BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
लखीमपुर मामला: क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचा केन्द्रीय मंत्री का बेटा, इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद

लखीमपुर मामला: क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचा केन्द्रीय मंत्री का बेटा, इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद

लखनऊ: लखीमपुर खीरी हिंसा में आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच ऑफिस में पुलिस अधिकारियों के सामने पेश हुआ है। किसानों की मौत के मामले में आशीष से पूछताछ की जा रही है। वहीं सुरक्षा कारणों के वजह से अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। आपको बता दें, देर रात गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा लखीमपुर खीरी में अपने घर पहुंचे।

आशीष को क्राइम ब्रांच ने 11 बजे बुलाया गया था, लेकिन वह उससे काफी पहले ही पहुंच गया। डीआईजी-एसपी विजय ढुल मौके पर हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आशीष मिश्र से पूछताछ शुरू कर दी है। मजिस्ट्रेट के सामने आशीष मिश्र से पूछताछ की जा रही है। आशीष मिश्र का कलमबंद बयान हो रहा है। पूछताछ के दौरान आशीष मिश्र का वकील भी मौजूद है।

इससे पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने शुक्रवार को अपने बेटे आशीष का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा कहीं नहीं गया, वो शहपुरा में अपनी कोठी में है। आपको विश्वास नहीं है तो लखीमपुर चलो। दूसरे राजनीतिक दल होते तो जितने बड़े पद पर मैं हूं उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज नहीं होती। हम मामले में एफआईआर दर्ज करेंगे और कार्रवाई भी करेंगे। मंत्री ने आगे कहा कि जिस तरह से किसानों के भेष में छुपे हुए उपद्रवियों ने घटनास्थल पर लोगों को पीटा है, अगर आप लोगों ने वीडियो देखा होगा तो आपको यह भी विश्वास होगा कि मेरा बेटा भी अगर वहां होता तो उसकी भी हत्या अब तक हो चुकी होती।

वहीं मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के रुख और रवैए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त है। कोर्ट ने कहा था कि हत्या के आरोप गंभीर हैं। आरोपी चाहे जितने हैं उन पर वैसा ऐक्शन क्यूं नहीं लिया गया जैसा होना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि क्या राज्य सरकार CBI को जांच देने के लिए विचार कर रही है? सप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि लोकल अधिकारी निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे? कल सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को इसी मामले पर फटकार भी लगाई थी।

मानवता शर्मसार: लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में लूट और 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 4 फरार

मानवता शर्मसार: लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में लूट और 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 4 फरार

मुंबई: लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, चार लोग अब भी फरार है। पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। सभी लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामान भी छीन लिया।

अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल है। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय युवती के साथ पहले तो बदसलूकी की। इसके बाद अपराधियों ने चलती ट्रेन में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, इतने मरीज हुए स्वस्थ्य, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, इतने मरीज हुए स्वस्थ्य, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 21 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 24 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 211 है | आज प्रदेश में 20606 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 02, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 01, कोरबा से 08, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 01, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |
 

मेड इन चाइना कार पर मोदी सरकार सख्त, एलन मस्क की टेस्ला को दी हिदायत

मेड इन चाइना कार पर मोदी सरकार सख्त, एलन मस्क की टेस्ला को दी हिदायत

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला की मेड इन चाइना कार की भारत में एंट्री नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक इस संबंध में टेस्ला को हिदायत भी दे दी गई है।


क्या कहा भारत सरकार ने : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 को संबोधित करते हुए कहा, मैंने टेस्ला से कहा है कि भारत में वो इलेक्ट्रिक कारें न बेचें जो चीन में बनाई गई हैं। आपको भारत में इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण करना चाहिए और भारत से कारों का निर्यात भी करना चाहिए। गडकरी ने आगे कहा, आप (टेस्ला) जो भी समर्थन चाहते हैं, वह हमारी सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
इसके साथ ही नितिन गडकरी ने टाटा मोटर्स द्वारा निर्मित इलेक्ट्रिक कारों का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स द्वारा निर्मित इलेक्ट्रिक कारें, टेस्ला की गाडिय़ों से कम अच्छी नहीं हैं।


टैक्स राहत पर चल रही बात : आपको बता दें कि टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कार के जरिए भारत की ऑटो इंडस्ट्री में एंट्री करने की तैयारी में है। इससे पहले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भारत सरकार से आयात शुल्क कम करने की मांग की थी। एलन मस्क ने कहा था कि भारत में आयात शुल्क काफी ज्यादा है। इसको लेकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि टैक्स रियायतों से जुड़ी मांग को लेकर वह अभी भी टेस्ला के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।


फिलहाल भारत में 40,000 डॉलर से अधिक की कीमत की पूरी तरह आयातित कार पर सीआईएफ (लागत, बीमा और भाड़े) के साथ 100 फीसदी का आयात शुल्क लगाता है। इससे कम लागत की कार पर आयात शुल्क 60 फीसदी की दर से लगाया जाता है। देश में बेची जाने वाली अधिकांश कारों की कीमत 20,000 डॉलर से कम है। इसमें भी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री मामूली है। आपको यहां बता दें कि लगभग 30 लाख वाहनों की वार्षिक बिक्री के साथ भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा कार बाजार है।

 सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: भ्रष्टाचार के मामले में अब सीधे केस दर्ज कर सकती है सीबीआई

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: भ्रष्टाचार के मामले में अब सीधे केस दर्ज कर सकती है सीबीआई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि भ्रष्टाचार के हर मामले में प्रारंभिक जांच करने के लिए न्यायिक निर्देश की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला देते हुए कहा कि सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में विश्वसनीय जानकारी मिलने पर सीधे मुकदमे दर्ज कर सकती है। कोर्ट में दायर एक याचिका में कहा गया था कि बिना प्राथमिक जांच के एफआईआर आरोपी के अधिकार का हनन है। 

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम उठाते सीबीआई को केन्या से एक बच्चे को भारत वापस लाने का निर्देश दिया है, साथ ही पिता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामले में पिता को अवमानना नोटिस भी जारी किया गया है। दरअसल, इस मामले में अदालत को गुमराह करबच्चे की कस्टडी ले ली गई थी। स्ष्ट का  यह फैसला एक दंपति के बीच 11 साल के लड़के को लेकर कस्टडी की लड़ाई के संबंध में आया है। अदालत ने फैसला सुनाया कि बच्चे के पिता ने धोखाधड़ी से गुमराह करके बच्चे की कस्टडी प्राप्त की थी और केन्या ले गया था। सुप्रीम कोर्ट ने पिता को अवमानना का नोटिस भी दिया है। 
देश के इस हिस्से में आज हो सकती है बारिश, जानें अपने शहरों का हाल

देश के इस हिस्से में आज हो सकती है बारिश, जानें अपने शहरों का हाल

नई दिल्ली। मानसून अपने आखिरी चरण में भी भिगोकर जाएगा। इस हफ्ते मानसून लौट जाएगा, लेकिन इससे पहले कुछ राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश हो सकती है।

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बादल बरस सकते हैं। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। केरल के इडुक्की जिले में बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है.  वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पठनमथीट्टा, कोट्टायम, पलक्कड और मलप्पुरम जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक , तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की स्थिति है।  बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान की भी आशंका जताई गई है। बारिश की संभावना को देखते हुए इन क्षेत्रों में में रह रहे लोगों के लिए कई तरह के गाइडलाइन भी जारी किए गए हैं।

कोरोना अपडेट : प्रदेश में फिर बढ़ रहे है कोरोना मरीज, इतने मरीज हुए स्वस्थ्य, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में फिर बढ़ रहे है कोरोना मरीज, इतने मरीज हुए स्वस्थ्य, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 24 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 19 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 215 है | आज प्रदेश में 19565 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 04, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 01, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 00, जशपुर से 03, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |
 

आज रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा WhatsApp, एक्टिवेट कराने देना होगा मंथली चार्ज! केंद्र सरकार का आदेश? जाने क्या है पूरा मामला

आज रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा WhatsApp, एक्टिवेट कराने देना होगा मंथली चार्ज! केंद्र सरकार का आदेश? जाने क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली, आज का समय सोशल मीडिया का है, लोग सोशल मीडिया के आदि हो चुके हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी फैलाई जा रही है। ऐसा ही एक मैसेज इन दिनों सोशल मीडियार पर जमकर वायरल किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वाट्सअप को रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद कर दिया जाएगा।
वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार #WhatsApp को रात 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद किया जाएगा, वायरल मैसेज फॉरवर्ड न करने पर अकाउंट बंद कर दिया जाएगा और इसे एक्टिवेट कराने के लिए मासिक चार्ज देना होगा।
वहीं, मैसेज वायरल किए जाने के बाद भारत सरकार की संस्था PIBFactCheck ने संज्ञान लिया और इसकी जांच की। जांच के बाद यह पाया गया कि भारत सरकार ने ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया है। यह दावा फर्जी है।
बता दें कि कुछ दिन पहले कुछ तकनीकी खराबी आने के लिए चलते वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम लगभग 6 घंटे तक बंद रहा। हालांकि कंपनी ने खराबी को दूर कर लिया था और देर रात सभी सेवाएं फिर से शुरू हो गई थी।
 

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, स्क्रैपिंग करने पर निजी वाहन कर में मिलेगी 20 फीसदी छूट

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, स्क्रैपिंग करने पर निजी वाहन कर में मिलेगी 20 फीसदी छूट

नई दिल्ली: सरकार ने वाहन स्क्रैपिंग के लिए मोटर वाहन कर में रियायत देने की दर घोषित करते हुए आज कहा कि निजी वाहन मालिकों को 20 फीसदी और वाणिज्यिक वाहन मालिकों को स्क्रैपिंग प्रमाण पत्र पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सड़क परिहवन और राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि वाहन स्क्रैपिंग नीति में प्रस्ताव किया गया है कि वाहन मालिकों को प्रेरित करने के लिये ऐसी प्रणाली बनाई जाएगी जिसमें वाहन मालिक अपने पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों से आसानी से छुटकारा पा सकें। ऐसे वाहनों का रखरखाव महंगा होता है और ईंधन की खपत बढ़ जाती है जिसके कारण ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है।

मंत्रालय ने इस संबंध में पांच अक्टूबर को एक अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि स्क्रैपिंग के लिए जो वाहन मालिक पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा द्वारा प्रदत 'जमा प्रमाणपत्र' दाखिल करेंगे उन वाहन मालिकों को मोटर वाहन टैक्स में रियायत दी जाएगी। निजी वाहनों के लिए यह रियायत 20 प्रतिशत और वाणिज्यिक वाहनों पर 15 प्रतिशत तक होगी। यह रियायत निजी वाहन मालिकों को 15 साल और वाणिज्यिक वाहन मालिकों को आठ साल तक दी जाएगी। यह नयी व्यवस्था अगले साल एक अप्रैल से लागू हो जाएगी।

 मानसून की देरी से हो रही विदाई, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार...

मानसून की देरी से हो रही विदाई, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार...

नई दिल्ली। समय से पहले आया मानसून काफी देर से इस बार वापसी कर रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी की शुरुआत होने लगी है। धीरे-धीरे बारिश का सिलसिला थमता जा रहा है। हालांकि, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों पर चक्रवात बनने की संभावना के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे तटीय तमिलनाडु पर भी मंडरा रहा है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के पूरे आसार हैं। इसके अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में एक से दो दिन और बारिश होने की संभवना है।  पूर्वोत्तर के असम और त्रिपुरा में भी बादल बरसने का अनुमान जताया गया है। 

2019 के बाद 2021 में देरी से लौट रहा मानसून
आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी आर के जेनामणि ने बताया कि 1960 के बाद से दक्षिण-पश्चिमी मानसून दूसरी बार सबसे देरी से वापस जा रहा है। इससे पहले 2019 में  मानसून की वापसी नौ अक्टूबर से शुरू हुई थी, लेकिन इस बार भी मानसून देरी से वापस जा रहा है।  मानसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर से शुरू हो जाती है।
 
बड़ी खबर : अब इन सरकारी कर्मचारियों को दीवाली के पहले मिला बड़ा तोहफा, सरकार देनें जा रही है 78 दिन का बोनस

बड़ी खबर : अब इन सरकारी कर्मचारियों को दीवाली के पहले मिला बड़ा तोहफा, सरकार देनें जा रही है 78 दिन का बोनस

नई दिल्ली | दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही है. रेलवे कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. पिछले साल की तरह इस साल भी रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस की घोषणा की गई है. रेलवे के करीब 11.56 लाख नॉन गजेटेड कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट बैठक में 2 विभागों को लेकर फैसले हुए. वर्षों से प्रोडक्टिविटी लिंक बोनस रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को मिलता है. कैबिनेट बैठक में फैसला किया गया है कि इस साल भी 78 दिन का बोनस रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस पर करीब 1,985 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

कोरोना अपडेट : प्रदेश में कल के मुकाबले आज बढ़े नए कोरोना मरीज, इतने मरीज हुए स्वस्थ्य, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में कल के मुकाबले आज बढ़े नए कोरोना मरीज, इतने मरीज हुए स्वस्थ्य, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 15 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा से सर्वाधिक 03-03 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 25 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00  कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 210  है | आज प्रदेश में 15268 टेस्ट हुए है | 


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 00, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 01, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |
एम्स प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया ने कोरोना को लेकर दी ये चेतावनी, जाने क्या कहा

एम्स प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया ने कोरोना को लेकर दी ये चेतावनी, जाने क्या कहा

एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया (AIIMS Director Randeep Guleria) ने बुधवार को कहा कि कोविड महामारी (covid-19)अभी खत्म नहीं हुई है और इसलिए लोगों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 'कोविड गुरुकुल' शीर्षक से एक सूचना वीडियो सीरीज में दिखाई देते हुए, उन्होंने कहा कि दूसरा कोविड उछाल अभी भी जारी है, देश में प्रति दिन कई हजारों मामले सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर हम वैश्विक परिदृश्य को देखें, तो दुनिया के कई हिस्सों में मामले बढ़ रहे हैं। यह देखते हुए कि महामारी अंतत: समय के साथ स्थानिक हो जाएगी, जैसा कि पिछले कई महामारियों में हुआ है। हमें लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
डॉ रणदीप गुलेरिया नें कहा कि कोविड महामारी हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन जाएगी। अधिकांश प्रतिरक्षा वाले लोगों में सर्दी, खांसी, बुखार और फ्लू जैसे लक्षण जैसे सामान्य लक्षण होंगे। लेकिन कम प्रतिरक्षा वाले बुजुर्ग लोगों को निमोनिया हो सकता है, ऐसी गंभीर बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता हो सकती है।
हालांकि, डॉ गुलेरिया ने चेतावनी दी कि, वर्तमान समय में, यह कहना जल्दबाजी होगी कि महामारी स्थानिक हो गई है और हमें अभी भी बेहद सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि हम नहीं जानते कि आने वाले समय में वायरस कैसे व्यवहार करेगा।
उन्होंने कहा कि वायरस उत्परिवर्तित हो सकता है और अधिक संक्रामक हो सकता है, इसलिए हमें बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है।
इस बीच, भारत ने बुधवार को 18,333 ताजा कोविड मामले और 278 मौतों की सूचना दी है।
 

बड़ी खबर: गुरदासपुर के बाद पठानकोट में भी दिखा ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग

बड़ी खबर: गुरदासपुर के बाद पठानकोट में भी दिखा ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग

पठानकोट: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत को नाकाम कर दिया। मंगलवार रात गुरदासपुर और पठानकोट में पाक ड्रोन दिखे। बीएसएफ ने फायरिंग कर उन्हें भगाया।गुरदासपुर सेक्टर में भारतीय सीमा में घुस रहे पाक ड्रोन पर बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर लौटने पर मजबूर कर दिया। पहले ड्रोन ने बीओपी बोहड़ वडाला की सीमा से और दूसरी बार बीओपी कांस्य बरमन से घुसने की कोशिश की। घटना के बाद बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ की 89 बटालियन बीओपी बोहड़ वडाला की सीमा पर तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका व पुष्पा ने पाक ड्रोन पर 29 राउंड फायर किए। उसके बाद बीओपी कांस्य बरमन में भी बीएसएफ की 121 बटालियन के जवानों ने ड्रोन को भारतीय सीमा में दाखिल करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। दोनों घटनाओं के बाद बटालियन कमांडेंट प्रदीप कुमार और बीएसएफ के जवानों ने इलाके की छानबीन की। पिछले महीने पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास एक और ड्रोन देखा गया था। दो दिन पहले जम्मू के फालियन मंडल इलाके में ड्रोन ने कई हथियार गिराए थे।

पठानकोट में जारी है सर्च ऑपरेशन
वहीं पठानकोट में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे बमियाल सेक्टर बीएसएफ की चौकी जयपुर के पास देर रात को पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फायरिंग की हालांकि ड्रोन वापस चला गया या मार गिराया गया इसको लेकर संशय बना हुआ है। बुधवार तड़के साढ़े चार बजे से सीमा सुरक्षा बल और पठानकोट पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल की चौकी जैतपुर और काशी बाड़वां के बीच रात नौ बजे के बाद जमीन से 600 मीटर की ऊंचाई पर बीएसएफ के जवानों को सफेद और लाल लाइट दिखाई दी। बीएसएफ के जवानों ने चार से पांच राउंड फायर किए। उसके बाद से अचानक लाइट बंद हो गई। घटनास्थल पर बीएसएफ ने उसी समय जवानों की तैनाती की और सुबह तड़के साढ़े 4 बजे से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। सूचना के मुताबिक सुबह नौ बजे तक वहां कोई भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि आज सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

BREAKING: लखनऊ के लिए रवाना हुए राहुल, साथ में हैं भूपेश व चन्नी...

BREAKING: लखनऊ के लिए रवाना हुए राहुल, साथ में हैं भूपेश व चन्नी...

नई दिल्ली। राहुल गांधी की फ्लाइट ने दिल्ली से उड़ान भर ली है। फ्लाइट से राहुल गांधी लखनऊ जा रहे हैं। उनके साथ पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल हैं। लखनऊ से राहुल लखीमपुर जाना चाहते हैं लेकिन प्रसाशन ने साफ कहा है कि उनको आगे जाने नहीं दिया जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली एयरपोर्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि जब टीएमसी के पांच सांसद, भीम आर्मी के लोग लखीमपुर जा सकते हैं तो फिर कांग्रेस के नेताओं, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को ही रोकने की बात क्यों की जा रही है।

फ्लाइट में चन्नी ने कहा कि जहां भी किसानों के साथ गलत होगा, राहुल गांधी वहां खड़े होंगे। वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट के काफिले को यूपी में इंदिरापुरम में यूपी गेट पर रोक लिया गया है। वह सीतापुर जाकर प्रियंका गांधी से मिलना चाहते थे।

लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद का विवाद अबतक शांत नहीं हुआ है। आज राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यूपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला। अब राहुल लखीमपुर के लिए निकल गए हैं।

कोरोना अपडेट : प्रदेश के 22 जिलों में नहीं मिले एक भी कोरोना मरीज, आज कुल इतने नए मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : प्रदेश के 22 जिलों में नहीं मिले एक भी कोरोना मरीज, आज कुल इतने नए मरीजों की हुई पहचान

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 13 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बिलासपुर से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 25 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00  कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 220  है | आज प्रदेश में 22591 टेस्ट हुए है | 


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 00, राजनांदगांव से 02, बालोद से 00, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 00, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 00, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है
 सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने वालों को इनाम देगी सरकार, जानें कितनी मिलेगी राशि

सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने वालों को इनाम देगी सरकार, जानें कितनी मिलेगी राशि

केंद्र सरकार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को नगद इनाम और प्रशंसा पत्र देगी। इस योजना के तहत जिला प्रशासन अच्छे नागरिक (व्यक्ति या व्यक्तियों) को एक साल में 5000 रुपये का नगद इनाम अधिकतम पांच बार दे सकेगा। जबकि हर साल आयोजित होने वाले सरकारी सम्मान समारोह में उनको एक लाख रुपये नगद दिया जाएगा। यह योजना मार्च 2026 तक चलेगी। इसका मकसद दुर्घटना में सड़क पर पड़े गंभीर घायलों की अनदेखी करने के बजाए आम नागरिक उनको नजदीकी अस्पताल-ट्रामा सेंटर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है।

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को सड़क हादसों में गंभीर घायलों को गोल्डन आवर (दुर्घटना के एक घंटे के भीतर) में अस्पताल-ट्रामा सेंटर पहुंचाने वाले नागरिकों के लिए इनाम योजना संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। विदित हो कि मंत्रालय ने पिछले साल सड़क सुरक्षा पर काम करने वाले ट्रस्ट, एनजीओ, संस्थानों को सालाना पांच लाख रुपये इनाम देने व वित्तीय सहायता मुहैया करोन की योजना शुरू कर है।

इसके बाद नई योजना में किसी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों (अच्छे शहरी) को एक बार मदद करने पर 5000 रुपये की राशि देने का फैसला किया है। यह योजना 15 अक्तूबर 2021 से मार्च 2026 तक चलेगी। इसमें उल्लेख है कि राज्य सरकारें इस नगद योजना के लिए पृथक बैंक अकाउंट खोलेंगी। केंद्र सरकार शुरुआती दौर में उन्हें पांच लाख रुपये मुहैया कराएगी।

नया पोटर्ल शुरू होगा
सड़क परिवहन मंत्रालय नया पोटर्ल शुरू करेगा। जिला प्रशासन हर महीने घायलों की मदद करने वाले नागरिक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, घटना की जानकारी आदि का विवरण उक्त पोर्टल पर दर्ज करेंगे। इसके अलावा यह जानकारी स्थानीय पुलिस अथवा अस्पताल-ट्र्रामा सेंटर प्रशासन भी पोटर्ल पर अपलोड कर सकेंगे। जिला प्रशासन समिति चयनित नागरिक को प्रत्येक हादसे में मदद करने पर 5000 रुपये की नगद राशि दे सकेगी। लेकिन एक साल में यह राशि अधिकतम पांच बार ही दी जाएगी। फैटल एक्सीटेंड में घायलों की सर्जरी, तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना व मेरुदंड (स्पाइन कोर्ड) सर्जरी को शामिल किया गया है। हर साल पुरस्कृत अच्छे नागरिकों को सड़क परिवहन मंत्रालय सालाना राष्ट्रीय स्तर का सम्मान देगी, इसमें उनको एक लाख रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा।

विदित हो कि सड़क परिवहन मंत्रालय ने अच्छे नागरिकों को कानूनी सुरक्षा कचव पहले ही दे दिया है। इसमें पुलिस-अस्पताल प्रशासन अच्छे नागरिक से पहचान, नाम, पता, मोबाइल नंबर बताने के लिए दबाव नहीं बना सकेगी। पुलिस उन्हें थाने पर बुलाने के लिए नहीं कहेगी। और न ही उनको सिविल अथवा अपराधिक मामले में गवाह बना सकेगी। अच्छे शहरी स्वेच्छा से अपनी पहचान बात सकते हैं अथवा अदालत में बतौर गवाह पेश होने की इच्छा जता सकते हैं। यह उनकी मर्जी पर निर्भर करेगा।
 Video Viral : किसानों को रौंदते हुए ऐसे निकलीं गाड़ियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Video Viral : किसानों को रौंदते हुए ऐसे निकलीं गाड़ियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

लखीमपुर खीरी. यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वीडियो में किसान बीजेपी नेताओं को काले झंडे दिखाकर लौट रहे हैं. पीछे से तीन गाडियां किसानों को रौंदते हुए बेलाग लपेट निकल रही है. कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस वीडियो को ट्वीट कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

सोशल मीडिया में सभी लोग दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो लखीमपुर का है. प्रियंका गांधी ने वीडियो को ट्वीटर पर साझा करते हुए लिखा है कि ‘नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है. अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ. क्यों?’

वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि ‘क्या इसके बाद भी कोई प्रमाण चाहिये? देखिये सत्ता के अहंकार में चूर गुंडे ने किसानो को अपनी गाड़ी के नीचे कैसे रौंदकर मार दिया कुछ चैनल ज्ञान दे रहे थे मंत्री का बेटा जान बचाने के लिए भागा. #किसान_हत्यारी_भाजपा.’
 
मौसम अलर्ट: आज छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों  में बरसेंगे बादल, लौट सकता है मानसून

मौसम अलर्ट: आज छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल, लौट सकता है मानसून

नई दिल्ली , देश के अधिकांश हिस्सोंव में अक्टूणबर की शुरुआत में भी बारिश (Rain Alert) का दौर जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि मंगलवार को देश के कई राज्योंश में बारिश (Rain) हो सकती है. वहीं स्काेईमेट वेदर के पूर्वानुमान के अनुसार भी उत्तेर प्रदेश, बिहार, झारखंड, केरल, असम समेत कई राज्योंर में मंगलवार को बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह बरेली, सहसवान, बदायूं, बहजोई, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, बरवाला, जींद, हिसार, हांसी, सहारनपुर, गंगोह, रामपुर, संभल, बिलारी, मिलक, चंदौसी में बारिश हो सकती है. इनके अलावा सकोती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्ते श्वपर, रामपुर, हापुड़ में भी बारिश होने की संभावना है.
वहीं मौसम विभाग (आईएमडी) ने केरल के इडुक्की और मलप्पुरम जिलों के लिए पांच अक्टूबर मंगलवार का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अन्य ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. केरल के कई हिस्सों में चार से छह अक्टूबर के बीच अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है.
इसके अलावा स्काीईमेट वेदर ने असम, मेघालय, नगालैंड, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार में मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्यं प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र्, कर्नाटक, छत्तीससगढ़ के भी कई हिस्सोंो में बारिश हो सकती है.
स्कािईमेट वेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को उत्त र प्रदेश, उत्तमराखंड, बिहार, दक्षिणी गुजरात, रायलसीमा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. साथ ही 6 अक्टूलबर से दक्षिण पश्चिमी मानसून भी वापस लौट सकता है.

 

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 250 से कम, कल प्रदेश में इतने नए कोरोना मरीजों की ही पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 250 से कम, कल प्रदेश में इतने नए कोरोना मरीजों की ही पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 10 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे राजनांदगांव में सर्वाधिक 03 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 19 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 232 है | आज प्रदेश में 21897टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 00, राजनांदगांव से 03, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 00, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00 अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |