CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं : भूपेश बघेल

प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं : भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि विगत दिनों उनके पिता नंदकुमार बघेल द्वारा एक वर्ग विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी उनके संज्ञान में आयी है। उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है उनके इस बयान से उन्हें भी दु:ख हुआ है।
 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि ये बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिये कार्यवाही नहीं होगी क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं। भूपेश बघेल ने यह स्पष्ट कहा है कि उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है। उनके पिता श्री नंदकुमार बघेल से उनके वैचारिक मतभेद शुरू से हैं ये बात सभी को पता है।


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि हमारे राजनीतिक विचार एवं मान्यतायें भी बिल्कुल अलग अलग हैं। एक पुत्र के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूँ लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को
माफ नहीं किया जा सकता जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाडऩे वाली हो। उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वो  मुख्यमंत्री के 86 साल के पिता ही क्यों न हो।
भूपेश बघेल ने कहा है इस सम्बंध में पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।
छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग हर समुदाय के लोगों के सम्मान और उनकी भावनाओं की कद्र करती है, सभी को एक समान महत्व देती है और सभी के मान सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना अपना कर्तव्य समझती है। मुख्यमंत्री ने कहा है - हमारे लिए कानून सर्वोपरी है।

 

 बड़ी खबर: 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर: 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चांटीडीह सब्जी मंडी में 12 साल के बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिवार वालों को सूचना दी है। 


मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा पुलिस के अनुसार चांटीडीह सब्जी मंडी के पास करबला कुम्हारपारा निवासी 12 वर्षीय गोपाल का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। इस पर पुलिस की टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। उनके आने पर शव फंदे से उतारा जाएगा। परिजनों से पूछताछ में घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
  बड़ी खबर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ एकआईआर दर्ज हो गई है। धारा 153-A और 505- A – ख के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने अवनेश पांडेय, सौमित्र मोहन मिश्रा और ब्राह्मण समाज के अन्य सदस्यों की शिकायत पर नंद कुमार बघेल के खिलाफ साम्प्रदायिक भावना को भड़काने और समाजिक माहौल खराब की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के एक कार्यक्रम में नंद कुमार बघेल के ब्राह्मणों को विदेशी बताते हुए देश से निकाल जाने की बात का हवाला दिया था। उन्होंने कहा था, कि गांव में ब्राम्हणों को घुसने ना दे। मामलें में ब्राम्हण समाज की शिकायत मिलने के बाद डीडी नगर पुलिस ने विधिक सलाह ली और धारा 153 ए व 505(1)(b) के तहत केस दर्ज किया है।

सोशल मीडिया में नन्द कुमार बघेल का यह वीडियो वायरल होने जो गया। इस बात की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पिता के बयान पर दुःख जताते हुए कहा था कि सोशल मीडिया में यह बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिए कार्यवाही नहीं होगी क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं। उन्होंने कहा कि एक पुत्र के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को माफ नहीं किया जा सकता जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हो। उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है। उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वो मुख्यमंत्री के 86 साल के पिता ही क्यों न हो।

ब्राह्मण समाज ने राज्यपाल से की थी मुलाकात
इसके पहले सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय गृह मंत्री के नाम से नंद कुमार बघेल पर कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा था। ब्राह्मण समाज ने नंद कुमार बघेल के इस कृत्य से देश व प्रदेश में धर्म, समाज व भाईचारा में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात कही थी।
 
 बड़ी खबर रायपुर: शराब पीने के दौरान हुआ आपस में झगड़ा, मजदूर को लाठी-डंडों से पीटकर उसके दो साथियों ने उतारा मौत के घाट

बड़ी खबर रायपुर: शराब पीने के दौरान हुआ आपस में झगड़ा, मजदूर को लाठी-डंडों से पीटकर उसके दो साथियों ने उतारा मौत के घाट

रायपुर। शराब के नशे में विवाद होने पर गार्ड व उसके साथी ने कंपनी के अंदर मजूदर को लाठी-डंडो से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में उरला पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302,34 के तहत हत्या का मामला पंजीबद्ध कर लिया है।


मिली जानकारी के एक व्यक्ति को मृत हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट की वजह से मौत हो जाने की सूचना पर उरला पुलिस ने मृतक का पंचनामा के बाद मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान घटना स्थल का मुवायना तथा गवाहों से लिए गये बयान के दौरान योगराज साहू एवं गुलशन बंजारे ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त को गोयल स्टील कंपनी ग्राम बेन्द्री में गार्ड शिवकुमार साहू ,मजदूर दिनेश कुमार साहू एवं सालिकराम नागरची शराब के नशे में आपस में विवाद कर रहे थे। इसी दौरान सालिकराम एवं शिवकुमार साहू दोनो ने मिलकर मजदूर दिनेश कुमार साहू 40 वर्ष को बांस के डण्डा एवं ईट से मारने लगे जिसके चलते दिनेश गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे डॉयल 108वाहन के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मत घोषित कर दिया। रास्ते में ही दिनेश साहू की मौत हो चुकी थी।
CG में बड़ा हादसा : नदी में गिरी कर्मचारियों से भरी बस, 40 से ज्यादा घायल...

CG में बड़ा हादसा : नदी में गिरी कर्मचारियों से भरी बस, 40 से ज्यादा घायल...

सूरजपुर। एसईसीएल कर्मचारियों से भरी बस नदी में जा गिरी। इस बस में 50 से अधिक कर्मचारी सवार थे। सभी कर्मचारी बस में सवार होकर एसईसीएल भटगांव महान 2 खदान जाने लेकर निकले थे। जिसमें 2-3 कर्मचारियों पानी में बह जाने की खबर मिल रही है।

एसईसीएल भटगांव के कर्मचारियों को खदान ले जाने वाली बस पलट गई। जिसमें 50 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे। बोझा खड़गांव मार्ग के पुलिया में बस पटल गई। नदी में एक दो कर्मचारियों के बहने की सूचना मिल रही है। लगभग 40 से ज्यादा घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एसईसी एल भटगांव अस्पताल लाया जा रहा है। खबर की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है।

 रायपुर में पुलिस का छापा: नशे के लिए नाबालिगों को सिलोशन बेचते पकड़ाया टायर दुकानदार

रायपुर में पुलिस का छापा: नशे के लिए नाबालिगों को सिलोशन बेचते पकड़ाया टायर दुकानदार

रायपुर। टायर दुकान में नशे के लिए सिलोशन नाबालिग तथा अन्य लोगों को बेचने की सूचना पर पुलिस ने दुकान में छापामारकर 190 नग सिलोशन ट्यूब जब्त की है। 

मिली जानकारी के मुताबिक खतराई थाना पुलिस ने 4 सितंबर को रात 9 बजे के आस—पास ग्लोबल टायर दुकान में नाबालिग बच्चों तथा अन्य लोगों को नशे के लिए सिलोशन ट्यूब रखने तथा प्रिंट रेट से तीन गुना दाम पर बेचने की सूचना पर ग्लोबल टायर दुकान ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 01 रांवाभाठा में रेड की कार्रवाई करने पर दुकान के अंदर करीब 190 नग सिलोशन कीमत 6840 रुपये जब्त कर दुकानदार  पर  मोहम्मद इमतियाज 38 वर्ष पिता मरहूम नियाज अहमद को गिरफ्तार किया है।
 बड़ी खबर रायपुर: शौच के लिए गई युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: शौच के लिए गई युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

रायपुर: शौच के लिए गई युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। मामले में अभनपुर थाने में आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तार में जुटी है।


मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर निवासी पीडि़ता 25 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 28 अगस्त को 4 बजे वह शौच के लिए बाड़ी गई थी,तभी सूजर टंडन 21पिता जयलाल टंडन ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी: रायपुर में आज 5 सितम्बर को इन जगहों पर लगेगा टीका, देखें पूरी सूची

टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी: रायपुर में आज 5 सितम्बर को इन जगहों पर लगेगा टीका, देखें पूरी सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 162 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 15620 और कोविशिल्ड 23220 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।

देखे टीकाकरण केन्द्रों की सूची:-

मुख्यमंत्री ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरूजनों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अध्यापक के रूप में उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने के साथ ही अपने छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित किया। डॉ. राधाकृष्णन कठिन विषय को अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे। उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में गुरू को गोविंद से भी बड़ा दर्जा दिया गया है, क्योंकि ईश्वर तक पहुंचने और सत्मार्ग पर चलने का रास्ता गुरू ही बताते हैं। समाज के लिए अच्छा नागरिक तैयार करने में शिक्षक की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। लॉकडाउन के समय में भी ऑनलाईन माध्यम से ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रखी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का भविष्य बच्चों के रूप में शिक्षकों के हाथों में है। शिक्षक कुम्हार की तरह होते हैं जो कच्ची मिट्टी के समान बच्चों को किसी भी रूप में ढ़ाल सकते हैं। शिक्षक अपने गुणों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश-प्रदेश का उज्जवल भविष्य गढ़ने की दिशा में सभी शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

BIG BREAKING : रायपुर में आज मिला सिर्फ एक मरीज, अब सिर्फ इतने ही बचे है एक्टिव मरीज, देखे जिले की पूरी स्थिति

BIG BREAKING : रायपुर में आज मिला सिर्फ एक मरीज, अब सिर्फ इतने ही बचे है एक्टिव मरीज, देखे जिले की पूरी स्थिति

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 01 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 33 है। आज तक रायपुर में 157882 मरीजो की पहचान हुई है और 154710 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 46 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे रायगढ़ से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 46 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 381 है | आज प्रदेश में 28032 टेस्ट हुए है |


 

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिली सौगात, मुख्यमंत्री ने 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने का दिया आश्वासन

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिली सौगात, मुख्यमंत्री ने 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने का दिया आश्वासन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ेगा। कल एक दिवसीय हड़ताल के बाद आज प्रदेश कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम निवास में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों से चर्चा के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर आश्वासन दिया है।


उन्होंने कहा है कि 1 जुलाई 2021 से 5% महंगाई भत्ता बढ़ाया जायेगा। वहीं अन्य लंबित 14 सूत्री मांग के परीक्षण हेतु सचिव स्तर पर कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है।


कर्मचारी नेता विजय झा ने इस बाबत जानकारी दी है। दरअसल प्रदेश के करीब साढ़े चार लाख कर्मचारी-अधिकारियों ने कल एक दिवसीय हड़ताल किया था, जिसके बाद आज मुख्यमंत्री भूपेश के साथ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी।


कर्मचारी फेडरेशन ने 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की थी। अभी प्रदेश के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो बढ़कर 17 प्रतिशत हो जायेगा, जो अन्य राज्यों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तुलना में 11 प्रतिशत कम होगा।

BIG BREAKING: गैंगवार में शामिल 2 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो सगे भाइयों पर किया था चाकू से वार

BIG BREAKING: गैंगवार में शामिल 2 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो सगे भाइयों पर किया था चाकू से वार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के दलपत सागर के पास हुए गैंगवार में शामिल 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार की रात आइलैंड स्थित चाय की दुकान में गैंगवार हुआ था। इस घटना में एक गुट के युवकों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से वार कर अधमरा कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही आरोपियों के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, इस घटना में शामिल एक नाबालिग को पुलिस ने घटना के तुरंत बाद पकड़ा था। जिससे लंबे समय तक पूछताछ की गई थी। उसने इस घटना में मुख्य रूप से सुमित पांडे (25) व अजय कुमार (28) का शामिल होना बताया। इन दोनों युवकों का बबलु नायडू और अजय नायडू के साथ कुछ पुराना विवाद था। इसी के चलते इन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि, पुलिस ने घेराबंदी कर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही अन्य की तलाश की जा रही है।


यह था पूरा मामला
गुरुवार की रात दलपत सागर के पास एक चाय दुकान में शहर के ही तीन युवक विक्की, शुभम सेट्टी और सूरज चाय पी रहे थे। इस दौरान दूसरे गुट के सुमित पांडे, अज्जू और महादेव घाट निवासी नरेंद्र रथ सहित अन्य युवक भी यहां पहुंचे। जिन्होंने आपसी रंजिश की वजह से अचानक मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान शुभम ने अपने मामा बबलू उर्फ बजरंगी नायडू को फोन किया। जो 10 से 12 युवकों को अपने साथ लेकर मौके पर पहुंचा था।


दोनों गुटों में काफी देर तक मारपीट हुई। मौके पर खड़े लोगों के अनुसार, एक युवक ने बजरंगी नायडू और उसके भाई अजय नायडू इन दोनों पर चाकू से जानलेवा वार करना शुरू कर दिया। तकरीबन आधे घंटे तक यह झगड़ा चलता है। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए। दोनों घायल भाइयों को पास में खड़े लोगों ने मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे।

BREAKING NEWS RAIPUR: दुकान से सीसीटीवी कैमरा चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

BREAKING NEWS RAIPUR: दुकान से सीसीटीवी कैमरा चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: दुकान के बाहर से सीसीटीवी कैमरा चोरी करने वाले दो आरोपियों को डीडी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जनकारी के अनुसार प्रार्थी महेश गुप्ता ने थाने में 3 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई कि बंजारी नगर स्थित व्यावसायिक परिसर में उनकी दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को 17 अगस्त की रात्रि मोहल्ले के रहने वाले दो युवकों ने चुरा लिया था। चोरी करते हुए आरोपी ईश्वर जलक्षत्री और पृथ्वीराज उड़िया का सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड हो गया था। फुटेज देखने पर उपरोक्त दोनो आरोपियो को चोरी करते देखकर दोनो को पहचानने के बाद थाने मे रिपोर्ट करने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

 

आरोपी ईश्वर जलक्षत्री व पृथ्वीराज छुरा को हिरासत मे लेकर बारिकी से पुछताछ करने पर अपराध स्वीकार करते हुये आरोपी ईश्वर जलक्षत्री ने चोरी किये गये एक नग कैमरा को अपने घर मे छुपा कर रखना और दूसरा कैमरा निकालते समय टूट जाने के कारण पृथ्वीराज छुरा ने उसे कचरे मे फेंक दिया था। आरोपी के निशानदेही पर एक काले रंग का पुराना सीसीटीव्ही कैमरा को जप्त किया गया। दूसरे कैमरा को आरोपी पृथ्वीराज छुरा के निशानदेही पर फेंके गये स्थान मे तलाश किया गया, नहीं मिलने पर स्थल निरीक्षण पंचनामा तैयार किया गया। प्रकरण मे आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना एवं पर्याप्त सबूत पाये जाने पर आरोपीयो ईश्वर जलक्षत्री एवं पृथ्वीराज छुरा को आज 4 सितंबर को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया।

बड़ी खबर रायपुर: जय स्तंभ चौक के पास स्थित ग्रास मेमोरियल बिल्डिंग में आग, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुची

बड़ी खबर रायपुर: जय स्तंभ चौक के पास स्थित ग्रास मेमोरियल बिल्डिंग में आग, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुची

राजधानी रायपुर स्थित जय स्तंभ चौक स्थित ग्रास मेमोरियल हॉल के पिछले हिस्से में शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे आग लग गई। भवन के निचले हिस्से से अचानक धुआं उठता देख कारोबारी हड़बड़ाकर बाहर आए और फायर डिपार्टमेंट को सूचित किया। खबर मिलते ही डायल 112 की पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इलाके की बितली सप्लाई को बंद कर दिया गया है। टीम अभी दीवारों को ठंडा करने और धुआं बाहर करने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रास मेमोरियल के नीचे के इलेक्ट्रिक रूम में आग लगी थी। कुछ लोगों ने फायर इस्टीग्यूंशर से आग बुझाने का प्रयास किया,लेकिन लपटें बिजली के बोर्ड से उठ रही थी इसलिए लोग पीछे हट गए। रेस्क्यू टीम ने केमिकल फोम के जरिए लपटों पर फौरन काबू पा लिया। बिजली विभाग को इस इलाके का कनेक्शन बंद करने को कहा गया है, ताकि आगे का रेस्क्यू किया जा सके। कुछ ही देर में फिर से पानी की बौछार कमरे में की जाएगी ताकि इस जगह को ठंडा किया जा सके।

बिल्डिंग में फैला धुआं
ग्रास मेमोरियल बिल्डिंग के पिछले हिस्से में आग लगी इस आग की वजह से बिल्डिंग के अंदर धुआं फैल गया। यहां 40 कमरों का लॉज और क्म्युनिटी हॉल संचालित किया जाता है। सभी जगहों पर धुआं फैलने की वजह से बिल्डिंग के भीतर लोग जान बचाने बाहर आ गए। इलेक्ट्रिक रूम के अंदर बिजली के मीटर और पुराने लकड़ी के बोर्ड के झुलसने के कारण से हादसा हुआ है। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

12 घंटे में दूसरी घटना
इससे पहले शुक्रवार की रात करीब 12 बजे शास्त्री बाजार के भीतर आलू-प्याज की दो दुकानों में आग लग गई। रात के वक्त पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ने करीब 2 घंटे बाद लपटों पर काबू पाया। इस घटना में दोनों दुकानों का सारा सामान जल गया। दुकान में हादसे के वक्त रखे स्टॉक और लकड़ी के खभे और बोरे वगैरह जल गए। लगभग 5 लाख रुपए के नुकसान का अंदेशा जताया गया है।

BREAKING NEWS CG: पुलिस ने फर्जी मेट्रिमोनियल साइट के गिरोह का किया पर्दाफाश, सुंदर लड़कियों की तस्वीर दिखा कर फंसाते थे

BREAKING NEWS CG: पुलिस ने फर्जी मेट्रिमोनियल साइट के गिरोह का किया पर्दाफाश, सुंदर लड़कियों की तस्वीर दिखा कर फंसाते थे

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने मेट्रिमोनियल साइट के आड़ में ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें संचालक सहित 3 लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 हजार रुपए नगद समेत, फर्जी सिम कार्ड, 13 मोबाइल, एक लैपटॉप, 10 रजिस्टर समेत कई एटीएम कार्ड जब्त किया है। इसको लेकर 72 साल के बुजुर्ग ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपियों ने लिव इन में रहने का झांसा देकर उनसे 1.2 लाख रुपए ठगे थे।


पुलिस ने बताया कि रिवाज मैरिज ब्यूरो के संचालक पथरिया जिला मुगेली निवासी मनीष उर्फ मालिकराम, सीपत निवासी अजय कुमार साहू, सिरगिट्‌टी निवासी संगीता यादव, सरकंडा निवासी रोशनी मानिकपुरी और तारबहार निवासी पूजा कोरी को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य सुंदर महिलाओं की तस्वीर दिखाकर लोगों को शादी का ऑफर दिया करते थे। ऑफर में जो फंस जाता, उसे निजी समस्या या फिर किसी एक्सीडेंट की बात कहकर रुपए ऐंठा करते थे।


रिटायर्ड कर्मचारियों को ही बनाते थे अपना शिकार
पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी या फिर बुजुर्ग लोगों को ही केवल अपना शिकार बनाया करते थे। ऐसे लोगों से यह ठग 8.5 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर वसूलते थे। इसके बाद खुद ही फोन पर अपने शिकार से मीठी-मीठी बातें करके उन्हें अपने जाल में फंसाया करते थे।


कोर्ट में पूछूंगा की क्या अंजू नाम की कोई महिला है भी या नहीं
आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद मामले में बिलासपुर के असीम बेग ने कहा कि मैं मामले में सुनवाई एक दौरान आरोपियों से अंजू के बारे में पूछूंगा। उन्होंने कहा कि मैं उनसे पूछूंगा कि अंजू नाम को कोई महिला थी या नहीं। आगे उन्होंने कहा इस तरह के धोखे की बात सपने में भी नही सोची थी।

छत्तीसगढ़ के नर्सिंग छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के नर्सिंग छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के सभी नर्सिंग छात्रों ने शनिवार को अपनी ही यूनिवर्सिटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से नर्सिंग स्टूडेंट रायपुर पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा संख्या छात्राओं की थी। यह सभी नया रायपुर के आयुष विश्वविद्यालय कैंपस के बाहर पहुंचे और करीब 5 घंटों से धरना दे रहे हैं। इसके बाद भी कुलपति ने मुलाकात की है ना ही यूनिवर्सिटी के किसी कर्मचारी ने। सभी स्टूडेंट यहां ऑनलाइन परीक्षा की मांग लेकर आए हैं।


22 हजार छात्र बोले- जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा
छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन को NSUI ने भी अपना समर्थन दिया है। NSUI के नेता भावेश शुक्ला ने बताया कि छात्र तब तक नहीं हटेंगे जब तक ऑनलाइन परीक्षा का एलान नहीं कर दिया जाता। एक छात्र ने बताया कि बीएससी नर्सिंग के फर्स्ट ईयर से लेकर फाइनल ईयर तक 22 हजार स्टूडेंट हैं। बीते 16 अगस्त को परीक्षा की तारीख तय की गई थी । प्रैक्टिकल एग्जाम हुए। मगर ऑफलाइन मोड में ली जा रही परीक्षा को पर्चा लीक होने की बात कहकर रद्द कर दिया गया।


इससे पहले भी कोविड की वजह से हमारा एग्जाम नहीं हो सका। करीब 1 साल देरी से जैसे-तैसे शुरू हुई परीक्षा कैंसल हो गई थी। नर्सिंग के स्टूडेंट्स ने कोविड के समय पर काम भी किया। साल भर हमारी पढ़ाई प्रभावित रही। इसके बाद दो से तीन महीने में ही ऑनलाइन तरीके से कोर्स पूरा कराने की खानापूर्ति हो गई। हम चाहते हैं जब पढ़ाई ऑनलाइन हुई तो परीक्षा भी ऑनलाइन हो। यदि परीक्षा ऑनलाइन मोड में होती है तो स्टूडेंट्स को पेपर लिखने का अधिक वक्त मिलेगा।


रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में होगी ऑनलाइन परीक्षा
दूसरी तरफ दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने भी ऑनलाइन परीक्षा लेने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में सभी नर्सिंग स्टूडेंट चाहते हैं कि उनकी परीक्षा भी ऑनलाइन ही हो। छात्रों ने बताया कि हमें तैयारी बेहतर तरीके से करने का वक्त भी नहीं मिला है। यूनिवर्सिटी की गलतियों की वजह से पेपर लीक हुआ और हमारा एग्जाम कैंसल किया गया इसलिए अब यूनिवर्सिटी को ऑफलाइन एग्जाम लेकर थोड़ी राहत देनी चाहिए।

CG BREAKING: 12 साल के लापता बच्चे ने की आत्महत्या, पुलिस की कार्यवाही जारी

CG BREAKING: 12 साल के लापता बच्चे ने की आत्महत्या, पुलिस की कार्यवाही जारी

बिलासपुर में तेलीपारा स्थित बंद दाल मिल में शनिवार को 12 साल के एक बच्चे का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। बच्चा पिछले 3 दिन से घर से गायब था और नशे का आदी था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे ने खुदकुशी की है, लेकिन इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, कटियापरा के रहने वाला राजा (12) नशे का आदी था। वह 31 अगस्त को अचानक अपने घर से गायब हो गया था। इसके बाद से ही परिजन उसे तलाश रहे थे। इस बीच शनिवार स्थानीय लोगों ने रोटरी मार्ग के पास बंद शंकर दाल मिल में बच्चे का शव रस्सी से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।


ASP सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बच्चा व्हाइटनर और सुलेशन जैसे नशे का आदी था। फिलहाल ज्यादा जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। हालांकि उसके शरीर पर कहीं भी संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं।

CG NEWS: महिला सरपंच के यहा 35 तोला सोना व नगदी 30 लाख चोरी,जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS: महिला सरपंच के यहा 35 तोला सोना व नगदी 30 लाख चोरी,जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर: महिला सरपंच के घर से 35 तोला सोना, 30 लाख नकदी समेत कुल 50 लाख रुपए की चोरी कर लेने की रिपोर्ट मस्तुरी थाने में दर्ज करायी गई है।


बताया गया है कि घटना के वक्त सरपंच का परिवार घर में ही सो रहा था। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मस्तूरी पुलिस अब घर में और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगा रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक गिरिजा देवी अग्रवाल पति कमल अग्रवाल जयराम नगर की सरपंच हैं। शुक्रवार की रात गिरिजा देवा और उनका परिवार जयराम नगर स्थित अपने घर में खाने के बाद सो गया था। इसके बाद जब घरवाले अगले दिन शनिवार को सुबह सोकर उठे तो देखा कि घर के अंदर रखी अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ था और उसमें रखे 30 लाख नकद और जेवरात नहीं थे।


इस पर गिरिजा देवी ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस की टीम डॉग स्क्वाड को लेकर घटना स्थल पर पहुंची है। गिरिजा देवी के पति कमल अग्रवाल ने बताया कि घर में 30 लाख रुपए नकद और करीब 35 तोला सोना रखा हुआ था। जिसे चोर चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए सोने की बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपए बतायी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर का पता लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरपंच के पति कमल अग्रवाल का क्रेशर है। अब तक की जांच में 30 लाख की चोरी का पता चला है, अभी आंकलन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले में भी जांच करेगी कि आखिर महिला सरंपच के घर इतनी रकम कहां से पहुंची।

कैट ने पीयूष गोयल से बड़ी टेक्नॉलजी कंपनियों के बिज़नेस मॉडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

कैट ने पीयूष गोयल से बड़ी टेक्नॉलजी कंपनियों के बिज़नेस मॉडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

रायपुर: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को भेजे गए एक पत्र में बड़े ऐप स्टोर ऑपरेटरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया, जो सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को अपने प्लेटफॉर्म के भुगतान प्रणालियों का उपयोग करने के लिए मजबूर कर रहीं है और जिसके एवज़ में वो भारी कमीशन वसूल रही हैं। हाल ही में, दक्षिण कोरिया ने बड़े ऐप स्टोर पर प्रतिबंध लगाने वाला एक कानून पारित किया है। प्रमुख रूप से दो प्रमुख कंपनियां गूगल और ऐप्पल अपना सोफ्टवायर इस्तेमाल करने वाले लोगों से ज़ोर डाल कर कहते हैं कीं वो अनिवार्य रूप से उनका भुगतान सिस्टम ही इस्तेमाल करें जिस पर फ़र कम्पनियाँ 30 प्रतिशत तक कमीशन ले रही हैं और गैर-प्रतिस्पर्धी वातावरण तैयार कर रही है जिसके बल पर बड़ी तकनीकी कंपनियों ने भारी दबदबा हासिल कर लिया है जो बड़ी संख्या में छोटे प्रौद्योगिकी खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख बाधा साबित हुई है और इसलिए उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और शक्तियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए नियामक कदमों की आवश्यकता है- ये कहना है कैट का।


इस मांग को उठाते हुए कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी और प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने कहा कि ई-कॉमर्स में किए जा रहे अन्य कदाचारों की तरह, वही प्रथाओं को प्रौद्योगिकी में भी लागू करने की कोशिश की जा रही है जो कि बड़े पैमाने पर देश हित में नहीं है। प्रौद्योगिकी क्षेत्र में पारदर्शिता लाने की तत्काल आवश्यकता है और सभी सेवा प्रदाताओं को सर्वोत्तम सामग्री और सेवाएं प्रदान करने के लिए समान अवसर प्रदान करना और उपभोक्ता को यह तय करने देना है कि क्या उपयोग करना है और क्या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को ऐप स्टोर के द्वारपालों को उनकी हानिकारक और प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं के लिए जवाबदेह बनाना चाहिए। दोनों नेताओं ने आशा व्यक्त की कि सरकार दक्षिण कोरिया के नेतृत्व का अनुसरण करेगी और सभी ऐप डेवलपर्स और उपयोगकर्ताओं के लिए समान स्तर के व्यापार करने का मैदान सुनिश्चित करेगी।

श्री पारवानी और श्री दोशी ने कहा कि पिछले महीने के अंत में ऐप्पल ने यूएस आधारित ऐप डेवलपर्स को $ 100 मिलियन समझौते के हिस्से के रूप में दिए अपने एपीपी स्टोर ऑपरेटरों के तरीके में बदलाव करने के लिए, इन एप डेवलपर्स ने कंपनी पर अनुचित प्रथाओं का उपयोग करने के लिए मुकदमा दायर किया। उन्होंने ऐप बाजार के भीतर प्रतिस्पर्धा की रक्षा और उपभोक्ता सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एवं ई-कॉमर्स जैसी बड़ी तकनीकी कंपनियों की अनुचित प्रथाओं और मनमानी को रोकने के लिए सरकार पर जोरदार दबाव डाला। यह खेदजनक है कि प्रभुत्व और बाजार को एकाधिकार बनाना वैश्विक कंपनियों का मुख्य एजेंडा बन गया है क्योंकि वे सह-अस्तित्व के मूल सिद्धांतों में विश्वास नहीं करते हैं।


श्री पारवानी और श्री दोशी ने कहा कि भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में बड़ी टेक कंपनियों की योजना कुछ प्ले स्टोर बिलिंग नीतियों को लागू करने की है, जो छोटी कंपनियों को प्रभावित करने वाली बड़ी टेक कंपनियों की प्रथाओं की वैश्विक घटना का एक छोटा सा हिस्सा है। भारतीय स्टार्ट-अप क्षेत्र स्थानीय प्रासंगिक उत्पादों और सेवाओं के अनुरूप तकनीकी प्रणाली का निर्माण करने के लिए बड़ी तकनीकी कंपनियों के स्थानीय संस्करणों की नकल करते हुए संक्रमण के चरण में है। ये स्टार्ट अप अभी भी विकासशील मोड में हैं और अधिक जोखिम के साथ अल्प कमाई कर रहे हैं। हालांकि, जब इन स्टार्टअप्स ने अपने वीचारों का विस्तार करना शुरू किया तो उन्हें प्रौद्योगिकी में असमान स्तर का खेल मैदान मिला और बाजार को लुभाने वाली बड़ी तकनीकी कंपनियों ने इन्हें पीछे धकेलने में कोई कसर नही छोड़ी। इसलिए, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के छोटे स्टार्टअप को प्रभावित करने वाले इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सरकार का तत्काल संज्ञान लेना अनिवार्य है।

BIG BREAKING CG: 178 दिनों से बंद रहे मैत्रीबाग खुलेगा इस तारीख से, तैयारी लगभग पूरी

BIG BREAKING CG: 178 दिनों से बंद रहे मैत्रीबाग खुलेगा इस तारीख से, तैयारी लगभग पूरी

भिलाई: कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 178 दिनों तक बंद रहने के बाद फिर एक बार मैत्रीबाग गुलजार होने जा रहा है। मंगलवार से मैत्रीबाग को शुरू करने की तैयारी है। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। पर्यटकों ने मास्क पहना है या नहीं यह मैत्रीबाग के मुख्य गेट पर ही चेक कर लिया जाएगा। बिना मास्क वाले को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रबंधन सीसीटीवी कैमरे से मैत्रीबाग आने वाले हर पर्यटक पर नजर रखने की कोशिश करेगा।


वन्य प्राणियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
मैत्रीबाग के मुख्य मार्ग से प्रवेश करने वालों के लिए गेट पर वाश बेसिन लगाया जा रहा है। जिससे वन्य प्राणियों तक पहुंचने से पहले ही लोग अपने हाथ साफ कर लें। इससे वन्य प्राणी, कर्मियों और पर्यटकों सभी सुरक्षित रहेंगे। मैत्रीबाग में हर माह करीब एक लाख पर्यटक आते हैं। इस तरह से हर दिन कम से कम 3 हजार पर्यटक मैत्रीबाग में पहुंचते हैं। इनके लिए प्रबंधन को विशेष व्यवस्था करनी होगी। जिससे यहां आने वाले किसी व्यक्ति के साथ कोरोना वायरस वन्य प्राणियों तक न पहुंच जाए।


जिले में कोरोना का प्रकोप घटा
जिला में कोरोना वायरस का प्रभाव कम हो चुका है। इस वजह से तमाम तरह के शॉप को खोलने की इजाजत दे दी गई है। तमाम सरकारी दफ्तरों में कामकाज शुरू हो चुका है। मार्केट पहले की तरह गुलजार हो गए हैं। ऐसे में लोगों को मनोरंजन के लिए एहतियात के साथ मैत्रीबाग जाने की छूट मिल रही है।


बीच में 23 दिनों के लिए खोला गया था मैत्रीबाग
कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन में 23 मार्च 2020 के बाद से मैत्रीबाग बंद किए थे। करीब 333 दिनों के बाद मैत्रीबाग को खोलने की अनुमति जिला प्रशासन से मिली। 13 फरवरी 2021 से मैत्रीबाग पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। जब इस दौरान तेजी से कोरोना के केस बढऩे लगे, तब 8 मार्च 2021 से जिला प्रशासन ने फिर मैत्रीबाग को बंद करने निर्देश दे दिए। इसके बाद से मैत्रीबाग बंद ही था।


मैत्रीबाग में हर माह आते हैं 1 लाख पर्यटक
मैत्रीबाग में हर माह करीब एक लाख पर्यटक आते हैं। हर पर्यटक 15 रुपए की टिकट लेता है। यह मैत्रीबाग की आवक है। इसके अलावा भीतर में एक होटल किराए पर दिए हैं। जिससे हर माह करीब 2 लाख रुपए से अधिक आता है। वाहन स्टैंड और नौका विहार से भी प्रबंधन को एक-एक लाख मिलता है। मैत्रीबाग में मिनी ट्रेन भी बच्चों के लिए चलवाई जाती है। इसी तरह से सप्ताह के छह दिन पहले म्यूजिकल फाउंटेन दर्शकों के लिए चलाया जाता था, अब उसे भी सप्ताह के दो दिनों तक समेट दिया गया है।


एहतियात के साथ पर्यटकों के लिए खोला जाएगा मैत्रीबाग
डॉक्टर एनके जैन, प्रभारी, मैत्रीबाग, बीएसपी ने बताया कि मैत्रीबाग को 7 या 8 सितंबर 2021 से शुरू किया जाएगा। कोविड-19 गाइड लाइन का पूरा पालन करते हुए शुरू कर रहे हैं। बिना मास्क के किसी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

श्रद्धालु ने दंतेश्वरी माँ को भेंट किया 50 लाख का सोना

श्रद्धालु ने दंतेश्वरी माँ को भेंट किया 50 लाख का सोना

दंतेवाड़ा, श्रद्धालु ने दंतेश्वरी मंदिर में 50 लाख का सोना किया भेंट किया है। धमतरी के भक्त ने श्रृंगार का सामान भेंट किया है। माँ को एक किलो सोने का आभूषण चढ़ाया है। चांदी का छत्र भी चढ़ाया गया है। बता दें दंतेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। मंदिर में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। माँ उनकी मुराद पूरी करती है। 

 CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटने से दो की मौत, दो घायल

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटने से दो की मौत, दो घायल

राजनांदगांव। जिले के मोहला थाना इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार पिकअप वाहन का टायर फटने से वाहन पलट गया।जिसके चलते गाड़ी में बैठे दो लोगों की मौत हो गई तथा एक महिला घायल हो गई। इस दौरान वाहन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई।


मिली जानकारी के मुताबिक 03 सितंबर को दोपहर 04.00 बजे राजंनांदगांव ये पिकअप क्रमांक सीजी 08 एएन 8063 में काला पत्थर व सीमेंट बोरी भरकर अपने घर ग्राम सारदा आ रहा था तभी पीकप तेज गति से होने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप पलटने की वजह से उसमें बैठे अतुल किरंगे पिता धन्नू किरंगे उम्र 17 साल तथा  देवेन्द्र नुरेटी पिता रामदास उम्र 16 वर्ष दोनो ग्राम सारदा की मौत हो गई है तथा एक महिला व पुरुष घायल हो गए है।पिकअप चालक अरविंद कुमार साव पिता अनंतलाल साव उम्र 40 साल निवासी सरखेड़ा थाना औधी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा है।  
रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़े 15 जुआरी, साढ़े 4 लाख नगदी जप्त...

रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़े 15 जुआरी, साढ़े 4 लाख नगदी जप्त...

रायपुर। राजधानी में पुलिस का जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। समस्त थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ व सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज, 4 सितंबर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत झाबक गली नयापारा मोड पास एक सुनसान बिल्डिंग मे कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी की टीम ने उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करते 15 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से नगदी 4,52,000/- रूपये एवं 52 ताश पत्ती जप्त किया है। आरोपियो के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा मकान मालिक की भूमिका के संबंध में भी जांच की जा रही है।

हाईकोर्ट ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की डीपीसी पर लगाई रोक...

हाईकोर्ट ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की डीपीसी पर लगाई रोक...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य शासन के 7 प्रमुख अफसरों के नए सिरे से डीपीसी कराए जाने के आदेश पर रोक लगा दिया है। आगामी आदेश तक उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जा सकता है। इन अधिकारियों के प्रमोशन को केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

दरअसल साल 2003 में आयोजित पीएससी परीक्षा के बाद तूलिका प्रजापति, फरिहा आलम सिद्दीकी, चन्दन त्रिपाठी, जयश्री जैन, प्रियंका थवाईत, दीपक अग्रवाल समेत 7 लोगों का चयन उप जिला कलेक्टर पद पर हुआ था। इनको पिछले साल प्रमोशन दिया गया था। एक अभ्यर्थी हिना नेताम ने प्रमोशन प्रक्रिया को केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण में चुनौती दी थी। केट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए राज्य लोकसेवा आयोग को दोबारा इन पदों के लिए डीपीसी कराने का आदेश दिया था।

केट के इस आदेश को इन सभी अफसरों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में एक्टिंग चीफ जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस रजनी दुबे की डिवीजन बेंच में सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण ने याचिकाकर्ताओं का पक्ष नहीं जाना और इन्हें सुनवाई का अवसर दिए बिना ही एक तरफा डीपीसी का आदेश जारी कर दिया। यह विधि के प्राकृतिक न्याय के सिध्दांत के खिलाफ है। तर्कों से सहमत होते हुए हाईकोर्ट ने कैट द्वारा जारी प्रमोशन आदेश पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है।

उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष/सदस्य की नियुक्ति के लिए हाई कोर्ट ने दिए आदेश

उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष/सदस्य की नियुक्ति के लिए हाई कोर्ट ने दिए आदेश

बिलासपुर। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को बिलासपुर जिला उपभोक्ता फोरम में उपभोक्ता फोरम अधिनियम 2019 के अनुसार नए सदस्य की शीघ्र नियुक्ति के आदेश दिए हैं।

दरअसल याचिकाकर्ता नवीन चोपड़ा ने अधिवक्ता गगन गुप्ता और परमेश मिश्रा के माध्यम से याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने बताया कि जिला उपभोक्ता फोरम बिलासपुर ने याचिकाकर्ता के पक्ष में 7 मार्च 2018 को एक आदेश पारित किया, जिसमें नगर निगम बिलासपुर को निर्देशित किया कि याचिकाकर्ता को पूर्व में आबंटित भूमि शीघ्र प्रदाय की जाए। यदि वह भूमि उपलब्ध नहीं है तो वैकल्पिक भूमि प्रदान की जाए अथवा वर्तमान शासकीय दर पर 1500 रूपय वर्ग फीट के अनुसार से याचिकाकर्ता को पैसा वापस किया जाए। इस आदेश के खिलाफ नगर निगम रायपुर ने राज्य उपभोक्ता फोरम को चुनौती दी थी, जिसमें राज्य उपभोक्ता फोरम में जिला उपभोक्ता फोरम के आदेश को यथावत रखा। उस आदेश के खिलाफ नगर निगम बिलासपुर ने राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम दिल्ली में याचिका लगाई लेकिन कोरोना काल के कारण उस याचिका में सुनवाई नहीं होने के कारण याचिका राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में लंबित है।

साथ ही साथ नगर निगम ने स्थगन के लिये आवेदन लगाया। उसके पश्चात नवीन चोपड़ा याचिकाकर्ता ने जिला उपभेक्ता फोरम में 2019 में आदेश के निष्पादन के लिये आवेदन किया उस पर लगातार जिला उपभोक्ता फोरम एक सदस्य के अभाव पर प्रकरण को आगे बढ़ते रही। और साथ ही साथ अपने आदेश में यह भी कहा कि राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में प्रकरण अभी लंबित है। याचिकाकर्ता ने इस आदेश से क्षुब्ध होकर उच्च न्यायालय याचिका दायर कर बताया कि अभी स्थगन आदेश राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम से बिलासपुर नगर निगम को नहीं मिला है। इस वजह से निष्पादन की प्रक्रिया जिला उपभोक्ता फोरम की करना चाहिए और सदस्य के अभाव में पिछले लगभग दो वर्षों से उस प्रकरण आदेश हेतु लंबित है।

साथ ही साथ अन्य प्रकरण भी लंबित है। बिलासपुर नगर निगम की तरफ से अधिवक्ता संदीप दुबे उपस्थित हुए याचिकाकर्ता का कहना था कि उपभोक्ता फोरम नियम 1987 के अनुसार यदि कोई एक सदस्य की नियुक्ति या कोई एक सदस्य की अनुपस्थिति रहती है तब उस स्थिति में अध्यक्ष या सदस्य स्वयं ही सुनवाई कर सकता है। लेकिन उसमें नगर निगम बिलासपुर की तरफ से बताया गया उपभोक्ता फोरम का नया उपभोक्ता अधिनियम 2019 में बन चुका है।

साथ ही साथ अधिनियम, नियम से उच्च होता है ऐसी स्थिति में उपभोक्ता फोरम अधिनियम 2019 के अनुसार यदि अध्यक्ष या सदस्य की नियुक्ति किसी कारण से नहीं हो पाई है तब उस स्तिथि में राज्य सरकार अध्यक्ष/सदस्य की शीघ्र नियुक्ति करे। नियुक्ति की पश्चात की प्रकरण में आगे सुनवाई हो पाएगी। प्रकरण की सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय में राज्य सरकार को निर्देशित किया है कि जिला उपभोक्ता फोरम में सदस्य की नियुक्ति के अभाव में प्रकरण को लंबित नहीं रखा जा सकता। इसलिये राज्य सरकार को निर्देशित किया जाता है कि जिला उपभोक्ता फोरम में उपभोक्ता फोरम अधिनियम 2019 के अनुसार नए सदस्य की शीघ्र से शीघ्र नियुक्ति की जाए।