महासमुंद: जमीन पर सो रहे साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल का है। पुलिस के अनुसार ग्राम परसकोल निवासी साढ़े तीन वर्षीय साहिल जगत शुक्रवार को जमीन पर सोया था। रात में उसके परिजनों ने उसे उठाकर खाट में सुलाने वाले थे, उसी समय वह अचानक रोने लगा। पिरजनों ने लाइट चालू कर देखा तो करैत सर्प कमरे में था। सर्प ने बच्चे के उंगली को काट लिया था। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाए जहां, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है, दगौरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली है। शव के ट्रेन से कटने जैसी स्थिति नहीं और सिर में कई जगह पर गंभीर चोट के निशान मिले है। वहीं मृतक के गले पर फंदा लपेटा हुआ था। इसके अलावा पुलिस को मौके से खून लगा पत्थर मिला है। जिसकी वजह से जीआरपी युवक के हत्या की आशंका जता रही है। बताया गया कि युवक के छोटे भाई ने शुक्रवार रात को जब उसे फोन भी किया था। तब उसने बताया था कि वह दोस्त के साथ है। ऐसे में पुलिस अब उसके दोस्तों की भी जानकारी जुटा रही है।
शनिवार की सुबह जीआरपी थाना प्रभारी जीआर राठिया को सूचना मिली कि दगौरी स्टेशन से कुछ दूर में रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। शव को देखकर ही पहली नजर में हत्या की आशंका जताई गई। दरअसल, जिस पटरी पर शव को मिला, उस ट्रैक से कोई गाड़ी ही नहीं गुजरी थी। शव की जांच करने पर पता चला कि युवक के सिर में कई जगह गंभीर चोंटों के निशान हैं। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की और युवक की पहचान करने की कोशिश की। तब कुछ ग्रामीणों ने युवक की पहचान मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र के मोहभट्ठा निवासी राजू उर्फ विभीषण वर्मा (30 साल) के रूप में की। इस बीच पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी।
पूछताछ में पता चला कि राजू गांव में जूता-चप्पल की दुकान चलाता था। उसका भाई हेमंत वर्मा की भी कपड़े की दुकान है। पुलिस को आशंका है कि घटना शुक्रवार की देर रात की है। मामले में पुलिस अभी ज्यादा जानकारी नहीं जुटा पाई है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर हादसा का रूप देने के लिए शव को पटरी पर लाकर रख दिया गया होगा। जीआरपी थाना प्रभारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक के मौत का राज खुलने की बात कह रहे हैं। पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस इस मामले की जांच करेगी।
मोबाइल से खुल सकता है मौत का राज
जीआरपी थाना प्रभारी राठिया का कहना है कि अभी पुलिस न तो परिजन का बयान दर्ज कर पाई है और न ही सही तरीके से पूछताछ हुई है। युवक के पास से दो मोबाइल मिले हैं। मोबाइल लाक था, जिसके चलते अभी उसकी जांच नहीं हो पाई है। पुलिस को उम्मीद है मोबाइल कॉल डिटेल व तकनीकी जांच से युवक की मौत का राज खुल सकता है।
शराब दुकान तक पहुंचा डॉग
पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली है। जांच के दौरान डॉग घटनास्थल से पहले प्लेटफॉर्म तक गया। इसके बाद वहां से स्टेशन से कुछ दूर स्थित शराब दुकान तक भी गया था। पुलिस शराब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज के जरिए राजू व उसके साथियों की जानकारी जुटाई जा सकती है।
इस वजह से हत्या की आशंका
राजू शुक्रवार की देर शाम 7 बजे दुकान बंद कर अपने दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस पर परिजन उसकी तलाश भी कर रहे थे। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को खून लगा हुआ पत्थर मिला है। वहीं पर राजू के गले पर फंदा भी लपेटा हुआ था। मौके पर शराब की शीशी वगैरह भी मिली है। इससे आशंका है कि शराब पीने के बहाने राजू को हत्यारे साथ ले गए और फिर योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी।
10 दिन पहले बेटा पैदा हुआ
राजू के परिजन अलग-अलग व्यापार करते हैं। राजू की शादी हुए सात साल से भी ज्यादा समय हो गया था। लेकिन, उसकी संतान नहीं हो रही था। बताया जा रहा है कि 10-12 दिन पहले ही उसका बेटा हुआ है। इसके चलते परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन राजू की मौत के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।
रायपुर शहर के जयस्तंभ चौक पर गाड़ी रोक कर दो दोस्त सड़क पर बैठ गए और बातें करने लगे। इसके बाद दोनों ने करीब 10 मिनट तक यहां हंगामा किया। सूचना के बाद सीसी टीवी फुटेज के आधार पर अब पुलिस ने इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है। गोलबाजार थाने की पुलिस ने इन शराबियों के खिलाफ चौराहे पर मारूति कार क्र सीजी 04-एनएम/7261 रोककर सार्वजनिक रास्ते को बाधित करने और लोगों को तकलीफ पहुंचाने का केस दर्ज किया है। गिरफ्तार हुए शराबी का नाम अरूण कुमार सोनी है। यह घटना शुक्रवार देर रात 12:00 बजे के बाद की बताई जा रही है। इस मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंची तो शनिवार शाम तक कार को ड्राइव कर रहे अरुण गिरफ्तार कर लिया गया। इस केस में इसके साथी केपी की तलाश की जा रही है, पुलिस को पता चला है कि केपी राजनांदगांव का रहने वाला है।
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में चाय और काफी की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ टी काफी बोर्ड का गठन किये जाने का निर्णय लिया है। उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़ टी काफी बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे। बोर्ड में अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी, कृषि/उद्यानिकी एवं वन विभाग के एक-एक अधिकारी सहित दो विशेष सदस्य भी शामिल किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्थानीय कृषको एवं प्रसंस्करणकर्ता लोगो को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिये और राज्य में चाय-कॉफी की खेती को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ टी काफी बोर्ड का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 3 वर्षों में कम से कम दस-दस हजार एकड़ में चाय एवं काफी की खेती करने का लक्ष्य अर्जित किया जायेगा। चाय एवं काफी की खेती करने वाले किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं कृषि विभाग की अन्य सुविधाएं दी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य के उत्तरी भाग, विशेषकर जशपुर जिले में चाय तथा दक्षिणी भाग, विशेषकर बस्तर जिले में कॉफी की खेती एवं उनके प्रसंस्करण की व्यापक संभावनाये है। इसमें उद्यानिकी एवं उद्योग विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों से तकनीकी मार्ग दर्शन लेने के साथ ही निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों, निवेशकों एवं कन्सल्टेंट्स की सहायता भी ली जाएगी।
जशपुर जिले के पठारी क्षेत्र की जलवायु चाय की खेती के लिए अनुकूल है। मध्य भारत में जशपुर जिला ही ऐसा है जहां पर चाय की सफल खेती की जा रही है। शासन के जिला खनिज न्यास मद योजना, वन विभाग के सयुक्त वन प्रबंधन सुदृढ़ीकरण, डेयरी विकास योजना एवं मनरेगा योजना से चाय खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। शासन के सहयोग से लगभग 50 कृषकों के 80 एकड़ कृषि भूमि पर चाय की खेती का कार्य प्रगति पर है। चाय बगान लगने के 5 साल के बाद ही चाय का उत्पादन पूरी क्षमता से होता है। पूरी क्षमता से उत्पादन होने की स्थिति में प्रति एकड़ 2 लाख रुपये प्रतिवर्ष का लाभ होने की संभावना है।
महासमुंद: शुक्रवार-शनिवार हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक आरक्षक की मौत हो गई। इधर, दो बाइक सवार मवेशियों से टकराकर घायल हो गए। वहीं शनिवार सुबह पिथौरा-बागबाहरा मार्ग में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें पांच घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक का पैर फ्रैक्चर हो गया है।
जानकारी के मुताबिक खल्लारी थाने में पदस्थ आरक्षक गांजर निवासी लोकेश चंद्राकर समंस वारंट तामिल करने के लिए कोमाखान की ओर जा रहा था। इस दौरान खोपली पड़ाव के पास ओडि़शा की ओर से आ रहा ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचवाय 2385 ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे आरक्षक की घटना स्थल पर मौत हो गई। खल्लारी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में रखा गया है। वहीं बागबाहरा थाना क्षेत्र के पटेवा मार्ग के छिलपावन के पास दो बाइक सवार युवक सड़क पर बैठे मवेशियों से टकरा गए और घायल हो गए जिन्हें डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची जान
आरक्षक की मौत सिर पर चोट लगने की वजह से हुई होगी। क्योंकि घटना स्थल पर सिर के पास खून बहती हुई तस्वीर सोशल मीडिया में सामने आई है। वहीं आरक्षक ने सुरक्षा के लिए हेलमेट भी रखा है बावजूद इसके उनकी जान नहीं बच पाई। इधर, पुलिस का कहना है कि जांच का विषय है कि आरक्षक ने हेलमेट पहना था या नहीं या यह भी हो सकता है कि घटना के बाद हेलमेट छिटक गया हो।
बरतुंगा के पास आपस में भिड़ी दो बाइक
बागबाहरा-पिथौरा मार्ग में शनिवार सुबह करीब 10 बजे विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक आपस में भिड़ गई। जिसमें पांच घायल हो गए। डायल 112 के आरक्षक ने बताया कि राजडेरा निवासी सुजीत यादव और संजय बरिहा बाइक क्रमांक सीजी 06 जीएफ 7948 से बागबाहरा की ओर जा रहे थे। जबकि बाइक क्रमांक सीजी 12 बी 6070 से मोहराभांठा बिलाईगढ़ निवासी रामकृपाल पत्नी श्याबाई और सुपुत्री सत्यवती के साथ पिथौरा की ओर जा रहे थे। इस दौरान बरतुंगा के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें रामकृपाल का एक पैर फै्रक्चर हो गया जबकि शेष चारों को मामूली चोट आई है। संजीवनी 108 से सभी को पिथौरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
दीवार गिरी युवक की मौत
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम लोहड़ीपुर में दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के परिजन रामप्रसाद ने बताया कि नंदलाल पटेल घर में काम कर रहा था। इस दौरान उस पर अचानक दीवार गिर गई और दबने के बाद गंभीर रुप से घायल हो गया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
भिलाई: जोन 02 खुर्सीपार क्षेत्र के कैलाश नगर में निगम राजस्व विभाग की टीम ने बिना अनुमति के निर्माण करने और वैशाली क्षेत्र के ओम शांति ओम चौक के पास सड़क को घेरकर अवैध कब्जा कर व्यवसाय करने वालो को बेदखल किया।
निगम की खाली जमीन पर अतिक्रमण, बिना अनुमति के निर्माण तथा अवैध कब्जा पर कार्रवाई करने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर विशेष दस्ते का गठन किया गया है। विशेष दस्ता ऐसे किसी प्रकरण की शिकायत या सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर रहे है। जोन 02 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने बताया कि वैशाली नगर जोन आयुक्त पूजा पिल्ले के निर्देश पर तथा अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर सड़क बाधा कर अवैध रूप से व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कैलाश नगर में श्रीराम हाइटस के सामने सिद्धार्थ मिश्रा के द्वारा बिना कोई अनुमति लिए दो दुकान का निर्माण किया गया था। मौके पर पहुंची निगम की टीम को किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर दुकान को जेसीबी के माध्यम से तोडफ़ोड़ किया गया इसी स्थल के समीप में चल रहे निर्माण कार्य की अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने तीन दिन का समय दिया गया है, इसके अलावा ओम शांति ओम चौक के पास सड़क किनारे सामान फैलाकर व्यवसाय करने वालों को भी बेदखल किया गया। उल्लेखनीय है कि वृन्दानगर के नागरिको ने शिकायत किया था कि चौक के पास दो किराना व्यावसायी और 2 मछली व्यवसायी के कारण चौक के आस पास आवागमन में परेशानी होती है, शिकायत के आधार पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध कब्जा कर व्यावसाय करने वाले को वहां से बेदखल किया। कार्यवाही के दौरान जोन 02 राजस्व विभाग के मदन तिवारी, चैतु, कन्हैया, खेमलाल, मानसिंह, बिसाहू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
CG NEWS: मोबाईल शॉप में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, मोबाईल सहित अन्य सामान भी की जब्त
भिलाई: 9-10 अक्टूबर की रात जेवरा सिरसा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले हिमांशु मोबाइल शॉप में चोरी हुई थी। इस दुकान में मोबाईल चोरी करने वाले दोनो आरोपियों को आज पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर मोबाईल बेचने के फिराक में घूमते कचांदूर में पकड़ा। मुखबिर सूचना पर उक्त दोनों आरोपी को घेरा बंदी कर पकडऩे के बाद पूछताछ पर इन्होंने अपना नाम उकेश यादव एवं बुसेन निषाद बताया। दोनो से पूछताछ करने पर अपना अपना अपराध स्वीकार किये जिसका मेमोरेण्डम कथन के आधार पर 13 मोबाइल, स्पीकर, हेडफोन जुमला कीमती 40,000 रुपये की संपत्ति जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में उप.निरी.प्रमोद श्रीवास्तव ,स.उ.नि. रामचन्द कवर,आर.134 जितेंद्र सिंह,969 वसीम खान,1383 रोशन भुवाल,779 नरेश यादव की विशेष भूमिका रही।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 156 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 1350 और कोविशिल्ड 16380 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
रायपुर। राजधानी रायपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान शनिवार देर रात कांग्रेस और भाजपा की समितियां आपस में भिड़ गईं। मामला तब और बिगड़ गया जब भाजपा पार्षद रोहित साहू के समर्थकों ने विरोधी समिति के लोगों की पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना के बाद भाजपा कांग्रेस दोनों के बीच तनातनी हो गई और थाना घेराव कर दिया गया है।
तनाव इस कदर बना हुआ है कि थाना व खम्हारडीह बस्ती छावनी में तब्दील हो गई है। हालांकि, पुलिस अमला भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कोशिश कर रहा है।
रायपुर। रायपुर के सदर बाजार में एक बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि रायपुर के सदर बाजार स्थित क़ानूगा ज्वेलर्स बिल्डिंग सामने रोड की तरफ गिर गई। बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग बीते 1 साल में दूसरी बार गिरी है।
बिल्डिंग गिरने की घटना से कोई हताहत नहीं हुई है। घटना स्थल पर मौजूद सतीश जैन ने बताया, इस बिल्डिंग का पिछला हिस्सा भी एक बार गिर चुका है। वहीं जो बिल्डिंग गिरी है उसके बाजू में एक नई बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, बाजू में शैली ज्वेलर्स की नई बिल्डिंग निर्माण और पुरानी बिल्डिंग ढहाने के कारण यह हादसा हुआ।
बतया जा रहा है बिल्डिंग का जो हिस्सा गिरा है, वहां 5-7 लोग मौजूद रहते हैं। शुक्रवार को दशहरा था, इसलिए पूरा परिवार गांव गया हुआ है। इसलिए बड़ा हादसा होते-होते तल गया।
मौके पर समाचार प्रकाशन तक नगर निगम का कोई अधिकारी नही पहुंचा है, सिर्फ पुलिसकर्मी हालात को काबू बनाये हुए हैं।
गरियांबद: गरियाबंद में सागौन से भरी मेटाडोर ने एक साथ 2 बाइक, पिकअप और बोलेरो को टक्कर मार दी। अच्छी बात यह रही कि समय रहते वहां मौजूद लोगों ने मेटाडोर को देख लिया। लोग वहां से हट गए। टक्कर के बाद गाड़ी रुक गई। इसके कारण बड़ा हादसा टल गया है।
शुक्रवार को दशहरे के मौके पर नागलदेही गांव में ग्रामीणों ने धुमरा प्रतियोगिता का आयोजन किया था। धुमरा ओडिशा का पारंपरिक नृत्य है। देवभोग का इलाका भी ओडिशा की सीमा से लगा है। कार्यक्रम रात से शुरू होकर चल ही रहा था कि शनिवार सुबह 4 बजे एक मेटाडोर उदंती वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र की तरफ से गांव में घुसी।
कार्यक्रम में इतनी भीड़ थी की लोग रोड पर ही बैठकर प्रतियोगिता देख रहे थे। इसी दौरान अचानक मेटोडार एक साथ कई गाडिय़ों को टक्कर मारती हुई भीड़ के पास पहुंची ही थी कि इतने में भीड़ ने उसे देख लिया। भीड़ ने देखते ही शोर मचा दिया। जिस कारण लोग रोड से किसी तरह किनारे हो गए। मेटाडोर को रोकने के बाद ड्राइवर भाग निकला है। ग्रामीणों ने प्लास्टिक को हटाया तो वह भी दंग रह गए। ग्रामीणों ने देखा कि मेटाडोर में सागौन की लकड़ी रखी हुई है। इसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना देवभोग पुलिस और वन विभाग को दी।
देवभोग वन विभाग के मुताबिक मेटाडोर से 25 नग सागौन की लकड़ी जब्त की गई है, जिसकी कीमत तीन लाख से ज्यादा है। वन विभाग ने इस मामले में सागौन तस्करी की भी आशंका जताई है। हादसा जिले के देवभोग के नागलदेही गांव में हुआ है। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मेटाडोर को जब्त कर लिया है।
कोरबा: दशहरा की रात एक नवविवाहिता ने जिंदगी समाप्त कर ली। मौके पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। खबरों के अनुसार पति के शराब पीने और अनावश्यक विवाद करने से वह परेशान थी। घटना की जानकारी होने के बाद आरोपी यहां से भाग निकला। पुलिस ने आज पंचनामा के साथ शव को फंदे से उतारने की कार्यवाही की। मृतका के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
रामपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर में यह घटना पिछली रात को हुई। यहां के ईडब्ल्यूएस-125 में व्याख्याता जी.पी.साहू परिवार के साथ निवासरत है। उन्होंने एक हिस्से को किराये पर दे रखा है। यहां पर तीन महीने से सुधीर सिंह और उसकी पत्नी पूजा सिंह रह रहे थे। जानकारी मिली कि छह माह पहले ही ये दोनों विवाह बंधन में बंधे थे। सुधीर सामान्य कामकाज करता था लेकिन हर शाम को वह शराब पीकर घर पहुंचता था। इस चक्कर में विवाद की स्थिति निर्मित होती थी। कई मौकों पर पत्नी के साथ दुव्र्यवहार की खबरें भी आसपास के लोगों को मिलती रही। नियमित घटनाक्रम से नवविवाहिता काफी परेशान हो चुकी थी। तीन माह की गर्भवती पूजा के साथ दशहरा की रात भी यही सब हुआ। नशे में आए पति के साथ उसका विवाद हुआ।
बताया जाता है कि इससे तंग आकर पूजा ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया जबकि पति बाहर चला गया। कुछ घंटे के बाद जब वह घर लौटकर आया तो उसने पत्नी को कई बार आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। पानी मांगने पर पड़ोसी ने उसकी सहायता की। पीछे के रास्ते से भीतर का हाल जानने पर मालूम चला कि पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। इसके बाद से पति लापता हो गया। मामले की जानकारी रात में ही घर के लोगों और पड़ोसियों को होने पर यहां भीड़ लग गई। पुलिस को जानकारी दिए जाने पर संज्ञान लिया गया। इस मामले में मर्ग कायम किया गया है।
जानकारी के अनुसार पूजा सिंह जांजगीर-चांपा जिले की निवासी थी। जबकि उसके पति का वास्ता झारखंड से होना बताया गया है। विवाह के बाद से बनी परिस्थितियों को लेकर पूजा ने अपने परिजनों को क्या कुछ जानकारी दी, यह ज्ञात होना बाकी है। मामला चूंकि नवविवाहिता की मौत से जुड़ा हुआ है इसलिए उसके परिजनों के आने पर अगली कार्यवाही की जाएगी। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष परिजनों के बयान लिये जाएंगे और डॉक्टरों के पैनल के द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मकान मालकिन रामकुमारी साहू ने मीडिया को बताया कि पूजा का अपने पति के साथ अक्सर विवाद होता था। इसके पीछे खास कारण पति का शराब पीकर घर आना और किचकिच करना रहा। कुछ मौकों पर उसे समझाने का प्रयास किया गया लेकिन कोई नतीजे नहीं आ सके।
बलौदाबाजार: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार जैन द्वारा कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं रोकथाम को ध्यान में रखते हुए ईद मिलादुन्नबी पर्व पर जुलूस,जलसा जैसे सामूहिक सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश के अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप आज भी निरंतर जारी है। इसलिए आवश्यक है कि ऐसे सुरक्षात्मक उपाय किया जाए, जिससे स्वास्थ्य स्थितियां जिले में बेहतर बना रहे।
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के पत्र द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार जिले में आगामी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकालने, जलसा आयोजित करने, आदि जैसे सामूहिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। ईद मिलादुन्नबी पर्व के दौरान शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड -19) के संक्रमण से बचाव के संबंध में जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों एवं निर्देशों का पूर्णतःपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
रायपुर: गंगा नगर भनपुरी निवासी युवक ने खमतराई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह और उसका चचेरा बड़ा भाई देशी शराब भट्ठी भनपुरी शराब लेने गए थे। इसी दौरान रविन्द्र निवासी रामेश्वर नगर वहां पहुंचा और लाईन लगने की बात पर विशाल से विवाद करने लगा। विवाद होने पर ओ रविन्द्र विशाल को वहां से खींचकर बगल दीवाल के पास ले गया तथा अपने पास रखें धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से विशाल पर वार करने लगा।
विवाद देख बीच-बचाव करने पहुंचा तो रविन्द्र वहां से भाग गया। घटना से विशाल के बाएं जांघ के पास व दाहिना हाथ के पास चोट आया व लहू-लूहान होकर वहीं बेहोश होकर गिर गया। जिसे तुरंत ईलाज हेतु जेठानी अस्पताल ले गया जहां पर ईलाज के बाद डाॅ. द्वारा मेकाहारा ले जाने कहने पर वहां से तुरंत एंबुलेंस से मेकाहारा ले गए जहां पर डाॅक्टर ने चेक करने पर विशाल ध्रुव की मृत्यु होना बताया, जिस पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 663/21 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
हत्या की घटना को पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्व दीपक त्रिपाठी और थाना प्रभारी खमतराई अश्वनी राठौर को पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना खमतराई पुलिस की टीम ने आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्रवाई कर अंततः प्रकरण के आरोपी रविन्द्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या की घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त किया।
दिवाली पर्व के आने से पहले ही पटाखों का अवैध भंडारण शुरू हो गया है। बिलासपुर के सरकंडा स्थित राजकिशोर नगर के रियहाशी मकान को एक व्यवसायी ने पटाखा गोदाम बना लिया था। पुलिस ने दबिश देकर व्यापारी को पकड़ लिया और बड़ी मात्रा में उसके घर से पटाखे भी जब्त किए। मामले में व्यापारी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली कि राजकिशोर नगर में व्यापारी ने रियाहशी इलाके में पटाखा गोदाम बना लिया है। जहां पटाखों का अवैध भंडारण किया गया है। इस पर पुलिस ने लोयला स्कूल रोड स्थित मकान की जांच की। जहां बड़े पैमाने में पटाखे मिले। पुलिस पटाखों को जब्त कर राजकिशोर नगर तुलसी आवास निवासी व्यापारी रिजवान मेमन (31) को पकड़कर थाने ले गई। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसडीएम से अनुमति व लाइसेंस है जरूरी
नियमानुसार पटाखों की बिक्री व भंडारण करने के लिए एसडीएम से अनुमति लेना पड़ता है। दुकान या गोदाम की जगहों का निरीक्षण करने के बाद ही एसडीएम पटाखा दुकान के लिए अनुमति देते हैं। अनुमति के साथ पटाखों के भंडारण करने की क्षमता भी तय की जाती है, लेकिन, लाइसेंस की आड़ में व्यापारी क्षमता से अधिक पटाखों का भंडारण कर रख लेते हैं।
दिवाली में दिया जाता है अस्थाई लाइसेंस
दिवाली पर्व पर जिला प्रशासन लाटरी के माध्यम से दुकानों का आबंटन करता है। इस दौरान गांधी चौक स्थित मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड के साथ ही बुधवारी बाजार व मुंगेली नाका मैदान में पटााखों के दुकान लगते हैं। लेकिन कोरोना के कारण बुधवारी बाजार व मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड में दुकानों का आबंटन किया जाता है।
रिहाइशी क्षेत्र में गोदाम फिर भी नहीं होती कार्रवाई
शहर के बड़े पटाखा व्यापारी सदरबाजार, जूनीलाइन, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, ज्वाली पुल सहित रिहायशी क्षेत्रों में दुकान संचालित कर रहे हैं। लाइसेंस की आड़ में पटाखों का गोदाम भी बना कर रखे हैं, लेकिन पुलिस अफसर व थानेदार ऐसे बड़े व्यापारियों तक पहुंच ही नहीं पाती। वहीं छोटे कारोबारियों को अपना निशाना बनाती है।
पटाखा वाहन जब्त, पुलिस ने नहीं जुटाई जानकारी
सिविल लाइन पुलिस ने तीन दिन पहले पटाखों से भरे वाहन को जब्त किया था। वाहन चालक व एक युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खानापूर्ति कर ली। सरजू बगीचा रोड पर पुलिस ने मालवाहक को जब्त किया था। वाहन चालक राजीव पिल्ले और उसमें सवार अफरोज खान को पकड़ा। दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई कर ली। लेकिन, पटाखा कहां से आ रहा था और कहां ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी तक नहीं जुटाई गई।
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिलें के पत्थलगांव में करीब 150 लोग शुक्रवार को जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। तभी इसी दौरान तेज रफ्तार कार भीड़ को रौंदते हुए निकली। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक कार में गांजा भरा हुआ था और तस्कर इसे ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली ले जा रहे थे।
घटना के बाद लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया। जांच के दौरान पता चला है कि दोनों आरोपी पहले भी किसी को कुचल कर आ रहे थे। कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे। जिसके कारण वे रफ्तार से कार चला रहे थे। हालांकि पहले जिसे कुचला गया था, उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। जशपुर एसपी ने पत्थलगांव टीआई को मामले में लाइन अटैच कर दिया है। वहीं भाजपा ने घटना के विरोध में आज एक दिन जिला बंद करने का ऐलान किया है। भाजपा ने एसपी के निलंबित ?कर मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता देने की मांग की है।
घटना के बाद लोगों ने पीछा कर कार के ड्राइवर को 5 किलोमीटर दूर सुखरापारा से पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने टक्कर मारने वाली कार को भी फूं क दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया। उसे भीड़ से बचाते हुए पुलिस रायगढ़ जिले के कापू थाना लेकर चली गई। लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थानीय थाने के टीआई को लाईन हाजिर करने व एएसआई को निलंबित करने के निर्देश जारी किए है। पूरी घटना की जांच के आदेश भी दिए गए है। वहीं मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतक स्व गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि पत्थलगांव विकासखण्ड में कल लगभग दोपहर 1 बजे के बीच संबलपुर से सिंगरोली जाने वाली कार के चालक ने दुर्गा विर्सजन जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर वाहन चढ़ा दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल में डाल दिया है 7 इनमें आरोपी बबलू विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी बैढन और दूसरा आरोपी शिशु पाल साहू निवासी बरगवाम सिंघरोली शामिल हैं 7 साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्रति मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल और पत्थलगांव विधायक श्री राम पुकार सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कलेक्टर से लगातार फोन से सम्पर्क कर घायल व्यक्तियों का हाल चाल जाना और प्रशासन को हर संभव प्रयास करने को कहा।
कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन परिजनों के साथ खडी़ है। घायल लोगों का प्रशासन हर सभव सहायता कर रही है 7 उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गईं हैं साथ ही घायल लोगो का ईलाज से किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन का पूरा अमला घायल को पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। डाक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12 घायल मरीजों का ईलाज पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है और 4 घायल मरीजों को रायगढ़ के जिला चिकित्सालय रिफर किया गया 7 जिला प्रशासन परिजनों के साथ हर दुख के साथ खड़ी है 7 कलेक्टर ने कहा कि घायल मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देगी 7 पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले टी आई श्री संतलाल अयाम को लाइन अटैच कर दिया है वही एसआई के. के. साहू को निलंबित कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव से बड़ी वारदात सामने आ रही है, डोंगरगढ़ में देर रात बदमाशों ने 3 गार्डों से मारपीट कर 20 लाख रुपए लूट लिए। कार से पहुंचे लुटेरों ने गार्डों को रॉड और तलवार से मारा। इसके बाद उनके कपड़े उतरवाए, मोबाइल छीन दुकान में बंद कर दिया और कैश पेटी लेकर भाग गए। लुटेरों ने दुकान में लगे CCTV भी तोड़ डाले। अगले दिन सुबह लोगों ने आवाज सुनी तो शटर खोलकर गार्डों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बेलगांव (कटली) में अंग्रेजी शराब दुकान में देर रात करीब 2 बजे कार सवार 7-8 नकाबपोश बदमाश पहुंचे। आते ही बदमाशों ने नाइट ड्यूटी में तैनात गार्डों से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने तीनों को लोहे के सब्बल, तलवार और शराब की बोतलों से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद सब्बल से दुकान के शटर में लगा ताला तोड़ अंदर घुस गए। वहां लॉकर रूम का ताला तोड़ा और कैश पेटी उठा कर अपने साथ ले गए।
गार्डों के कपड़े उतरवा कर दुकान में बंद किया
दुकान के गार्डों ने बताया कि बदमाशों ने संभलने का भी मौका नहीं दिया। आते ही मारना शुरू कर दिया। लुटेरों ने उनके मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद कपड़े उतरवाकर दुकान के अंदर किया और शटर गिरा कर भाग गए। उनके कपड़े उतरवाकर भी पीटा गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और दुकान को सील कर दिया गया है। दुकान के CCTV तोड़े जाने से पुलिस आसपास और रास्ते में लगे कैमरों से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दो दिन का कैश था दुकान में, छुट्टी के कारण नहीं हुआ जमा
बताया गया है कि दुकान में दो दिन का कैश था। शुक्रवार को दशहरा की छुट्टी होने के कारण उसे बैंक में जमा नहीं किया जा सका था। बिक्री के करीब 20 लाख रुपए शराब दुकान के लॉकर में रखे गए थे। वहां दो पेटी थी, एक में कैश था। बदमाश खाली पेटी को फेंक गए। तीनों घायल गार्ड को डायल 112 से इलाज कराने डोंगरगढ़ हॉस्पिटल लाया गया है। SDOP केके पटेल ने लुटेरों के जल्द पकड़े जाने का दावा किया है।
RAIPUR: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रियंका फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर सोसायटी कर रहा प्रशिक्षण का आयोजन
रायपुर: प्रियंका फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण देने सहित सभी सदस्यों द्वारा सर्वे करने का निर्णय लिया गया था जिसके तहत वॉर्ड क्र. 66 से इसकी शुरुवात की गई।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रियंका वैष्णव, सचिव सरिता वैष्णव संरक्षक डॉ हितेश दीवान भूपेंद्र साहू मीडिया प्रभारी सविता ठाकुर, नेहा जलतारे, रश्मि विश्वकर्मा, प्रियांशु वैष्णव शामिल रहे। संस्था की अध्यक्ष प्रियंका वैष्णव व सचिव सरिता वैष्णव ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमंह सिलाई, बुनाई, कढ़ाई एवं क्राफ्ट मेकिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 6263 319064 पर फोन करके अपना पंजीयन करा सकते हैं।
रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी एक ट्रेन में ब्लॉस्ट हुआ है | इस हादसे में सीआरपीएफ के करीब 6 जवान घायल हुए है | हादसा सुबह 6ः30 बजे होने की खबर मिली है |
जानकारी के अनुसार हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 2 में दो बोगियों में शिफ्टिंग के दौरान ग्रेनेट डमी फट जाने के कारण हुआ है | घायल जवानों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है | वहीं इस घटना के बाद सीआरपीएफ के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचकर हादसे वाली जगह का मुआयना कर रहे हैं|
सीआरपीएफ की 211 बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे....
— Utkarsh Singh (@utkarshs88) October 16, 2021
तभी ग्रेनेड डमी कारतूस बॉक्स में रखा था सामान ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया....
6 लोगो के घायल होने की सूचना...
हवालदार विकास चौहान को ज्यादा चोटे आने से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.... https://t.co/icBhBxuNgJ
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 45 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 00 और कोविशिल्ड 3730 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 19 है। आज तक रायपुर में 157965 मरीजो की पहचान हुई है और 154807 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 16 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 20 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 203 है | आज प्रदेश में 15562 टेस्ट हुए है |
16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 20 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/5vyDJsLkf1
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 14, 2021
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने कहा है कि दशहरा शक्ति पूजा, शस्त्र पूजन, हर्ष, उल्लास और विजय का पर्व है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। यह पर्व अन्याय और अहंकार पर न्याय और सत्य की विजय को रेखांकित करता है।
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए राज्य में धन्वंतरी दवा योजना शुरु की जा रही है। इस योजना के तहत 169 शहरों में 188 ऐसे मेडिकल स्टोर्स खोले जाएंगे, जिनमें मरीजों को अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से अधिक छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अक्टूबर को इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना की शुरुआत 85 धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के साथ की जाएगी। शेष दुकानें भी इस माह के अंत तक प्रारम्भ हो जाएंगी। आगामी चरण में इन दुकानों से घर पहुंच दवा डिलीवरी की भी व्यवस्था की जायेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार ने गरीबों और वंचित वर्गों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। इसी दिशा में एक और पहल करते हुए धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स शुरू करने जा रहे हैं। अब सस्ती दवाएं सभी की पहुंच में होंगी। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इससे दवाइयों पर होने वाले खर्च का बोझ कम हो सकेगा। इस योजना के माध्यम से हम सब्बो स्वस्थ-जम्मो सुग्घर की परिकल्पना को साकार करने में सफल होंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि सेवा जतन सरोकार–छत्तीसगढ़ सरकार हमारी सरकार का आदर्श वाक्य है। योजना के माध्यम से शासन द्वारा इसे चरितार्थ किया जा रहा है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधओं का विस्तार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इस दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में कई पहल की गई है। शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर, दाई दीदी क्लीनिक आदि के माध्यम से जमीनी स्तर तक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में अब आम नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की रियायती दवा उपलब्ध कराने के लिए धन्वंतरी योजना प्रारम्भ की जा रही है। योजना अंतर्गत राज्य के सभी 169 नगरीय निकायों में शासन के सहयोग से धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोले जा रहे हैं। नगरीय निकायों द्वारा 188 दुकानों का चिन्हांकन किया गया है। इन दुकानों में 251 दवाइयों, 27 सर्जिकल आइटम साहित विभिन्न सामग्री उपलब्ध रहेगी। लघु वनोपज संघ द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण हर्बल उत्पाद भी इन दुकानों में उपलब्ध रहेंगे। इन दुकानों में देश की ख्यातिप्राप्त कंपनियों की जेनरिक दवाइयों की बिक्री की जाएगी। सर्दी, ख़ासी, बुखार, ब्लड प्रेशर जैसी आम बीमारियों के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की दवाएं, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आइटम भी उपलब्ध रहेंगे।
यह सभी सामग्री अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से भी अधिक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे। नागरीय निकायों द्वारा छूट की दर प्राप्त करने हेतु प्रतिस्पर्धात्मक निविदा का आमंत्रण किया गया था जिसमे सभी निकायों में 50 % से ज्यादा छूट की दर प्राप्त हुई। इसका प्रमुख कारण इस हेतु शासन द्वारा तैयार बिजनेस मॉडल रहा। धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालकों को 2 रुपए प्रति वर्गफुट की आकर्षक दर से नगर पालिक निगम द्वारा किराये पर दुकानें उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही इन मेडिकल स्टोर्स से अन्य योजनाओं में भी दवाइयां खरीदने का आश्वासन भी दिया गया है । योजना के सफल संचालन की जिम्मेदारी जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित यूपीएसएस को प्रदान की गई है।
रायपुर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन.एस.यू.आई.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एस.यू.आई. की विस्तारित कार्यकारिणी तत्काल भंग की है। अब एनएसयूआई के नए अध्यक्ष नीरज पांडे नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर से शर्मनाक खबर सामने आ रही है, जिले में अवैध संबंधों के चलते महिला की गैंगरेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। फिर उसका शव बोरी में भरकर नहर में बहा दिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी महिला का परिचित है। उसका दोस्त महिला को पति का एक्सीडेंट होने की झूठी सूचना देकर साथ ले गया था। अकलतरा थाना पुलिस शाम तक मामले का खुलासा करेगी।
जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 20 में रहने वाली महिला 9 अक्टूबर को काम पर जाने की बात कह कर घर से निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई और तीन युवकों के साथ जाने की आशंका जताई। इस बीच देर रात पुलिस को महिला का शव नहर में एक बोरी में मिला। वहीं पुलिस ने ग्राम तरौद निवासी चंद्रमणि वैष्णव, शिव महंत एवं सुरेंद्र श्रीवास को हिरासत में ले लिया।
सुरेंद्र झांसा देकर साथ ले गया, रेप के बाद ब्लाउज से घोंटा गला
टीआई मनीष परिहार ने बताया कि महिला के उसके ही गांव के रहने वाले चंद्रमणि से अवैध संबंध थे। वह जहां काम पर गई थी, वहां से सुरेंद्र उसे बाइक पर ले गया था। सुरेंद्र ने महिला को बताया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। वह उसे लेकर चंद्रमणि के पास पहुंचा। वहां एक कमरे में दोनों ने दुष्कर्म किया। इसी बीच सुरेंद्र श्रीवास पहुंचा तो उसने भी रेप किया। महिला ने सब को बताने की धमकी दी तो आरोपियों ने ब्लाउज से गला घोंट दिया।
पत्थर से कुचला चेहरा, साड़ी से हुई महिला की पहचान
आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए पत्थर से महिला का चेहरा कुचल दिया और बोरी में भरकर नहर में फेंक आए। 5 दिन बीत जाने के कारण शव सड़ चुका था। चेहरा भी वीभत्स था। पुलिस ने महिला के पति को शिनाख्त के लिए बुलाया तो उसने साड़ी से शिनाख्त की। पोस्टमार्टम डॉ. जेआर आरमोर और डॉ. ललिता टोप्पो ने किया। डॉ. आरमोर ने बताया महिला के गले पर वार किया गया है।
9 साल पहले हुई थी शादी, 3 बच्चे भी
महिला की शादी पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पेंड्री निवासी युवक के साथ करीब नौ साल पहले हुई थी। युवक के पिता ने बताया कि शादी के करीब दो माह बाद ही बेटा अपनी पत्नी के साथ अकलतरा में रहने लगा था। पहले अपनी ससुराल में ही रहता था, बाद में उसने लेबर कॉलोनी में अलग कमरा बना लिया था। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते थे। दंपती के दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी 7 साल, छोटी 5 साल की है, जबकि बेटा 3 साल का है।





.jpeg)

.jpeg)



