BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : नगरीय प्रशासन विभाग ने बड़े पैमाने पर किये फेरबदल, कई सीईओ सहित अधिकारी- कर्मचारी का हुआ तबादला, आदेश जारी

BIG BREAKING : नगरीय प्रशासन विभाग ने बड़े पैमाने पर किये फेरबदल, कई सीईओ सहित अधिकारी- कर्मचारी का हुआ तबादला, आदेश जारी

रायपुर, नगरीय प्रशासन विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। विभाग ने सीएओ, इंजीनियर सहित तृतीय वर्ग के भी कई कर्मचारी शामिल हैं। इस संबध में विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक 13 मुख्य नगरपालिका अधिकारी इधर से उधर किये गए है।

देखे सूचि:-

 

जिले में दो दिनों के लिए पशुवध एवं मांस बिक्री बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिले में दो दिनों के लिए पशुवध एवं मांस बिक्री बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कवर्धा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को गांधी निर्वाण दिवस पर पशुवध गृह एवं मांस बिक्री को बंद रखने आदेशित किया है। 

अधिसूचित क्षेत्र में भूमिहीन आदिवासी परिवार को मिलेगी जमीन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

अधिसूचित क्षेत्र में भूमिहीन आदिवासी परिवार को मिलेगी जमीन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्र में भूमिहीन आदिवासी परिवार को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र का कोई भी आदिवासी परिवार भूमिहीन नही रहेगा। श्री बघेल आज यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय विकास सेवा संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। 


    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि आदिवासी समाज का भी स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आदिवासी समाज के श्री गैंदसिंह नायक, शहीद वीरनारायण सिंह, गुण्डाधुर जैसे अनेक नायकों ने देश की आजादी में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के उत्तर एवं दक्षिण आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं। यहां जंगल क्षेत्र होने के बावजूद भी सिंचाई के लिए पानी की कमी है। किसानों के खेतो तक पानी पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा नरवा योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत नदी-नालों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। यह काम अब वन विभाग के माध्यम से हो रहा है। इस योजना से यह भी लाभ मिला है कि अब जंगली जानवरों को जंगल में आसानी से पेयजल उपलब्ध हो रहा है, इससे रिहायसी क्षेत्रों में जंगली-जानवरों का आना रूका है। सिंचाई से पानी उपलब्ध होने से जंगलों की हरियाली बढ़ रही है, इससे मधुमक्खी पालन भी बढ़ रहा है। 


    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि जंगल में निवास करने वाले वनवासियों को रोजगार के लिए हमारी सरकार ने वन अधिकार मान्यता पत्र की समीक्षा कर वास्तविक हकदारों को उनके पट्टे उपलब्ध कराए हैं। सामुदायिक दावा पट्टा पर अधिक जोर दिया गया। प्रदेश में अब तक साढ़े 5 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि के सामुदायिक पट्टों का वितरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष जंगल में फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। सरकार की सोच है कि जंगल पर निर्भर रहने वाले वनवासियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो। उन्होंने कहा कि फलदार वृक्षों के नीचे तिखुर, हल्दी सहित अंतरवर्तीय फसलें लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोदो-कुटकी का भी समर्थन मूल्य दिया जाएगा।

 
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बहुउद्देशीय बोधघाट परियोजना पहली परियोजना होगी, जिससे आदिवासियों को सीधा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि बोधघाट परियोजना के लिए देश की सबसे आदर्श पुनर्वास नीति बनाई जाएगी। श्री बघेल ने कहा कि आदिवासी की पहचान उनकी संस्कृति से है। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार देवगुड़ी विकास और घोटुल निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालयों में रियायती दर पर समाज को जमीन और सामाजिक भवन निर्माण के लिए सरकार आर्थिक मदद दे रही है। शहीद वीर नारायण सिंह के नाम से जनजातीय संग्रहालय और शोध कार्य के लिए 10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। 


    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ.खूबचंद बघेल के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि समर्थ व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि समाज के कमजोर वर्ग का हाथ पकड़कर उसे आगे बढ़ाया जाए। सरकार की भी यही सोच है कि आदिवासियों की संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन के साथ ही सामाजिक सुधार, आर्थिक व्यवस्था सुधरे, शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़े। राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज को आगे लाने के लिए सभी दिशाओं में पहल की जा रही है।


    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष श्री आर.एन. ध्रुव सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, सदस्य अनुसूचित जनजाति श्री नितिन पोटाई, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष श्री बी.पी.एस. नेताम एवं सचिव श्री नवल सिंह मण्डावी सहित अन्य पदाधिकारी और अनुसूचित जनजाति विकास सेवा संघ के सदस्यगण उपस्थित थे।  

युवाओं में उद्यमशीलता का विकास करें शिक्षण संस्थाएं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

युवाओं में उद्यमशीलता का विकास करें शिक्षण संस्थाएं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के बायोटेक इन्क्यूबेशन सेन्टर एवं एग्री-बिजनेस इंक्यूबेशन एवं उत्पादन केन्द्र का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इन्क्यूबेशन सेंटर का नामकरण महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित इस ऑनलाईन कार्यक्रम में श्री बघेल ने 30 करोड़ रूपये रूपए की लागत से बन रहे बायोटेक इन्क्यूबेशन सेन्टर भवन का शिलान्यास किया एवं 2 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित एग्री-बिजनेस इंक्यूबेशन एवं उत्पादन केन्द्र का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य योजना आयोग के कक्षों का नामकरण किया, आइडिया कैफे का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना आयोग के कार्यालय में बनाए गए ब्रेन स्टारमिंग सेंटर का नामकरण नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर, लाइब्रेरी का नामकरण संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर के नाम पर अम्बेडकर लाइब्रेरी, 30 व्यक्तियों की क्षमता वाले सभागार का  नामकरण देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम पर जवाहर हाल और 80 व्यक्तियों की क्षमता वाले सभागार का नामकरण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर महात्मा हाल करने की घोषणा की।  

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में इन्क्यूबेशन एवं उत्पादन केन्द्र प्रारंभ करने का आव्हान करते हुए कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ अभियान में उत्पादक युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सभी शैक्षणिक संस्थाएं युवाओं में उद्यमशीलता का विकास करने की दिशा में काम करें। इन्क्यूबेशन सेंटर में युवाओं को अनुसंधान एवं शोध हेतु प्रयोगशाला की सुविधाएं, तकनीकी मार्गदर्शन, बिजनेस नेटवर्किंग के लिए मार्गदर्शन, वित्तीय और ऋण सहायता की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।


    कार्यक्रम की अध्यक्षता योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने की। मुख्यमंत्री के सलाहकार सर्वश्री प्रदीप शर्मा, श्री विनोद वर्मा, श्री रुचिर गर्ग और श्री राजेश तिवारी, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी, कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव डॉ. एम.गीता, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के.पाटिल भी उपस्थित थे।


       उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त उपक्रम से स्थापित बायोटेक्नालॉजी पार्क के प्रथम चरण में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 30 करोड़ रूपये की लागत से बायोटेक इन्क्यूबेशन सेन्टर स्थापित होगा। पंचवर्षीय योजना का क्रियान्वयन दो चरणों में पूर्ण होगा। प्रथम चरण के अंतर्गत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बायोटेक इन्क्यूबेशन सेन्टर की स्थापना की जा रही है। सेन्टर की स्थापना दो वर्ष की अवधि में पूर्ण कर ली जाएगी। इस केन्द्र भवन का निर्माण साढ़े 13 करोड़ की लागत से किया जाएगा। जहां लगभग 16 करोड़ रूपए की लागत से अत्याधुनिक प्रयोगशाला, उपकरण सहित अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

सभी अधोसंरचनाएं बीएस 4 मापदंड की होगी। इस केन्द्र में 23 कम्पनियों को तीन वर्ष तक कार्यालय, प्रयोगशाला की सुविधा तकनीकी मार्गदशन और बिजनेस नेटवर्किंग की सुविधा व्यवसाय स्थापित करने के लिए दी जाएगी। इस केन्द्र में एग्री बायोटेक, हेल्थ केयर बायोटेक, फूड प्रोसेसिंग में काम करने वाली कम्पनियों को प्राथमिकता मिलेगी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के एग्री बिजनेस इन्क्यूबेशन एवं उत्पादन केन्द्र में 94 युवा उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवा उद्यमियों द्वारा इस सेंटर में प्रारंभ की गई 24 कम्पनियों के कार्यालय का भी मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। इन स्टार्टअप को उद्योग एवं व्यवसाय के लिए 2 करोड़ 26 लाख रूपए का अनुदान प्राप्त हुआ है। इन स्टार्टअप्स ने अब लगभग 10 करोड़ रूपए का व्यवसाय कर लिया है।

योजना मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य योजना आयोग ने पुर्नगठन के बाद पिछले दो वर्षों में नवीन योजनाओं को तैयार करने और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। थिंक टेंक के रूप में राज्य योजना आयोग ने सुराजी गांव योजना, महिला स्वसहायता समूहों के स्वावलंबन, गौठानों के विकास, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और अतिशेष धान से इथेनॉल उत्पादन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं तैयार की। जिनका सकारात्मक असर दिख रहा है। मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ने पिछले दो वर्षों में राज्य योजना आयोग द्वारा किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला।


    इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटिल ने बायोटेक इन्क्यूबेशन सेन्टर एवं एग्री-बिजनेस इंक्यूबेशन एवं उत्पादन केन्द्र के उद्देश्यों, कार्यो और युवा उद्यमियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के द्वितीय चरण में रायपुर जिले के आरंग तहसील के ग्राम मुनगी में 9.59 हेक्टेयर भूमि पर बिजनेस इन्टरप्राइज जोन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए राज्य शासन द्वारा ग्राम मुनगी में भूमि आबंटित कर दी गई है। इस केन्द्र में 23 कंपनियों को 3 वर्ष तक अनुसंधान, तकनीकी एवं अधोसंरचना सुविधायें प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना-रफ्तार एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त उपक्रम से स्थापित एग्री बिजनेस इन्क्यूबेशन सेन्टर द्वारा कृषि संबंधित स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अभिनव एवं उद्भव कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं।

अभिनव कार्यक्रम के तहत युवाओं से कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में ऐसे नवाचारी विचार आमंत्रित किये जा रहे हैं जिस पर आधारित स्टार्टअप उद्योग शुरू किया जा सकते हैं। चयनित नवाचारी विचारों के लिए पांच लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी प्रकार उदभव कार्यक्रम के तहत उन उद्यमियों से प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं जिनका कम्पनी के रूप में पंजीयन हो चुका है जिनके पास स्टार्टअप संबंधी कोई प्रारंभिक उत्पाद उपलब्ध हैं जिसका वे व्यवसायीकरण करना चाहते हैं। चयनित प्रस्तावों के व्यवसायीकरण हेतु पच्चीस लाख रूपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। कार्यक्रम में सेन फ्रांसिसकों से श्री वेंकेटेश शुक्ला, नई दिल्ली से डॉ. विजय महाजन, आईआईटी खड़गपुर से प्रो. भदौरिया, विश्वविद्यालयों के कुलपति और युवा उद्यमी भी कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े।

बड़ी खबर : सीएसईबी कॉलोनी से लगे छठ घाट में तीन लोगों की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : सीएसईबी कॉलोनी से लगे छठ घाट में तीन लोगों की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

कोरबासीएसईबी कॉलोनी दर्री से लगे छठ घाट में एक साथ तीन लोगों की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान राजीव नगर निवासी मोहन जांगड़े पिता पंचराम जांगड़े उम्र 45 वर्ष व अशोक दास महंत पिता रामू दास निवासी राजीव नगर व धन दास निवासी रूमगड़ा के रूप में पहचान की गई है।

पढ़ें : अब इन पुराने नोटों को लेकर आरबीआई ने दिया ये बड़ा बयान: जानिए अब कौन से पुराने नोट होने वाले है बंद 

शुक्रवार की रात को मोहन जांगड़े व अशोक दास बालको गए थे। और रात को रूमगड़ा में ही रुक गए थे। शनिवार की सुबह 9 बजे दोनों व्यक्ति राजीव नगर पहुंचे और नाश्ता करके तीनों घर से बाइक में निकले थे। कुछ ही घंटे बाद लोगों से सूचना मिली कि छठ घाट में तीनों का शव पड़ा है।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में डबल मर्डर: आरोपी ने माँ और बेटी को उतारा मौत के घाट, तेलीबांधा थाना में मामला दर्ज 

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान मृतकों के परिजन घटनास्थल पहुंचे। बहरहाल पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर रही। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मौत की वजह क्या है। घटनास्थल में बाइक व एक टिफिन का डब्बा बरामद हुआ है।

लोक सेवा आयोग में सहायक प्राध्यापक पदों का साक्षात्कार 9 और 10 फरवरी को

लोक सेवा आयोग में सहायक प्राध्यापक पदों का साक्षात्कार 9 और 10 फरवरी को

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विधि, संस्कृत, माईक्रोबायलाजी, बायोकेमेस्ट्री, वानिकी, बायोटेक्नोलाजी और भूगर्भशास्त्र विषयों के लिए सहायक प्राध्यापक पद हेतु चिन्हांकित 93 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 9 और 10 फरवरी 2021 को आयोजित किया गया है। साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों का दस्तावेज का सत्यापन साक्षात्कार तिथि के एक दिन पूर्व दो पालियों में सवेरे 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक विधि, संस्कृत, माईक्रोबायोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, वानिकी, बायोटेक्नोलॉजी, भूगर्भशास्त्र (उच्च शिक्षा विभाग) के कुल 58 विज्ञापित पद हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 नवम्बर 2020 से 08 नवम्बर 2020 तक किया गया था। इन पदों का परीक्षा परिणाम 19 जनवरी 2021 को जारी किया गया है। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों व अर्ह अभ्यर्थियों के उपलब्धता के आधार पर कुल 93 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है।

अभ्यर्थियों को आवश्यक शैक्षणिक अर्हताओं एवं अन्य अर्हताओं का प्रमाण-पत्र ऑनलाईन आवेदन करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि अथवा उसके पूर्व प्राप्त कर लिया होना चाहिए। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद की तिथि को जारी की गई शैक्षणिक अर्हताओं एवं अन्य अर्हताओं के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे इस संबंध में शैक्षणिक दस्तावेजों, स्थायी जाति, निवास, आय, नि:शक्तजन प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, अन्य प्रमाण पत्रों के मूल प्रति तथा एक-एक सत्यापित अथवा स्व-प्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करना होगा। आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, अन्य प्रमाण पत्रों की कमी होने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी समाप्त कर दी जायेगी एवं इस संबंध में कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

नोवेल कोराना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को ध्यान में रखते आयोग कार्यालय परिसर में अभ्यर्थियों के अतिरिक्त अन्य के लिए प्रवेश निषेध है। अभ्यर्थियों को फेसमास्क लगाना एवं हेंड सेनेटाईजर रखना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी फेसमास्क एवं हेड सेनेटाईजर के बिना साक्षात्कार हेतु उपस्थित होगा उन्हें साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा ऐलान: अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस अकादमी के नाम से जानी जाएगी छग पुलिस अकादमी

मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा ऐलान: अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस अकादमी के नाम से जानी जाएगी छग पुलिस अकादमी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। अब छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी के नाम पर किया गया। इसकी जानकारी स्वयं सीएम ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी का नाम अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी होगा।
 


 

बता दें कि शनिवार 23 जनवरी 2021 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं है। भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को इसी दिन से हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है।

 


वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को 125 वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। नेताजी के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बघेल ने कहा है कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 राजधानी रायपुर में डबल मर्डर: आरोपी ने माँ और बेटी को उतारा मौत के घाट, तेलीबांधा थाना में मामला दर्ज

राजधानी रायपुर में डबल मर्डर: आरोपी ने माँ और बेटी को उतारा मौत के घाट, तेलीबांधा थाना में मामला दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कर ली गई है। 

पढ़िए पूरी खबर-
इस बार शहर दोहरे कत्ल की वजह से सकते में हैं। हालांकि रायपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वारदात के कुछ घंटे बाद ही एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी ने महिला और उसके मासूम बच्ची दोनों की हत्या कर दी थी। घटना राजधानी के तेलीबांधा इलाके का है। शक है कि आरोपी ने महिला से बदला लेने के लिए इस तरह के वारदात को अंजाम दिया है। पुछताछ में ये बातें सामने आयी है कि महिला ने दो साल पहले आरोपी पर रेप का आरोप लगाया था। मृतिका की पहचान 20 वर्षीय रोमा यादव के रूप में हुई है।

मैदान में मिली लाश- 
जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के कृषि मेला मैदान के पीछे अब से कुछ देर पहले ही मैदान में एक महिला और उसकी बच्ची का शव देखा गया है, जिसकी सूचना तेलीबांधा थाने में दी गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। शव को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे आरोपी ने पहले महिला से विवाद किया उसके बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

ट्रेन से काटकर बच्ची के हुए दो टुकड़े-
महिला की हत्या के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने के बाद बच्ची के दो टुकड़े हो गये। पुलिस ने महिला और बच्चे का शव बरामद कर लिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक के मृतिका महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है की-
अब तक तफ्तीश में पता चला है कि मृतका ने आरोपी पर रेप का आरोप लगाया था। पिछले महीनों में ही आरोपी जेल से छूटा था। जेल से छुटने के बाद भी आरोपी लगातार उस महिला से मिल रहा था। कहा जा रहा है कि आरोपी से ही उस महिला ये बच्चा भी था। इसी बीच आज पुराने मामले को लेकर विवाद बढ़ा और फिर आरोपी ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस अभी इसे पुख्ता नहीं बता रही है। लेकिन आशंका इसी तरह की सामने आ रही है।
 ज्वेलर्स शॉप से पलक झपकते ही महिला ने सोने के जेवर किये पार, मामला दर्ज

ज्वेलर्स शॉप से पलक झपकते ही महिला ने सोने के जेवर किये पार, मामला दर्ज

बिलासपुर। तखतपुर के सदर मार्केट,दुर्गा चौक में स्थित ताम्रकार ज्वेलर्स में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई।

चोरी की इस अजीब घटना में ग्राहक बनकर आयी,अज्ञात महिला चोर ने दुकानदार को झांसा देकर छ: ग्राम सोने के गहने को दुकानदार के सामने ही हाथ मे रखकर चम्पत हो गयी। मामले का खुलासा वारदात के बाद जेवर मिलान के समय और शक होने पर सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला। 

पीडि़त दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज पुलिस बल के साथ पहुचे।यहाँ पर सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया गया।

घटना की सूचना पीडि़त सराफा व्यवसायी किशन ताम्रकार ने पुलिस को देते हुए कहा कि,शुक्रवार शाम 4:30 में एक सावली रंग की अज्ञात महिला,जो नीली साड़ी और पीले प्रिंट वाली साल ओढे थी।दुकान के अंदर ग्राहक बन कर आयी,और कान का जेवर दिखाने को कहा,संचालक ने उन्हें गहने दिखाए,इसी दौरान मौका पाकर उसने 6 ग्राम का टॉप्स पार कर दिया।दुकानदार अनुसार चोरी गए सोने के टॉप्स की कीमत 32 हजार है।उसके बाद अज्ञात महिला चोर अपने एक साथी के साथ दोपहिया वाहन से मुख्य मार्ग की ओर भाग निकली।उसके जाने के बाद जब दुकानदार जेवर समेटने लगा तब उसे चोरी होने का पता चला पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
 बड़ी खबर: घोषित हुई छग बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी, इस तरह से आयोजित की जायेगी की परीक्षाएं

बड़ी खबर: घोषित हुई छग बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी, इस तरह से आयोजित की जायेगी की परीक्षाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी आज घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से प्रारंभ होकर एक मई को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 3 मई से प्रारंभ होकर 24 मई को समाप्त होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि मुख्य परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए इस वर्ष छात्रों को उन्हीं के स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनाकर, परीक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोरोना महामारी संक्रमण के बचाव के लिए सभी बिन्दुओं को पालन किया जाना अनिवार्य होगा। मुख्य परीक्षा की समय-सारणी मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि इस वर्ष प्रायोजना कार्य और प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ होंगी। इन परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए एक विषय की प्रायोगिक परीक्षा एक दिन में 2-3 शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी और छात्र संख्या अधिक होने की स्थिति में उसी विषय की परीक्षा एक से अधिक दिनों में भी ली जा सकेंगी ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रायोगिक परीक्षा में बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है। यथासंभव 10 मार्च तक परियोजना कार्य और प्रायोगिक परीक्षाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। इस संबंध में सभी स्कूलों के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं। 

इन सभी कि अतिरिक्त कक्षा 9वीं और 11वीं के परीक्षाएं स्थानीय स्तर पर (होम एक्जामिनेशन) आयोजित की जाएंगी, अर्थात् छात्र अध्ययनरत स्कूल में ही परीक्षा देंगे, संबंधित स्कूल के द्वारा ही परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार कराए जाएंगे, समय-सारणी तैयार की जाएगी और मूल्यांकन कराकर परिणाम घोषित किए जाएंगे सभी कार्य संबंधित स्कूल स्तर पर ही किए जाएंगे। इस संबंध में भी अलग से निर्देश जारी किए जा रहे हैं। 
 
 बड़ी खबर: पिता ने बेटे हाथ पैर खाट में बांधकर लगा दी आग, हालत गंभीर

बड़ी खबर: पिता ने बेटे हाथ पैर खाट में बांधकर लगा दी आग, हालत गंभीर

अंबिकापुर। दरिमा थाना इलाके में एक सनसनीखेज वारदात में पिता ने बेटे के हाथ पैर खाट में बांधकर आग लगा दी। पिता ने बेटे के साथ हत्या की नीयत से वारदात को अंजाम दिया है। पीडि़त की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी ने युवक की जान बचाई। पीडि़त को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 
 बड़ी खबर: कोरबा पहुंची देश की सबसे लंबी ट्रेन ‘वासुकी’, लम्बाई जानकर हो जायेंगे हैरान

बड़ी खबर: कोरबा पहुंची देश की सबसे लंबी ट्रेन ‘वासुकी’, लम्बाई जानकर हो जायेंगे हैरान

कोरबा। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे ने पांच मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर देश की सबसे लंबी ट्रेन ‘वासुकी’ का सफल परिचालन किया है। यह एक नया रिकॉर्ड है।कोयला ढुलाई के लिए इस मालगाड़ी ट्रेन का उपयोग किया जाएगा। इसे भिलाई से कोरबा के बीच चलाया जाएगा. इसकी दूरी 224 किलोमीटर है। हाल ही में ‘शेषनाग’ का भी सफल परिचालन किया जा चुका है, जिसकी लंबाई ढाई किलोमीटर है। शेषनाग, वासुकी के बाद देश की दूसरी सबसे लंबी ट्रेन है।

वासुकी के परिचालन से समय और क्रू स्टाफ की बचत होगी। उपभोक्ताओं को तुरंत डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे ने भारतीय रेल के इतिहास में पहली बार 5 मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर चलाया है। इस मालगाड़ी की कुल लंबाई 3.5 किलोमीटर के लगभग है।

फ्रेट ट्रेनों के परिचालन समय को कम करने, क्रू-स्टाफ की बचत और उपभोक्ताओं को तुरंत डिलीवरी के लिए लंबी मालगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है। 29 जून 2020 को तीन लोडेड मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर लॉन्ग हॉल सुपर एनाकोंडा (शेषनाग) गाड़ी का परिचालन किया गया था। 22 जनवरी 2021 को रायपुर रेल मंडल के भिलाई डी केबिन से कोरबा तक पांच लॉन्ग हाल रैक (वासुकी) का परिचालन किया गया। इस मालगाड़ी में 300 वैगनों को जोड़कर लॉन्ग हाल रैक को चलाया गया। इस लॉन्ग हाल मालगाड़ी ने भिलाई डी केबिन से कोरबा स्टेशन तक का सफर 7 घंटे से भी कम समय में तय किया। इस प्रक्रिया में केवल 1 लोको पायलट, 1 सहायक लोको पायलट और 1 गार्ड की आवश्यकता पड़ी।

सिंगल-सिंगल 5 रैक चलाने से 5 लोको पायलट, 5 सहायक लोको पायलट और 5 गार्ड की आवश्यकता होती है। सुपर शेषनाग में 1 लोको पायलट, 1 सहायक लोको पायलट और 1 गार्ड की मदद से इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। फोर्थ लॉन्ग हॉल रैक के परिचालन से क्रू-स्टाफ की बचत और रेलवे ट्रैक का सही इस्तेमाल हो रहा है। 
 
 बड़ी खबर: मुर्गियों के परिवहन करने वाले वाहन पर लगाया गया 25 हजार का जुर्माना

बड़ी खबर: मुर्गियों के परिवहन करने वाले वाहन पर लगाया गया 25 हजार का जुर्माना

बीजापुर। जिले में बर्ड फ्लूू की संभावना को देख्ते हुए मुर्गियों के परिवहन पर प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद धमतरी से मुर्गियों को जिले में लाने वाले एक वाहन पर पच्चीस हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। वाहन में रखी गई मुर्गियों के बीस नमूने भी  लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी से मुर्गियों को लेकर जिले के जांगला पंहुची वाहन को एसडीएम एआर राना एवं पशुधन विकास विभाग की टीम ने रोका इस वाहन में 940 मुर्गियां रखी हुई थी। जिस पर एक पक्षी का 100 रूपए के मान से 25 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया और ड्राइवर से इस बात की लिखित सहमति ली गई कि प्रतिबंधात्मक आदेश लागू रहने तक वह मुर्गियों का परिवहन नहीं करेगा। वाहन को जांगला से ही वापस लौटा दिया गया है। 
वाद्य यंत्रों पर आधारित छतीसगढ़ राज्य की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की मिली सराहना

वाद्य यंत्रों पर आधारित छतीसगढ़ राज्य की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की मिली सराहना

रायपुरगणतन्त्र दिवस पर राजपथ पर निकलने वाली राज्यों की झांकियों का आज नई दिल्ली की राष्ट्रीय रंगशाला में प्रेस प्रीव्यू आयोजित किया गया। प्रेस प्रीव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में प्रयुक्त होने वाले लोक वाद्यों पर आधारित झांकी को राष्ट्रीय मीडिया के सामने प्रस्तुत किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने मांदरी नृत्य का प्रदर्शन किया।


गणतन्त्र दिवस पर इस बार नई दिल्ली के राजपथ पर छत्तीसगढ़ के लोक संगीत का वाद्य वैभव दिखेगा। छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में प्रयुक्त होने वाले लोक वाद्यों को उनके सांस्कृतिक परिवेश के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है। राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की जा रही इस झांकी में छत्तीसगढ़ के दक्षिण में स्थित बस्तर से लेकर उत्तर में स्थित सरगुजा तक विभिन्न अवसरों पर प्रयुक्त होने वाले लोक वाद्य शामिल किए गए हैं। इनके माध्यम से छत्तीसगढ़ के स्थानीय तीज त्योहारों तथा रीति रिवाजों में निहित सांस्कृतिक मूल्यों को भी रेखांकित किया गया है।

झांकी के ठीक सामने वाले हिस्से में एक जनजाति महिला बैठी है जो बस्तर का प्रसिद्ध लोक वाद्य धनकुल बजा रही है। धनकुल वाद्य यंत्र, धनुष, सूप और मटके से बना होता है। जगार गीतों में इसे बजाया जाता है। झांकी के मध्य भाग में तुरही है। ये फूँक कर बजाया जाने वाला वाद्य यंत्र है, इसे मांगलिक कार्यों के दौरान बजाया जाता है। तुरही के ऊपर गौर नृत्य प्रस्तुत करते जनजाति हैं। झांकी के अंत में माँदर बजाता हुआ युवक है। झांकी में इनके अलावा अलगोजा, खंजेरी, नगाड़ा, टासक, बांस बाजा, नकदेवन, बाना, चिकारा, टुड़बुड़ी, डांहक, मिरदिन, मांडिया ढोल, गुजरी, सिंहबाजा या लोहाटी, टमरिया, घसिया ढोल, तम्बुरा को शामिल किया गया है।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा तिथि, देखें टाइम टेबल

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा तिथि, देखें टाइम टेबल

रायपुरछत्तसीगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10 वी और 12 वीं की मुख्या परीक्षाओं के तिथि की घोषणा कर दी है | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा दसवीं की परीक्षा 15 अप्रैल से प्रारंभ होकर 1 मई को समाप्त होगी तथा बारहवीं की मुख्य परीक्षा 3 मई से प्रारंभ होकर 24 मई को समाप्त होगी | मुख्य परीक्षायें ऑफलाईन मोड में आयोजित की जायेंगी |  इस वर्ष छात्रों को उन्हीं के स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनाकर, परीक्षा देने की व्यवस्था की जायेगी | मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किये गए कोरोना महामारी संक्रमण के बचाव के लिए सभी बिन्दुओं का पालन किया जाना अनिवार्य होगा |

जानकारी के मुताबिक इस वर्ष प्रायोगिक परीक्षायें 10 फरवरी से प्रारंभ की जायेंगी | इन परीक्षाओं में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए एक विषय की प्रायोगिक परीक्षा एक दिन में 2-3 शिफ्ट में आयोजित की जा सकेंगी तथा छात्र संख्या अधिक होने की स्थिति में उसी विषय की परीक्षा एक से अधिक दिनों में भी ली जा सकेगी, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके | कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रायोगिक परीक्षा में वाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है | यथासंभव 10 मार्च 2021 तक परियोजना कार्य एवं प्रायोगिक परीक्षायें पूर्ण कर ली जायेंगी | इस संबंध में सभी शालाओं के लिए निर्देश जारी किये जा रहे हैं |

मुख्यमंत्री बघेल कल स्वर्गीय पंडित विद्याचरण शुक्ल चौक का करेंगे अनावरण

मुख्यमंत्री बघेल कल स्वर्गीय पंडित विद्याचरण शुक्ल चौक का करेंगे अनावरण

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जनवरी को रायपुर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भूपेश बघेल पूर्वान्ह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य योजना आयोग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और कृषि महाविद्यालय रायपुर के बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ करने के बाद इस सेंटर के भवन का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे राजीव भवन शंकर नगर में आयोजित नेताजी सुभाषचंन्द्र बोस जयंती कार्यक्रम में और 1.30 बजे सांईस कॉलेज के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण महाधिवेशन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 5 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा घोषणा पत्र क्रियान्वयन समिति की बैठक में शामिल होंगे। भूपेश बघेल शाम 6.40 बजे रायपुर के ओ.सी.एम. चौक के सौन्दर्यीकरण के बाद नए स्वरूप में निर्मित स्वर्गीय पंडित विद्याचरण शुक्ल चौक का लोकार्पण करेंगे।
 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन 6 फरवरी तक

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन 6 फरवरी तक

धमतरी । महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (मानसेवी) के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आगामी 6 फरवरी तक आवेदन मंगाए गए हैं। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, धमतरी कि स्थानीय मोटर स्टेण्ड वार्ड क्रमांक 29 के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 में कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए उसी वार्ड की, बारहवीं पास, 18 से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग की महिला आवेदन कर सकती है। आवेदन का प्रारूप कलेक्टोरेट कार्यालय के पीछे स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर नियत तिथि तक जमा किया जा सकता है। नियत तिथि के बाद ना ही आवेदन उपलब्ध कराए जाएंगे और ना ही जमा किए जाएंगे। 

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के साथ भाजपा नेता व कार्यकर्ता गिरफ्तार

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के साथ भाजपा नेता व कार्यकर्ता गिरफ्तार

कवर्धा । कलेक्ट्रेट घेराव करने निकले राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और पूर्व सांसद मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार भट्ट, भाजपा जिलाध्यक अनिल सिंह सहित सैकडा़ें कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  रानी दुर्गावती चौक पर भाजपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया । कलेक्ट्रेट घेराव करने निकले भाजपा नेताओं ने बैरिकेट तोडऩे का प्रयास किया गया इस दौरान सुरक्षा बल और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हो गई।
 

 आरक्षकों के चयन के लिए शारीरिक परीक्षा अब 1 से 5 फरवरी के मध्य

आरक्षकों के चयन के लिए शारीरिक परीक्षा अब 1 से 5 फरवरी के मध्य

अम्बिकापुर। पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के लिए चयन प्रक्रिया हो रही है। सरगुजा रेंज के अभियर्थियों के लिए शासकीय पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में शारीरिक दक्षता परीक्षा 25 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित की जा रही थी। किन्तु इस परीक्षा में आंशिक संशोधन करते हुए अब शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा शासकीय पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में ही होगी। 
 
 ट्रैफिक सिग्नल संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित, इस तारिक तक कर सकते है आवेदन

ट्रैफिक सिग्नल संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित, इस तारिक तक कर सकते है आवेदन

अम्बिकापुर। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के अंतर्गत विभिन्न चौराहों तथा तिराहों के ट्रैफिक सिग्नल की स्थापना, संचालन तथा संधारण करने के इच्छुक संस्थाओं से 25 जनवरी अपरान्ह 3ः30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए नगर निगम कार्यालय अम्बिकापुर से संपर्क कर सकते है।
 
 छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की बड़ी कार्यवाई: उल्लंघनकारी उद्योगों को जारी किये गए डायरेक्शन नोटिस और कइयों को उत्पादन बंद करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की बड़ी कार्यवाई: उल्लंघनकारी उद्योगों को जारी किये गए डायरेक्शन नोटिस और कइयों को उत्पादन बंद करने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने रायपुर के प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रदूषणकारी उद्योगों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है। 21 जनवरी की स्थिति में 25 उद्योगों को उत्पादन बंद करने और विद्युत विच्छेदन के निर्देश जारी किए गए हैं। 42 उद्योगों को डायरेक्शन नोटिस जारी किए गए हैं। मण्डल के क्षेत्रीय कार्यालय के सतत्प्रयास और दबाव से उल्लंघनकारी 24 रोलिंग मिल ईकाईयों से 20 रोलिंग मिलों के नोटिस अनुसार आवश्यक सुधार किया गया है। 4 रोलिंग मिलें नोटिस के परिपेक्ष्य में ऑब्जरवेशन पिरियड में हैं। बंद करने वाले उद्योगों में मुख्यत: राईस मिल, रोलिंग मिल, क्रशर और स्लैग क्रशर शामिल हैं। मण्डल के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने केवल उद्योगों की चिमनी से उत्सर्जन और फ्यूजिटिव उत्सर्जन को निर्धारित मानको के अनुरूप रखे जाने के लिये कार्यवाही की जा रही है।
 


बल्कि परिवेशी वायु गुणवत्ता को भी मानको के अनुरूप रखे जाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों के लगातार संचालन और उद्योगों से होने वाले ठोस अपशिष्टों के सुरक्षित आने-जाने व उसके सुरक्षित निष्पादन के प्रयास भी किए जा रहे हैं। रायपुर क्षेत्र में स्थापित उद्योगों का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण भी किया जा रहा है और दोषी पाए जाने पर उपके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
खाद्य विभाग ने रायपुर की इस बेकरी, गैस एजेंसी एवं बायो फ्यूल्स में छापामार कार्रवाई: 1,599 नग गैस सिलेण्डर एवं 25,964 लीटर तथाकथित बॉयो डीजल जप्त

खाद्य विभाग ने रायपुर की इस बेकरी, गैस एजेंसी एवं बायो फ्यूल्स में छापामार कार्रवाई: 1,599 नग गैस सिलेण्डर एवं 25,964 लीटर तथाकथित बॉयो डीजल जप्त

रायपुर। कलेक्टर डॉ एस.भारतीदासन के निर्देश पर खाद्य विभाग रायपुर के द्वारा विगत दिनों न्यू नाइस बेकरी, बोरियाखुर्द, शांति एच.पी. गैस एजेंसी, न्यू राजेन्द्र नगर और यशोदा बॉयो फ्यूल्स, रावांभांठा की आकस्मिक जांच की गई। 
 
खाद्य नियंत्रण रायपुर ने बताया कि जांच के दौरान 1599 गैस सिलेण्डर एवं 25 हजार 964 लीटर तथाकथित बॉयो डीजल को जप्त किया गया है। व्यवसायिक गैस सिलेण्डर के कारोबार में गैस कंपनियों के द्वारा अवैध रूप से बिना सुरक्षा निधि जमा किये एस.व्ही. व्हाउचर बनाये तथा गैस कार्ड दिये बिना कारोबारियों को व्यवसायिक सिलेण्डर दिये जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। इसी प्रकार डीजल के स्थान पर आयातित तरल उत्पाद का नाम बदलकर बॉयो डीजल विक्रय करने की भी शिकायत प्राप्त हो रही थी।
 
ज्ञात हो की मेसर्स न्यू नाइस बेकरी में 56 हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के 19 किलो वाले गैस सिलेण्डर से ओवन को चलाया जा रहा था। मौके पर 52 नग भरे हुये व्यवसायिक सिलेण्डर पाये गये तथा 96 नग खाली सिलेण्डर पाये गये। गैस कंपनी को खाली गैस सिलेण्डर कारोबार स्थल पर नहीं छोडऩे का नियम है। इसी तरह एस.व्ही. व्हाउचर, गैस कार्ड नहीं पाया गया। इस आधार पर 206 नग सिलेण्डर जप्त कर लिया गया।
 
खाद्य विभाग की टीम ने शांति एच.पी. गैस एजेंसी, न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में छापा मारकर दस्तावेज की मांग की गयी। एजेंसी के द्वारा मेसर्स न्यू नाइस बेकरी से संबंधित कोई भी एस.व्ही. व्हाउचर, गैस कार्ड देने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। एजेंसी का स्टॉक बोर्ड भी 01 जनवरी 2021 तक का ही प्रदर्शित था। फर्म के पास कंपनी से पाये भरे गैस सिलेण्डर एवं वापस किये गये खाली सिलेण्डर के संबंध में वैध जानकारी नहीं पायी गयी। मौके पर जो कम्प्यूटराईज्ड स्टॉक जानकारी प्रस्तुत की गयी, उसमें भी दिनांक 31 जनवरी 2021 तक थी। टीम के द्वारा गैस एजेंसी के गोदाम में जाकर भौतिक सत्यापन किये जाने पर स्टॉक में अंतर पाया गया। घरेलू गैस सिलेण्डर भरे हुये 123 कम कम पाये गये। इसी प्रकार व्यवसायिक गैस सिलेण्डर 36 नग अधिक पाये गये, जिसके कारण मौके पर उपलब्ध कुल 1,599 नग सिलेण्डर जप्त कर लिया गया है।
 
इस जांच टीम के द्वारा मेसर्स यशोदा बॉयो फ्यूल्स, रावाभांठा की भी जांच की गयीं। फर्म को उद्योग विभाग के द्वारा डीजल विक्रय के संबंध में पंजीयन पत्र प्रदाय किया गया, जबकि मौके पर फर्म के द्वारा इंदौर के फर्म कान्हा बिल्टकॉम से प्राप्त तरल पेट्रोलियम उत्पाद के रूप में मिथाइल इस्टर वस्तु का बिल प्रस्तुत किया गया। बॉयो फ्यूल्स वनस्पति उत्पाद है एवं इसको विदेशों से आयात नहीं किया जा सकता है। मध्यप्रदेश की फर्म के द्वारा प्रेषित बिल में वे-ब्रिज बिल नहीं है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि बॉयो डीजल की आड़ में कुछ कंपनियों के द्वारा ऐसा उत्पाद निर्मित किया जा रहा है, जो कि बॉयो डीजल नहीं है, लेकिन इस उत्पाद का डेन्सिटी डीजल के समकक्ष है। इस फर्म के द्वारा मई 2020 से कारोबार करने के बावजूद केवल जनवरी 2021 से आवक-जावक संबंधी जानकारी रखी गयी है। इस आधार पर यशोदा बॉयो फ्यूल्स के द्वारा डीजल के प्रदाय को प्रभावित करने के कारण 25,964 लीटर तथाकथित बॉयो डीजल जप्त किया गया है। खाद्य नियंत्रक तरूण राठौर द्वारा गठित सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे,  अरविंद दुबे, मदन मोहन साहू एवं खाद्य निरीक्षक कु. रीना साहू, श्री मनीष यादव की टीम द्वारा संबंधित फ र्मों की जांच की गयी।
बड़ी खबर: नगरीय प्रशासन मंत्री ने नगर पालिका सीएमओ को किया निलंबित, जानिए आखिर क्यों किया गया निलंबित

बड़ी खबर: नगरीय प्रशासन मंत्री ने नगर पालिका सीएमओ को किया निलंबित, जानिए आखिर क्यों किया गया निलंबित

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भूपेन्द्र उपाध्याय, नगर पालिका परिषद गोबरानवापारा को निलंबित कर दिया है। निलंबित सीएमओ श्री उपाध्याय द्वारा टेण्डर प्रक्रिया में गड़बड़ी व लापरवाही करने की शिकायत सामने आई है। इस मामले में कार्यवाही के बाद मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा है कि इस तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

नगर पालिका परिषद गोबरानवापारा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहते हुए श्री भूपेन्द्र उपाध्याय ने 14 वें वित्त आयोग अंतर्गत 34 कार्यों की निविदा राशि 279.78 लाख की निविदा सूचना दिनांक 28 नवंबर 2020 को प्रकाशित की थी। इस निविदा सूचना तिथि के प्रकाशन के महज चार दिनों के अंतराल में अर्थात 02 दिसंबर 2020 को निविदा प्रपत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि निर्धारित की थी। निविदा सूचना तिथि के प्रकाशन और आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि मात्र चार दिन रखा गया था, जो अत्यंत अल्पकालीन और त्रृटिपूर्ण थी। इस मामले की शिकायत नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.डहरिया से भी की गई थी। मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया था और विभागीय अधिकारियों को मामले को संज्ञान लेने के साथ आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। विभाग द्वारा इसकी जांच संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन से कराई गई थी। जांच में पाया गया कि सीएमओं श्री उपाध्याय ने निविदा की राशि एवं योजना के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए गंभीर लापरवाही की है। इस लापरवाही और अनियमितता पर राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका सेवा (कार्यपालन ) नियम 1973 के नियम 36 के अंतर्गत श्री उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री उपाध्याय का मुख्यालय कार्यालय,संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर नियत किया गया है।
 बड़ी खबर: नोडल अधिकारी की गठित टीम ने छापे-मार कार्यवाई कर की पांच दुकानों पर चालानी कार्रवाई

बड़ी खबर: नोडल अधिकारी की गठित टीम ने छापे-मार कार्यवाई कर की पांच दुकानों पर चालानी कार्रवाई

बलौदाबाजार। शहर को स्मोक फ्री बनाने के तहत बलौदाबाजार जिला नोडल अधिकारी की गठित टीम के सदस्यों ने कई सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट, पान भंडार, जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई की। 

मौके पर कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4 व 6 के उल्लंघन पाए जाने पर 5 संस्थानों पर चालान काटकर जुर्माना किया गया। साथ ही सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के बारे में जानकारी भी दी गई। सिगरेट व अन्य तंबाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 पूरे राज्य में लागू है। इस अधिनियम के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध है, जबकि शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ मंदिर, मस्जिद आदि की 100 मीटर की परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर भी प्रतिबंध है। परंतु लोगों को उपरोक्त एक्ट के संबंध में व्यापक जानकारी नहीं है, जिसकी वजह से तंबाकू युक्त पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसी पर रोक लगाने के उद्देश्य से गुरूवार देर शाम सीएमएचओ डॉ. के.आर. सोनवानी के मार्गदर्शन में जिला समिति ने छापामार कार्यवाई कर पांच दुकानों पर चालानी कार्यवाई की।

मौके पर जुर्माना- जिला तंबाकू नियंत्रण सेल के नोडल एनटीसीपी डॉ. राकेश कुमार, डीपीसी एनसीडी डॉ. सुजाता पांडेय, बीएमओ बिलाईगढ़ डॉ. सुरेश और किशोर ठाकुर और स्थानीय पुलिस की मदद से छापामार कार्यवाई की गई। जिले को स्मोक फ्री बनाने और प्रतिबंधित उप्तादों के संबंध में जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से गुरूवार को बिलाईगढ़ ब्लॉक में टीम की ओर से छापामार कार्यवाई हुई। लोगों को कोटपा एक्ट और धूम्रपान संबंधी नियम की जानकारी दी गई। टीम की डॉ. सुजाता और डॉ. राकेश ने बताया एक्ट के तहत 200 रुपए की चालानी कार्यवाई होती है। परंतु क्षेत्र में लोगों को कोटपा कानून की जानकारी नहीं थी इसलिए उन्हें चेतावनी देते हुए कुल 5 दुकानों पर चालानी कार्यवाई की गई।

प्रतिबंधित स्थल और जुर्माना-एक्ट की धारा 4 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थल जैसे होटल, रेस्टोरेंट, शैक्षणिक संस्थान, समस्त निजी और सरकारी कार्यालयों पर धूम्रपान करना प्रतिबंधित है। इस अधिनियम के तहत सभी सार्वजनिक स्थलों के प्रभारियों की ओर से धूम्रपान निषेध क्षेत्र वाले बोर्ड लगाना अनिवार्य है। धारा-5 में किसी भी तंबाकू उत्पाद का विज्ञापन दुकान, टीवी, अखबार, रेडियों तथा इंटरनेट और तंबाकू उत्पादों का प्रचार करने पर जुर्माने व कैद का प्रावधान, धारा 6 के तहत शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पाद बेचना अपराध है। इसके अलावा तंबाकू विक्रेताओं की ओर से 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद बेचना दंडनीय अपराध है। धारा-7 में किसी भी तंबाकू उत्पाद को उसके दोनों मुख्य भागों के 85 प्रतिशत हिस्से में बिना चेतावनी खुली सिगरेट बेचने पर प्रतिबंध उल्लंघना करने पर जुर्माने व कैद का प्रावधान है। इसके लिए निर्धारित बोर्ड मापदंडों के अनुसार किया जाना अनिवार्य है।

00 क्या है कोटपा 2003 कानून:- एक्ट की धारा-4 में किसी भी सार्वजनिक स्थल में बीड़ी, सिगरेट, हुक्का तथा सिगार पीने पर प्रतिबंध व उल्लंघना करने पर जुर्माना, धारा-6 ए के मुताबिक नाबालिग को तंबाकू उत्पाद बेचने या उससे बिकवाने पर प्रतिबंध व दुकानों पर चेतावनी बोर्ड लगाना अनिवार्य उल्लंघना करने पर जुर्माना, धारा-6बी में किसी भी शिक्षण संस्थान की बाहरी सीमा के 100 वर्ग गज के दायरे के भीतर तंबाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंध उल्लंघना करने पर जुर्माना।
 
 राज्य सरकार ने नव नियुक्त प्रदेश के 7 आईएएस अफसरों को दी नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

राज्य सरकार ने नव नियुक्त प्रदेश के 7 आईएएस अफसरों को दी नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

रायपुर। राज्य सरकार ने नव नियुक्त प्रदेश के 7 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है।