CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS: आधा पेमेंट कर स्क्रीन-शॉट दिखा के ले जाता था सामान, सवा लाख का सामान बरामद

CG NEWS: आधा पेमेंट कर स्क्रीन-शॉट दिखा के ले जाता था सामान, सवा लाख का सामान बरामद

जगदलपुर में पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी फर्जी तरीके से ट्रांजेक्शन दिखा इलेक्ट्रॉनिक दुकानों से सामान खरीद लेता था। इसके लिए मोबाइल पर UPI सिस्टम का इस्तेमाल करता। उसमें आधा नंबर डालकर पेमेंट करता और फिर सक्सेसफुल का स्क्रीन शॉट दिखा देता। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल, स्मार्टवॉच सहित सवा लाख रुपए का सामान बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, शहर में स्थित मोबाइल वर्ल्ड दुकान के संचालक मिकेश जैन ने कोतवाली में FIR दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और मोबाइल फोन और अन्य सामान खरीदने के बाद ऑनलाइन फोन पे के जरिए पेमेंट किया। उसने सक्सेसफुल ट्रांजेक्शन भी अपने मोबाइल में दिखाया था, लेकिन पेमेंट आया ही नहीं। इस पर बैंक से जानकारी मांगी तो उन्होंने ट्रांजेक्शन नहीं होने की जानकारी दी।


CCTV फुटेज की मदद से पुलिस पहुंची आरोपी तक
पुलिस ने जांच शुरू की तो CCTV फुटेज में आरोपी दिखाई दिया। सोमवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को धरमपुरा में घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम अजय तिवारी बताया। वह मध्य प्रदेश के रीवा का रहने वाला है। यह भी पता चला कि उसने सांई कृपा मोबाइल संजय बाजार, ग्लोबस मोबाइल अनुपमा चैक, हमीद वॉच सिरहासार, निशा टेलीकॉम नरेन्द्र टॉकीज रोड सहित अन्य दुकानों से भी ठगी की है।


अधूरा UPI आईडी डालता, ट्रांजेक्शन फेल होता तो स्क्रीनशॉट दिखाता
पूछताछ में आरोपी अजय ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल दुकानों में खरीदारी के लिए जाता। ऑनलाइन पेमेंट की बात कहता था। दुकानदार से उसका UPI आईडी पूछता और उसके सामने ही अधूरा नंबर डाल ट्रांजेक्शन करता था। इसके चलते ट्रांजेक्शन फेल हो जाता और वह सक्सेसफुल होने का स्क्रीन शॉट दिखाकर सामान ले जाता। पुलिस ने आरोपी से 6 मोबाइल, एक स्मार्ट वॉच, 4 हेडफोन, पावर बैंक, साउंड सिस्टम सहित 1.25 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।

राजधानी में सोमवार शाम को गरजे बादल, मंगलवार को प्रदेश के कई स्थानों में भारी बारिश के असार: मौसम विभाग

राजधानी में सोमवार शाम को गरजे बादल, मंगलवार को प्रदेश के कई स्थानों में भारी बारिश के असार: मौसम विभाग

रायपुर. राजधानी रायपुर में बीते रविवार रात हुई बारिश के बाद सोमवार की दोपहर तक उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। इस बीच शाम करीब चार बजे के आसपास शहर में एक बार फिर राहत की बारिश करने बादल आसमान में छाए रहे। हल्की बारिश के बीच रायपुर में मौसम सुहाना हो चला, जिससे रायपुरवासियों ने उमस और गर्मी से राहत की सांस ली।


वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने दी चेतावनी दी है कि सात सितंबर को छत्ती सगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। छत्ती्सगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। सोमवार को छत्ती।सगढ़ प्रदेश के बस्तर संभाग में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी और कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने के प्रबल संभावना है।

एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण तटीय ओडिशा, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर स्थित है, इसके साथ उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर अगले 2 से 3 दिनों तक आगे बढ़ने की संभावना है।

मानसून द्रोणीका समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर, गुना, सिवनी, गोंदिया, गोपालपुर और उसके बाद निम्न दाब के केंद्र होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व -मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। विंड शियर जोन 18 डिग्री नॉर्थ पर 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

CG BREAKING: किसान ने खेत में लगे पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

CG BREAKING: किसान ने खेत में लगे पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ से किसानो की आत्महत्या का मामला लगातार सामने आ रहा है, बालोद जिले में सोमवार को एक किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर से कुछ दूर खेत में पेड़ से लटकता हुआ मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल किसान के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, गुदुम गांव निवासी हेमलाल कोसमा (50) किसानी और मजदूरी करता था। हेमलाल सुबह करीब 5 बजे बिना बताए घर से निकल गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। दोपहर में लोगों ने घर के पास ही खेत में लगे बेर के पेड़ से शव लटका देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी। हेमलाल के परिवार में उसकी पत्नी और 2 बच्चे हैं।


कई महीनों से डिप्रेशन में था हेमलाल
थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों व आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि हेमलाल पिछले कई महीनों से डिप्रेशन में चल रहा था। हालांकि कारण नहीं पता चल सका है। दूसरी तरफ इस बार खेती किसानी में भी कुछ खास कमाई होने की उम्मीद नहीं के बराबर है। दरअसल अल्पवर्षा होने के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल का भी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

BIG BREAKING : रायपुर कलेक्टर ने जारी किया गणेश उत्सव की नई गाइडलाइन, 8 फीट की मूर्ति और धुमाल बजाने मिली अनुमति

BIG BREAKING : रायपुर कलेक्टर ने जारी किया गणेश उत्सव की नई गाइडलाइन, 8 फीट की मूर्ति और धुमाल बजाने मिली अनुमति

रायपुर. प्रदेश में 10 सितंबर से गणेश उत्सव मनाया जाएगा. रायपुर जिला प्रशासन ने गणेश उत्सव को लेकर संशोधित गाइडलाइन जारी किया है. अब गणेश जी मूर्ति की अधिकतम 8 फीट तक रख सकते हैं. लेकिन प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित मूर्ति की स्थापना और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है. धुमाल बजाने के लिए भी अनुमति मिली है, लेकिन निर्धारित स्थान पर ही धुमाल बजाया जा सकेगा. मूर्ति स्थापना और विसर्जन के दौरान धूमाल नहीं बजा पाएंगे. इसके अलावा और किसी नियम को नहीं बदला गया है. जिला प्रशासन ने 24 बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किया है.

शराब पीने के लिए पैसा नही देने पर ट्रक ड्राईवर को मारा चाकू, तीन अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज

शराब पीने के लिए पैसा नही देने पर ट्रक ड्राईवर को मारा चाकू, तीन अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज

भिलाई: शराब पीने के लिए पैसा नही देने पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने ट्रक ड्राईवर को चाकू मारकर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर चौक गुढिय़ारी रायपुर निवासी अशोक तिवारी 40 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 5 सितंबर को शाम 7.30 प्रार्थी का ट्रक ड्राईवर तखत कुमार झाबक पेट्रोलपंप गुढिय़ारी के पास ट्रक रोककर गुटका खरीदने गया था तभी तीन अज्ञात बाईक सवार लड़कों ने उससे शराब पीने के लिए पैसा मांगा,नही देने पर चाकू मारकर तखत कुमार को घायल कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।

CG NEWS: 120 फीट ऊँचे टावर पर उल्टा लटका युवक, आबकारी विभाग पर लगाये कई संगीन आरोप

CG NEWS: 120 फीट ऊँचे टावर पर उल्टा लटका युवक, आबकारी विभाग पर लगाये कई संगीन आरोप

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौकाने वाला खबर सामने आया है, सोमवार को एक युवक जान देने के लिए हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक युवक के टावर पर चढ़े होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। करीब 6 माह पहले भी युवक टावर पर चढ़ गया था। तब उसने आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर परेशान करने और रुपए मांगने का आरोप लगाया था। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम नकटीखार निवासी दूज राम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव में ही घर के पास लगे बिजली के टावर पर चढ़ गया है। करीब 120 फीट ऊंचे टावर पर दूज राम ने खुद के पैर रस्सी से बांध लिए हैं और उल्टा लटका हुआ है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ ही डायल 112 की टीम और चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। वे करीब दो घंटे से दूज राम को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं है।


आबकारी विभाग पर वसूली का आरोप लगा चढ़ा था टावर पर
इससे पहले 22 फरवरी को भी युवक टावर पर चढ़ गया था। तब उसने आरोप लगाया था कि पीने के लिए बनाई गई महुआ शराब को जब्त कर आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने उससे 10 हजार रुपए मांगे थे। उसकी पत्नी की भी तबीयत खराब है और उसके इलाज में सारे रुपए खर्च हो चुके हैं। खेत को भी गिरवी रखा है। ऐसी स्थिति में वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है और जान देना चाहता है। हालांकि समझाने पर उतर आया था।

 बड़ी खबर: लाखों रुपए की प्रतिबंधित टेबलेट व सिरप जब्त, तीन संदिग्ध पुलिस हिरासत में

बड़ी खबर: लाखों रुपए की प्रतिबंधित टेबलेट व सिरप जब्त, तीन संदिग्ध पुलिस हिरासत में

दुर्ग। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाओं  के साथ तीन लोगाों से तीन बोरियों में करीब 10 लाख नशीली प्रतिबंधित दवाओं के टेबलेट्स जब्त किए हैं। इसके अलावा 10 पेटी कफ  सीरप की बोतलें जब्त की गई है। इसकी कीमत 15 लाख से अधिक बताई जा रही है।

कोतवाली पुलिस ने मिलपारा दुर्ग से शनिवार को  अप्पू नाम के युवक को पकड़ा आरोपी से पूछताछ के बाद उसके गिरोह में शामिल साथी की निशानदेही पर धमतरी के तस्कर को पकड़ा गया। पुलिस की एक टीम तीनों की निशानदेही पर देर रात अलग अलग गोदाम में छापामार कार्रवाई की। बहरहाल पुलिस की जांच देर रात तक जारी रही। प्राथमिक पूछताछ से स्पष्ट हुआ है कि तीनों आरोपी मेडिकल स्टोर और दवाई फैक्ट्री से प्रतिबंधित दवाएं खरीदकर मार्केट में खपाते थे। आरोपियों के संपर्क में कई एजेंट भी हैं।  

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि अप्पू अपने साथी के साथ धमतरी से प्रतिबंधित दवाएं खरीदकर लाता था। इसके बाद एजेंटों के माध्यम से प्रतिबंधित टेबलेट और सीरप को खपा रहे थे। इसके पहले नेवई, खुर्सीपार और सुपेला पुलिस मेडिकल स्टोर संचालकों को भी प्रतिबंधित दवाएं बेचने के मामले में पकड़ चुकी है। आरोपियों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित टेबलेट जब्त किए गए थे। जिसके बाद पता चला था कि मेडिकल स्टोर संचालकों को आसानी से प्रतिबंधित दवाएं उपलब्ध हो जाती है। इन प्रतिबंधित दवाईयों को मेडिकल स्टोर संचालक बिना पर्ची के बेचते हैं। इसकी भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।   


पुलिस ने पिछले छह महीने कार्रवाई करके ढाई हजार से अधिक सीरप की बोतल और 10 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित टेबलेट जब्त कर चुकी है। सभी कार्रवाई में यह स्पष्ट हुआ था कि नशे का कारोबार करने वाले मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयां खरीदकर दो गुना दामों में नशेडिय़ों को बेचते है।  मामले में पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है,जिसके बाद जल्द ही खुलासा पुलिस कर सकती है।
 तीजा-पोरा पर मुख्यमंत्री बघेल ने दी बड़ी सौगात, जानिए आखिर क्या है वह बड़ी सौगात

तीजा-पोरा पर मुख्यमंत्री बघेल ने दी बड़ी सौगात, जानिए आखिर क्या है वह बड़ी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास में आयोजित तीजा-पोरा त्यौहार के कार्यक्रम के अवसर पर समूह की महिला-बहनों को दी बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने सभी महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ़ करने की घोषणा की है ताकि वे पुनः ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियाँ आरम्भ कर सकें। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही महिला समूहों को प्रति वर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में भी 5 गुना वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने किसानों और मजदूरों के बाद अब महिलाओं के लिए न्याय की पहल करते हुए घोषणा पत्र का अपना एक और वादा पूरा कर दिया है। 

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नई सरकार के आने के बाद महिला समूहों की आर्थिक गतिविधियों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे लाखों महिलाओं की आय वृद्धि से आर्थिक स्वावलम्बन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अधिक से अधिक महिलाओं में आत्म निर्भरता की ललक बढ़ी है। राज्यसभा सांसद वहीं विगत वर्षों में महिला समूहों द्वारा लिए गए ऋणों को कतिपय कारणों से न पटा पाने के करण लगभग एक लाख महिलाएँ नया लोन पाने से अपात्र हो गयी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि यदि पूर्व के कालातीत ऋणों को माफ़ कर दिया जाए तो उन्हें भी ऋण प्राप्त हो सकेगा तथा वे नए सिरे से आर्थिक गतिविधियाँ संचालित कर सकती हैं। श्रीमती नेताम ने यह भी कहा कि वर्तमान में महिला बाल विकास के माध्यम से प्रति वर्ष महिला समूहों को दिए जाने वाले ऋण के बजट की राशि बहुत कम है जिसके कारण बहुत कम महिला समूहों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। अनुरोध है प्रति वर्ष महिला समूहों को दिए जाने वाली ऋण राशि का बजट दो गुना कर दिया जाए ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को आय वृद्धि का अवसर मिल सके। श्रीमती नेताम के अनुरोध पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह की महिला बहनों को यह सौगात दी है।
 
 रायपुर पुरानी बस्ती धर्मांतरण मामला : दो आरोपी हुए गिरफ्तार

रायपुर पुरानी बस्ती धर्मांतरण मामला : दो आरोपी हुए गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाटागांव इलाके में रविवार दोपहर हुए धर्मांतरण विवाद के चलते राज्य की राजनीति पारा उफान पर है सत्ता पक्ष जहां एक तरफ इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई पर अड़ी है तो वहीं विपक्ष राज्य में हो रहे धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर सत्तापक्ष को घेरने मैं कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

रविवार को राजधानी के पुरानी बस्ती धर्मांतरण मामला को लेकर
थाने में मारपीट और उत्पात करने वाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय सिंह और मनीष साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों को कोर्ट लेकर  पुलिस पहुंची है। ईधर मामले में अब भी पांच आरोपी है फरार बताए जा रहे हैं ।

ये था पूरा मामला,टीआई हुए लाइन अटैच
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र इलॉके के भाठागांव में पादरी द्वारा कथित तौर पर धर्मांतरण किये जाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोग थाना पुरानी बस्ती पहुँच गए और पादरी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे ।हो हल्ला और हंगामा को देखते हुए थाने की पुलिस एक्शन में आ गयी और पादरी समेत इंसाई समुदाय के कुछ लोगों को थाने बुलवा लिया ।

उनके आते ही धर्मांतरण का विरोध कर रहे लोगो का गुस्सा भड़क गए और थाने में ही पादरी को पीटना शुरू कर दिया।भड़के माहौल को शांत करने में पूलिस के पसीने छूट गए लेकिन किसी तरह माहौल थोड़ा शांत हो गया।
जानकारी के मूताबिक थाने के भीतर हुई मारपीट की घटना की जानकारी विभाग के आला अधिकारियों को जैसे ही मिली आला अधिकारी भी एक्शन में आ गए और कार्रवाई करते हुए सबसे पहले पुरानी बस्ती थाने कद थानेदार यदुमनी सिदार को लाईंन अटैच कर दिया । और पादरी के साथ मारपीट करने वाले7 लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है । इन सातों के विरुद्ध पास्टर पर हमला करने के आरोप में कार्रवाई की गई।
 
 मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में 48 घंटों के अंदर भारी बारिश की संभावना

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में 48 घंटों के अंदर भारी बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती उमस और गर्मी से आम जनता को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के अंदर भारी बारिश की संभावना जताई है. बस्तर और सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा बारिश होने की आशंका है. मध्य छत्तीसगढ़ के ज़िलों में भी मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. मौसम विज्ञानी आर के वैश्य ने कहा कि एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है. जिसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज चमक के भारी वर्षा भी होने की संभावना भी बन रही है. बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है.
 
 छत्तीसगढ़: अचानक नदी में बाढ़ आने से पिकनिक मनाने गए लोग फंसे

छत्तीसगढ़: अचानक नदी में बाढ़ आने से पिकनिक मनाने गए लोग फंसे

कवर्धा  कबीरधाम जिले के पर्यटन स्थल रानी दहरा में  पिकनिक मनाने गए लोग अचानक नदी में बाढ़ आने से फं स गए। बोड़ला ब्लाक के ग्राम बैरख में है, जहां पहाड़ों के बीच लगभग 90 फ ीट की ऊंचाई से पानी गिरता है। 

रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने गए थे तभी अचानक से नदी में बाढ़ आ गई। पानी का बहाव इतना अधिक था कि जो जहां था वही फं स गया। फं से लोगों में महिलाए और बच्चे भी शामिल थे। लोगों को लगा कुछ देर में पानी कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 4 से 5 घंटे तक नदी में बाढ़ की स्तिथि रही। 

इस बीच कुछ लोगो ने गाड़ी में रखे रस्सी के सहारे नदी पार करने की भी कोशिश की लेकिन सफ ल नही हो पाए। आश्चर्य की बात रही कि 5 घण्टे तक लोग फ ंसे रहे लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को इसकी भनक तक नहीं थी। अच्छी बात रही कि किसी प्रकार से कोई जनहानि नही हुई। वही रानी दहरा परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए लोगों ने आज वीडियो वायरल किया। तब मामले की जनाकारी लोगों को लगी। जैसे तैसे लोगों की मदद से रस्सी के सहारे नदी से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
बड़ी खबर : रायपुर में जुआ खेलते 13 गिरफ्तार, नगदी रुपये व ताश पत्ती जब्त

बड़ी खबर : रायपुर में जुआ खेलते 13 गिरफ्तार, नगदी रुपये व ताश पत्ती जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने 13 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11350 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। 


मिली जानकारी के मुताबिक आजाद चौक पुलिस ने आज तड़के सुबह 4.30 बजे भैंसथान आजाद चौक में रुपये -पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर मौके पर पहुंच घेराबंदी कर किशोर वाधवानी 27 वर्ष पिता जगदीश वाधवानी एवं अन्य 4 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जेसे 7 हजार रुपये नगद तथा ताश की 52 पत्ती जब्त की है। इसी तरह आमानाका टाटीबंध बस्ती में जुआ खेलते सुखलाल साहू 26 वर्ष पिता राजेन्द्र साहू एवं अन्य 4 जुआरियों के कब्जे से 2841 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है तथा गोबरानवापारा में सतनामीपारा के पास 3 जुआरियों से ताश की 52 पत्ती व नगदी 1510 रुपये जब्त की गई है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।
  शराब का नशा ऐसा चढ़ा की दो लोगो ने साँप को ही बनाया अपना चखना, दोनों की हालत गंभीर

शराब का नशा ऐसा चढ़ा की दो लोगो ने साँप को ही बनाया अपना चखना, दोनों की हालत गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में नशे मे धुत 2 लोगों ने जहरीला सांप को ही निगल लिया। मामला कोतवाली थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 देवांगन पारा के इंदिरा नगर मोहल्ले में जैतखाम परिसर में निवासरत सुंदर आनन्द के घर बेलिया करैत सांप निकला था। इस सांप को घर के एक सदस्य ने मारा और जला कर घर के बाहर गली में फेंक दिया। रात के वक्त बस्ती में ही रहने वाले दो युवक राजू जांगड़े और हितेंद्र आनंद शराब के नशे में घर पहुंचे. इन्होंने मरे हुए बेलिया करैत सांप को देखा और उसे ही अपना निवाला बना लिया। इस घटनाक्रम के कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगडऩे लगी तब आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

हितेंद्र आंनद ने बताया की बस्ती में लगातार सर्पदंश से मौत की घटना से लोग परेशान है इस वजह से इस बार सांप को ही खा लिया. ताकि दूसरे को अपना शिकार न बना सके।

घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। कोतवाली थाने में पदस्थ सब इस्पेक्टर भावना खंडारे ने मौके पर पहुंची और वे पूरे मामले की जांच कर रही है. जहां घटना स्थल से सांप के कुछ अवशेष और जला हुआ लकड़ी जब्त कर परिजनों का बयान लिया।
मुख्यमंत्री निवास में आज धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, मुख्यमंत्री निवास में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की इंद्रधनुषी छटा

मुख्यमंत्री निवास में आज धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, मुख्यमंत्री निवास में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की इंद्रधनुषी छटा

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज तीजा पोरा तिहार धूमधाम से मनाया गया। तीजा-पोरा तिहार के लिए महिलाओं-बहनों के लिए मायका बना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निवास। मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों की छटा देखते ही बन रही थी। मुख्यमंत्री के न्यौते पर पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ आयोजन में हिस्सा लिया।
मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव, नांदिया बैला और चुकियां-पोरा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर सभी माताओं और बहनों को त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी। राऊत नाच दल और छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों के दल ने छत्तीसगढ़ी गीत संगीत से अनोखा शमां बंधा। मुख्यमंत्री निवास में लोगों के लिए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी।

स्वास्थ्य एवं पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, महिला एवं बाल विकासमंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, श्रीमती फूलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, विकास उपाध्याय, श्रीमती रश्मि सिंह, शकुंतला साहू, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, विधायक अरुण वोरा, श्रीमती उत्तरी जांगड़े, श्रीमती संगीता सिन्हा, मोहितराम केरकेट्टा, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा, डॉ. रागिनी नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम के लिए पूरे मुख्यमंत्री निवास की पारम्परिक रूप में भव्य सजावट की गई है । कार्यक्रम प्रांगण को तीजा-पोरा पर्व सहित छत्तीसगढ़ी ग्रामीण संस्कृति और जन-जीवन के प्रतीकों से सुसज्जित किया गया है। कार्यक्रम स्थल के 3 द्वार बनाये गए हैं । मुख्य द्वार को पोरा पर्व के पारंपरिक नांदिया बैला से सजाया गया है। मुख्य द्वार के सामने पारम्परिक झूले- रईचुल, बैला-गाड़ी, बस्तर जनजातीय आर्ट और छत्तीसगढ़ी जन-जीवन से जुड़े चित्रों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया है। मध्य द्वार को विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है, इसे पोरा पर्व से जुड़े पारम्परिक बर्तनों से बनाया गया है । मध्य और तीसरे द्वार के बीच की गैलरी को रंग-बिरंगे मटकों और रंगीन टोकनी के द्वारा आकर्षक कलेवर दिया गया है ।

तीसरे द्वार की सजावट पर सरगुजा अंचल की संस्कृति की छाप है। मुख्य प्रांगण में एक खेल जोन बनाया गया है जहां फुगड़ी, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, कबड्डी, बोरा दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिलाओं ने पूरे उत्साह से तीजा-पोरा तिहार मनाया। प्रांगण के पश्चिमी हिस्से में विशेष सेल्फी ज़ोन भी बनाया गया है, जहां छत्तीसगढ़ी ग्रामीण संस्कृति से जुड़े पारम्परिक बर्तन और रसोई के सामान जैसे मथनी, लकड़ी चूल्हा, धान कूटने की ढेकी, मूसर, जाँता, धान नापने का काठा, सिल-पट्टा, खलबट्टा, सूपा, बैल गाड़ी का चक्का, झूला, मिट्टी के बैल आदि को प्रदर्शित किया है और दीवार पर ग्रामीण संस्कृति से जुड़े नयनाभिराम चित्रों को उकेरा गया है ।

प्रांगण के पूर्वी हिस्से में छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश को दर्शाते एक मिट्टी के घर निर्माण किया गया है। इस घर की साज-सज्जा में पोरा से जुड़े विभिन्न प्रतीकों का इस्तेमाल किया गया है। घर के द्वार पर तुलसी चौरा और नन्दी बनाये गए हैं और पोरा पर्व तथा ग्रामीण जीवन मे उपयोग में आने वाले बर्तन व अन्य वस्तुओं जैसे पोरा, कढ़ाही, सुराही, बेलन-चौकी, ढकना, बाल्टी, चूल्हा आदि के मिट्टी के छोटे प्रतीकों सहित लकड़ी के नागर, बैल गाड़ी का चक्का और झाड़ू रखे हैं। ग्रामीण परिवेश से सुसज्जित इस घर की खिड़की में भी सेल्फी ज़ोन बनाया गया है। घर के बगल में मंदिर निर्मित किया गया है जहां महिलाएं शिवलिंग की पूजा करेंगी। प्रांगण में अनाज नापने के एक विशाल तराजू भी प्रदर्शित है और रईचुल झूला और गोल झूला की व्यवस्था की गई।

बड़ी खबर रायपुर: घर में खाना खाने आये मितानीन के पति ने महिला का हाथ-बांह पकड़ किया बेईज्जत करने का प्रयास

बड़ी खबर रायपुर: घर में खाना खाने आये मितानीन के पति ने महिला का हाथ-बांह पकड़ किया बेईज्जत करने का प्रयास

रायपुर। घर खाना खाने आए मितानीन के पति ने अकेली देखकर महिला का हाथ-बांह पकड़ बेईज्जत करने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा निवासी पीडि़ता 32 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 3 सितंबर को प्रार्थिया के यहां खाना खाने मितानीन का पति चंदू पटेल आया था। पीडि़ता को अकेली देख आरोपी उसका हाथ-बांह पकड़ बेईज्जत करने की कोशिश करने लगा। जिस पर महिला ने विरोध किया तब वह उसके साथ मारपीट करने लगा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 क,354ख,323 के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 कैट का ई-कॉमर्स हल्ला बोल का राष्ट्रीय अभियान 15 सितंबर से होगा शुरू

कैट का ई-कॉमर्स हल्ला बोल का राष्ट्रीय अभियान 15 सितंबर से होगा शुरू

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू,  अमर गिदवानी,  प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन,  कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि भारत में विदेशी वित्त पोषित ई-कॉमर्स कंपनियों के चल रहे कुप्रथाओं से बहुत नाराज़, देश भर के व्यापारियों ने 15 सितंबर से एक आक्रामक राष्ट्रव्यापी आंदोलन अभियान के माध्यम से प्रमुख वैश्विक ई-कॉमर्स से लड़ने के लिए एक साथ हाथ मिलाया है। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) ने ई-कॉमर्स में वर्तमान परिदृश्य का जायजा लेने और अभियान की भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए 9 सितंबर को नई दिल्ली में देश के सभी राज्यों के ट्रेड लीडर्स का एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया है।    
            
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी और प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने कहा कि यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी सारी स्थापित नीतियां, कानून और नियम और एक मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था होने के बावजूद, यह ध्यान देने योग्य है कि कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ जो अभी भी संबंधित नियमों और कानूनों का उल्लंघन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह देखना सबसे आश्चर्यजनक है कि सर्वोच्च न्यायालय सहित विभिन्न न्यायालयों ने कुछ वैश्विक कंपनियों के व्यापार मॉड्यूल पर कुछ मजबूत विचार किए हैं, फिर भी वे उल्लंघन के लिए पकड़े नहीं गए हैं, जबकि यदि कोई सामान्य गलत पक्ष पर पाया जाता है, तो प्रशासनिक उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने में एक मिनट भी नहीं लगता। ये कंपनियां खामियों को भली-भांति जानती हैं और कानून को चकमा देने में माहिर बनकर उभरी हैं। एजेंसियां तत्काल कदम क्यों नहीं उठा रही हैं और इन कंपनियों को चीजों को बनाने के लिए समय और लाभ क्यों दिया जा रहा है?

श्री पारवानी और श्री दोशी यह अब बहुत स्पष्ट है कि देश का व्यापारिक समुदाय अब और इंतजार नहीं कर सकता है और कैट ने देश भर में हल्ला बोल के रूप में एक अंतिम आंदोलन अभियान शुरू करने का फैसला किया है। अब बहुत हो गया है। अब हमें और धोखा नहीं दिया जा सकता। देश के व्यापारी वैश्विक ई-कॉमर्स कंपनियों का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा उपभोक्ता अधिनियम के तहत ई-कॉमर्स नियमों के मसौदे का खुले तौर पर समर्थन करते हैं और हल्ला बोल अभियान का समर्थन करेंगे। बिना अधिक समय बर्बाद किए इन नियमों को लागू करने के लिए देश भर में मजबूत और प्रभावी आवाज उठाएं। यह- श्री पारवानी और  श्री दोशी ने कहा ।
बड़ी खबर: सुंदर नगर में नवविवाहिता ने सुसाईड नोट लिखकर लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर: सुंदर नगर में नवविवाहिता ने सुसाईड नोट लिखकर लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी बड़ी बहन के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामले की सूचना पर भिलाई 3 थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।


मिली जानकारी के मुताबिक मुलत:भाठापारा निवासी नीरु श्रीवास 30 वर्ष की शादी दो माह पूर्व 15 जुलाई को बिलासपुर निवासी शुभम श्रीवास  से हुई थी। शादी के बाद से पति के साथ उसका विवाद चल रहा था। जिसके बाद वह 8 अगस्त को ससुराल से अपने मायके लौट आई थी। इसके बाद 3 सितंबर को वह अपनी बड़ी बहन के सुंदर नगर घर आ गई थी। रविवार की सुबह जब वह कमरे से नहीं निकली तो परिजन उसे उठाने पहुंचे। तब दरवाजा नहीं खुलने पर  खिड़की से झांककर देखा, तो उसका शव फांसी पर लटक ा हुआ था। पुलिस को नवविवाहिता के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपने मर्जी से आत्महत्या कर रही है। घर वाले भी उसकी वजह से परेशान थे। उसके मरने के बाद दोस्तों को शव सौंप दिया जाए। दोस्त ही उसका अंतिम संस्कार करें।  
टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी: राजधानी रायपुर के 190 टीकाकरण केन्द्रों में आज कोवैक्सीन और कोविशिल्ड की 43,920 टीके हैं मौजूद, देखें सूची

टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी: राजधानी रायपुर के 190 टीकाकरण केन्द्रों में आज कोवैक्सीन और कोविशिल्ड की 43,920 टीके हैं मौजूद, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 190 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 15000 और कोविशिल्ड 28920 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।

देखे टीकाकरण केन्द्रों की सूची:-

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना मरीज, आज सिर्फ इतने मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना मरीज, आज सिर्फ इतने मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 04 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 05 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 07 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 30 है। आज तक रायपुर में 157886 मरीजो की पहचान हुई है और 154717 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 24 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बिलासपुर से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 37 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 368 है | आज प्रदेश में 19489 टेस्ट हुए है |

बड़ी खबर : राजधानी के पुरानी बस्ती थाने में धर्मांतरण मामले में थाना प्रभारी हुए लाइन अटैच, फादर पर हमला करने के जुर्म में इन सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बड़ी खबर : राजधानी के पुरानी बस्ती थाने में धर्मांतरण मामले में थाना प्रभारी हुए लाइन अटैच, फादर पर हमला करने के जुर्म में इन सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर | राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि पुरानी बस्ती टीआई यदुमणि सिदार को लाइन अटैच कर दिया गया है। रक्षित आरक्षी केन्द्र से नितेश ठाकुर को नया थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है। साथ ही धर्मांतरण की शिकायत पर पादरी पर थाने के भीतर हमला करने वाले सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पुरानी बस्ती पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनकी तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने पादरी पर हमला करने के जुर्म में संभव शाह, विकास मित्तल, मनीष साहू, शुभंगर द्विवेदी, संजय सिंह, अनुरोध शर्मा, शुभम अग्रवाल एवं अन्य के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 147 और 34 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज किया है | इन पर पादरी पर हमला करने के साथ-साथ दुर्व्यवहार का आरोप है।

छत्तीसगढ़ के नवगठित सक्ती जिले का प्रस्तावित मानचित्र व जिले का विवरण हुआ जारी, जाने क्या होगी जिले की सीमाएं

छत्तीसगढ़ के नवगठित सक्ती जिले का प्रस्तावित मानचित्र व जिले का विवरण हुआ जारी, जाने क्या होगी जिले की सीमाएं

जांजगीर-चांपा | नागरिकों और आमजनता की सहुलियत के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 15 अगस्त 2021 को जांजगीर-चांपा से अलग कर सक्ती को नया जिला बनाने की घोषणा कर क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी की है।

सक्ती को नया जिला बनाने से इस क्षेत्र के लोगों के समन्वित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। आम लोगों को अपने प्रशासनिक और विभागीय कामकाज के लिए अधिक दूरी तय करने से मुक्ति मिलेगी वहीं आने जाने में होने वाले खर्च की बचत होगी।

जांजगीर चांपा जिला प्रशासन द्वारा नवगठित सक्ती जिले के प्रशासनिक क्षेत्र का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जा रहा है। प्रस्ताव के मुताबिक बम्हनीडीह तहसील पूर्ववत जांजगीर-चांपा जिले में ही शामिल रहेगी।

प्रस्तावित नए जिले सक्ती में उपखंड सक्ती की तहसील सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर और उपखंड डभरा की तहसील डभरा सहित कुल 5 तहसीलें शामिल होंगी।

सक्ती जिले की सीमाएं -
नवगठित सक्ती जिले के उत्तर में करतला तहसील (जिला कोरबा), दक्षिण में सारंगढ़ (जिला-रायगढ़), पूर्व में खरसिया (जिला-रायगढ़) और पश्चिम में सारागांव, बम्हनीडीह तहसील (जांजगीर चांपा) होंगी।

सक्ती जिले में 02 उपखंड (सब डिवीजन) सक्ती और डभरा (नवीन जिला सक्ती में मालखरौदा और जैजैपुर प्रस्तावित उपखंड सम्मिलित है) की 05 तहसीलें क्रमशः - सक्ती, डभरा, जैजैपुर, मालखरोदा और नया बाराद्वार (प्रस्तावित तहसील अड़भार)

उप तहसील - चंद्रपुर, हसौद, भोथिया,
4 विकासखंड/ जनपद पंचायत क्रमशः सक्ती जैजैपुर, मालखरौदा और डभरा शामिल होंगे।

18 राजस्व निरीक्षक मंडल,153 पटवारी हल्का और 465 ग्राम - सक्ती जिले में 18 राजस्व निरीक्षक मंडल शामिल होंगे। इनमें जाजंग, सक्ती, पोरथा, नया बाराद्वार, नगरदा, सकर्रा, अड़भार, छपोरा, मालखरौदा, ठठारी, जैजैपुर, बेलादूला, हसौद, देवरघटा, धुरकोट, डभरा, सपोस और चंद्रपुर शामिल हैं।

जिले में राजस्व प्रकरणों की संख्या 4,833, कुल मकबूजा रकबा- 1,23,094 और गैर मकबूजा रकबा- 28,882 है।

जिले का कुल राजस्व क्षेत्रफल 1,51,976 वर्ग किलोमीटर है।

जिले में कुल खातेदार 2,24,256 है। 2011 जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 6,47,254 है। कुल ग्रामों की संख्या 465, आबाद ग्राम 463, विरान ग्राम 02, कुल पटवारी हल्कों की संख्या 153 हैं। सक्ती जिले में 319 ग्राम पंचायतें, 6 नगरीय निकाय शामिल होंगे।जिले में 513 कोटवार और 365 पटेल होंगे।

रायपुर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक, राजधानी पहुंचते ही सीएम बघेल को ले कर कही ये बड़ी बात

रायपुर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक, राजधानी पहुंचते ही सीएम बघेल को ले कर कही ये बड़ी बात

रायपुर | कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक रायपुर पहुंची है। इस दौरान एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर रागिनी नायक ने कहा प्रसिद्ध तीजा तिहार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची हूं, सभी महिला राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ताओं को सीएम भूपेश बघेल ने निमंत्रण दिया है। तीज तिहार में जनता का जुड़ाव बनाने में सीएम भूपेश बघेल माहिर है। 

 

कल बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा मुख्यमंत्री निवास में हरितालिका पर्व- वंदना राजपूत

कल बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा मुख्यमंत्री निवास में हरितालिका पर्व- वंदना राजपूत

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीजा त्यौहार के आने पर महिलाएं बहुत ही उत्साहित रहती है क्योंकि तीजा कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री निवास में होता है महिला बहनों का मान सम्मान होता है मुख्यमंत्री निवास मे तीजा के कार्यक्रम का ये तीसरा साल है.पूर्ववर्ती सरकार में महिला बहनों के लिए मुख्यमंत्री निवास में ऐसा आयोजन नहीं होता था वंदना राजपूत ने तीजा (हरतालिका तीज) के अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में पारंपरिक तीज-त्यौहार रचे बसे हैं। इनका हमारी संस्कृति में विशेष महत्व और प्रभाव रहा है। यहां तीजा की भी विशिष्ट परम्परा रही है। तीजा मनाने के लिए बेटियों को पिता या भाई उन्हें ससुराल से मायके लिवाकर लाते है। बुजुर्ग महिलाएं भी इस खास मौके का इंतजार करती हैं। इस मौके पर मायके में सहेलियां मिलकर अपना सुख-दुख साझा करती हैं। तीजा पर्व के एक दिन पहले करू भात ग्रहण करने की परम्परा है। तीज के दिन महिलाएं पति की मंगलकामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं और पूरी रात जागकर भजन-कीर्तन कर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने तीजा में अवकाश दिलाया जिसके कारण कामकाजी महिलाएं भी चिंतनरहित हर्षउल्लास के साथ तीजा त्यौहार को मनाने लगी है. छत्तीसगढ़ सरकार अपनी मूल संस्कृति से जुड़े त्यौहारों और परम्पराओं को सहेजने का हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश में हरेली, तीजा, माता कर्मा जयंती, छठ पूजा और विश्व आदिवासी दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश की शुरूआत की गयी है। इसके साथ ही लोक पर्वों के सामाजिक सरोकारों को बनाए रखने के लिए उनको जन सहभागिता से पूरे उत्साह के साथ मनाने की परंपरा शुरू की गई है। जिससे नई पीढ़ी भी लोक संस्कृति और त्यौहारों से जुड़ने लगी हैं। 

रायपुर: थाना पुरानी बस्ती में धर्मांतरण के आरोप में थाने के अन्दर जूतों से फादर को पीटा

रायपुर: थाना पुरानी बस्ती में धर्मांतरण के आरोप में थाने के अन्दर जूतों से फादर को पीटा

रायपुर। धर्मांतरण के मामले को लेकर पुरानी बस्ती थाने में हुआ जमकर हंगामा। बजरंग दल और एबीवीपी के लोग पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार भाटागांव में धर्मांतरण की सूचना किसी ने थाने में दी थी, जिसके बाद पुरानी बस्ती पुलिस ने वहां के लोगों को बुलाया था। इसी दौरान यहां बजरंग दल और यूपी के लोग पहुंच गए और थाने के अंदर घुसकर फादर के साथ मारपीट किया गया है। थाना प्रभारी के कक्ष में पूरी घटना हुई है।
उपरोक्त घटना का विडिओ मनोज शुक्ला जी ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है.
देखे विडियो
 

छत्तीसगढ़: हाइवा वाहन चालक की चाकू मारकर हत्या, वारदात से इलाके में फैली सनसनी

छत्तीसगढ़: हाइवा वाहन चालक की चाकू मारकर हत्या, वारदात से इलाके में फैली सनसनी

भिलाई। हाइवा वाहन के चालक की अल-सुबह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। भिलाई-3 के सिरसा गेट से आगे पुरैना चौक के पास हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर निवासी अजय पांडेय पिता गंगा प्रसाद पांडेय (40 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी ने ड्रायविंग सीट पर बैठे हालात में हमला किया है।


भिलाई-3 के सिरसा गेट के आगे पुरैना चौक के पास सिरसा कला जाने वाले सड़क पर खड़ी हाइवा वाहन नंबर ष्टत्र 07 ष्ट्र 9799  के चालक घासीदास नगर निवासी अजय पांडेय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने अजय पांडेय के छाती पर प्रहार किया। घटना सुबह 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मार्निंगवाक करने वालों को बीच सड़क पर हाइवा खड़े होने से अनहोनी की आशंका नजर आई। सड़क से गुजरने वालों को दिक्कत होने पर हाइवा के केबिन में चढ़कर किसी ने देखा तो चालक अजय पांडेय लहूलुहान हालात में दिखा। इसकी सूचना डायल 108 में देकर एम्बुलेंस बुलाया गया। एम्बुलेंस से सुपेला के शास्त्री हास्पिटल ले जाने पर वहां के चिकित्सकों ने मौत हो जाने की पुष्टि कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी शहर संजय कुमार ध्रुव, सीएसपी छावनी विश्वास चंद्राकर व टीआई भिलाई-3 विनय सिंह बघेल सायबर टी आई गौरव तिवारी ,और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा डॉग स्क्वाड और एफएसएल के साथ सिविल टीम के अधिकारी व जवानों ने भी मौका ए वारदात का बारीकी से मुआयना किया। फिलहाल वारदात के आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन में रेत भरा हुआ है। इस रेत को राजिम की तरफ से तरीघाट होते हुए पाटन क्षेत्र होकर लाया जा रहा था। हाइवा सिरसा गेट रेलवे क्रासिंग को पार कर भिलाई-3 पहुंचती, लेकिन उससे पहले ही चालक की हत्या हो गई।