BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में आज फिर बढ़ी नए कोरोना मरीजों की संख्या, प्रदेश में आज इतने मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में आज फिर बढ़ी नए कोरोना मरीजों की संख्या, प्रदेश में आज इतने मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 27 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 30 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 282 है | आज प्रदेश में 23279 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 04, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 05, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 02, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 01, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00 अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

एक ही युवक पर फ़िदा हुई तीन सगी बहने, युवक संग तीनों बहने हुई फरार, घर में मची खलबली

एक ही युवक पर फ़िदा हुई तीन सगी बहने, युवक संग तीनों बहने हुई फरार, घर में मची खलबली

रामपुर एक युवक पर दो लड़कियों का दिल आने की खबरें तो आती रहती हैं। यूपी के रामपुर में एक साथ तीन लड़कियों का दिल एक युवक पर आ गया। तीनों रिश्ते में सगी बहनें भी हैं। हद तो तब हो गई जब परिजनों के विरोध करने पर आठ दिन पहले तीनों प्रेमी के साथ अचानक घर छोड़कर फरार हो गईं। इससे घर में खलबली मची हुई है। लोकलाज के डर से परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है। वे फिलहाल रिश्तेदारों की मदद से तीनों बहनों की तलाश कर रहे हैं।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। आठ दिन पहले तीन सगी बहनें अपने घर से गायब हो गई थी। तीनों बहनों के गायब होने के बाद से ही परिवार के लोग आस-पास के गांवों में उनकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने सारे रिश्तेदारों एवं मिलने वालों से इस बारे में पूछताछ कर ली है लेकिन अभी उनका कोई पता नहीं चला है।

 

उधर,  गांव में भी तीनों बहनों के गायब होने को लेकर कई तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों का प्रेम प्रसंग एक ही युवक से चल रहा है। वे उसी के साथ घर छोड़कर कहीं चली गई हैं। इनमें से दो बहने बालिग जबकि एक नाबालिग है। परिजनों ने अभी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है। थानाअध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

BIG BREAKING : राजधानी में दिनदहाड़े फिर चली गोली, युवक को आरोपियों ने गोलियों से भूना

BIG BREAKING : राजधानी में दिनदहाड़े फिर चली गोली, युवक को आरोपियों ने गोलियों से भूना

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में एक बार फिर गैंगवार की घटना हुई है। पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में हथियारबंद हमलावरों ने जेल में बंद गैंगस्टर मंजीत महल के सहयोगी 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए युवक की पहचान शिवांग उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। शिवांग की नजफगढ़ से आगे खैरा रोड पर कार के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

मृतक शिवांग मूंढेला खुर्द का रहने वाला था। उसे दो गोली मारी गई है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवांग पर हमला करने वाले बदमाश स्विफ्ट गाड़ी में आए थे। गाड़ी में दो से तीन लड़के थे। ऐसा पता चला है कि मनजीत महल गैंग से ताल्लुक रखता था। जिन लोगों ने गोली मारी वह नंदू गैंग से ताल्लुक रखते हैं।

शुक्रवार को ही कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की दो हथियारबंद बदमाशों ने रोहिणी कोर्ट में हत्या कर दी थी। वकील की यूनिफॉर्म में कोर्ट रूम के भीतर जज के सामने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। गोगी को जेल से लाने वाले दिल्ली पुलिस के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया था। दोनों बदमाश टिल्लू गैंग के थे। टिल्लू और गोगी में वर्चस्व को लेकर तनातनी चल रही थी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत, कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत, कही ये बड़ी बात

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने जनता को भी संबोधित किया और इस मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में आगे बढ़ते हुए भारत के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। बीते 7 वर्षों से देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का जो अभियान चल रहा है, वो आज से एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है।

यह मिशन देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लिए: 
आज से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भी पूरे देश में शुरु किया जा रहा है। ये मिशन देश के गरीब और मध्यम वर्ग के इलाज में जो दिक्कतें आती हैं, उन्हें दूर करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पंडित जी को समर्पित आयुष्मान भारत योजना पूरे देश में शुरू हुई थी। मुझे खुशी है कि आज से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भी पूरे देश में शुरू किया जा रहा है।


आरोग्य सेतु एप और Co-WIN ने निभाई अहम भूमिका:
पीएम मोदी ने कहा कि आरोग्य सेतु एप से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में बहुत मदद मिली। सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत भारत आज करीब-करीब 90 करोड़ वैक्सीन डोज लगा पाया है तो इसमें Co-WIN का भी बहुत बड़ा रोल है।


कोरोना काल में टेलिमेडिसिन का भी अभूतपूर्व विस्तार:
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में टेलिमेडिसिन का भी अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। ई-संजीवनी के माध्यम से अब तक लगभग सवा करोड़ रिमोट कंसल्टेशन पूरे हो चुके हैं। ये सुविधा हर रोज देश के दूर-सुदूर में रहने वाले हजारों देशवासियों को घर बैठे ही शहरों के बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों से कनेक्ट कर रही है।


आयुष्मान भारत से लाखों परिवार गरीबी के कुचक्र में फंसने से बचे
पीएम मोदी ने कहा कि बीते तीन वर्षों में आयुष्मान भारत पर जो हजारों करोड़ रुपये सरकार ने वहन किए हैं, उससे लाखों परिवार गरीबी के कुचक्र में फंसने से बचे हैं।


हर नागरिक का हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटली सुरक्षित रहेगा:
पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, अब पूरे देश के अस्पतालों के डिजिटल हेल्थ सोल्यूशंस को एक दूसरे से कनेक्ट करेगा। इसके तहत देशवासियों को अब एक डिजिटल हेल्थ आईडी मिलेगी। हर नागरिक का हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटली सुरक्षित रहेगा।


पुराने रिकॉर्ड भी किए जा सकेंगे चेक:
पीएम मोदी ने जानकारी देते हुए कहा कि डिजिटल हेल्थ आईडी के माध्यम से मरीज भी और डॉक्टर भी पुराने रिकॉर्ड को जरूरत पड़ने पर चेक कर सकता है। इसमें डॉ, नर्स, पैरा मेडिक जैसे साथियों का भी रजिस्ट्रेशन होगा। देश के जो अस्पताल हैं, क्लीनिक हैं, लैब्स हैं, दवा की दुकानें हैं ये सभी भी रजिस्टर होंगी।


देश में होलिस्टिक और समावेशी हेल्थ मॉडल की जरूरत:
पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत में एक ऐसे हेल्थ मॉडल पर काम जारी है, जो होलिस्टिक हो, समावेशी हो। एक ऐसा मॉडल, जिसमें बीमारियों से बचाव पर बल हो,- यानि प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, बीमारी की स्थिति में इलाज सुलभ हो, सस्ता हो और सबकी पहुंच में हो।


गांवों की चिकित्सा सेवाओं में सुधार की जरूरत:
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बहुत जरूरी है कि गांवों की चिकित्सा सेवाओं में सुधार हो। आज गांव और घर के निकट ही प्राइमरी हेल्थ केयर से जुड़े नेटवर्क को सशक्त किया जा रहा है। अभी तक ऐसे 80,000 सेंटर चालू हो चुके हैं।


 गरीब और मध्यम वर्ग का दवाओं पर कम से कम खर्च हो:
पीएम मोदी ने कहा कि बेहतर मेडिकल सिस्टम के साथ ही ये भी जरूरी है कि गरीब और मध्यम वर्ग का दवाओं पर कम से कम खर्च हो। इसलिए केंद्र सरकार ने जरूरी दवाओं, सर्जरी के समान, डायालिसिस जैसी अनेक सेवाओं और समान को सस्ता रखा है।


जानिए क्या है इस मिशन का लक्ष्य
इस मिशन का लक्ष्य देश के प्रत्येक नागरिक का का यूनिक हेल्थ कार्ड बनाना है। यह कार्ड पूरी तरह से डिजिटल होगा जो देखने में आधार कार्ड की तरह ही होगा। इस कार्ड पर आपको एक यूनिक नंबर मिलेगा, जैसा कि आधार कार्ड में होता है। इस नंबर  के द्वारा व्यक्ति की पहचान कर ली जाएगी जिससे स्वास्थ सेवा में और आसानी हो जाएगी। इस नंबर के जरिए डॉक्टर के पास भी लोगों का पूरा रिकॉर्ड रहेगा।

BIG BREAKING : रेलवे स्टेशन पहुंचते ही पटरी से उतरी ट्रेन, स्टेशन में मची अफरा-तफरी

BIG BREAKING : रेलवे स्टेशन पहुंचते ही पटरी से उतरी ट्रेन, स्टेशन में मची अफरा-तफरी

पुणे | महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां के लोनावाला रेलवे स्टेशन पर जैसे ही यात्रियों से भरी इंदौर-दौंड स्पेशल ट्रेन पहुंची, उसके पिछले दो डब्बों की ट्रॉली पटरी से उतर गईं। देखते ही देखते स्टेशन पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे की रिलीफ वैन घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और यात्रियों को बाहर निकला गया।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह सात बजकर 50 मिनट पर हुआ। ट्रेन के पटरी से उतरने पर कई ट्रेनों का संचालन रुक गया। रेलवे के अधिकारी लाइन की मरम्मत करके फिर से संचालन शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन कारणों की वजह से हुआ।

बड़ी खबर : राजधानी में बन रहे नए संसद भवन के निर्माण स्थल में रात को अचानक पहुंचे पीएम मोदी, जाने क्या थी वजह

बड़ी खबर : राजधानी में बन रहे नए संसद भवन के निर्माण स्थल में रात को अचानक पहुंचे पीएम मोदी, जाने क्या थी वजह

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात करीब 8.45 बजे राजधानी दिल्ली में बन रहे नए संसद भवन के निर्माण स्थल पहुंचे हुए थे। उन्होंने साइट पर लगभग एक घंटा समय बिताया और भवन के निर्माण की स्थिति का खुद निरीक्षण किया। बता दें कि ऐसा पहली बार हुए जब पीएम मोदी रात में अचानक नए संसद भवन के निर्माण स्थल पर पहुंचे हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से निर्माण स्थल के निरीक्षण की कुछ तस्वीरें भी सामने आईँ हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे पीएम मोदी खुद सफेद कलर का सेफ्टी हेलमट पहनकर साइट का निरीक्षण करते हुए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी आज यहां अचानक ही पहुंचे थे। उनके दौरे को लेकर किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी कंस्ट्रक्शन साइट पर लगभग एक घंटे तक रहे थे।

बता दें कि नए संसद भवन का निर्माण सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट अंतर्गत किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के तहत नए भवनों के निर्माण के लिए बड़ी संख्या में श्रमिक काम कर रहे हैं। नए संसद भवन के निर्माण में लगभग 1000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। नए भवन का निर्माण 64500 वर्गमीटर क्षेत्र में बन रहा है और यह पुराने भवन की तुलना में 17 हजार वर्गमीटर बड़ा होगा। नए संसद भवन का निर्माण काम अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है।

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 300 से कम, आज प्रदेश में इतने नए कोरोना मरीजों की ही पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 300 से कम, आज प्रदेश में इतने नए कोरोना मरीजों की ही पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 13 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बिलासपुर से सर्वाधिक 03 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 22 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 285 है | आज प्रदेश में 16305 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 00, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 00, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 02, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00 अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है |

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी से आज मिले सर्वाधिक मरीज, प्रदेश में हुई इतने नए मरीजों की पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी से आज मिले सर्वाधिक मरीज, प्रदेश में हुई इतने नए मरीजों की पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 27 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बिलासपुर से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 32 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 294 है | आज प्रदेश में 27302 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 01, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 02, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 03, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01 अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज इन राज्यों में बारिश की संभावना...

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज इन राज्यों में बारिश की संभावना...

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में रविवार से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तरी आंध्र प्रदेश में जहां चक्रवात जैसे हालात बन रहे हैं तो ओडिशा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पूर्व व पूर्व मध्य हिस्से में हवा का दबाव बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों में इसकी गति और बढ़ने की संभावना है और रविवार शाम तक यह दक्षिणी ओडिशा व उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुंच जाएगा, जिससे वहां बारिश के आसार बन रहे हैं। 

आज यहां हो सकती है बारिश 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो आज, शनिवार को पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण व गोवा, छत्तीसगढ़, यनम, तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है।

इन पांच राज्यों में पड़ेगा असर 
बंगाल की खाड़ी में बन रही चक्रवाती संरचना का असर कई राज्यों में पड़ने की संभावना है। इसके चलते रविवार से कई राज्यों में बारिश होगी। अगले पांच दिनों तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण व गोवा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 25 से 28 सितंबर के बीच ओडिशा, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में बारश हो सकती है। 

 

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इन दो जिलों में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इन दो जिलों में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दुर्ग एवं जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 06-06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 33 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 300 है | आज प्रदेश में 27818 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 00, बालोद से 02, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 00, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 06, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 00, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

कोरोना : देश में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी ने फिर पैदा की चिंता

कोरोना : देश में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी ने फिर पैदा की चिंता

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण का उतार चढ़ाव अभी थमा नहीं है। पिछले एक दिन में जहां नए कोरोना मामलो में मामूली कमी देखी गई, वहीं संक्रमण से मरने वालों की संख्या मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में आए नए मामलों से कहीं ज्यादा उपचार करा रहे मरीजों ने कोरोना को मात देकर जंग जीती है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को पिछले घंटे के आंकड़ो में 31,382 नए मामले सामने आए। जबकि इस दौरान 318 लोगों की मौत से देश में अब तक संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,368 हो गई है। जबकि पिछले एक दिन में उपचाराधीन 32,542 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जिसके बाद देश में अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,28,48,273 हो गई है। इस प्रकार देश में कोरोना की रिकवरी दर 97.78 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। फिलहाल देश में उपचाराधीन सक्रीय मरीज घटकर 3,00,162 यानि 0.89 प्रतिशत रह गये हैं, जो 190 दिनों में सबसे कम दर्ज किया गया। देश में कोरोना टेस्ट की कुल संख्या 55.59 करोड़ है। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 91 दिनों में 3 प्रतिशत गिरकर 2.07 प्रतिशत दर्ज किया गया। जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 25 दिनों में 3 प्रतिशत गिरकर 2 प्रतिशत दर्ज हुआ।

84 करोड़ के पार पहुंचा वैक्सीनेशन
देश में अब तक 55.59 करोड़ कोरोना जांच हो चुकी है। जबकि कोरोना के बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 84.15 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

तेजी से फैल रहा डेल्टा वैरिएंट
कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट दुनियाभर में सबसे ज्यादा फैल रहा है। यह प्रसार व संक्रमण के मामले में अल्फा, बीटा और गामा वैरिएंट्स को पीछे छोड़ दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टेक्निकल लीड मारिया वैन कर्खोव ने खुलासा किया है।

 राजधानी में गिरा पारा, इन राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी...

राजधानी में गिरा पारा, इन राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी...

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार रात से हो रही तेज बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। बारिश के कारण शुक्रवार सुबह दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश व हरियाण के कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों को हल्की सिरहन महसूस हुई।  
बता दें, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारतीय मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। राजधानी दिल्ली व एनसीआर के इलाकों में 29 तक बारिश रुक-रुक कर होती रहेगी। 

गुजरात में मूसलाधार बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि राजस्थान, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश में भी अलगे पांच दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। गुजरात में 25 व 26 सितंबर को मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश में 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। 
पूर्वोत्तर में बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत व आसपास के इलाकों में निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है। इस कारण शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश हो सकती है। ओडिशा व पश्चिम बंगाल समेत जम्मू में तेज बारिश होगी। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। 

यहां जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कुछ राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान व गुजरात के कुछ क्षेत्र शामिल हैं।
 
कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के इस जिले में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के इस जिले में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 30 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दंतेवाड़ा से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 23 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 307 है | आज प्रदेश में 27161 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 00, राजनांदगांव से 03, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 03, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 01, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 00, कोंडागांव से 02, दंतेवाड़ा से 05, सुकमा से 00, कांकेर से 02, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में सर्वाधिक मरीज, आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में सर्वाधिक मरीज, आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे महासमुंद से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 23 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 300 है | आज प्रदेश में 29119 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 02, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 04, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 01, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 00, कोंडागांव से 02, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 02, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |
 

बड़ी खबर: कोरोना से हुई मौत के लिए सरकार ने तय किया मुआवजा, पीड़ित परिवार को मिलेंगे इतने हजार रुपये

बड़ी खबर: कोरोना से हुई मौत के लिए सरकार ने तय किया मुआवजा, पीड़ित परिवार को मिलेंगे इतने हजार रुपये

कोरोना से हुई मौत के लिए मुआवजा तय हो गया है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (NDMA) ने सुप्रीम कोर्ट को इस बात की जानकारी दी है. हर मौत के लिए परिवार को 50 हज़ार रुपये का मुआवजा मिलेगा. यह पैसा राज्यों के आपदा प्रबंधन कोष से मिलेगा. दरअसल, कोर्ट ने न्यूनतम मुआवजे पर गाइडलाइन के लिए कहा था.
30 जून को दिए आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने देश में कोरोना से हुई हर मौत के लिए मुआवजा देने को कहा था. कोर्ट ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी से कहा था कि वह 6 हफ्ते में मुआवजे की रकम तय कर राज्यों को सूचित करे. कोर्ट ने माना था कि इस तरह की आपदा में लोगों को मुआवजा देना सरकार का वैधानिक कर्तव्य है. लेकिन मुआवजे की रकम कितनी होगी, यह फैसला कोर्ट ने सरकार पर ही छोड़ दिया था.

मामले के याचिकाकर्ताओं ने दलील दी थी कि अस्पताल से मृतकों को सीधा अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है. न उनका पोस्टमॉर्टम होता है, न डेथ सर्टिफिकेट में लिखा जाता है कि मृत्यु का कारण कोरोना था. ऐसे में अगर मुआवजे की योजना शुरू भी होती है तो लोग उसका लाभ नहीं ले पाएंगे. इस पर कोर्ट ने कहा था कि कोरोना से मरने वालों के मृत्यु प्रमाण पत्र में मौत की वजह साफ लिखी जानी चाहिए. सर्टिफिकेट पाने की प्रक्रिया सरल बनाई जाए. अगर पहले जारी हो चुके सर्टिफिकेट से परिवार को कोई शिकायत है तो उसका निराकरण किया जाए.

 source:ABP News

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना...

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना...

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गरज के साथ माध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-यूपी, हरियाणा व राजस्थान में बारिश के आसार हैं। इन राज्यों में बादलों की गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है और यह बारिश इस सप्ताह रुक-रुक कर होती रहेगी। इसके चलते मौसम विभाग की ओर से राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली के अलावा हरियाणा व यूपी के कुछ इलाकों समेत राजस्थान के डीग में बारिश के आसार बन रहे हैं। 

दिल्ली में टूट सकता है 121 सालों का रिकॉर्ड 
दिल्ली में 29 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, लेकिन आज यानी बुधवार को सारा दिन बारिश होती है तो 121 सालों का रिकॉर्ड टूट सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में अबतक 404 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 121 साल पहले यानी 1944 में सर्वाधिक 417.3 मिमी बारिश हुई थी। 
पूरे मानसून की बात करें तो राजधानी में अभी तक 1170 मिमी बारिश हुई है। इससे पहले 1964 में 1190.9 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। 

हिमाचल में गिरेगा पारा 
मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भी अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण यहां दृश्यता कम हो जाएगी और पारा भी दो से तीन डिग्री तक लुढ़केगा। 

दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में होगी बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सफदरजंग, वसंतकुंज, पालम व एनसीआर में गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा में बारिश होगी। वहीं हरियाणा व यूपी के पानीपत, गनौर, होडल साकोटी टंडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बरौत, दौराला, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, बुलंदशहर, खुर्जा में अगले दो घंटे के अंदर बारिश की संभावना बन रही है। 

टूटा रिकॉर्ड, देर से जाएगा मानसून
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर महीने में बारिश ने अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अभी मानसून बना हुआ है और इसके देर से जाने की संभावना है। आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में ही अबतक 27 फीसद बारिश हो चुकी है। 


आज से बदलेगा कई राज्यों का मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि देश के कई राज्यों में आज से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। पश्चिम बंगाल व ओडिशा में बारिश हो सकती है। राजस्थान, गुजरात में तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा में तेज बारिश की संभावना है तो उत्तराखंड में 25 सितंबर तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में फटा कोरोना बम, छत्तीसगढ़ में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में फटा कोरोना बम, छत्तीसगढ़ में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे महासमुंद से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 26 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 297 है | आज प्रदेश में 27383 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 02, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 05, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 01, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 00, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 00, कांकेर से 02, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है |

बड़ी खबर: सेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, घायल पायलट और को-पायलट ने तोडा दम

बड़ी खबर: सेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, घायल पायलट और को-पायलट ने तोडा दम

जम्मू: जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले में मंगलवार को पटनीटॉप हिल्स में एक सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ऊधमपुर जिला उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने कहा, प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद तेज आवाज आई थी और पूरे इलाके में धुंआ फैल गया। इस हादसे में घायल पायलट और को-पायलट ने दम तोड़ दिया है।


यह घटना पटनीटॉप के शिवगढ़ धार की है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह सेना का हेलीकॉप्टर है। पुलिस और सेना ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और सेना की टीम को शिवगढ़ धार की ओर रवाना कर दिया गया।


इस बीच ऊधमपुर-रियासी पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुलेमान चौधरी ने कहा कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटना के बारे में सूचना मिली है और टीमों को मौके पर भेजा गया है। डीआईजी ने कहा, क्षेत्र में अधिक कोहरे के कारण अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दुर्घटना हुई थी या हेलीकॉप्टर उतरते समय गिरा है।

 मुख्यमंत्री ने नौकरी और बेरोजगारी पर किए 7 बड़े ऐलान, जानिए क्या कुछ है खास

मुख्यमंत्री ने नौकरी और बेरोजगारी पर किए 7 बड़े ऐलान, जानिए क्या कुछ है खास

पणजी. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुखिया और दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव (Goa Assembly election 2022) के मद्देनजर गोवा में नौकरियों और बेरोजगारी के बारे में सात घोषणाएं कीं. केजरीवाल ने वादा किया कि अगर AAP सत्ता में आती है तो वह भ्रष्टाचार को रोकेगी. 

साथ ही वह राज्य के युवाओं की सरकारी नौकरियों में पहुंच सुनिश्चित करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि हर घर से एक बेरोजगार व्यक्ति को नौकरी मिलेगी और काम की तलाश में बेरोजगार लोगों को 3,000 रुपये का भत्ता मिलेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि राज्य में 80 प्रतिशत नौकरियां गोवा के मूल निवासियों के लिए आरक्षित होंगी.

आम आदमी पार्टी के एक ट्वीट के अनुसार गोवा के लिए पार्टी ने ऐलान किया है कि पर्यटन के क्षेत्र में कोविड के चलते जो लोग बेरोजगार हो गए हैं उन्हें प्रतिमाह 5,000 रुपये, खदान का काम रुकने से प्रभावित हुए लोगों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह देगी. साथ ही ऐलान किया गया है कि अगर सरकार आई तो AAP स्किल यूनिवर्सिटी शुरू करेगी.

केजरीवाल ने किया था दावा- संपर्कों के आधार पर मिलती है नौकरी
इससे पहले केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया था कि गोवा में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है और वह स्थानीय लोगों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे. AAP नेता ने यह भी दावा किया था कि सरकारी नौकरियां केवल पैसे वालों को और संपर्कों के आधार पर ही मिलती हैं. केजरीवाल ने ट्वीट किया था, ‘बेरोजगारी चरम पर होने के कारण गोवा के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है. सरकारी नौकरी सिर्फ पैसे वालों को और संपर्कों के आधार मिलती है.’

इस महीने की शुरुआत में, आप ने गोवा में बेरोजगारी की समस्या के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था और लोगों से उन पार्टियों को वोट नहीं देने को कहा था, जो उन्हें नौकरी देने में विफल रही हैं. गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आप अपने उम्मीदवार उतारेगी.
बड़ी खबर : अब कर्मचारियों को सुबह 9 बजे पहुंचना होगा कार्यालय, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर : अब कर्मचारियों को सुबह 9 बजे पहुंचना होगा कार्यालय, पढ़े पूरी खबर

चंडीगढ़। पंजाब की नई सरकार ने अपने कामकाज में तेजी लाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9 बजे दफ्तरों में अपनी हाजिरी दर्ज कराने का आदेश जारी किया है और यह साफ कर दिया है कि विभागों में किसी भी समय जांच हो सकती है।

कार्मिक विभाग की ओर से राज्य से कभी विभाग प्रमुखों, डिविजन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसडीएम को जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह नौ बजे अपने दफ्तरों में हाजिरी लगाएं और शाम को दफ्तर के समय तक हाजिर रहें। इसके साथ ही सभी प्रबंध सचिवों और विभाग प्रमुखों को भी निर्देश दिया गया है कि सप्ताह में कम से कम दो बार अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों की हाजिरी की औचक जांच करें। साथ ही, अपने अधीन संस्थानों में जारी कामकाज व रिकॉर्ड का भी निरीक्षण करें।

सरकार ने प्रबंध सचिवों को उनके अधीन निदेशालयों, बोर्डों और निगमों के प्रमुखों से हिदायतों का पालन कराने के लिए भी जिम्मेदार करार दिया है। इसी तरह, फील्ड में डिविजनों के कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और विभिन्न विभागों के प्रमुख अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले दफ्तरों के प्रमुखों के स्टाफ को चेक करने के लिए उत्तरदायी होंगे। सरकार की तरफ से यह आदेश भी दिया गया है कि दफ्तरी कामकाज में पारदर्शिता लाई जाए और लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी तरीके से निपटाने की कार्रवाई करें।