नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, आज इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, आज इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 24 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला राजनांदगांव से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 23 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 295 है | आज प्रदेश में 12848 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 05, बालोद से 02, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 01, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 04, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है । 

BIG BREAKING : अगले आदेश तक प्रशासन ने बंद किए राजधानी के सभी स्कूल, इस माध्यम से होगी अभी पढ़ाई

BIG BREAKING : अगले आदेश तक प्रशासन ने बंद किए राजधानी के सभी स्कूल, इस माध्यम से होगी अभी पढ़ाई

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेगी। शिक्षा निदेशालय (डीओई) द्वारा रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। दिल्ली में वायु गुणवत्ता आज भी 'बेहद खराब' बनी हुई है। हालांकि, दिन में तेज हवाएं चलने से प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आने की संभावना है। राजधानी में रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 रहा, जोकि शनिवार को 374 था।

जानकारी के अनुसार, डीओई ने रविवार को कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के मद्देनजर सभी स्कूल अगले आदेश तक फिजिकल क्लासों के लिए बंद रहेंगे। एडिशनल एजुकेशन डायरेक्टर रीता शर्मा ने कहा कि पर्यावरण विभाग ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अगले आदेश आने तक दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं, इसलिए अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं और बोर्ड कक्षाओं के लिए परीक्षाएं पूर्व में जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप ही संचालित होंगी। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने खराब वायु गुणवत्ता के मद्देनजर 13 नवंबर को सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश जारी किए थे।

बीते सप्ताह दिल्ली में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंचने और सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आई केजरीवाल सरकार ने 1 सप्ताह के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए थे और सभी सरकारी कार्यालयों में 1 सप्ताह के लिए वर्क फ्राम होम लागू करने के आदेश दिए थे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बीते रविवार को कहा था कि वायु प्रदूषण से निपटने को सरकार द्वारा घोषित आपात कदमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिसूचना के तहत सभी स्कूल, लाइब्रेरी और शिक्षण संस्थान 20 नवंबर तक बंद रहेंगे, सिर्फ वहीं खुलेंगे जहां परीक्षाएं चल रही हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय अत्यधिक प्रदूषण को काबू करने के लिए दिल्ली लगाए गए प्रतिबंधों की समीक्षा के लिए सोमवार 22 नवंबर को वरिष्ठ अधिकारियों की एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। एक अधिकारी ने कहा कि बैठक रविवार को समाप्त होने वाले प्रतिबंधों की समीक्षा के लिए बुलाई गई है। इस बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को काबू करने के लिए बुधवार को 10 निर्देश जारी किए थे, जिनके तहत शहर में अनावश्यक सामग्रियां लाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था और अगले आदेश तक सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया था।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए बीते सोमवार को 10 दिशानिर्देश जारी किए थे जिनमें गैर आवश्यक सामान वाले ट्रकों के प्रवेश पर रोक, स्कूल तथा कॉलेज बंद करने, 21 नवंबर तक निर्माण और इमारतों को गिराने संबंधी कार्यों पर रोक आदि कदम शामिल हैं। इसके साथ ही सरकार ने रविवार तक अपने कर्मियों को घर से काम करने का आदेश दिया था। गोपाल राय ने कहा था कि सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने के लिए 1,000 निजी सीएनजी वाहनों की सेवा ली जाएगी।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर : इस महीने आने वाला है कर्मचारियों के खाते में 7वें वेतनमान का 4 महीने का एरियर

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर : इस महीने आने वाला है कर्मचारियों के खाते में 7वें वेतनमान का 4 महीने का एरियर

नई दिल्ली | केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. नवंबर महीने में सरकार इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है. आपको बता दें नवंबर महीने की पेंशन के साथ में रिटायर्ड कर्मचारियों को 4 महीने की बकाया पेशन मिलेगी और साथ में बढ़ी महंगाई राहत का लाभ भी मिलेगा.

31 फीसदी हो गया है महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से डीए और डीआर को बढ़ा दिया है. सरकार ने इसको बढ़कर 31 फीसदी कर दिया है. इसके अलावा जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने का पैसा कर्मचारियों को नवंबर की पेंशन के साथ मिल सकता है. फिलहाल अभी तक इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जल्दी ही इसका अधिकारिक ऐलान हो सकता है.

जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डीआर की कैलकुलेशन कर्मचारियों के मूल वेतन पर की जाती है. मान लीजिए कि किसी कर्मचारी की पेंशन 20,000 रुपये है तो उसकी सैलरी में करीब 600 रुपये प्रति माह का इजाफा हो जाएगा.

कितना मिलेगा एरियर?
7वें वेतन आयोग के तहत मिलने वाले एरियर की बात करें तो सभी कर्मचारियों की राशि उनके ग्रेड के हिसाब से होगी. फिलहाल अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 31550 रुपये है तो उन्हें 28 फीसदी डीआएर के हिसाब से 8834 रुपये मिल रहे थे, लेकिन सरकार ने डीए में 3 फीसदी का इजाफा कर दिया तो 31 फीसदी के हिसाब से उनकी सैलरी में 9781 रुपये प्रति माह डीआर का इजाफा हो जाएगा.

कितनी मिलेगी पेंशन?
अगर हम ऑफिसर ग्रेड सैलरी के आधार पर कैलकुलेशन देखें तो DR में हर महीने 947 रुपये की बढ़ोतरी होगी. इसका मतलब है कि चार महीने का बकाया 3,788 रुपये होगा. अगर हम नवंबर के बढ़े हुए डीआर को भी शामिल करते हैं तो 4,375 रुपये पेंशनर्स को मिलेंगे.

कोरोना अपडेट : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, आज भी इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, आज भी इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 24 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 19 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 295 है | आज प्रदेश में 21126 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 03, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 02, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

कोरोना अपडेट 19 नवम्बर: प्रदेश में आज रायपुर जिले में फिर फुटा कोरोना बम, कम टेस्ट के बावजुद मिले ज्यादा मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 19 नवम्बर: प्रदेश में आज रायपुर जिले में फिर फुटा कोरोना बम, कम टेस्ट के बावजुद मिले ज्यादा मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 12 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 17 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 290 है | आज प्रदेश में 16372 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 12, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 01, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 07, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 05, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।
 

मौसम अलर्ट: राज्य के 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम अलर्ट: राज्य के 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

जयपुर: मौसम विभाग ने राजस्थान के 24 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया  है, पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 नवंबर को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अजमेर, कोटा, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, उदयपुर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा समेत 24 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी जयपुर और जोधपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दो दिनों के लिए यहां बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। सर्द के मौसम में बारिश से लोगों को बचने के उपाय करने भी कहा गया है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 21 नवंबर को मौसम सामान्य हाेने की उम्मीद है।


जयपुर मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी और दूसरा कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर की खाड़ी में बना हुआ है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर प्रभावी होगा। इन दिनों सिस्टम का प्रभाव राजस्थान में मौसम पर पड़ रहा है। इससे अगले 48 घंटे में दक्षिणी व दक्षिण पूर्वी राजस्थान में मौसम में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। यहां मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।


आरएस शर्मा के मुताबिक 21 नवंबर से इस सिस्टम का असर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा, अगले 48 घंटों में बारिश के चलते आसमान में दिनभर बादल छाए रहने और बारिश होने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना भी है। ऐसे में सर्दी बढ़ेगी। राजधानी जयपुर में सर्दी बढ़ने लगी है, जोधपुर, सिरोही, चित्तोड़गढ़ व अन्य इलाकों में भी बारिश के बाद सर्दी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में मौसमी बीमारियों होने की भी आशंका है।

पीएम मोदी ने किया तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान, क्या पंजाब में होने वाले चुनाव है इसका कारण

पीएम मोदी ने किया तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान, क्या पंजाब में होने वाले चुनाव है इसका कारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक जयंती के मौके पर बड़ा ऐलान किया और तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया। बीते कई महीनों से जारी किसानों के आंदोलन को देखते हुए सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया। आज सुबह देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने किसानों से अब घर लौटने की अपील की और कहा कि इस कानून को खत्म करने प्रक्रिया शीतकालीन सत्र में शुरू हो जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी तपस्या में ही कमी रही होगी, जिसकी वजह से हम कुछ किसानों को नहीं समझा पाए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 'पांच दशक के अपने सार्वजनिक जीवन में मैंने किसानों की मुश्किलों, चुनौतियों को बहुत करीब से अनुभव किया है।' या आने वाले कुछ दिनों में पंजाब विधान सभा चुनाव तो इसकी वजह नही है?
कृषि कानूनों के संदर्भ में पीएम मोदी ने कहा कि बरसों से ये मांग देश के किसान, देश के कृषि विशेषज्ञ, देश के किसान संगठन लगातार कर रहे थे। पहले भी कई सरकारों ने इस पर मंथन किया था। इस बार भी संसद में चर्चा हुई, मंथन हुआ और ये कानून लाए गए। किसानों की स्थिति को सुधारने के इसी महाअभियान में देश में तीन कृषि कानून लाए गए थे। मकसद ये था कि देश के किसानों को, खासकर छोटे किसानों को, और ताकत मिले, उन्हें अपनी उपज की सही कीमत और उपज बेचने के लिए ज्यादा से ज्यादा विकल्प मिले। लेकिन इतनी पवित्र बात, पूर्ण रूप से शुद्ध, किसानों के हित की बात, हम अपने प्रयासों के बावजूद कुछ किसानों को समझा नहीं पाए। कृषि अर्थशास्त्रियों ने, वैज्ञानिकों ने, प्रगतिशील किसानों ने भी उन्हें कृषि कानूनों के महत्व को समझाने का भरपूर प्रयास किया।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार, किसानों के कल्याण के लिए, खासकर छोटे किसानों के कल्याण के लिए, देश के कृषि जगत के हित में, देश के हित में, गांव गरीब के उज्जवल भविष्य के लिए, पूरी सत्य निष्ठा से, किसानों के प्रति समर्पण भाव से, नेक नीयत से ये कानून लेकर आई थी। आज मैं आपको, पूरे देश को, ये बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को खत्म करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि एमएसपी को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए, ऐसे सभी विषयों पर, भविष्य को ध्यान में रखते हुए, निर्णय लेने के लिए, एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के प्रतिनिधि होंगे, किसान होंगे, कृषि वैज्ञानिक होंगे, कृषि अर्थशास्त्री होंगे। उन्होंने कहा कि आज ही सरकार ने कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक और अहम फैसला लिया है। जीरो बजट खेती यानि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए, देश की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर क्रॉप पैटर्न को वैज्ञानिक तरीके से बदलने के लिए।

 

कोरोना अपडेट 18 नवम्बर: प्रदेश में आज फिर रायपुर जिले में मिले सर्वाधिक मरीज, 1 की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 18 नवम्बर: प्रदेश में आज फिर रायपुर जिले में मिले सर्वाधिक मरीज, 1 की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 11 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 272 है | आज प्रदेश में 26802 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 06, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 02, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

 

मौसम अलर्ट: भारी बारिश की संभावना, 21 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, राजधानी में रेड अलर्ट

मौसम अलर्ट: भारी बारिश की संभावना, 21 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, राजधानी में रेड अलर्ट

चेन्नई: गुरुवार को तमिलनाडु में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, तिरवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम और रानीपेट्टई जिलों में भारी से भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, चेंगलपट्टू, तिरुपत्तूर और वेल्लोर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें कि बुधवार को भी तमिलनाडु में भारी बारिश हुई।

चेन्नई में 2 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। भारी बारिश के चलते राज्य के 21 जिलों के स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है। चेन्नई कॉरपोरेशन ने एक वॉर रूम स्थापित किया गया है, जहां भारी बारिश के कारण निगम के अधिकारी रेड अलर्ट की स्थिति की निगरानी कर सके।

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग के दक्षिणी क्षेत्र के प्रमुख एस बालचंद्रन ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में गुरुवार को अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह हमारी ओर बढ़ रहा है और अरब सागर में भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्व और पश्चिम में कम दबाव के कारण यहां भारी वर्षा होगी।

उन्होंने कहा कि मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। आम जनता को सलाह दी गई है कि लो सभी सुरक्षा उपायों का पालन करें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। मौसम विभाग ने लोगों को पीने के पानी का पर्याप्त भंडारण करने की सलाह दी है। बता दें कि विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्कल के कई हिस्सों में 21 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है।

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में फटा कोरोना बम, 2 मरीजों की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में फटा कोरोना बम, 2 मरीजों की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 27 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 33 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 258 है | आज प्रदेश में 27651 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 00, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 05, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 00, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 02, कोरिया से 00, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।
 

कोरोना अपडेट : राजधानी रायपुर में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : राजधानी रायपुर में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 09 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 266 है | आज प्रदेश में 26271 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 06, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 00, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 03, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 02, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है । 

कोरोना अपडेट 15 नवम्बर: आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 15 नवम्बर: आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 10 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 10 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 255 है | आज प्रदेश में 23874 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 01, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 10, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 03, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
 

बड़ी खबर: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर हमला, तोड़फोड़ के बाद आगजनी, भाजपा कार्यकर्ता पर लगा आरोप

बड़ी खबर: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर हमला, तोड़फोड़ के बाद आगजनी, भाजपा कार्यकर्ता पर लगा आरोप

रामगढ़ में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बंगले पर सोमवार को कुछ प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और पथराव कर दिया। आग से खुर्शीद के बंगले का दरवाजा जल गया और कई खिंडकियों के कांच भी टूटे। छह राउंड हवाई फायरिंग का आरोप भी केयर टेकर ने लगाया है। केयर टेकरों के मुताबिक आगजनी और पथराव करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे। हालांकि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घर पर आग लगाने की घटना में कार्यकर्ताओं के शामिल होने से इनकार किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से करने पर भाजपा कार्यकर्ता उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को भाजपा रामगढ़ मंडल ने भी नैनीताल में रामगढ़ स्थित खुर्शीद के बंगले के बाहर पुतला दहन कार्यक्रम रखा था। बताया जा रहा है प्रदर्शनकारी दिन में करीब 1 बजे उनके बंगले के परिसर में पुतला दहन के लिए पहुंचे। वहां तैनात के केयर टेकरों ने इसका विरोध किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और परिसर में ही पुतला जला दिया। इससे विवाद बढ़ गया और इसी बीच कुछ अराजक तत्वों ने पुतले की आग से ही बंगले का दरवाजा भी जलाकर पथराव भी शुरू कर दिया।
आरोप है कि पुतला दहन करने आए प्रदर्शनकारियों ने केयर टेकर के परिवार व यहां काम करने वाली स्थानीय महिलाओं से गाली गलौच की। इसके बाद ही वहां स्थिति बिगड़ी। इससे केयर टेकरों के परिवार भी नाराज हो गए और प्रदर्शनकारियों पर बरसने लगे। इसके बाद ही घर पर पथराव हुआ और घर के भीतर आग लगा दी गई।
बीजेपी के रामगढ़ मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल ने कहा, ''हमारे कार्यकर्ताओं ने घर में आग नहीं लगाई है। वहां मौजूद महिलाएं कार्यकर्ताओं से अनावश्यक बहस कर रही थीं। इस पर हमने कार्यकर्ताओं को वहां से जाने के लिए कह दिया था। हमारे जाने के बाद यह घटनाक्रम हुआ है। हम तो खुद वापस आए और आग को बुझाने में सहयोग किया है।''
नैनीताल की एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी वहां स्थिति सामान्य है। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम भेज दी गई है। अभी हमें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।

 

बड़ी ख़बर : पाकिस्तानी समुद्री रास्ते के जरिए भारत आया भारी मात्रा मे ड्रग्स हुआ बरामद

बड़ी ख़बर : पाकिस्तानी समुद्री रास्ते के जरिए भारत आया भारी मात्रा मे ड्रग्स हुआ बरामद

गुजरात में फिर एक बार बरामद हुआ भारी मात्रा मे ड्रग्स, मामला सूरत जिले के जिंजुडा गांव से 120 किलोग्राम ड्रग्स की खेप बरामद की गई है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत करीब 600 करोड़ रुपए बताई गई है। गुजरात एक्शन टास्क फोर्स (ATS) ने मोरबी के शम्सउद्दीन सैयद, जब्बार मुख्तार हुसैन और गुलाम हुसैन को हिरासत में लिया है। यह खेप पाकिस्तान से समुद्री रास्ते के जरिए द्वारका पहुंचाई गई थी। इसके बाद इसे जिंजुडा गांव के एक घर में छिपाकर रख दिया गया था। कुछ दिन पहले द्वारका से ही 60 किलोग्राम ड्रग्स की जब्ती की गई थी।


अफ्रीका में होनी थी डिलीवरी

राज्य के पुलिस प्रमुख आशीष भाटिया ने कहा- खेप की सप्लाई पाकिस्तानी तस्करों ने अक्टूबर में की थी। यहां से यह खेप अफ्रीकी देशों में भेजी जानी थी। इंडियन नेवी अलर्ट हाईअलर्ट पर थी, इसके चलते खेप को द्वारका में ही उतार लिया गया। इसके लिए स्थानीय मछुआरों की मदद ली गई थी। बाद में इसे सीमेंट की बोरियों में भरकर यहां रख दिया गया। कोस्ट गार्ड और नेवी के अलर्ट पर होने की वजह से यह कन्साइमेंट अफ्रीका नहीं भेजा जा सका। इसी दौरान ATS को इसकी जानकारी हो गई थी।


UAE में तैयार हुआ था प्लान
भाटिया ने आगे कहा- आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि ड्रग्स डिलीवरी का प्लान UAE के ड्रग डीलर्स ने तैयार किया था। इसकी जानकारी केंद्रीय एजेंसियों को दे दी गई है। जब्बार और गुलाम इलाके में हिस्ट्री शीटर हैं। ये पहले भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दो बार दुबई भी जा चुके हैं।


बता दें, 3 सितंबर को कच्छ के मुंद्रा पोर्ट से 21 हजार करोड़ रुपए की 2988 किग्रा ड्रग्स जब्त की गई थी। ड्रग्स की यह खेप टेलकम पॉवडर की शक्ल में दो कंटेनरों के जरिए ईरान, अफगानिस्तान होते हुए मुंद्रा बंदरगाह पहुंची थी। इस मामले में अब तक 10 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। मामले की जांच NIA कर रही है।

 

BIG BREAKING : अगले 7 दिन तक नहीं कर पाएंगे ट्रेन की टिकट बुकिंग,  रेलवे मंत्रालय ने जारी की सूचना

BIG BREAKING : अगले 7 दिन तक नहीं कर पाएंगे ट्रेन की टिकट बुकिंग, रेलवे मंत्रालय ने जारी की सूचना

नई दिल्ली | रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है, कि आज मध्यरात्रि से अगले सात दिन ट्रेन की टिकट बुकिंग प्रभावित रहेगी। ऐसा यात्री सेवाओं को सामान्य करने और पूर्व-कोविड स्तरों पर चरणबद्ध तरीके से वापस लौटने के लिए किया जा रहा है। आगे जानिए कब से कब तक टिकट बुकिंग नहीं हो पाएगी। रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 14 और 15-नवंबर की मध्यरात्रि से 20 और 21 नवंबर की रात तक ट्रेन की टिकट बुकिंग प्रभावित रहेगी। रात 23.30 बजे से सुबह 05.30 बजे तक 6 घंटे के लिए ट्रेन की टिकट बुकिंग नहीं हो पाएगी।

मंत्रालय के मुताबिक, इन 6 घंटों (23.30 से 05.30 बजे तक) की अवधि के दौरान कोई पीआरएस सेवाएं (टिकट आरक्षण, वर्तमान बुकिंग, रद्दीकरण, पूछताछ सेवाएं आदि) उपलब्ध नहीं होंगी। पीआरएस सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी पूछताछ सेवाएं जारी रहेंगी। 
 
कोरोना अपडेट : आज भी रायपुर में फटा कोरोना बम, लापरवाही पड़ रही है भारी, प्रदेश में आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : आज भी रायपुर में फटा कोरोना बम, लापरवाही पड़ रही है भारी, प्रदेश में आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 32 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 6 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 25 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 237 है | आज प्रदेश में 16231 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 06, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 05, कोरबा से 05, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 02, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 04, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

कोरोना अपडेट 13 नवम्बर: रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज फिर बढे मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 13 नवम्बर: रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज फिर बढे मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 36 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 16 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 21कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 230 है | आज प्रदेश में 24491 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 01, बालोद से 01, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 16, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 03, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 03, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 01, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।
 

BREAKING NEWS: पुलिस की C-60 यूनिट के साथ एनकाउंटर में 26 नक्सली ढेर

BREAKING NEWS: पुलिस की C-60 यूनिट के साथ एनकाउंटर में 26 नक्सली ढेर

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्यारापट्टी जंगल में महाराष्ट्र पुलिस की C-60 यूनिट ने एनकाउंटर में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने इसकी पुष्टि की है।
सूत्रों के अनुसार ग्यारापट्टी के वन क्षेत्र स्थित धनोरा में मुठभेड़ उस समय हुई, जब पुलिस टीम तलाशी अभियान चला रही थी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने कमांडो को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद वे जंगल की ओर भाग निकले। सूत्रों ने बताया कि तलाश अभियान अब भी जारी है और मारे गये नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।
अधिकारी ने बताया कि सुबह मर्दिनटोला गांव के पास मुठभेड़ शुरू हुई थी। घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की कमांडो टीम को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली छत्तीसगढ़ के जंगलों से गढ़चिरौली जाने वाले हैं।

 

बड़ी खबर: CG के कर्नल परिवार सहित मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में हुए  शहीद, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

बड़ी खबर: CG के कर्नल परिवार सहित मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में हुए शहीद, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

मणिपुर में उग्रवादी हमले में छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बड़े बेटे कमांडेंट विप्लव त्रिपाठी (41) शहीद हो गए। उनके साथ उनकी पत्नी अनुजा शुक्ला (37) और 6 साल के बेटे अवीर त्रिपाठी की भी जान चली गई है। घात लगाए उग्रवादियों ने IED ब्लास्ट कर उनकी गाड़ी को उड़ा दिया।
सुभाष त्रिपाठी का परिवार सुबह नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान उन्हें बेटे के शहीद होने की खबर मिली। सुभाष त्रिपाठी और उनकी पत्नी 6 दिन पहले ही रविवार को रायगढ़ लौटे हैं। वह पिछले साढ़े तीन महीने से अपने बड़े बेटे विप्लव के ही पास थे। पूरे परिवार ने साथ में दिवाली मनाई, घूमे और बेटे के जल्दी आने के वादे को लेकर लौटे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट कर कहा मणिपुर में उग्रवादी हमले में हमारे वीर जवानों के शहीद होने का दुखद समाचार मिला। इस हमले में दैनिक बयार रायगढ़ के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष त्रिपाठी जी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बहू श्रीमती अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी भी शहीद हुए हैं। मैं इस कायराना हमले की निंदा करता हूँ। सभी शहीदों की शहादत को कोटि-कोटि नमन। शोक संतप्त परिजनों को ईश्वर संबल दे। ॐ शांति:
 

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर: सभी ट्रेनों से हटाया गया स्पेशल ट्रेन का टैग, अब पुरानी दरों पर होगा सफर

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर: सभी ट्रेनों से हटाया गया स्पेशल ट्रेन का टैग, अब पुरानी दरों पर होगा सफर

कोरोना के मामलों में कमी आने और कोरोना वैक्सीनेशन के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने जिन ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के तौर पर चला रहा था, उन सभी ट्रेनों का अब रेगुलर किया है। इसके साथ ही स्पेशल ट्रेनों में लगने वाला अलग से चार्ज को भी हटाया है। जिसके बाद अब यात्री पुरानी दरों पर ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इन दो जिलो में मिले सर्वाधिक मरीज, 1 की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े 
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने मेल/एक्सप्रेस, स्पेशल और हॉलीडे-डे ट्रेन को स्पेशल ट्रेन बनाकर चला रहा था। इसके साथ ही रेलवे अलग से जार्च भी वसूल रहा था। वहीं अब सामान्य परिचालन बहाल करने का फैसला किया गया है।

रायपुर के इस इलाके के तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
बता दें कि अभी तक स्पेशल के रूप में चल रही ट्रेनों में सामान्या से 30 फीसदी ज्यादा किराया वसूला जा रहा है। वहीं अब स्पेशल का टैग हटने के बाद यात्रियों को कम किराया के साथ यात्री अब अनारक्षित कोच में भी यात्रा कर सकेंगे। वहीं सभी को कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।