BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
  बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 5वीं का ये छात्र देगा दसवीं की परीक्षा, जानिए क्या है ये पूरा मामला

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 5वीं का ये छात्र देगा दसवीं की परीक्षा, जानिए क्या है ये पूरा मामला

रायपुर। दुर्ग-भिलाई प्रदेश ही नहीं देशभर में एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है। यहां देशभर से लोग पीईटी-पीएमटी सहित कई प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राएं आते हैं।
 
 
इसी कड़ी में दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल जिले के लिवजोत सिंह अरोड़ा को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने महज 11 साल की आयु में 10वीं की परीक्षा देने की अनुमति दी है।
 

मिली जानकारी के अनुसार लिवजोत सिंह अरोड़ा का दुर्ग जिला अस्पताल में बौद्धिक टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट में बच्चे का बौद्धिक स्तर 16 साल के अनुसार पाया गया।
 
 
बताया गया कि लिवजोत सिंह अरोड़ा अभी कक्षा पांचवी का छात्र है। ज्ञात हो कि साल 2013 में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12 साल के बच्चे को भी ऐसी ही अनुमति दी थी।
 
 बड़ी खबर रायपुर: ऑटो में घूमकर शराब बेचते पकड़ाया एक युवक

बड़ी खबर रायपुर: ऑटो में घूमकर शराब बेचते पकड़ाया एक युवक

रायपुर। 1 फरवरी को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कबीर नगर पुलिस ने ऑटो रिक्शा क्रमांक सीजी 04 TA 0283 में आरोपी पंकज तिवारी को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गोल्डन गोवा अंग्रेजी व्हिस्की 24 पव्वा और केजी रोमियो व्हिस्की- 10 पौवा, कुल 34 पौवा (6.120 बल्क लीटर) अंग्रेजी शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना कबीर नगर में आबकारी अधिनियम दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है।
 केन्द्र सरकार का आम बजट जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाला: भाजपा

केन्द्र सरकार का आम बजट जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाला: भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केन्द्र सरकार द्वारा संसद में सोमवार को प्रस्तुत आम बजट को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि देश की जरूरतों को ध्यान में रखकर देश की लोगों को राहत पहुंचाने वाला बजट प्रस्तुत करने के लिए केन्द्र सरकार बधाई की पात्र है। श्री साय ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल की तमाम आर्थिक चुनौतियों का सफल मुकाबला करते हुए केन्द्र सरकार ने समग्र विकास की दृष्टि से यह उम्मीदों से भरा संतुलित बजट पेश करके अपनी सुलझे आर्थिक दृष्टिकोण का परिचय दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य का बजट 94 हजार करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2.23 लाख करोड़ रुपए करके देश की स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने की प्रतिबध्दता दिखाई है। वैश्विक महामारी कोविड-19 वैक्सीन विश्व मानवता को भारत की अनुपम देन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान करके कोरोना के समूलोन्मूलन के प्रति भारत सरकार ने ‘सर्वे सन्तु निरामया’ के भारतीय जीवन दर्शन को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाया है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत के लिए 64,180 करोड़ रुपए का प्रावधान करके स्वास्थ्य क्षेत्र में हेल्थ ऑपरेशनल सेंटर, प्रयोगशालाएं स्थापित करके देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का धरातल विकसित किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव, नीलू शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार का बजट स्वास्थ्य व कल्याण, भौतिक, वित्तीय पूंजी व अवसंरचना, आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करने नवाचार, रिसर्च व डेवलपमेंट पर जोर देने वाला है जिसका मूल आधार न्यूनतम सरकार-अधिकतम शासन ही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव, नीलू शर्मा ने कहा कि देश के किसानों का जीवन स्तर सुधारने के प्रति केन्द्र सरकार गंभीर है। केन्द्र सरकार ने एमएसपी के जारी रहने का एलान करके विपक्ष द्वारा देश मे भ्रम फैलाने के किए जा रहे प्रयासों को करारा जवाब दिया है। किसानों की आय दुगुनी करने का लक्ष्य दुहराते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में जानकारी दी है कि इस वर्ष किसानों की हर उपज डेढ़ गुनी एमएसपी पर खरीदकर उन्हें लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिलाने की प्रतिबध्दता व्यक्त की गई। भाजपा प्रवक्ताओं ने इसी तरह मिशन पोषण, जलजीवन मिशन, स्वच्छता मिशन को लेकर की गई घोषणाओं का जिक्र कर बजट की इस बात के लिए भी सराहना की कि क्षेत्रों के आत्म निर्भर भारत की दृष्टि से जरूरी कदम उठाए जाएंगे जिनसे देश में एक नए विश्वास का संचार होगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रदूषण निवारण सड़क निर्माण जैसे बिन्दुओं पर भी केन्द्र सरकार ने अपना नजरिया एकदम साफ और सुलझा रखा है।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने महिला सशक्तिकरण पर बजट में जोर देने का स्वागत करते हुए बीमा और बैंकिंग क्षेत्रों की समस्याओं पर केन्द्र सरकार के कदम उठाए जाने से काफी राहत मिलेगी। छोटे करदाताओं को राहत देकर और आयकर संबंधी मुकदमों को घटाने तथा 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनधारियों को इनकम टैक्स भरने से छूट देकर एक क्रांतिकारी फैसला केन्द्र सरकार ने लिया है। इसी तरह ग्रामीण व आदिवासी इलाकों में शैक्षणिक सुविधाओं पर ध्यान देकर और हायर एजुकेशन कमीशन के गठन का प्रस्ताव रखकर केन्द्र सरकार ने एक शिक्षित राष्ट्र को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
 
 'छत्तीसगढ़ हर्बल्स' के प्रचार-प्रसार के लिए वनमंत्री अकबर ने मोबाइल वेन को दिखाई हरी झंडी

'छत्तीसगढ़ हर्बल्स' के प्रचार-प्रसार के लिए वनमंत्री अकबर ने मोबाइल वेन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ में वन विभाग के हर्बल उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए और विक्रय के लिए `छत्तीसगढ़ हर्बल्स` नामक मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस हर्बल वेन में शहद, हर्बल सेनेटाइजर, त्रिफला चूर्ण, आंवला जूस, च्यवनप्राश, अश्वगंधा चूर्ण, गिलोय चूर्ण, हर्रा चूर्ण, महाविषगर्भ तेल, सर्वज्यवहर चूर्ण के साथ-साथ इमली और महुआ से निर्मित विभिन्न प्रकार के लगभग 100 उत्पादों को शहर के मुख्य स्थानों पर मोबाइल वेन पर विक्रय किया जाएगा। मोबाइल वेन के शुभारम्भ अवसर पर लघु वनोपज संघ के महाप्रबंधक संजय शुक्ला और प्रदेश के वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया लोकार्पण

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के  कुम्हाररास स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों, पालकों तथा शिक्षकों से चर्चा की और विद्यालय में अध्ययन- अध्यापन और सुविधाओं की जानकारी ली ।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूल के क्लासरूम, वाचनालय, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला सहित खेलकूद जोन, कला एवं संस्कृति सहित अलग-अलग कक्षों में जाकर विद्यार्थियों व शिक्षकों से चर्चा की। उन्होंने ऐसे उत्कृष्ट विद्यालयों की वर्तमान समय में जरूरत को प्रासंगिक और अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री ने स्कूल की दीवारों पर की गई रचनात्मक तथा आकर्षक चित्रकारी की सराहना की। विद्यालय की नवमीं कक्षा के छात्र मयंक शाह और दसवीं कक्षा की छात्रा प्रीति सेठिया ने मुख्यमंत्री को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन सहित यहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन कराया।

.

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार,जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हरीश कवासी, नक्सल ऑपरेशन के अतिरिक्त महानिरीक्षक श्री अशोक जुनेजा, कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक श्री पी सुंदरराज, मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षक उपस्थित थे।

BIG BREAKING : DGP डीएम अवस्थी ने एएसपी लखन पटले के खिलाफ जारी की शोकॉज नोटिस, इस थाने के TI को किया सस्पेंड

BIG BREAKING : DGP डीएम अवस्थी ने एएसपी लखन पटले के खिलाफ जारी की शोकॉज नोटिस, इस थाने के TI को किया सस्पेंड

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर मिली है कि अवैध शराब भंडारण के मामले में डीजीपी डीएम अवस्थी ने बड़ी कार्यवाही  की है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने न्यू राजेंद्र नगर टीआई विशाल कुजूर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एडिश्नल एसपी लखन पटले और सीएसपी मनोज ध्रुव के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी किया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : कोरोना वायरस के चलते इस देश में 5 फरवरी तक लगा लॉकडाउन, पीएमओ ने ट्विट कर दी जानकारी


जानकारी के अनुसार डीजीपी डीएम अवस्थी ने अपने आदेश में शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक नहीं लगा पाने के आरोप में राजेंद्र नगर थाना प्रभारी विशाल कुजूर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड टीआई को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है। वहीं रायपुर एडिश्नल एसपी लखन पटले को शो कॉज नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्यों ना आपके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर दी जाये।

पढ़ें : UNION BUDGET 2021 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश की बजट 2021-2022, बजट देखें एक नजर में 


मिली जानकारी के अनुसार लखन पटले को जारी नोटिस में कहा गया है कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में जिस तरह से शराब और व्हीसकी का जखीरा मिला है, उससे साफ है कि उक्त क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। लिहाजा इसे घोर लापरवाही और उदासीनता मानते हुए डीजीपी ने जवाब माँगा है।

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमावासियों को दी 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमावासियों को दी 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज सुकमा सुकमावासियों को लगभग 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित आमसभा में उन्होंने 149.45 करोड़ रुपए के 62 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 75 करोड़ रुपए के 59 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण किया।

पढ़ें : BIG BREAKING : कोरोना वायरस के चलते इस देश में 5 फरवरी तक लगा लॉकडाउन, पीएमओ ने ट्विट कर दी जानकारी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग, पशुधन विकास विभाग एवं मत्स्य विभाग, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 214 हितग्राहियों को 65 लाख 74 हजार 930 रूपए का चेक व 54 हितग्राहियों को सामग्री और उपकरण प्रदान किया। उन्होंने इस मौके पर सहजता से स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए 50 स्कूटी और दो एंबुलेंस भी प्रदान की।


    मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का लोकार्पण किया उनमें मुख्य रूप से तालनार-कोडरीपाल मार्ग के शबरी नदी पर 10.96 करोड रूपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल, 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन का उन्नयन कार्य, 16 करोड़ रूपये की लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय,  6 करोड़ रुपए की लागत से कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, 5 करोड़ 52 लाख रूपए की लागत से छिन्दगढ़, दोरनापाल और कोन्टा के तीन मुख्यमंत्री सुपोषण केन्द्र, डेढ़ करोड़ रूपए की लागत से मेडिकल ड्रग्स गोदाम, एक करोड़ 99 लाख रूपए की लागत सेे सर्व आदिवासी सामुदायिक भवन, एक करोड़ रूपए की लागत सेे केन्द्रीय पुस्तकालय, 9 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से विभिन्न बालक एवं बालिका छात्रावास, वनबंधु आश्रम, कन्या हाई स्कूल भवन, किस्टाराम, बाडनपाल, पोगाभेज्जी, आरगट्टा, कांजीपानी, गंजेनार, गोंडेरास, 8 धुर नक्सल-प्रभावित स्थानों में 2 करोड़ 82 लाख रूपए की लागत से उप-स्वास्थ्य केन्द्र, 8 करोड़ 67 लाख रूपए के विभिन्न स्थानों पर सड़क एवं 05 स्थानों पर पुल-पुलिया, जनपद पंचायत सुकमा क्षेत्रातंर्गत 16 स्थानों पर एक करोड़ 3 लाख रूपए की लागत सेे आंगनबाड़ी भवन, महिला स्वसहायता समूह हेतु एक करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से 25 नग आजीविका कार्य हेतु शेड, पाकेला, चिपुरपाल, पुसपाल, रामाराम, केरलापाल, बुडदी व ढोंढरा में  निर्मित एक करोड़ 5 लाख रूपए की लागत से ठोस तरल प्रबंधन हेतु शेड, 2 करोड़ 8 लाख रूपए लागत के 7 हाट बाजार शेड शामिल हैं।

पढ़ें : UNION BUDGET 2021 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश की बजट 2021-2022, बजट देखें एक नजर में
    मुख्यमंत्री ने जिन नये स्वीकृत कार्यो का भूमिपूजन किया, उनमें मुख्य रूप से 4 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से शासकीय महाविद्यालय भवन तोंगपाल, 4 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से डोलेरास छिन्दगढ़ सुकमा में 100-100 सीटर बालक आश्रम भवन, 3 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से छिन्दगढ़, तोंगपाल, मारेंगा, नेतानार, लेदा आदि 25 स्थानों  ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य, 102 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से लगभग 158 किलोमीटर के नए सड़क, रामपुरम, चिंगावरम, नीलावरम, झापरा आदि कुल 11 स्थलों पर 6 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत सेे ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य, 23 स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों पर 4.5 करोड़ रूपए की लागत से सौर-विद्युतीकरण संयंत्र की स्थापना कार्य शामिल है।

 राजधानी के इस क्षेत्र अंतर्गत मिला नवजात शिशु का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

राजधानी के इस क्षेत्र अंतर्गत मिला नवजात शिशु का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र  अंतर्गत रमन मंदिर चूना भट्टी इलाके में आज सुबह एक नवजात शिशु का शव मिला है। आज सुबह स्थानीय लोगों ने नवजात शिशु का शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर शिशु को फेंकने वाले आरोपी का पता लगाने में जुट गई है।
 बड़ी खबर रायपुर: फेसबुक के माध्यम से महिलाओं को फंसाकर ठगी करने वाला अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

बड़ी खबर रायपुर: फेसबुक के माध्यम से महिलाओं को फंसाकर ठगी करने वाला अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

रायपुर। फेसबुक के माध्यम से महिलाओं को फंसाकर ठगी करने वाला अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नाइजीरियन नागरिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अब तक सैकडों महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है तथा लाखों रूपये की ठगी कर चुका है।

पढ़ें : UNION BUDGET 2021 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश की बजट 2021-2022, बजट देखें एक नजर में

आरोपी के कब्जे से अपराध से संबंधित 04 नग मोबाईल फोन, 01 नग लैपटाॅप, एटीएम कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, पासपोर्ट, पेन ड्राईव एवं पेन कार्ड किया गया जप्त।


पढ़िए पूरी खबर-

प्रार्थिया महिला ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके फेसबुक आई डी में डाॅ0 रोनाल्ड क्रिस्टोफर नामक व्यक्ति का फ्रेण्ड रिकवेस्ट आया था जिसे प्रार्थिया द्वारा एकसेप्ट किया गया। उक्त व्यक्ति ने स्वयं को डाॅक्टर होना बताया था।

पढ़ें : BIG BREAKING : कोरोना वायरस के चलते इस देश में 5 फरवरी तक लगा लॉकडाउन, पीएमओ ने ट्विट कर दी जानकारी 

कुछ दिनों बाद प्रार्थिया के मोबाईल फोन पर मोबाईल नंबर 447503990*** एवं 9821965044 से व्हाट्सएप काल आया और इस नम्बर से बात करने वाला डाॅ0 रोनाल्ड क्रिस्टोफर था। डाॅ0 रोनाल्ड क्रिस्टोफर ने प्रार्थिया को अपने झांसे में लेकर महंगे गिफ्ट भेजने का प्रलोभन देकर दिनांक 17.12.2020 से 21.12.2020 के मध्य अलग - अलग बैंक खातों में विभिन्न किश्तों में प्रार्थिया से कुल 5,00,000/-रूपये (पांच लाख रूपये) जमा कराकर ठगी कर अपना मोबाईल फोन बंद कर दिया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 17/21 धारा 420 भादवि. 66 डी आई.टी.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

पढ़ें : एक बड़े SEX RAIKET का खुलासा: पुलिस ने छापा मारकर 10 महिलाओं सहित 70 लोगों को धर दबोचा 

चूंकि अपराध महिला से संबंधित एवं गंभीर प्रवृत्ति का था जिसे पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री मनोज ध्रुव, प्रभारी सायबर सेल श्री रमाकांत साहू एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर श्री विशाल कुजूर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया।

पढ़ें : Budget 2021 LIVE: इस उम्र के लोगों को नहीं भरना होगा इनकम टैक्स रिटर्न, वित्त मंत्री ने कही यह बात

सायबर सेल की टीम द्वारा पूर्व में भी इसी तरह से ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई थी। अतः टीम द्वारा इस तरह के तरीका वारदात के आधार पर अपराध घटित करने वाले नाइजीरियन गिरोह पर फोकस करते हुये कार्य प्रारंभ किया गया। आरोपी एवं प्रार्थिया के मध्य फेसबुक के जिस आई.डी. व मैसेज तथा मोबाईल नंबरों के माध्यम से बातचीत हुई थी उक्त आई.डी. एवं मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ-साथ प्रार्थिया द्वारा बताये गये खाते, जिनमें प्रार्थिया द्वारा पैसे जमा किये गये थे के संबंध में भी बैंक से जानकारी प्राप्त की गई।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: पूर्व मंत्री के बहु व पोती की हत्या मामले का हुआ खुलासा, अपने सगे ही नीकले हत्यारे

आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण व बैंक खातों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर आरोपी की लोकेशन चिन्हांकित करने में सफलता प्राप्त हुई। प्राप्त लोकेशन के आधार पर सायबर सेल के उपनिरीक्षक अमित कश्यप के नेतृत्व में 04 सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना हुई। दिल्ली में पड़ताल प्रारंभ करने पर यह सुनिश्चित हुआ कि आरोपी द्वारा बहुत ही सर्तकता से अपनी पहचान को छिपाते हुये इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल नंबर, फेसबुक आई डी व बैंक खातों के नाम व पते फर्जी थे तथा उन मोबाईल नंबरों एवं बैंक खातों का उपयोग सिर्फ और सिर्फ ठगी की वारदात को कारित करने के लिए किया गया था।

पढ़ें : मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं: जानिए आखिर क्या है वो बड़ी घोषणाएं 

दिल्ली में कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी के थाना द्वारका मार्ग क्षेत्रांतर्गत स्थित भरत विहार ककरोला में निवास करने के संबंध में अहम सुराग प्राप्त हुआ। जिस पर टीम ने तत्काल बिना समय गंवाये आरोपी के फ्लैट में रेड कार्यवाही कर नाइजीरियन नागरिक आरोपी इग्नातुस चुकवजेक्वउ नौरूका को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया को अपने झांसे में लेकर प्रलोभन देकर पैसे लेने की बात स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से अपराध से संबंधित 04 नग मोबाईल फोन, 01 नग लैपटाॅप, एटीएम कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, पासपोर्ट, पेन ड्राईव एवं पेन कार्ड जप्त किया गया है।

पढ़ें : oops moment: प्रियंका चोपड़ा ने बताया ऊप्स मोमेंट, वॉक से ठीक पहले टूट गई थी गाउन की चेन 

आरोपी मूलतः नाइजीरियन नागरिक है जो वर्तमान में नई दिल्ली के थाना द्वारका मार्ग क्षेत्रांतर्गत स्थित भरत विहार ककरोला में निवासरत था। पूछताछ में आरोपी द्वारा संपूर्ण भारत में सैकडों महिलाओं को अपने झांसे में लेकर प्रलोभन देकर लाखों रूपये लेना बताया गया है। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अग्रिम कार्यवाही किया गया।         

तरीका वारदात - आरोपी द्वारा फर्जी फेस बुक आई डी बनाकर महिलाओं को फ्रेण्ड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्त बनाया जाता है तथा धीरे - धीरे महिलाओं का विश्वास व भरोसा जीतकर कई तरह के लुभावने व प्रलोभन देकर अपने द्वारा दिये गये अलग - अलग बैंक खातों में पैसे प्राप्त कर ठगी किया जाता है। आरोपी अपनी पहचान गोपनीय रखने के लिए एक अपराध के लिये उपयोग किये गये सिम व मोबाईल उस अपराध के बाद नष्ट कर देते है एवं फेसबुक आई डी को भी डि-एक्टिवेट कर देते है। इनके द्वारा दिये गये सभी बैंक खाते भी फर्जी होते है।    

गिरफ्तार आरोपी - इग्नातुस चुकवजेक्वउ नौरूका पिता पाल नौरूका उम्र 35 साल निवासी 102 एगडे यूकेवु एनाम अनाम्बरा नाइजीरिया हाल पता - बी/100 भरत विहार ककरोला थाना द्वारका मार्ग द्वारका नई दिल्ली। 

आरोपी को गिरफ्तार करने में सायबर सेल से उपनिरीक्षक अमित कश्यप, प्र.आर. सरफराज चिश्ती, महेन्द्र राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, राजिक खान, दिलीप जांगडे, नितेश राजपूत एवं म.आर. बबीता देवांगन का विशेष योगदान रहा।

 
 केन्द्रीय बजट निराशाजनक और हवाहवाई बातों से भरपूर: कांग्रेस

केन्द्रीय बजट निराशाजनक और हवाहवाई बातों से भरपूर: कांग्रेस

रायपुर। केन्द्रीय बजट को निराशाजनक और हवा हवाई बातों से भरपूर निरूपित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि केन्द्रीय बजट चंद पूंजीपतियों के लिये लाया गया बजट मात्र है। काल्पनिकता से परिपूर्ण 5 राज्यो के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लाया गया केन्द्रीय बजट जमीनी वास्तविकता से कोसों दूर और चुनावी बजट है किसान, मजदूर, नौजवान, गृहणियों, मध्यमवर्गीय परिवारों व्यापार उद्योग किसी भी वर्ग की जरूरतो पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। गरीबों के लिये सामाजिक क्षेत्रो के लिये इस बजट में कुछ भी नहीं है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ जैसे गतिशील अर्थव्यवस्था वाले प्रदेश की जरूरतो को नजरअंदाज किये जाने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि जीडीपी की गिरती दर, बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी व्यापार व्यवसाय उद्योग धंधो की दुर्दशा पर केन्द्रीय बजट में कोई ध्यान नहीं दिया गया है। केन्द्रीय बजट इस बात पर भी खामोश है कि करोनाकाल में 20 हजार करोड़ के पैकेज के नाम पर घोषित लाभ संबंधित वर्गो को कैसे मिलेगा?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आरोप लगाया है कि केन्द्रीय बजट इतना सतही है और बिना किसी गंभीर तैयारी के लाया गया है कि देश का बजट दरअसल सिर्फ 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लाया जा रहा चुनावी बजट बनकर रह गया।

केन्द्रीय बजट में कई सरकारी कंपनियों (उपक्रमों) के विनिवेश की घोषणायें पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि मोदी सरकार सरकारी उपक्रमों को बेचने में ही लगी है जो बेहद दुखद है, देशहित में नही है जैसे रेल्वे बेचेगी डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर एसेट। एयरपोर्टस के अगले चरण की बिक्री जल्द की पाईपलाईन एसेट बिकेंगे। इंश्योरेंस सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 49 फीसद से बढ़ाकर 74 फीसद करने की घोषणा की।
बड़ी खबर रायपुर: पूर्व मंत्री के बहु व पोती की हत्या मामले का हुआ खुलासा, अपने सगे ही नीकले हत्यारे

बड़ी खबर रायपुर: पूर्व मंत्री के बहु व पोती की हत्या मामले का हुआ खुलासा, अपने सगे ही नीकले हत्यारे

रायपुर। राजधानी में पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे की बहू व पोती के हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। रिस्तेदारों ने पैसे व संपत्ति विवाद के चलते मां-बेटी की गला जुते के लेस से गला घोटकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपी को मृतिका के घर से गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है। 
 
 

 
पुलिस के मुताबिक नेहा धृतलहरे की शादी 2011 में तरुण धृतलहरे के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों की एक 09 वर्ष की बेटी अन्नया थी। 16 से 17 एकड़ जमीन विवाद व पैसे की लेन देन को लेकर 30 जनवरी को डॉ.आनंद राय और दीपक सायतोड़े व अजय राय ने नेहा की हत्या का योजना बनाई।
 
 
जब मृतिका का पति घर से बाहर था उसी दिन उससे मिलने मृतिका के घर गए व जमीन में हिस्सा मांगने लगे नही देने पर मां बेटी का गला घोटकर हत्या कर दिया। हत्या कर लाश ठिकाने लगाने वाले थे तभी फोन नही लगने पर मृतिका के परिजन उन्हें ढूढंते हुये घर पहुंच गए। घर का दरवाजा बंद था उसे तोड़कर अंदर घुस गए। परिजनों को देखकर स्टोररुम में रखा पलंग केे नीचे आनंद राय व दीपक कुमार सायतोड़े छुपे हुए थे। नेहा व अन्नया के बारे में पुछने पर अजय राय के साथ बाहर जाने की बात बताई। लेकिन मां -बेटी की लाश दिवान की कबर्ड में मिली। पुलिस ने कड़ायी से पुछताछ की तब उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

 
उन्होंने पुछताछ में बताया है कि तरुण राय की दोनों बहने आनंद राय व उसके भाई अजय राय से शादी हुआ है। तरुण धृत लहरे की बुआ के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर 16 से 17 एकड़ जमीन है। जिसका मुख्तियारनामा तरुण है। तरुण की पत्नी नेहा घर लेन देन सहित पूरा हिसाब देखती थी। डॉ.आनंन राय व अजय राय की पत्नियां उक्त संपत्ति में हिस्सा मांगती थी लेकिन मृतिका नेहा हिस्सा देने के पक्ष में नही थी। इसी बात को लेकर दोनों भाईयों ने हत्या का योजना बनाया व अपने दूर के भतीजे दीपक सायतोड़े को भी हत्या में शामिल किया।
 
 
आरोपियों ने मृतिका की हत्या वाले दिन तीनों ने पहले अपना अपना मोबाईल फोन घर में छोड़ कर गए व मृतिका से संपत्ति एवं पैसा की मांग करते हुये तीनों ने मिलकर उसे कीचन में गिरा दिया व उसका हाथ मुंह व गला दबाकर हत्या कर दिया। मृतिका की बेटी दूसरे कमरे में टीवी देख रही थी उसका भी  मुंह व गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों कही जिंदा न रह जाये इस लिये अजय राय ने दोबारा जुते के लेस से दोनों का गला घोटा दिया। अजय राय पूर्व में भी धारा 307 के प्रकरण में जेल जा चुका है। 

 

 आज से छत्तीसगढ़ पुलिस ने जारी किया अपना वॉट्सअप नंबर, लोग कर सकेंगे शिकायत

आज से छत्तीसगढ़ पुलिस ने जारी किया अपना वॉट्सअप नंबर, लोग कर सकेंगे शिकायत

रायपुर। आज से छत्तीसगढ़ पुलिस वॉट्सअप पर भी लोगों की शिकायत लेगी। पुलिस हेड क्वार्टर में इसके लिए समाधान सेल बनाया गया है। वॉट्सअप पर मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई इस सेल के लोग करेंगे। लोगों की शिकायतों पर पारदर्शी तरीके से काम हो सके, इस मकसद से डीजीपी डीएम अवस्थी ने समाधान कार्यक्रम की शुरूआत की है। वॉट्सअप पर शिकायत लेना इसी का एक हिस्सा है।

लोग अपनी शिकायतें वॉट्सअप नंबर 9479194900 पर मैसेज करेंगे। शिकायत भेजते ही उन्हें एक लिंक मिलेगी जिस पर क्लिक करके शिकायत दर्ज करा सकेंगे। लिंक पर क्लिक करते ही शिकायतकर्ता को अपना नाम, पता, मोबाईल नम्बर, थाने में दर्ज अपराध क्रमांक एवं शिकायत लिखनी होगी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय में मौजूद समाधान सेल इस पर एक्शन लेगी। इन शिकायतों की मॉनिटरिंग डीजीपी खुद करेंगे। शिकायतों का निराकरण होने पर पीड़ित के मोबाईल पर मैसेज भी भेजा जाएगा। जिलों में शिकायतों के निराकरण हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी जिम्मेवार होंगे।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि यह प्लेटफार्म सीधे एफआईआर दर्ज करवाने के लिए नहीं होगा। थानों में अगर एफआईआर नहीं लिखी जा रही, या एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों पर कार्यवाही नहीं होती है तो इसकी जानकारी लोग व्हाट्सएप पर दे सकेंगे। असामाजिक तत्व या गुंडा बदमाश लोगों को परेशान कर रहा है तो उसकी फोटो या वीडियो इस व्हाट्सएप नंबर पर लोग शेयर कर सकेंगे । इसके अलावा पुलिस के कर्मचारी अगर किसी प्रकार से कोई दुर्व्यवहार या कोई गड़बड़ी करते हैं तो उसकी जानकारी भी व्हाट्सएप नंबर के जरिए भेजी जा सकेगी।
 
 मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं: जानिए आखिर क्या है वो बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं: जानिए आखिर क्या है वो बड़ी घोषणाएं

दन्तेवाड़ा। मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित आमसभा में जिले वासियों को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने बारसूर को तहसील बनाने तथा फरसपाल, पालनार और बड़ेगुडरा को उपतहसील का दर्जा देने की घोषणा की। भूपेश बघेल ने इसके साथ ही दंतेवाड़ा जिले में 07 नए थाने और नक्सल पीडि़त परिवारों के लिए शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम से आवासीय कालोनी बनाने की घोषणा भी की है।

श्री बघेल ने ग्राम स्वरोजगार केन्द्र से बेरोजगारों को जोड़ने के लिए रिवाल्विंग फंड से 4 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी जिसमें से क्षेत्र के बेरोजगारों को दो साल ब्याज रहित ऋण दिया जाएगा। इसके साथ ही श्री बघेल ने ग्राम पंचायत मोफलनार में 50 सीटर बालक आश्रम छात्रावास, दन्तेवाड़ा में नगर में डंगनी नदी पर घाट निर्माण व उसके सौन्दर्यीकरण, नगर के विस्थापित व्यापारियों के लिए दुकान निर्माण, कुआकोण्डा नकुलनार में इंडोर स्टेडियम, बारसूर में मिनी स्टेडियम, किरन्दुल में बस स्टैण्ड का विस्तार, गीदम में शहीद महेन्द्र कर्मा पालिका बाजार, पुलिस लाईन में आवासीय सुविधा का विस्तार, धुरली से बासनपुर मार्ग पर 40 मीटर पुलिया निर्माण, नकुलनार महाराणा प्रताप चौक से जनपद कार्यालय कुआकोण्डा तक डिवाईडर और नालीयुक्त चौड़ी सड़क निर्माण, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण हेतु संग्रहालय का निर्माण और सर्व बस्तरिया समाज दन्तेवाड़ा के लिए पातररास में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।
 
छत्तीसगढ़ PSC का कारनामा: परीक्षा में शामिल नहीं हुए अभ्यर्थी का साक्षात्कार में आया नाम, एक अभ्यर्थी ने की शिकायत

छत्तीसगढ़ PSC का कारनामा: परीक्षा में शामिल नहीं हुए अभ्यर्थी का साक्षात्कार में आया नाम, एक अभ्यर्थी ने की शिकायत

रायपुर। पब्लिक सर्विस कमीशन (PSC) की ओर से ली गई सहायक प्राध्यापक की परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। परीक्षा में शामिल नहीं हुए अभ्यर्थी का साक्षात्कार में नाम आ गया है। इससे एक बार फिर लोक सेवा आयोग पर सवाल खड़े हो गए है।
इस पूरे मामले का खुलासा सहायक प्राध्यापक की हुई परीक्षा में शामिल हुए वीरेंद्र कुमार पटेल ने किया है। उसने आयोग से इस मामले में लिखित शिकायत कर इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।


वीरेंद्र ने अपने शिकायत में स्पष्ट लिखा है कि “ 5 नवंबर को वे सहायक प्राध्यापक परीक्षा में अमलीडीह स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में शामिल हुआ था। उस समय मेरे पीछे बैठा अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित था, बावजूद उसका चयन परीक्षा के बाद साक्षात्कार में हुआ है।
इसी बात को लेकर भाजपा नेता और पूर्व कलेक्टर ओ.पी. चौधरी ने भी गड़बड़ी कि आशंका जताते हुए ट्विट किया है साथ ही कठोर कार्यवाही करने कि मांग कि है .
 

अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे मुरा के पूर्व सरपंच संतोष वर्मा

अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे मुरा के पूर्व सरपंच संतोष वर्मा

अपनी मांगों को लेकर विगत 2 महीनों से धरने पर बैठे संतोष वर्मा जो मुरा के पूर्व सरपंच थे सभी मंत्रियों और विधायकों से भी मिल चुके है .
उनका कहना है पिन्डावन जलाशय मे विभाग द्बारा मछली पालन हेतु दिये गये समुह का नाम एवं सदस्यों का सूचि बोर्ड मे अंकित नहीं किए जाने से आशंका है कि विभाग द्बारा सही समूह को मछली पालन हेतु लीज नहीं दी गयी है जिससे वास्तविक मछुआरा समिति अपने अधिकार से वंचित हो रहे है इनकी जांच प्रमुखता से की जानी चाहिए.
साथ ही यदि मेरी मांगों पर जल्द ही जांच का आदेश नहीं दिया गया तो 05/02/2021से विधानसभा के पास सत्र समाप्ति तक मेरे द्वारा धरना दिया जाएगा. उनका कहना है न्याय दो या जेल दो
 

पदग्रहण करते ही नवपदस्थ डीईओ बंजारा को हुई हटाने की मांग, जानिये कौन कर रहा है ये मांग

पदग्रहण करते ही नवपदस्थ डीईओ बंजारा को हुई हटाने की मांग, जानिये कौन कर रहा है ये मांग

रायपुर। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने शानिवार को रायपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के सेवानिवृति होने के कारण आशोक नारायण बंजारा का जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर का प्रभार सौंपा। जिसको लेकर अब छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने आपत्ति दर्ज करायी है।एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी के पद उप संचालक (संवर्ग) के समकक्ष का पद है एवं उसी संवर्ग के अधिकारी को ही पदस्थ किये जाने का प्रावधान है। लेकिन संचालक ने सामान्य प्रशासन के स्थायी निर्देश 4 अगस्त 2011 को बाइपास करते हुए आशोक नारायण बंजारा, सहायक संचालक को 30 जनवरी को जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर का प्रभार सौंपा है।
श्री पॉल का कहना है कि प्रदेश में मूल संवर्ग (उप संचालक) के प्रथम श्रेणी अधिकारी के रहते हुए संचालक द्वारा द्वितीय श्रेणी अधिकारी को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार दिया जाना सामान्य प्रशासन विभाग के स्थायी निर्देश 4 अगस्त 2011 का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है।
पैरेंट्स एसोसियेशन की रविवार को राजधानी में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश से सैकड़ों पालक संचालक को पोस्ट कार्ड भेजकर आशोक नारायण बंजारा को हटाने की मांग करेंगा ।
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मॉडल देवगुड़ी गामावाड़ा की सराहना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मॉडल देवगुड़ी गामावाड़ा की सराहना

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्राकृतिक खूबसूरती के बीच दंतेवाड़ा जिले के गामावाडा गांव की देवगुड़ी पहुंचे। उन्होंने देवगुड़ी परिसर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णाेंद्धार कार्याें का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने देवगुड़ी परिसर के अवलोकन के दौरान वहां देवगुड़ी के आसपास के पत्थरों पर परंपरागत रूप से की गई रंग-बिरंगे चित्रकारी की सराहना की। उन्होंने यहाँ पर आंगा देव की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि बस्तर अंचल के ग्रामीणों की आस्था का बड़ा केंद्र देवगुडि़याँ हैं। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देवगुड़ी के अवलोकन के बाद समाज प्रमुखों देवगुड़ी के गायता, पुजारी व सेवकों के साथ सादगीपूर्वक जमीन में बैठकर भोजन किया। इस मौके पर गामावाड़ा के महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने जिला प्रशासन के द्वारा गांव की खुशहाली के सतरंगी सूत्र में एनीमिया मुक्त गांव, मलेरिया मुक्त गांव, सुपोषित गांव, गन्दगी मुक्त गांव, सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, शत-प्रतिशत् शिक्षित पंचायत, हर गांव की देवगुडि़यों का कायाकल्प आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रस्तुति दी। देवगुड़ी गामावाड़ा के समीप उपस्थित ग्रामीणों से वनोपज संग्रहण, धान खरीदी सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और उन्हें अन्य योजनाओं का भी लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो और सेल्फी भी ली। उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा जिले के 143 गाँव में 13 करोड़ 5 लाख की लागत से देवगुडि़यों का विकास किया जा रहा है।

गामावाडा देवगुडी परिसर में मुख्यमंत्री श्री बघेल और विशिष्ट अतिथियों ने सल्फी पौधे का रोपण किए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राजस्व व जिला प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंड़ावी, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन,विधायक श्रीमती देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम क्रेडा के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार,कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी श्री सुन्दरराज पी., कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राजधानी रायपुर में सड़क हादसे में दो की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर में सड़क हादसे में दो की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

रायपुर | सड़क हादसे में अलग-अलग क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार डीडीनगर निवासी मनोज सिंह ठाकुर 28 वर्ष ने 30 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 29 जनवरी को रात 10.45 बजे भारत पेट्रोलपंप के पास रिंग रोड नंबर 01 सरोना रायपुरा चौक के पास टाटीबंध की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने  सड़क पार करते समय प्रार्थी के मौसी के लड़के को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। इसके चलते युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
 
 
अस्पताल ले जाने पर मौसेरे भाई मोहन सिंह परिहार 20 वर्ष पिता प्रमोद सिंह परिहार निवासी आरडीए कालोनी सरोना डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। इसी तरह थाना धरसींवा रायपुर में श्रीमती सुवाती जांगड़े 30 वर्ष निवासी नवघटा सबराटोला सतनामीपारा थाना सहसपुर लोहारा जिला कवर्धा ने शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थिया 30 जनवरी को अपने जीजा कृष्णा बंजारे के साथ उसकी मोटरसाइकिल से कातलबोड से तिल्दा जाने निकले थे।
 
 
रात्रि करीब 08 बजे ग्राम सड्डू एनएच 30 के पास पहुंचे थे। तभी रोड के बीचों -बीच खड़ी ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेसी 0206 वाहन से मोटरसाइकिल टकरा गई। इसके चलते पीडि़ता के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी तथा उसका जीजा कृष्णा बंजारे की मौके पर ही मौत हो गई एवं बाईक क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेलर चालक ने वाहन को सड़क के बीचो-बीच बिना संकेत व इंडिकेटर के खड़ी कर दिया था इसके चलते अंधेरा होने से पीडि़ता का जीजा हादसे का शिकार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है। 
देश-विदेश में चमकेगा दंतेवाड़ा का गारमेंट ब्रांड डेनेक्स : सीएम भूपेश बघेल

देश-विदेश में चमकेगा दंतेवाड़ा का गारमेंट ब्रांड डेनेक्स : सीएम भूपेश बघेल

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के पहले दिन गीदम विकासखण्ड के ग्राम हारम पहुंचकर बिहान महिला समूहों द्वारा संचालित डेनेक्स नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्टरी का उदघाटन किया। श्री बघेल ने फैक्ट्री का अवलोकन किया, वहां काम कर रही महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत कर उनके कार्य के बारे में जानकारी ली, उनका उत्साहवर्धन तथा फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे वस्त्रों की गुणवत्ता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दंतेवाड़ा की नारी शक्ति द्वारा इस फैक्ट्री में तैयार गारमेंट ब्रांड ‘‘डेनेक्स‘‘ का नाम देश-विदेश में चमकेगा। उन्होंने फैक्ट्री में काम कर रही बालिकाओं को अर्शीवाद भी दिया |

उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा जिले में गरीबी, उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन की पहल पर स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण देकर इस गारमेंट फैक्ट्री शुरू की गई है। इस अत्याधुनिक फैक्ट्री में महिलाओं को नियमित रूप से रोजगार उपलब्ध कराने के मद्देनजर यहां के उत्पादों के बिक्री के लिए ट्राईफेड, सीआरपीएफ, एनएमडीसी के साथ एमओयू (अनुबंध) किया गया है। इस प्रोजेक्ट हेतु 1.92 करोड़ रू. की टेक्सटाईल यूनिट 5 एकड़ की भूमि पर लगाई गई है।

 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि डेनेक्स में धुर नक्सल क्षेत्र दंतेवाड़ा में बहनों को फैक्ट्री में कुशलता के साथ वस्त्र तैयार करते देख आज सुखद आश्चर्य हो रहा है। दन्तेवाड़ा में जहाँ लगातार नक्सली घटनाएं होती थी और सिवाय खदान के रोजगार का कोई साधन नहीं होता था, वही आज हमारी बहनें प्रशिक्षण लेकर उच्च गुणवत्ता के जैकेट, शर्ट, कुर्ता  सहित विभिन्न प्रकार के रेडीमेड गारमेंट बना रहीं हैं। हमारी बहनों के परिश्रम से जल्द ही दंतेवाड़ा की तस्वीर बदलेगी। धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इतनी बड़ी फैक्ट्री संचालित की जा रही है, जितनी बड़ी फैक्ट्री राजधानी रायपुर में भी नहीं। आप सभी ने रोजगार के नए अवसर सृजित किये और यह बताया कि हमारी बहनें चाहे तो क्या नहीं कर सकती। नई शुरुआत की यह पहली जीत है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और जिले की पहचान भी बनेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस फैक्ट्री के शुभारम्भ पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

बिहान की महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गारमेंट फैक्ट्री में कोसे से निर्मित जैकेट और टी-शर्ट भेंट किए। मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों ने मेरे लिए जैकेट भी बनाया है यह देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। जब आपके द्वारा निर्मित ये उत्पाद देश और विदेश में जाएंगे तो आपके मेहनत की प्रशंसा होगी साथ ही आपके जिले का प्रचार भी होगा।

इस अवसर पर फैक्टरी की प्रशिक्षक श्रीमती रेनू एक्का ने बताया कि नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री के नाम से जिले में वस्त्र उद्योग की पहली यूनिट जिले के गीदम विकासखंड के हारम ग्राम पंचायत में खोली जा रही है,जहां दो पाली में 300 परिवारों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसमें उन्हें शुरुआत में 45 दिन का प्रशिक्षण देकर कैंची पकड़ना, कटाई, सिलाई, फिनिशिंग, इस्त्री करना, पैकेजिंग जैसी बेसिक चीजें सिखाई जा रही है। जिससे प्रत्येक हितग्राही वस्त्र उद्योग की सभी बारीकियों में पारंगत हो सकें। फैक्ट्री में तमाम आधुनिक तकनीकों से काम किया जाएगा। इस भव्य फैक्ट्री में यहां कार्यरत लोगों के लिए प्रशिक्षण रूम, किचन, डाइनिंग रूम, रेस्ट रूम, प्राथमिक उपचार केन्द्र, बच्चों के खेलने के लिए रूम, गार्डन, शौचालय तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। भविष्य में हारम यूनिट के अतिरिक्त दंतेवाड़ा, बारसूर और बचेली में भी यूनिट स्थापित की जाएंगी। जिससे जिले के एक हजार परिवार को रोजगार मिलेगा। जो दंतेवाड़ा जिले में गरीबी उन्मूलन के लिए नींव का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और बीजापुर विधायक श्री विक्रम शाह मण्डवी, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप, संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक श्री रेखचन्द जैन, विधायक कोंडागाँव श्री मोहन मरकाम, विधायक श्रीमती देवती कर्मा, जिला पंचायत दंतेवाड़ा अध्यक्ष तूलिका कर्मा, नक्सल ऑपरेशन प्रमुख एडीजी अशोक जुनेजा, कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


 

 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 8 लाख का माल सहित ट्रक चोरी, 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 8 लाख का माल सहित ट्रक चोरी, 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर | प्रार्थी मिथुन कुमार अमेरिया ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कबीरनगर रायपुर का रहने वाला है तथा ट्रक क्रमांक सी जी/04/जे ई/0546 का वाहन स्वामी है। प्रार्थी के ट्रक चालक का नाम धर्मेन्द्र कुमार जांगड़े है। दिनांक 28.01.2021 को प्रार्थी के वाहन चालक ने एस. प्यारेलाल इस्पात उरला से किराये पर एम.एस. ब्लेड लोहा 20.130 एम.टी. कीमती 8,00,000 रूपये का एम.एस. ब्लेड लोहा को भरकर अपने पार्किंग में खडा किया था। दिनांक 29.01.2021 को सुबह 10.00 बजे स्कान इस्पात कंपनी गुमा में खाली करने के लिये ले गया था।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में केस्ट्रॉल ऑयल के विभिन्न ब्रांड का रैपर लगाकर बाजार में बेचा जा रहा था नकली ऑयल

कंपनी में माल खाली नहीं होने के कारण चालक ने स्कान इस्पात कंपनी के सामने ट्रक को खड़ी किया था, और रात्रि होने से ट्रक को लाॅक करके अपने घर रावाभांठा सोने चला गया था। दिनांक 30.01.2021 को सुबह स्कान इस्पात कंपनी आकर देखा तो ट्रक नहीं था। तब चालक ने प्रार्थी को फोन से सूचना दिया तो प्रार्थी स्कान कंपनी आकर चालक के साथ आसपास में तलाश किया पर ट्रक नहीं मिला।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : प्रदेश के इस जिले में मोहल्ला क्लास के 20 स्कूली बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव

कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी ट्रक क्रमांक सी जी/04/जे ई/0546 एवं ट्रक में भरे एम.एस. ब्लेड लोहा 20.130 एम.टी. जुमला कीमती 17,00,000/- रूपये को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 31/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: सीमेन्ट कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, अपराध दर्ज

ट्रक वाहन एवं उसमें भरे एम.एस. ब्लेड लोहा चोरी के प्रकरण को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता पूर्वक लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला सुश्री पारूल अग्रवाल, प्रभारी सायबर सेल श्री रमाकांत साहू एवं थाना प्रभारी उरला श्री अमित तिवारी को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना उरला की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
 
 
टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जाकर प्रार्थी एवं प्रार्थी के चालक सहित स्काॅन इस्पात कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों एवं आसपास के लोगों से घटना के संबंध विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों के अवलोकन पश्चात् टीम द्वारा अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली। जिस पर टीम द्वारा खुर्सीपार जिला दुर्ग निवासी आरोपी जितेन्द्र सिंह बाजूला को पकड़कर चोरी के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य दो साथी रंजन प्रसाद एवं रोहित सोनकर के साथ मिलकर ट्रक एवं उसमें भरे एम.एस. ब्लेड लोहा को चोरी करना तथा ट्रक एवं उसमें भरे एम.एस. ब्लेड लोहा को छिपाकर खुर्सीपार में रखना बताया गया।
 
 
टीम द्वारा घटना में शामिल आरोपी रंजन प्रसाद एवं रोहित सोनकर को भी पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की ट्रक क्रमांक सी जी/04/जे ई/0546 एवं ट्रक में भरे एम.एस. ब्लेड लोहा 20.130 एम.टी. जुमला कीमती 17,00,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी जितेन्द्र सिंह बालूजा द्वारा थाना धरसींवा क्षेत्र के सिलतरा शराब दुकान के सामने से टी.व्ही.एस. स्टार मोटर सायकल क्रमांक  सी जी/04/एम ई/4989 को चोरी करना तथा मोटर सायकल में फर्जी नंबर लगाकर उपयोग करना बताया गया। उक्त मोटर सायकल चोरी होने पर थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 50/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। जिस पर आरोपी जितेन्द्र सिंह बाजूला के कब्जे से चोरी की टी.व्ही.एस. स्टार मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एम ई/4989 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।   
 
गिरफ्तार आरोपी
01. जितेंद्र सिंह बाजूला पिता सतविंदर सिंह उम्र 31 साल निवासी खुर्सीपार गेट के एल सी थाना 
खुर्सीपार जिला दुर्ग।
02. रंजन प्रसाद पिता बिन देरी प्रसाद उम्र 30 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास खुर्सीपार थाना
खुर्सीपार जिला दुर्ग।
03. रोहित सोनकर पिता अशोक कुमार सोनकर उम्र 22 साल निवासी खुर्सीपार तेल का नाला के पास थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग।

  आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में उपनिरीक्षक तापेश्वर नेताम थाना उरला, सायबर सेल से प्र.आर. राधाकांत पाण्डेय, आर. अभिषेक सिंह, रवि तिवारी एवं उमेश पटेल थाना उरला का विशेष योगदान रहा।
बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में केस्ट्रॉल ऑयल के विभिन्न ब्रांड का रैपर लगाकर बाजार में बेचा जा रहा था नकली ऑयल

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में केस्ट्रॉल ऑयल के विभिन्न ब्रांड का रैपर लगाकर बाजार में बेचा जा रहा था नकली ऑयल

रायपुर | छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले अंतर्गत खमतराई औद्यौगिक क्षेत्र में नकली ऑयल को ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगाकर बेचने की शिकायत पर खमराई थानाक्षेत्र में अलग-अलग तीन गोदामों में छापा मारकर 70 ड्रम नकली ऑयल एवं रिफलिंग मशीन, प्रिंटर एवं अन्य सामान जब्त की गई है। 

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : प्रदेश के इस जिले में मोहल्ला क्लास के 20 स्कूली बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव

मिली जानकारी के अनुसार 12 एन साकेतनगर बगहाबाबा रोड गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी दिलीप कुमार 42 वर्ष ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी ब्रांड एडी एण्ड रिस्क मैनेजमेंट कंपनी में बतौर सीनियर इनवेस्टीगेशन के पद पर कार्यरत है। केस्ट्राल लिमिटेड कंपनी में ब्रांड एडी को उसकी नकली बिक्री कर रहे उत्पादों को रोकने के लिये मार्केट में सर्वे करने पर पता चला कि केस्ट्रॉल लिमिटेड कंपनी विभिन्न प्रकार के इंजन आयल का जानीमानी कंपनी है। जो ब्रांड केस्ट्राल के नाम से अपनी उत्पादों का निर्माण व विपणन करती है।
 
 
केस्ट्राल कंपनी के नाम से नकली आयल तैयार कर ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगाकर बाजार में बेचने की सूचना पर 30 जनवरी को दुर्गा नगर भनपुरी में पुलिस टीम ने प्रियांशु जैन व मैनेजर संतोष यदु के फैक्ट्री में रेड की कार्रवाही करने पर 5 ड्रमों में डुप्लीकेट इंजन ऑयल भरा हुआ मिला। प्रत्येक ड्रम में 2 सौ लीटर भरा हुआ मिला। कीमत 60 हजार रुपये एवं 2 रिफलिंग मशीन, 2 आयल पंप, 1 गेज, पावर एक्टीव रैपर लगा हुआ खाली डिब्बा 500 नग, बिना रैपर के 600 नग खाली डिब्बा, रैपर एक्टीव का 1000 नग, सीटीएक्स का 15 सौ नग, होण्डा को 1000 नग, टीव्हीएस का 1000नग, बोस का 1000 नग, गोल्फ का 500 नग, खाली डिब्बा बिना रैपर के 600 नग, रैपर पावर एक्टीव व अन्य कंपनियों मिला। कुल 1 लाख 60 हजार रुपये का माल मिला।
 
 
इसी तरह नकली केस्ट्राल इंजन ऑयल बेचने की शिकायत पर राकेश पिंजवानी की फ्रैक्ट्री में रेड के दौरान दुर्गानगर भनपुरी में जांच करने पर 15 ड्रमों में डुप्लीकेट इंजन आयल भरा हुआ प्रत्येक ड्रम 200 लीटर आयल भरा हुआ कीमती 1,80,000 रूपये 02 रिफि लिंग मशीन, 01 पैकिंग मशीन, 01 आयल पंप, 01 गेज, कैपीटल एक्टीव आयल का भरा डिब्बा 900एमएल का 800 नग कीमती 2,40,000 रूपये, स्टीकर कैपीटल एक्टीव 1500 नग, हीरो 1000 नग, एक्टीव जीओएक्स 1000 नग, टीव्हीएस 1000 नग, कैपीटल जीपीएक्स 2000 नग, खाली डिब्बा 1500 नग, कैप 1000 नग जुमला कीमती 4,20,000 रूपये का माल बरामद हुआ जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर जप्त कर सीज कर दिया है। तथा बग्गा मशीनरी के पीछे भनपुरी में केस्ट्राल कंपनी के नाम से नकली ऑयल बेचने की सूचना पर पुलिस टीम ने गोदाम में रेड की कार्रवाही कर  50 ड्रमों में डुप्लीकेट इंजन आयल भरा हुआ प्रत्येक ड्रम 200 लीटर आयल भरा हुआ कीमत 6 लाख रूपये 02 रिफि लिंग मशीन, 02 पैकिंग मशीन, एक स्क्रीन प्रिटिग मशीन, दो आयल पंप, 02 गेज, हिरो 4 टी आयल का खाली डिब्बा 1200 नग, केस्ट्राल आयल का खाली डिब्बा 900 नग, सर्वो आयल का खाली डिब्बा 600 नग, जीटीएक्स एक्ट्रा आयल का खाली डिब्बा 300 नग, रैपर हिरो 4टी का 2000 नग, केस्ट्राल आयल का 700 नग, सर्वो आयल का 500 नग, जीटीएक्स एक्ट्रा आयल का 1000 नग, पाउच मीन्युस लिखा हुआ 25 का 10 रोल, 40द्वद्य का 10 रोल, प्रेस 02 नग लोकल स्टीकर लगा हुआ 500 नग, एचईई न्यु एचईइ गोल्ड 300 नग, 200 नग, रोलर 250 नग, बजाज 250 नग, बार कोड 1500 नग, कैपसील 2000 नग, 200 बाटल भरी हुई डुप्लीकेट केस्ट्राल एक्टीव 4टी आयल 900 एमएल का कीमत  60  हजार रूपये कुल 6,60,000 रूपये का माल बरामद हुआ।
 
 
घटना की शिकायत पर पुलिस ने खमतराई क्षेत्र में अलग-अलग गोदाम में रेड की कार्रवाही कर 70 ड्रम नकली ऑयल कीमत 12 लाख 40 हजार रुपये एवं केस्ट्रॉल कंपनी के विभिन्न ब्रांड के रैपर व खाली डिब्बा सहित रिफिलिंग मशीन व पैंकिग मशीन के अलावा स्क्रीन प्रिटिंग मशीन जब्त कर गोदाम मालिक के खिलाफ कापी राईट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों द्वारा ब्रांडेड कंपनी का रेपर लगाकर नकली आयल तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। 
 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : प्रदेश के इस जिले में मोहल्ला क्लास के 20 स्कूली बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : प्रदेश के इस जिले में मोहल्ला क्लास के 20 स्कूली बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव

कोंडागांव | जिले के बड़ेराजपुर में संचालित मोहल्ला क्लास में अध्ययनरत 20 स्कूली बच्चों में कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई है, संक्रमित बच्चो का उपचार जारी है। इसकी सूचना मिलते ही आला अधिकारी बडेराजपुर पहुंचकर मोर्चा संभालते दिखे।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: बंद कमरे में दिवान के अंदर मिला मां-बेटी का शव, मचा हड़कंप

बडेराजपुर को कंटेंटमेंट जोन घोषित कर बच्चों के परिवार सहित सभी के कोरोना जांच किया जा रहा है। गौरतलब है कि 03 माह पहले भी यहां एक साथ 33 लोगो की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी थी। 

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सरकारी हॉस्टल में एक साथ 22 बच्चे पाए गए कोरोना संक्रमित, मची खलबली

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला क्लास में अध्ययनरत 20 स्कूली बच्चों में कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद बडेराजपुर के आदिवासी छत्रवास में सभी संक्रमित बच्चों को आइसोलेट किया गया है।
 
 
प्रशासनिक स्तर पर इसकी जानकारी मिलने के बाद मचे हड़कंप से आला अधिकारियों में एसडीएम डीडी मंडावी, सीईओ अशोक ठाकुर, तहसीलदार आशुतोष शर्मा एवं स्वाथ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी लगातार पहुंच रहे हैं।
 
 
मोहल्ला क्लास के शिक्षक शालीग्राम नेताम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मोहल्ला क्लास में अध्ययनरत एक बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सभी बच्चों का कोरोना टेस्ट करवाया गया जिसके बाद कुल 20 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिले सभी बच्चों को बड़ेराजपुर के आदिवासी छत्रवास में आईसोलेट कर दिया गया है।
 
 केंद्र सरकार जीएसटी की राशि नहीं दे रही, इसलिए हमें कर्ज़ लेने का दे रही सुझाव: भूपेश बघेल

केंद्र सरकार जीएसटी की राशि नहीं दे रही, इसलिए हमें कर्ज़ लेने का दे रही सुझाव: भूपेश बघेल

रायपुर। राज्य द्वारा कर्ज़ लेने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि केंद्र सरकार जीएसटी की राशि नहीं दे रही है। इसलिए हमें कर्ज़ लेने सुझाव दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह इस संबंध में केंद्र सरकार को सुझाव दें, रमन सिंह दोमुंही बात न करें। 

किसान आंदोलन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लाल किले की घटना ने देश को शर्मसार किया है, लेकिन यह घटना कैसे हुई, पुलिस कहां थी, दिल्ली में पुलिस केंद्र सरकार की है। किसान आंदोलन को बदनाम करने ये षड्यंत्र हुआ है। मोदी-शाह के साथ फोटो खिंचाने वाले दीप सिद्धू कहां हैं।

 
 प्रदेश में धान खरीदी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ में कृषि अब हो गया है लाभ का धंधा

प्रदेश में धान खरीदी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ में कृषि अब हो गया है लाभ का धंधा

रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि धान की 20 सालों में रिकॉर्ड तोड़ खरीदी इस साल हुई है। छत्तीसगढ़ में कृषि अब लाभ का धंधा हो गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माने तो छत्तीसगढ़ के किसान प्रदेश सरकार की नीतियों से काफी खुश है। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार भी हमारी नीति अपनाएं। कांग्रेस सरकार में किसानों की संख्या डेढ़ गुनी हो गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लागू की गई किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था के कारण खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में कुल पंजीकृत किसानों में से रिकॉर्ड 95.38 प्रतिशत किसानों ने धान बेचा। धान बेचने वाले किसानों की संख्या इस साल सबसे अधिक है। इस वर्ष पंजीकृत 21 लाख 52 हजार 475 किसानों में से 20 लाख 53 हजार 483 किसानों ने अपना धान बेचा है।
 बड़ी खबर रायपुर: सीमेन्ट कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, अपराध दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: सीमेन्ट कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, अपराध दर्ज

रायपुर। सीमेन्ट कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की ऑनलाईन ठगी करने कर लेने की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार महादेवघाट रायपुरा साई मंदिर के पीछे डीडीनगर वर्तमान निवास दोंदेकला धरसंीवा निवासी अनील कुमार वर्मा 53 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी पूर्व में सीमेन्ट कंपनी में काम कर चुका है। पूर्व में भी नौकरी के लिये ऑनलाईन रिजुम अप्लाई कर चुका है। दिनांक 16 अक्टूबर 2019 को मोबाईल नंबर 9990795994 एवं मोबाईल नंबर 9205650173 के धारक ने प्रार्थी के मोबाईल नंबर पर कॉल करके अपना नाम आशुतोष एवं अफसर खाना बताया। स्वयं को होप विजन संस्था में एचआर मैनेजर पद पर एवं कर्मचारी होना बताया| उक्त कंपनी में नौकरी के लिये पद खाली है आप किस कंपनी में काम करना चाहते है कहने पर पीडि़त ने नुवको विस्टा कंपनी में काम करने की इच्छा जाहिर की जिसके बाद आरोपी ने सीनियर पर्चेस पद पर नौकरी दिलाने की बात कहकर सर्विस इटरव्यु तैयारी के नाम पर 3999 रुपये जमा करने बोला। जिसके बाद पीडि़त के मेल आईडी में होप विजन के नाम से एकाउन्ट नंबर एवं आईएफसी कोड लेकर उक्त कंपनी में नौकरी के ईमेल भेजकर फोन से इंटरव्यु लेकर नौकरी के लिये सलेक्ट होने की जानकारी दिया। एवं दस्तावेज के जांच हेतु 11320 रुपये व 02 नवंबर 2019 को 10 हजार रुपये 04 नवंबर को 1320 रुपये ऑनलाईन जमा करने बोला गया। 25 नवंबर 2019 को 40320रुपये होप विजन में जमा कराया। इसके बाद 6 नवंबर 2019 चयन होने एवं इंटरव्यु की जानकारी देकर 2 लाख 40320 रुपये जमा करने कहा गया। इस तरह से अलग-अलग कर कई बार में पीडि़त से 8 लाख 1640 रुपये जमा कराने के बाद फोन उठाना बंद कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात मोबाईल फोन धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।