रायपुर | गुजरात विधानसभा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र भाई त्रिवेदी से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत शासन के सदस्य श्री मितुल कोठारी जी ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र में हो रहे विकास की विस्तृत चर्चा की साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं का राज्य के कृषको को किस प्रकार लाभ हो रहा है अवगत कराया। माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय ने प्रदेश में हो रही ड्रैगन फ्रूट की खेती के संबंध मे विस्तृत जानकारी ली एवं श्री मितुल कोठारी जी को गुजरात आने न्योता दिया ।
रायपुर | राजधानी रायपुर से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आ रही है । खबर है कि राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है साथ ही युवक ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी है | मामले की जानकारी देते हुए राजेंद्र नगर थाना प्रभारी विशाल कुजूर ने बताया कि आरोपी 22 वर्षीय सेमरन मसीह ने अमलीडीह निवासी 14 वर्षीय नाबालिग का बलात्कार कर किसी को भी इस घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने कई दफा नाबालिक को डरा-धमका कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल नाबालिक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित पास्को एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर युवक को गिरफ़्तार कर लिया गया है जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
रायपुर | राजधानी पुलिस ने 108 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल आमानाका पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आमानाका पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बीती शाम चंदनडीह नंदन वन मार्ग के पास क्रेटा कार क्रमांक सीजी 04 एनएल 6526 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के कार की डिक्की के अंदर 108 बॉटल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के? खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कोरबा | नगर निगम क्षेत्र में सरकारी संपत्ति पर लोगों की नजर गड़ी हुई है। वे लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए हैंडपंप को भी हड़पने से पीछे नहीं हट रहे हैं। नगर निगम ने शनिवार को इमलीडुग्गू क्षेत्र में अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान को एक्सीवेेटर से तोड़ दिया।
रायपुर | राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में चलती बोलेरो गाड़ी में अचानक आग धधकने के कारण कार सवार 4 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि बोलेरो पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। बोलेरो में अचानक आग धधकने से रोड पर हड़कंप मच गया। जब तक दमकल की मदद मिलती बोलेरो जलकर खाक हो गई।
रायपुर | राजधानी रायपुर से कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ले कर एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मदिरा विक्रय दुकानों और मांसाहार की दुकानों को कल 30 अगस्त को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर | छत्तीसगढ़ की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए सर्वेक्षण का काम पूरे प्रदेश में 01 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए चिप्स ने ‘सीजीक्यूडीसी‘ (CGQDC) नाम से मोबाईल एप तैयार किया है, जिसे प्ले स्टोर से इंस्टाल किया जा है।
छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के सचिव बीसी साहू ने बताया कि मोबाइल एप को इंस्टाल करने के बाद एप में आवेदक को पंजीयन करना होगा। पंजीयन हेतु एप में लॉगिन के लिए चार विकल्प दिये गये हैं। आधार कार्ड से लॉगिन, राशन कार्ड के नंबर के आधार पर लॉगिन राशन कार्ड के मुखिया के मोबाइल नम्बर के आधार पर लॉगिन अथवा उपरोक्त में से कोई भी प्रमाण नहीं होने की दशा में आवेदक स्वयं के मोबाईल के आधार पर लॉगिन कर सकते हैं।

लॉगिन उपरांत एप में एक प्रपत्र में आवेदक से संबंधित जानकारी जिसमें नाम, पिता अथवा पति का नाम, वार्षिक आय, परिवार के सदस्यों की संख्या, वार्ड अथवा ग्राम पंचायत, जनपद, जिला आदि की जानकारी भरकर अपलोड करना होगा। आवेदक के द्वारा अपलोड की गई जानकारी संबंधित आवेदक के ग्राम पंचायत, नगर पंचायत अथवा नगरीय निकाय के वार्ड के लिए नियुक्त किए गए सुपरवाईजर के पास स्वतः फारवर्ड हो जाएगी। आवेदक के क्षेत्र में अधिकृत सुपरवाईजर के पास जैसे ही आवेदक की जानकारी प्राप्त होगी, वह उसका सत्यापन करेगा, तत्पश्चात् डाटा सर्वर में सुरक्षित रहेगा। यह डाटा राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना में सहायक होगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना के लिए छत्तीसगढ़ क्वांटीफायबल डाटा आयोग का गठन किया गया है। जिसका कार्यालय राजधानी रायपुर के पीडब्ल्यूडी चौक, सागौन बंगला परिसर कटोरा तालाब में प्रारंभ हो चुका है।
रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि रायपुर स्थित एयरपोर्ट के पास एक तेज रफ़्तार कार जबरदस्त दुर्घटना की शिकार हो गई है | जानकारी के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में 2 छात्रों की मौत हो गई है तथा 1 छात्र गंभीर रूप से घायल है |

मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के पास सूनी सड़क पर देर रात 12:30 बजे 120-140 की रफ़्तार से स्वीफ्ट कार वाहन क्र. CG 04 KB 8777 चालक ग़ौरव सिंह ने गाड़ी मोड़ी और गाड़ी सड़क पर बैठे मवेशी से जा टकराई, मवेशी से टक्कर के बाद स्वीफ्ट कार हवा में क़रीब सौ मीटर रही और डिवाइडर और बिजली पोल से इस कदर टकराई कि, पोल और डिवाइडर कार में फँस गए। मौक़े पर ही दो युवाओं की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार इस हादसे में कार चला रहे उमरिया निवासी गौरव सिंह और सूरजपुर के कटंगी निवासी हर्ष जायसवाल की मौक़े पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल नागेश्वर साहू को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद कार में पोल और डिवाइडर इस कदर उलझे थे कि कार फँस गई थी और उसके भीतर दोनों युवाओं के शव के साथ घायल फँस गया था। गैस कटर मशीन और क्रेन की व्यवस्था कर गाड़ी को काटा गया और तब दोनों शव और घायल को निकाला जा सका।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रतिवर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 52 है। आज तक रायपुर में 157866 मरीजो की पहचान हुई है और 154675 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 19 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जशपुर से सर्वाधिक 5 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 54 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 510 है | आज प्रदेश में 21878 टेस्ट हुए है |
रायपुर. राजधानी रायपुर में जारी कोरोना वायरस तीसरी लहर को देखते हुए कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
इसे के मद्देनजर रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने कृष्ण जन्माष्टमी के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दिया है। जारी गाइडलाइन के मुताबिक लोगों को त्यौहार मनाने के साथ-साथ खुद की सुरक्षा के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करना भी अनिवार्य है।
सूरजपुर: अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कायर्वाही को लेकर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर लगातार कायर्वाही जारी है। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर थाना चंदौरा की पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात में परमेश्वरपुर के एक घर के बाहर लगे बल्व की रौशनी में जुआ खेलते 7 लोगों हरिहरपुर थाना चंदौरा निवासी रविशंकर साडिल्य, रनसाय चेरवा, परमेश्वरपुर निवासी सोनसाय देवांगन, सुखलाल देवांगन, मटिगड़ा निवासी संतोष पैकरा, अशोक पैंकरा व भैंसामुण्डा थाना प्रतापपुर निवासी एजाज मोहम्मद को रंगे हाथों पकड़ा।
पुलिस ने जुआ फड़ से 10,290 रुपए, 03 नग मोबाईल व 02 मोटर सायकल जप्त कर इन जुआड़ियों के विरूद्व धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कायर्वाही किया है। इस कायर्वाही में थाना प्रभारी चंदौरा बाजीलाल सिंह, एएसआई रामसिंह, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे, आरक्षक अखिलेश दुबे, मनमोहन विश्वकर्मा, महेन्द्र सिंह व रूपम साय सक्रिय थे।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, दो बहनों की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है। दोनों बहनों की हत्या जमीन के बंटवारे के विवाद में की गई। महिला के ही सगे भाई ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर उन्हें मार डाला। इसके लिए तीनों खेत में ही बैठकर इंतजार करते रहे। दोनों बहनों को अकेला देख भाई और भाभी ने छोटी बहन का मुंह कीचड़ में दबा दिया। उसी तरह उनके बेटे ने भी अपनी बड़ी बुआ को मार डाला।
नवागढ़ के तेंदुआ गांव निवासी संतोषी बाई कश्यप (45) और आपी बाई (40) सगी बहने थीं। दोनों के शव शुक्रवार को सेमरा गांव के दादर स्थित खेत में मिले थे। आशंका थी कि दोनों का मुंह खेत में भरे कीचड़ में दबाकर मारा गया है। संपत्ति विवाद में महिलाओं के भाई का नाम संदेही के तौर पर सामने आया। आपी बाई के बेटे सनंदन कश्यप ने पुलिस को बताया था कि वह गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे खेत में गया तो मां और बड़ी मां काम कर रहे थे।
भांजे के जाने का इंतजार करते रहे बगल के खेत में काम कर रहे भाई-भाभी
यह बात भी सामने आई कि वहीं पास के खेत में सनंदन के मामा सेमरा निवासी विनोद कश्यप, उसकी पत्नी फगनीबाई और ममेरा भाई हेमंत भी काम कर रहे थे। इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर तीनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों बहन करीब 15 साल बाद पैतृक 2 एकड़ जमीन में हिस्सा मांग रही थीं। इसी के चलते विवाद था। बहनों को रास्ते से हटाने के लिए साजिश की और भांजे के जाने के बाद दोनों को मार दिया।
दोनों बहनों को एक साथ मारा, इसलिए हल्ला भी नहीं हुआ
SDOP दिनेश्वरी नंद ने बताया कि दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच ही दोनों बहनों की हत्या कर दी गई थी। विनोद और उसकी पत्नी फगनी बाई ने छोटी बहन आपी बाई को पीछे से पकड़ कर खेत में गिरा दिया। वह थोड़ी मजबूत थी इसलिए उसने अपने बचाव की कोशिश भी की। इस दौरान उसके कान की बाली टूट गई, लेकिन दोनों ने उसे खेत के कीचड़ व पानी में दबा दिया। वहीं उसी समय हेमंत ने अपनी बड़ी बुआ संतोषी बाई की उसी तरीके से हत्या की।
परिजन अगले दिन तलाश करते हुए पहुंचे तो हत्या का पता चला
नवागढ़ के तेंदुआ गांव निवासी संतोषी बाई कश्यप (45) और आपी बाई (40) दोनों रोज की तरह गुरुवार को भी सेमरा गांव के दादर स्थित खेत में काम करने के लिए गई थीं। इसके बाद नहीं लौटीं। इसके बाद से ही परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। अगले दिन सुबह जब वे खेत में देखने गए तो वहां दोनों बहनों के थोड़ी दूरी पर शव पड़े हुए थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
बच्चा नहीं होने पर पत्नी की 5 साल छोटी बहन से भी की शादी
दोनों ही बहनों की शादी राधेश्याम कश्यप से हुई थी। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन संतोषी बाई से कोई संतान नहीं होने के चलते राधेश्याम ने 5 साल छोटी बहन आपी बाई से भी शादी कर ली थी। अभी तक कि जांच में पता चला है कि दोनों बहनों के मायके में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उस संपत्ति में दोनों बहने भी हिस्सेदारी मांग रही थीं। इसी विवाद के चलते दोनों महिलाओं के भाइयों पर हत्या का संदेह है।
बिलासपुर/रायपुर: भारतीय रेलवे द्वारा रेल यात्रियों को आरक्षित बर्थ/ सीट के साथ आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई प्रकार की सुविधाएँ दी गई है। बिना रेलवे स्टेशन गए अपने आसपास ही कंप्यूटर एवं मोबाइल के माध्यम से यात्रा टिकट बूक करने के लिए ई-टिकट की सुविधा भी इन्ही में से एक है। इस सुविधा का लाभ भी रेल यात्रियों को मिल रहा है एवं इसे कम समय में काफी लोकप्रियता भी हासिल हुआ है। विगत कुछ समय से कुछ जगहो पर ई-टिकट की सुविधा में टिकट दलालो के द्वारा नियम विरुद्ध टिकटो की बूकिंग तथा कालाबाजारी की खबरे भी मिलती रही है। समय-समय पर रेलवे के वाणिज्य तथा रेलवे सुरक्षा बल विभाग के द्वारा छापेमारी कर इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों पर कार्रवाई भी की जाती रही है।
इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अलग-अलग जगहो से काफी मात्रा में ई-टिकटों की नियम विरुद्ध बूकिंग तथा कालाबाजारी की शिकायतों पर सज्ञान लेते हुए दिनांक 26 एवं 27 अगस्त, 2021 को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री अमिय नंदन सिन्हा के निर्देश पर तीनों मंडलों मे एक साथ अवैध टिकट दलालों के विरूध्द सघन अभियान चलाकर उचित कानूनी कार्यवाही की गई।
टिकट दलाल अपने व्यक्तिगत आई.डी. का दुरूपयोग करते हुए आई.आर.सी.टी.सी. के पोर्टल पर टिकट बनाकर अतिरिक्त लाभ लेकर तत्काल प्रिमियम एवं अन्य रिजर्वेशन टिकट बेचते है, जो कि धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत् दंडनीय अपराध है । इन पर लगाम लगाने के लिए पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मे अलग - अलग शहरों में एक साथ छापेमारी की गई । इस अभियान में 30 प्रकरण पंजीबध्द कर 32 अवैध टिकट दलालों को गिरफतार किया गया तथा लगभग 6,50000/- रू. मूल्य के टिकटों की जप्ती की गई।
छापेमारी के लिए बनाई गई टीम - 30 (बिलासपुर-11, रायपुर-06 एवं नागपुर-13)
छापेमारी का स्थान (छत्तीसगढ़ - रायगढ़, चांपा, कोरबा, बिलासपुर, पेन्ड्रारोड, अंबिकापुर, रायपुर , भिलाई एवं दुर्ग)
(मध्यप्रदेश - अनुपपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, नैनपुर) ( महाराष्ट :- भंडारारोड, तुमसर रोड, ईतवारी, नागपुर)
कुल मामले दर्ज किये गये - 30 (बिलासपुर-11, रायपुर- 06 एवं नागपुर-13)
गिरफ्तार टिकट दलालों की संख्या - 32 (बिलासपुर-13,रायपुर- 06 एवं नागपुर-13)
जप्त टिकटों का मूल्य – (भविष्य यात्रा टिकट- रू. 22,801.00) (पूर्व यात्रा टिकट- रू. 6,22,437.27) (कुल कीमत - रू. 6,45,238.27)
जप्त सामान - कम्प्यूटर, मोबाईल, लेपटाप
यात्रा किये गये कुल टिकटों का मूल्य - 6,22,437.27 रूपये
लाईव टिकट का मूल्य - 22,801.00 रूपये
छत्तीसगढ़ में बिलासपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, बिलासपुर के बहतराई डबरी पारा क्षेत्र स्थित तालाब से शुक्रवार देर रात 5 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। शाम को बच्ची खेलने के लिए अपने घर से निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। बच्ची के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची तालाब तक कैसे पहुंची इसकी जांच पुलिस कर रही है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, डबरीपारा के रहने वाली इलू निर्मलकर (5) अपनी दो छोटी बहनों के साथ शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर खेलने के बाद दोनों छोटी बहनें तो घर वापस आ गईं, लेकिन इलू नहीं लौटी। जिसके बाद पिता अयोध्या प्रसाद निर्मलकर जो कि शहर के ही एक चश्मा दुकान में काम करते है, उन्होंने आस पड़ोस के लोगों के साथ इलू की खोजबीन शुरू की।
घंटो चली खोजबीन के बाद रात लगभग 11 बजे उन्होंने अपने घर के पास बने तालाब में बच्ची की पानी में तैरती हुई लाश देखी। जिसे पड़ोसियों की मदद से निकाला गया। घटना की जानकारी बाद में पुलिस को दी गई।
बच्ची के मुंह से निकल रहा था खून
सकरी थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि पुलिस मामले में हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। जिस वक्त बच्ची का शव पानी से बाहर निकाला गया उस समय उसके मुंह से खून निकल रहा था। उन्होंने कहा बाकी बाते पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएंगी।
बिलासपुर जिले में जगह-जगह जाकर पिस्टल लहराने वाला युवक पकड़ गया है। पुलिस ने उस युवक से पिस्टल भी बरामद किया है। जो नकली निकला है। दरअसल, वो कट्टा नहीं एक पिस्टल जैसा दिखने वाल लाइटर है। आरोपी का दिनदहाड़े कट्टा लहराने और लोगों से डरा धमकार पैसा वसूलने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद युवक को अब सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार को एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक शहर के कंपनी गार्डन के पास लोगों को पिस्टल दिखाकर उनसे पैसे मांग रहा था। उसकी इस हरकत को रास्ते से गुजर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया था। वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
नशे का आदि है आरोपी
पुलिस ने बताया कि युवक सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा का रहने वाला है। जिसक नाम दादू सतनामी है। पुलिस ने बताया कि दादू जिस पिस्टल को दिखाकर लोगों से वसूली करने की कोशिश कर रहा था, वह दरअसल लाइटर था। पुलिस ने आरोपी से उस पिस्टल जैसी दिखने वाली लाइटर को भी बरामद कर लिया है। आरोपी नशे का आदि है। घटना के वक्त भी वो नशे में ही थी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सूबे के अन्य मंत्री और विधायक राजधानी रायपुर पहुंचे। सीएम भूपेश के साथ मंत्री समेत 54 विधायक, निगम मंडल के अध्यक्ष और महापौर भी इसी विमान से दिल्ली से लौटे है।
इधर सीएम भूपेश से लौटने के दौरान एयरपोर्ट में बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचे है। एयरपोर्ट ही नहीं बल्कि रास्तेभर में भूपेश के समर्थन में कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे है वहीं उनका भव्य स्वागत किया गया है।
इधर सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि “राहुल गांधी अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ आएँगे। वे बस्तर जाएंगे, यहाँ 2 दिन रुकेंगे। राहुल जी मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ में भी लगातार दौरा करेंगे। वे छत्तीसगढ़ का मॉडल को देखेंगे और यहां के जो विकास कार्य है, उसको लेकर पूरे हिंदुस्तान में वह जाएंगे।”
उन्होंने कहा कि “हम लोगों ने जो किसानों के लिए आदिवासियों के लिए, महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए जो कार्य किया है, गरीबों के लिए जो कार्य किया है, यहां के विकास के लिए और उद्योग और व्यापार के लिए जो काम किया है, उससे वो रूबरू होंगे और छत्तीसगढ़ में पर्याप्त समय वह देंगे।”
उन्होंने कहा कि “राहुल जी से बहुत विस्तार से बात हुई, दिल खोल कर बात हुई, राजनीतिक चर्चा हुई, सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई। फिर अंत में मैंने उन्हें छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया, जिसके बाद उन्होंने इसे स्वीकार किया और अपनी सहमति दी है। अगले सप्ताह राहुल गांधी आएँगे।”
एयरपोर्ट पर हज़ारों की संख्या में पहुंचे समर्थकों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ की जनता का प्यार और कांग्रेस के प्रति अटूट रहा है। कभी कम नहीं हुआ है और यह लगातार बढ़ते जा रहा है।”
इधर सीएम भूपेश से लौटने के दौरान एयरपोर्ट में बड़ी संख्या में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बैरिकेडिंग के साथ ही वीआईपी लेन अलग कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2:45 पर विस्तारा के विशेष विमान से सभी मंत्री, विधायक, महापौर और निगम मंडल अध्यक्षों के साथ राजधानी रायपुर पहुंचे है।
जिसे लेकर रायपुर पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की है, सुरक्षा में जहां जिला बल को भी तैनात किया गया है, वही पार्टी के तमाम नेताओं को भी व्यवस्थित ढंग से सीएम भूपेश का स्वागत करने के लिए व्यवस्था बनाई गई है।
कोरबा। उरगा थाना अंतर्गत ग्राम अखरापाली में कलियुगी पुत्रों ने अपने पिता एवं चाचा के उपर कल देर शाम टंगिया एवं डंडे से एकराय होकर प्राणघातक हमला करते हुए उन्हें लहूलुहान कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट के पास एक स्कुटी सवार व्यक्ति से पुलिस ने अवैध हथियार 1 नग देसी कट्टा जब्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 03 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 05 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 52 है। आज तक रायपुर में 157864 मरीजो की पहचान हुई है और 154673 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दुर्ग से सर्वाधिक 6 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 81 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 545 है | आज प्रदेश में 19220 टेस्ट हुए है |
छत्तीसगढ़ के कोंडगांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना का पर्दाफाश हुआ है, अवैध संबंधों को छिपाने के लिए 23 साल की एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 2 दिन के नवजात को मार डाला। बच्चे को जिंदा ही तालाब में फेंक दिया। यहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 17 दिन बाद मामले का खुलासा कर शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला विश्रमापुरी थाना क्षेत्र का है।
युवक-युवती दोनों विश्रामपुरी के रहने वाले हैं। युवती का अजय दास (30) के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच वह गभर्वती हो गई। उसने छिपते-छिपाते 10 अगस्त को एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद 11-12 अगस्त की रात हल्बापारा के तालाब में फेंक दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि, उसे डर था कि शादी से पहले वह मां बनी है, कहीं इसका राज न खुल जाए।
नहाने गए ग्रामीणों ने तैरती देखी थी लाश, पुलिस को दी थी जानकारी
हल्बापारा के ग्रामीण 12 अगस्त की सुबह जब तालाब में नहाने गए थे। उस दौरान उन्होंने नवजात की लाश पानी में तैरते हुए देखी। इसकी सूचना SDOP भूपत सिंह को दी गई। मौके पर SDOP सहित जवान पहुंचे थे। इन्होंने नवजात को पानी से बाहर निकाला।
छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने 7 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले तो युवती से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया और 7 दिन तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवती की अश्लील फोटो ले लिए और संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। मना करने पर आरोपी ने यह फोटो वायरल कर दी। मामला दुगली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, नवापारा निवासी एक युवती की करीब डेढ़ साल पहले दुगली के बेधवापाथरा गांव के रहने वाले प्रलेश नेताम (21) से जान पहचान हुई थी। इसके बाद युवती 6 से 8 अगस्त के बीच अपनी सहेली के भाई की शादी में शामिल होने के लिए ग्राम मुरुमतरा गई थी। प्रलेश भी लड़के वालों की ओर से शादी में आया था। युवती और प्रलेश फिर मिले तो दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इस बीच प्रलेश ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
युवती घर जाने लगी तो छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया
शादी के बाद 10 अगस्त को प्रलेश युवती को अपने घर बेधवापथरा ले गया। यहां प्रलेश ने युवती से शादी की बात कही और अपने साथ रोक लिया। दोनों करीब 7 दिन तक साथ रहे। आरोप है कि इस दौरान प्रलेश रोज युवती से दुष्कर्म करता रहा। एक दिन पास के जंगल में ले गया और अश्लील फोटो भी लिए।
आरोपी ने इसके बाद शादी से इनकार कर दिया और किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा। अलग-अलग नंबर से कॉल कर संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। युवती के मना करने पर उसकी फोटो वॉट्सऐप पर वायरल कर दी। आरोपी ने 18 अगस्त को कॉल कर युवती को इसकी जानकारी भी दी।
जीजा के मोबाइल पर पहुंची अश्लील फोटो
युवती के जीजा ने एक दिन मोबाइल पर वॉट्सऐप ग्रुप में फोटो देख ली। उन्होंने नंबर चेक किया तो अंजान था। इस पर जीजा ने युवती के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन युवती को लेकर गुरुवार को थाने पहुंचा और FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 7 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, दो दिन पहले मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने उसके ही 6 दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 4 नाबालिग हैं। आरोपियों ने चोरी की बाइक के रुपयों के हिस्सा बांट को लेकर हुए विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को मल्हार के पुरातत्व स्थल में गढ़ के पास फेंक दिया था। मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, पुरातत्व स्थल पर तेज बदबू आने पर बुधवार को चौकीदार पहुंचा तो उसे मिट्टी में दबा युवक का शव दिखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास के थानों में गुमशुदगी को लेकर जानकारी जुटाई गई। इसके बाद युवक की पहचान दीपक लोहार ( 35 ) के रूप में हुई।
बिलासपुर जाने की बात कहकर 6 दिन पहले निकला था घर से
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक 6 दिन पहले अपने घर से बिलासपुर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। काफी तलाश के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवा दी थी। परिजनों के शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पैसे का लेनदेन बना हत्या की वजह
दीपक का शव मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में पूछताछ शुरू की। पता चला की आखिरी बार दीपक को उसके दोस्त अजय भैना और मणिशंकर के साथ देखा गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के घर से दीपक के खून से सने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दीपक के साथ मिलकर एक बाइक चोरी की थी। उसे दीपक ने गिरवी रख कर पैसे रख लिए थे। उसके साथियों ने जब पैसों के बंटवारे की बात उससे कही तो वह मुकर गया। इसके बाद दोनों ने अन्य अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को जमीन में गाड़ दिया।
















