नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने वालों को इनाम देगी सरकार, जानें कितनी मिलेगी राशि

सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने वालों को इनाम देगी सरकार, जानें कितनी मिलेगी राशि

केंद्र सरकार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को नगद इनाम और प्रशंसा पत्र देगी। इस योजना के तहत जिला प्रशासन अच्छे नागरिक (व्यक्ति या व्यक्तियों) को एक साल में 5000 रुपये का नगद इनाम अधिकतम पांच बार दे सकेगा। जबकि हर साल आयोजित होने वाले सरकारी सम्मान समारोह में उनको एक लाख रुपये नगद दिया जाएगा। यह योजना मार्च 2026 तक चलेगी। इसका मकसद दुर्घटना में सड़क पर पड़े गंभीर घायलों की अनदेखी करने के बजाए आम नागरिक उनको नजदीकी अस्पताल-ट्रामा सेंटर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है।

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को सड़क हादसों में गंभीर घायलों को गोल्डन आवर (दुर्घटना के एक घंटे के भीतर) में अस्पताल-ट्रामा सेंटर पहुंचाने वाले नागरिकों के लिए इनाम योजना संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। विदित हो कि मंत्रालय ने पिछले साल सड़क सुरक्षा पर काम करने वाले ट्रस्ट, एनजीओ, संस्थानों को सालाना पांच लाख रुपये इनाम देने व वित्तीय सहायता मुहैया करोन की योजना शुरू कर है।

इसके बाद नई योजना में किसी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों (अच्छे शहरी) को एक बार मदद करने पर 5000 रुपये की राशि देने का फैसला किया है। यह योजना 15 अक्तूबर 2021 से मार्च 2026 तक चलेगी। इसमें उल्लेख है कि राज्य सरकारें इस नगद योजना के लिए पृथक बैंक अकाउंट खोलेंगी। केंद्र सरकार शुरुआती दौर में उन्हें पांच लाख रुपये मुहैया कराएगी।

नया पोटर्ल शुरू होगा
सड़क परिवहन मंत्रालय नया पोटर्ल शुरू करेगा। जिला प्रशासन हर महीने घायलों की मदद करने वाले नागरिक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, घटना की जानकारी आदि का विवरण उक्त पोर्टल पर दर्ज करेंगे। इसके अलावा यह जानकारी स्थानीय पुलिस अथवा अस्पताल-ट्र्रामा सेंटर प्रशासन भी पोटर्ल पर अपलोड कर सकेंगे। जिला प्रशासन समिति चयनित नागरिक को प्रत्येक हादसे में मदद करने पर 5000 रुपये की नगद राशि दे सकेगी। लेकिन एक साल में यह राशि अधिकतम पांच बार ही दी जाएगी। फैटल एक्सीटेंड में घायलों की सर्जरी, तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना व मेरुदंड (स्पाइन कोर्ड) सर्जरी को शामिल किया गया है। हर साल पुरस्कृत अच्छे नागरिकों को सड़क परिवहन मंत्रालय सालाना राष्ट्रीय स्तर का सम्मान देगी, इसमें उनको एक लाख रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा।

विदित हो कि सड़क परिवहन मंत्रालय ने अच्छे नागरिकों को कानूनी सुरक्षा कचव पहले ही दे दिया है। इसमें पुलिस-अस्पताल प्रशासन अच्छे नागरिक से पहचान, नाम, पता, मोबाइल नंबर बताने के लिए दबाव नहीं बना सकेगी। पुलिस उन्हें थाने पर बुलाने के लिए नहीं कहेगी। और न ही उनको सिविल अथवा अपराधिक मामले में गवाह बना सकेगी। अच्छे शहरी स्वेच्छा से अपनी पहचान बात सकते हैं अथवा अदालत में बतौर गवाह पेश होने की इच्छा जता सकते हैं। यह उनकी मर्जी पर निर्भर करेगा।
 Video Viral : किसानों को रौंदते हुए ऐसे निकलीं गाड़ियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Video Viral : किसानों को रौंदते हुए ऐसे निकलीं गाड़ियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

लखीमपुर खीरी. यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वीडियो में किसान बीजेपी नेताओं को काले झंडे दिखाकर लौट रहे हैं. पीछे से तीन गाडियां किसानों को रौंदते हुए बेलाग लपेट निकल रही है. कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस वीडियो को ट्वीट कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

सोशल मीडिया में सभी लोग दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो लखीमपुर का है. प्रियंका गांधी ने वीडियो को ट्वीटर पर साझा करते हुए लिखा है कि ‘नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है. अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ. क्यों?’

वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि ‘क्या इसके बाद भी कोई प्रमाण चाहिये? देखिये सत्ता के अहंकार में चूर गुंडे ने किसानो को अपनी गाड़ी के नीचे कैसे रौंदकर मार दिया कुछ चैनल ज्ञान दे रहे थे मंत्री का बेटा जान बचाने के लिए भागा. #किसान_हत्यारी_भाजपा.’
 
मौसम अलर्ट: आज छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों  में बरसेंगे बादल, लौट सकता है मानसून

मौसम अलर्ट: आज छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल, लौट सकता है मानसून

नई दिल्ली , देश के अधिकांश हिस्सोंव में अक्टूणबर की शुरुआत में भी बारिश (Rain Alert) का दौर जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि मंगलवार को देश के कई राज्योंश में बारिश (Rain) हो सकती है. वहीं स्काेईमेट वेदर के पूर्वानुमान के अनुसार भी उत्तेर प्रदेश, बिहार, झारखंड, केरल, असम समेत कई राज्योंर में मंगलवार को बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह बरेली, सहसवान, बदायूं, बहजोई, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, बरवाला, जींद, हिसार, हांसी, सहारनपुर, गंगोह, रामपुर, संभल, बिलारी, मिलक, चंदौसी में बारिश हो सकती है. इनके अलावा सकोती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्ते श्वपर, रामपुर, हापुड़ में भी बारिश होने की संभावना है.
वहीं मौसम विभाग (आईएमडी) ने केरल के इडुक्की और मलप्पुरम जिलों के लिए पांच अक्टूबर मंगलवार का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अन्य ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. केरल के कई हिस्सों में चार से छह अक्टूबर के बीच अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है.
इसके अलावा स्काीईमेट वेदर ने असम, मेघालय, नगालैंड, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार में मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्यं प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र्, कर्नाटक, छत्तीससगढ़ के भी कई हिस्सोंो में बारिश हो सकती है.
स्कािईमेट वेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को उत्त र प्रदेश, उत्तमराखंड, बिहार, दक्षिणी गुजरात, रायलसीमा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. साथ ही 6 अक्टूलबर से दक्षिण पश्चिमी मानसून भी वापस लौट सकता है.

 

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 250 से कम, कल प्रदेश में इतने नए कोरोना मरीजों की ही पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 250 से कम, कल प्रदेश में इतने नए कोरोना मरीजों की ही पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 10 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे राजनांदगांव में सर्वाधिक 03 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 19 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 232 है | आज प्रदेश में 21897टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 00, राजनांदगांव से 03, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 00, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00 अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

बड़ी खबर: कार्रवाई पर अड़े किसान, बोले-दोषियों की गिरफ्तारी के बाद ही करेंगे शवों का अंतिम संस्कार

बड़ी खबर: कार्रवाई पर अड़े किसान, बोले-दोषियों की गिरफ्तारी के बाद ही करेंगे शवों का अंतिम संस्कार

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर हिंसा के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को जिम्मेदार ठहराते हुए किसानों ने आरोपित की गिरफ्तारी होने तक शवों का अंतिम संस्कार न करने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि इस मामले में मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और बलवा सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लखीमपुर के तिकुनिया थाने में उनके खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश, दुर्घटना और बलवा की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर बहराइच नानपारा के जगजीत सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई है। बेटे पर लगे आरोपों को लेकर मंत्री अजय मिश्रा ने सफाई दी है कि किसानों के बीच छुपे हुए कुछ उपद्रवी तत्वों ने उनकी (भाजपा कार्यकर्ताओं) गाडिय़ों पर पथराव किया, लाठी-डंडे से वार करने शुरू किए। फिर उन्हें खींचकर लाठी-डंडों और तलवारों से मारापीटा, इसके वीडियो भी हमारे पास हैं। उन्होंने गाडिय़ों को सड़क से नीचे खाई में धक्का दिया। उन्होंने गाडिय़ों में आग लगाई, तोडफ़ोड़ की। मेरा बेटा कार्यक्रम खत्म होने तक वहीं(कार्यक्रम स्थल) था, उन्होंने जिस तरह से घटनाएं की हैं अगर मेरा बेटा वहां(घटनास्थल पर) होता तो वो उसकी भी पीटकर हत्या कर देते।


गौरतलब है कि लखीमपुर में रविवार को दो मंत्रियों के दौरे को लेकर भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चार किसान हैं। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि देर रात कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया।


किसानों का आरोप
किसान संघ के एक नेता डॉ दर्शन पाल ने कहा, किसानों ने मंत्रियों के आगमन को रोकने के लिए हेलीपैड का घेराव करने की योजना बनाई थी। एक बार यह समाप्त हो गया और अधिकांश लोग वापस जा रहे थे। इस बीच तीन कारें आईं और किसानों को कुचल दिया। एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मंत्री का बेटा कार में था। किसान संघों ने कहा कि कार की चपेट में आने से चार किसानों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं में से एक तेजिंदर एस विरक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मंत्री पुत्र की सफाई
केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा ने अपनी सफाई में कहा कि वह सुबह नौ बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक बनवारीपुर में ही थे। उन्होंने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। साथ ही इस मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। आशीष मिश्रा ने कहा कि मामले में दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके तीन वाहन डिप्टी सीएम को रिसीव करने गए थे। उन्हें दंगल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करनी थी। रास्ते में वाहनों पर कुछ अराजक तत्वों ने जमकर पत्थर चलाए। इसके बाद गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया। तीन से चार कार्यकर्ताओं को पीट-पीटकर मार डाला गया।

कार्गो चोरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, एसटीएफ ने 4 को किया गिरफ्तार

कार्गो चोरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, एसटीएफ ने 4 को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कटक जिले में कार्गो चोरी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने रविवार को चौद्वार थाना क्षेत्र के गोपालपुर में अजय प्रधान उर्फ भुआं के स्टॉकयार्ड में छापा मारा गया था। इस दौरान चोरी के 37 टन हार्ड कोक, तीन टन चार्ज क्रोम, दो ट्रक, दो बाइक और एक जेसीबी जब्त किया गया था।


एसटीएफ अधिकारी ने बयान जारी कर कहा, `विश्वसनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने कटक जिले के गोपालपुर में अवैध कार्गो चोरी रैकेट के खिलाफ एक कार्गो चोरी भुआन उर्फ अजय प्रधान के गोदाम में छापेमारी की थी।` एसटीएफ ने कहा कि इस सिलसिले में चार आरोपियों को पकड़ा गया है। चौद्वार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है 
अभी तक 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी


बता दें कि इस साल एसटीएफ ने अब तक विभिन्न जिलों में कार्गो चोरी के ऐसे संगठित रैकेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और भारी मात्रा में हार्ड कोक (299 टन), चार्ज क्रोम (219 मीट्रिक टन), कोयला (150 टन) जब्त किया है।  इस सिलसिले में अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ के मुताबिक, आगे की कार्रवाई चल रही है। 

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में कल के मुकाबले आज बढ़ी नए कोरोना मरीजों की संख्या, आज इतने मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में कल के मुकाबले आज बढ़ी नए कोरोना मरीजों की संख्या, आज इतने मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 15 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दंतेवाड़ा में सर्वाधिक 03 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 26 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 254 है | आज प्रदेश में 14674 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 00, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 00, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 00, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00 अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती

अयोध्या: श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास की तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन उनके उत्तराधिकारी कमल नयन दास उन्हें लेकर लखनऊ आ गए हैं। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सुबह से महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य गड़बड़ था। उनके ऑक्सीजन लेवल में उतार-चढ़ाव की शिकायत थी। सुबह अयोध्या के डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य का निरीक्षण किया था।

रविवार को उनका स्वास्थ्य बिगड़ते देख आनन-फानन महंत कमलनयन दास उन्हें लेकर लखनऊ रवाना हो गए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हालचाल लिया और चिकित्सा के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।

BREAKING: भवानीपुर में सीएम ममता की बड़ी जीत, BJP उम्मीदवार को 58 हजार वोटों से हराया

BREAKING: भवानीपुर में सीएम ममता की बड़ी जीत, BJP उम्मीदवार को 58 हजार वोटों से हराया

भवानीपुर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58 हजार 832 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है. ममता की जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.

बड़ी खबर : पतंजलि योगपीठ में पढ़ रही साध्वी ने छत से कूदकर दी जान, कमरे में मिला सुसाइड नोट

बड़ी खबर : पतंजलि योगपीठ में पढ़ रही साध्वी ने छत से कूदकर दी जान, कमरे में मिला सुसाइड नोट

हरिद्वार | पतंजलि योगपीठ स्थित कन्या वैदिक शाखा में पढ़ा रही एक साध्वी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना तड़के चार बजे की बताई जा रही है। साध्वी के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी पड़ताल पुलिस कर रही है।

साध्वी मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही हैं। वर्ष 2018 से यहां अध्यापन के साथ-साथ खुद भी शिक्षा हासिल कर रही थीं। साध्वी की आत्महत्या के मामले में पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि इस संबंध में साध्वी के साथ रहने वाले अन्य लोगों से बातचीत कर रहे हैं।

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के इन तीन जिले में फिर बढ़े कोरोना मरीज, प्रदेश में आज इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के इन तीन जिले में फिर बढ़े कोरोना मरीज, प्रदेश में आज इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 8 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दुर्ग, रायपुर और रायगढ़ में सर्वाधिक 02-02 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 20 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 265 है | आज प्रदेश में 16682 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 02, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00 अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

BIG BREAKING : सरकारी कर्मचारियों को त्यौहार के पहले मिला एक और बड़ा तोहफा, अब इस भत्ते पर हुआ 3 फीसदी इजाफा

BIG BREAKING : सरकारी कर्मचारियों को त्यौहार के पहले मिला एक और बड़ा तोहफा, अब इस भत्ते पर हुआ 3 फीसदी इजाफा

नई दिल्ली | केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार फेस्टिव सीजन में सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी देने वाली है | दरअसल, सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में 3 फीसदी की वृद्धि कर रही है | सरकार ने डेढ़ साल रोके गए महंगाई भत्ते का एरियर भी नहीं दिया है | हालांकि, लेकिन जुलाई 2021 से महंगाई भत्‍ता 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया है | अब सरकार ने अगस्त महीने के लिए एचआरए 3 फीसदी बढ़ाकर बेसिक सैलेरी का 25 फीसदी कर दिया है |

पढ़ें : बड़ी खबर : रायपुर के इस क्षेत्र में मकान मालिक ने किरायेदार युवती को कई वर्षों तक बंधक बना कर किया बलात्कार, ऐसे हुआ इस बात का खुलासा 

केंद्र सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर हाउस रेंट अलाउंस और डीए में बढ़ोतरी की जाए | नियमों के मुताबिक एचआरए इसलिए बढ़ाया गया है क्योंकि डीए 25 फीसदी से ज्यादा हो गया है | ऐसे में केंद्र ने भी एचआरए बढ़ाकर 27 फीसदी करने का फैसला किया है | केंद्र सरकार के व्‍यय विभाग ने 7 जुलाई 2017 को जारी आदेश में कहा था कि जब डीए 25 फीसदी से ज्‍यादा हो जाएगा तो एचआरए में भी बदलाव किया जाएगा | अब 1 जुलाई से महंगाई भत्ता बढ़कर 28 फीसदी हो गया है तो एचआरए को भी बढ़ाना जरूरी है |

पढ़ें : BIG BREAKING : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की कार में जिन्दा जलने से हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस 

किस शहर के लिए कितना मिलेगा एचआरए
एचआरए कर्मचारी के मौजूदा शहर की कैटेगरी के हिसाब से 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी दिया जा रहा है | यह बढ़ोतरी भी डीए के साथ 1 जुलाई 2021 से लागू हो चुकी है | एचआरए की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है | दूसरे शब्‍दों में कहें तो अगर कोई केंद्रीय कर्मचारी X कैटेगरी शहर में है तो उन्हें अब 5,400 रुपये महीने से ज्‍यादा एचआरए मिलेगा | इसके बाद Y कैटेगरी वाले कर्मचारियों को 3,600 रुपये महीना और Z क्‍लास वाले कर्मचारियों को 1,800 रुपये महीना मिलेगा |

पढ़ें : BIG BREAKING : बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर के पिता का हुआ निधन, कुछ दिनों से राजधानी के अस्पताल में थे भर्ती, फिल्म जगत में शोक की लहर

केंद्रीय कर्मचारी समझें वेतन बढ़ोतरी का गणित
सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये है | वहीं, अभी प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 15,000 रुपये से शुरू है | केंद्रीय कर्मचारियों को 18,000 रुपये के मूल वेतन पर 3,060 रुपये का डीए जून 2021 तक 17 फीसदी की दर से मिल रहा था | जुलाई 2021 से केंद्रीय कर्मचारियों को 28 फीसदी डीए के हिसाब से हर महीने 5,040 रुपये मिलने हैं | अब कर्मचारियों के मासिक वेतन में 1,980 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है |

 चुनाव आयोग का बड़ा फैसला : इस पार्टी के चुनाव चिह्न को किया फ्रीज, जानिए क्यों और क्या है पूरा मामला

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला : इस पार्टी के चुनाव चिह्न को किया फ्रीज, जानिए क्यों और क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी हथियाने को लेकर चिराग पवन और पशुपति कुमार पारस के बीच चल रही तनातनी के बीच चुनाव आयोग ने पार्टी पर बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आय़ोग ने लोक जनशक्ति पार्टी का चुनाव चिह्न जब्त कर दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी में एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। एक तफर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सवाल पूछा है तो दूसरी ओर जेडीयू भी हमलावर है। ऐसे में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू का बयान सामने आया है

भाजपा सर्टिफिकेट देने वाली कौन? कृष्ण सिंह कल्लू ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल सर्टिफिकेट देने वाले कौन होते हैं? वे चुनाव आयोग के कोई अधिकारी नहीं हैं। चिराग पासवान ही एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जेडीयू नेताओं के पेट में दर्द, जनता दवाई देगी वहीं एलजेपी ने जेडीयू पर भी हमला बोला है। प्रवक्ता कृष्ण सिंह ने कहा है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कहते हैं कि कुछ लोग दिन में सपने देखते हैं। तो वे जान लें जेडीयू के नेताओं को 24 घंटे सपने में चिराग पासवान ही दिखाई देते हैं। जेडीयू के लोगों के पेट में बहुत दर्द है। आने वाले चुनाव में जनता उनको दवाई देगी
 
कोरोना अपडेट : आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, 19 जिलो में नहीं मिले मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, 19 जिलो में नहीं मिले मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 22 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जांजगीर-चाम्पा में सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 45 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 277 है | आज प्रदेश में 24176 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 00, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 05, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 00, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 06, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 01, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00 अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है |
 

बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट ने हटाई निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की गिरफ्तारी पर रोक, जानिए वजह

बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट ने हटाई निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की गिरफ्तारी पर रोक, जानिए वजह

नई दिल्ली/रायपुर: निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की तीन याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें से एक आय से अधिक संपत्ति का मामला था, दूसरा राजद्रोह का मामला था और तीसरा मामला सुपेला का था। तीनों मामलों की सुनवाई के पश्चात सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को 8 हफ्तों का समय दिया है कि याचिकाओं को गुण दोष के आधार पर सुना जाए। साथ ही साथ राजद्रोह के मामले में और एक्सटॉर्शन की मामले में शीर्ष अदालत ने जारी पूर्व आदेश जिसमें कि गिरफ़्तारी पर रोक है उसे जारी रखा है। आय से अधिक संपत्ति मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने जरूर गिरफ्तारी पर जो रोक लगाई थी, उसे हटा लिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ़्तारी पर रोक हटाई है लेकिन याचिकाकर्ता को यह सुविधा दी है कि वह चाहे तो हाईकोर्ट में इस मामले में भी स्टे ऑफ़ अरेस्ट माँग सकता है। शीर्ष अदालत में तीन जजों की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की, बहस क़रीब एक घंटे चली,जिसमे राज्य शासन की ओर से मुकुल रोहतगी ने पैरवी की जबकि जीपी सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता फलिम एलिमन और विकास सिंह  ने पैरवी की।

कोरोना अपडेट : राज्य में धीरे धीरे फिर से बढ़ने लगे मरीजो की कुल संख्या, इस जिले में निकले सर्वाधिक, 1 की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : राज्य में धीरे धीरे फिर से बढ़ने लगे मरीजो की कुल संख्या, इस जिले में निकले सर्वाधिक, 1 की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 32 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बिलासपुर में सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 16 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 300 है | आज प्रदेश में 25383 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 04, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 06, रायगढ़ से 00, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 02, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 02, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00 अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है |

 

 

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश...

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश...

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान गुलाब ओडिशा के समुद्री तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ चुका है, लेकिन `गुलाब` का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार होते हुए अन्य राज्यों तक पहुंच रहा है।  गुजरात, कोंकण और मराठवाड़ा में भी मध्यम से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में 2 अक्तूबर तक मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कोंकण के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण में तेज बारिश हो सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी में छाए रहेंगे बादल
दिल्ली-एनसीआर में 30 सितंबर से 2 अक्तूबर तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। आईएमडी ने बताया है कि चक्रवात गुलाब के कारण दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।दिल्ली-एनसीआर में अधिक्तम तापमान करीब 35 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के पास है। 

गुजरात-महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग गुजरात, उत्तरी कोंकण, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज बारिश की संभावना जताई है। महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। बता दें कि येलो अलर्ट ‘बिजली, तेज हवाओं और गरज के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश’ का संकेत देता है। 

ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश की आशंका
ओडिशा के मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में मध्यम वर्षा और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को 30 सितंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में, बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और पश्चिम बंगाल के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है बारिश की प्रबल संभावना है। 

कोरोना अपडेट : कल के मुकाबले आज मिले ज्यादा मरीज, इस जिले में निकले सर्वाधिक, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : कल के मुकाबले आज मिले ज्यादा मरीज, इस जिले में निकले सर्वाधिक, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 30 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे से कोंडागांव में सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 09 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 285 है | आज प्रदेश में 22751टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 01, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 04, मुंगेली से 03, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 02, कोंडागांव से 05, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 01, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00 अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है |

BIG BREAKING: पशुपालन एवं डेयरी उद्योग के लिए सरकार दे रही है इतने प्रतिशत तक सब्सिडी, जाने कैसे आवेदन करें

BIG BREAKING: पशुपालन एवं डेयरी उद्योग के लिए सरकार दे रही है इतने प्रतिशत तक सब्सिडी, जाने कैसे आवेदन करें

युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने तथा प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा Dairy Farm subsidy पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। पशुपालन किसानों के लिए निश्चित आय का स्रोत हैं जिससे प्रतिदिन कुछ आमदनी हो जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र तथा राज्य सरकारें पशुपालकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनायें चला रही है।


पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय से बेरोजगार नवयुवकों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए पशुपालन एवं डेयरी की स्थापना के लिए सरकार सब्सिडी देती है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के हाईटेक मिनी डेयरी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य में छोटे तथा बड़े डेयरी फार्म आधुनिक तरीके से डाले जा सकते हैं।


Dairy Farm subsidy डेयरी की स्थापना पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा हाईटेक मिनी डेयरी योजना के तहत सामान्य वर्ग के पशुपालक 4, 10, 20 तथा 50 दुधारू पशुओं की डेयरी स्थापित कर सकते हैं। विभाग द्वारा 4 व 10 दुधारू पशुओं (भैंस/गाय) की डेयरी स्थापित करने वाले व्यक्तियों को 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसी प्रकार 20 व 50 दुधारू पशुओं की डेयरी पर ब्याज की सब्सिडी देने का प्रावधान दिया गया है।


किसे मिलेगी 90 फीसदी तक सब्सिडी
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति से जुड़े व्यक्तियों के लिए 2/3 दुधारू पशुओं की डेयरी स्थापित करने तथा सूअर पालन के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसी प्रकार भेड़ तथा बकरियों की डेयरी करने वाले किसानों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा | इस योजन के तहत भेड़ तथा बकरियों की डेयरी करने वाले पशुपालकों को 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी | योजना के लिए आवेदन कहाँ से करें ?


भैंस लोन : कितने पशुओं पर मिलता है सब्सिडी का लाभ
यदि आप 10 गाय या भैंस की डेयरी खोलना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 10 लाख रुपए की जरूरत होगी। कृषि मंत्रालय की (डीईडीएस) योजना में आपको लगभग 2.5 लाख रुपए की सब्सिडी मिल जाएगी। यह सब्सिडी नाबार्ड की तरफ से दी जाती है। डीईडीएस योजना के तहत प्रोजक्ट की लागत पर 25 फीसदी तक सब्सिडी दी जाती है। अगर आप आरक्षित वर्ग से आते हैं तो यह सब्सिडी 33 फीसदी तक हो सकती है। उक्त सब्सिडी का लाभ 10 पशुओं तक की डेयरी पर ही दिया जाएगा इससे कम पर नहीं।

दो पशुओं की डेयरी खोलने पर कितनी मिल सकती है सब्सिडी
अगर आप छोटे स्तर पर काम शुरू करना चाहते हैं तो आप 2 गाय या भैंस से डेयरी की शुरूआत कर सकते हैं। दो पशुओं में आपको 35 से 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है।


सब्सिडी के लिए कहां करें अप्लाई
हर जिले में नाबार्ड का कार्यालय होता है। यहां आप अपनी डेयरी का प्रोजक्ट बनाकर दे सकते हैं। इस काम में आपकी मदद जिले का पशुपालन विभाग कर सकता है।


इच्छुक व्यक्तियों को सब्सिडी पर पशुपालन एवं डेयरी का व्यवसाय करने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य दिवस में विभाग के निकटतम कार्यालय से संपर्क कर योजना के विषय में जानकारी ले सकते हैं।


योजना के लिए आवेदन कहाँ से करें ?
योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज डेयरी पालन का व्यवसाय करने के इच्छुक व्यक्तियों को सरल पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करते समय आवेदक के पास विभिन्न प्रकार के दस्तावेज होना जरुरी है –
• परिवार पहचान पत्र,
• आधार कार्ड, पैन कार्ड,
• बैंक पासबुक,
• कैंसल चैक तथा बैंक की एनओसी अपलोड करनी होगी।

  मौसम विभाग ने राज्य के इन 14 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के इन 14 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान गुलाब के प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने तेलंगाना के 14 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं इसके अलावा मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से लेकर भारी बारिश की आशंका जताई है। इनमें राजधानी मुंबई, कोल्हापुर, सांगली, सतारा और सोलापुर जिले शामिल हैं और इन्हें येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं और किन-किन राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश होने की आशंका है...

दक्षिण पश्चिम बंगाल के लिए रेड अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव की वजह से दक्षिणी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है। विभाग ने मंगलवार और बुधवार को क्षेत्र के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं कोलकाता मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम जिलों में तेज हवा के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। 

दिल्ली में रिमझिम फुहारें पड़ने की संभावना
राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में पूरे सप्ताह रिमझिम फुहारें पड़ने की संभावना है। कभी यह फुहारें बूंदाबांदी में बदल सकती हैं तो कभी हल्की बारिश में बदल सकती हैं। इस दौरान राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहेगा और तापमान भी सामान्य स्तर के आसपास ही रहने की संभावना है।

बिहार में सात अक्तूबर तक बारिश की संभावना
गुलाब चक्रवाती तूफान का असर बिहार में भी देखा जा रहा है, यहां के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान गुलाब के असर के कारण बिहार में मानसून सात दिन और बढ़ गया है। पहले 30 सितंबर तक मानसून की वापसी मानी जा रही थी पर लेकिन अब यह सात अक्तूबर तक के लिए बढ़ गया।

यूपी में भी दो अक्तूबर तक हो सकती है बारिश 
वहीं उत्तर प्रदेश में दो अक्तूबर तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में दो अक्तूबर तक बारिश होने की आशंका है। हालांकि दो अक्तूबर के बाद बारिश की संभावना न के बराबर है।

मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश से 10 की मौत
चक्रवाती तूफान गुलाब का असर मुंबई सहित महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर मराठवाड़ा में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण पिछले 48 घंटों में 10 लोग मारे गए हैं और 200 से ज्यादा पशु बह गए हैं।

आंध्र प्रदेश में 1.56 लाख एकड़ से अधिक की फसल क्षतिग्रस्त
आंध्र प्रदेश में चक्रवात गुलाब के कारण 1.56 लाख एकड़ से अधिक की फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में भारी बारिश से बिजली के खंभे उखड़ गए। अलग-अलग हादसों में छह लोगों की जान चली गई।