BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बड़ी खबर रायपुर: भीख मांग रही युवती व उसके सहेली से ट्रक व एक्टीवा चालक ने की गाली-गलौच व मारपीट, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: भीख मांग रही युवती व उसके सहेली से ट्रक व एक्टीवा चालक ने की गाली-गलौच व मारपीट, मामला दर्ज

रायपुर। भीख मांग रही युवती के साथ एक्टीवा व ट्रक चालक ने बेवजह गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक्टीवा व ट्रक चालक के खिलाफ धारा 294,323,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 
मिली जानकारी के अनुसार ब्लाक 02 सुयश अस्पताल के पास बीएसयूपी कालोनी रायपुर निवासी कनिका सिंह आयु 19 वर्ष अभिभावक बबली सिंह ने 20 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया हीरापुर सिग्नल रिंग रोड नंबर 02 के पास रोज की तरह भीख मांग रही थी  तभी एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एमई 8941 व ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 3136 में सवार व्यक्ति ने बिना कारण गाली-गलौच कर हाथ-मुक्का से मारपीट किया।
 
 
बीच-बचाव करने पर प्रार्थिया की सहेली अंशिका के साथ भी मारपीट कर वहां से भाग गए। जिसके चलते पीडि़ता के सिर तथा बाए कंधे के पास चोट लगने से खून बहने लगा व अंशिका के मुंह व हाथ में चोट लगा है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों वाहन चालक के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 रायपुर: मामुली विवाद पर युवक को मारा चाकू, घायल अवस्था में युवक को किया गया अस्पताल में भर्ती

रायपुर: मामुली विवाद पर युवक को मारा चाकू, घायल अवस्था में युवक को किया गया अस्पताल में भर्ती

रायपुर। मामुली विवाद में गाली-गलौच कर मारपीट करने व युवक को चाकू मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार गोडपारा ग्राम रीवा मंदिरहसौद रायपुर निवासी कुलेश्वर 18 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि संस्कार केटर्स लाभाण्डी तेलीबांधा रायपुर में अपने दोस्तों के साथ केटरिंग में कल्लू ठेकेदार के अंदर में काम करता है। 18 जनवरी को संस्कार केटर्स में काम करने के दौरान गोदाम में रुके थे तथा ग्राम जोबा तुमगांव महासमुंद का लक्की साहु तथा उसका दोस्त भी संस्कार केटर्स में काम करने आये थे। लक्की साहु व उसका दोस्त हल्ला मत करो कहकर बेवजह गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगे। झगड़ा देखकर पीडि़त का दोस्त महेश बीच-बचाव करने आया तब दोनों ने गाली गलौचकर महेश के पसली तथा पीठ में चाकू मारकर घायल कर दिये। जिसके बाद घायल अवस्था में कल्लू ठेकेदार के साथ मेकाहारा अस्पताल में महेश को भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार जारी है। 
BIG BREAKING : इस दिनांक से शुरू होने वाला है छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, जारी हुई अधिसूचना, देखें आदेश

BIG BREAKING : इस दिनांक से शुरू होने वाला है छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, जारी हुई अधिसूचना, देखें आदेश

रायपुरविधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 24 बैठकें होंगी। राजभवन की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र में सरकार एक लाख करोड़ से ऊपर का मुख्य बजट पेश करेगी। वहीं कई महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों को सदन में मंजूरी दी जाएगी।

पढ़ें : बड़ी खबर: लूट का विरोध करने पर 85 वर्षीय पुजारी की बेरहमी से हत्या

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजट सत्र की तैयारियों में पहले से ही जुटे हुए हैं। रोजाना अलग-अलग विभागों के मंत्रियों के साथ बैठक कर विभागवार बजट मांग पर उनकी रायशुमारी जारी है। इसके बाद वित्त विभाग बजट का अंतिम खाका तैयार करेगा।

पढ़ें : बर्ड फ्लू का प्रकोप: पोल्ट्री फार्म की 20 हजार मुर्गियों की हुई मौत, मचा हड़कंप


इधर बजट सत्र की अधिसूचना जारी होते ही मुख्य विपक्षी दल भाजपा समेत जनता कांग्रेस और बसपा सरकार को घेरने की रणनीति पर जुट गए हैं। उन मुद्दों की फेहरिस्त तैयार की जा रही है, जिनके बूते सरकार को सदन में घेरा जा सके। बताया जा रहा है कि धान खरीदी में हुई अव्यवस्था, बारदानों का संकट, किसानों की आत्महत्या, प्रदेश में बढ़ते अपराधिक मामले, शराबबंदी, बेरोजगारी, नक्सल, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के जरिए सरकार को घेरने की रणनीति बन रही है।


मौजूदा वित्तीय वर्ष में कोरोना ने सरकार की आर्थिक सेहत पर बड़ा नुकसान किया है। सरकार का बजट घाटा बढ़ा है। राजस्व कम मिलने से कई विकास योजनाएं प्रभावित हुई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इन सबका प्रभाव नए वित्तीय वर्ष के लिए पेश होने वाले बजट पर भी पड़ सकता है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि दिसंबर के बाद से हालात में थोड़ा सुधार हुआ है, ऐसे में बजट का प्रोजेक्शन पहले की तरह हो सकता है।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: एडिशनल एसपी ने सादे कपड़ों में जुए के अड्डे पर दी दबिश, कबाड़ियों के अड्डे पर ऐसे खेला जा रहा था जुआ


चर्चा है कि बजट सत्र के दौरान विधायकों को वैक्सीन लगाया जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय़ स्पीकर डाॅ.चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव चर्चा किए जाने के बाद लेंगे। कोरोना संक्रमित विधायकों की संख्या की बात करें, तो अब तक राज्य के 90 विधायकों में से 30 विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

 छत्तीसगढ़ में भाजपा आंदोलन करने के बजाय किसानों को हिसाब दे: शैलेश

छत्तीसगढ़ में भाजपा आंदोलन करने के बजाय किसानों को हिसाब दे: शैलेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा 22 जनवरी को प्रस्तावित किसान आंदोलन को लेकर सियासी जंग तेज हो गयी है। गुरुवार 21 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी ने प्रवक्ताओं की टीम के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा आंदोलन करने के बजाय किसानों को हिसाब दे। श्री त्रिवेदी ने पांच बिन्दुओं पर फोकस करते हुए भाजपा से हिसाब मांगा। 

1. केन्द्र की भाजपा सरकार के किसान विरोधी कानूनों पर हिसाब दे।
2. भाजपा के लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्रों में 2022 में आय दुगनी करने और स्वामिनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने जैसे वादों का हिसाब दे। 
3. राज्य में 15 साल किसानों के साथ हुये अन्याय एवं भेदभाव का हिसाब दे। 
4. 15 साल में हुयी किसान आत्महत्याओं का हिसाब दे। 
5. 15 सालों में छत्तीसगढ़ में हुयी किसानों से धोखाधड़ी और वादाखिलाफी का हिसाब दे। 

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी से कांग्रेस की चुनौती भाजपा शासित राज्यों में किसानों को धान का दाम और धान खरीदी की स्थिति की जानकारी सार्वजनिक करें। आंदोलन करने का इतना ही शौक है तो भाजपा नेता दिल्ली जाये। छत्तीसगढ़ की धान खरीदी में धान बेचने वाले भाजपा नेताओं को धान खरीदी पर आंदोलन में शामिल होने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। 

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किया है किसानों का सही सम्मान

कांग्रेस नेता श्री त्रिवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की हितैषी है। यहां की कांग्रेस सरकार ने किसानों का सम्मान किया है। किसानों के 11270 करोड़ रूपये की ऋण की माफी की गयी है। धान खरीदी रिकार्ड 80 लाख टन से अधिक हुई है। 2500/रूपये प्रति क्विंटल की दर से/समर्थन मूल्य 1750/- प्रति क्विंटल से 750 प्रति क्विंटल अधिक कुल लाभ - 8 करोड़ क्विंटल ग 750/- 6000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को 6000 रूपये का सम्मान देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के परिवार का माखौल उडा रहे है। किसान दाम्पति सहित अपने 3 बच्चों को जोडते है तो परिवार के एक सदस्य को प्रति दिन 3 रूपये का सम्मान राशि मिल रहा है जो किसानों के लिये शर्मनाक स्थिति है। इस मौके पर खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नितिन भंसाली, आरपी सिंह, विकास तिवारी, धनंजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 
 
 सीएम भूपेश ने की चिकित्सा शिक्षा और जीएसटी विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा

सीएम भूपेश ने की चिकित्सा शिक्षा और जीएसटी विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। 
 
 
बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर विभाग गौरव द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संचालक मोहम्मद कैसर हक भीउपस्थित थे ।
 बड़ी खबर: पुन: नियुक्ति के लिए फर्जी लेटर हेड लेकर पहुंचे निलंबित उप प्रबंधक, खुद ही साइन कर उच्चाधिकारियों को कर दिया पेश

बड़ी खबर: पुन: नियुक्ति के लिए फर्जी लेटर हेड लेकर पहुंचे निलंबित उप प्रबंधक, खुद ही साइन कर उच्चाधिकारियों को कर दिया पेश

अंबिकापुर। सहकारी समिति के निलंबित उप प्रबंधक ने शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के फर्जी लेटर पैड में फर्जी साइन कर खुद की नियुक्त के लिए उच्च अधिकारियों को पेश कर दिया। उप प्रबंधक के कारनामे की जानकारी होने पर पुलिस मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है।
 
 
जानकारी के अनुसार, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुन्नी के निलंबित उप प्रबंधक राजीव वर्मा ने उच्चाधिकारियों को स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का फर्जी हस्ताक्षर और लेटर हेड वाला पत्र पेश कर उनसे जुड़ी शिकायत को जल्द से जल्द निवारण कर उन्हें पुनः प्रभार सौंपा जाने की बात कही थी।

इस बात की जानकारी लगते हैं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पति शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी एकत्रित कर इस गड़बड़झाले का भंडाफोड़ किया गया। यह बात सामने आई की मंत्री प्रेमसाय सिंह की और से ऐसा कोई भी लेटर नहीं भेजा गया है।
 
 
मंत्री के निजी सहायक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णत फर्जी लेटर पैड है, जिसके बाद शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अंबिकापुर थाना कोतवाली में इसकी लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच विवेचना प्रारंभ कर दी है।

कोतवाली थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 420, 419, 467 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ कर दी गई है।
 बड़ी खबर रायपुर: एडिशनल एसपी ने सादे कपड़ों में जुए के अड्डे पर दी दबिश, कबाड़ियों के अड्डे पर ऐसे खेला जा रहा था जुआ

बड़ी खबर रायपुर: एडिशनल एसपी ने सादे कपड़ों में जुए के अड्डे पर दी दबिश, कबाड़ियों के अड्डे पर ऐसे खेला जा रहा था जुआ

रायपुर। राजधानी रायपुर के आउटर में एक कबाड़ी बाकायदा शेड बनाकर जुए का अड्डा चला रहा था। पुलिस को इसकी भनक लगी तो एडिशनल एसपी लखन पटले खुद सादे कपड़ों में यहां जुआ खेलने पहुंच गए।
 
 
पहले तो उन्होंने तस्दीक की और उसके बाद अचानक टीम ने छापा मार दिया। धरपकड़ के दौरान कुछ बदमाश अंधेरे का लाभ उठा भागने में कामयाब हो गए। तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनसे पुछताछ की जा रही है।
 
 
मिली जानकारी के मुताबिक़ रावांभाटा इलाके में एक जुए का बड़ा अड्डा पुलिस ने तबाह कर दिया। खमतराई थाना क्षेत्र के इस अड्डे को लेकर पिछले कई दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी। जिस पर बुधवार देर रात कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी लखन पटले स्थानीय थाने की टीम के साथ मौके पर छापा मारा।पुलिस को देख कुछ बदमाश भाग गए तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। इस जुए के अड्डे को चलाने वाला मुख्य बदमाश फरार है।
 
 
बताया जा रहा है कि रावांभाटा के मैदान में झाड़ियों के हिस्से में शेड बनाकर पिछले कुछ दिनों से जुए का अड्डा चलाया जा रहा था। रात के अंधेरे में लोग यहां जमा होते और जुए के दांव लगाया करते थे। इस अड्डे को इमाम नाम का शख्स चलाया करता था। जो इस वक्त फरार है। पुलिस को इसकी तलाश है।
 
 
लकड़ी और बांस से बने शेड को पुलिस ने तोड़ा और उसके बाद इसे जला दिया गया अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। किसी भी सूरत में शहर में जुआ या सट्टे से जुड़ी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। गौरतलब है कि खमतराई और उरला थाना क्षेत्र में जुआ,सट्टा और अवैध शराब का कारोबार बाकायदा ठीहा बनाकर चलाया जाता हैं। जिसके चलते लगातार असामाजिक तत्व अपराधों को अंजाम देने में लगे हैं। उम्मीद है इस कार्रवाई के बाद अपराधियों और उनको संरक्षण देने वालों में कुछ खौफ दिखेगा।
 
ओवर ब्रिज पर हुआ कार-बाइक के बिच जबरदस्त भिड़ंत: एक की मौत, दो गंभीर

ओवर ब्रिज पर हुआ कार-बाइक के बिच जबरदस्त भिड़ंत: एक की मौत, दो गंभीर

कोरबा। आज सुबह 6 बजे के लगभग पताढ़ी स्थित लैंको पावर प्लांट के पास ओवर ब्रिज पर एक कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। जिसमें बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया और तीसरा बाल बाल बच गया। मृतक ग्राम पकरिया का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाकारित कार में 4 लोग सवार थे। कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल को अस्पताल रवाना कर दिया है।
राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में बमरोधी दस्ते ने बम को किया डिफ्यूज, बम देख यात्रियों में डर का माहोल

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में बमरोधी दस्ते ने बम को किया डिफ्यूज, बम देख यात्रियों में डर का माहोल

रायपुरराजधानी रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर अचानक आरपीएफ की बमरोधी दस्ता व जवानों को एक्शन मोड़ में देखकर रेल यात्री सकते में पड़ गए। आपको बता दे कि प्लेटफार्म नंबर 1 के छोर पर बम प्लांट होने की बात सुनकर यात्रियों में हड़कंप मच गया।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: ऑटो से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच


जिसके बाद मौके पर पहुँचे आरपीएफ जवानों ने यात्रियों को स्टेशन में किसी प्रकार का बम न होने की बात पर विश्वास दिलाया जिसके बाद उन्हें राहत की सांस ली ।


आरपीएफ अधिकारियों ने यात्रियों को बताया कि वह 26 जनवरी को लेकर स्टेशन के सुरक्षा के मद्देनजर मॉकड्रिल यानी सुरक्षा अभ्यास कर रहे थे, ताकि गणतंत्र दिवस पर स्टेशन में आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके और यात्रियों व स्टेशन की सुरक्षा आरपीएफ जवान मुस्तैदी से कर सके।


आरपीएफ टीम ने बुधवार सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक प्लेटफार्म नंबर 1 पर मॉकड्रिल किया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल ने एक बैग में कपड़े के साथ प्लेटफार्म पर बम प्लांट किया जिसके बाद आरपीएफ के बमरोधी दस्ता ने बम को डिफ्यूज कर स्टेशन को बम के खतरे से सुरक्षित बनाया। इस दौरान आरपीएफ, जीआरपी प्रभारी सहित रेलवे निदेशक व रेलवे सुरक्षा बल के सभी अधिकारी मौजूद थे।

 बड़ी खबर रायपुर: ऑटो से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

बड़ी खबर रायपुर: ऑटो से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंनडोंगरी नाले के पास आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक ऑटो से युवक का शव लटका मिला।
 
 
शव को इस परिस्थिति में देख परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मृत युवक की पहचान धनंजय शुक्ला ऑटो चालक निवासी हीरापुर के रूप में हुई है।
 
 
घटना की सूचना मिलते ही रिंगरोड नंबर 2 पर ऑटो यूनियन के सदस्यों ने जाम कर दिया है। फिलहाल उरला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँच ऑटो चालकों को समझाइश दी रही है। पुलिस ने कहा कि शार्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा कि युवक की मौत का कारण आखिर क्या था।
 
जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जांजगीर-चांपा कलेक्टर ने वर्ष 2021 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। जारी आदेश के अनुसार गणेश चतुर्थी शुक्रवार 10 सितंबर, दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा, शुक्रवार 5 नवंबर, और भाई दूज शनिवार 6 नवंबर को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंकों और कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा। 

मंत्रालय में प्रवेश के लिए सामान्य प्रशासन ने जारी किए नए निर्देश

मंत्रालय में प्रवेश के लिए सामान्य प्रशासन ने जारी किए नए निर्देश

रायपुर । मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में प्रवेश के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार पूर्व में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए मंत्रालय में किसी भी बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया था। अत्यावश्यक प्रकरणों में ही विभागीय सचिव की अनुमति से ही प्रवेश के निर्देश जारी किए गए थे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार अब चूंकि मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारी की पूर्ण उपस्थिति के साथ कार्य संचालित हो रहा है। अतएव कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मंत्रालय में प्रवेश के लिए ऐसे व्यक्ति जिनके पास मंत्रालय सुरक्षा कार्यालय द्वारा जारी किए गए वैध स्थायी और अस्थायी प्रवेश-पत्र है, उन्हें प्रवेश की अनुमति होगी। जो व्यक्ति किसी शासकीय कार्य या विभागीय कार्य से मंत्रालय में प्रवेश करना चाहते हैं उन्हें विभागीय सचिव की अनुमति से ही मंत्रालय में प्रवेश दिया जाएगा।

इसी प्रकार से मंत्रालय में आगंतुक एवं जन सामान्य जो बैठक, निजी कार्य तथा सौजन्य भेंट करने हेतु मंत्रालय में प्रवेश चाहते हैं उन्हें पूर्व की भांति ही मंत्रालय के सुरक्षा कार्यालय द्वारा जारी किए गए दैनिक पास के माध्यम से ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अतः सभी आगंतुकों से अपेक्षा की जाती है कि वे मंत्रालय में प्रवेश हेतु निर्देशानुसार नियमों का पालन करते हुए कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए मंत्रालय में प्रवेश करते समय सेनीटाइजर एवं मास्क का उपयोग करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करें। मंत्रालय के अंदर बिना मास्क के पाए जाने तथा निर्देशों का उल्लंघन करने पर जारी किया गया प्रवेश पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिशा-निर्देशों के संबंध में मंत्रालय में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव सहित समस्त निज सचिव और निज सहायक मंत्रीगणों और मुख्य सुरक्षा अधिकारी मंत्रालय को पत्र प्रेषित कर दिया गया है।
 

चलित खाद्य परीक्षण वाहन में खाद्य पदार्थों की जांच, मिल रहे अमानक

चलित खाद्य परीक्षण वाहन में खाद्य पदार्थों की जांच, मिल रहे अमानक

धमतरी धमतरी जिले के मगरलोड में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा गुरुकृपा होटल बस स्टैण्ड मगरलोड, आरके किराना स्टोर, नमन बेकरी, गुरुदेव दाल भंडार, महामाया अनाज भन्डार, दिनेश प्रोविजन स्टोर, भूषण बेकरी सहित 10 किराना दुकानों होटलों में निरीक्षण कर 41 नमूने लिये गए। जिसमें से 32 मानक पाया गये बाकी अमानक थे। खुला चायपत्ती, मलाई पेड़ा, सोया चंक, चटपटा मटर, लाजवाब टोस्ट अमानक पाया गया। आम नागरिकों खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के नियमो के बारे में जानकारी देते हुए जागरूकता फैलाई गई। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय कुमार सोनी, फनेश्वर पिथौरा नमूना सहायक गिरजा शंकर वर्मा थे। 

जाने 10 महीने में पेट्रोल एवं डीजल के दाम कितने रू. प्रति लीटर बढ़े

जाने 10 महीने में पेट्रोल एवं डीजल के दाम कितने रू. प्रति लीटर बढ़े

धमतरी । पेट्रोल और डीजल के उपभोक्ताओं को लगातार आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। 10 महीने पहले मार्च 2020 में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 70.85 रूपए थी, जो 20 जनवरी 2021 में 84.44 रूपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। इस तरह इन 10 महीनों में 13.59 रूपए की बढ़ोत्तरी हुई है। नए साल की ही बात करें तो इन 20 दिनों के दरम्यान पेट्रोल में 1.23 रूपए प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। इसी प्रकार प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मार्च 2020 में डीजल की कीमत 68.01 रूपए प्रति लीटर थी, जो 20 जनवरी 2021 में 82.27 रूपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। यह कीमत पिछले कई महीनों के मुकाबले सबसे अधिक है। इस प्रकार इन 10 महीनों में डीजल के दाम 14.26 रूपए प्रति लीटर बढ़ें हैं। नए साल में अब तक डीजल की कीमत में 1.39 रूपए की वृद्धि हो चुकी है। चर्चा करते हुए वाहन धारकों ने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम होंगे। इस तरह उपभोक्ताओं को लगातार आर्थिक चोट पड़ती जा रही है। सौ रूपए का पेट्रोल डलाने पर 1.18 लीटर ही पेट्रोल मिल पा रहा है। इससे बाइक चलाना महंगा पड़ रहा है। इसी प्रकार कार आदि चलाने वालों का भी बजट गड़बड़ा गया है। पेट्रोल और डीजल दोनों की मूल्य वृद्धि से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि यह भी सच्चाई है कि पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ती कीमतों के बावजूद पेट्रोल पंपों में भीड़ में किसी प्रकार की कमी दिखाई नहीं दे रही है।

‘मावा कोंडानार‘ अभियान की जिले में हुई शुरूआत : शहर के मलिन स्थानों को बनाया जाएगा स्वच्छ और व्यवस्थित

‘मावा कोंडानार‘ अभियान की जिले में हुई शुरूआत : शहर के मलिन स्थानों को बनाया जाएगा स्वच्छ और व्यवस्थित

कोंडागांव | जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त विकासखण्ड एवं नगरपालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में ‘मावा कोंडानार‘ (हमारा कोण्डागांव) अभियान का आगाज आज स्थानीय कोपाबेड़ा तालाब स्थल में विधायक मोहन मरकाम, कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान विधायक, कलेक्टर एवं एसपी, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने फावड़ा, कुदाली उठाकर तालाब के आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर श्रमदान किया।

पढ़ें : BIG BREAKING : पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने की बड़ी कार्यवाही, विधायक से बदसलूकी करने वाले कार्यकर्ता को किया पदमुक्त


ज्ञात हो कि इस अभियान के तहत् मुख्यालय के ऐसे स्थान जो मलिन जगह की श्रेणी में आते हैं वहां जन सहभागिता करके उन्हें स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जाएगा और यह अभियान तीन महीने तक चलाया जाएगा। इस मौके पर विधायक श्री मोहन मरकाम ने कहा कि अपने मुख्यालय को स्वच्छ, सुंदर बनाना हर नागरिक का परम कर्तव्य है और स्वच्छता अभियान को हर व्यक्तियों द्वारा अपनी आदतों में शुमार करने की आवश्यकता है। स्वच्छ वातावरण में निवास करना हर नागरिक का अधिकार है परन्तु इसमें जन भागीदारी भी जरूरी है। अपने आस-पास की जगह को स्वच्छ बनाने से बीमारियों के फैलने का खतरा स्वतः ही समाप्त हो जाता है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने जा रही है कड़ाके की ठंड: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कलेक्टर ने इस दौरान जानकारी दी कि ‘मावा कोंडानार‘ शब्द गोंडी भाषा से लिया गया है और लोगों को इस स्वच्छता मुहिम में जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है और नदी, तालाब जैसे जल स्त्रातों को स्वच्छ बनाना तो और भी ज्यादा जरूरी है। इसलिए कोपाबेड़ा तालाब स्थल का चयन किया गया है। इस अभियान के क्रम में सभी शासकीय भवन एवं सड़क के किनारे दीवारों पर स्थानीय संस्कृति के अनुरूप ‘वाॅल पेंटिंग‘ करके मुख्यालय आकर्षक रूप देने का प्रयास किया जाएगा।

पढ़ें : छत्तीसगढ़: दो दिन बंद रहेगी शराब की दुकाने, कलेक्टर ने किया शुष्क दिवस घोषित

उल्लेखनीय है कि ‘मावा कोंडानार‘ के तहत् बड़ेराजपुर ग्राम पंचायत बीरापारा एवं नगर पंचायत फरसगांव में भी नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद और एल्डर मैन एवं निकाय के समस्त कर्मचारी द्वारा श्रमदान किया गया। इस श्रमदान अभियान में जनप्रतिनिधि तरूण गोलछा, मनीष श्रीवास्तव, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर पटेल, शांति पाण्डे, एसडीएम बीआर धु्रव, सीएमओ सूरज सिदार, अभियंता संजय मारकण्डेय, संजय कोर्राम सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

BIG BREAKING : पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने की बड़ी कार्यवाही, विधायक से बदसलूकी करने वाले कार्यकर्ता को किया पदमुक्त

BIG BREAKING : पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने की बड़ी कार्यवाही, विधायक से बदसलूकी करने वाले कार्यकर्ता को किया पदमुक्त

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार तैयब हुसैन, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, ब्लाक क्रमांक 1 बिलासपुर शहर को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर: दुल्हन को मंडप में छोड़कर प्रेमिका के साथ भागा दूल्हा, फिर दुल्हन ने भी किया कुछ ऐसा की आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान 

आपको बता दें कि विधायक शैलेष पांडेय से दुर्व्यवहार मामले में पीसीसी ने बड़ी कार्रवाई की है। विवाद करने वाले ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन की छुट्टी हो गयी है। पीसीसी की जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद ये कार्रवाई की गयी है।

पढ़ें : बड़ी खबर: शादी की पहली रात पता चला कि पत्नी है किन्नर, जानिए फिर क्या रहा पति का रिऎक्शन 

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर के सर्किट हाउस में विधायक शैलेष पांडेय के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। जिसकी शिकायत विधायक ने पीसीसी में की थी।

छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार का एक मजबूत नेटवर्क तैयार: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार का एक मजबूत नेटवर्क तैयार: भूपेश बघेल

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 4 नये उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा (बेमेतरा जिला), अर्जुन्दा (बालोद जिला), धमतरी, जशपुर और लोरमी कृषि महाविद्यालय (जिला मुंगेली) और नवीन कृषि विज्ञान केन्द्र कोण्डागांव का शुभारंभ किया।

पढ़ें : बड़ी खबर: ड्रामेबाज एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपनी पैंट में ही कर दी पेशाब, जाने क्यों 

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य स्थापना के समय छत्तीसगढ़ में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सहित केवल 01 कृषि महाविद्यालय था। आज कृषि, उद्यानिकी के 46 महाविद्यालय, 08 अनुसंधान केंद्र एवं 27 कृषि विज्ञान केंद्र इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के उत्तर में बलरामपुर से लेकर दक्षिण में सुकमा तक कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार का एक मजबूत नेटवर्क तैयार हो गया है।

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास के लिए कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए   कृषि महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में शामिल किया गया है। इसका लाभ किसानों को उन्नत तकनीक से खेती करने में और कृषि से संबद्ध आर्थिक गतिविधियों को विकसित करने में मिलेगा जिससे हमारे किसानों और ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। उनकी आर्थिक-समाजिक स्थिति और सुदृढ़ होगी।

पढ़ें : बड़ी खबर: दुल्हन को मंडप में छोड़कर प्रेमिका के साथ भागा दूल्हा, फिर दुल्हन ने भी किया कुछ ऐसा की आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान 

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 35वें स्थापना दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों और नवीन कृषि महाविद्यालयों में 115 करोड़ रूपए की लागत के अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इनमें से 46 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण और 63 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।


    इन कार्यों में कृषि महाविद्यालयों के भवन, बालक-बालिका छात्रावास, अनुसंधान केन्द्र, हाइटेक नर्सरी, सीड प्रोसेसिंग भवन, हैचरी, कृषि विज्ञान केन्द्रों में प्रशासनिक भवन और कृषक छात्रावास निर्माण के कार्य शामिल हैं। श्री बघेल इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए डिजिटल कृषि पंचांग और कृषि दर्शिका-2021 का विमोचन भी किया।

पढ़ें : बड़ी खबर: शादी की पहली रात पता चला कि पत्नी है किन्नर, जानिए फिर क्या रहा पति का रिऎक्शन 

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि और जलसंसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या, विधायक श्री अमितेश शुक्ला, श्री देवव्रत सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के.पाटिल और कुल सचिव श्री प्रभाकर सिंह उपस्थित थे। इस प्रदेश व्यापी कार्यक्रम में 12 मंत्री और 21 विधानसभा क्षेत्रों के विधायक सहित विभिन्न कृषि महाविद्यालयों और कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक, शिक्षक और विद्यार्थी भी जुड़े।


    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 14 कृषि महाविद्यालयों, छात्रावासों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों के भवनों का भी लोकार्पण हुआ है। ये सभी भवन लगभग 47 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए हैं। जिन कृषि महाविद्यालयों में महाविद्यालय-भवन एवं छात्रावास नहीं थे, उनके लिए हमने राशि की स्वीकृति दी है। इन महाविद्यालयों, छात्रावासों, कृषि विज्ञान केंद्रों के भवनों एवं कृषक छात्रावासों के लिए लगभग 63 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणा-पत्र में उद्यानिकी और वानिकी को बढ़ावा देने का वादा किया था। इसी को मूर्त रूप देने के लिए महात्मा गांधी के नाम पर उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की है। इस विश्वविद्यालय के लिए पदों की स्वीकृति भी दे दी गई है। पिछले 02 वर्षों में हमने सुकमा एवं कोण्डागांव में 02 नये कृषि विज्ञान केंद्र प्रारंभ करने पहल की है, जिन्हें भारत सरकार से स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। आज इनमें से कोण्डागांव में कृषि विज्ञान केंद्र का शुभारंभ किया गया है। हमारा प्रयास है कि इसी वर्ष गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं साजा में भी नये कृषि विज्ञान केंद्र प्रारंभ हो जाएं, इसके लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है।


    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कृषकों को कृषि में लगने वाली लागत के आंकलन के लिए पहले कोई केंद्र नहीं था। इस वर्ष से छत्तीसगढ़ में किसानों की लागत का अध्ययन करने के लिए एक केंद्र विश्वविद्यालय में प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए 25 पदों की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण शासन की प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। इस वर्ष न केवल खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय प्रारंभ किया है, वरन इस महाविद्यालय तथा कृषि विज्ञान केंद्र जगदलपुर के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से फूड प्रोसेसिंग इक्यूबेशन सेंटर भी प्रारंभ किए जा रहे हैं।


    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषि शिक्षा के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पिछले 02 वर्षों में हमने 08 महाविद्यालय स्थापित किए हैं। इस वर्ष हम 08 नये महाविद्यालय खोलने जा रहे हैं। कृषि की शिक्षा में बच्चों के रुझान को देखते हुए हमने प्रवेश क्षमता में भी वृद्धि की है। पिछले 02 वर्षों में लगभग 20 प्रतिशत सीट की वृद्धि की गई है। अगले वर्ष से प्रवेश क्षमता में 10 प्रतिशत की और वृद्धि की जाएगी।    मुख्यमंत्री ने कहा सुराजी गांव योजना के तहत राज्य में 7 हजार से अधिक गोठानों का निर्माण किया जा रहा है। 4 हजार से ज्यादा गोठान सक्रिय भी हो चुके हैं।  325 गोठानों को कृषि महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा गोद लिया गया है, जिनमें वैज्ञानिकों द्वारा वर्मी कंपोस्ट निर्माण, मशरूम उत्पादन, बटेर पालन, कड़कनाथ मुर्गी पालन, सब्जियों-फूलों की खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाड़ी विकास के तहत विश्वविद्यालय द्वारा लगभग 8000 बाडि़यों का विकास किया जा रहा है।

 

कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ में कृषि, उद्यानिकी और वानिकी क्षेत्र का विकास करना है। पिछले दो वर्षाें में 8 नए कृषि महाविद्यालय प्रारंभ किया गया है। छत्तीसगढ़ के विकास में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जब कोविड के कारण देश में आर्थिक गतिविधियां ठप थी। छत्तीसगढ़ का सौभाग्य रहा कि सारी बाधाओं के बाद भी किसानों, मजदूरों और वनांचल के रहवासियों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़े रखा। दो वर्षाें में विश्वविद्यालय ने 34 नई प्रजातियों के बीज विकसित किए। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटिल ने स्वागत भाषण दिया और विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने धान की सुगंधित प्रजातियों को जिलेवार दर्शाता ‘‘धान से धनी छत्तीसगढ़‘‘ का नक्शा स्मृति चिन्ह के रूप में मुख्यमंत्री को भेंट किया।


मेकाहारा के आई सी यू प्रमुख डाॅ सुंदरानी और पल्मोनरी विशेषज्ञ डाॅ पांडा ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन

मेकाहारा के आई सी यू प्रमुख डाॅ सुंदरानी और पल्मोनरी विशेषज्ञ डाॅ पांडा ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना वैैैक्सीनेशन के तीसरे दिन आज डाॅ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के आई सी यू के प्रमुख डाॅ ओ पी सुंदरानी और पल्मोनरी मेडिसिन के प्रमुख चिकित्सक डॉ आर के पांडा ने आज कोरोना का वैक्सीन  लगवाया ।

पढ़ें : SEX REAKET: राजधानी के इस आलीशान होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ मॉडलों को किया गया मुक्त

दोनो चिकित्सक स्वस्थ हैं और टीका लगाने के बाद वापस अस्पताल कार्य पर आ गए।  दोनो ने चिकित्सा कर्मियों से आग्रह किया कि वे अवश्य टीका लगवाएं क्योंकि यह पूरी तरह सुरक्षित है और आम जनता के सामने मिसाल रखें।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : ट्रेन की खाली बोगी में मिली एक अज्ञात व्यक्ति की लाश, जाँच में जुटी पुलिस


     छत्तीसगढ़ मे कोरोना की दस्तक के साथ ही दोनों डाॅक्टर लगातार बिना रूके कोरोना मरीजों के इलाज में मेकाहारा के अन्य चिकित्सकों और स्टाफ के साथ जुटे रहे। इसके अलावा रिफरल केन्द्र होने के कारण प्रदेश के अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों को भी मार्गदर्शन देते रहे।

चिकित्सकों को आन लाइन  प्रशिक्षण भी दिया । मरीजों की सेवा करने और उनके ठीक होकर घर जाने पर उन्हे, मरीजों के  परिजनों के बराबर ही खुशी होती थी। डाॅ सुंदरानी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान उन्होने कोई अवकाश नही लिया। डाॅ पांडा ने कहा कि त्योहारों में भी वे ड्यूटी करते रहे ताकि मरीज स्वस्थ हो सकें । इसी से उन्हे अत्यंत खुशी मिलती है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने जा रही है कड़ाके की ठंड: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


      विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन लगाने के बाद भी सभी को कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करना मास्क लगाना ,सुरक्षित दूरी रखना और हाइजिन का ध्यान रखना होगा और वे रख भी रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार वैक्सीन की दूसरी डोज के 14 दिन के बाद ही शरीर में प्रतिरक्षात्मक तंत्र विकसित होता है।

पढ़ें : बड़ी खबर: शादी की पहली रात पता चला कि पत्नी है किन्नर, जानिए फिर क्या रहा पति का रिऎक्शन 

विशेषज्ञ अभी भी इसीलिए कह रहे हैं कि संक्रमण कम होने का अर्थ यह नही है कि यह और नही फैल सकता। सबको सचेत रहने की जरूरत है अभी भी ,तभी कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं। प्रदेश में कोरोना वैैक्सीनेशन मंगलवार,शुक्रवार और रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन प्रातः 9 बजे से शाम  5 बजे तक पूर्व निर्धारित सेशन साइट में होगा।

बड़ी खबर : कोरोना वैक्सिन की दूसरी खेप पहुंची रायपुर, वाटर केनन से इंडिगो का हुआ स्वागत

बड़ी खबर : कोरोना वैक्सिन की दूसरी खेप पहुंची रायपुर, वाटर केनन से इंडिगो का हुआ स्वागत

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी के विनाश के लिए कोरोना वैक्सिन की दूसरी खेप इंडिगों विमान से रायपुर पहुंची। विमान के रायपुर पहुंचने पर विमान का वाटर केनन से स्वागत हुआ।
 
 
दूसरी खेप में कोविशील्ड की 2,65,000 डोज 22 बाक्स में आई है। जिसका विधिवत वितरण टीकाकरण अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में प्राथमिकता क्रम के आधार पर किया जाएगा।
 हाट-बाजार के साथ-साथ 150 गाँवों में छत्तीसगढ़ सरकार की पहुँचाई गई योजनाएं

हाट-बाजार के साथ-साथ 150 गाँवों में छत्तीसगढ़ सरकार की पहुँचाई गई योजनाएं

जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों ओर अंदरूनी इलाकों में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को कला जत्था के माध्यम से विभिन्न ग्रामों में स्थानीय बोली में नृत्य, नाटक के माध्यम से पहुंचाया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा कला जत्था के माध्यम से 8 जनवरी से 19 जनवरी तक संभाग के सभी जिलों में 150 स्थानों में शासन की योजनाएं पहुंचाई गई। अधिक से अधिक लोगों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए हाट-बाजार वाले स्थानों को प्राथमिकता दी गई। कला जत्था के लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत और प्रहसन के माध्यम से आकर्षक ढंग से शासन की योजनाएं लोगों को हल्बी, गोंडी भतरी और छत्तीसगढ़ी जैसी स्थानीय बोलियों के माध्यम से पहुंचाई गई। स्थानीय बोलियों में पहुंचाई गई योजनाओं ने ग्रामीणों के दिल को छू लिया। कला जत्था द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक, राजीव गांधी न्याय योजना, नरवा, गरुआ, घुरवा, बाड़ी सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इसके तहत बस्तर संभाग के सातों जिलों में हाट-बाजारों और प्रमुख स्थानों में लोक संस्कृति के साथ शासन की जन कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाई गई। इसके साथ ही इन स्थानों में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विभागीय योजनाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। 
बड़ी खबर: फैक्ट्री के केशियर से लूट मामले में 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बड़ी खबर: फैक्ट्री के केशियर से लूट मामले में 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

रायपुर। सरोरा स्थित कुदरगढ़ी फैक्ट्री के केशियर से लूट मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी को उरला क्षेत्र में मां कुदगढ़ी फैक्ट्री के कर्मचारी को बाईक से कंपनी का 31 लाख रुपये लेकर जाते समय तीन बाईक सवारों ने स्टील के पाईप से हमलाकर एवं मिर्ची पावडर छिड़ककर बैग सहित 31 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। मामले की जांच में बाद पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा आज हो सकता है। 
 छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने जा रही है कड़ाके की ठंड: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने जा रही है कड़ाके की ठंड: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर एक बार फिर मौसम विभाग ने चेतावनी दे दी है की फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। प्रदेश में आज अधिकांश हिस्सों में कोहरे का असर देखा गया। धूप की लुकाछिपी पूरे दिन बनी रही, जिसके बाद माना जा रहा है कि कल से प्रदेश में ठंड का अहसास शुरू हो जायेगा। उत्तर भारत की ओर से बर्फीली और शुष्क हवा आयेगी, जिसके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलेगी। दिन का तापमान भी दो डिग्री तक गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर भारत से बर्फीली व शुष्क हवा आने से शुक्रवार तक मौसम शुष्क रहेगा।

राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व है।इस कारण राजधानी समेत पूरे प्रदेश में ठंड कम हो गई है। दरअसल इस दिशा से आने वाली हवा गरम होती है, जिससे ठंड कम हो जाती है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। वहीं से हवा आने से छत्तीसगढ़ में ठंड पड़ती है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार उत्तर भारत से हवा आने के कारण मौसम में बदलाव आएगा। ठंड बढ़ेगी और दिन का तापमान भी दो डिग्री तक कम होगा।
भाजपा का आंदोलन किसानों को सिर्फ गुमराह करने के लिये- कांग्रेस

भाजपा का आंदोलन किसानों को सिर्फ गुमराह करने के लिये- कांग्रेस

रायपुर। धान खरीद पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा आंदोलन नहीं अपने किसान विरोधी चरित्र के लिये प्रायश्चित करें। आज भी धान खरीदी में भाजपा की केन्द्र सरकार बाधायें डालने में ही लगी है। भाजपा धान खरीदी के मुद्दे पर सिर्फ विरोध के नाम पर विरोध कर रही है और उनका आंदोलन किसानों को गुमराह करने के लिये है। 
 
 
त्रिवेदी ने जारी अपने बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने अपने अंतिम कार्यकाल के वर्ष 17-18 में सिर्फ 12 लाख किसानों का धान खरीदा। 19.36 लाख हेक्टेयर रकबे का धान खरीदा जबकि 15 लाख किसान किसानों का पंजीयन था। कांग्रेस की सरकार इस साल अभी तक जब धान खरीदी के 10 दिन बचे हुए हैं 18.28 लाख किसानों का धान खरीद चुकी है। भाजपा सरकार के समय से 6.28 ज्यादा और 20.68 हेक्टेयर रकबा का धान रकबा का खरीद चुकी है। अभी तक धान खरीदी की जा रही है।
 
 
पंजीयन में 21.52 किसानों का हुआ है। भाजपा की सरकार के मुकाबले इस साल 78.50 टन धान खरीदा जा चुका है जबकि उस साल पूरे समय में 56.88 लाख धान की खरीदी हुई है। इसे स्पष्ट है कि इन सारी चुनौतियों के बाद कांग्रेस की सरकार, भूपेश बघेल की सरकार धान खरीदी कर रही है। भाजपा के छत्तीसगढ़ इकाई सिर्फ विरोध के नाम पर विरोध कर रही है और अपनी बची खुची विश्वसनियता को समाप्त कर रही है नष्ट कर रही है।
 

उन्होंने कहा है कि भाजपा का आंदोलन धान खरीदी पर सिर्फ और सिर्फ किसानों को गुमराह करने के लिए है। भाजपा के तमाम बड़े नेता दिसंबर महीने में ही धान बेच लिए है और अब धान खरीदी में बाधा डालने के लिए केंद्र सरकार के आदेश जारी करवाने में और आंदोलन के नाम पर किसानों को गुमराह करने में लगे हुए हैं।
 
 
दरअसल भाजपा की केंद्र सरकार के किसान विरोधी चरित्र पर पर्दा डालने के लिए भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़ इकाई के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है सिर्फ विरोध के नाम के लिए विरोध करना अच्छी बात नहीं है। न ही किसानों के हित में है और न ही राज्य के हित में है और भाजपा लगातार राज्य के हित और किसानों के हित को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं।
 छत्तीसगढ़: दो दिन बंद रहेगी शराब की दुकाने, कलेक्टर ने किया शुष्क दिवस घोषित

छत्तीसगढ़: दो दिन बंद रहेगी शराब की दुकाने, कलेक्टर ने किया शुष्क दिवस घोषित

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती किरण कौशल ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
 
 
26 जनवरी और 30 जनवरी को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, असैनिक विनोदगृह एवं मद्यभण्डागार पूर्णत: बंद रखे जाने का आदेश जारी करते हुए कलेक्टर ने इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश आबकारी अधिकारियों को दिए हैं।
 

कलेक्टर कौशल ने जिले के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने,एफ.एल.3, एफ.एल. 4 असैनिक विनोदगृह एवं मद्यभण्डागार को निर्धारित समय के पश्चात पूर्णत: सीलबंद करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आबकारी अधिकारियों को बंदी दिवस को अपने प्रभार क्षेत्र में सघन गश्त कर प्रभार क्षेत्र में कहीं भी मदिरा का अवैध विक्रय न होने देना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
 छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : ट्रेन की खाली बोगी में मिली एक अज्ञात व्यक्ति की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : ट्रेन की खाली बोगी में मिली एक अज्ञात व्यक्ति की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत जुनाडीह रेल्वे साइडिंग नं.4 मे मालगाड़ी कोयला लदान के लिए आई थी। कर्मचारी ने जब खाली बोगी की जांच की तो अंदर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश देखी गयी।
 
 
जिसकी सूचना रेल प्रबन्धन के साथ स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस छानबिन में जुट गई है। मृतक की उम्र लगभग 32 से 36 लग रही है। शव किसका है, कहा से आया है यह जांच का विषय है।