जिसे लोग सच मानने लगे हैं। लेकिन PIB Fact Check ने वायरल मैसेज में किए गए दावों को खारिज किया है।
वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होने की वजह से कल सुबह से देशभर में लॉकडाउन लगाया जाएगा। इसके अलावा दिवाली तक देशभर में सभी ट्रेन सेवाएं भी बंद रहेंगी। लेकिन PIB Fact Check ने इन दावों की जांच करते हुए इसे फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने ट्वीटर पर लिखा है कि ये दावे फ़र्ज़ी हैं। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।
 

बड़ी खबर : देश के 14 क्षेत्रीय दलों ने 447.498 करोड़ का लिया चंदा, जानें किसने कितना लिया

बड़ी खबर : देश के 14 क्षेत्रीय दलों ने 447.498 करोड़ का लिया चंदा, जानें किसने कितना लिया

रायपुर: देश के राजनीतिक दलों के पास धन के कई स्रोत होते हैं और इस प्रकार जवाबदेही और पारदर्शिता उनके कामकाज का एक महत्वपूर्ण पहलू होना चाहिए। व्यापक और पारदर्शी लेखांकन विधियों और प्रणालियों का होना आवश्यक है, जो पार्टियों की वास्तविक वित्तीय स्थिति को प्रकट करें। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने 19 नवंबर, 2014 के अपने पत्र में सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों/महासचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टियों के लिए आयोग को अपनी लेखापरीक्षित रिपोर्ट का विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य था। यह रिपोर्ट वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 42 क्षेत्रीय दलों द्वारा पूरे भारत में किए गए कुल आय और व्यय का विश्लेषण करती है, जैसा कि पार्टियों द्वारा ईसीआई को प्रस्तुत अपने आईटी रिटर्न में घोषित किया गया है।

क्षेत्रीय दलों में बीजद, टीडीपी, एसएचएस, डीएमके, एसपी, आप, वाईएसआर-सी, अन्नाद्रमुक, जेडीएस, टीआरएस, शिअद, जेडीयू, आजसू, राजद, जेवीएम-पी, आईयूएमएल, पीएमके, झामुमो, एसडीएफ, लोजपा, इनेलो, शामिल हैं। आरएलडी, जेजेपी, एनडीपीपी, एसकेएम, डीएमडीके, एआईएमआईएम, एमजीपी, एआईयूडीएफ, जीएफपी, एआईएफबी, एमएनएफ, एनपीएफ, जेकेपीडीपी, केसी-एम, एजीपी, जेडएनपी, आईपीएफटी, पीडीए, एआईएनआरसी, एमपीसी और आरएलपी।

क्षेत्रीय दलों का लेखापरीक्षित रिपोर्ट प्रस्तुत करने की स्थिति :
पार्टियों के लिए वार्षिक लेखा परीक्षित खातों को जमा करने की नियत तारीख 30 जून, 2021 थी, जिसे कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए बढ़ा दी गई थी। 37 पार्टियों ने समय पर अपनी लेखापरीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जबकि 5 पार्टियों (एनपीएफ, आईयूएमएल, जेडएनपी, आईपीएफटी और केसी-एम) ने 27 दिनों से लेकर 77 दिनों तक, कई दिनों तक अपनी प्रस्तुति में देरी की।

वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए शेष 11 क्षेत्रीय दलों की लेखापरीक्षा रिपोर्ट इस रिपोर्ट को तैयार करने के समय ईसीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। इनमें कुछ प्रमुख राजनीतिक दल जैसे मनसे, जेकेएनपीपी, आरएलएसपी, बीपीएफ, जेकेएनसी और पीपीए आदि शामिल हैं।

इसलिए, यह रिपोर्ट वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 42 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की आय और व्यय का विश्लेषण करती है, जिनकी ऑडिट रिपोर्ट ईसीआई वेबसाइट पर उपलब्ध है।

क्षेत्रीय राजनीतिक दलों द्वारा घोषित कुल आय :
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 42 क्षेत्रीय दलों की कुल आय 877.957 करोड़ रुपये थी। टीआरएस ने सबसे अधिक 130.46 करोड़ रुपये की आय की सूचना दी, जो विश्लेषण किए गए सभी दलों की कुल आय का 14.86 प्रतिशत है, इसके बाद एसएचएस की आय 111.403 करोड़ रुपये या 12.69 प्रतिशत और वाईएसआर-सी की आय 92.739 करोड़ रुपये या 10.56 थी। इस रिपोर्ट में विश्लेषण 42 क्षेत्रीय दलों की कुल आय का किया गया है।

शीर्ष 5 दलों की कुल आय 516.482 करोड़ रुपये थी, जिसमें सामूहिक रूप से विश्लेषण किए गए राजनीतिक दलों की कुल आय का 58.83 प्रतिशत शामिल था।

क्षेत्रीय दलों की आय की तुलना :
42 राजनीतिक दलों के कुल 39 दलों में से, जिनके डेटा दोनों वर्षों के लिए उपलब्ध हैं, 23 पार्टियों ने वित्त वर्ष 2018-19 से वित्त वर्ष 2019-20 तक अपनी आय में वृद्धि दिखाई है, जबकि 16 पार्टियों ने अपनी आय में गिरावट दिखाई है।

39 दलों की कुल आय वित्त वर्ष 2018-19 में 1087.206 करोड़ रुपये से घटकर वित्त वर्ष 2019-20 में 874.467 करोड़ रुपये हो गई, जो कुल 19.57 प्रतिशत या 212.739 करोड़ रुपये की कमी है।

एआईएडीएमके ने अपनी आय में सबसे अधिक 61.506 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की, जिसके बाद डीएमके और आप ने वित्त वर्ष 2018-19 और वित्त वर्ष 2019-20 के बीच क्रमश: 38.557 करोड़ रुपये और 30.337 करोड़ रुपये की कुल वृद्धि की घोषणा की।

क्षेत्रीय दलों की अव्ययित आय :
24 क्षेत्रीय दल ऐसे हैं, जिन्होंने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अपनी आय का एक हिस्सा अव्ययित घोषित किया, जबकि 18 राजनीतिक दलों ने वर्ष के दौरान एकत्रित आय से अधिक खर्च किया।

वित्त वर्ष 2019-20 के लिए टीआरएस की कुल आय का 83.76 फीसदी से अधिक खर्च नहीं हुआ है, जबकि अन्नाद्रमुक और जजपा के पास क्रमश: 67.82 फीसदी और 64 फीसदी है।

टीडीपी, बीजेडी, डीएमके, एसपी, जेडीएस, आजसू, जेवीएम-पी, इनेलो, पीएमके, एमजीपी, जीएफपी, एसडीएफ, एमएनएफ, एआईएफबी, एनपीएफ, जेकेपीडीपी, आईपीएफटी और एमपीसी 18 क्षेत्रीय दल हैं जिन्होंने अपनी आय से अधिक खर्च करने की घोषणा की। बीजद ने अपनी आय से सबसे अधिक 95.78 करोड़ रुपये या 106.01 प्रतिशत अधिक खर्च करने की घोषणा की है।

क्षेत्रीय दलों द्वारा किया गया कुल व्यय :
वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 42 क्षेत्रीय दलों का कुल घोषित व्यय 742.535 करोड़ रुपये था। शीर्ष 3 दलों की तरफ से किया गया कुल खर्च 393.35 करोड़ रुपये या 42 राजनीतिक दलों की तरफ से बताए गए कुल खर्च का 52.97 प्रतिशत है।

सबसे अधिक खर्च करने वाली शीर्ष 5 पार्टियां बीजद हैं, जिन्होंने 186.13 करोड़ रुपये या 25.07 प्रतिशत खर्च किए हैं, इसके बाद टीडीपी ने 108.84 करोड़ रुपये या 14.66 प्रतिशत खर्च किए हैं, एसएचएस ने 98.379 करोड़ रुपये या 13.25 प्रतिशत खर्च किए हैं, डीएमके ने 71.038 करोड़ रुपये या 9.57 खर्च किए हैं। एसपी जिसने 55.692 करोड़ रुपये या कुल खर्च का 7.50 प्रतिशत खर्च किया।

क्षेत्रीय राजनीतिक दलों द्वारा घोषित आय के सभी स्रोत :
वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 42 क्षेत्रीय दलों ने स्वैच्छिक योगदान (दान और योगदान और चुनावी बांड सहित) से अपनी कुल आय का 676.326 करोड़ रुपये या 77.03 प्रतिशत एकत्र किया।

स्वैच्छिक योगदान के तहत, राजनीतिक दलों ने चुनावी बांडों के माध्यम से अपनी आय का 50.97 प्रतिशत या 447.498 करोड़ रुपये एकत्र किया, जबकि अन्य दान और योगदान वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 228.828 करोड़ रुपये या 26.06 प्रतिशत थे।

जिन 42 क्षेत्रीय दलों का विश्लेषण किया गया, उनमें से केवल 14 ने चुनावी बांड के माध्यम से 447.498 करोड़ रुपये का दान घोषित किया।

वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 42 क्षेत्रीय दलों द्वारा ब्याज आय और एफडीआर के माध्यम से कुल आय का 12.96 प्रतिशत या 113.761 करोड़ रुपये उत्पन्न किया गया था।

एडीआर का अवलोकन :
5 पार्टियों (एनपीएफ, आईयूएमएल, जेडएनपी, आईपीएफटी और केसी-एम) की ऑडिट रिपोर्ट 27 दिनों से 77 दिनों की विस्तारित समय सीमा के बाद ईसीआई वेबसाइट पर उपलब्ध थी।

11 क्षेत्रीय दलों की आयकर विवरणी/लेखा परीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने की नियत तारीख से 103 दिनों के बाद भी इस रिपोर्ट को तैयार करने के समय भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।

योजना द्वारा दानदाताओं को प्रदान की गई गुमनामी को देखते हुए, यह देखा गया है कि चुनावी बांड वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को चंदा देने का सबसे लोकप्रिय तरीका बनकर उभरा है। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए विश्लेषण किए गए 42 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की कुल आय (447.498 करोड़ रुपये) का 50.97 प्रतिशत से अधिक चुनावी बांड के माध्यम से दान से प्राप्त होता है।

वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए क्षेत्रीय दलों के लिए खर्च की सबसे आम और लोकप्रिय मदें चुनाव खर्च/सामान्य प्रचार और प्रशासनिक/सामान्य खर्च हैं।
जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अनुदान/दान/योगदान के तहत सदस्यता शुल्क और अन्य शुल्क की घोषणा की है।
आईयूएमएल पार्टी ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अपनी ऑडिट रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2018-19 के शीर्षक के तहत आय और व्यय विवरण घोषित किया है। यह राजनीतिक दल और चुनाव आयोग दोनों की ओर से खुलासे/रिपोर्टिंग के प्रति उदासीन दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसने बिना सुधार किए या पार्टी से कोई स्पष्टीकरण मांगे बिना फाइल अपलोड की।

वित्त वर्ष 2019-20 के लिए, सात राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 62 प्रतिशत से अधिक चुनावी बांड (2993.826 करोड़ रुपये) के माध्यम से दान से आया, जिसमें दाता की पहचान जनता के सामने प्रकट नहीं की जाती है। जिन क्षेत्रीय दलों ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट जमा की है, उनमें से 14 क्षेत्रीय दलों ने दान प्राप्त करने की घोषणा की है। 447.498 करोड़ रुपए के चुनावी बांड, जो 50.97 प्रतिशत है।

एडीआर के आरटीआई आवेदन के जवाब में एसबीआई द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2019-20 में पार्टियों द्वारा 3429.5586 करोड़ रुपये के चुनावी बांड को भुनाया गया। इसमें से 87.29 प्रतिशत चार राष्ट्रीय दलों-भाजपा, कांग्रेस, एआईटीसी और एनसीपी को प्राप्त हुआ था। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित चुनावी बांड की कुल राशि अब तक 3441.324 करोड़ रुपये है।

राजनीतिक दलों द्वारा घोषित राशि और एसबीआई से रिडीम किए गए चुनावी बॉन्ड के आंकड़ों में अंतर, पार्टियों द्वारा अपनी ऑडिट रिपोर्ट में रिपोर्ट करने के तरीके के कारण हो सकता है। उदाहरण के लिए: आप ने अन्य (इलेक्टोरल बॉन्ड/इलेक्टोरल ट्रस्ट) मद के तहत चुनावी बांड से दान की घोषणा की। यह भी ध्यान दिया जा सकता है कि कई अन्य क्षेत्रीय दलों की लेखापरीक्षा रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध नहीं है।

एक बार जब यह डेटा उपलब्ध हो जाता है और बाद में अगर ये पार्टियां चुनावी बॉन्ड के माध्यम से दान प्राप्त करने की घोषणा करती हैं, तो चुनावी बॉन्ड से प्राप्त दान का कुल हिस्सा और बढ़ सकता है। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के लिए आय का सबसे आम और लोकप्रिय स्रोत चुनावी बांड के माध्यम से दान है। चुनावी बांड पिछले दो वर्षों में पार्टियों को चंदा देने के सबसे लोकप्रिय माध्यम के रूप में उभरा है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि झामुमो पार्टी ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए अपनी योगदान रिपोर्ट में चुनावी बांड के माध्यम से 1 करोड़ रुपये दान करने वाले दाता के नाम की घोषणा की है, हालांकि, चुनावी बांड के माध्यम से इस आय को पार्टी द्वारा अपने ऑडिट में घोषित नहीं किया गया है।

रिपोर्ट, वित्तीय वर्ष 2019-20। इससे यह सवाल उठता है कि क्या राजनीतिक दलों को दाता की पहचान के बारे में पता है, जिन्होंने चुनावी बांड के माध्यम से योगदान दिया था, जैसा कि इस मामले में देखा जा सकता है। वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 42 क्षेत्रीय दलों में से, जेडीएस, शिअद, जेवीएम-पी और लोजपा ने कूपन की बिक्री से कुल 14.884 करोड़ रुपये की आय की घोषणा की।

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने किया बड़ा ऐलान, कल रहेगा पूरा प्रदेश बंद, जाने क्या है वजह

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने किया बड़ा ऐलान, कल रहेगा पूरा प्रदेश बंद, जाने क्या है वजह

महाराष्ट्र | उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पिछले सप्ताह हुई हिंसा की आंच अब महाराष्ट्र में भी पहुंच गई है. महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को हिसा और राज्य सरकार के विरोध में सोमवार को बंद  का ऐलान किया है. इसके विपरीत राज्य में एक व्यापारिक संघ ने सरकार के बंद के फैसले पर आपत्ति जताई है. ट्रेड यूनियन ने बंद में भाग नहीं लेने का ऐलान किया है.

सरकार के फैसले के बाद रविवार को ट्रेड यूनियन ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच बार बार रुक रुक कर लॉकडाउन से व्यापार पहले ही काफी प्रभावित हुआ है. अब व्यावसाय की गाड़ी धीरे धीरे पटरी पर आ रही है ऐसे में अगर फिर से बंद होता है तो व्यापारियों की कमाई में बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा.

बंद के दौरान सब कुछ बंद रहेगा
बता दें कि शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी राकांपा तीनों ही दलों ने संयुक्त प्रेस कॉंफ्रेंस कर सोमवार को लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में बंद का ऐलान किया. महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार बंद का समर्थन करते हुए कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा.

राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने संवादाताओं से कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में मैं महाराष्ट्र के 12 करोड़ लोगों से किसानों का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं. उन्होंने कहा कि समर्थन का मतलब है कि आप सभी लोग सरकार के बंद करने के फैसले में शामिल हों और एक दिन के लिए अपना काम बंद कर दें.

व्यापार यूनियन ने नहीं किया समर्थन
सरकार के इस फैसले के बाद फेडरेशन ऑफ रिटेल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन या एफआरटीडब्ल्यूए ने कहा कि वह इस बंद का समर्थन नहीं करता. व्यापारी समूह के प्रमुख वीरेन शाह ने कहा कि हम लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा और किसानों की हत्या का विरोध करते हैं. जो लोग इसमें शामिल हैं उन्हें सजा दी जानी चाहिए लेकिन व्यापार यूनियन महाराष्ट्र सरकार के बंद का समर्थन नहीं करता.

कोरोना अपडेट : प्रदेश में फिर बढ़ने लगे है कोरोना मरीज, आज प्रदेश के इन जिलों से मिले सर्वाधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में फिर बढ़ने लगे है कोरोना मरीज, आज प्रदेश के इन जिलों से मिले सर्वाधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 19 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 29 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 205 है | आज प्रदेश में 13943 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 05, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 01, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है 

बड़ी खबर : राजधानी में ससुर के घर रह रहे जमाई ने की अपनी ही पत्नी और सास की गोली मार कर हत्या, बताई हत्या की ये बड़ी वजह

बड़ी खबर : राजधानी में ससुर के घर रह रहे जमाई ने की अपनी ही पत्नी और सास की गोली मार कर हत्या, बताई हत्या की ये बड़ी वजह

नई दिल्ली | दिल्ली में घर जमाई रह रहे एक शख्स को कथित तौर पर अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वारदात के बाद उसने खुद ही पुलिस को फोन कर अपना जुर्म कबूल कर लिया। दिल्ली में एक शख्स को कथित तौर पर अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वारदात के बाद उसने खुद ही पुलिस को फोन कर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शख्स बाबा हरिदास नगर में अपनी पत्नी के साथ सास-ससुर के घर में रहता था, जिस कारण वो अक्सर उसे ताने मारते थे। रोज-रोज के तानों से तंग आकर उसने पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान आरोपी की पत्नी निधि और सास वीरो के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी शख्स ने खुद ही पुलिस को फोन किया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। डबल मर्डर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इन दो जिलों में हुआ कोरोना विस्फोट, छत्तीसगढ़ में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इन दो जिलों में हुआ कोरोना विस्फोट, छत्तीसगढ़ में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग और रायगढ़ से सर्वाधिक 05-05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 21 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 215 है | आज प्रदेश में 22517 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 05, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 01, जशपुर से 00, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 01, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है ।

8 हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति, 5 हाईकोर्ट के मुख्य जजों का तबादला

8 हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति, 5 हाईकोर्ट के मुख्य जजों का तबादला

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर आठ हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। इसके अलावा चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों का तबादला भी किया है। कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज प्रकाश श्रीवास्तव अब कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

दो साल का होगा जस्टिस बिंदल का कार्यकाल
जस्टिस राजेश बिंदल का कार्यकाल लगभग दो वर्ष का होगा। जस्टिस राजेश बिंदल वर्तमान में कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत हैं। 26 जून 2021 से जस्टिस एमएन भंडारी इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में काम कर रहे हैं। जस्टिस राजेश बिंदल इससे पहले जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत थे।

इन जजों को मिली नई नियुक्तियां
मेघालय हाईकोर्ट के न्यायाधीश रंजीत वी मोरे को इसी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
कर्नाटक हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आरवी मलिमथ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए।
कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए।

इन जजों का हुआ तबादला
त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए ए कुरैशी का राजस्थान हाईकोर्ट में तबादला।
राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती का त्रिपुरा हाईकोर्ट में तबादला।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मो. रफीक का हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में तबादला।
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए के गोस्वामी का छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तबादला किया गया है।
मेघालय हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ सोमाद्दर का तबादला सिक्किम हाईकोर्ट में किया गया है।
 

बड़ी खबर : कांग्रेस आलाकमान जल्द बैठक बुलाने की तैयारी में

बड़ी खबर : कांग्रेस आलाकमान जल्द बैठक बुलाने की तैयारी में

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी लगातार अंतरकलह के दौर से गुजर रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। कांग्रेस अगले सप्ताह वर्किंग कमेटी की बैठक बुला सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी तारीख तय नहीं है, लेकिन 16 अक्टूबर से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक हो सकती है। हाल ही में वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल सहित कई नेताओं ने जल्द बैठक बुलाने की मांग की थी।