BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
रायपुर: पुलिसकर्मी की मौत, सड़क हादसे में आई थी गंभीर चोट

रायपुर: पुलिसकर्मी की मौत, सड़क हादसे में आई थी गंभीर चोट

रायपुर, राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी में पुलिस गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। इस घटना में 5 पुलिसकर्मी घायल गये थे। जिन्हे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजवाया गया था। घटना रॉंग साइड से आ रहे गाड़ी को बचान के चक्कर में हुआ था। खबर आ रही है कि इनमे से एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक पुलिसकर्मी का नाम कुलदीप मिंज बताया जा रहा है। जो हदस में ज्यादा गंभीर रूप से घायल थे। बता दें कि राजधानी के सेरीखेड़ी ट्रेजर आइलैंड के सामने पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था । घटना में 5 पुलिसकर्मी घायल गये थे। उनमें कुलदीप मिंज एक थे। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महासमुंद के पटेवा स्थित फायरिंग रेंज से फायरिंग के बाद रायपुर लौटते वक्त सेरीखेड़ी ट्राजेर आइलैंड के सामने हादसा हुआ है। 

चेम्बर चुनाव-2021 के प्रारंभिक मतदाता सूची का हुआ आज प्रकाशन

चेम्बर चुनाव-2021 के प्रारंभिक मतदाता सूची का हुआ आज प्रकाशन

रायपुर, चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के निर्वाचन अधिकारी बालकृष्ण दानी की अध्यक्षता में चेम्बर चुनाव-2021 के प्रारंभिक मतदाता सूची का आज प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारीगण प्रकाशचन्द गोलछा, रमेश गांधी, मनमोहन अग्रवाल, के.सी.माहेश्वरी, विजय जैन, संजय देशमुख, अनिल जैन (कुचेरिया), चेम्बर चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम.रावते प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
चेम्बर के सदस्यगण (मतदाता) चेम्बर कार्यालय, चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रारंभिक मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए आगे बताया कि 16215 सदस्यों की मतदाता सूची का प्रकाशन आज चेम्बर कार्यालय में हुआ। मतदाता सूची में यदि भूलवश कोई त्रुटि हो तो त्रुटि सुधार हेतु लिखित में आवेदन पत्र 4 से 6 फरवरी के बीच शाम 5 बजे तक चेम्बर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके पश्चात् त्रुटि सुधार नहीं किया जायेगा। मतदाता सूची में त्रुटि सुधार करने के पश्चात 8 फरवरी को प्रातः 11 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
 

लोक निर्माण मंत्री ने राजधानी के निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज और अंडर ब्रिज का लिया जायजा

लोक निर्माण मंत्री ने राजधानी के निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज और अंडर ब्रिज का लिया जायजा

रायपुरलोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के विभिन्न इलाकों में बनाए जा रहे अंडर ब्रिज और ओव्हर ब्रिज की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्याें को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को दिए। मंत्री श्री साहू ने प्रत्येक 15 दिन में कार्य की गुणवत्ता का आंकलन और कार्य की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


    लोक निर्माण मंत्री ने ओव्हर ब्रिज तेलीबांधा का अवलोकन किया और 03 विंग मार्च के प्रथम सप्ताह तक तथा 2 विंग मई प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करने के साथ ही 15 मई 2021 तक पूर्ण रूप से यातायात प्रारंभ करने और सावधानी एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने फाफाडीह में निर्माणाधीन कार्य की गुणवत्ता का आंकलन प्रतिवेदन प्रत्येक 15 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस ब्रिज को चार एजेंसियां-एन.आई.टी., लोक निर्माण, सी.जी.आई.आर.डी.सी. की टेक्निकल टीम एवं निर्माण एजेंसी की टेक्निकल टीम गंभीरता पूर्वक गुणवत्ता पर ध्यान दे रहे हैं।

मंत्री श्री साहू ने तेलघानी नाका में निर्माणाधीन अंडर ब्रिज आसपास लोगों की सुरक्षा व्यवस्था, गुणवत्ता का नियमित रूप से लैब टेस्ट कराने तथा कार्य में गति लाते हुए समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक 15 दिन में कार्य की प्रगति प्रतिवेदन प्रमुख अभियंता को प्रस्तुत करने और जून 2021 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लालपुर ओव्हर ब्रिज का अवलोकन किया और वर्क ऑर्डर, कार्य प्रारंभ, समय-सीमा में वृद्धि तथा सबलेट से संबंधित विवरण प्रस्तुत करने और साइड पर टेंडर डाक्यूमेंट का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य मानक स्तर पर नहीं होने के कारण अस्थायी तौर पर काम राकते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी को चेतावनी पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, राज्य गृह निर्माण मंण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, प्रमुख अभियंता श्री व्ही. के. भतपहरी सहित विभागीय अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर में बड़ा हादसा: NSUI की रैली के दौरान तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक जवान को रौंदा

रायपुर में बड़ा हादसा: NSUI की रैली के दौरान तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक जवान को रौंदा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे की खबर है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक जवान को रौंद दिया है। घटना में ट्रैफिक जवान के सिर में गंभीर चोट आयी है, जिसके बाद वहां तैनात पुलिस अधिकारी की गाड़ी से जवान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- घटना आज दोपहर ढाई बजे के बीच की है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए एनएसयूआई के कार्यकर्ता एयरपोर्ट से राजीव भवन के लिए विशाल रैली निकाल रहे थे। भीड़ को देखते हुए पंडरी बस स्टैंड में पदस्थ ट्रैफिक जवान विष्णु निषाद की ड्यूटी माना पीटीएस के पास लगायी गयी थी। करीब ढ़ाई बजे के आसपास जब रैली माना पीटीएस के पास पहुंची थी, तभी एयरपोर्ट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने भीड़ की वजह से कंट्रोल खोते हुए ड्यूटी में तैनात जवान को रौंद दिया। हादसे में जवान के सिर और शरीर में गंभीर चोट आयी है, जिसके बाद मौके पर मौजूद माना सीएसपी ने अपनी वाहन में जवान को अस्पताल लाया गया। फिलहाल जवान का इलाज जारी है। वहीं आरोपी भिलाई निवासी कार ड्रायवर मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 बड़ी खबर: विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के 3 शिक्षक निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर: विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के 3 शिक्षक निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

अम्बिकापुर। संभागायुक्त जे. किण्डो के द्वारा सूरजपुर जिले के विकासखण्ड भैयाथान अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल लक्ष्मीपुर के व्याख्याता एल.बी. गया प्रसाद को न्यायालयीन अवधि में कार्य में बाधा उत्पन्न करने, शोर शराबा करने, अभद्र व्यवहार करने तथा न्यायालय की गरिमा को धूमिल करने के कृत्य के लिए प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने के कारण सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के उप-नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सूरजपुर नियत किया गया है। गया प्रसाद को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

इसी प्रकार लोक शिक्षण संभाग सरगुजा के संयुक्त संचालक के.कुमार के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी बैकुण्ठपुर, कोरिया के सहायक ग्रेड 3 अजीत कुमार सिंह को कैशबुक संधारण न करना व काटी गई रसीदों के विरूद्ध रेडक्रास अंशदान की राशि कैश इन हैण्ड के रूप में अपने पास रखने के कारण और शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय लटोरी, विकासखण्ड लखनपुर, सरगुजा के सहायक शिक्षक एल.बी. गायत्री सिंह पैंकरा को द्वि-विवाह करने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम -1965 के तहत तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
 छत्तीसगढ़ में अब ज़ंगलराज, एक सप्ताह में लगातार गैंगरेप के मामलों का सामने आना प्रदेश सरकार के लिए कलंक : भाजपा

छत्तीसगढ़ में अब ज़ंगलराज, एक सप्ताह में लगातार गैंगरेप के मामलों का सामने आना प्रदेश सरकार के लिए कलंक : भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कोरबा के लेमरू ज़ंगल में 06 युवकों द्वारा प्रदेश की संरक्षित पहाड़ी कोरवा जनजाति के एक परिवार के एक किशोरी के साथ दरिंदगी करने और फिर परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या कर देने, पत्थलगाँव में एक आदिवासी स्कूली छात्रा के साथ 09 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के मामले के बाद अब राजधानी के निकटवर्ती मंदिरहसौद थानांतर्गत एक युवती व उसके दो परिचित युवकों को लूटने, मारपीट कर भगाने के बाद युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आने पर प्रदेश की पूरी तरह चौपट क़ानून-व्यवस्था पर फिर सवाल उठाया है। विष्णुदेव साय ने कहा कि जशपुरनगर ज़िले के बगीचा थाना क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई अंबिकापुर की एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को मिलाकर पिछले एक सप्ताह में सामूहिक दुष्कर्म के चार मामलों का सामने आना प्रदेश सरकार के लिए कलंक की बात है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने सवाल किया है कि प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में अराजक और आपराधिक तत्वों को क्या लोगों की जान, अस्मत और सुरक्षा से हैवानियत और खिलवाड़ करने की खुली छूट दे रखी है? प्रदेश के नक्शे पर कहीं भी उंगली रखो, कोई इलाक़ा ऐसा नहीं मिलेगा जो अपराधियों के आतंकराज से मुक्त हो और ऐसा कोई अपराध बाकी नहीं रह गया है जो प्रदेश में पिछले दो साल के कांग्रेसी शासनकाल में अंजाम न दिया गया हो। श्री साय ने कहा कि देश में कभी शांत वातावरण के लिए जाना जाने वाले छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की नाकारा प्रदेश सरकार ने आज ज़ंगलराज का पर्याय बनाकर रख दिया है। महिला सशक्तिकरण के नाम पर शर्मनाक जुमलेबाजी करने वाली इस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा और कार्यस्थल अथवा अन्य ज़गहों पर यौन उत्पीड़न के मामलों का ग्राफ़ बढ़ा है। श्री साय ने कहा कि कोरोना काल में तो इस आँकड़े में अप्रत्याशित वृद्धि की रिपोर्ट यह तस्दीक करती है कि महिलाओं सहित नागरिक-सुरक्षा के मामले में प्रदेश की यह ढिंढोरची सरकार पूरी तरह फिसड्डी ही साबित हुई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, हत्या, मारपीट, बलात्कार, रंगदारी जैसे अपराध करते ज़रायमपेशा तत्वों को अब क़ानून के राज का कोई ख़ौफ़ ही नहीं सता रहा है और अपराधियों का ग़िरोह ‘सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का’ की तर्ज़ पर प्रदेश सरकार को अपना मित्र बताकर क़दम-क़दम पर नागरिक सुरक्षा पर सवालिया निशान दाग़ रहा है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश क़ानून-व्यवस्था के अब तक के सबसे दयनीय दौर से जूझ रहा है और सियासी लफ़्फ़ाजियों में मशगूल प्रदेश सरकार इस मामले में क़तई गंभीर नहीं है। श्री साय ने सवाल किया कि सामूहिक बलात्कार को ‘छोटा-मोटा अपराध’ बताने वाले प्रदेश के मंत्री शिव डहरिया और अपराधों के सिलसिले को क़ानून-व्यवस्था का मसला नहीं मानने वाले गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू कब छत्तीसगढ़ के लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर होंगे? राजधानी को तो इस सरकार ने क्राइम कैपिटल बना ही दिया है, अब अराजकता के इस हिंसक तांडव में झोंककर पूरे राज्य को क्राइम स्टेट बनाने पर आमादा यह प्रदेश सरकार कब शर्म महसूस करेगी?
 
 नक्सलियों ने जलप्रपात के पास लगा रखे थे 2-2 किलो के दो आईईडी, बीडीएस की टीम ने मौके पर ब्लास्ट कर किया निष्क्रिय

नक्सलियों ने जलप्रपात के पास लगा रखे थे 2-2 किलो के दो आईईडी, बीडीएस की टीम ने मौके पर ब्लास्ट कर किया निष्क्रिय

कांकेर। जिले के थाना अन्तागढ़ क्षेत्र अंर्तगत चर्रे-मर्रे जलप्रपात के पास नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने लगाये गये 02-02 किलो के दो आईईडी बरामद किय गया है। सर्चिंग पर निकले बीएसएफ और डीएफ के जवानों को मिली सूचना पर बरामद आईईडी को बीडीएस की टीम ने मौके पर ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमाबेड़ा से बीएसएफ और डीएफ के जवान नक्सल उन्मूलन अभियान पर रवाना हुए थे, इस दौरान चर्रे-मर्रे जलप्रपात के पास नक्सलियों के द्वारा आईईडी प्लांट करने की सूचना मिलने पर जवानों ने बारीकी से इलाके में सर्च अभियान चलाया था, जहां से दो आईईडी बरामद किए गए। वहीं इन दिनों जलप्रपात में सैलानियों की भीड़ भी जुट रही है। जलप्रपात के पास से आईईडी बरामद होने से सैलानियों में भी दहशत का माहौल है। फोर्स के बढ़ते दबाव से बौखलाए नक्सली अब आम लोगों को नुकसान पहुचाने और दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
 बड़ी खबर: 'दबा बल्लू' नहीं बोलने पर युवक की जमकर धुनाई, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बड़ी खबर: 'दबा बल्लू' नहीं बोलने पर युवक की जमकर धुनाई, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ी गीत 'दबा बल्लू' अभी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो सॉन्ग जमकर वायरल हो रहा है इसी कड़ी में अब इस गाने को लेकर कई गांवो दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। 'दबा बल्लू' ये शब्द जितना पढ़ने सुनने में छोटा लग रहा है, उतना ही छत्तीसगढ़ के कई गांवों में मुसीबत बना हुआ है। कल आरंग के बनरसी में मड़ई मेला के दौरान 'दबा बल्लू' नहीं कहने पर एक युवक की जमकर धुनाई हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से लगे आरंग के बनरसी में मड़ई मेला के दौरान पांच लोगों ने मिलकर एक युवक को जमकर पीटा। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मड़ई आए युवक से दबा बल्लू बोलने के लिए कह रहे थे और उसके इनकार करने पर आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 छत्तीसगढ़: अब इस जिले के कलेक्टर ने स्वीमिंग पुल, वाटर पार्क संचालन के संबंध में जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

छत्तीसगढ़: अब इस जिले के कलेक्टर ने स्वीमिंग पुल, वाटर पार्क संचालन के संबंध में जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

राजनांदगांव। कलेक्टर ने जिले में संचालित स्वीमिंग पुल और वाटर पार्क को संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है। आदेश में कहा कि स्वीमिंग पुल और वाटर पार्क स्थल की क्षमता का 50 प्रतिशत ही सम्मिलित होगा। स्वीमिंग पुल और वाटर पार्क स्थल में प्रवेश द्वार, निकासी द्वार पृथक-पृथक हो यह सुनिश्चित किया जाए। प्रवेश व निकासी द्वार टच फ्री मोड में हो। श्वसन शिष्टाचार का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। स्वीमिंग पुल और वाटर पार्क स्थल में उपस्थित व्यक्ति खांसते, छींकते समय टिशु पेपर, रूमाल या मुढ़ी हुई कोहनी का अनिवार्यत: उपयोग करें। 
 
स्वीमिंग पुल, वाटर पार्क के संचालक यह सुनिश्चित करें कि उपयोग में लाए गए सामग्री का ठीक से निपटारा किया जाए। स्वीमिंग पुल, वाटर पार्क स्थल पर संचालक और व्यक्तियों से साबुन, तौलिया आदि का आदान-प्रदान नहीं किया जाए। स्वयं का साबुन, तौलिया आदि का उपयोग किया जाए। स्वीमिंग पुल और वाटर पार्क स्थल में रखे पीने का पानी स्थल, हाथ धोने का स्थल, वॉश रूम, कुर्सी टेबल, बेंच 70 प्रतिशत एल्कोहल बेस्ड सैनेटाईजर से साफ करना होगा। स्वीमिंग पुल और वाटर पार्क स्थल में सीसीटीवी कैमरे लगाया जाएं ताकि कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कान्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके। पार्क में उपयोग में लाए जाने वाले पानी को समय-समय पर फिल्टेरेशन और क्लोरोनाईजेशन करना होगा।
 
आदेश में कहा कि छोटे बच्चों, अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्तियों, गर्भवती माताओं व दवाईयां, दवाईयों का सेवन करने वाले व्यक्तियों को पार्क स्थल में जाने की अनुमति नहीं होगी। 
 
बड़ी खबर: शराब के नशे में पत्नी को हंगामा करते देख गुस्साए पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर: शराब के नशे में पत्नी को हंगामा करते देख गुस्साए पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शराब के नशे में हंगामा करने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर ग्राम भरदईया रतनपुर के रहने वाले मजदूर संतोष धनुहार 52 वर्ष ने 3 फरवरी को बुधवारा बाई 47 वर्ष शराब के नशे में थी और किसी बात को लेकर वह अपने बड़े बेटे को लगातार अपशब्द कह रही थी। इस पर कई बार उसके पति संतोष ने समझाने की भी कोशिश की लेकिन जब बुधवारा बाई चुप होने का नाम ही नहीं ले रही थी। इससे गुस्से में संतोष धनुहार ने पास ही मौजूद लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतिका के 12 बच्चे है जिनमें से 5 बेटे और 7 बेटियां है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है। 
बड़ी खबर दुर्ग : कोरोना पॉजीटिव मरीज की मृत्यु के उपरांत परिजनों से शंकराचार्य इंस्ट्टियूट ऑफ मेडिकल साइंस ने की लाखों की वसूली

बड़ी खबर दुर्ग : कोरोना पॉजीटिव मरीज की मृत्यु के उपरांत परिजनों से शंकराचार्य इंस्ट्टियूट ऑफ मेडिकल साइंस ने की लाखों की वसूली

भिलाई | कोरोना काल में आपदा को अवसर में बदलने में निजी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थान कोई कमी नहीं कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्री शंकराचार्य इंस्ट्टियूट ऑफ मेडिकल सांईन्सेस हास्पिटल्स जुनवानी भिलाई ने स्व. श्रीमती कमला दुबे भिलाई निवासी जो तीन दिन पूर्व कोरोना पॉजीटिव मरीज के रूप में भर्ती हुई थी । उनके परिजन अल्का दुबे से अग्रिम राशि प्रथम बार 50 हजार रूपये एवं कमला दुबे की मृत्यु की उपरांत 78 हजार रूपये कुल जमा 1,28,000 रूपये की वसूली कर शासन के द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बी केटेगरी के शहरों के लिए जिनमें दुर्ग जिला भी शामिल है में चिकित्सा के दौरान प्रतिदिन केवल 1700 रूपये मरीज के परिजनों से लेने का प्रावधान है जबकि शंकराचार्य हास्पिटल के आईपीडी विभाग द्वारा चिकित्सा प्रशासक की जानकारी के बाद भी उक्त वसूली अवैधानिक है। अल्का दुबे के अनुसार जो उन्हें रसीद प्रदान की गई है। उक्त रसीद क्रमांक 180280 दिनांक 01 फरवरी को डॉ. के कालम में कोविड-यूनिट लिखकर गुमराह किया गया है। जबकि उक्त कालम में कोरोना चिकित्सक का नाम दर्ज किया जाना था। शासन के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए शंकराचार्य हास्पिटल प्रबंधन द्वारा गरीब गार्ड की पत्नी की मृत्यु पर जिस तरह से मानवीय मूल्यों को ताक में रखकर वसूली की गई है वह बेहद शर्मनाक है। 
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के पॉजीटिव मरीजों से शासकीय-अशासकीय चिकित्सा संस्थानों द्वारा संवेदना के साथ इलाज किये जाने के निर्देश दिए गए थे। किन्तु प्रदेश मेंं निजी चिकित्सा संस्थानों में जिस तरह से पैसा लाओ और लाश ले जाओं का शर्मनाक तमाशा किया जा रहा है। वह मानवीयता की सीमा से परे है। 
 
हो सकती है मान्यता रद्द-
उक्त सम्पूर्ण मामले में आरएनएस प्रतिनिधि द्वारा राज्य के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष पाण्डेय से चर्चा करने पर डॉ. पाण्डेय ने कहा कि उक्त मामले में मृतका के परिजनों द्वारा उनके उच्च विश्राम गृह सिविल लाईन्स रायपुर स्थित कार्यालय में समस्त दस्तावेजों के साथ शिकायत किये जाने पर टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाये जाने पर संबंधित चिकित्सा संस्थान के खिलाफ शासन सख्त कार्यवाही करेगा। 
डॉ. सुभाष पाण्डेय 
नोडल अधिकारी 
कोरोना वायरस सेल 
 
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शिकायतों के सम्बन्ध में कही यह बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शिकायतों के सम्बन्ध में कही यह बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक (उच्च शिक्षा विभाग) परीक्षा-2019 की लिखित परीक्षा में अनुपस्थित छात्र के साक्षात्कार हेतु चिन्हांकन, 105 प्रश्नों के विलोपन तथा दुर्ग जिले के एक ही परीक्षा केंद्र के लगभग 88 अभ्यार्थियों के चिन्हांकन संबंधी शिकायतों को निराधार बताया है। आयोग ने कहा है कि सहायक प्राध्यापक परीक्षा में अनुपस्थित छात्र के चिन्हांकन संबंधी शिकायत की जांच में शिकायत-पत्र निराधार पाए जाने पर उसे नस्तीबद्ध किया जा चुका है। इसी तरह 2450 प्रश्नों में से 105 प्रश्नों का विलोपन विभिन्न कारणों से किया गया, जोकि किसी भी आयोग या संस्था की एक सतत् प्रक्रिया है। इसी तरह एक ही परीक्षा केंद्र से 88 अभ्यर्थियों के चिन्हांकन की बात भी पूर्ण रूप से निराधार एवं असत्य है।    

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 5 नवम्बर 2020 से 8 नवम्बर 2020 तक आयोजित सहायक प्राध्यापक (उच्च शिक्षा विभाग) परीक्षा 2019 की लिखित परीक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में सहायक प्राध्यापक हिन्दी साहित्य में अनुपस्थित अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थी का चिन्हांकन करने की शिकायत जांच में पूर्णतः निराधार एवं तथ्यहीन पायी गयी है।  इस संबंध में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जानकारी दी गयी है कि सहायक प्राध्यापक (उच्च शिक्षा विभाग) परीक्षा 2019 के लिखित परीक्षा परिणाम 19 जनवरी 2021 को जारी किया गया है। उक्त परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी श्री वीरेन्द्र कुमार पटेल ने सहायक प्राध्यापक हिन्दी साहित्य में अनुपस्थित अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थी का चिन्हांकन किये जाने के संबंध में शिकायत की थी। आयोग द्वारा उक्त शिकायत पर 01 फरवरी 2021 को अभ्यर्थी एवं संबंधित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्षों एवं वीक्षकों को समक्ष में आहूत कर प्रकरण की जांच की गई। शिकायत में अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा कक्ष में वीडियोग्राफी कराये जाने तथा अपने पीछे के अभ्यर्थी को अनुपस्थित होना बताया है।

    इस संबंध में लोक सेवा आयोग द्वारा बताया गया है कि अभ्यर्थी का रोल नंबर 190204103691 है तथा परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष द्वारा दिये गये सीटिंग प्लान, उपस्थिति पत्रक में वीक्षकों एवं केन्द्राध्यक्ष द्वारा प्रमाणित की गयी उपस्थिति के आधार पर उसके पीछे का अनुक्रमांक 190204103692 है न कि 190204103693। केन्द्राध्यक्ष एवं वीक्षकों द्वारा बयान में भी कक्ष में वीडियोग्राफी नहीं कराये जाने का स्पष्ट उल्लेख है। अतएव उपरोक्त आधारों पर आयोग द्वारा साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित लिखित परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित अभ्यर्थी का रोल नंबर नहीं दर्शाया गया है। अनुक्रमांक 190204103692 वाले अभ्यर्थी का चिन्हांकन सूची में नाम नहीं है क्योंकि वह परीक्षा में अनुपस्थित था। साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित सूची में उपस्थित अभ्यर्थी अनुक्रमांक 190204103693 का ही नाम सम्मिलित है। अतः उक्त आधार पर शिकायत पत्र पूर्णतः निराधार एवं तथ्यहीन होने के कारण शिकायत पत्र को नस्तीबद्ध किया गया है।

    इसी प्रकार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक परीक्षा में लगभग 105 प्रश्नों के विलोपन के संबंध में बताया है कि सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019 में कुल 24 विषयों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रत्येक विषय में 100 प्रश्न संबंधित विषय तथा 50 प्रश्न छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान से संबंधित थे। इस प्रकार सहायक प्राध्यापक परीक्षा में कुल 2450 प्रश्न थे। इतने प्रश्नों में लगभग 105 प्रश्नों का विलोपन विभिन्न कारणो ंसे किया गया, जिसमें प्रश्न गलत हैं या प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर का है या प्रश्न के सारे उत्तर विकल्प गलत है या प्रश्न के एक से अधिक उत्तर विकल्प सही है या प्रश्न के हिन्दी/अंग्रेजी अनुवाद में तथ्यात्मक भिन्नता शामिल है।

    लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आयोग अथवा संस्था से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नों का विलोपन होना एक सतत प्रक्रिया है। प्रश्न के विलोपन को न्यून से न्यून किये जाने के प्रयास निरंतर हो रहे है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं अन्य आयोगों में बहुविकल्पीय परीक्षाओं में एक प्रश्न के यदि एक से अधिक संभावित उत्तर होते है वहां पर सभी उत्तरों को सही मानकर मूल्यांकन किया जाता है जबकि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में किसी प्रश्न के केवल एक ही उत्तर सही होने पर प्रश्न को सही मान्य किया जाता है। इस हेतु आयोग में प्रश्नों के विलोपन की संख्या अधिक परिलक्षित होती है। यहां पर उल्लखेनीय है कि प्रश्नों के विलोपन से किसी अभ्यर्थी विशेष को अंकों की कोई हानि नहीं होती है बल्कि परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को उस विलोपित प्रश्न के अंक को शेष प्रश्नों के अंक में जोड़ दिये जाने से प्रति प्रश्न के अंकों में वृद्धि होती है।

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक परीक्षा के परीक्षा परिणाम में दुर्ग जिले के एक ही परीक्षा केन्द्र से लगभग 88 अभ्यर्थियों के चिन्हांकन की बात को पूर्णतः निराधार और असत्य बताया है। लोक सेवा आयोग ने जानकारी दी है कि अंग्रेजी में दुर्ग जिले के दो परीक्षा केन्द्रों में 348  प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 47 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। अंग्रेजी में परीक्षा केन्द्र क्रमांक-2001 में 200 अम्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 25 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2002 में 148 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 22 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।

    भौतिक शास्त्र विषय में दो परीक्षा केन्द्रों में 493 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 51 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं, इनमें से परीक्षा केन्द्र क्रमांक-2002 में 250 प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 30 अम्यर्थी और परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2003 में 243 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 21 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
    गणित विषय में दो परीक्षा केन्द्रों में 428 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 24 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2001 में 228 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 9 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए तथा परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2006 में 200 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 15 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

    रसायन शास्त्र विषय में परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2005 में 124 प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 7 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2006 में 200 प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें 19 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2007 में 200 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 21 अम्यर्थी और परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2008 में 93 प्रवेश पत्र जारी किए गए जिनमें 7 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसी प्रकार रसायन शास्त्र विषय में इन चार केन्द्रों में 617 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 54 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए है।

    प्राणी शास्त्र विषय में दुर्ग जिले के दो परीक्षा केन्द्रों में 270 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 55 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2006 में 150 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें से 29 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र क्रमांक-2025 में 120 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 26 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

    वाणिज्य विषय में 4 परीक्षा केन्द्रों में 764 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 70 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए है। परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2006 में 200 प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं, जिनमें से 22 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए है, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2025 में 200 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 15 अम्यर्थी, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2028 में 200 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 20 अम्यर्थी और परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2031 में 164 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 13 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
 
    वनस्पति शास्त्र विषय में दो परीक्षा केन्द्रों में 385 प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें 76 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2002 में 250 प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं, जिनमें 56 अम्यर्थी और परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2025 में 135 प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं, जिनमें 20 अम्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

अब अस्पताल खुद पहुंच रहे लोगों के बीच, हाट-बाजार क्लिनिक योजना से मिल रहा लाभ

अब अस्पताल खुद पहुंच रहे लोगों के बीच, हाट-बाजार क्लिनिक योजना से मिल रहा लाभ

रायपुरछत्तीसगढ़ शासन लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने लगातार नए जतन कर रही है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से अस्पताल अब खुद लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ गांवों और वनांचलों के हाट-बाजारों में लोगों की निःशुल्क जांच व उपचार कर दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हाल ही में 28 जनवरी को अपने कांकेर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के लिए आठ नए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई थी। कांकेर जिले के हाट-बाजारों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में दो तथा शेष विकासखण्डों में एक-एक नए एम्बुलेंस भेजे गए थे।

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने एक करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से कांकेर जिले के लिए आठ नए एम्बुलेंस खरीदे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल टीम ने इन एम्बुलेंस की सहायता से 28 जनवरी से 3 फरवरी के बीच सात दिनों में ही 18 हाट-बाजारों में 382 लोगों का इलाज किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दौरान चारामा, दुर्गकोंदूल और कोयलीबेड़ा विकासखंड के चार-चार, नरहरपुर और कांकेर के दो-दो तथा अंतागढ़ एवं भानुप्रतापपुर के एक-एक हाट-बाजार में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

मोबाइल मेडिकल टीमों ने इन नई एम्बुलेंस का उपयोग कर पिछले एक सप्ताह में दुर्गकोंदूल विकासखंड में 130, कोयलीबेड़ा में 53 अंतागढ़ में 48, कांकेर में 45, भानुप्रतापपुर में 42, चारामा में 35 और नरहरपुर में 29 लोगों का उपचार कर दवाईयां प्रदान की हैं। इस दौरान कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुलांगी, छोटेबेटिया, ऐसेबेड़ा और मायापुर (पीव्ही-18), चारामा के मैनपुर, गांडागौरी, भिलाई और टिकरापारा, दुर्गकोंदूल के झिटकाटोला, तरईघोटिया, हाटकोंदल और कराकी, नरहरपुर के मांडाभर्री एवं बादल, कांकेर के माकड़ीखुना व देवरी तथा अंतागढ़ के किसेकोड़ो और भानुप्रतापपुर के तरांदुल हाट-बाजार में स्थानीय लोगों की निःशुल्क जांच एवं उपचार कर दवाईयां दी गईं। 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी श्री आर्यवीर ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ में ’छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जा रहा है। नवा रायपुर के सेक्टर 24 स्थित मेफेयर गोल्फ कोर्स में फरवरी माह के अंतिम सप्ताह या मार्च माह में इस टूर्नामेंट का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में शामिल होने का आग्रह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से किया। रायपुर स्थित गोल्फ कोर्स के संस्थापक श्री महेश वाधवानी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस आयोजन के लिए श्री आर्यवीर और श्री वाधवानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
    श्री आर्यवीर ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं गोल्फ के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में भारत, जापान और कोरिया जैसे देशों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रायपुर गोल्फ कोर्स के संस्थापक श्री महेश वाधवानी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में विभिन्न देशों की एम्बेसी के प्रतिनिधि, बिजनेस कम्युनिटी और कॉरपोरेट जगत के दिग्गज भी शामिल होंगे। इस तरह इस टूर्नामेंट के साथ ही इन्वेस्टमेंट मीट का भव्य आयोजन होगा, जिससे राज्य में निवेश के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

 बड़ी खबर: फॉरेस्ट अफसर से ब्लैकमेलिंग कर करोड़ो रूपये की वसूली करते दो कथित पत्रकार गिरफ्तार

बड़ी खबर: फॉरेस्ट अफसर से ब्लैकमेलिंग कर करोड़ो रूपये की वसूली करते दो कथित पत्रकार गिरफ्तार

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, फॉरेस्ट अफसर से ब्लैकमेलिंग कर 1.25 करोड़ की रकम वसूलने वाले दो कथित पत्रकार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुंगेली रेंजर सीआर नेताम की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा है। 

पढ़िए पूरी खबर-
आरोप है कि अफसर को घोटाले में फंसाने व CBI जांच के नाम पर पत्रकार और उसकी कथित महिला मित्र ब्लैकमेल कर रही थी। बताया जा रहा है कि सवा करोड़ की डिमांड में से 95 लाख रुपये की वसूली कर ली भी गयी थी, आखिरी किश्त लेने के दौरान मुंगेली रेंजर सीआर नेताम ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद मुंगेली की कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों दोनों कथित पत्रकारों को पकड़ लिया।

दोनों पत्रकार वेब पोर्टल का करते है संचालन- 
दोनों पत्रकार बिलासपुर में लोकल वेब पोर्टल का संचालन करते ङैं। वेबपोर्टल का संचालक परमवीर मरहास और उसकी महिला मित्र वर्षा तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मुंगेली वन मंडल में कुछ गड़बड़ियां हुई थी। इसकी जानकारी रेंजर सीआर नेताम के कुछ करीबियों को भी थी। उन्ही में से सरताज ईरानी ने परमवीर मरहास के साथ मिलकर रेंजर को ब्लैकमेल करने का ये पूरा प्लान बनाया है। हालांकि अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आयी है कि आखिरकार मरहास और वर्षा तिवारी किस घोटाले के नाम पर रेंजर को ब्लैकमेल कर रहे थे और इसके एवज में रेंजर ने सवा करोड़ की राशि तक देने को राजी हो गया था।

पूछताछ में पता चला है कि सरताज ईरानी ने परमवीर और वर्षा से कहा था कि जितनी भी रकम की वसूली की जायेगी, उसकी 60 प्रतिशत राशि वो खुद रखेगा, जबकि 40 फीसदी रकम पत्रकारों को मिलेगा। पुलिस ने दोनों कथित पत्रकारों को पकड़ने के बाद पुलिस ने सरताज ईरानी को भी दबोचने का प्लान बनाया था, लेकिन ऐन मौके पर वो फरार हो गया। पुलिस ने दोनों कथित पत्रकार से पास से 7.50 लाख रुपये बरामद भी किये हैं।
 बड़ी खबर: फर्जी दस्तावेज पेश कर पति पत्नी ने किया बैंक से 50 लाख की ठगी, 4 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बड़ी खबर: फर्जी दस्तावेज पेश कर पति पत्नी ने किया बैंक से 50 लाख की ठगी, 4 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

भिलाई। फर्जी दस्तावेज पेश कर पति-पत्नी ने बैंक से 50 लाख रुपये लोन निकालकर ठगी कर लिया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बैंक से ऋृण के नाम पर ठगी करने वाले दो पुरुष व दो महिलाओं के खिलाफ अपराध कायम किया गया है। 

भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहायक महाप्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया,शाखा सिविक सेन्टर भिलाई के राजेश कुमार बैंस ने शिकायत किया है कि वर्ष 2016-17 में नेहरु नगर रायल ग्रीन जुनवानी 9 भिलाई निवासी श्रीमती अनु सिंघल ,नीरज ङ्क्षसघल,श्रीमती सरिता सिंघल,गौरव सिंघल के द्वारा संपत्ती बंधक ऋण योजना के तहत संयुक्त रुप से 17 दिसंबर 2016 को छत्तीस लाख रुपये उक्त बैंक ऋण योजना के तहत ऋण प्राप्त किया था। 8 फरवरी 2017 को आवास ऋण योजना के तहत 14 लाख 40 हजार रुपये बैंक ऑफ इंडिया सिविक सेंटर शाखा से कुल 50 लाख 40 हजार रुपये ऋण प्राप्त किये थेे। प्रतिभूति स्वरुपआरोपियों द्वारा प्लाट नंबर 03 ब्लॉक नंबर 63 मौजा मौजा मोतीलाल नेहरु नगर में स्थित आवासीय मकान रकबा 216 वर्ग मीटर का साम्यिक बंधक 17 दिसंबर 2016,10 दिसंबर 2017 के आवास ऋण के लिये किया था। निर्धारित अवधि किस्तों एवं ब्याज के भुगतान प्राप्त न होने पर आरोपियों  के विरुद्ध वसुली कार्रवाही आरंभ करने पता चला कि उक्त साम्यिक बंधक मकान पूर्व से ही युकों बैंक सिविक सेंटर में बंधक रखा रखा हुआ है। इस प्रकार आरोपियों द्वारा संयुक्त रुप से बंधक मकान को बैंक ऑफ इंडिया में प्रतिभुति स्वरुप देकर धोखाधड़ी कर रकम प्राप्त किया गया है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर बैंक से ऋण प्राप्त किया। मामले में चारों आरोपी फरार है। 
 कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मोटर सायकल चोरी करने वाले चोर को भेजा गया जेल

कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मोटर सायकल चोरी करने वाले चोर को भेजा गया जेल

कवर्धा। थाना प्रभारी निरीक्षक  मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में चोरी के प्रकरणों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही कर आरोपियों को लगातार सलाखों के पीछे भेजने में कोतवाली टीम रही सफल, थाना के अपराध कमांक 46/21 धारा 379 भादवि के प्रार्थी वासु तिवारी पिता संतोष तिवारी उम्र 19 वर्ष साकिन समनापुर थाना कवर्धा के द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.01.2021 को अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 09 जे 6021 बजाज पल्सर 150 सीसी को रात में घर के सामने खड़ी कर घर के अंदर जाकर सो गया था, सुबह उठकर देखा तो मोटर सायकल नहीं था आसपास पता तलाश किया किन्तु कोई पता नहीं चला, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कोतवाली प्रभारी द्वारा टीम गठित कर चोरी हुए  मोटरसाइकिल की छानबीन किया गया थाना क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिंग किया जा रहा है दौरान विवेचना के पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी पता तलास करने पर विश्वसनीय मुखबीर से सुचना मिला की उक्त मोटर सायकल को आरोपी जयराम उर्फ जय उर्फ कैदी पिता भगवंता धुर्वे उम्र 19 साल साकिन राजमहल कालोनी वार्ड नं .09 कवर्धा के द्वारा अपने सहयोगी नितीन निषाद उर्फ छोटु पिता पुन्नी निषाद उम्र 19 साल साकिन समनापुर थाना कवर्धा से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर चोरी गये मोटर सायकल को जप्त कर आरोपीगणों को ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के नेतृत्व में सउनि कौशल साहू , प्रआर , 297 चुम्मन साहू , आर . 702 उमाशंकर साहू , आर . 339 उपेन्द्र ठाकुर , आर . 361 खेलनराम पाटले , आर . 519 पवन राजपूत , आर . 203 भरतनाथ योगी , आर .545 मोहन पाटिल , एवं आर . सालिक राम बंजारे का सराहनीय योगदान रहा ।
 बड़ी खबर रायपुर: भाजपा कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर रायपुर: भाजपा कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। होटल संचालक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता संदीप जघेंल जो एक होटल संचालक है उसे 3 फरवरी को दो लोगों ने होटल में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। पूरी वारदात सीसी कैमरा फुटेज में सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियोंं को गिरफ्तार कर लिय है। पकड़े गए आरोपियों का नाम आकाश एवं चिराग है दोनों के खिलाफ गंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। विवाद की वजह संदीप जंघेल के होटल के सामने आकाश ठेला लगाता है। होटल के सामने ठेला लगाने से मना करने पर आरोपी ने अपने दोस्त चिराग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। 
 बड़ी खबर रायपुर: लूटपाट कर युवती से दुष्कर्म, मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर रायपुर: लूटपाट कर युवती से दुष्कर्म, मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रेमी-प्रेमिका से लूटपाट कर युवती से रेप करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें 2 नाबालिंग है पुलिस ने उनके खिलाफ 365,376 डी,394 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। 

मंदिरहसौद पुलिस के अनुसार 2 फरवरी की रात करीब 8.30 बजे युवती अपने दो पड़ोसियों के साथ मोनेट के पीछे सुनसान जगह पर बैठी थी इसी दौरान वहां बाईक क्रमांक सीजी 04 एमयू 1038 में 4 लोग आये व चारों यहां क्यो बैठे हो कहते हुये उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद आरोपियों ने युवक से 2500 रुपये एवं युवती से 500 रुपये जेब में रखे लूट लिये उसके बाद मारपीट कर युवक को भगा दिया एवं उसमें से एक युवक तरुण धीवर ने युवती के साथ बलात्कार किया एवं बाकी आरोपी बलात्कार करने वाले थे तभी वहां कुछ लोग पहुंच गये। जिसके बाद आरोपी भाग गए।
 बड़ी खबर रायपुर: पति से विवाद के बाद झोपड़ी बनाकर रह रही महिला के घर में पति ने ही लगा दी आग, पति के खिलाफ अपराध दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: पति से विवाद के बाद झोपड़ी बनाकर रह रही महिला के घर में पति ने ही लगा दी आग, पति के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। पत्नी के विवाद के बाद अलग रह रहे पति ने झोपड़ी में आग लगा दिया। जिसके चलते झोपड़ी में रखा खाने पीने का सामान एवं बिस्तर कपड़ा सहित 1 हजार रुपये नगदी जलकर खाक हो गया। घटना की रिपोर्ट पर अभनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार नाहर किनारे तिवारी लकड़ी टाल अभनपुर निवासी आशा बाई यादव 40 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थिया नहर किनारे तिवारी लकडी टाल के पीछे अभनपुर में झोपडी बनाकर रह रहती है व मछली बेचने का काम करती है । पीडि़ता का पति फ ागू राम यादव से झगडा   होने की वजह से उससे अलग रह रहती है। 1 फरवरी को करीबन 8.00 बजे रात को खाना खाकर सो गई थी तभी करीबन रात्रि 11.00 बजे रात्रि झोपडी में आग की लपट लगने से जागी तथा भतीजे को झोपडी मे पूरी तरह से आग लग चुकी थी झोपडी मे रखे अपने कपड़े, बिस्तर, मोबाईल 3 नग, 30 किला चांवल, 1 नग कुलर, एवं दो नग सिलेण्डर गैस जिसमें एक नग में गैस भारा था एवं मछली बिक्री की रकम 1000 रुपये नगदी उक्त पूरा सामान आग से जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह से करीब 30 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद पीडि़ता के पति के खिलाफ धारा 436 के तहत अपराध कायम कर लिया है।
 धान खरीदी पूरा होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सांसदों को घेरा, पढ़े पूरी खबर

धान खरीदी पूरा होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सांसदों को घेरा, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संचार विभाग के प्रमुख सहित प्रवक्ताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार की ओर से धान खरीदी के आंकड़े निकालने के बाद विपक्षी दल भाजपा नेताओं पे सीधा प्रहार किया। गिरीश देवांगन, शैलेश नितिन त्रिवेदी, आरपी सिंह और विकास तिवारी और धनंजय ठाकुर ने कहा, एक ओर केन्द्र सरकार के आगे छत्तीसगढ़ के किसानों का पक्ष 9 भाजपा सांसदों में से एक भी ने नहीं रखा। भूपेश बघेल सरकार की बैठक में आना तक जरूरी नहीं समझा और दुसरी तरफ प्रदेश के भाजपा नेता न केवल समर्थन मूल्य पर धान बेचते रहे बल्कि राजीव गांधी न्याय योजना का भी लाभ उठाया।

गिरीश देवांगन ने कहा, एक ओर निर्वाचन नामांकन पत्र के साथ दिये गये शपथ पत्र में गलत जानकारी भरते है जिसकी शिकायत दुर्ग लोकसभा के एक जागरूक मतदाता अश्वनी साहू ने की है जो तीन बार के ग्राम पतोरा के सरपंच निर्वाचित हुये है, साहू संघ के अध्यक्ष है और पाटन ब्लाक के कांग्रेस की जोन कमेटी के प्रमुख है। सरकारी धान खरीदी योजना में धान बेचने वाले भाजपा नेताओं की सूची तैयार करने से ही यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है।

लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिये विजय बघेल की लोकसभा सदस्यता समाप्त किया जाए और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर भविष्य में चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए।

भाजपा के लोकसभा सदस्य विजय बघेल ने अपनी घोषित कृषि भूमि के अतिरिक्त भूमि से जो भी राशि प्राप्त की है धान बिक्री से, बोनस और राजीव गांधी न्याय योजना से, उसे शासकीय कोष में जमा करें।



 
 मुख्यसचिव ने एसईसीएल के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के निराकरण के दिये निर्देश

मुख्यसचिव ने एसईसीएल के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के निराकरण के दिये निर्देश

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में स्थापित व संचालित उद्यमों से राज्य के भीतर निवेश को प्रोत्साहन मिलता है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। रोजगार के नये अवसर सृजित होते है तथा विकास कार्यों को गति मिलती है। प्रदेश में उद्योगों के सुगम संचालन के लिये उद्योगों तथा शासन-प्रशासन को आपस में संवाद करते हुये समस्याओं को समझकर उसके त्वरित निदान की दिशा में काम करना है। उक्त बातें मुख्यसचिव अमिताभ जैन ने एसईसीएल के परियोजनाओं के संबंध में वीडियो कान्फ्रेसिंग से आयोजित बैठक में कही। बैठक में कलेक्टर भीम सिंह भी शामिल हुये 

रायगढ़ जिले में संचालित छाल व बरौद खदान के संचालन पर चर्चा की गई। कलेक्टर भीमसिंह ने छाल खदान प्रभावितों के रोजगार का मुद्दा बैठक में रखा। मुख्यसचिव ने एसईसीएल के सीएमडी को निर्देशित किया कि रोजगार प्रदान करने के संंबंध में सभी आवश्यक प्रक्रियायें जल्द पूर्ण करें। इसी प्रकार वहां फॉरेस्ट क्लीयरेंस तथा लंबित अन्य सभी जरूरी कार्यवाही भी जल्द पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि बरौद खदान के प्रभावितों में कई प्रकरण में मुआवजा का वितरण नहीं किया गया है। उसे भी प्रक्रियानुसार शीघ्र पूरे करने के निर्देश मुख्य सचिव ने एसईसीएल के अधिकारियों को दिये। 

तैनात करें नोडल अधिकारी-
मुख्य सचिव श्री जैन ने सीएमडी एसईसीएल को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन जिलों में एसईसीएल खदान संचालित कर रहा है या करने जा रहा है वहां एक जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त करें। जो प्रशासन से सीधा जुड़कर काम करेगा जिससे समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा। इस दौरान अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी बैठक में उपस्थित रहे।
 बड़ी खबर: पेड़ पर झूलती मिली एक युवती की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

बड़ी खबर: पेड़ पर झूलती मिली एक युवती की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

रायगढ़। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल में कोसम पेड़ की ऊंची डाल पर एक अज्ञात युवती का शव फंदे पर झूलते ग्रामीणों ने देखा। यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फ़ैल गई और लोग घटना स्थल पर पहुंचने लगे। हर कोई यह जानने की कोशिश करने लगा कि मृतिका कौन है और कहाँ की है।

इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुँची। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मृतिका कौन है और कहाँ की है। वहीं पीएम के बाद स्पष्ट होगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।
 
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान: जाने कब से कब तक होंगी परीक्षाएं

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान: जाने कब से कब तक होंगी परीक्षाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की शिक्षा सत्र 2021 की मुख्य परीक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष कक्षा 9वीं और पूर्व मध्यमा द्वितीय 10वीं कक्षा की परीक्षा 15 अप्रैल से प्रारंभ होकर 28 अप्रैल को समाप्त होगी। उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष कक्षा 11वीं और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 मई को समाप्त होगी। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम के सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य परीक्षाएं ऑफलाईन मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोरोना महामारी संक्रमण के बचाव के सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। 

इस वर्ष प्रायोगिक परीक्षाएं 20 फरवरी से प्रारंभ की जाएगी। इन परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए एक विषय की प्रायोगिक परीक्षा एक दिन में 2-3 शिफ्ट आयोजित की जाएगी। छात्र संख्या अधिक होने की स्थिति में इस विषय की परीक्षा एक अथवा दो दिन में ली जा सकेगी, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रायोगिक परीक्षा में वाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है। यथासंभव 10 मार्च तक प्रायोगिक परीक्षाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। संस्कृत विद्यामंडल द्वारा इस संबंध में सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। मुख्य परीक्षा की समय-सारिणी संस्कृत विद्यामंडलम् की वेबसाईट पर उपलब्ध है।
 बड़ी तैयारी: रायपुर रेल मंंडल जोरशोर से कर रही 130 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रेन चलाने की तैयारी

बड़ी तैयारी: रायपुर रेल मंंडल जोरशोर से कर रही 130 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रेन चलाने की तैयारी

भिलाई। रेलवे 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रेलवे के मुंबई-हावड़ा इस मुख्य रेल लाइन पर यात्री ट्रेनों को चलाने की तैैयारी जोरशोर से शुरू कर दी है। इसके लिए एक ओर जहां अल्ट्रासोनिक मशीन से अंदरूनी खामी देख रही है। वहीं रेल पटरी को इसके अनुकूल बनाने उसकी लाइनिंग, लेबलिंग और अलाइनमेंट पर खास ध्यान दे रही है।

कोरोना काल से वापसी के बाद यात्री ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में रायपुर रेल मंडल कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। रेलवे बोर्ड ने कोरोना काल खत्म होने के बाद रेल यातायात पहले की तरह सामान्य होते ही यात्री ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का निर्णय ले रखा है। अभी तक मेल व एक्सप्रेस श्रेणी की ट्रेनो को 100 से 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चलाया जा रहा है। आगामी दिनो में इस रफ्तार को 130 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाए जाने की तैयारी है। इसके लिए रेल पटरियों को बेहतर बनाया जाना जरुरी है। कोरोना के चलते घोषित किए गए लॉकडाउन के समय जब यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद रखा गया था तब मिशन रफ्तार के तहत बिलासपुर रेलवे जोन ने अपने तीनों डिवीजन क्रमश: बिलासपुर, रायपुर व नागपुर में रेल पटरियों को 130 की रफ्तार का सामना करने लायक बनाने का कार्य द्रुतगति से अंजाम दिया। अब जो कुछ काम शेष रह गये हैं उसे जोरशोर से पूरा किया जा रहा है।

रेल पटरियों के मरम्मत में लाइनिग, लेबलिंग और अलाइनमेंट महत्वपूर्ण है। इस कार्य को इन दिनों पावर हाउस से भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के बीच आधुनिक मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है। पटरी पर बिछाई गई गिट्टी को साफ करने के लिए बीबीएम मशीन, प्वाइंट व क्रासिंग का मेटेनेंस करने के लिए यूनिमेट मशीन और रेल पटरियों की पैकिंग करने ड्योमेटिक मशीन के साथ महकमे के विशेष अधिकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं। इसके अलावा रेल पटरियों के अंदरुनी खामियों का पता लगाकर बदलने के लिए अल्ट्रासोनिक मशीन का सहारा लिया जा रहा है।

उल्लेखनी है कि मेल व एक्सप्रेस श्रेणी के ट्रेनों को 130 की रफ्तार से चलाने के लिए पिछले कुछ दिनों से भिलाई-दुर्ग में पदस्थ लोको पायलटों को मानसिक दक्षता जांच हेतु विभागीय तौर पर चरणबद्ध तरीके से लखनऊ भेजा जा रहा है। लोकल व पैसेंजर श्रेणी की ट्रेनों को चलाने वाले पायलटों को भी इस जांच के दायरे में लाये जाने से लगता है रेलवे द्वारा स्थानीय स्तर पर चलने वाली लोकल व पैसेंजर यात्री ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ाया जाएगा।

यात्री ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा करने से पहले पटरियों को अनुकुल बनाया जा रहा है। पैकिंग कार्य कर रहे कर्मचारियों के मुताबिक पटरी में कसाव लाने के लिए पैकिंग कराई जाती है। इंजीनियरिंग विभाग के विशेषज्ञों की माने तो मशीन के माध्यम से पटरी के नीचे गिट्टियों का भराव किया जाता है जिससे ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार से दौड़े तो पटरी नीचे की ओर घंसे नहीं क्योंकि ट्रेन दौड़ते समय पटरी नीचे की ओर धंसेगी तो उसका बैलेंस बिगडऩे से दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसी वजह से पैकिंग सहित पटरियों से संबंधित अन्य कार्यों को संतुष्टिजनक रूप से किया जा रहा है।