CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS: पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पत्नी ने पति पर सब्जी काटने वाले चाकू से किया हमला

CG NEWS: पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पत्नी ने पति पर सब्जी काटने वाले चाकू से किया हमला

राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, मूलत: ओडिशा का रहने वाला एक जोड़ा साल 2009 से रायपुर के गुढ़ियारी में रह रहा है। लव मैरिज के बाद शुरुआती दिनों में प्यार था, एक दूसरे के लिए सम्मान का भाव भी। मगर अब पारिवारिक परिस्थितियों की वजह से दोनों एक दूसरे से आए दिन झगड़ रहे थे। बुधवार रात इनके बीच कुछ इस कदर बात बिगड़ी कि पति की जान जाते-जाते बची। पत्नी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पति पर हमला कर दिया। घायल पति ने अपनी मदद के लिए पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम ने दोनों को शांत करवाया और घायल पति को अस्पताल भेज पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।


पति की शराब पीने की आदत बनी झगड़े की वजह
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रायपुर के गुढ़ियारी इलाके का है। प्रीतम नगर में सुरेंद्र नाग किराए के मकान में अपनी पत्नी सुमन साहू के साथ रह रहा था। कई बार आर्थिक परिस्थितियों तो कई बार सुरेंद्र के शराब पीने की आदत की वजह से दोनों के बीच विवाद होता रहा है। पेशे से ट्रक इंजन के मैकेनिक का काम करने वाला सुरेंद्र बुधवार की रात शराब पीकर घर आया। पीने की वजह से सुमन ने उसे टोका। दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। नशे की हालत में सुरेंद्र ने सुमन पर हाथ उठाया।


जब कहासुनी हुई कमरे के किचन में सुमन काम कर रही थी। पति की हरकतों से गुस्साई बीवी ने पति को धक्का दिया और सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया। सुरेंद्र ने बताया कि ये देखकर उसके भी होश उड़ गए। वो पीछे हटकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था। इस पर पत्नी ने कहा कि आज वो उसकी जान लेकर ही मानेगी। सुमन, सुरेंद्र पर झपटी और पीठ की बाईं तरफ चाकू घुसा दिया। लहूलुहान हालत में सुरेंद्र ने फौरन पुलिस को कॉल किया। 10 मिनट के भीतर स्थानीय थाने की पेट्रोलिंग टीम पहुंच गई। तब कमरे के एक कोने में सुमन बैठी मिली। शोर सुनकर मकान के दूसरे किराएदार भी जमा हो चुके थे। सुरेंद्र को अस्पताल भेजा गया और महिला कर्मचारियों को बुलाकर पुलिस टीम सुमन को थाने लेकर आई। पति पर जानलेवा हमला करने की वजह से फिलहाल पत्नी को रिमांड पर भेजा गया है।

रायपुर पुलिस ने 9 महीने से लापता लेडी कॉन्स्टेबल को ढूंढ निकाला, पुलिस को देख  झुंझलाकर बोली- क्यों आए हो, मैं यहीं रहूंगी

रायपुर पुलिस ने 9 महीने से लापता लेडी कॉन्स्टेबल को ढूंढ निकाला, पुलिस को देख झुंझलाकर बोली- क्यों आए हो, मैं यहीं रहूंगी

राजधानी के राजेंद्र नगर पुलिस को कामयाबी मिली है, पिछले 9 महीने से अपने ही डिपार्टमेंट की एक कॉन्स्टेबल को पुलिस ढूंढ रही थी। लापता लेडी कॉन्स्टेबल अंजना सहिस का पता अब चल चुका है। राजेंद्र नगर की पुलिस टीम को अंजना उत्तर प्रदेश के वृंदावन में मिली। वह वहां फूल-माला की दुकान चला रही है। अंजना की खबर पाकर टीम रायपुर से वृंदावन गई थी अब इस केस में कामयाबी मिली है। स्थानीय पुलिस को देखते ही युवती चिड़चिड़ा उठी और कहने लगी क्यों आए हो यहां, मैं यही रहूंगी कहीं नहीं जाऊंगी।


काफी समझाने के बाद युवती ने शांत होकर बातचीत की और वापस लौटने से इनकार कर दिया। वह दलील देती रही कि मैं बालिग हूं, अपनी मर्जी से जहां चाहूं रह सकती हूं, उस पर कोई दबाव नहीं डाल सकता। राजेंद्र नगर की पुलिस ने अंजना को भरोसा दिलाया कि वह नियमों के तहत ही काम कर रहे हैं, गुमशुदगी की शिकायत अंजना की मां ने की थी।

जांच टीम के अफसरों ने लेडी कॉन्स्टेबल से कहा कि उसे वापस चलना चाहिए। इस पर अंजना ने कहा कि मैं वापस लौटना नहीं चाहती, मैं सोच-समझकर वृंदावन आई हूं और अब यही रहना चाहती हूं। अंजना ने दावा किया कि उसका उसके परिवार से भी अब कोई नाता नहीं है। पुलिस ने जब मां के परेशान होने का हवाला दिया तो अंजना ने आक्रोश जताते हुए फोन पर अपनी मां से झगड़ा किया और पुलिस से साफ तौर पर कह दिया कि ना उसकी कोई मां है ना ही रायपुर में उसका कोई रिश्तेदार। अब वो वृंदावन में ही रहेगी।


राजेंद्र नगर की पुलिस जब वृंदावन पहुंची तो अंजना एक कृष्ण मंदिर के बाहर पूजा की सामग्री बेचते नजर आई और अब इसी से अपना गुजारा चला रही है। राजेंद्र नगर पुलिस की टीम ने उसे वापास लाने की तमाम कोशिशें की मगर कामयाबी न मिलने पर अब टीम यूपी से वापस लौट रही है।

विभागीय प्रताड़ना की चर्चा
इस पूरे मामले में अब तक सामने आई जानकारियां बेहद चौंकाने वाली हैं। महिला कॉन्स्टेबल अंजना सहिस रायगढ़ पोस्टेड थीं। करीब 9 महीने पहले इसका रायपुर के पुलिस हेड क्वार्टर में ट्रांसफर हुआ था। CID ब्रांच में महिला पदस्थ थी और अचानक 9 महीने पहले लापता हो गई थी। न पुलिस हेडक्वार्टर के कर्मचारियों को महिला आरक्षक की कोई खबर थी और न ही परिवार को।


महिला लेडी कॉन्स्टेबल का घर रायपुर के महावीर नगर में है। पुलिस के पास युवती की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 21 अगस्त को सामने आई इस शिकायत के बाद राजेंद्र नगर की पुलिस ने गायब हो चुकी लेडी कॉन्स्टेबल को ढूंढने का मिशन शुरू किया।


युवती की मां और पुलिस हेडक्वार्टर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कुछ अफसरों की हरकतों से तंग आकर अंजना सहिस ने नौकरी छोड़ने का मन बना दिया था। पुलिस कर्मचारियों के अधिकारों की आवाज उठाने वाले उज्ज्वल दीवान ने भी बताया कि छोटे कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। काम के अलावा अफसरशाही के हावी होने की वजह से कई कर्मचारी परेशान हैं। हम 5 सितंबर को ऐसे मामलों के खिलाफ एक कैंडल मार्च भी करेंगे। दूसरी तरफ कई बार पूछे जाने पर भी राजेंद्र नगर की पुलिस के सामने अंजना ने ये नहीं बताया कि उसे किस बात की दिक्कत थी, कौन से अधिकारी उसे परेशान कर रहे थे।


पहले ही कह दिया था वृंदावन जाऊंगी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपने कामकाज के दौरान अंजना बेहद परेशान रहती थी। उसने अपने साथ काम करने वालों से भी कई बार इस बात का जिक्र किया था कि वह ड्यूटी के रुटीन और कुछ अधिकारियों से परेशान है और अब वृंदावन जाकर आगे की जिंदगी बिताना चाहती है।


बैंक अकाउंट की मदद से पुलिस ने ढूंढ निकाला
राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी विशाल कुजुर में इस पूरी जांच प्रक्रिया के बारे में दैनिक भास्कर को बताया कि गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद हम लगातार इस बात की कोशिश में थे कि अंजना को किसी तरह से ट्रेस किया जाए। हमारे पास न तो उसका कोई फोन नंबर था और न ही यह जानकारी कि वह है आखिर है कहां।


लगातार जांच और पूछताछ के दौरान हमें उसके बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी मिली। इन बैंक की ट्रांजैक्शन को हमने देखा कि यह वृंदावन के कुछ ATM से किए गए। इसके बाद जांच टीम वहां पहुंची और दिन भर सैकड़ों लोगों को इसकी तस्वीर दिखाने के बाद इसका पता चला।

बड़ी खबर रायपुर: मकान के उपर मोबाइल टॉवर लगाने का झांसा देकर ऑनलाईन हजारों रुपये की ठगी,अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: मकान के उपर मोबाइल टॉवर लगाने का झांसा देकर ऑनलाईन हजारों रुपये की ठगी,अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर: जिओं कंपनी का मकान में टॉवर लगाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 45450 रुपये की ऑनलाईन ठगी कर लेने की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक ब्लॉक कालोनी अभनपुर निवासी नंद किशोर महेश्वरी 41 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी एक समाचार पत्र में जियों कंपनी का टॉवर लगाने का विज्ञापन देख उसमें दिए नंबर पर कॉन्टेक्ट किया। तब कोई सुरेश कुमार नामक व्यक्ति ने कॉल रिसिव किया। उसने जमीन देखने व सर्वे करने के नाम पर 6150 रुपये मांगे तब प्रार्थी उसके खाते में ऑनलाईन 19 अगस्त को पैसा जमा कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अलग- अलग प्रोसेस बताकर उसके द्वारा बताए गए खाते में पैसा जमा कराता गया। इस तरह से कुल 45450 रुपये खाते में जमा करा लिया। जब प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ तो उसने पैसा वापस मांगा लेकिन आरोपी फोन उठाना ही बंद कर दिया। अब नंबर बंद बता रहा है। मामले के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी व सोने,चांदी के जेवरात चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी व सोने,चांदी के जेवरात चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर: राजधानी के टिकरापारा इलाके में बुधवार को एक सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 92 हजार रुपये कीमत के सोने,चांदी के गहने व नगदी रुपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक गोल चौक पल्लवी विहार डीडीनगर निवासी अनुप्रिया 30 वर्ष पति मृत्युजय उपाध्याय ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थियाका मायका मठपारा दुधाधारी मंदिर के पीछे टिकरापारा में है। बुधवार को सुबह 10.15 बजे मायके वाले मकान में ताला लगाकर बाहर गए थे। जब शाम को 6 बजे के करीब वापस आये तब मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टुआ हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर आलमारी में रखा सोने,चांदी के जेवरात व नगदी 2000 रुपये कुल 92 हजार के सामान किसी ने चोरी कर लिया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

CG NEWS: ग्रामीणों ने शराबी मास्टर की काली करतूत का किया पर्दाफाश, स्कूल में रोज करता था मुर्गा-शराब पार्टी

CG NEWS: ग्रामीणों ने शराबी मास्टर की काली करतूत का किया पर्दाफाश, स्कूल में रोज करता था मुर्गा-शराब पार्टी

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के मैनपुर ब्लॉक में एक मास्टर की काली करतूत सामने आई है, वह स्कूल में ही आकर मुर्गा पकाते और फिर प्रधान पाठक के साथ शराब पार्टी करते। इस दौरान बच्चे पढ़ाई की बात करते तो उन्हें पीटा जाता। ग्रामीणों को पता चला तो गुरुवार दोपहर स्कूल पहुंच गए। रंगे हाथ पकड़े गए मास्टर जी नशे में इतना धुत मिले कि जमीन पर जा गिरे।


आदिवासी बहुल्य ढोर्रा गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक शशि शेखर पांडेय और शिक्षक खिरसिंह नेताम रोज स्कूल तो पहुंचते, लेकिन बच्चों को पढ़ाने की जगह शराब और मुर्गा पार्टी करते। बच्चों की बेवजह पिटाई की जाती। परेशान होकर बच्चों ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। बात गांव में फैली तो उन्होंने स्कूल जाकर खुद देखना तय किया। इसके लिए सरपंच प्रतिनिधि शोप सिंह ने संकुल समन्वयक जगजीवन ठाकुर को भी अपने साथ ले लिया।

नशा इतना ज्यादा की अपने पैरों पर ही नहीं खड़े हो पा रहे थे
सभी लोग एकजुट होकर दोपहर करीब 1 बजे स्कूल पहुंच गए। वहां ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों को शराब और मुर्गा पार्टी करते पकड़ लिया। प्रधान पाठक शशि शेखर पांडेय तो ग्रामीणों और परिजनों से भिड़ गए। मीडिया पहुंची तो उसे भी कैमरा बंद करने की चेतावनी दे डाली। शिक्षक खिरसिंह नेताम तो इतना ज्यादा नशे में था कि अपने पैरों पर ही नहीं खड़े हो पा रहे थे। ग्रामीणों को देख थोड़ा संभले और मैदान में खड़ी अपनी बाइक उठाने पहुंचे, लेकिन नशे की हालत में लहराते हुए वहीं जमीन पर जा गिरे।


बिना कारण बच्चों के कान खींचे तो खुला मामला
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दोनों मास्टरों का यह शराब और मुर्गा पार्टी का खेल चला रहा था, लेकिन बिना कारण बच्चों की पिटाई ने इसे बिगाड़ दिया। प्रधान पाठक आने वाले हर बच्चे का कान पकड़ कर खींचते। इसके चलते बच्चे भी गुस्से में थे। एक दिन पहले फिर उनके साथ ऐसा हुआ तो परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद परिजन और अन्य ग्रामीण पहुंचे तब भी हेड मास्टर बाज नहीं आए। उन्होंने एक बच्चे का कान पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीण और भड़क गए।


ग्रामीण बोले- दोनों शिक्षकों को हटाया जाए, होगी शिकायत
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद ग्रामीण और परिजन नाराज हो गए हैं। उनका आक्रोश बढ़ गया है। अब उन्होंने दोनों टीचरों को वहां से हटाने की मांग कर दी है। उनका कहना है कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सरपंच प्रतिनिधि शोप सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद वह सुबह से मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसके बाद भी दोनों शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वह इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अफसरों से करेंगे। दोनों को ही हटाकर यहां नए शिक्षकों की तैनाती हो।

8 दिन पहले मुंगेली में भी ऐसा मामला आया था सामने
मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक में भी करीब 8 दिन पहले ऐसा ही मामला सामने आया था। लाखासर गांव के सरपंच हलधर सिंह वर्मा को शिकायत मिली थी कि प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक कन्हैलाला पनागर अक्सर गायब रहते हैं। इस पर वह निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां दोपहर 3 बजे टीचर कन्हैयालाल शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। उन्होंने रजिस्टर खोला और हाजिरी लगाई। सरपंच ने टोका तो धमकी दे डाली, कि किसी ने माई का दूध पिया हो तो वहां से ट्रांसफर करवा कर दिखाए।

शिकायत पर जांच के लिए आए थे, BEO को रिपोर्ट सौपेंगे
संकुल समन्वयक जगजीवन ठाकुर ने बताया कि दोनों शिक्षकों को लेकर पहले भी शिकायत मिली थी। इसके बाद अफसरों ने जांच के लिए भेजा था। ग्रामीणों का भी इसमें सहयोग मिल गया। अब दोनों नशेड़ी शिक्षकों की रिपोर्टिंग BEO (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) को करेंगे। इसके बाद आगे तय होगा। उन्होंने परिजन को दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

दर्दनाक हादसा: रायपुर से सब्जी बेचकर ओडिशा जा रहे शख्स की सड़क हादसे में मौत

दर्दनाक हादसा: रायपुर से सब्जी बेचकर ओडिशा जा रहे शख्स की सड़क हादसे में मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी में भयानक सड़क हादसा हुआ है, गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं पिकअप ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ड्राइवर को झपकी आने के चलते हुआ। इससे पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। दोनों लोग रायपुर से सब्जी बेचकर ओडिशा लौट रहे थे। हादसा सिहावा थाना क्षेत्र में हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के नवागांव निवासी चैतूराम गोंड अपने परिचित जयलूराम गोंड (55) के साथ पिकअप मे सब्जी बेचने के लिए आया था। वहां से दोनों सुबह करीब 5.30 बजे घर लौट रहे थे। अभी वे ग्राम टागापानी-घोटगांव के बीच पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नगरी अस्पताल ले गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


पिकअप मे मिले एक लाख रुपए से ज्यादा
पुलिस उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जयलूराम गोंड को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पिकअप की जांच के दौरान उसमें से 1.15 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। उनके निर्देश पर पुलिस ने पिकअप मालिक ओडिशा के नवरंगपुर निवासी मायाराम गोंड का पता लगवाया और उसके पहुंचने पर रुपए सुपुर्द कर दिए।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्लेसमेण्ट कैम्प 8 सितम्बर को

छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्लेसमेण्ट कैम्प 8 सितम्बर को

सुकमा। नेशनल इंग्लिस पब्लिक स्कूल कोण्टा में 2 पदों की भर्ती के लिए 8 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सुकमा में एक दिवसीय प्लेसमेण्ट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेण्ट कैम्प के माध्यम से शिक्षक व कम्प्यूटर ऑपरेटर के एक-एक पर भर्ती की जाएगी। शिक्षक पद के लिए अंग्रेजी भाषा में दक्ष विज्ञान संकाय में स्नातक या स्नातकोत्तर व कम्प्यूटर ऑपरेटर पद के लिए स्नातक के साथ कम्प्यूटर डिप्लोमा धारी युवा अभ्यर्थी इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं। सुकमा जिले एवं अन्य जिले के पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, जाति-निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मूल दस्तावेजों एवं उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो के साथ प्लेसमेण्ट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

 छत्तीसगढ़ में गणेश उत्सव 2021- विसर्जन के लिए गाइडलाइन जारी, पंडालों में सिर्फ...

छत्तीसगढ़ में गणेश उत्सव 2021- विसर्जन के लिए गाइडलाइन जारी, पंडालों में सिर्फ...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में जारी कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी नियमों और बंदिशों के साथ ही गणेश उत्सव मनाने की अनुमति दी गई है। 10 सितंबर से शुरू हो रहे 10 दिवसीय उत्सव के लिए बुधवार को जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है।

उत्सव के दौरान 5 फीट से ऊंची मूर्ति, 15 फीट से बड़ा पंडाल बनाने पर रोक है। वहीं, पंडाल में एक बार में 20 से अधिक लोगों की पंडाल में अनुमति नहीं होंगे।

देखें आदेश की कॉपी
बड़ी खबर रायपुर: तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

बड़ी खबर रायपुर: तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

रायपुर राजधानी रायपुर से करीब 30 किलो मीटर दूर सिलतरा धरसींवा में तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही के चलते सड़क हादसों में इजाफा हुआ है। फिर सड़क हादसे में एक स्कुटी सवार व्यक्ति की मौत हो जाने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज करायी गई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक भाठापारा सिलतरा धरसींवा निवासी नरेश निषाध 26 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 1 सिंतबर को शाम 4 बजे के करीब सोनू-मोनू ढाबा के पास सिलतरा में स्कूटी से जा रहे कृष्णकुमार वर्मा 66 वर्ष निवासी अभनपुर को तेज रफ्तार टाटा 1109 वाहन वाहन क्रमांक सीजी 04 जेसी 6714 का चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर वाहन चालक  के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
बड़ी खबर रायपुर: घरेलू विवाद पर पत्नी ने पति को मारा चाकू, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: घरेलू विवाद पर पत्नी ने पति को मारा चाकू, मामला दर्ज

रायपुर। घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को चाकू मारकर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्र नाग 30 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 2 वर्ष पूर्व प्रार्थी का संबलपुर उडि़सा निवासी सुमन साहू से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों सूर्यानगर गोगांव गुढिय़ारी रायपुर में किराये के मकान में रहते है। 1 सितंबर को घरेलू विवाद पर रात्रि लगभग 10.40 बजे प्रार्थी की पत्नी सुमन ने सब्जी काटने वाली चाकू से उसके पसली में मारकर चोट पहुंचाया। जिसके बाद प्रार्थी डॉयल 112 को फोन कर बुला थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस ने महिला के खिलाफ अपराध कामय कर मामला दर्ज कर लिया है।

छत्तीसगढ़: धार्मिक भावनाओं का आहत करने वाले शिक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित

छत्तीसगढ़: धार्मिक भावनाओं का आहत करने वाले शिक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित

कोण्डागांव। गत दिनों कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बूंदापारा गिरोला में आयोजित शासकीय कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान शिक्षक एलबी चरण मरकाम द्वारा कृष्ण भगवान के संबंध में अभद्र एवं अश्लील व्यवहार किया गया था, जिसका ऑडियो एवं वीडियो ग्रामवासियों के मध्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसे देखते हुए ग्राम पंचायत एवं ग्राम वासियों द्वारा सामूहिक रूप से लिखित शिकायत कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के समक्ष की गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए इस पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने शिक्षक के व्यवहार को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 (अ)(ब)(स) तथा नियम 8 के विपरीत धार्मिक भावनाओं को आहत करने एवं समाज में द्वेष फैलाने के रूप में गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाते हुए शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बुंदापारा गिरोला के शिक्षक एलबी चरण मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन सिर्फ बॉलीवुड की नहीं बल्कि देश की प्रतिभा की भी बड़ी क्षति-भूपेश बघेल

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन सिर्फ बॉलीवुड की नहीं बल्कि देश की प्रतिभा की भी बड़ी क्षति-भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ट्वीट कर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बहुत कम उम्र में अपने अभिनय से देशवासियों के दिल में जगह बना चुके युवाप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के कम आयु में आकस्मिक निधन की खबर दुखद है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बॉलीवुड की नहीं बल्कि देश की प्रतिभा की भी बड़ी क्षति है। ईश्वर उनके परिवार और करोड़ों चाहने वालों को संबल दें।
 पिता ने अपने ढाई साल के बेटे के पेट पर किया बियर की बोतल से हमला, जानिए क्या है पूरा मामला

पिता ने अपने ढाई साल के बेटे के पेट पर किया बियर की बोतल से हमला, जानिए क्या है पूरा मामला

महासमुंद। एक पिता ने अपने ढाई साल के बेटे के पेट पर बियर की बोतल से हमला कर दिया। घटना में मासूम गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना टुहलू चौकी क्षेत्र के ग्राम परकोम की है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी शकुंतला दीवान ने बताया कि मेरा बेटा टिकेंद्र (ढाई साल) और भतीजा डुमेश दोनों खिलौने को लेकर लडऩे लगे। मैंने दोनों को छुड़ाया तो मेरे पति आशीष दीवान ने मुझसे मारपीट करते हुए मुझ पर हमला कर दिया। विवाद के बाद वह टिकेंद्र को उठाकर खेत की ओर ले गया और उसे जान से मारने की नीयत से खेत में पड़ी बियर की बोतल को तोड़कर बच्चे के पेट में घोंप दिया और खेत में छोड़कर भाग गया। घटना में बच्चे के पेट की अतडिय़ां तक बाहर आ गई है। कोमाखान थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही आरोपी पिता आशीष दीवान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमरकंटक के अरंडी घाट में लगाई डुबकी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमरकंटक के अरंडी घाट में लगाई डुबकी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अमरकंटक प्रवास के दौरान नर्मदा मईया की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने अमरकंटक के अरंडी घाट में डुबकी लगाई और स्नान किया। श्री बघेल ने कपिलधारा सीताराम चक्रधारी बाबा आश्रम का भ्रमण भी किया।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नक्सलियों के बिछाए आईईडी की चपेट में आया रोड ओपनिंग पार्टी का जवान

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नक्सलियों के बिछाए आईईडी की चपेट में आया रोड ओपनिंग पार्टी का जवान

बीजापुर। रोड ओपनिंग के लिए निकली पार्टी नक्सलियों के बिछाए आईईडी की चपेट में आ गई। धमाके की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार रोड ओपनिंग के लिए जवान गए थे। इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। आईडी ब्लास्ट से सीआरपीएफ के जवान शीलाचंद मिंज घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जवान 168 बटालियन का है। इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने की है।

 बड़ी खबर रायपुर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव के पास से बरामद किया सुसाइड नोट

बड़ी खबर रायपुर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव के पास से बरामद किया सुसाइड नोट

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मामले जानकारी मिली है कि यह बुजुर्ग भोपाल के रहने वाले हैं शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है पुलिस मौके पर पहुंच रही है खम्हारडीह थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह उनको अचानक सूचना मिली की शक्तिनगर में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस जांच में जुटी हुई है
 छत्तीसगढ़ में एक कांग्रेस नेता जिला बदर, दूसरे की गिरफ्तारी के लिए शुरू हुई पुलिस छापेमारी

छत्तीसगढ़ में एक कांग्रेस नेता जिला बदर, दूसरे की गिरफ्तारी के लिए शुरू हुई पुलिस छापेमारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद जिले में रंगदारी वसूली को लेकर चर्चा में आये कांग्रेस नेता तौकीर अहमद खान के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई के बाद कांगे्रस के ही एक अन्य नेता विकास सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू हो गयी है। दोनों नेता प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं। 

जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रानू साहू ने बुधवार पहली सितम्बर को चर्चित कांगे्रस नेता तौकीर अहमद खान को एक वर्ष के लिए कोरबा सहित आसपास से जिलों से बाहर रहने का आदेश पारित किया है। तौकीर अहमद खान एक वर्ष पहले रंगदारी वसूली को लेकर चर्चा में आया था। उस समय वायरल आडियो में राजस्व मंत्री का भी जिक्र था। लेकिन मामला आया-गया हो गया था। तौकीर अहमद के खिलाफ उसके आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए और जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गयी है। 

तौकीर अहमद के खिलाफ जिला बदर का आदेश पारित होने के बाद 24 घंटा भी पूरा नहीं हुआ था, कि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के ही एक अन्य करीबी कांगे्रस नेता युवा इंटक के जिलाध्यक्ष विकास सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामार कार्रवाई शुरू हो गयी है। गुरूवार 2 सितम्बर की सुबह बड़ी संख्या में पुलिस बल ने विकास सिंह के एस.बी.एस. कालोनी आवास में छापा मारा, लेकिन वह हाथ नहीं आया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि विकास सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है। 

दोनों कार्रवाई की खबर आम होते ही शहर में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। कांगे्रस हल्के में चर्चा है कि ढाई-ढाई साल को लेकर राजस्व मंत्री प्रदेश में  परिवर्तन का समर्थन कर रहे हैं, जिसके कारण मुख्यमंत्री के इशारे पर यह कर्रवाई हो रही है। वहीं शहर में यह भी चर्चा है कि राजस्व मंत्री पिछले साल पाला बदलकर  मुख्यमंत्री खेमे में चले गये थे और अब टी. एस. सिंहदेव को शीघ्र ही मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। ऐसे में अपने पद पर बने रहने के लिए वे स्वयं कार्रवाई करा रहे हैं, ताकि यह कहा जा सके कि उनका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मतभेद हो गया है। इस घटनाक्रम को नजीर बनाकर टी. एस. सिंहदेव के मंत्री मण्डल में अपनी जगह बना सकते हैं। बहरहाल ये अटकलें हैं और इनकी सच्चाई का दावा नहीं किया जा सकता।
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में इस कांग्रेस नेता के घर पुलिस का छापा

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में इस कांग्रेस नेता के घर पुलिस का छापा

कोरबा। गुरुवार को पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास सिंह के घर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिसकर्मी और उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि ऐसे आरोपी जिन पर कई तरह के अपराध दर्ज है और वह फरार चल रहे हैं। उनकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।कांग्रेस नेता विकास सिंह के घर पुलिस का छापेमारी इसी सिलसिले में विकास सिंह सहित अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

कांग्रेस नेता विकास सिंह, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबियों में माने जाते हैं। वह कांग्रेस के मजदूर संगठन इंटक के जिला अध्यक्ष हैं। विकास सिंह कोरबा के मुड़ापार क्षेत्र के एसईसीएल कॉलोनी में निवास रत हैं। पुलिस की मानें तो फिलहाल विकास फरार चल रहे हैं। जिसकी तलाश की जा रही है।

टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी: रायपुर में आज 2 सितम्बर को इन जगहों पर लगेगा टीका, देखें पूरी सूची

टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी: रायपुर में आज 2 सितम्बर को इन जगहों पर लगेगा टीका, देखें पूरी सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 166 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 5690 और कोविशिल्ड 23300 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
देखे टीकाकरण केन्द्रों की सूची:-
 

BIG BREAKING : रायपुर में आज इतने मरीजों की हुई पहचान, 5 हुए स्वस्थ, देखे जिले की पूरी स्थिति

BIG BREAKING : रायपुर में आज इतने मरीजों की हुई पहचान, 5 हुए स्वस्थ, देखे जिले की पूरी स्थिति

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 02 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 05 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 35 है। आज तक रायपुर में 157873 मरीजो की पहचान हुई है और 154699 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे सुकमा से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 52 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 391 है | आज प्रदेश में 25846 टेस्ट हुए है |
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर सत्तर अधिकारी बनेंगे डीएसपी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर सत्तर अधिकारी बनेंगे डीएसपी

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज गृह (पुलिस) विभाग में सत्तर निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करने हेतु विभागीय चयन समिति की कार्यवाही पूर्ण की गयी जिससे वर्षों से पदोन्नति हेतु आशान्वित निरीक्षकों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार विभागों की समीक्षा की जा रही है जिसमें उनके द्वारा वर्षों से लंबित माँगों को पूर्ण किए जाने हेतु त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा विभागीय समीक्षा के दौरान विषम परिस्थितियों में कार्यरत पुलिस अधिकारियों के मनोबल में वृद्धि हेतु तत्काल पदोन्नत्ति की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए थे जिसके पालन में आज यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल पदोन्नति सूची जारी करने के निर्देश भी आज अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से न सिफऱ् अधिकारियों/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है अपितु उनमें कार्य हेतु नवीन ऊर्जा का संचार हुआ है ।
 

शराब के अवैध परिवहन, विक्रय के विरुद्ध जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने किया 6 वाहनों को राजसात

शराब के अवैध परिवहन, विक्रय के विरुद्ध जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने किया 6 वाहनों को राजसात

जांजगीर-चांपा: कलेक्टर शुक्ला ने अवैध शराब का परिवहन करने वाले 06 वाहनों को राजसात करने की कार्रवाई की। कलेक्टर ने कहा कि अवैध शराब विक्रय और परिवहन के प्रति जिला प्रशासन सख्त है, उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे वाहनों को राजसात करने की कार्यवाही की जाती रहेगी।

कलेक्टर न्यायालय से गत 27 अगस्त को पारित आदेश के अनुसार शराब परिवहन करने पर आबकारी एक्ट के तहत थाना मालखरौदा में हिरो होंडा सीडी डिलक्स सी जी 11 - 5730 जप्त किया गया था, जिसमें अनावेदक की ओर से बचाव में कोई जवाब व साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया और ना ही जप्ति पत्रक का खंडन किया गया। इस प्रकरण में पारित आदेश के अनुसार जप्तशुदा मोटरसायकल का शासन के पक्ष में राजसात किया गया। राजसात वाहन नीलाम कर शासकीय कोष में जमा करने का आदेश दिया गया है।

इसी प्रकार पुलिस चौकी नैला में मोटरसायकल हिरो पैशन सीजी 11 एफ 2959, थाना अकलतरा में मोटर सायकल हिरो डॉन सीजी 11 बी 8087, आबकारी वित्त निरीक्षक डभरा में मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स चेचिस नंबर एमबीएलएचएआर 236 एच 4 ई- 8666, थाना नगरदा में मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स सीजी 11 एजी 0780 और पुलिस चौकी पंतोरा में मोटर सायकल सीडी डिलक्स सीजी 11 एफ 4229 को जब्त किया गया था, जिसमें अनावेदक की ओर से बचाव में कोई जवाब व साक्ष्य प्रस्तुत नही किया गया और ना ही जप्ति पत्रक का खंडन किया गया। इन प्रकरणों में पारित आदेश के अनुसार जप्तशुदा मोटर सायकल का शासन के पक्ष में राजसात किया गया। राजसात वाहनों को नीलाम कर शासकीय कोष में राशि जमा करने का आदेश दिया गया है।

बड़ी खबर रायपुर: गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया और फिर धारदार हथियार से काट दिया गला, जानिए पूरा मामला

बड़ी खबर रायपुर: गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया और फिर धारदार हथियार से काट दिया गला, जानिए पूरा मामला

राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, एक युवक ने अपनी प्रेमिका का धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसी हथियार से खुद की गर्दन पर भी वार किया और लहूलुहान हालत में थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को मेकाहारा में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच विवाद होने के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 4 में रहने वाले 24 साल के शिवम ध्रुव और 22 साल की रानू सूर्यवंशी के बीच प्रेम प्रसंग था। रानू कपड़े की दुकान में काम करती थी। बताया जा रहा है कि शिवम ने बुधवार को रानू को मिलने के लिए पथरा कुंडी के बड़े बांध के पास बुलाया था। वहां से दोनों जंगल की ओर गए और थोड़ी देर बाद शिवम ने धारदार हथियार से रानू के गले पर वार कर दिया। गला कटने से रानू की मौके पर ही मौत हो गई।


खुदकुशी के इरादे से खुद की भी गर्दन काटी, फिर थाने पहुंचा
इसके बाद शिवम ने उसी धारदार हथियार से अपनी गर्दन पर भी वार किया। फिर लहूलुहान हालत में थाने पहुंच गया। वहां पुलिस को जानकारी दी कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। इसके बाद थाने में ही गिर पड़ा। इस पर पुलिस ने उसकी हालत गंभीर देख अस्पताल भिजवाया। वहीं मौके पर पुलिस टीम को भेजकर युवती का शव बरामद कर लिया है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चूरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG NEWS: राजपरिवार के सदस्य की हत्या की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने 4 नाबालिगों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया

CG NEWS: राजपरिवार के सदस्य की हत्या की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने 4 नाबालिगों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में राजपरिवार के सदस्य की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है, राजपरिवार के सदस्य विश्वनाथ नायर की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को 4 नाबालिगों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट की नीयत से फार्म हाउस के कमरे में घुसे थे। इस दौरान विश्वनाथ नायर जाग गए तो पहचाने जाने के डर से आरोपियों ने लोहे की रॉड से पीट-पीट कर उन्हें मार डाला। इसके बाद वहां से सामान लेकर भाग निकले। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल रॉड और लूट का सामान बरामद कर लिया है।


दरअसल, 26 जुलाई की देर रात पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी में पूर्व राजा योगेश्वर राज सिंह के कृषि फार्म हाउस के कमरे में विश्वनाथ नायर का शव मिला था। सुबह जब ग्रामीण खेत में पहुंचे तो फार्म हाउस के कमरे में खून से लथपथ उनका शव पड़ा देखा। इसके बाद राजपरिवार और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की। इस बीच मंगलवार को जानकारी मिली कि कुछ लड़के गांजे के नशे में हत्याकांड को लेकर बात कर रहे हैं।


दो बोरी अरहर दाल और सबमर्सिबल पंप चोरी करने घुसे
पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम मिरमिटटी से स्थानीय निवासी प्रेमलाल सिन्हा को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी प्रेमलाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने 4 अन्य नाबालिग साथियों के साथ राजाबाड़ा में लूट की नीयत से गए थे। इसके लिए दीवार के सहारे ऊपर चढ़े और फिर सीढ़ी से कमरे में घुसे। वहां विश्वनाथ को सोता हुआ देख दो बोरी अरहर दाल और सबमर्सिबल पंप चोरी कर लिया और भागने के लिए छत पर पहुंच गए।

नीयत खराब हुई तो लड़कों को लेकर फिर घुसा आरोपी
छत से भागने की जगह आरोपी प्रेमलाल की नीयत खराब हो गई। वह लूटने के इरादे से फिर लड़कों के साथ नीचे पहुंचा। इस दौरान आहट होने से विश्वनाथ जाग गए और शोर मचाने लगे। इस पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया। विश्वनाथ बेहोश होकर गिरे तो आरोपियों ने पहचाने जाने के डर से उन्हें रॉड से पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद गले से सोने की चेन, कैश, मोबाइल और गेट की चाबियां लेकर वहां से निकल गए।

कार में शव को ठिकाना लगाना था, लेकिन कीचड़ में फंस गई
इसके बाद पोर्च में खड़ी कार में आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने का सोचा। गाड़ी को स्टार्ट भी किया, लेकिन निकलने के दौरान वह कीचड़ में फंस गई। इसके चलते कार और शव वहीं छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड, दो बोरी अरहर दाल, सबमसर्बिल पम्प, सोने की चेन, मोबाइल और रुपए बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

सुबह ग्रामीण पहुंचे थे तो खून से लथपथ मिला था शव
विश्वनाथ नायर राजमाता शशि प्रभा का भांजा लगता था। वह करीब 10 साल से ग्राम इंदौरी में रहकर राजमाता की खेती-बाड़ी से जुड़े काम देखता था और रात को खेत में ही बने फार्म हाउस के कमरे में अकेले रहता था। सुबह जब ग्रामीण खेत में पहुंचे तो कमरे में खून से लथपथ उनका शव पड़ा देखा। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। खेत में और बाहर सामान बिखरा होने के चलते पुलिस को शुरू से चोरी के चलते हत्या की आशंका थी।

तहसीलदार ने संयुक्त टीम बनाकर रेत का अवैध परिवहन कर रहे 3 वाहनों को किया जप्त

तहसीलदार ने संयुक्त टीम बनाकर रेत का अवैध परिवहन कर रहे 3 वाहनों को किया जप्त

उदयपुर: अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिकेत साहू के निर्देश पर लखनपुर तहसीलदार डॉक्टर एजाज हाशमी व उदयपुर तहसीलदार सुभाष शुक्ला ने राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर 31 अगस्त की शाम लगभग 6:00 बजे रेणुका नदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जप्त कर कार्यवाही की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर व उदयपुर थाना के बीचो बीच बहने वाले रेणुका नदी से निर्माणाधीन एनएच ठेकेदार डीवी कंपनी व अंबिकापुर के रेत माफियाओं की ओर से लगातार नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा जिसकी सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिकेत साहू के निर्देश पर उदयपुर लखनपुर तहसीलदार ने संयुक्त टीम बनाकर लखनपुर आईटीआई कॉलेज के समीप अवैध रेत का परिवहन कर रहे डीवी कंपनी के हाईवा मिनी ट्रक सहित ट्रैक्टर वाहन को जप्त कर कार्यवाही करते हुए लखनपुर थाने को सुपुर्द किया गया है।

साथ ही अग्रिम कार्यवाही के लिए उदयपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिकेत साहू को पत्र प्रेषित किया गया है। इस पूरी कार्यवाही में लखनपुर तहसीलदार डॉक्टर एजाज हाशमी उदयपुर तहसीलदार सुभाष शुक्ला आर आई रविंद्र पाठक फैयाज अंसारी पटवारी नरेंद्र सिंह सीतेश मिश्रा सहित राजस्व अमला की टीम मौजूद रहे।