रायपुर। छत्तीसगढ़ में माइनिंग कर रही 9 फार्मों को जीएसटी चोरी के मामले में नोटिस जारी किया है। सेंट्रल जीएसटी ने जांच के दौरान 250 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी करने का खुलासा किया है, जिसके बाद अब रुपए वसूलने नोटिस जारी किया है।
बताया जा रहा है कि खनन गतिविधियों के लिए ठेके-लाइसेंस लेने वाली इन कंपनियों ने रॉयल्टी वा तो जीएसटी नहीं दिया है, लेकिन एनवारमेंटल इम्प्रूमेंट फंड की राशि पर जीएसटी नहीं दिया।
बता दें कि जीएसटी चोरी के मामले में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने लगभग 11 कंपनियों की जांच की है। वहीं अभी भी जांच जारी है। संभावना जताई है कि मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 192 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 0 और कोविशिल्ड 25700 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
देखे टीकाकरण केन्द्रों की सूची:-
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 04 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 34 है। आज तक रायपुर में 157881 मरीजो की पहचान हुई है और 154708 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 37 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कोंडागांव से सर्वाधिक 8 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 40 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 381 है | आज प्रदेश में 26934 टेस्ट हुए है |
बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के कनेरी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, शुक्रवार के दिन एक पेड़ पर ससुर और उसकी बहू की फांसी पर झूलती लाशें मिली। यह देखकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पेड़ से उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। इस वजह से दोनों ही पिछले 4 महीनों से अपने गांव से गायब चल रहे थे। सबसे अहम बात की दोनों ने खुदकुशी करने के लिए भी इसी गांव को चुना और यहां आकर फांसी लगा ली।
परिवार ने कहा शर्म के मारे उठाया कदम
जानकारी के अनुसार, खेलू राम केवट(50) और उसके भतीजे की पत्नी गीता(35) के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। खेलूराम किसान था और इसी गांव में खेती करता था। उसके भतीजे का परिवार भी यहीं रहता था। इनकी प्रेम कहानी का परिवार में पता चल गया था। लिहाजा दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। मार्च में एक दिन ससुर-बहू घर से गायब हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों का पता नहीं था। गांववालों ने आज इनकी लाशें ही देखीं। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो परिजनों ने कहा कि उनके रिश्ते का पता चलने के बाद परिवार में भी बहुत तनाव हुआ था। दोनों को समझाइश भी दी गई थी, लेकिन वे नहीं माने और गांव छोड़कर चले गए। परिजनों और पुलिस फिलहाल यह मान रही है कि शर्म और आत्मग्लानि के कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी। मौके से कोई सुसाइड नोट या किसी तरह का और सामान नहीं मिला है।
गीता के दो बच्चे तो खेलूराम के 5
चकरभाठा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया की गीता के दो छोटे -छोटे बच्चे(लड़के) है। एक 6 साल का वहीं दूसरा 4 साल का। गीता का पति मानसिक रूप से कमजोर है। अक्सर उसे मिर्गी के दौरे पड़ा करते थे।वह खेतों में मजदूरी करता था। खेलू राम भी खेती किसानी का काम करता था। उसके 5 बड़े बड़े बच्चे है।कई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। गांव वालों के मुताबिक खेलूराम अपने भतीजे के परिवार की मदद करता रहता था। इसी दौरान उसका गीता से संबंध बना।
राजधानी रायपुर से कर्मचारी संघ की हड़ताल की खबर सामने आ रही है, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश के तमाम सरकारी कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपना कामकाज बंद कर दिया। एक दिवसीय हड़ताल पर जाने की वजह से किसी भी सरकारी डिपार्टमेंट में कोई काम नहीं हो सका। छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में भी किसी डिपार्टमेंट में कर्मचारी काम करने नहीं पहुंचे। कलेक्टोरेट, पर्यटन विभाग, शिक्षा विभाग के कई कर्मचारियों का दल बाइक रैली निकालकर रायपुर के धरना स्थल पर पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने दिन भर सभी बड़ी संख्या में जमा होकर धरना दिया।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि एक दिवसीय अवकाश लेकर हम विरोध कर रहे हैं। प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ते की मांग पर आवाज बुलंद कर रहे हैं। सभी कर्मचारी चाहते हैं कि बढ़ती महंगाई के साथ उन्हें महंगाई भत्ता भी नई तरह से दिया जाए। कर्मचारी 28% महंगाई भत्ते की मांग कर रहे हैं।
100 प्रतिशत सफल रहा आंदोलन
कर्मचारी नेता विजय झा ने बताया कि रायपुर के धरना स्थल पर आकर यूनिवर्सिटी और निगम के कर्मचारी संगठनों ने हमें अपना समर्थन दिया है। पूरे दिन पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी और रायपुर के नगर निगम में भी काम-काज बंद रहा। इस तरह से हम अपने इस आंदोलन को 100% सफल मान रहे हैं, क्योंकि शत प्रतिशत सरकारी कर्मचारी तो आंदोलन पर रहे ही, विश्वविद्यालय और रायपुर निगम के कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन देकर आंदोलन को कामयाब किया।
विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मिलता है 28% महंगाई भत्ता
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग सरकारी महकमों में लगभग 4.5 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से सिर्फ छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के कर्मचारियों को 28% महंगाई भत्ता मिल रहा है। विद्युत विभाग ने इस प्रस्ताव को पास कर अपने कर्मचारियों को सुविधा दी है, मगर राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही। इस वक्त कर्मचारियों को 12% महंगाई भत्ता मिलता है सभी 28% महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने दिनभर चले अपने आंदोलन के दौरान सरकार को चेतावनी देकर यह भी कहा है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आगे चलकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
बिलासपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, 25 की लॉटरी का झांसा देकर दिव्यांग से 1.8 साल में 4 लाख से अधिक रुपए ठगने वाले अंतर्राजीय गिरोह का भंडाफोड़ बिलासपुर पुलिस ने किया है। इस गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने मध्यप्रदेश के नौरा ग्राम से गिरफ्तार किया हैं। साथ ही पुलिस मामले में आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। खास बात यह है कि इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बावजूद आरोपी पीड़ित से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस आरोपियों से अभी भी पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम अमसेरा निवासी दिव्यांग सरजूदास मानिकपुरी(40) ने हिर्री थाने में अपने साथ हुई ठगी को लेकर FIR दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया था कि 25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर पिछले 1.8 साल में 4.18 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित ने बताया कि अभी भी उसे अलग अलग नंबर से कॉल आते है जिसमें उससे पैसे की डिमांड की जाती है। शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने साइबर सेल की मदद से अपनी जांच शुरू की तब पता चला कि आरोपी मध्य प्रदेश के ग्राम नौरा के रहने वाले हैं। जानकारी हासिल होते ही पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश रवाना कर दी गई।
साइबर क्राइम में इंवॉल्व पूरा गांव
हिर्री पुलिस ने जब मामले में नौरा ग्राम के थाना टेहरका क्षेत्र में आरोपियों के बारे में जानकारी ली तब एमपी पुलिस ने उन्हें बताया कि यह पूरा गांव साइबर क्राइम में इंवॉल्व रहता है। गांव में पुलिस कर्मी जब आरोपियों को पकड़ने जाते है तब अक्सर गांव वाले हमला भी कर देते है। हालांकि टीम ने क्षेत्रीय पुलिस की मदद से आरोपियों की धार पकड़ शुरू कर दी। जिसमें दो आरोपी अंकुश और योगेंद्र पकड़े गए।
10 बैंक के 15 खातों से करोड़ों रुपए का हुआ ट्रांजेक्शन
पूछताछ में आरोपियों के पास 10 अलग अलग बैंक के 15 खातों का पता पुलिस को चला है। जिसमें पिछले 2 साल के भीतर केवल आरोपी अंकुश के 5 खातों में 1.21 करोड़ का लेनदेन किया गया। वहीं आरोपी योगेंद्र के 2 खातों से 8.5 लाख रुपए का लेन देन हुआ। जिसमें से 7 लाख रुपए सीज कर दिए गए है। आरोपियों ने बताया कि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में यह ठगी करते थे।
9 महीने से लापता राजधानी रायपुर की लेडी कॉन्स्टेबल की तलाश वृंदावन जाकर पूरी हुई। जब यह युवती पुलिस को मिली तो पूरे केस में एक नई कहानी सामने आई। युवती ने आरोप लगाया है कि साल 2009 में माना के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उसके साथ शारीरिक शोषण की कोशिश की गई। युवती ने दावा किया है कि वहां महिला आरक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। अधिकारियों की बात नहीं मानने पर छुट्टी नहीं दी जाती है और ट्रेनिंग के दौरान परेशान किया जाता है।
पिछले 9 महीने से लापता रायपुर की लेडी कॉन्स्टेबल की तलाश वृंदावन जाकर पूरी हुई। जब यह युवती पुलिस को मिली तो पूरे केस में एक नई कहानी सामने आई। युवती ने आरोप लगाया है कि साल 2009 में माना के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उसके साथ शारीरिक शोषण की कोशिश की गई। युवती ने दावा किया है कि वहां महिला आरक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। अधिकारियों की बात नहीं मानने पर छुट्टी नहीं दी जाती है और ट्रेनिंग के दौरान परेशान किया जाता है।
ऐसे हुआ खुलासा
दरअसल, रायगढ़ में रहने वाली युवती की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। युवती रायपुर के महावीर नगर में रहती थी तो ये केस रायपुर के राजेंद्र नगर थाने की टीम के पास पहुंचा। गुमशुदा लेडी कॉन्स्टेबल को खोजते हुए रायपुर की पुलिस वृंदावन जा पहुंची। पुलिस को देख युवती ने सड़क पर ही बवाल शुरू कर दिया। सरेआम कुछ देर तक हंगामा हुआ। रायपुर की पुलिस के साथ युवती ने धक्का-मुक्की भी की। काफी देर तक समझाने के बाद वह शांत हुई। इसके बाद कैमरे पर आकर विभागीय प्रताड़ना की सारी बात बताई।
परिवार के लोग मुझे मारना चाहते हैं
वृंदावन में मीडिया के सामने युवती ने दावा किया है कि जब वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी तब से ही अपनी मां के साथ उसका कोई संबंध नहीं है। सगी मां होने के बावजूद युवती का मां के प्रति कोई मोह नहीं है। मां के साथ अक्सर विवाद हुआ करता था, जिसके बाद वह अपने मामा-मामी के साथ रहने लगी। युवती का परिवार रायगढ़ और रायपुर दोनों शहरों में रहता है। जब पुलिस की नौकरी मिली तो अपने पैरों पर खड़ी होने की वजह से युवती रायपुर आकर रहने लगी। मगर तब भी वह परिवार से अलग ही रही। युवती का दावा है कि साल 2020 में जुलाई के महीने में कोविड का बहाना बनाकर घर वालों ने मुझे कैद कर रखा था। मैं ड्यूटी तक नहीं कर रही थी, इसलिए मैं यहां आ गई। मेरे वृंदावन आने की बात घर वालों को भी पता है, मुझे जबरन रायपुर लाने के लिए वो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा रहे हैं।
पुलिस पहुंची तो फूल बेचते मिली
दूसरी तरफ गुमशुदगी की शिकायत पर कार्रवाई कर रहे राजेंद्र नगर थाने के इंस्पेक्टर विशाल कुजूर ने दैनिक भास्कर को बताया कि जब रायपुर की पुलिस गुमशुदा लेडी कॉन्स्टेबल को लाने वृंदावन गई तो वो मंदिर के बाहर फूल और पूजा का सामान बेचते मिली। इससे पहले हमारे पास न तो उनका कोई फोन नंबर था, न ही यह जानकारी कि वो कहां हैं? जांच के दौरान हमें उनके बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी मिली। बैंक ट्रांजैक्शन से पता लगा कि यह वृंदावन के कुछ ATM से किए गए हैं। जांच में लेडी कॉन्स्टेबल के कुछ साथियों ने भी बताया था कि काम के दौरान वो अक्सर वृंदावन जाने की बात कहती थी। इस आधार पर जांच टीम वहां पहुंची।
बोली- मैं यहीं रहूंगी नहीं लौटना चाहती वापस
पहले तो काफी देर तक रायपुर पुलिस के साथ लेडी कॉन्स्टेबल बहस करती रही। बाद में शांत होने पर उसने रायपुर लौटने से इनकार कर दिया। पुलिस की टीम ने युवती की उसकी मां से बात कराई तब भी उसने लौटने से इंकार कर दिया। युवती ने लिखित बयान में कहा कि- न मेरा परिवार है और न रिश्तेदार। मैं अब यहीं रहना चाहती हूं। राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक अपने लिखित बयान में युवती ने किसी तरह के शारीरिक शोषण या किसी पुलिस अफसर के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। युवती बालिग है और अपनी मर्जी से वृंदावन में रह रही है, ऐसी सूरत में रायपुर की पुलिस भी अब वापस लौट चुकी है।
अफसर बोले-ऐसी कोई बात नहीं, सभी आरोप झूठे
युवती रायपुर पुलिस हेडक्वार्टर में CID ब्रांच में पदस्थ थी। उसने आरोप लगाया है कि तब उसके अधिकारी रहे यूबीएस चौहान ने उसे प्रताड़ित किया। इस मामले में यूबीएस चौहान ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि ऐसी कोई बात नहीं थी। साल 2017 में युवती ने दो कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की थी वो भी मामूली आपसी बहसबाजी का मामला था, तब उसकी मैंने विभागीय कार्रवाई की थी। ये पूछे जाने पर की क्या कार्रवाई की गई तो चौहान ने कहा- अब तीन-चार साल पहले की बात है, मुझे ठीक तरह से याद नहीं। मगर एक्शन लिया गया था। कोई गंभीर आरोप नहीं था। युवती के सभी आरोप झूठे हैं।
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के पर्यटन स्थल दलपत सागर से गैगंवार का मामला सामने आया है, गुरुवार देर रात युवकों के दो गैंग के बीच चाकूबाजी हो गई। हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चाकू के वार से दोनों के पेट की अतड़ियां तक बाहर आ गई है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती दोनों युवकों की हालत गंभीर है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, दलपत सागर के पास एक दुकान में शहर के ही तीन युवक विक्की, शुभम सेठी और सूरज चाय पी रहे थे। इस दौरान दूसरे गुट के सुमित पांडे, अज्जू और महादेव घाट निवासी नरेंद्र रथ सहित अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। इसके बाद आपसी रंजिश की वजह से अचानक दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया। शुभम सेठी ने अपने मामा बजरंगी नायडू को कॉल कर 10 से 12 युवकों को और बुला लिया।इसके बाद दोनों गुटों में काफी देर तक मारपीट होती रही।
स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया
मौके पर खड़े लोगों के अनुसार, एक युवक ने बजरंगी नायडू और उसके भाई अजय नायडू इन दोनों पर चाकू से जानलेवा वार करना शुरू कर दिया। तकरीबन आधे घंटे तक यह झगड़ा चलता है। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए। दोनों घायल भाइयों को पास में खड़े लोगों ने मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां डॉक्टरों के द्वारा इनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों की मानें तो दोनों की हालत काफी गंभीर है। थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
रायपुर। राजधानी रायपुर के शारदा चौक में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मारी। सुबह करीब छह बजे हुआ यह हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार का पैर कटकर ही अलग हो गया। घायल युवक का नाम विकास विश्वकर्मा है। उसे इलाज के लिए तुरंत आम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 148 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 330 और कोविशिल्ड 21300 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
देखे टीकाकरण केन्द्रों की सूची:-
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 04 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 04 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 07 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 35 है। आज तक रायपुर में 157877 मरीजो की पहचान हुई है और 154706 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 46 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे सुकमा से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 52 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 385 है | आज प्रदेश में 28626 टेस्ट हुए है |
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, सड़क हादसे में कार पलटने से कार चालक अंदर ही फंस गया जिसके बाद इलाके में यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई और लंबा ज़ाम लग गया।
आपको बता दे कि सिविल लाइन की ओर से आ रही कार डिवाइडर से टकरा कर पल्टी कार पलटने से चालक अंदर ही फंसा रह गया जिसे कांच फोड़कर बाहर निकाला, फिलहाल कार चालक नन्हे खान पूरी तरह सुरक्षित है।
कांकेरः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. अलग-अलग थानों में पदस्थ 112 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है. इस ट्रांसफर सूची में एएसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षकों का नाम शामिल है. इस संबंध में जिले के एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने आदेश जारी कर दिया है.




मौसम विभाग के मौसम विज्ञानियों का अनुमान है छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में यह मौसम बदलेगा। बताया गया कि पांच सितंबर को बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में राहत के बादल बरसेंगे।
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रबल होकर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसकी वजह से 6 और 7 सितंबर को प्रदेश में अच्छी बरसात की संभावना बन रही है। इसका दायरा भी बड़ा होगा और बरसात की मात्रा भी अधिक हो सकती है। एचपी चंद्रा का कहना है, इस सिस्टम से दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग का बड़ा हिस्सा प्रभावित होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका अभी नलिया, उदयपुर, गोंडा, गोंदिया, गोपालपुर और उसके बाद पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम-मध्य और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर तटीय तमिलनाडु के ऊपर 1.5 किमी से 3.1 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से कल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
अभी तक 15 प्रतिशत कम पानी बरसा है
मौसम विभाग के मुताबिक एक जून से आज सुबह 8.30 बजे तक प्रदेश भर में कुल 805.6 मिमी बरसात हुई है। इसी समय में प्रदेश की औसत सामान्य बरसात 951.6 मिमी रही है। यह सामान्य से 15 प्रतिशत कम है। प्रदेश के 12 जिलों में बेहद कम बरसात है। 50 से अधिक तहसीलों पर पूरी तरह सूखे का संकट मंडरा रहा है। कई जगह खरीफ की फसल सूखने लगी है। रायपुर जिले की आरंग तहसील में 50 प्रतिशत भी बरसात नहीं है। पूरे रायपुर जिले में सामान्य से 30 प्रतिशत कम बरसात हुई है। प्रदेश का केवल एक जिला सुकमा ही ऐसा है, जहां सामान्य से 42 प्रतिशत अधिक पानी बरसा है।
मौसम विभाग के मुताबिक सितम्बर तक मानसून का असर कम होने लगता है। इस महीने में सामान्य तौर पर कुल 9 से 10 दिन ही बरसात होती रही है। सामान्य तौर पर औसतन 200 मिमी पानी बरसता है। पिछले वर्ष यानी सितम्बर 2020 में केवल 92.3 मिमी पानी बरसा था। पिछले 10 वर्षों के दौरान सितम्बर में सबसे अधिक बरसात 2019 में हुई। उस वर्ष 492.8 मिमी बरसात दर्ज हुई थी। 2016 में 393.7 और 2011 में 354.2 मिमी बरसात का रिकॉर्ड है।
रायपुर: फर्जी कागजात बनाकर दूसरे की जमीन को अपना बताकर 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले चार लोगों के खिलाफ खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक देवपुरी टिकरापारा रायपुर निवासी राजेश गिडवानी 53 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि पाटीदार भवन गली के पीछे साईड गली में प्रार्थी का एसएसडी प्लाईवुड के नाम से फैक्ट्री हैं। तथा उसके फैक्ट्री के सामने करीबन 22000 वर्गफुट खाली जमीन हैं। इस जमीन को बेचना है कहकर विजय सिसोदिया नामक व्यक्ति उसके पास 05-06 वर्षो से आकर संपर्क कर रहा था। आरोपी से पूछने पर की उक्त जमीन किसका है तब उसने एक व्यक्ति को किसान बताकर मिलाया। व कागजात देखने के बाद 20 मार्च 2021 को कृष्णा काम्पलेक्स कोर्ट के सामने प्रार्थी के दोस्त के ऑफिस में तीनों किसान को लेकर आये व 700 रुपये वर्गफीट में जमीन का सौदा विजय सिसोदिया व राजीव दत्ता से हुआ। जिसके बाद बतौर ब्याना 5 लाख रुपये नगद किसान झाडू राम को वह दिया।
इसके अलावा उन्हें अलग-अलग तीन चेक 15 लाख रुपये का दिया। तथा 11 अगस्त को कृष्णा कामप्लेक्स मे विजय व राजीव दत्ता और राजकुमार तीनो किसान को लेकर फिर आये जहां पर उक्त सौदा के संबध में 05 लाख नगद किसान पुन्नु को देने कहा तब वह 5 लाख रुपये नगद और दे दिया। उक्त जमीन के संबध में आधार कार्ड में तीनो किसानो के जन्मतिथि व माह एक ही लिखा होना देख प्रार्थी को संदेह हुआ। जिसके बाद उसे किसान कोन्दा के माध्यम से पता चला कि उक्त जमीन का भूमि स्वामी कोई और हैं।
आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड व दस्तावेज विजय सिसोदिया, राजीव दत्ता तथा किसान झाडूराम, तथा पुन्नु केंवट द्वारा पुनऊ बनकर व अन्य के द्वारा मिलीभगत कर फ र्जी दस्तावेज तैयार कर सौदा कर कुल 25,00,000/- रूपये ठगी कर लिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420,34 के तहत धोखााधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।










.jpeg)



