BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी भारी गिरावट

लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी भारी गिरावट

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 614 रुपये गिरकर 49,763 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,377 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1609 रुपये की भारी गिरावट के साथ 67,518 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 69,127 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना गिरावट दर्शाता 1,889 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 26.68 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही। कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,214 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 690 रुपये यानी 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,214 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 8,487 लॉट के लिये कारोबार किया गया।
 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 1.38 प्रतिशत की हानि दर्शाता 1,887.20 डॉलर प्रति औंस चल रहा था। कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 1,662 रुपये की हानि के साथ 68,300 रुपये प्रति किलो रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,662 रुपये यानी 2.38 प्रतिशत की हानि के साथ 68,300 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 13,741 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
 
 
वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 2.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था। सूत्र ने बताया कि बीते दिसंबर में सोने का आयात एक साल पहले की तुलना में 18 फीसदी बढ़कर 55.4 टन रहा। भारत में लगातार दूसरे साल सोने की खपत में कमी आई। रेकॉर्ड कीमतों के कारण मांग में कमी आई। कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से इकॉनमी और लोगों का मूवमेंट प्रभावित हुआ। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी से भी आयात प्रभावित हुआ। भारत सोने की मांग को पूरा करने के लिए आयात पर ही निर्भर है।
 नई शर्तों पर बढ़ते विवाद के बीच व्हाट्सएप की सफाई: जानिए क्या कहा व्हाट्सएप ने अपनी सफाई में

नई शर्तों पर बढ़ते विवाद के बीच व्हाट्सएप की सफाई: जानिए क्या कहा व्हाट्सएप ने अपनी सफाई में

नई दिल्ली। आठ फरवरी 2021 से लागू होने जा रही व्हाट्सएप के इस्तेमाल की शर्तों को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। व्हाट्सएप पर यह भी आरोप है कि अपनी कैटेगरी में वह एकलौता ऐसा एप है जो यूजर्स से सबसे ज्यादा डाटा लेता है, लेकिन इसी बवाल और हंगामे के बीच व्हाट्सएप ने कहा है कि वह नई सेवा शर्तों से निजी चैट रत्ती भर भी प्रभावित नहीं होंगे।
 
 
व्हाट्सएप ने ये बातें प्रेस रिलीज के जरिए कही हैं। व्हाट्सएप ने अपनी रिलीज में कहा है कि नए अपडेट से व्हाट्सएप के जरिए शॉपिंग और बिजनेस करना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा। अधिकतर लोग आज व्हाट्सएप का इस्तेमाल चैटिंग के अलावा बिजनेस एप के तौर पर भी कर रहे हैं। हमने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को बिजनेस के लिए एक सुरक्षित होस्टिंग सर्विस के तौर पर अपडेट किया है ताकि छोटे कारोबारियों को व्हाट्सएप के जरिए अपने ग्राहकों तक पहुंचने में आसानी हो। इसके लिए हम अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक की भी मदद लेंगे।

 
व्हाट्सएप के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस अपडेट से यूजर्स की प्राइवेसी भंग नहीं होगी। कंपनी आज भी यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर प्रतिबद्ध है। नए अपडेट से फेसबुक और व्हाट्सएप के बीच डाटा शेयरिंग को लेकर कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है।

क्या है की नई पॉलिसी में-
इसी सप्ताह लाखों भारतीय यूजर्स को व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी और सेवा शर्तों को लेकर नोटिफिकेशन मिला है जो कि 8 फरवरी से लागू हो रही हैं। इन शर्तों में कहा गया है कि व्हाट्सएप पहले के मुकाबले अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ अधिक डाटा शेयर करेगा जिसका इस्तेमाल विज्ञापनों में होगा। 

यदि आठ फरवरी तक कोई यूजर नई शर्तों को स्वीकार नहीं करता है तो उसके अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा। एक्सपर्ट का कहना है कि यह सीधे तौर पर लोगों की निजता पर हमला है और उन्हें शर्तों को मानने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बता दें कि एपल एप स्टोर पर लिस्टिंग के मुताबिक व्हाट्सएप अपने यूजर्स से 16 तरह का डाटा लेता है।
फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए कितने रुपये की आई गिरावट

फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए कितने रुपये की आई गिरावट

नई दिल्ली| बहुमूल्य धातुओं के वैश्विक मूल्यों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 714 रुपये गिरकर 50,335 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
 
हालांकि, चांदी की कीमत भी 386 रुपये की गिरावट के साथ 69,708 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 70,094 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना गिरावट दर्शाता 1,916 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 27.07 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही। सूत्र ने बताया कि बीते दिसंबर में सोने का आयात एक साल पहले की तुलना में 18 फीसदी बढ़कर 55.4 टन रहा। भारत में लगातार दूसरे साल सोने की खपत में कमी आई। रेकॉर्ड कीमतों के कारण मांग में कमी आई।
 
 
कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से इकॉनमी और लोगों का मूवमेंट प्रभावित हुआ। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी से भी आयात प्रभावित हुआ। भारत सोने की मांग को पूरा करने के लिए आयात पर ही निर्भर है। पेठे ने कहा कि इकॉनमी के रिकवर होने से डिमांड में तेजी आएगी लेकिन हाल फिलहाल इंडस्ट्री में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान के सफल होने के बाद ही लोग इसका रुख करेंगे। उन्होंने कहा, जून-जुलाई तक लोगों को वैक्सीन मिलेगी और उसके बाद ही स्थिति सामान्य होगी। अगले फेस्टिव सीजन में अच्छी स्थिति देखने को मिलेगी।
सोने की कीमतों में फिर आई शानदार तेजी, जाने क्या है आज का भाव

सोने की कीमतों में फिर आई शानदार तेजी, जाने क्या है आज का भाव

नई दिल्ली | आज सोने की कीमतों में शानदार तेजी देखी जा रही है। कल यानी बुधवार को 50,509 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ सोना आज 231 रुपये की तेजी के साथ 50,740 रुपये प्रति 10 ग्राम  के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही सोने ने 50,807 रुपये प्रति 10 ग्राम का दिन का उच्चतम स्तर और 50,731 रुपये प्रति 10 ग्राम का दिन का न्यूनतम स्तर भी छू लिया।

पढ़ें : SEX RACKET: किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो युवतियों सहित 7 युवक गिरफ्तार 

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 60 रुपये की तेजी के साथ 51,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 60 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,292 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

पढ़ें : BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.11 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 1,956.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।रुपये के मूल्य में सुधार होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 71 रुपये की गिरावट के साथ 51,125 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,196 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

पढ़ें : कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को युवकों ने बनाया अपने हवस का शिकार, आरोपियों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम 

हालांकि, चांदी की कीमत 156 रुपये की तेजी के साथ 70,082 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 69,926 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपरिवर्तित रुख लिए खुला और शुरुआती कारोबार में तीन पैसे सुधरकर 73.14 रुपये प्रति डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना और चांदी दोनों क्रमश: 1,949 डॉलर प्रति औंस और 27.54 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहे।इस साल सोने के दाम में तगड़ी तेजी की वजह कोरोना वायरस रहा, जिसकी वजह से लोग निवेश का सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहे थे। सोने में निवेश हमेशा से ही सुरक्षित रहा है।

पढ़ें : महिला को अकेली पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश, आरोपी फरार

कोरोना की वजह से शेयर बाजार में लोगों ने निवेश कम कर दिया, क्योंकि शेयर बाजार में निवेश रिस्की होता है। इस स साल जनवरी-फरवरी में तो सोना धीरे-धीरे बढ़ रहा था, लेकिन मार्च में भारत में कोरोना वायस की दस्तक के बाद इसने स्पीड पकड़ ली।सोने ने अगस्त के महीने में अपना ऑल टाइम हाई छू लिया था। सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा पहुंचा था। चांदी ने भी अगस्त में अपना ऑल टाइम हाई छुआ था और वह 77,840 रुपये प्रति किलो के करीब जा पहुंची थी।

पढ़ें : बड़ी खबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी का निधन 

हालांकि, अगस्त में ही बड़ी गिरावट भी आई और सोना अगस्त महीने में करीब 10 फीसदी तक लुढ़का। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कोरोना वायरस वैक्सीन की खबरें आने लगी थीं, जिसके चलते लोगों ने फिर से शेयर बाजार समेत बाकी रिस्की प्लेटफॉर्म्स का रुख करना शुरू कर दिया था।कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन के मोर्चे पर सकारात्मक खबरों से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल इकनॉमी में सुधार और अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम होने से निवेशक सोने को छोड़कर शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावना नहीं है। हालांकि, लंबी अवधि के लिए सोना अभी भी निवेश का अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

 

 
 नए साल से इन मोबाइल पर काम नहीं करेगा व्हाट्सएप, पढ़े पूरी खबर

नए साल से इन मोबाइल पर काम नहीं करेगा व्हाट्सएप, पढ़े पूरी खबर

नए साल से एंड्रॉयड 4.3 और आईओएस-9 (iOS-9)से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोंस में व्हाट्सएप चलना बंद हो जाएगा। व्हाट्सएप हर साल आउटडेटेड आईओएस और एंड्रॉयड स्मार्टफोन को सपोर्ट करना बंद कर देता है। जो ग्राहक पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए जरूरी है कि वह अपना फोन अपग्रेड कर लें। 

पढ़िए पूरी खबर-
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp 1 जनवरी से कई स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेगा। इनकी संख्या लाखों में हो सकती है। लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप मुख्य तौर पर पुराने स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेगी। इसके लिए यूजर्स को या तो अपने स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपग्रेड करना होगा या फिर यूजर्स को डिवाइस अपग्रेड करना होगा। पुराने Android और iOS ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइसेज में WhatsApp काम नहीं करेगा।

iPhone यूजर्स को अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को iOS 9 या उससे ऊपर में अपग्रेड करना होगा। वहीं, Android स्मार्टफोन यूजर्स को अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को Android 4.0.3 या इससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम में अपग्रेड करना होगा। खास तौर पर Samsung Galaxy S2 और Motorola Droid Razr में ये इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप काम नहीं करेगा। वहीं, iPhone 4 के नीचे के मॉडल्स में भी य काम नहीं करेगा।

इस तरह करें चेक-
अपने स्मार्टफोन को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्ट में अपग्रेड करने के लिए आपको फोन की सेटिंगिंस में जाना होगा। उसके बाद लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए चेक करना होगा। Apple यूजर्स फोन की सेटिंग्स में जाएं और इसके बाद General पर टैप करें। इसके बाद वो About पर टैप करके अपने सॉफ्टवेयर वर्जन को चेक कर सकते हैं। Android यूजर्स अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर About Phone पर टैप करके अपने Android वर्जन को चेक कर सकते हैं। अगर, आपके स्मार्टफोन में भी यही वर्जन इंस्टॉल है तो आपके डिवाइस में WhatsApp 1 जनवरी से काम नहीं करेगा। 

WhatsApp एक बेहद ही सिक्योर ऐप है। इस इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में किया गया चैट एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन के साथ प्रोटेक्टेड होते हैं। पिछले दिनों Facebook की स्वामित्व वाले इस इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में कई नए फीचर्स भी इंट्रोड्यूस किए गए हैं। WhatsApp यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए लगातार अपने ऐप में नए फीचर्स जोड़ता रहता है। यही कारण है कि ये पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को अब सपोर्ट नहीं करेगा।
 
 साल के अंतिम दिन नए रेकॉर्ड पर शेयर बाजार: निफ्टी पहली बार 14,000 के पार

साल के अंतिम दिन नए रेकॉर्ड पर शेयर बाजार: निफ्टी पहली बार 14,000 के पार

मुंबई। साल के अंतिम दिन घरेलू शेयर बाजार आज नए रेकॉर्ड पर पहुंच गए। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी  पहली बार 14000 अंक के स्तर को पार कर गया। बीएसई सेंसेक्स 110 अंकों के साथ 47860 अंक पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और डॉ रेड्डीज लैब में 1 फीसदी से अधिक तेजी रही।

इससे पहले सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार के दौरान सीमित दायरे में थे और वित्तीय तथा ऊर्जा शेयरों की बढ़त को आईटी तथा एफएमसीजी शेयरों की गिरावट ने बराबर किया। बुधवार को कारोबार की शुरुआत नकारात्मक रुख के साथ हुई। इस दौरान ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और बजाज फिनसर्व में तेजी रही, जबकि टीसीएस, इंफोसिस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, एनटीपीसी और एसबीआई में गिरावट हुई।

क्यों आ रही है तेजी-
डेरिवेटिव श्रृंखला के गुरुवार को खत्म होने के कारण बाजार में अस्थिरता थी। विश्लेषकों ने कहा कि बाजार अपने उच्चतम स्तर पर है, फिर भी एफपीआई लगातार भारतीय बाजारों में निवेश कर रहे हैं, जिसके चलते भारतीय बाजार रोज तेजी के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़ा, जबकि चीन के शेयर 1.45 प्रतिशत गिरे। ऑस्ट्रेलियाई सूचकांक में 0.80 प्रतिशत की गिरावट हुई।
 Whatsapp पर आ रहा है मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर- इस तरह करेगा काम

Whatsapp पर आ रहा है मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर- इस तरह करेगा काम

नई दिल्ली। जल्द ही वॉट्सऐप यूजर्स का इंतजार खत्म होने वाला है। वॉट्सऐप पिछले काफी समय से मल्टी-डिवाइस सपॉर्ट लाने पर काम चल रहा है। इस साल कई रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई कि कंपनी इस आने वाले फीचर को लाने के लिए कई सुधार कर रही है। अब एक बार फिर नई रिपोर्ट में वॉट्सऐप मल्टी-डिवाइस फीचर को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
 
 
इसके फीचर के जरिए यूजर्स एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को एक से ज्यादा डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकेंगे। व्हाट्सएप की जानकारी रखने वाली वेबसाइट  के मुताबिक, व्हाट्सएप टेस्टिंग कर रहा है कि जब यह फीचर इनेबल किया जाएगा तो व्हाट्सएप कॉलिंग किस तरह काम करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग डिवाइस पर कॉलिंग फीचर की टेस्टिंग पिछले हफ्ते से की जा रही है। इसका सीधा मतलब है कि कंपनी फीचर पर तेजी से काम शुरू कर दिया है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। फीचर कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में फिलहाल कोई पुष्टि नहीं है।
 

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर के जरिए यूजर्स एक ही अकाउंट को एक ही समय पर चार डिवाइस में इस्तेमाल कर सकेंगे। खास बात है कि मेन डिवाइस के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी द्बह्रस् और एंड्रॉइड दोनों यूजर्स के लिए इस फीचर का टेस्टिंग कर रही है। 
 सोने के साथ-साथ आज चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ आज चांदी भी हुई सस्ती

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते सोमवार को वायदा बाजार में सोना 49 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा था, जो शुक्रवार शाम तक 650 रुपये बढ़कर 49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई। वहीं बात अगर चांदी की करें तो वायदा बाजार में सोमवार को चांदी 63,200 रुपये के करीब थी, जो शुक्रवार शाम तक लगभग 4400 रुपये बढ़कर 67,600 के करीब पहुंच चुकी है। 
 

सर्राफा बाजार में सोना पिछले हफ्ते 1000 रुपये महंगा हुआ है। सोमवार सुबह सोने की कीमत 48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब थी, जो कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार तक सोना 1000 रुपये बढ़कर 49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत सोमवार को 62,700 रुपये के करीब थी, जो कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार तक चांदी की कीमत 4100 रुपये बढ़कर 66,800 रुपये हो गई।
 
 
7 अगस्त 2020, ये वो दिन था जब सोने-चांदी ने एक नया रेकॉर्ड बनाया। सोने और चांदी दोनों ने ही अपना ऑल टाइम हाई छुआ। 7 अगस्त को सोने ने 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई का स्तर छुआ था, जबकि चांदी ने 77,840 रुपये प्रति किलो का स्तर छुआ था। सोना अब तक करीब 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है, जबकि चांदी करीब 11,500 रुपये प्रति किलो तक गिर चुकी है।

 

आपकी सुरक्षा के लिए सरकार हुई सचेत, अब कारों में ये सेफ्टी फीचर होगा अनिवार्य!

आपकी सुरक्षा के लिए सरकार हुई सचेत, अब कारों में ये सेफ्टी फीचर होगा अनिवार्य!

नई दिल्ली, भारत में ज्यादातर कार यूजर्स सेफ्टी फीचर्स को खास तवज्जो नहीं देते. ऐसे में कार कंपनियां भी इसका फायदा उठाकर कारों में सेफ्टी फीचर्स देने से बचती हैं. लेकिन सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में सरकार कारों में सेफ्टी फीचर्स के लिए जरूरी गाइडलान जारी कर सकती है. क्योंकि इसके लिए हाल ही में एक तकनीकी समिति ने सरकार को प्रपोजल सौंपा है. जिसमें समिति ने अनुसंशा की है कि, कारों में फ्रंट सीट के लिए डुअल एयरबैग्स अनिवार्य किए जाए. इसके अलावा भी इस समिति ने कार से जुड़े कई सेफ्टी फीचर्स को देश में लागू करने के लिए सुझाव दिए है.
इन्हें होता है कार में सबसे ज्यादा खतरा-
ज्यादातर भारतीयों का सोचना होता है कि, कार में सफर करना एकदम सुरक्षित होता है. लेकिन हम आपको बता दें कार में हादसे के वक्त सबसे ज्यादा खतरा ड्राइव और फ्रंट सीट पर बैठे पैसेंजर की जान के लिए होता है. इसके पीछे बड़ी वजह ये है कि, भारत में बिकने वाली ज्यादातर कारों में फ्रंट सीट के लिए एयर बैग्स नहीं दिए होते. ऐसे में हादसे के वक्त ड्राइवर और फ्रंट सीट पर बैठने वाले पैसेंजर की जान बचना मुश्किल हो जाता है.

एयर बैग्स से बच सकती है जान-
एक्सपर्ट का मानना है कि, यदि कारों में फ्रट सीट के लिए डुअल एयर बैग्स मेंडेटरी कर दिए जाए. तो भीषण हादसे के वक्त ड्राइवर और फ्रंट सीट पर बैठने वाले पैसेंजर की जान बचाई जा सकती है. आपको बता दें भारत में बिकने वाली ज्यादातर एंट्री लेवल कारों में एयर बैग्स नहीं दिए होते. वहीं बीते कुछ सालों में कुछ कार कंपनियों ने केवल ड्राइवर के लिए अपनी कारों में एयर बैग लगाना शुरू किया है. ऐसे में सरकार आने वाले दिनों में कारों में डुअल एयर बैग्स मेंडेंटरी कर सकती हैं.
 

स्थानीय उद्योगों के लिए लौह अयस्क और कोयले की कमी नहीं होने दी जाएगी: श्री भूपेश बघेल

स्थानीय उद्योगों के लिए लौह अयस्क और कोयले की कमी नहीं होने दी जाएगी: श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय उद्योगों के लिए लौह अयस्क और कोयले की कमी नहीं होने दी जाएगी। राज्य सरकार एनएमडीसी और केन्द्र सरकार के साथ लगातार इस संबंध में प्रयास कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों से बस्तर सहित प्रदेश के वन क्षेत्रों में लघु वनोपजों में वेल्यू एडिशन के लिए उद्योगों की छोटी-छोटी यूनिटें लगाने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित ’छत्तीसगढ़ के नवा बिहान’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कॉन्फ्रेडेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ भी उपस्थित थे।

श्री बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि उद्योगपतियों की सहूलियत के लिए राज्य सरकार लघु वनोपजों के वेल्यू एडिशन के लिए वन विभाग के माध्यम से मॉडल प्रोजेक्ट तैयार करने की पहल करेगी। जिससे ऐसे उद्योग स्थापित करने में उद्योगपतियों को आसानी हो। लघु वनोपजों में वेल्यू एडिशन से संग्राहकों को वनोपजों का अच्छा मूल्य मिलेगा और उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 300 गांवों में गौठानों में बनाए गए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। जहां महिलाएं विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित कर रोजगार और आय के साधनों के साथ जुड़ रही हैं, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि अम्बिकापुर में एक महिला स्वसहायता समूह ने गौठान में तैयार वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री 16 रूपए प्रति किलो की दर से करने के लिए एक कम्पनी के साथ एमओयू भी किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट काल में जब पूरा देश आर्थिक मंदी से प्रभावित था, छत्तीसगढ़ में उद्योग जगत मंदी से अछूता रहा। लॉकडाउन के दौरान देश में सबसे पहले माह अप्रैल में छत्तीसगढ़ के उद्योगों में काम प्रारंभ हुआ। इसमें हमारे उद्योगपतियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। छत्तीसगढ़ जीएसटी कलेक्शन में आज शीर्ष में हैं। इसका श्रेय भी हमारे उद्योग और व्यापार जगत के लोगों को जाता है। छत्तीसगढ़ में लौह अयस्क और कोयले की खदानों में कोरोना संकट काल में भी उत्पादन लगातार जारी रहा। श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगपतियों से विचार-विमर्श कर प्रदेश की नई औद्योगिक नीति निर्धारित की। जिसकी वजह से पिछले दो वर्षो में 103 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इन एमओयू के माध्यम से प्रदेश में 42 हजार करोड़ रूपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इन एमओयू को क्रियान्वित करने की चुनौती राज्य सरकार के साथ-साथ उद्योगपतियों की भी है। मुख्यमंत्री ने इन एमओयू के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को प्रोफेशनल तरीके से काम करने को कहा। उद्योगों की स्थापना के लिए अधिकारी उद्योगपतियों के साथ बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें।

श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता खेती-किसानी के साथ उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उत्पन्न करने की है। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि उद्योगों में प्रशिक्षित श्रमिकों की जरूरत होगी तो राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने ऑटोमोबाइल उद्योग, सोलर एनर्जी प्लांट की स्थापना के लिए भी राज्य सरकार की ओर से मदद का आश्वासन दिया।

उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति देश की सबसे अच्छी उद्योग नीतियों में से एक है। यह उद्योग नीति सभी से विचार-विमर्श कर और दूसरे राज्यों की उद्योग नीति का अध्ययन कर तैयार की गयी है। इस उद्योग नीति से उद्योग, व्यापार जगत सहित आमजनों को फायदा होगा। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सीआईआई के कार्यक्रम में लोहा, कोयला, बिजली, पानी की चर्चा होती थी। आज पहली बार गोबर के बारे में भी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की उद्योगों को बढ़ावा देने की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण लोकल इन्वेस्टर उद्योगों में निवेश के लिए सामने आए हैं। उद्योग नीति में 150 प्रतिशत तक अनुदान के प्रावधान के कारण उद्योगपति आज बस्तर में भी उद्योग स्थापित करने के इच्छुक हैं। भारत सरकार ने धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति दी है और एथेनॉल के विक्रय की दर भी निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता गांव, गरीब और किसान हैं। साथ ही उद्योगों को भी उचित सम्मान प्राप्त है।

राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल ने उद्योगपतियों से प्रदेश के विकास में सहभागी बनने की बात कही। प्रमुख सचिव उद्योग श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति, उद्योगों की स्थापना की स्वीकृति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की चर्चा करते हुए कहा कि इज ऑफ डूईंग बिजनेस के मामले में छत्तीसगढ़ शीर्ष स्थान पर है। सीआईआई के अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर सीआईआई के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
 

ITR Filing: इन स्टेप्स को फॉलो करके खुद ही फाइल कर सकते हैं रिटर्न, आखिरी तारीख है 31 दिसंबर

ITR Filing: इन स्टेप्स को फॉलो करके खुद ही फाइल कर सकते हैं रिटर्न, आखिरी तारीख है 31 दिसंबर

अब आप घर बैठे भी ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं. लेकिन इनकम टैक्स रिर्टन भरते वक्त जरूरी दस्तावेज भी पास होने चाहिए. इनमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, किए गए निवेश की जानकारी और उसके प्रूफ, फॉर्म 16 जैसे दस्तावेज शामिल हैं. आपको बता दें कि इनकम टैक्स दो तरीकों से भरा जा सकता है. एक ऑफलाइन तरीका है और दूसरा ऑनलाइन तरीका है. घर बैठे ऑनलाइन इनकम टैक्स भरना बहुत आसान है. इसके लिए आपको पहले आईटीआर ई-फाइलिंग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद आप अन्य जानकारियां भर सकते हैं.


इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि कोरोना महामारी को देखते हुए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़कर 31 दिसंबर हो गई है. जानकारी के लिए बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा ज्यादा से ज्यादा टैक्सपेयर्स को रिटर्न भरने के लिए एसएमएस और मेल भी किया जा रहा है.


जानिए ऑनलाइन रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया


इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद यहां मांगी गई जानकारी (यूजर आईडी (PAN), पासवर्ड, जन्म तारीख, कैप्चा) डाल कर लॉग-इन करना होगा.


लॉग-इन करने के बाद ‘e-File’ टैब पर क्लिक करें और इनकम टैक्स रिटर्न का विकल्प चुनें. इसके बाद आपको कौनसा आईटीआर फॉर्म भरना है, उस विकल्प का चयन करें. साथ ही असेसमेंट ईयर चुनें.


वहीं, ऑरिजिनल रिटर्न भरते समय original return और रिवाइज्ड रिटर्न भरते वक्त Revised Return पर क्लिक करें. इसके बाद Prepare and Submit Online का विकल्प चुनें और आगे बढ़ें.


आगे बढ़ने के साथ ही आपसे इनकम टैक्स के तौर पर कई डिटेल्स मांगी जाएगी. इन डिटेल्स को भरते जाएं. इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि मांगी गई डिटेल्स को भरते वक्त सेव भी करते जाएं, नहीं तो सेशन टाइम आउट होने पर और सेव न करने की स्थिति में सारी भरी गई डिटेल्स डिलीट हो जाएंगी और आपको फिर से अपनी डिटेल्स डालनी पड़ेगी.


सभी डिटेल्स डालने के बाद आखिर में वेरिफिकेशन होगा. इसे वेरिफाई कर दें. आधार ओटीपी, नेट बैंकिंग के जरिए वेरिफाई किया जा सकता है. वेरिफाई करने के बाद प्रिव्यू एंड सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें और इनकम टैक्स रिटर्न सबमिट कर दें.

 

क्या आप भी Loan के लिये करने जा रहे हैं आवेदन?, कभी न करें ये गलतियां वरना होगा नुकसान

क्या आप भी Loan के लिये करने जा रहे हैं आवेदन?, कभी न करें ये गलतियां वरना होगा नुकसान

अक्सर देखने को मिलता है लोग प्रॉपर्टी खरीदते वक्त या फिर पर्सनल लोन लेते समय एक साथ कई बैंकों में लोन के लिये आवेदन कर दते हैं. लोग ऐसा लोन अस्वीकृति की संभावना को कम करने और सर्वोत्तम दर प्राप्त करने के लिए एक साथ कई बैंकों में आवेदन करते हैं. लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए. दरअसल, जब भी आप लोन के लिए आवेदन करते हैं तो क्रेडिट ब्यूरो एक जांच करती है. ऐसा इसलिये किया जाता है ताकि क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी मिल सके.


अधिकतर व्यक्ति इस बात को नहीं जानते हैं कि पर्सनल लोन के लिये कई बैंकों में आवेदन करना उनकी लोन संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है. इसके पीछे वजह है कि आज देश के सभी प्रमुख वित्तीय संस्थान CIBIL स्कोर से व्यक्ति की क्रेडिट रेटिंग की जांच करते हैं.


किस कारण एक से अधिक बैंक में आवेदन करते हैं लोग
जिन लोगों को धन की तत्काल आवश्यकता होती है ऐसे लोग कई बैंकों में आवेदन कर देते हैं. ताकि उन्हें हर हाल में लोन मिल जाए. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अधिक पैसों की जरूरत होती है. इस कारण वो ऐसा करते हैं. आपको ये बात जरूरत जान लेनी चाहिए कि एक बार एक बैंक द्वारा एक आवेदन को रिजेक्ट किये जाने के बाद क्रेडिट रेटिंग और भी सख्त हो जाती है. इस कारण लोन मिलना काफी मुश्किल हो सकता है. इसलिये एक से अधिक बैंकों में लोन के लिये आवेदन करने से हमेशा बचना चाहिए.


एक साथ कई बैंकों में आवेदन करने से आपको नेगेटिव में CIBIL क्रेडिट रेटिंग मिल सकती है. इसे उन लोगों के लिए जीरो माना जाता है, जिनकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है और वे पहली बार आवेदन कर रहे हैं.

 

सोने के भाव 4 कारोबारी सत्र की गिरावट के बाद फिर चढ़े, चांदी में भी तेजी, देखें नई कीमतें

सोने के भाव 4 कारोबारी सत्र की गिरावट के बाद फिर चढ़े, चांदी में भी तेजी, देखें नई कीमतें

नई दिल्ली, भारतीय बाजारों में चार कारोबारी सत्र की गिरावट के बाद मंगलवार को गोल्डफ की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में 15 दिसंबर 2020 को सोने के भाव (Gold Price Today) में 514 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया. वहीं, चांदी के दाम भी 1,000 रुपये से ज्याकदा बढ़ गए हैं. एक किलोग्राम चांदी के दाम (Silver Price Today) में 1,046 रुपये की तेजी दर्ज की गई है.

पढ़ें : देह व्यापार : शहर के सिद्धि विनायक होटल में सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 3 युवती और 4 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 48,333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 62,566 रुपये प्रति किग्रा पर थी. जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्री य बाजारों में तेजी और रुपये में गिरावट के कारण भारत में सोना-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है.

पढ़ें : नाबालिग के मां बनने पर खुला रेप का राज, भाई ही बना दरिंदा, जाने कहाँ की है ये खबर

सोने की नई कीमतें (Gold Price, 15 December 2020) - दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 514 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 48,874 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इसके पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 48,333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव बढकर 1,845 डॉलर प्रति औंस रहा है.

पढ़ें : पब में बिना मास्क लगाए बेधड़क चल रही थी पार्टी, BMC ने छापा मारकर ठोका फाइन 


चांदी की नई कीमतें (Silver Price, 15 December 2020) - चांदी की बात करें तो मंगलवार को इसमें भी तेजी दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में 1,046 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है. अब इसके दाम 63,612 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. अंतरराष्ट्री य बाजार (International Market) में आज चांदी का भाव 23.16 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ.
 

चीन को झटका, सैमसंग अपनी मोबाइल फैक्टरी को भारत के इस राज्य में करने जा रही है शिफ्ट, पढ़ें पूरी खबर

चीन को झटका, सैमसंग अपनी मोबाइल फैक्टरी को भारत के इस राज्य में करने जा रही है शिफ्ट, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | स्मार्टफोन बनाने वाली दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग अपनी मोबाइल और आईटी डिस्प्ले यूनिट को चीन से भारत शिफ्ट करेगी। यह यूनिट दिल्ली से सटे नोएडा में स्थापित की जाएगी। कंपनी इसके लिए 4825 करोड़ रुपये निवेश करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह जानकारी दी है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के डीडी नगर में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, जाने कौन निकला कातिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में सैमसंग डिस्प्ले नोएडा प्राइवेट लिमिटेड के लिए विशेष उपायों को मंजूरी दी गई। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि सैमसंग का भारत में यह पहला हाई-टेक्नीक प्रोजेक्ट है। इसे चीन से यहां शिफ्ट किया जा रहा है। भारत दुनिया में तीसरा देश होगा जहां इस तरह की यूनिट होगी।
 
 
कितने लोगों को मिलेगा रोजगार
इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से 510 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार हासिल होगा। सैमसंग दुनिया में टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट और घडिय़ों में इस्तेमाल होने वाली 70 फीसदी से अधिक डिस्प्ले प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी की दक्षिण कोरिया, वियतनाम और चीन में यूनिट है।
 
 
सैमसंग की नोएडा में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है जिसका उद्घाटन 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। कंपनी ने तब इस यूनिट में 4915 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया था। इस बारे में सैमसंग ने ईटी के सवालों का जवाब नहीं दिया। कंपनी ने हाल में कहा था कि वह भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट का हब बनाने के लिए नए उपायों पर विचार कर रही है। सैमसंग के साथ-साथ ऐप्पल की पार्टनर कंपनियों फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन को हाल में सरकार ने प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव स्कीम के तहत मंजूरी दी थी।
 
RBI ने देश के सबसे बड़े निजी बैंक पर लगाया लाखो का जुर्माना, जानिए क्या है वजह

RBI ने देश के सबसे बड़े निजी बैंक पर लगाया लाखो का जुर्माना, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक यानी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. एचडीएफसी बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग (Stock Exchange Filing) में इस बारे में जानकारी दी है. दरअसल, एचडीएफसी बैंक ने सब्सिडियरी जनरल लेजर (SGL - Subsidiary General Ledger) में अनिवार्य न्यूनतम पूंजी बनाने रखने में विफल रहा, जिसके बाद एसजीएल बाउंस (SGL Bounce) हो गया. आरबीआई की तरफ से एचडीएफसी बैंक को बीते 9 दिसंबर को यह आदेश हुआ और अगले दिन यानी 10 दिसंबर को इसका खुलासा हुआ है.

आरबीआई ने आदेश में क्या कहा?
RBI ने अपनी नोटिफिकेशन में कहा कि SGL के बाउंस के लिए HDFC पर 10 लाख रुपये का मॉनिटरी जुर्माना लगाया है. 19 नवंबर को बैंक के सीएसजीएल अकाउंट (Constituent Subsidiary General Ledger, CSGL Account) में कुछ सिक्योरिटीज में बैलेंस की कमी हो गई है. RBI के इस आदेश के बाद HDFC बैंक के शेयर (Shares of HDFC Bank) शुक्रवार को 1,384.05 रुपये पर कारोबार करते नजर आए.

क्या होता है एसजीएल
सब्सिडियरी जनरल लेजर एक तरह का डिमैट अकाउंट होता है, जिसमें बैंकों द्वारा सरकारी बॉन्ड रखा जाता है. जबकि, सीएसजीएल को बैंक की तरफ से खोला जाता है, जिसमें ग्राहकों की ओर से बैंक बॉन्ड रखते हैं. बॉन्ड से जुड़े लेनदेन फेल होने को ही कहा जाता है कि एसजीएल बाउंस हो गया.
डिजिटल लॉन्चिंग पर रोक
हाल ही में RBI द्वारा अपने प्रोग्राम डिजिटल 2.0 (Program Digital 2.0) के तहत नियोजित बैंक की डिजिटल बिजनेस जनरेटिंग गतिविधियों (Digital Business Generating Activities) के लॉन्च पर रोक लगाने और नए क्रेडिट कार्ड (HDFC Credit Card) ग्राहकों की सोर्सिंग पर रोक लगाने की घोषणा के बाद स्टॉक के वैल्यूएशन में गिरावट देखने को मिली है.
 

बड़े दिनों बाद फिर चमका सोना, जाने आज क्या है सोने और चांदी का भाव

बड़े दिनों बाद फिर चमका सोना, जाने आज क्या है सोने और चांदी का भाव

नई दिल्ली |  वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 534 रुपये की गिरावट के साथ 48,652 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 628 रुपये की गिरावट के साथ 62,711 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

पढ़ें : BIG BREAKING : ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री के कार्यकाल वाली बात पर सीएम बघेल का आया बड़ा बयान, जाने क्या कहा उन्होंने 

पिछला बंद भाव 63,339 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,835 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का भाव 23.84 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा। सोने की कीमत रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाने के बावजूद सोने और चांदी के आभूषणों की औसत बिक्री का आकार अक्टूबर की तुलना में नवंबर में 16 प्रतिशत बढ़ा है।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में स्कूलों के खोले जाने को ले कर शिक्षा मंत्री प्रेमसाय का आया बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर 

एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। स्टार्टअप ओके क्रेडिट द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार धनराशि के लिहाज से प्रति ग्राहक औसत बिक्री 16 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन पिछले साल त्योहारी मौसम के मुकाबले सोने के गहनों की प्रति ग्राहक औसत बिक्री आकार 70 प्रतिशत घट गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि सोने के दाम ऊंचे स्तर पर हैं इसलिए सोने के गहनों का प्रति ग्राहक औसत बिक्री आकार घट गया, जहां लोगों ने छोटे और हल्के आभूषणों की खरीद पर ध्यान दिया। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन के मोर्चे पर सकारात्मक खबरों से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के इस क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप 

विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल इकनॉमी में सुधार और अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम होने से निवेशक सोने को छोड़कर शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावना नहीं है। हालांकि, लंबी अवधि के लिए सोना अभी भी निवेश का अच्छा विकल्प माना जा रहा है। सोना हमेशा ही मुसीबत की घड़ी में खूब चमका है। 1979 में कई युद्ध हुए और उस साल सोना करीब 120 फीसदी उछला था। अभी हाल ही में 2014 में सीरिया पर अमेरिका का खतरा मंडरा रहा था तो भी सोने के दाम आसमान छूने लगे थे। हालांकि, बाद में यह अपने पुराने स्तर पर आ गया। जब ईरान से अमेरिका का तनाव बढ़ा या फिर जब चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की स्थिति बनी, तब भी सोने की कीमत बढ़ी।

 

 
लगातार आ रही है सोने की कीमतों में गिरावट, पढ़ें पूरी खबर

लगातार आ रही है सोने की कीमतों में गिरावट, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली |  सोने की कीमत में पिछले कई महीनों से गिरावट आ रही है। अगस्त में यह 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था लेकिन उसके बाद से इसमें करीब 7000 रुपये की कमी आ चुकी है। अमेरिकी बैंक  मुताबिक मेनस्ट्रीम फाइनेंस में क्रिप्टोकरेंसीज  के उभार इसकी असली वजह है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में तेज रफ़्तार हाईवा ने ट्रक को मारी ठोकर, 3 लोगों को हुई मौत, मामला दर्ज 

बैंक के चंटिटेटिव स्ट्रैटजिस्ट्स का कहना है कि अक्टूबर से बिटकॉइन फंड्स में काफी पैसा निवेश हुआ है जबकि निवेशकों ने सोने से दूरी बनाई है। आने वाले लंबे समय तक इस ट्रेंड के बने रहने की संभावना है क्योंकि ज्यादा से ज्यादा इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स क्रिप्टोकरेंसीज का रुख कर रहे हैं।
 
बढ़ रही है डिजिटल करेंसीज की लोकप्रियता
वॉल स्ट्रीट के उन चंद बैंकों में शामिल हैं जो गोल्ड और क्रिप्टो मार्केट्स के ट्रेंड में भारी बदलाव का अनुमान लगा रहे हैं। एसेट क्लास के तौर पर डिजिटल करेंसीज की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। बैंक का कहना है कि अगर निवेशक सोने से दूर होते हैं और क्रिप्टोकरेंसीज का रुख करते हैं तो बहुमूल्य धातु मार्केट्स के लिए चिंता की बात है। बैंक के स्ट्रैटजिस्ट्स का कहना है कि अभी इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बिटकॉइन अपनाना शुरू ही किया है।
 
 
लिस्टेड सिक्योरिटी फर्म  मुताबिक अक्टूब से बिटकॉइन में करीब 2 अरब डॉलर का निवेश हुआ है जबकि गोल्ड एक्सचेंज फंड्स से 7 अरब डॉलर निकाले गए हैं। फैमिली ऑफिस एसेट्स में बिटकॉइन की हिस्सेदारी महज 0.18 फीसदी है जबकि गोल्ड ईटीएफ का हिस्सा 3.3 फीसदी है। अगर सुई गोल्ड से बिटकॉइन की तरफ मुड़ती है तो अरबों डॉलर कैश ट्रांसफर होगा। बिटकॉइन की कीमत पिछले सप्ताह 19462.14 डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। उसके बाद से इसमें 6 फीसदी गिरावट आई है।
 
सोने के भाव में आज फिर आई तेजी, जाने कितना है आज का भाव

सोने के भाव में आज फिर आई तेजी, जाने कितना है आज का भाव

नई दिल्ली | सोमवार को सर्राफा बाजार में गिरावट  के बाद आज डिलिवरी गोल्ड में तेजी देखी जा रही है। आज सुबह फरवरी डिलिवरी वाला सोना 119 रुपये की तेजी के साथ 50065 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। सोमवार को यह 49946 के स्तर पर बंद हुआ था। सुबह को 9.50 बजे यह 198 रुपये की तेजी के साथ 50144 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अभी तक इसमें 433 लॉट का कारोबार हुआ है।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में बीती रात पकड़ाए सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पूरा खुलासा, देखें विडियो

अप्रैल डिलिवरी वाला सोना आज सुबह 106 रुपये की तेजी के साथ 50120 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला था। रूष्टङ्ग पर सुबह के 9.50 बजे यह 250 रुपये की तेजी के साथ 50264 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। अभी तक इसमें 2 लॉट का कारोबार हुआ है। चांदी में इस समय गिरावट देखी जा रही है। मार्च डिलिवरी वाली चांदी आज सुबह रूष्टङ्ग पर 111 रुपये की गिरावट के साथ 65388 के स्तर पर खुली। सोमवार को यह 65499 के स्तर पर बंद हुई थी। इस समय यह 22 रुपये की गिरावट के साथ 65477 के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।

पढ़ें : राजधानी के राजातालाब स्थित मकान में जुआ खेलते 09 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

अभी तक इसमें 863 लॉट का कारोबार हुआ है। मई डिलिवरी वाली चांदी में भी आज गिरावट दिख रही है। आज सुबह यह 109 रुपये की गिरावट के साथ 66227 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली। इस समय यह 52 रुपये की गिरावट के साथ 66284 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। अभी तक इसमें 5 लॉट का कारोबार हुआ है। इंटरनैशल मार्केट में सोने में पिछले दो कारोबारी सत्र से तेजी देखी जा रही है। इन्वेस्टिंग डॉट कॉम की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह के 10 बजे फरवरी डिलिवरी वाला गोल्ड 7.75 डॉलर की तेजी के साथ 1873.75 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पढ़ें : बड़ी खबर : दूल्हा बने योगा टीचर को पुलिस ने शादी के मंडप से किया गिरफ्तार, लोगों में मचा हड़कंप, जाने क्या है वजह

चांदी में भी इस समय मामूली तेजी देखी जा रही है। चांदी इस समय 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 24.83 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट  देखने को मिली। सोना 104 रुपये गिरकर 48,703 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पहले के सत्र में सोना 48,807 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार को चांदी की कीमतों में भी गिरावट  दर्ज की गई। चांदी 736 रुपये की गिरावट के साथ 62,621 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी 63,357 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

 

 
आज भी हुआ पेट्रोल-डीजल के कीमतों में इजाफा, दो सालों में सबसे महंगा हुआ तेल, पढ़ें पूरी खबर

आज भी हुआ पेट्रोल-डीजल के कीमतों में इजाफा, दो सालों में सबसे महंगा हुआ तेल, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | देश की सरकारी तेल कंपनियों नें पेट्रोल-डीजल  के भाव में रविवार को भी इजाफा कर दिया है। आज लगातार 14वें दिन तेल के भाव में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के भाव में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं, डीजल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। इस इजाफे के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 83.41 रुपए हो गई है, जबकि एक लीटर डीजल के लिए 73.61 रुपये खर्च करने होंगे।

पढ़ें : अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई, 3 की हुई मौत, 3 घायल, जाने कहा की है यह खबर 

बता दें यह सितंबर 2018 के बाद से पेट्रोल और डीजल के लिए सबसे उच्चतम दर है। ओपेक देशों ने जनवरी में ओपेक देशों ने जनवरी से उत्पादन में 5 लाख बैरल की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। दो साल से भी अधिक समय में यह पहला मौका है जब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83 रुपए से ऊपर गई है। यह सितंबर 2018 के बाद पेट्रोल और डीजल की सबसे अधिक कीमत है।

पढ़ें : राजधानी रायपुर के इन क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 83.41 रुपए, 84.90 रुपए, 90.05 रुपए और 86.25 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। इसके अलावा महानगरों में डीजल की कीमतें भी बढ़कर क्रमश: 73.61 रुपए, 77.81 रुपए, 80.23 रुपए और 78.97 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।
 
 
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप स्रूस् के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
 
 तेजी के साथ खुलने बाद गिरा सोना, चांदी में भी उछाल

तेजी के साथ खुलने बाद गिरा सोना, चांदी में भी उछाल

मुंबई। एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 49302 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और यह 113 रुपये की तेजी के साथ 49415 रुपये पर खुला। लेकिन दिन चढऩे के साथ इसमें गिरावट आती गई। सुबह साढ़े दस बजे यह 29 रुपये की गिरावट के साथ 49273 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान इसने 49258 रुपये के न्यूनतम और 49415 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ। हालांकि अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 169 रुपये की तेजी पर था।

सोने में 481 रुपये की तेजी, चांदी में भी उछाल-
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 481 रुपये की तेजी के साथ 48,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 555 रुपये के उछाल के साथ 63,502 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची।
 
पिछले दिन के कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 62,947 रुपये प्रति किग्रा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.16 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ की ओर से प्रोत्साहन पैकेज मिलने की उम्मीद में सोने की कीमतों में तेजी आई। कोविड-19 महामारी के टीके के मोर्चे पर भी महत्वपूर्ण पहल हुई है।
 
मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोना 420 रुपये की तेजी के साथ 49,367 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 420 रुपये यानी 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,367 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 12,253 लॉट के लिये कारोबार किया गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना कीमतों में तेजी आई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयार्क में सोना 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,844.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। रॉयटर्स के मुताबिक डॉलर के कमजोर होने, कोविज-19 वैक्सीन को लेकर उम्मीद जगने और इकॉनमी में रिकवरी के कारण निवेशकों का रुख इच्टिीज की तरफ हुआ है। इससे सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। स्टोनएक्स ग्रुप इंक के आर ओ कॉनेल ने कहा कि वैक्सीन कोई इलाज नहीं है और संक्रमण के मामलों में तेजी चिंता का विषय है।
 
यह इकॉनमी के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि निगेटिव इंट्रेस्ट रेट जारी रहेंगे। एंजल ब्रोकिंग में कमोडिटी और करेंसी के डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन के बारे में सकारात्मक खबरों से दुनियाभर में सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। इसके बावजूद अगले एक साल में सोना 57000 से 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि सोने में निवेश लॉन्ग टर्म में फायदे का सौदा है। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि सोने में निवेश से पहले हर पहलू पर गौर करना चाहिए।