CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG BREAKING: नाबालिक बालिका का अपहरण कर किया दुष्कर्म व मारपीट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

CG BREAKING: नाबालिक बालिका का अपहरण कर किया दुष्कर्म व मारपीट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उदयपुर: सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका का अपहरण, बलात्कार व मारपीट का सनसनी खेज मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


घटना के बारे में जानकारी देते हुए उदयपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि 30 अगस्त को शाम 4:00 बजे करीब मोबाइल से 12 वर्षीय नाबालिग के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना स्थल का निरीक्षण कर व परिजनों की रिपोर्ट पर 363 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में एसडीओपी अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में उदयपुर पुलिस की टीम ने मामले की विवेचना शुरू की तथा पीडि़ता के परिजनों के बताये अनुसार संदेहियों की खोजबीन शुरू कर आरोपियों के घरों में दबिश दी परंतु आरोपी घर पर नहीं मिले। ग्राम लक्ष्मणगढ़ के रामकुमार से पूछताछ करने पर उसने राजेश सोनी ने नाबालिग को उठाकर बाईक से ले जाना बताया।

31 अगस्त की सुबह नाबालिग बालिका को मुख्य आरोपी उसे उसके गांव छोड़कर चला गया था। गांव से ही लड़की को बरामद कर घटना के बारे में पूछताछ की गई तथा उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। जिसमें पीडि़ता के साथ दुष्कर्म व मारपीट का मामला भी सामने आया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी की खोजबीन जारी रखी। काफी मशक्कत के बाद अन्तत: घटना के मुख्य आरोपी राजेश सोनी उर्फ फूल सिंह उर्फ बुतरू को ग्राम कुरमेन चौकी कुन्नी से 31 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने पूर्व में दर्ज 363 के अपराध में 376 तथा पास्को एक्ट की धारा 4 जोड़कर 24 घंटे के भीतर ही उदयपुर पुलिस ने मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी अखिलेश कौशिक थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह प्रधान आरक्षक संतोष गुप्ता, शत्रुघन सिंह, आरक्षक अमित विश्वकर्मा, सिकंदर आलम, सतीश चौहान महिला आरक्षक सुनीति राजवाड़े, अमरावती राजवाड़े व थाना के अन्य स्टाफ सक्रिय थे।

छत्तीसगढ़ में एक और हाथी की मौत, जिले में 6 दिन के अंदर 2 की जान गई, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में एक और हाथी की मौत, जिले में 6 दिन के अंदर 2 की जान गई, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में लगातार हाथी के मरने की खबर सामने आ रही है। इस बार बलरामपुर में हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। उसका शव बुधवार सुबह मक्के की खेत में पड़ा मिला है। बलरामपुर में 6 दिन के अंदर 2 हाथियों की जान चली गई। हाथी की मौत मामले में वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रदेश में एक साल में 16 हाथियों ने अलग-अलग कारणों से दम तोड़ दिया है।


खेत में तार भी लगा था
बलरामपुर जिले का ये ममला वाड्रफनगर ब्लॉक के कैलाशपुर गांव का है। जहां बुधवार सुबह खेत में एक हाथी का शव मिला है। आसपास काम कर रहे लोगों ने हाथी का शव देखा था। इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई थी। वन विभाग ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है।


इस पर खेत मालिक को मौके पर बुलाया गया और उससे पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में खेत मालिक ने बताया कि उसने जंगली जानवरों के डर से खेत में कटीले तार में करंट लगाया था। जिससे जंगली जानवर उसके खेत में ना पहुंचे। वन विभाग ने खेत के मालिक को गिरफ्तार किया है।


• 9 और 10 जून : सूरजपुर के प्रतापपुर में एक गर्भवती हथिनी सहित 2 मादा हाथियों की मौत हुई।
• 11 जून : बलरामपुर के अतौरी में मादा हाथी की मौत हुई थी।
• 15 जून : धमतरी में माडमसिल्ली के जंगल में कीचड़ में फंसने से हाथी के बच्चे ने दम तोड़ा।
• 18 जून : रायगढ़ के धरमजयगढ़ में करंट से हाथी की मौत।
• 24 जुलाई : जशपुर में करंट लगाकर नर हाथी को मारा गया ।
• 9 जुलाई : कोरबा में 8 साल के नर हाथी की इलाज के दौरान मौत
• 16 अगस्त : सूरजपुर में जहरीला पदार्थ खाने से नर हाथी की मौत।
• 23 सितंबर : रायगढ़ में धरमजयगढ़ के मेंढरमार में करंट लगने से हाथी की मौत।
• 26 सितंबर : महासमुंद के पिथौरा में संदिग्ध हालत में हाथी की मौत।
• 11 जूून 2021: सूरजपुर के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के दरहोरा बीट के कक्ष क्रमांक 101 में नर हाथी का शव मिला
• 22 जून 2021: धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में मादा हाथी का शव मिला था।
• 10 अगस्त 2021: जशपुर में एक हाथी की मौत हुई।
• 14 अगस्त 2021: कोरबा जिले के कुदमुरा रेंज में 65 साल के मादा हाथी का शव मिला।
• 27 अगस्त 2021: बलरामपुर के मानपुर के जंगल में 7 महीने के हाथी के शावक का शव मिला।
• 01 अगस्त 2021: बलरामपुर के वाड्रफनगर इलाके में एक हाथी का शव मिला है।

CG NEWS: जलाशय में मिली नग्न लाश, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: जलाशय में मिली नग्न लाश, इलाके में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हत्या का मामला सामने आया है, जिले के कोपरा जलाशय में बुधवार की सुबह नग्न अवस्था में एक युवक की अधजली लाश मिली। युवक की पहचान उसलापुर निवासी गौरव देशमुख के रूप में हुई है। युवक पिछले कुछ दिन से लापता चल रहा था। अब पुलिस ने गौरव के हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं उसके शव को पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।


पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने का हुआ प्रयास
मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहतराई खार का है। जहां बुधवार के दिन सुबह-सुबह बहतराई से कोपरा जलाशय मार्ग पर घूमने निकले लोगों ने एनीकेट के पास एक युवक की लाश देखी। युवक की हत्या कर उसके शव को जलाने की कोशिश की गई थी। जिस वजह से शव के कई हिस्से जल गए थे। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सकरी थाना को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव की जांच कराई। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान उसलापुर निवासी गौरव देशमुख(26) के तौर पर हुई है। गौरव पिछले कुछ दिनों से गुमशुदा चल रहा था। परिजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में भी दी थी। आज शव की पहचान के लिए जब थाने से हाल ही में गुम हुए लोगों का रिकॉर्ड खंगाला गया तो उसमें गौरव का नाम था। पुलिस ने उसके परिजनों को कॉल कर शव की पहचान करने जब बुलाया तब शव को देखते ही उसकी बहन फूट फूट कर रोने लगी। उसने बताया की यह उसके भाई की ही लाश है। वहीं पुलिस ने मामले में अब आसपास के लोगों से पूछताछ कर अपनी जांच शुरू कर दी है।


पिकनिक स्पॉट पर मिला शव
जहाँ पर अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है वह इस क्षेत्र का एक स्थानीय पिकनिक स्पॉट है। कोपरा जलाशय से लगे हुए एनीकेट में एनीकट में लोग पिकनिक मनाते आते हैं । शव मिलने से आसपास के लोग सकते में है।

छत्तीसगढ़ में 72 साल के बुजुर्ग के साथ रहने का झांसा देकर महिला ने ठगे लाखो

छत्तीसगढ़ में 72 साल के बुजुर्ग के साथ रहने का झांसा देकर महिला ने ठगे लाखो

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से ठगी का मामला सामने आया है, 72 साल के बुजुर्ग को 61 साल की महिला से दोस्ती करना भारी पड़ गया है। बुजुर्ग और महिला ने दोस्ती के बाद लिव-इन में रहना तय किया था। लेकिन बुजुर्ग शख्स अब 1.2 लाख रुपए ठगी का शिकार हो गया है। महिला उससे अलग-अलग बहाने से पैसे लेकर भाग निकली है। बुजुर्ग ने अब फरार महिला के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


मैरिज ब्यूरो में किया था कॉल
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के जरहाभाठा निवासी मिर्जा असीम बेग (72) शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। शिक्षा विभाग में ही कार्यरत उनकी पत्नी का 2007 में देहांत हो गया था। कोई संतान नहीं होने की वजह से वह शहर में अकेले रहते हैं। अकेलेपन से परेशान बुजुर्ग ने कुछ महीनों पहले एक अखबार में छपे मैरिज ब्यूरो के नंबर पर कॉल किया। मैरिज ब्यूरो ने उनसे 8500 रुपए रजिस्ट्रेशन के तौर पर जमा करवाकर उनको बिल्हा निवासी अंजू यादव का नंबर दिया। ब्यूरो ने उसकी उम्र 61 वर्ष बताई। अंजू ने खुद को विधवा और टेलीफोन विभाग की रिटायर्ड कर्मचारी बताया था। शिकायत के अनुसार कुछ दिन की फोन पर हुई बातचीत में ही महिला ने उनका भरोसा जीत लिया। इसी बीच अंजू यादव ने उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की इच्छा जताई और 11 जुलाई 2021 को उनके घर आने की बात कह दी।


महिला बोली-मामा को हार्टअटैक आया
तय बातचीत के अनुसार अंजू 11 तारीख को असीम के घर आने वाली थी। लेकिन रात को महिला ने फोन कर जानकारी दी कि उसके मामा को हार्टअटैक आ गया है। इसलिए अचानक उसे जबलपुर निकालना पड़ा। उसने बताया कि उसके पास पूरे पैसे खत्म हो गए हैं और पैसों की डिमांड करने लगी। इस पर असीम ने महिला के खाते में 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसी तरह उसने किसी न किसी बहाने से कुल एक लाख 20 हजार रुपए ऐंठ लिए। वहीं असीम ने जब पैसे लौटाने की बात कही तो महिला ने मोबाइल फोन उठाना ही बंद कर दिया। पुलिस ने बताया की पीड़ित, ऐसी महिला को पैसे देता रहा जिससे वह कभी मिला तक नहीं था।

लव जिहाद छत्तीसगढ़: लव मैरिज के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराने और गौ मांस खिलाने का आरोप

लव जिहाद छत्तीसगढ़: लव मैरिज के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराने और गौ मांस खिलाने का आरोप

छत्तीसगढ़ के भिलाई से लव जिहाद का मामला सामने आया है, एक युवक पर एक दूसरे धर्म की लड़की से शादी के बाद धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। लव जिहाद के इस मामले में युवक पर युवती के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने और उसे गोमांस खिलाने का भी आरोप है। दोनों ने कुछ समय पहले घर से भागकर कोलकाता में जाकर शादी की थी और बाद में वापस भिलाई आ गए थे। अब लगातार मिल रही प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत छावनी थाना में दर्ज कराई है।


यह पूरा घटनाक्रम भिलाई के छावनी थाने के कैंप क्षेत्र का है। जहां आरोपी मोहम्मद अकबर (25) का प्रेम प्रसंग 20 साल की युवती से हुआ था। इसके बाद दोनों दिसंबर 2020 में घर से भाग गए और रायपुर, जबलपुर, भोपाल, दिल्ली होते हुए कोलकाता गए थे। अकबर ने युवती को कोलकाता में अपनी बहन के घर पर रखा था। इस दौरान उसके साथ अकबर ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। उसी दौरान युवती के घर वालों की शिकायत पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। कोलकाता भागने के 2 महीने बाद दोनों वापस भिलाई लौट गए और थाने में आकर दोनों ने जानकारी दी कि दोनों ने शादी कर ली है।


घर वाले भी करते रहे प्रताड़ित
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि अकबर ने उससे वादा किया था कि वो उसे अपना धर्म मानने के लिए कभी मजबूर नहीं करेगा। बावजूद इसके आरोपी और उसके परिजन मिलकर उसे दूसरा धर्म मानने के लिए प्रेशर करते रहे। बात नहीं मानने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। लगातार पिछले 6 महीनों तक प्रताड़ना झेलने के बाद रविवार को पीड़िता भाग कर अपने माता-पिता के पास आ गई। इसके बाद पीड़िता ने परिवार वालों के साथ जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

परिजनों पर भी हो सकती है FIR
छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन ने बताया है कि यह पूरा मामला लव मैरिज करने के बाद हुई अनबन से जुड़ा हुआ है। प्रकरण में आरोपी मोहम्मद अकबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
फिलहाल, अभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के बाद और क्या कुछ इस मामले में निकलकर आता है। उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार, दहेज अधिनियम, प्रताड़ना की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

CG NEWS: 15 साल की लड़की से शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध, गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई तो गिरफ्तार

CG NEWS: 15 साल की लड़की से शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध, गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई तो गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 15 साल की नाबालिक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक शादी का वादा करके लगातार 2 सालों से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इस दौरान लड़की 5 माह की प्रेग्नेंट हो गई। इस बात का पता लड़की की मां को तब चला, जब एक दिन पीड़िता के पेट में दर्द शुरू हो गया। इसके बाद लड़की की मां की ही शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


नाश्ते की दुकान पर हुई मुलाकात
मामला नेवई थाने के न्यू मार्केट स्टेशन मरोदा क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले संतोष कुमार निषाद (20) ने 15 साल की नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। जानकारी के मुताबिक, वह न्यू मार्केट स्टेशन मरोदा में नाश्ता बेचने का काम करता है। वहीं पर लड़की अक्सर समोसा और भजिया लेने आया करती थी। दोनों की मुलाकात 2 साल पहले ही संतोष की दुकान में हुई थी।


इसके बाद नाबालिग किसी न किसी बहाने से संतोष से मिलने जाने लगी।संतोष ने इसी का फायदा उठाकर पहले उसे प्रपोज किया। फिर कहा कि तुमसे ही शादी करूंगा। फिर छात्रा को वो अक्सर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। यह सिलसिला चल ही रहा था कि अचानक एक दिन पीड़िता को घर में पेट में दर्द शुरु हो गया। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच करने पर पता चला कि वह पांच महीने की प्रेग्नेंट है।


लड़की ने छोड़ दी थी पढ़ाई
इस पूरे मामले में नेवई थाना प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ आरोपी लगातार दुष्कर्म कर रहा था, जब कि उसे पता था कि वो नाबालिग है। मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी की तलाश करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। नाबालिग ने सातवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।

 

पति को सामान लेने भेजने के बाद गुम हुई पत्नी, पति के थाने पहुँचने पर मोबाइल में आया पत्नी का ये मैसेज

पति को सामान लेने भेजने के बाद गुम हुई पत्नी, पति के थाने पहुँचने पर मोबाइल में आया पत्नी का ये मैसेज

कोरबा। पत्नी के साथ घर से निकला पति उस समय परेशान हो गया जब बस में बैठी पत्नी अचानक अदृश्य हो गई। सरसिवा बलोदा बाजार निवासी पति की रिपोर्ट पर कोरबा पुलिस ने गुम इंसान कायम कर लिया है। सरसीवा बलौदा बाजार निवासी राजू साहू अपनी पत्नी यशोदा साहू के साथ कोरबा पहुंचा बस स्टैंड में चिरमिरी जाने वाली बस पर दोनों सवार हुए। पत्नी ने कहा भूख लगी है कुछ खाने के लिए ले आओ। पति नीचे उतरा खाने का सामान लेकर जब वह वापस लौटा तो पत्नी सीट से गायब थी। आसपास तलाशने के बाद पति यानी राजू साहू सीएसईबी पुलिस चौकी पहुंचा और आप बीती सुनाया। राजू साहू से पूछताछ में पता चला है कि उसकी पत्नी यशोदा ने मोबाइल पर मैसेज भेजा था कि मैं कहीं जा रही हूं वापस घर चले जाना। बहरहाल राजू साहू पुलिस के साथ मिलकर अपनी पत्नी की तलाश में है। देखना है उसे सफलता मिलती है अथवा नहीं।
छत्तीसगढ़: खुन से लथपथ मिली युवती की लाश और गंभीर हालत में मिला एक युवक, प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला!

छत्तीसगढ़: खुन से लथपथ मिली युवती की लाश और गंभीर हालत में मिला एक युवक, प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला!

बिलासपुर। खरोरा में जंगल में एक युवती की लाश मिली है। वहीं लाश के नजदीक ही एक युवक भी गंभीर हालत में पड़ा मिला है। युवक के शरीर में भी गंभीर चोट के निशान है। युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 8-9 बजे के करीब खरोरा जंगल में कुछ लोगों ने एक युवती की खुन से लथपथ शव पड़ा देखा तथा शव के नजदीक में एक युवक भी गंभीर हालत में  पड़ा था देख मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर हालत में पड़े युवक को रायपुर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस प्रथम दृष्टिया घटना स्थल पर तप्तीश करने पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो लग रहा है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा ,जिसके बाद युवती की हत्या के बाद युवक ने भी खुदकुशी करने की कोशिश की होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। बरहाल जांच के बाद ही पूरा मामले का खुलासा हो पाएगा।
बड़ी खबर : ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे जीपी सिंह, जारी है पूछताछ...

बड़ी खबर : ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे जीपी सिंह, जारी है पूछताछ...

रायपुर। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह आज ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीपी सिंह सुप्रीम कोर्ट की ऑर्डर कॉपी लेकर ईओडब्ल्यू के कार्यालय के अंदर उपस्थित हैं। वही जीपी सिंह से अंदर कक्ष में पूछताछ की जा रही है। उनके वकील भी साथ मे मौजूद है। दरअसल ईओडब्ल्यू में दर्ज आय से अधिक सम्पति के मामले में ईओडब्ल्यू ने उन्हें तीन बार नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वो नही पहुंचे। अब चौथी बार नोटिस मिलने के बाद वो पहुंचे है।

ज्ञातव्य है कि आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। जीपी सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो और इकनॉमिक ऑफेंस विंग की छापेमारी के बाद राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था। अब छत्तीसगढ़ पुलिस ने देशद्रोह (राजद्रोह) का मामला दर्ज किया है। एक जुलाई से तीन जुलाई तक जीपी सिंह के रायपुर स्तिथ घर और उनके अलग-अलग ठिकानों पर एसीबी ने छापे मारे थे और करीब 10 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की थीं।

मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना के लिए लॉच  किया मोबाईल एप और वेब पोर्टल

मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना के लिए लॉच किया मोबाईल एप और वेब पोर्टल

रायपुर। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना के लिए छत्तीसगढ़ क्वांटीफायबल डाटा आयोग के मोबाइल एप और वेब पोर्टल www.cgqdc.in लांच किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस एप में अपने से संबंधित जानकारी दर्ज कर एप के माध्यम से गणना के लिए सर्वे कार्य का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि समाज के हर वंचित तबके तक न्याय पहंुचाना और सभी वर्गों के लिए हर तरह के अवसरों की समानता निर्मित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में राज्य सरकार ने किसानों, वनवासियों, मजदूरों और भूमिहीनों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा 04 सितंबर 2019 को एक अध्यादेश जारी करके अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया गया था। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन के इस निर्णय को कुछ लोगों ने अदालत में चुनौती दी, जिसके बाद माननीय उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के इस निर्णय के क्रियान्वयन पर स्थगन देते हुए राज्य शासन को क्वाइंटिफिएबल डेटा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। श्री बघेल ने कहा कि उच्च न्यायलय के आदेश के परिपालन के लिए, और आरक्षण के प्रावधानों को विधिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए क्वाइंटिफिएबल डाटा आयोग का गठन किया गया है। आयोग अपने काम को सुव्यवस्थित और सटीक तरीके से पूरा कर सके इसके लिए पोर्टल और मोबाइल एप का निर्माण किया गया है। जिसका आज लोकार्पण किया गया। यह मोबाइल एप आयोग के साथ-साथ आवेदकों के लिए भी काफी सुविधाजनक होगा, और एक पारदर्शी व्यवस्था के साथ पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की गणना हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों से इस सर्वे में डेटा संकलन के काम में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने की अपील की। गणना के लिए चिप्स द्वारा तैयार ‘सीजीक्यूडीसी‘ (CGQDC) मोबाईल एप चिप्स प्ले स्टोर में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करके निर्धारित प्रपत्र में चाही गई जानकारी अपलोड की जा सकती है। इसके अलावा च्वाईस सेंटर में वेब पोर्टल www.cgqdc.in के जरिए भी गणना के लिए जानकारी दर्ज की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में सर्वे के लिए 5549 सुपरवाईजर नियुक्त किए गए हैं। जिनमें से शहरी क्षेत्रों में 1103 तथा ग्राम पंचायत क्षेत्रों में 4446 सुपरवाईजरों की नियुक्ति की गई है। मोबाइल एप को इंस्टाल करने के बाद एप में आवेदक को पंजीयन करना होगा। पंजीयन के लिए एप में लॉगिन के चार विकल्प दिये गये हैं। आधार कार्ड, राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड के मुखिया के मोबाइल नम्बर अथवा आवेदक के स्वयं के मोबाईल नंबर के आधार पर एप में लॉगिन किया जा सकता है। लॉगिन के बाद एप में एक प्रपत्र में आवेदक से संबंधित जानकारी जानकारी भरकर अपलोड करना होगा। अपलोड की गई जानकारी संबंधित आवेदक के ग्राम पंचायत, नगर पंचायत अथवा नगरीय निकाय के वार्ड के लिए नियुक्त सुपरवाईजर के पास स्वयं ही फारवर्ड हो जाएगी। आवेदक के क्षेत्र में अधिकृत सुपरवाईजर को जैसे ही आवेदक की जानकारी मिलेगी, वह उसका सत्यापन करेगा। इसके बाद डाटा सर्वर में सुरक्षित हो जाएगा। यही डाटा राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना में सहायक होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार, चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई, छत्तीसगढ़ क्वांटिफिएबल डॉटा आयोग के सचिव बी.सी.साहू बैठक में उपस्थित थे।
 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: खेत में मिली 20 वर्षीय युवती की अर्धनग्न लाश, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: खेत में मिली 20 वर्षीय युवती की अर्धनग्न लाश, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर। जांजगीर जिले में एक 22 साल की युवती की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली है। युवती सोमवार रात को अचानक घर से लापता हुई थी। अगले दिन मंगलवार को उसकी लाश गांव के ही एक खेत में फसल के बीच में पड़ी मिली है। मौके पर उसे घसीटने के निशान भी मिले हैं। इसके चलते पुलिस ने युवती की हत्या की आशंका जताई है। 


जांजगीर जिले के डभरा थाना क्षेत्र के कुधरी गांव की है। युवती अचानक रात को घर से लापता हो गई थी। परिजनों को पता चलने पर वे उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह जब गांव में कुछ लोग खेत में काम करने गए तब युवती का शव गांव के सरंपच के खेत के पीछे वाली खेत में पड़ा देख घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।शव एक दीवार से लगे खेत में फसल के बीच में पड़ा हुआ था। युवती के सिर और हाथ पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। युतवी का घर से कूछ दूर पर एक खेत के पास चप्पल मिली हैं। उसी स्थान पर उसके प्रेमी गुलेश अंचल का भी एक चप्पल मिला है। मामले को लेकर एसडीओपी भवानी शंकर खूंटिया ने के अनुसार युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही गुलेश अंचल के साथ चल रहा था। घटना के बाद से ही गुलेश लापता है। हम इस मामले में अलग-अलग एंगल से अभी जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।  
रायपुर में आज इन जगहों पर लगेगी को वैक्सीन के टीके देखें पूरी सूची

रायपुर में आज इन जगहों पर लगेगी को वैक्सीन के टीके देखें पूरी सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 166 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन और कोविशिल्ड वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी । जिसकी सूची आप नीचे देख सकते है ।

देखें सूची :- 

BIG BREAKING : त्यौहार के धूमधाम में फिर बढ़े राजधानी रायपुर में कोरोना मरीज, आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : त्यौहार के धूमधाम में फिर बढ़े राजधानी रायपुर में कोरोना मरीज, आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 2 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 38 है। आज तक रायपुर में 157871 मरीजो की पहचान हुई है और 154694 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें 
छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे महासमुंद से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 58 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 412 है | आज प्रदेश में 30305 टेस्ट हुए है | 

राजधानी में डेंगू का आतंक, प्रकोप रोकने निगम ज़ोन-2 मुस्तैद

राजधानी में डेंगू का आतंक, प्रकोप रोकने निगम ज़ोन-2 मुस्तैद

रायपुर: राजधानी में कोरोना के बाद अब डेंगू का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस प्रकोप को बढ़ने से रोकने के लिए नगर पालिक निगम ज़ोन क्रमांक 2 के अध्यक्ष हरदीप सिंह बंटी होरा ने ज़ोन के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। होरा ने बैठक में डेंगू के प्रकोप से जोन के सातों वार्डो को बचाने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

होरा ने बताया, बुधवार से ज़ोन के सातों वार्डो में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें ज़ोन गैंग के सफाई कर्मचारी पूरे वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाएंगे। इसके साथ अब रोजाना जोन के सभी वार्डों में एन्टी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा, साथ में फॉगिंग भी रोजाना की जाएगी।

जोन के महिला कर्मचारी घर घर जाकर डेंगू से बचने के उपाय बताते हुये जागरूकता अभियान चलायेंगे। होरा ने जलभराव की स्थिति ना बनने की बात कहते हुये जनता को कूलर और ऐसी जगह जहाँ डेंगू का खतरा है, उसे अच्छे से साफ करने की अपील जनता से की है। बैठक में डेंगू के ख़िलाफ़ मुस्तैदी से ज़ोन कर्मचारियों को कार्य करने के दिशा निर्देश दिये है।

बैठक में सुरेश चन्नावार, सुंदर जोगी, अनवर हुसैन, तिलक पटेल, सुनील भुवाल, जोन कमिश्नर विनय मिश्रा, विनोद देवांगन, डॉ. तृप्ति पाणिग्रही और रवि लवानिया सभी वार्डों के सुपरवाईस्रर और एसएसजी की सभी महिलायें मौजूद थीं।

CG NEWS: मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर, 7 लोगो से लाखो की ठगी

CG NEWS: मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर, 7 लोगो से लाखो की ठगी

बालोद | छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं को अपना निशाना बनाता था। इस तरह से उसने आस-पास गांव के 7 युवाओं से 4 लाख 17 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद भी जब बेरोजगार युवकों की नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने वापस अपना पैसा मांगना शुरू कर दिया। तब आरोपी धमकी देकर कहना लगा कि पैसे नहीं लौटाऊंगा। इस पर एक पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाना में केस दर्ज करवाया तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


6 महीने के बाद भी नहीं लगी किसी की नौकरी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी उग्रसेन चंदेल (30)भटगांव का रहने वाला है। कक्षा 12 वीं तक पढ़ाई करने वाला उग्रसेन बड़े ही शातिर ढंग से पहले बेरोजगार युवाओं को अपनी मंत्रालय व नेताओं से पहुंच बताकर झांसे में लेता था। फिर जब उसे लगता था कि संबंधित युवा उसके झांसे में आ गया है। फिर वो मंत्रालय में चपरासी की नौकरी लगवा दूंगा, ऐसा उनसे कहता था। नौकरी लगवाने की एवज में 60 हजार रुपए की मांग करता था। इस तरह से आरोपी ने आसपास के 4 से 5 गांवों के 7 युवाओं को फंसा कर सभी से रुपए लिए थे। लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी मंत्रायल में किसी को भी चपरासी की नौकरी नहीं मिली। उसके बाद सभी ने उससे बारी-बारी से रुपए लौटाने की मांग करने लगे। जिससे वो रुपए न लौटाने का बहाना बनाने लगा और उलटे धमकी भी देने लगा। रनचिरई के थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि प्रार्थी यादराम साहू ने थाने में लिखित शिकायत की थी कि हमारे बेटे की मंत्रालय में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर 60 हजार रुपए उग्रसेन चंदेल ने लिए है। लेकिन 6 महीने बीत जाने के बावजूद नौकरी नहीं मिली। जब रुपए वापस मांग रहे हैं तो डरा धमका रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो खुलासा यह हुआ कि उसने नौकरी लगाने के नाम पर और कई लोगों से रुपए लिए हैं। फिलहाल अभी 7 लोगों के मामले सामने आ चुके हैं। जिस पर से कार्रवाई की गई है।

रायपुर के ब्राम्हणपारा में चेन स्नेचिंग का खुलासा, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

रायपुर के ब्राम्हणपारा में चेन स्नेचिंग का खुलासा, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

रायपुर: राजधानी रायपुर के ब्राम्हणपारा में हुई चेन स्नेचिंग का खुलासा पुलिस ने आज कर दिया। महिला के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन खींचने वाले दो आरोपियों में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरा अभी भी फरार है। दोनों आरोपी मुलत: जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से लूटी गई सोने की चेन व घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल जब्त किया है।


अपने साथी के साथ मोटरसायकल में सवार होकर फरार हो गया था। आरोपी का साथी अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने आज चेन स्नेचिंग मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जानकारी के मुताबिक 9 जून को सोहागा मंदिर के पीछे ब्राह्मणपारा निवासी प्रार्थिया श्रीमती लक्ष्मी सोनी सुबह करीब 11.45 बजे सब्जी खरीदने घर से निकली थी। इसी दौरान 2 बाइक सवार बदमाश गली के पीछे से वहां पहुंचे। बाइक सवार एक युवक महिला के गले से चेन खींचकर अपने साथी के साथ मोटरसायकल से फरार हो गया। हालांकि आरोपी द्वारा चेन खींचते समय वह टूट गई, जिससे चेन का तीन हिस्सा आरोपी के हाथ में आया, चौथा हिस्सा महिला के हाथ में ही रह गया।


इस मामले में आजाद चौक पुलिस और साइबर सेल की टीम लगातार जांच कर रही थी। इस दौरान टीम ने कई इलाकों के सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से खंगाला, जिसमें आरोपियों के बाइक नंबर सामने आया। पुलिस की टीम काफी लंबे समय से बाइक नंबर के जरिए आरोपियों तक पहुंचने के लिए सूत्रों को लगाकर बाइक की तलाश कर रही थी, जिसके बाद भाठागांव बीएसयूपी कालोनी में रहने वाले अनिल शुक्ला के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। साइबर पुलिस की टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ की, तो उसने अपने एक अन्य साथी अजीत सिंह निवासी वर्तमान पता देवपुरी के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया। इस मामले में दूसरा आरोपी अजीत सिंह फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। पुलिस ने आरोपी अनिल शुक्ला से चोरी की टूटी हुई चेन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल जब्त कर ली है। बताया गया कि आरोपी अनिल शुक्ला मूलत: ग्राम मझियार थाना लालापुर जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश का रहने वाला हैं, जो पिछले 2 साल से भांटागांव बीएसयूपी कॉलोनी में रह रहा था, वहीं आरोपी के पिता दयाशंकर शुक्ला कमल विहार के शिव मंदिर के पुजारी हैं
।

मुख्यमंत्री का किसानों के हित में बड़ा ऐलान, सूखा प्रभावित किसानों को भी सरकार देगी प्रति एकड़ इतने की मदद

मुख्यमंत्री का किसानों के हित में बड़ा ऐलान, सूखा प्रभावित किसानों को भी सरकार देगी प्रति एकड़ इतने की मदद

बेमेतरा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के कई क्षेत्रों में अल्पवृष्टि और अनावृष्टि के चलते सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छत्तीसगढ़ की सरकार विपदा की हर घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। जिन किसान भाईयों ने अभी खरीफ सीजन में धान, कोदो-कुटकी, अरहर की बुवाई की है, यदि वर्षा के अभाव में उनकी फसल खराब हो जाती है। चाहे उत्पादन हो अथवा न हो, उन्हें सरकार प्रति एकड़ 9000 रुपए की सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने बीते दिनों राजधानी रायपुर में किसानों के हित मे यह महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सूखा प्रभावित किसानों को भी गिरदावरी सर्वे के आधार पर प्रति एकड़ 9000 रुपए के मान से मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों की भावनाओं, परंपराओं, तीज-त्यौहारों व मान्यताओं का सम्मान और छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि अब भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रति वर्ष 6000 रुपए की मदद देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लोगों को 1 सितंबर से पंजीयन कराने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर एयरपोर्ट का नामकरण मछुआ समाज की आराध्य श्रीमती बिलासा देवी के नाम पर किया गया है। मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिया गया है।

CG NEWS: चाकूबाजी करने वाले 2 आरोपियों में से एक आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS: चाकूबाजी करने वाले 2 आरोपियों में से एक आरोपी गिरफ्तार

बालको: घर में घुसकर गाली-गलौच व चाकूबाजी करने वाले 2 आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी फरार है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को प्रार्थी किशोर गोजे, निवासी लालघाट थाने में जोसिक उर्फ केकड़ा तथा भोंकू उरांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।


दोनो ने प्रार्थी के साथ गालीगलौच करते हुए उसपर चाक़ू से हमला कर दिया, जिसमे प्रार्थी को पेट में चोट आई। तब 112 पुलिस टीम को सूचित कर थाना उपस्थित आया। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 406/21 धारा 294,506,323,307,34 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल,अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के दिशानिर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर निरीक्षक राकेश मिश्रा के हमराह सउनि नरेन्द्र परिहार, सउनि आजूराम खुशराम, आरक्षक श्याम भरोस यादव, आरक्षक सुखदेव मुण्डा का विशेष टीम का गठन किया गया। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी जोसिक अपने घर मे छुपा हुआ है। आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा पूछ ताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त चाकू को आरोपी के निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया।


आरोपी जोसिक उर्फ केकड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया । प्रकरण का अन्य आरोपी भोंकू उरांव फरार है जिसे तत्परता से पता तलाश कर गिरफ्तार किया जाता है।

रायपुर श्याम टॉकीज में छग फिल्म 'मोर जोड़ीदार-2' का प्रदर्शन इस तारीख को

रायपुर श्याम टॉकीज में छग फिल्म 'मोर जोड़ीदार-2' का प्रदर्शन इस तारीख को

रायपुर: कोरोनाकाल में जहां अनेक प्रकार के कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई वहीं छालीवुड भी फिल्म प्रदर्शन तैयार फिल्मों के बाद भी सिनेमागृहों के बंद होने के कारण लंबे समय तक प्रभावित रहा। हाल ही में दो तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। वहीं सन् 2021 एवं 22 के दौरान कुछ फिल्में और बनकर प्रदर्शित होंगी। उक्ताशय की जानकारी निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में फिल्म के निर्देशक मोहित साहू एवं अभिनेता दिलेश साहू एवं रियाज खान फिल्म के कलाकार ने 3 सितंबर को श्याम टॉकीज रायपुर सहित प्रदेश के 13 सिनेमागृहों में छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर जोड़ीदार-2 का प्रदर्शन के संबंध में दी।


पत्रकारवार्ता में फिल्म ठीक तीजा-पोरा त्यौहार के समय रिलीज होने का कारण बताते हुए वार्ताकारों ने बताया कि फिल्म के नायक दिलेश साहू एवं नायिक मुस्कान साहू इससे पूर्व बीए फस्र्टईयर, आईलवयू-2 एवं अन्य सफल फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में रियाज खान, शीतल साहू, योगेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, शैल सोनी, उपावना वैष्णव, विनायक अग्रवाल, संतोष निषाद, सृृष्टि तिवारी, अनूप कुमार, नवीन देशमुख, रूपेन्द्र टेकाम, हनी शर्मा, दामिनी पटेल, अमर दास, कौशल उपाध्याय, करीम उल्ला, भारत, शिवकुमार एवं प्रियांश तिवारी ने अपनी भूमिका में अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म के सह निर्देशिका नेहा साहू, संगीत जितेन्द्र देवांगन, सुनील सोनी द्वारा निर्देशित टाइटल सांग यूट्यूब में रियाज खान के अनुसार अच्छा खासा लोकप्रिय हो रहा है। श्याम टॉकीज के अलावा वेंकेटेश भिलाई, अप्सरा दुर्ग, श्रीकृष्णा राजनांदगांव, शिवा बलौदाबाजार, मां भुनेश्वरी कवर्धा, देवश्री धमतरी, बालामी कसडोल, माथुर सिटीप्लेक्स दल्लीराजहरा, गैलेक्सी राजिम, न्यू राज तिल्दा, रामा मेट्रो शिवरीनारायण, चित्रा टॉकीज कोरबा ने फिल्म के प्रदर्शन के संबंध में लंबे लॉकडाउन के बाद खुले सिनेमाहाल में दर्शकों के लिए विशेष सुविधा 13 सितंबर को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

CG NEWS: स्कूल जाने घर से निकले छात्र की झरने में डूबकर मौत

CG NEWS: स्कूल जाने घर से निकले छात्र की झरने में डूबकर मौत

कोरबा: स्कूल जाने घर से निकले स्कूली छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुँच आगे की कार्यवाई कर रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल का छात्र लक्ष्य कुकरेजा था, जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष थी। लक्ष्य अपने आठ दोस्तों के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकला हुआ था और स्कूल न जाकर सभी घूमने परसाखोला पहुंच गए।

 

सभी दोस्त परसाखोला में पानी के झरने में नहा रहे थे तभी पानी में डूब जाने से लक्ष्य की मौत हो गई। लक्ष्य को पानी में डूबते देख उनके दोस्त शोर मचाने लगे तभी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा तत्काल पहुंचकर उसके शव को पानी के बाहर निकाला गया। घटना की सूचना बालको पुलिस को दे दी गई है।

छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के द्वारा प्रस्तावित आंदोलन मांग पूरी नहीं किए जाने के कारण पुनः आंदोलन किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया

छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के द्वारा प्रस्तावित आंदोलन मांग पूरी नहीं किए जाने के कारण पुनः आंदोलन किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया

बालोद: सीधी भर्ती सन 2014 में आकस्मिक निधि भृत्य की कुल 75 पदो पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती विज्ञापन जारी कर कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित कर भर्ती नियम एफ-9-15/2008/25-1 रायपुर दिनांक 20.09.2011 द्वारा रिक्त पदों पर नियुक्ति आदिवासी विभाग आदेश क्र. 379 दिनांक 24.05.2014 द्वारा दी गई थी जिसमें 3 वर्ष कलेक्टर दर तथा 3 वर्ष पूर्ण होने के बाद नियमित वेतनमान का आदेश दिनांक 3 अगस्त 2018 को आदेश किया गया था.

संगठन ने प्रांत स्तर पर 3 वर्षों तक शासन एवं प्रशासन से कई बार रायपुर में अपने हक की लड़ाई के लिए पत्राचार करते रहे तब अंत में संगठन को सफलता मिली और शासन द्वारा स्पष्ट निर्णय दिया गया.

दिनांक 1 जनवरी 2021 को मुख्यमंत्री सचिवालय रायपुर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया इसमें यह स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जो शासन द्वारा एफ 1-5/2005/25-1 रायपुर दिनांक 12.09.2011 एवं एफ 9-15/2008/25-1 रायपुर दिनांक 20.09.2011 आदेश निरस्त किया गया है उसे यथावत रखा जाये। इस आदेश को पुनः सचिव आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग द्वारा 11 जनवरी 2021 को सभी जिले के सहायक आयुक्त एवं कलेक्टर को जारी किया गया

कर्मचारियों की मांग :- संबंधित कर्मचारी की मांग यह है कि दिनांक 3 अगस्त 2018 को नियमित वेतनमान का आदेश सहायक आयुक्त द्वारा जारी किया गया है उसे यथावत रखते हुए नियमित वेतनमान देने की कार्रवाई की जाए क्योंकि शासन द्वारा 1जनवरी 2021 को आदेश किया जाकर यथावत रखने की अनुमति प्रदान किया जा चुका है

BREAKING NEWS CG: भीषण सड़क हादसे में शख्स बुरी तरह झुलसा, शव की पहचान के लिए पुलिस ने अपनाया ये तरीका

BREAKING NEWS CG: भीषण सड़क हादसे में शख्स बुरी तरह झुलसा, शव की पहचान के लिए पुलिस ने अपनाया ये तरीका

दुर्ग जिले के भिलाई में भीषण सड़क हादसे में शख्स के जिंदा जलने के मामले में पुलिस अब उस शव की पहचान करने DNA टेस्ट कराएगी। सोमवार को चरोदा में पंचशील नगर स्थित शराब भट्‌टी के पासअचानक एक कार में आग लगने से उसके अंदर ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार के अंदर से मृतक के केवल हडि्डयां हीं मिल सकी हैं। इस मामले में अब पुरानी भिलाई थाना पुलिस जांच कर रही है।


पुलिस ने कार के पंजीयन नंबर से उसके मालिक की जानकारी निकाली है। जिससे ये पता चला है कि ये कार बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई करने वाले राजा जैन की है। लेकिन पुलिस अब तक ये कंफर्म नहीं कर सकी है कि ये शव आखिर किस शख्स का था। वहीं पुलिस इस मामले में ये जांच कर रही है कि आखिर हादसे के वक्त उस कार में कौन-कौन सवार था।


इधर, पुलिस के द्वारा राजा जैन के परिजनों से संपर्क किया गया है। जिनसे जानकारी मिली कि राजा सोमवार को घर से दोपहर 2.30 बजे निकले थे। उनका मोबाइल भी घर पर ही था। उनके परिजनों ने बताया कि राजा व्यापारिक कारणों से कुछ दिनों से परेशान चल रहा था।
कार मालिक के परिजन नहीं पहचान पा रहे शव


इस मामले को लेकर CSP विश्वास चंद्राकर ने बताया कि अभी हमारे सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कार चालक कौन था। अगर कार में अचानक आग लगी तो उसमें बैठा व्यक्ति बाहर क्यों नहीं भागा। इन्हीं तमाम सवालों के जवाब की तलाश की जा रही है। कार मालिक राजा जैन के परिजन भी शव को पहचान नहीं पा रहे हैं। शव पूरी तरह से जल चुका है, केवल हड्डियां ही बची हैं। जिसे पहचानने में काफी दिक्कत हो रही है। फिलहाल पुलिस शव का DNA टेस्ट कराएगी। फिर पता चलेगा कि आखिर कार सवार चालक कौन व्यक्ति था। राजा जैन था या फिर और कोई।

अलग-अलग बिंदुओं पर जांच
पता चला है कि जिस रास्ते पर कार मिली है, वो व्यस्ततम रास्ता है। कुछ दूरी पर शराब भट्‌टी है। लेकिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शराब दुकान बंद होने के कारण सोमवार को रास्ता सुनसान था। कार के बाएं तरफ का दरवाजा भी खुला हुआ था। पुलिस अब इन्हीं बिन्दुओं को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर कार में आग किस वजह से लगी थी।

मोबाइल में दूसरी औरत की तस्वीर देख, पत्नी ने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या

मोबाइल में दूसरी औरत की तस्वीर देख, पत्नी ने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या

कोरिया: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सारा पहाड़पारा में एक महिला ने अपने पति के मोबाइल पर किसी अन्य महिला की फोटो देखकर नाराज हो गई और अपने सोते हुए पति के सिर पर सिल पटक दिया। उससे भी मन नहीं भरा तो आक्रोशित पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पति को मारने के बाद रातभर वहीं बैठी रही। अगले दिन जब सोमवार को युवक का दादा घर पहुंचा तो हत्या का पता चला। वहीं उसकी पत्नी गायब थी। बाद में पता चला कि पत्नी ने थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया है।


सारा पहाड़ पारा निवासी भूपेंद्र राजवाड़े 26 वर्ष की शादी दो साल पहले मांजापारा की रहने वाली अनुराधा से हुई थी। दोनों को एक साल की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि युवक रविवार देर शाम बाजार से लौटा। इसके बाद वह खाना खाने के बाद सो गया। इस दौरान अनुराधा उसका मोबाइल देख रही थी। मोबाइल में किसी अन्य महिला की फोटो देखकर वह भड़क गई। उसने आंगन में चरपाई पर सोते हुए भूपेंद्र की हत्या कर दी।


अगले दिन जब युवक के दादा करणसाय घर पहुंचे तो उन्होंने भूपेंद्र की लाश देखी। वहीं उसकी पत्नी अनुराधा गायब थी। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि अनुराधा को उन्होंने सुबह गांव से बाहर जाते हुए देखा था। बताया कि अनुराधा ने हत्या के बाद घर में फैले खून को पोंछा लगाकर साफ किया। भूपेंद्र के शव से कपड़े भी बदल दिए। वह पूरी रात कमरे में ही थी और सुबह होते ही गांव से बाहर चली गई। पुलिस ने घर से खून लगे कपड़े, सिल, टांगी व अन्य साक्ष्य एकत्र किए। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर महिला की फोटो देखकर वह भड़क गई। इसके बाद अनुराधा ने सोते हुए भूपेंद्र की हत्या कर दी। पहले उसने छिपाने का प्रयास किया, फिर सरेंडर कर दिया।

CG BREAKING: नाबालिक बेटे ने की शराबी पिता की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

CG BREAKING: नाबालिक बेटे ने की शराबी पिता की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर जिले में 16 साल के नाबालिक बेटे ने अपने शराबी पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसका पिता आए दिन शराब के नशे में उसकी मां के साथ मारपीट करता था। बेटे ने पिता को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इस बीच सोमवार को भी वह अपनी पत्नी को मारने दौड़ा, इस पर बेटे ने फिर समझाने की कोशिश की। वह नहीं माना तो बेटे ने पिता की हत्या कर दी। मामला हिर्री थाना क्षेत्र के मोहदा गांव का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


नदी के पास पहुंचकर मारपीट करने लगा
जानकारी के मुताबिक, शिवकुमार निषाद (45) रविवार की रात शराब के नशे में अपनी पत्नी रामप्यारी (40) को गाली दे रहा था। इतना ही नहीं उसने उसके साथ मारपीट की कोशिश भी की। इसके बाद सोमवार को रामप्यारी करीब दोपहर 12 बजे के आसपास नदी जा रही थी। इस दौरान भी शिवकुमार रामप्यारी से विवाद करने लगा और उसे मारने के लिए दौड़ गया। आरोपी बेटे ने बीच-बचाव कर पिता को समझाया। बेटे की बात मानकर कुछ देर तक शिवकुमार शांत रहा। बाद में शिवकुमार नदी के पास पहुंचकर अपनी पत्नी से फिर मारपीट करने लगा।

वारदात को अंजाम देकर भाग गया था
लोगों ने इस बात की जानकारी शिुवकुमार के बेटे को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गया। बेटे ने यहां भी शिवकुमार को काफी समझाने का प्रयास किया। इसी बहस-विवाद में गु्स्से में आकर नाबालिग बेटे ने अपने पिता को लाठी से पीटा। शिव कुमार वहीं अधमरा हो गया।
रामप्यारी ने लोगों की मदद से अपने पति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। इधर, वारदात को अंजाम देकर आरोपी बेटा भाग निकला। वहीं, रामप्यारी ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। इसके बाद रात को ही आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।

 व्यापारी संघ द्वारा पुष्पकुच्छ भेंटकर थाना प्रभारी मंजूलता राठौड़ का स्वागत किया गया

व्यापारी संघ द्वारा पुष्पकुच्छ भेंटकर थाना प्रभारी मंजूलता राठौड़ का स्वागत किया गया

रायपुर। अवंती विहार व्यापारी संघ द्वारा नवपदस्थ खम्हारडीह थाना प्रभारी मंजूलता राठौड़ का दायित्व संभालने पर पुष्पकुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, उक्त जानकारी देते हुए संघ के संरक्षक राजकुमार राठी ने बताया कि चौकी के थाना बनने के पश्चात क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है एवं किसी भी प्रकार का अपराध घटित होने पर तत्काल करवाई की जाती है जिससे क्षेत्र के  नागरिक एवं व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करते है।

श्री राठी ने कहा की इसी संदर्भ में आज नई थाना प्रभारी का दायित्व संभालने पर श्रीमती राठौर का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई गई कि भविष्य में भी क्षेत्र के नागरिकों को अच्छी पुलिसिंग मिलने के साथ-साथ कानून के प्रति आम जनता में विश्वास बढ़ाने का काम थाना प्रभारी करेगी। साथ ही व्यापारी संघ भी हमेशा पुलिस को सहयोग करेगा। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से संरक्षक अशोक गुप्ता,अध्यक्ष संतोष गंगवानी,भाजपा नेता रविंद्र सिंह ठाकुर,व्यापारी किशोरचंद नायक हरीश लोकवाणी, डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव अखिल चटर्जी ,राजकुमार गंगवानी, इंद्रपाल सिंह तोमर, कन्हैया रामानी, संतोष गुप्ता सहित अनेक व्यापारी शामिल थे|