BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मई के पहले ही दिन आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका, इतने रुपए बढ़े गैस सिलेंडर के दाम...

मई के पहले ही दिन आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका, इतने रुपए बढ़े गैस सिलेंडर के दाम...

नई दिल्ली : मई महीने के पहले दिन ही आम लोगों को महंगाई का एक तगड़ा झटका लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम पर 104 रुपए तक प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया है।


हालांकि यह बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में नहीं बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। फिलहाल घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने 1 मार्च को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 268.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस की कीमत 102 रुपये बढ़कर 2,355 रुपए हो गई है। मुंबई में कमर्शियल गैस का भाव 102 रुपये बढ़कर 2307 रुपए हो गया है। कोलकाता में 19 कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव सबसे ज्यादा 104 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत बढ़कर 2455 रुपए हो गई है। चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 102 रुपए बढ़ी है। यहां कीमत बढ़कर 2,508 रुपए हो गई है।


आम लोगों के लिए थोड़ी राहत की बात ये है कि तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस की कीमतें नहीं बढ़ाए हैं। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किग्रा गैस सिलेंडर का दाम 949.5 रुपये है। मुंबई में 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपए है। जबकि लखनऊ में 987.50 रुपए और पटना में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1039.5 रुपये है।
 

देखे आज पेट्रोल और डीजल के दाम...

देखे आज पेट्रोल और डीजल के दाम...

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में जारी नरमी के साथ ही देश में लगातार 22वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव का रूख बना रहा।


सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। लंदन ब्रेंट क्रूड 1.41 प्रतिशत गिरकर 103.84 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.63 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढऩी शुरू हुई थीं। कंपनियों ने पिछले 32 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:


महानगर............पेट्रोल.............डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली..............105.41........96.67
कोलकाता ......115.12..........99.83
मुंबई ..............120.51........104.77
चेन्नई...............110.85........100.94
 

कीमती धातुओं में रही तेजी, देखे आज का ताजा भाव...

कीमती धातुओं में रही तेजी, देखे आज का ताजा भाव...

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं के मिश्रित रूख के बीच घरेलू स्तर पर सोने और चाँदी में तेजी रही ।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.25 प्रतिशत बढ़कर 1902.02 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिका सोना वायदा 0.31 प्रतिशत चढ़कर 1899 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी 0.16 प्रतिशत उतरकर 23.57 डॉलर प्रति औंस पर रही।

देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 306 रुपये की तेजी के साथ 51699 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 268 रुपये की तेजी के साथ 51750 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चाँदी 169 रुपये की बढ़त लेकर 65285 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 116 रुपये बढ़कर 66282 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

 

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी , जानिये अपने शहर में तेल का रेट...

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी , जानिये अपने शहर में तेल का रेट...

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में जारी नरमी के साथ ही देश में बुधवार को लगातार 21वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव का रूख बना रहा। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गयी। लंदन ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत बढ़कर 105.42 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 101.95 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढऩी शुरू हुई थीं। कंपनियों ने पिछले 31 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
महानगर............पेट्रोल.............डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली..............105.41........96.67
कोलकाता ......115.12..........99.83
मुंबई ..............120.51........104.77
चेन्नई...............110.85........100.94
 

सबसे कम ब्याज पर ये बैंक दे रहे है पर्सनल लोन, देखे ऑफर और पूरी लिस्ट....

सबसे कम ब्याज पर ये बैंक दे रहे है पर्सनल लोन, देखे ऑफर और पूरी लिस्ट....

नई दिल्ली : आकस्मिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कई बार लोगों को पर्सनल लोन (Personal Loan) लेने की जरूरत पड़ जाती है। सभी बैंक पर्सनल लोन पर अलग-अलग दर से ब्याज वसूल करते हैं। ऐसे में सबसे पहले यह जान लेना महत्वपूर्ण हो जाता है कि कौन बैंक सबसे सस्ती दर पर पर्सनल लोन दे रहे हैं। इस काम में आज हम आपकी मदद करते हैं। पर्सनल लोन का प्रयोग आप कोई भी चीज खरीदने पर सकते है। त्योहार के समय होने वाले खर्चे और फैमिली को कही घूमाने के जैसी जरूरतों में कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पर्सनल लोन की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।

यह वित्त वर्ष (Financial Year) 2019 में 75,088 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 147,236 करोड़ रुपये हो गया। खातों की चर्चा करें तो यह वित्त वर्ष 2019 में 39.9 लाख थी, जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 158.1 लाख हो गई. इस तरह इसमें भी चार गुना बढ़ोतरी हुई है। कुछ बैंक प्रोसेसिंग फी से भी दे रहे हैं छूटपर्सनल लोन लेने के लिए कोई सामान गिरवी नहीं रखना पड़ता है। बैंक पर्सनल लोन देने से पहले ग्राहक का क्रेडिट स्कोर (Credit Score) चेक करते हैं। यदि आपका क्रेडिट स्कोर खराब है तो बैंक आपको पर्सनल लोन देने से मना कर देंगे या बाकियों की तुलना में अधिक ब्याज वसूल करेंगे। ग्राहक का क्रेडिट स्कोर जितना बेहतर होता है, उसे उतना ही सस्ता पर्सनल लोन मिल पाता है। कुछ बैंक खास ऑफर के तहत अभी पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फी (Processing Fee) भी नहीं ले रहे हैं।

इन बैंकों में मिल रहा है सस्ता पर्सनल लोन
• एचडीएफसी बैंक
• टाटा कैपिटल
• आईसीआईसीआई बैंक
• ऐक्सिस बैंक
• कोटक महिंद्रा बैंक
• बजाज फिनसर्व बैंक
• स्टेट ऑफ इंडिया बैंक
• इंडसइंड बैंक


पर्सनल लोन लेने के लिए इन बातों पर गौर करना जरूरी पर्सनल लोन लेने से पहले कुछ बातों पर गौर करना जरूरी होता है। इनमें सबसे जरूरी चीज क्रेडिट स्कोर है। बेहतर क्रेडिट स्कोर आपको सस्ती दर पर पर्सनल लोन समेत सभी लोन की गारंटी देता है। इसके साथ ही समय पर किस्तों का भुगतान (Loan Repayment) जरूरी है। बैंक कर्ज देने से पहले यह चेक करते हैं कि आपने पहले किस तरह से किस्तों का भुगतान किया है।

बैंक समय-समय पर पर्सनल लोन पर ऑफर (Personal Loan Offers) निकालते रहते हैं। फेस्टिव सीजन (Festive Season) में ऐसे ऑफरों की भरमार हो जाती है। कम ब्याज का लाभ उठाने के लिए बैंकों के इन ऑफरों पर नजरें बनाए रखने की जरूरत होती है। लोन लेने से पहले विभिन्न बैंकों की ब्याज दरें को कंपेयर करने से भी फायदा होता है। आप कई बार बैंक से लोन की ब्याज दर पर तोल-मोल कर सकते हैं।
 

व्हाट्सएप्प में अब उपभोक्ताओ को मिलेगी यहाँ नयी फीचर...

व्हाट्सएप्प में अब उपभोक्ताओ को मिलेगी यहाँ नयी फीचर...

नई दिल्ली : इस्टैंड मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप्प (WhatsApp) ने यूजर्स को जरूरत को समझते हुए हाल ही में नए फीचर्स को रोलआउट किया है। नए अपडेट के बाद वॉट्सऐप यूजर्स वॉयस कॉलिंग के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को कॉल में शामिल कर सकेंगे। नए अपडेट के बाद मैक्सीमम 32 लोगों को शामिल किया जा सकता है। यह अपडेट आईओएस और एंड्रॉयड (IOS and Android Phone) दोनों के लिए जारी किया गया है। इस नए फीचर्स का इस्तेमाल करने का तरीका बता देते हैं, लेकिन उससे पहले इस फीचर्स के बारे में जरूरी बातों को जान लेते हैं।


मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप के इस लेटेस्ट फीचर् का इस्तेमाल सिर्फ वॉयस कॉल्स के लिए ही किया जा सकता है, वीडियो कॉल्स में लोगों को शामिल करने की सीमा में इजाफा नहीं किया गया है। इस फीचर्स को इस्तेमाल करने के लिए बेहतर इंटरनेट क्वालिटी आनी चाहिए। कमजोर इंटरनेट क्वालिटी के होने पर यूजर्स को दूसरों की आवाज सुनने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


वीडियो कॉल में नहीं कर सकेंगे स्विच :

अधिकतम 32 लोगों को ग्रुप वॉयस कॉल्स में शामिल करने के बाद यूजर्स वीडियो कॉल्स में स्विच नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वीडियो कॉल्स में यूजर्स को शामिल करने की सीमा है, ऐसे में सभी 32 यूजर्स को वीडियो कॉल्स में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है।


कैसे करें ग्रुप वॉयस कॉल : वॉट्सऐप यूजर्स को ग्रुप वॉयस कॉल करने के लिए एक प्रोसेस को फॉलो करना होगा। इस ग्रुप कॉल के जरिए मीटिंग, दोस्तों और परिजनों के साथ मिलकर बातचीत की जा सकती है।
 

रसोई गैस पर गिरी महंगाई की मार, इन 5 उपायों से चलेगी आपके घरों की रसोई गैस लम्बे समय तक....

रसोई गैस पर गिरी महंगाई की मार, इन 5 उपायों से चलेगी आपके घरों की रसोई गैस लम्बे समय तक....

महिलाएं ज्यादातर समय किचन में ही गुजारती है। इसलिए उनका ज्यादातर ध्यान चीजों को बचाने या कम खर्च करने की ओर ही रहता है, जोकि होना भी चाहिए। बात अगर संसाधनों की करें तो तेल, पेट्रोल, रसोई गैस, जैसी चीजों का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। रसोई गैस के दाम दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए इसकी बचत करना बहुत जरूरी हो गया हैं। सरकार की और से भी इसकी बचत के लिए समय समय पर जागरूक किया जाता है।


हम आपको ऐसे ही कुछ आसान से टिप्स देंगे, जिनकी मदद से आप गैस की बचत आसानी से कर सकते हैं। 

खाना बनाने से पहले सारी सामग्री  को तैयार कर लें। उसके बाद ही भोजन पकाना शुरू करें। इसके अलावा बर्तन या तवे को गर्म करते समय ही गैस को फुल मोड पर रखें और उसके बाद स्लो कर दें। क्योंकि खाना पकाने के लिए उतनी उष्मा नहीं चाहिए जितनी बर्तन गर्म करने के लिए चाहिए होती है।

हमेशा खाने के बनाते समय गैस को मध्य आंच पर रखें। इसके अलावा फ्रिंज या बाजार से लाएं ठंडे प्रदाथों को कुछ देर पहले रख दें ताकि उसका तापमान सही हो जाएं। ऐसे पदार्थों को सीधे गैस पर रखने से इसकी अधिक खपत होती है।

 

हमेशा खाने के बनाते समय गैय को मध्य आंच पर रखें। इसके अलावा फ्रिंज या बाजार से लाएं ठंडे प्रदाथों को कुछ देर पहले रख दें ताकि उसका तापमान सही हो जाएं। ऐसे पदार्थों को सीधे गैस पर रखने से इसकी अधिक खपत होती है। 

 

 मैटल के बने बर्तन जैसे स्टेनलैस स्टील में खाना बनाने से भी गैस कम खर्च होती है। धातु या मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने से बचे। यह अधिक गैस खर्च करते हैं।


 भोजन पकाते समय कड़ाही सा पैन की बजाए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें। इससे खाना जल्दी भी बन जाता है और गैस की बचत भी हो जाती है।

 

जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए दाम, जानिये अपने शहर में तेल का रेट...

जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए दाम, जानिये अपने शहर में तेल का रेट...

 नई दिल्ली : महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए आज भी राहत भरी खबर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार 25 अप्रैल के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने लगातार 19वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं।


इससे पहले तेल कंपनियों ने 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। दरअसल, 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम में शुरू हुई बढ़ोतरी इसकी कीमतों में 14 बार वृद्धि करने के बाद बंद हुई है। पिछली 14 बार की बढ़ोतरी में पेट्रोल-डीजल 10 रुपये महंगे हो चुके हैं।


दिल्ली में आज पेट्रोल 105 रुपये 41 प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल 96 रुपये 67 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में, पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 120.51 रुपये और 104.77 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर है।


गौरतलब है कि यूक्रेन रूस में युद्ध अभी जारी है। इसका वैश्विक असर भी देखा जा सकता है। ऐसे में अब पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों क्रूड आयल के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी को आर्थिक चोट लग रही है।


अपने शहर में ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल के भाव
आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

जियो यूजर्स की बल्ले-बल्ले: मात्र ₹200 में मिलेंगे डिज्नी+ हॉटस्टार समेत 14 OTT सब्सक्रिप्शन

जियो यूजर्स की बल्ले-बल्ले: मात्र ₹200 में मिलेंगे डिज्नी+ हॉटस्टार समेत 14 OTT सब्सक्रिप्शन

JioFiber ने हाल ही में दो नए एक्सटेंशन एंटरटेनमेंट ऑप्शन पेश किए हैं। ये एक्सटेंशन, उर्फ ​​एंटरटेनमेंट प्लान, केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध हैं, जिन्होंने पोस्टपेड JioFiber सर्विस का सब्सक्रिप्शन लिया है। इन एक्सटेंशन की वजह से अब यूजर्स एंट्री-लेवल ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ OTT (ओवर-द-टॉप) सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एक ऐसा सुविधा है, जो जियो के अलावा किसी अन्य इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के पास नहीं मिलेगी।

JioFiber के साथ एंटरटेनमेंट प्लान क्यों एक अच्छी बात है?
अब तक, यदि उपयोगकर्ता ओटीटी बंडल ब्रॉडबैंड प्लान्स के लिए जाना चाहते थे, तो उन्हें कम से कम (टैक्स के बिना) प्रति माह 1000 रुपये से अधिक खर्च करना होता था। लगभग हर ISP की पेशकश के साथ यही स्थिति है।

लेकिन एंटरटेनमेंट प्लान के साथ, अब JioFiber से बेस 30 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान लेने वाले यूजर को भी ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिल सकेगा। इसके अलावा, JioFiber के 100 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर भी लोग एंटरटेनमेंट प्लान प्राप्त कर सकते हैं।

हम किन एंटरटेनमेंट प्लान्स के बारे में बात कर रहे हैं?
हाल ही में जियो ने पोस्टपेड JioFiber सर्विसेस के साथ एंटरटेनमेंट प्लान्स के आने की घोषणा की। उपयोगकर्ता अब 30 Mbps और 100 Mbps प्लान्स का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं और फिर ओटीटी सब्सक्रिप्शन प्राप्त करने के लिए एंटरटेनमेंट प्लान भी खरीद सकते हैं।

JioFiber द्वारा दो एंटरटेनमेंट प्लान पेश किए गए हैं। सबसे सस्ता 100 रुपये का एंटरटेनमेंट प्लान (Entertainment plan) है, और दूसरा 200 रुपये का एंटरटेनमेंट प्लस प्लान (Entertainment Plus plan) है।

किस पैक में क्या मिलेगा?
बेस एंटरटेनमेंट प्लान के साथ, यूजर्स को 6 ओटीटी प्लेटफॉर्म- इरोज नाउ, लायंसगेट प्ले, शेमारूमी, यूनिवर्सल+, जियोसिनेमा और एएलटी बालाजी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

एंटरटेनमेंट प्लस प्लान के साथ, यूजर्स को 14 ओटीटी प्लेटफार्म्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिनमें ऊपर बताए 6 के साथ ही डिज्नी+ हॉटस्टार, सोनीलिव, ज़ी5, होइचोई, वूट, और वूट किड्स, डिस्कवरी + और सननेक्स्ट भी शामिल हैं।

ऐसे फ्री मिलेगा सेट-टॉप बॉक्स
ये प्लान JioFiber यूजर्स को एंट्री-लेवल ब्रॉडबैंड प्लान्स के लिए जाने और OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन पाने की सुविधा देते हैं। इसके अलावा, JioFiber एंटरटेनमेंट प्लान्स के साथ पोस्टपेड प्लान्स के लिए जाने वाले उपभोक्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त लागत के Jio सेट-टॉप बॉक्स (STB) भी प्रदान करेगा।

 

एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान, ग्राहक को मिलेगा बम्पर डेटा, जानें डिटेल्स....

एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान, ग्राहक को मिलेगा बम्पर डेटा, जानें डिटेल्स....

नई दिल्ली : टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्लान पेश करती है। ग्राहक प्लान्स के बारे में जानकारी के लेने के बाद ही ऐसे प्लान को चुनता है, जो उसके लिए फायदेमंद हो। टेलीकॉम कंपनियों ने कुछ महीने पहले ही ने अपने प्लान्स को कीमतों में बढ़ोतरी की है.ऐसे में ग्राहक परेशान हो गए है। प्रत्येक महीने ग्राहक को कम से कम 250 रुपये का रिचार्ज कराना पड़ रहा है, जिसमें बेनिफिट्स भी काफी कम मिल रहे हैं।हम आपको आज एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कीमत भी 20 रुपये से कम है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।


एयरटेल के इस प्लान की शुरुआत 19 रुपये से शुरू होती है। ये प्लान उस समय अधिक यूज में आएगा जब आपका डेली डेटा लिमिट खत्म हो और आपको कुछ डेटा की जरूर हो। हालांकि, जियो के 4G डेटा वाउचर की कीमत इससे सस्ती है। एयरटेल कंपनी 19 रुपये वाले प्लान में ग्राहक को 1GB हाई-स्पीड डेटा दे रही है। इसकी वैलिडिटी 1 दिन की होती है. यदि आप आप 1GB डेटा एक दिन में नहीं खत्म करते हैं तो वो एक्सपायर हो जाएगा।
 

Truecaller बंद करने जा रहा है ये पॉपुलर फीचर, गूगल की नई पॉलिसी के बाद किया ऐलान

Truecaller बंद करने जा रहा है ये पॉपुलर फीचर, गूगल की नई पॉलिसी के बाद किया ऐलान

दिल्ली :  गूगल ने कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स पर शिकंजा कसने का ऐलान किया है। गूगल की नई पॉलिसी के तहत Truecaller ने भी ये कन्फर्म किया है कि अब Truecaller से कॉल रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकेगी।

ग़ौरतलब है Trecaller के टॉप फ़ीचर्स में से एक कॉल रिकॉर्डिंग का भी फ़ीचर है। भारत में भी लोग Truecaller के ज़रिए कॉल रिकॉर्ड करते हैं। अब नई पॉलिसी के आने से यहाँ भी असर पड़ेगा। Truecaller के मुताबिक़ अब दुनिया भर में कंपनी कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन देना बंद कर देगी।

आपको बता दें कि जिन स्मार्टफोन्स में नैटिव कॉल रिकॉर्डर फ़ीचर दिया गया है वो 11 मई के बाद से भी कॉल रिकॉर्डिंग करना जारी रख सकते हैं। लेकिन जिन स्मार्टफोन्स में कॉल रिकॉर्डिंग के लिए अलग से ऐप डाउनलोड किया है वो कॉल रिकॉर्डिंग नहीं कर पाएँगे।
 

कीमती धातुओं में आई गिरावट , देखे आज का ताजा भाव

कीमती धातुओं में आई गिरावट , देखे आज का ताजा भाव

मुंबई : वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में जारी गिरावट के दबाव में आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 91 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 645 रुपये प्रति किलोग्राम उतर गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.43 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1943.06 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी सोना वायदा 0.29 प्रतिशत टूटकर 1939.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह इस दौरान चांदी हाजिर 1.36 प्रतिशत उतरकर 24.30 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
वैश्विक बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में देखा गया।

इस दौरान सोना 91 रुपये गिरकर 52322 रुपये प्रति दस ग्राम पर सोना मिनी 39 रुपये फिसलकर 52317 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इस दौरान चांदी 645 रुपये की बड़ी गिरावट लेकर 66480 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 650 रुपये सस्ती होकर 66650 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

 

सोना-चांदी के कीमतों में हुआ बदलाव , देखे आज का ताजा भाव

सोना-चांदी के कीमतों में हुआ बदलाव , देखे आज का ताजा भाव

मुंबई : विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं में गिरावट के दबाव में आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 160 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 440 रुपये प्रति किलोग्राम फिसल गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.18 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1946.26 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी सोना वायदा 0.52 प्रतिशत टूटकर 1945.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह इस दौरान चांदी हाजिर 0.42 प्रतिशत उतरकर 25.05 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

वैश्विक बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में देखा गया। इस दौरान सोना 160 रुपये गिरकर 52589 रुपये प्रति दस ग्राम पर सोना मिनी 151 रुपये फिसलकर 52452 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही।

इस दौरान चांदी 440 रुपये उतरकर 68330 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 437 रुपये की गिरावट के साथ 68424 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

 

बड़ी खबर: कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स का काम तमाम, इस दिन के बाद कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पाएंगे आप

बड़ी खबर: कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स का काम तमाम, इस दिन के बाद कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पाएंगे आप

अगर आप कॉल रिकॉर्ड करने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की मदद लेते हैं, तो शायद कुछ दिन बाद आप ऐसा ना कर पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि गूगल की नई पॉलिसी, एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर थर्ड-पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स पर शिकंजा कसने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 मई से ऐप डेवलपर थर्ड पार्टी ऐप के जरिए कॉल रिकॉर्डिंग फीचर नहीं दे पाएंगे। कंपनी ने हाल ही में अपनी प्ले स्टोर पॉलिसी में कुछ बदलाव किए हैं और इनमें से एक का उद्देश्य एंड्रॉइड पर कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स को बंद करना है। नई पॉलिसी के अनुसार, ऐप्स को अब प्ले स्टोर पर कॉल रिकॉर्डिंग के लिए एक्सेसिबिलिटी एपीआई का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।
एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इसका क्या मतलब है
इसका मतलब यह है कि एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स जो बिना बिल्ट-इन कॉल रिकॉर्डर के स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं, वे 11 मई के बाद कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पाएंगे। हालांकि, पॉलिसी में नए बदलाव, जो पहले Reddit यूजर्स NLL ऐप्स द्वारा देखे गए, केवल थर्ड-पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स को प्रभावित करते हैं।
पहले की तरह काम करेगा इन-बिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग ऑप्शन
नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग फीचर अभी भी हमेशा की तरह काम करेगा। इसलिए यदि किसी यूजर्स के स्मार्टफोन में एक बिल्ट-इन कॉल रिकॉर्डिंग विकल्प है, तो वह इसका उपयोग करना जारी रख सकता है। इसका मतलब है कि वे कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं, लेकिन किसी थर्ड-पार्टी ऐप के साथ नहीं। कॉल रिकॉर्डिंग की पेशकश करने वाले फोन शाओमी, कुछ सैमसंग और गूगल पिक्सेल फोन हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सिस्टम ऐप्स को कोई भी परमिशन मिल सकती है क्योंकि वे फोन में पहले से इंस्टॉल आते हैं।
सर्च दिग्गज कुछ समय से एंड्रॉइड डिवाइस पर कॉल रिकॉर्डिंग को रोकने के लिए काम कर रहा है। इसने एंड्रॉइड 6 पर रियलटाइम कॉल रिकॉर्डिंग तक पहुंच को ब्लॉक कर दिया और एंड्रॉइड 10 पर माइक्रोफोन पर कॉल रिकॉर्डिंग को प्रतिबंधित कर दिया। हालांकि, कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स ने एंड्रॉइड 10 और बाद के वर्जन पर कॉल रिकॉर्ड करने के लिए एक्सेसिबिलिटी सर्विस का उपयोग करना शुरू कर दिया। गूगल ने अपने डेवलपर सेमिनार में पॉलिसी चेंज को भी स्पष्ट किया है। प्रेजेंटर ने वेबिनार के दौरान गूगल प्ले पॉलिसी अपडेट को समझाया- "यदि ऐप फोन पर डिफ़ॉल्ट डायलर है और प्री-लोडेड भी है, तो आने वाली ऑडियो स्ट्रीम तक पहुंच प्राप्त करने के लिए एक्सेसिबिलिटी क्षमता की आवश्यकता नहीं है, और इसलिए, उल्लंघन नहीं होगा।"
 

एक और कार कंपनी ने भारत से बोरिया बिस्तर समेटा, आपके पास हुई इसकी कार तो जानिए क्या होगा?

एक और कार कंपनी ने भारत से बोरिया बिस्तर समेटा, आपके पास हुई इसकी कार तो जानिए क्या होगा?

जापानी की ऑटोमोबाइल कंपनी निसान (Nissan) ने भारत में डैटसन ब्रांड को बंद करने की घोषणा कर दी। निसान इंडिया ने एक बयान में कहा, "डैटसन रेडी-गो का प्रोडक्शन चेन्नई प्लांट (रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) में बंद हो गया है। जब तक इस मॉडल का स्टॉक रहेगा बिक्री जारी रहेगी। बता दें कि कंपनी अपनी कारों की सुस्त बिक्री को लेकर 2020 में रूस और इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका के साथ अन्य दो देशों में ब्रांड को बंद कर चुकी है।

सर्विसेज और वारंटी मिलती रहेगी
कंपनी ने बताया कि हमारे सभी मौजूदा और कार को खरीदने वाले नए ग्राहक पहली प्राथमिकता रहेंगे। देशभर में हमारे सभी डीलरशिप नेटवर्क पर सर्विसेज मिलती रहेगी। हम अपनी कारों पर मिलने वाली वारंटी और फ्री सर्विसेज भी देना जारी रखेंगे। कंपनी ने पहले ही डैटसन ब्रांड के दो अन्य मॉडलों का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। इसके एंट्री लेवल पर छोटी कार गो और कॉम्पैक्ट मल्टी पर्पज व्हीकल गो प्लस है।

कंपनी ने बताया बंद करना स्ट्रेटजी का हिस्सा
डैटसन ब्रांड का बंद करना निसान की ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रेटजी का एक हिस्सा है। कंपनी ने इसका ऐलान 2020 में किया था। कंपनी ने बताया कि निसान की ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रेटजी के हिस्से के रूप में निसान मुख्य मॉडल और सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। वो ग्राहकों, डीलर भागीदारों और व्यापार के लिए सबसे अधिक लाभ लाता है। भारत में इसमें 100,000 से अधिक ग्राहक ऑर्डर के साथ सभी नए स्थानीय रूप से उत्पादित निसान मैग्नाइट शामिल हैं।

ऑटो बाजार में 9 साल पहले हुई थी एंट्री
जुलाई 2013 में जापानी की ऑटोमोबाइ कंननी निसान के डैटसन ब्रांड ने भारत में एंट्री की थी। तब कंपनी ने एंट्री लेवल हैचबैक 'डैटसन गो' को लॉन्च किया था। बाद में ग्लोबल लेवल पर डैटसन को फिर से लॉन्च किया था। ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रेटजी के तहत निसान ने कहा था कि वह रूस में डैटसन व्यवसाय से बाहर निकल जाएगी और आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संघ) क्षेत्र में कुछ बाजारों में परिचालन को सुव्यवस्थित करेगी। कंपनी ने इंडोनेशिया में विनिर्माण कार्यों को रोकने की भी घोषणा की थी।

 

ओप्पो ने लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, कीमत भी आपके बजट में, होगी ये सारी फीचर...

ओप्पो ने लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, कीमत भी आपके बजट में, होगी ये सारी फीचर...

नई दिल्ली : ओप्पो A55s को कंपनी के लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह Android-11 OS पर रन करता है। इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक RAM मिलती है। इसकी बैटरी 5,000mAh की है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग स्पीड दी गई है।


Oppo A55s प्राइस : लेटेस्ट Oppo A55s के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,400 रुपये) है। इसका एक 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत CNY 1,099 (लगभग 13,157 रुपये) है। कंपनी ने ओप्पो के इस फोन को तीन Brisk Blue, Rhythm Black और Temperament Gold कलर ऑप्शन में पेश किया है।


OPPO A55s स्पेसिफिकेशन्स : OPPO A55s 5G में 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है जिसमें एक टियरड्रॉप नॉच है. स्क्रीन 720 x 160 पिक्सल का एचडी+ रिज़ॉल्यूशन, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 60 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 480 निट्स ब्राइटनेस प्रोड्यूस करती है। डिवाइस का पावर बटन एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ इंटिग्रेटेड है।


OPPO A55s बैटरी : डाइमेंशन 700 चिपसेट, 6GB/8GB RAM के साथ, OPPO A55s 5G के हुड के नीचे मौजूद है। डिवाइस 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट प्रदान करता है। हैंडसेट पुराने Android 11 OS और ColorOS 11.1 पर बूट होता है। जबकि यह 5,000mAh की बैटरी पैक करता है, यह केवल 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।


OPPO A55s कैमरा : सेल्फी लेने के लिए OPPO A55s 5G में 8-मेगापिक्सल का कैमरा है। डिवाइस के रियर कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।
 

Apple बंद कर सकती है अपना ये सस्ता वाला iphone, जानिए फिर क्या होगा ऑप्शन

Apple बंद कर सकती है अपना ये सस्ता वाला iphone, जानिए फिर क्या होगा ऑप्शन

Apple इस साल के आखिर में iPhone 14 सीरीज लॉन्च करेगा जो पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुई iPhone 13 सीरीज की जगह लेगी. IPhone 14 सीरीज के लॉन्च के साथ, यह संभावना है कि ऐप्पल iPhone 11 को बंद कर सकता है, एक ऐसा स्मार्टफोन जो 2019 में लॉन्च होने के बाद से Apple के लिए काफी पॉपुलर साबित हुआ है. एक रिपोर्ट के मुताबिक Apple iPhone 11 इस साल के अंत में iPhone 14 सीरीज के लॉन्च के साथ बंद हो जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 11 के कारण लोग iPhone SE 3 या iPhone SE 2022 को नहीं खरीद रहे हैं.
IPhone 11 2020 में दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन था. अब, जबकि iPhone 11, iPhone SE 2022 से दो साल से अधिक पुराना है, यह कथित तौर पर अपने डुअल कैमरे और बड़ी स्क्रीन के कारण ज्यादा सेल ला रहा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि iPhone 14 सीरीज के लॉन्च के बाद iPhone 12 सीरीज की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है. Apple ने iPhone 13 सीरीज के लॉन्च के बाद iPhone 12 Pro मॉडल को बंद कर दिया, लेकिन फोन अभी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और अन्य रिटेल शॉप पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं.
iPhone 11 को 2019 में iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max के साथ लॉन्च किया गया था. iPhone 11 एक 6.1-इंच लिक्विड रेटिना LCD डिस्प्ले और एक नॉच के साथ आता है. यह Apple A13 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है और इसमें एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें दो 12-मेगापिक्सेल के कैमरा शामिल हैं.
iPhone 11 वर्तमान में Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर 49,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है. iPhone 11 के खरीदार Amazon और Flipkart जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स के साथ और सस्ते में खरीद सकते हैं.

 

वाह! FREE में मिल रहा JioPhone, पूरे साल मुफ्त में यूज करें डेटा-कॉलिंग और कई सर्विसेज भी

वाह! FREE में मिल रहा JioPhone, पूरे साल मुफ्त में यूज करें डेटा-कॉलिंग और कई सर्विसेज भी

Reliance Jio के पास अपने हर ग्राहक की जरूरत को पूरा करने से लिए ढेर सारे प्लान्स हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि जियो के पास एक ऐसा प्लान भी है जिसके जरिए यूजर्स एक 4G फीचर फोन खरीद सकते हैं वो भी बिलकुल फ्री। बता दें कि जियो के इस फोन में आप गूगल, फेसबुक और व्हाटसऐप जैसे कई ऐप्स चला सकते हैं। अगर आप भी जियो के इस फोन को फ्री में खरीदना चाहते हैं तो ये जान लें की ये स्कीम जियो के 1,499 रुपये वाले प्लान के साथ दी जा रही है। इस ऑफर के तहत JioPhone ही नहीं बल्कि 1 साल की वैलिडिटी के लिए डेटा और कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद ही बढ़िया है जो फीचर फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस प्लान के और फोन के बारे में हर जरूरी डिटेल्स।
JioPhone 1,499 रुपये के प्लान के फायदे
यह प्लान सिर्फ जियोफोन यूजर्स के लिए है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है। इसमें यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। इस प्लान में कुल मिलाकर 24 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में आपको Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जाएगा। इस प्लान के साथ JioPhone भी आपको फ्री में दिया जा रहा है।
JioPhone की खासियत
इस फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले है। इसका डिजाइन बहुत ही कॉम्पैक्ट है। फोन में हेडफोन जैक मौजूद है। साथ ही एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। इसमें अल्फ़ान्यूमेरिक कीपैड भी है। इसके अलावा टॉर्च लाइट, रिंगटोन, कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर, कॉल हिस्ट्री और फोन कॉन्टैक्ट्स आदि शामिल हैं। बैटरी की बात करें तो फोन में 1500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 9 घंटे तक का टॉक टाइम देती है। 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट आपको मिलता है। 0.3 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। इसमें आपको My Jio, JioPay, JioCinema, JioSaavn, JioGames, JioRail, WhatsApp, GoogleAssistant, JioVideocall, Messages ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। ये फोन हिंदी, अंग्रेजी समेत 18 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
 

सोने - चाँदी की कीमतों में हुई इतने रुपये की वृद्धि....

सोने - चाँदी की कीमतों में हुई इतने रुपये की वृद्धि....

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में आयी तेजी के बल पर आज घरेलू स्तर पर भी दोनों प्रमुख धातुओं में जबरदस्त तेजी रही। इस दौरान सोना 594 रुपये प्रति दस ग्राम और चाँदी 1555 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गयी।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.88 प्रतिशत बढ़कर 1991.94 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी सोना वायदा 1.19 प्रतिशत बढ़कर 1994.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी 1.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 594 रुपये की बढ़त के साथ 53575 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 597 रुपये की तेजी के साथ 53392 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चाँदी 1555 रुपये की उछाल लेकर 70605 रुपये प्रति किलोग्राम और चाँदी मिनी 1502 रुपये की बढ़त के साथ 70596 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
00 की कीमतों में बदलाव नहीं
नयी दिल्ली : देश में आज जीवाश्म ईंधन की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। तेल विपणन कंपनियों ने पिछले 13 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है।


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये पर बरकरार है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 115.12 रुपये प्रति लीटर और 99.83 रुपये प्रति लीटर है।


रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 113.98 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.43 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 108.68 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।


देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढऩी शुरू हुई थी। कंपनियों ने पिछले 26 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार लगातार 13वां दिन है, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
 

देखे आज पेट्रोल-डीजल के दाम....

देखे आज पेट्रोल-डीजल के दाम....

नयी दिल्ली : देश में आज जीवाश्म ईंधन की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। तेल विपणन कंपनियों ने पिछले 13 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है।


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये पर बरकरार है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 115.12 रुपये प्रति लीटर और 99.83 रुपये प्रति लीटर है।


रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 113.98 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.43 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 108.68 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।


देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढऩी शुरू हुई थी। कंपनियों ने पिछले 26 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार लगातार 13वां दिन है, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।