BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
तेंदुए की खाल सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

तेंदुए की खाल सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

गरियाबंद  वन्य जीवों के बढ़ते तस्करी के मामले को देखते हुए जिला पुलिस बल और वन विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही हैं। इसी कड़ी में टीम को बड़ी सफलता मिली हैं। जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को वन विभाग को जानकारी मिली कि पांच अज्ञात व्यक्ति दो मोटरसाइकिल में लाल रंग की प्लास्टिक बोरी में दो तेंदुए की खाल भरकर ग्राहक की तलाश में छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा में घूम रहे हैं।
जानकारी मिलने पर गठित विशेष एंटी पोचिंग टीम उदंती सीतानाडी टाइगर रिजर्व गरियाबंद को संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने निर्देशित किया गया। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र होने के कारण ओडिशा वन विभाग को भी अलर्ट रखा गया। रात्रि 7:30 बजे लगभग उदंती सीतानाडी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत उत्तर उदंती मैनपुर परिक्षेत्र के बरगांव जांगड़ा 1 मार्च कक्षा क्रमांक 5 आरक्षित वन में सड़क किनारे उक्त पांच व्यक्तियों को उदंती सीतानाडी टाइगर रिजर्व की एंटी पर्चिंग टीम एवं उड़ीसा वन परीक्षेत्र सीना पाली की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पांच आरोपियों के कब्जे से दो तेंदुए की खाल को बरामद किया गया। आरोपियों को दोनों मोटरसाइकिल हीरो होंडा एचएफ डीलक्स को जप्त किया गया आरोपियों के पूछताछ करने पर आरोपियों ने तेंदुए की खाल की बिक्री हेतु ग्राहक तलाशना बताया गया था वन विभाग की टीम जप्त सुधा खाल दोनों मोटरसाइकिल एवं आरोपियों को अपने सुपुर्द में लेकर पी आर प्रकरण 185 3 तीन जारी कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9.27 .29.39 48 .. 50.51 एवं 52 भारतीय वन अधिनियम मैं कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया। 

जिले में कोरोना को शिकस्त देकर 2 व्यक्ति लौटे अपना घर

जिले में कोरोना को शिकस्त देकर 2 व्यक्ति लौटे अपना घर

अम्बिकापुर संयुक्त संचालक और मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि सरगुजा जिले के 42 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 28 जनवरी की स्थिति में 17 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 6, सूरजपुर जिले के 6, बलरामपुर जिले के 3, कोरिया जिले के 1 और जशपुर जिले के 1 मरीज शामिल हैं। कोविड-19 वार्ड में भर्ती 5 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 04 मरीजों को आई.सी.यू. में रखा गया है और 8 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। भर्ती 06 मरीज को उच्च रक्तचाप, 4 मरीज को मधुमेह और रक्तचाप तथा 04 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों पैरामेडिकल स्टाफ की ओर से मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी. पल्स ऑक्सीजन सेचूरेशन और अन्य वाईटल्स सामान्य है।

सरोना, कोरर को तहसील व कोड़ेकुर्से, बडग़ांव को उपतहसील का दर्जा

सरोना, कोरर को तहसील व कोड़ेकुर्से, बडग़ांव को उपतहसील का दर्जा

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के भाुनप्रतापपुर तहसील के उप तहसील कोरर और नरहरपुर तहसील के उप तहसील सरोना को तहसील का दर्जा देने तथा दुर्गूकोंदल विकासखंड अंतर्गत कोड़ेकुर्से और कोयलीबेड़ा विकासखंड अंतर्गत बडग़ांव को उपतहसील का दर्जा देने की घोषणा किया। जाड़ेकुर्से से कोंडरूज के मध्य प्रवाहित कोटरी नदी में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा तथा दुधावा बांध से गंगरेल तक नहर निर्माण के लिए सर्वे कराया जाएगा।
जिले के सभी घोटुल का निर्माण तथा देवगुड़ी के लिए 05-05 लाख रुपए की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोविंदपुर स्थित हाईस्कूल मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए अनेक विकास कार्यों की घोषणाएं की, जिसमें कांकेर के अलबेलापारा चौक में शहीद गुण्डाधुर के प्रतिमा की स्थापना, कांकेर जिले में 83 करोड़ रुपए की लागत से 220 के.व्ही. उप केन्द्र की स्थापना, कांकेर शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए 24 करोड़ रुपए की स्वीकृति, कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर मार्ग में 04 नग पुलिया निर्माण के लिए 13 करोड़ की स्वीकृति, जिला खनिज न्यास निधि से कांकेर जिला अस्पताल में ओपीडी, आईसीयू एवं इमरजेंसी वार्ड के लिए पृथक विंग निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपए की स्वीकृति, पीढ़ापाल से धनतुलसी 3 किमी पहुँच मार्ग के लिए 4 करोड 38 लाख की स्वीकृति, कुरिष्टीकुर से आलबेड़ा 5 किमी पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 75 लाख की स्वीकृति, कांकेर नगर के शीतलापारा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ 17 लाख रुपए की स्वीकृति, जिला मुख्यालय कांकेर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 80 लाख रुपए की स्वीकृति और जिला खनिज न्यास निधि से निर्माण कार्यों के लिए 63 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा किये। सरंगपाल पुलिया को स्व. आत्माराम धु्रवा के नाम करने तथा गोविंदपुर में 20 लाख रुपए का सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थानीय विधायक मनोज मंडावी के विशेष निवेदन पर जाड़ेकुर्से से कोंडरूज के मध्य प्रवाहित कोटरी नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति दी। शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भानुप्रतापपुर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना, 20 करोड़ रुपए की लागत से भानुप्रतापपुर-संबलपुर राज्य मार्ग के 15 किमी. सड़क का उन्नयन और मजबूतीकरण, 20 करोड़ रुपए की लागत से भानुप्रतापपुर से दुर्गुकोंदल, पखांजूर-बांदे मार्ग में 9 किमी सड़क का उन्नयन और मजबूतीकरण कार्य की स्वीकृति, चारामा विकासखंड अंतर्गत खैरखेड़ा से गोटीटोला 7.50 किमी मार्ग के लिए 14 करोड़ रुपए की स्वीकृति, दमकसा से पेटेचुआ 8 किमी. मार्ग पुल-पुलिया सहित 11 करोड़ की स्वीकृति, चारामा विकासखंड के ग्राम पंचायतों में 3 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति और जिला खनिज न्यास निधि से निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा किया।
विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ अंतर्गत शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल अंतागढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना, जिला खनिज न्यास निधि से विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 2 करोड़ की स्वीकृति, पखांजूर में वीर शहीद गैंदसिंह स्मारक भवन की मरम्मत एवं बाउण्ड्री वॉल निर्माण के लिए 10 लाख की स्वीकृति दी। इस अवसर पर विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, केशकाल विधायक संत राम नेताम, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, कमिश्नर बस्तर संभाग जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी बस्तर संभाग सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक विनीत खन्ना, कलेक्टर चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक एम.आर अहिरे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: इस गांव में 3 महीने के लिए लागू किया गया धारा 144, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: इस गांव में 3 महीने के लिए लागू किया गया धारा 144, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

धमतरी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने धमतरी तहसील के ग्राम तिर्रा में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए हुए आदेश पारित किया है। इसके तहत ग्राम तिर्रा में कोई भी व्यक्ति, सार्वजनिक स्थल में किसी प्रकार का शस्त्र, लाठी, बल्लम, तलवार, चैन एवं अन्य हथियार अपने साथ लेकर नहीं चलेगा और न ही रखेगा। इसके अतिरिक्त पांच व्यक्ति से अधिक संख्या में एक जगह एकत्रित नहीं होंगे। यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 की उपधारा (2) के तहत एकपक्षीय रूप से पारित किया गया है। यह आदेश ग्राम तिर्रा में आगामी तीन माह तक प्रभावशील रहेगा।

गौरतलब है कि धमतरी के अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने एक प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी को प्रस्तुत किया है। जिसके तहत ग्राम तिर्रा में बड़पारा के निकट भूमि संबंधी विवाद के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति बनने, वर्तमान में लोक प्रशांति के भंग होने तथा मानव जीवन एवं सम्पत्ति को खतरा होने की आशंका व्यक्त की गई है। इसके मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी ने ग्राम तिर्रा में सामान्य जनजीवन एवं लोक सम्पत्ति के लिए, लोक सम्पत्ति की सुरक्षा को उत्पन्न हुए खतरे का निवारण करने के लिए उक्त आदेश पारित किया है।


 
  मदिरा प्रेमी ध्यान दे: इस दिन बंद रहेंगे सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानें

मदिरा प्रेमी ध्यान दे: इस दिन बंद रहेंगे सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानें

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर बंद रहने वाले है मदिरा के सभी दुकाने। महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर 30 जनवरी 2021 दिन शनिवार को प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को प्रदेश की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। सभी जिलों के कलेक्टरों ने आबकारी अमले को उक्त शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारन तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने कहा है। शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाई जाये और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही किया जायेगा।
 
 नई पीढ़ी को मिली डिजिटल क्लास रूम में पढ़ने की सुविधा: मुख्यमंत्री

नई पीढ़ी को मिली डिजिटल क्लास रूम में पढ़ने की सुविधा: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री ने कांकेर प्रवास के दूसरे दिन आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत संचालित किए जा रहे, शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन किया। प्रदेश की नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से राज्य के छात्रों की प्रतिभा निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के काबिल बनाने के उद्देश्य से इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इंग्लिश मीडियम स्कूल के अवलोकन के दौरान विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से स्कूल में अध्ययन-अध्यापन के बारे में चर्चा की। अध्ययनरत स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से अंग्रेजी में बातचीत की तथा उन्हें पोयम भी सुनायें। मुख्यमंत्री ने डिजिटल क्लास रूम में बच्चों को पढ़ते देख अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए कहा हमने ब्लैक बोर्ड डस्टर में पढ़ाई की थी, लेकिन अब हमारी नई पीढ़ी डिजिटल क्लास रूम में पढ़ने की सुविधा मिली है। इस अवसर पर कांकेर जिले के प्रभारी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं वन मंत्री मो. अकबर, आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, केशकाल विधायक संतराम नेताम, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पालको से संवाद के दौरान सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी मीडियम में अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा देने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है। प्रथम चरण में राज्य में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू कर दिए गए हैं। आगामी शिक्षा सत्र से 100 और नए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। पालक वीरेंद्र पांडेय, रेखराम साहू तथा रणजीत सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना हम मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बहुत ही अच्छी योजना है। निजी विद्यालयों के फीस से परेशान पालकांे ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना के लिए उनके प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर विद्यार्थियों के साथ बैडमिंटन भी खेला और सेल्फी भी लिए।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना द्वारा संचालित शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा देने सर्व सुविधा युक्त अध्यापन कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, सुसज्जित कम्प्यूटर लैब, इंग्लिश लैग्वेज लैब, साईस लैब, संगीत कक्ष, हेल्थ केयर कक्ष, खेल मैदान, बालक एवं बालिका छात्रावास, दिव्यांग बच्चों के लिए बाधा रहित रैम्प एवं रैलिंग, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रास, वाई-फाई युक्त परिसर तथा बच्चों के लिए सुसज्जित हॉल और स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर की भी व्यवस्था की गई है।
 अलका चंद्राकर ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 01 हजार 111 रु. की राशि समर्पित की

अलका चंद्राकर ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 01 हजार 111 रु. की राशि समर्पित की

बागबाहरा। पावन धाम अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के निमित्त यहाँ चल रहे निधि संग्रह अभियान में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सभापति अलका नरेश चंद्राकर ने 1,01,111 (एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह) रुपए की राशि समर्पित की है। उल्लेखनीय है कि विगत 15 जनवरी से बागबाहरा मंडल में निधि संग्रह अभियान चल रहा है, जिसमें अब तक 4.50 लाख (चार लाख पचास हजार) रुपए बड़ी राश्सि संगृहीत हुए हैं। यह अभियान आगामी 03 फरवरी तक चलेगा।

गुरुवार को निधि संग्रह हेतु बागबाहरा मंडल में प्रांत व्यवस्था प्रमुख घनश्याम सोनी एवं विभाग प्रचारक तुलसीदास की उपस्थिति में श्रीमती चंद्राकर के साथ उनके श्वसुर जी.आर. चंद्राकर व पति नरेश चंद्राकर ने अभियान दल को उक्त राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर समाज सेवक उदय सिंह चंदेल (जीत्तू), राहूल अग्रवाल, नरेश जैन, विकास बग्गा ने समर्पण निधि सौंपा इस दौरान स्वयसेवक बंधु आदि उपस्थित थे।
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 9 यात्री घायल 4 की हालत गंभीर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 9 यात्री घायल 4 की हालत गंभीर

कांकेर। एनएच 30 पर माकड़ी के पास बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हुई है, हादसे में 9 यात्री घायल हुए है, जिसमें 4 की हालत गम्भीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही फॉलो वाहनों को साइड देते समय यह हादसा हुआ है। 

बस के सामने चल रही ट्रक के चालक ने सामने से आ रही फॉलो वाहनों को देखकर अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे ट्रक के पीछे चल रही बस सीधे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बस के परिचालक समेत 3 लोगों का पैर फ्रेक्चर हुआ है। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते लगे जाम के चलते संजीवनी-108 समय से घटना स्थल नहीं पहुँच सकी, जिसके चलते गम्भीर रूप से घायलों को पुलिस ने तत्काल वाहन की व्यवस्था कर जिला अस्पताल भेजा, जिसके बाद अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
 
बड़ी खबर: बंदूक की नोंक पर 3 नकाबपोशों ने व्यवसायी के घर डाली डकैती, व्यवसायी को बंधक बनाकर दिया डकैती की घटना को अंजाम

बड़ी खबर: बंदूक की नोंक पर 3 नकाबपोशों ने व्यवसायी के घर डाली डकैती, व्यवसायी को बंधक बनाकर दिया डकैती की घटना को अंजाम

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में बीती रात सवा बारह बजे 3 अज्ञात नकाबपोश युवकों ने किराना दुकान के व्यवसायी अशोक अग्रवाल को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर लाखों की डकैती को अंजाम दिया है। मौके पर डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। गांव में दहशत का माहौल कायम है। वहीं धरमजयगढ़ एसडीओपी सुशील कुमार नायक एवं थाना प्रभारी अंजना केरकेटा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। 

बताया जा रहा है कि बीती रात तकरीबन बारह बजे के आसपास 3 नकाबपोश युवक ओंगना स्थित किराना व्यवसायी अशोक अग्रवाल के कमरे में पहुंचे और बन्दूक के मत्थे से सिर पर वार कर घायल किया और सामने के दोनों दरवाजे बंद करने के बाद तीनो नकाबपोश बाड़ी के रास्ते पीछे के रास्ते घर में दाखिल हुए और घर में रखे नगदी सहित सोना चांदी का सामान लेकर चले गए। इस घटना में पीड़ित के सिर पर वार भी किया गया है। क्षेत्र तथा गांव में पहली घटना होने से ग्रामीणों में दहशत वयाप्त है। इसके अलावा धरमजयगढ़ पुलिस तहकीकात करने हर बारीक पहलुओं पर नजर रखे हुए है।
 
 बड़ी खबर: हाउसिंग बोर्ड के 3 अधिकारियों के खिलाफ 500 करोड़ के घोटाले की शिकायत लोक आयोग में

बड़ी खबर: हाउसिंग बोर्ड के 3 अधिकारियों के खिलाफ 500 करोड़ के घोटाले की शिकायत लोक आयोग में

रायपुर। हाउसिंग बोर्ड के 3 अधिकारियों के खिलाफ 500 करोड़ के घोटाले की शिकायत आज सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू फरिश्ता ने लोक आयोग से की। उन्होंने इस घोटाले से संबंधित जानकारी व दस्तावजे छत्तीसगढ़ लोक आयोग कार्यलय में उपस्थित होकर सौंपे। 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता ने खाया चुहा मार दवा, मंत्री की मौजूदगी में महिला ने मारा था थप्पड विडिओ हुआ था वायरल

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता ने खाया चुहा मार दवा, मंत्री की मौजूदगी में महिला ने मारा था थप्पड विडिओ हुआ था वायरल

अंबिकापुर। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की कांग्रेस नेता ओनिमेष सिन्हा ने चुहा मार दवा खाकर ख़ुदकुशी की कोशिश की है उन्हें समय रहते अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर पर ख़तरे से बाहर बताई है।
 

पढ़िए पूरी खबर-
गणतंत्र दिवस समारोह के बाद प्रभारी मंत्री शिव डहरिया से सरगुजा पुलिस की शिकायत करने पहुँचे कांग्रेस नेता ओनिमेष सिन्हा पर महिला और उसकी बेटियों द्वारा हमला किए जाने के बाद भी कोई कार्यवाही ना होने से क्षुब्ध होकर ओनिमेष सिन्हा ने चुहा मार दवा खाकर ख़ुदकुशी की कोशिश की, हालाँकि समय से अस्पताल पहुँचाने की वजह से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर पर ख़तरे से बाहर बताई है।
 

कांग्रेस के युवा नेता ओनिमेष सिन्हा मंत्री अमरजीत भगत के समर्थक माने जाते हैं। ओनिमेष पर महिला ने आरोप लगाया था कि, ओनिमेष ने उनकी बड़ी बेटी नीतू तिवारी को रायपुर में बंधक बना लिया है और मिलने नहीं देता है साथ ही ओनिमेष के दबाव में नीतू तिवारी परिवार के ख़िलाफ़ ही बयान दे रही है। यह आरोप लगाते हुए महिला ने अपनी अन्य बेटियों के साथ सर्किट हाउस में ओनिमेष पर सभी की मौजुदगी में थप्पड़ मारा था।
 

कप्तान तिलक राम कोशिमा के अनुसार- “युवती बालिग़ है, और उसने रायपुर में बयान दिया है जिसमें वो घरवालों से नहीं मिलना चाहती..क़ानून के हिसाब से युवती को विधिक अधिकार है हम उस पर कोई दबाव नहीं डाल सकते.. जहां तक सर्किट हाउस में मारपीट का मसला है तो कोई शिकायत नहीं आई है. यदि आती है तो नियमानुकूल कार्यवाही होगी।”
 

इस मसले में ओनिमेष सिन्हा ने वीडियो जारी कर खुद को प्रताड़ित बताते हुए आरोप सरगुजा पुलिस पर आरोप लगाए हैं, ओनिमेष ने राजनीतिक साज़िश का भी आरोप लगाया है। वहीं जिस युवती के अपहरण और दबाव का आरोप लगाया गया है, उसका वीडियो और बयान भी मीडिया में जारी हुआ है। युवती ने परिजनों पर आरोप लगाया है कि उसके चचेरे भाई और भाभी ने रक़म लेकर उसकी शादी तय कर दी है और उस पर शादी का दबाव बना रहे हैं इसलिए वह घर नहीं जाना चाहती। युवती ने वीडियो में और लिखित बयान में ओनिमेष पर लगाए गए सभी आरोपों को ख़ारिज कर दिया है।

युवा कांग्रेसी ओनिमेष सिन्हा के इस आत्मघाती कदम से सियासती हड़कंप मच गया है। विदित हो कि थप्पड़ की घटना तब हुई जबकि ओनिमेष सिन्हा इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही की शिकायत करने सर्किट हाउस पहुँचा था, और जैसे ही थप्पड़ कांड हुआ। पैलेस ख़ेमे से जुड़े माने जाने वाले दो कांग्रेस नेताओं ने ओनिमेष को कांग्रेस से बाहर किए जाने की माँग कर दी थी। युवती नीतू तिवारी के पिता विरेंद्र तिवारी और ओनिमेष सिन्हा के बीच ज़मीन विवाद भी है और दोनों ही पक्ष एक दूसरे के ख़िलाफ़ शिकायत करते हैं।
 छेरछेरा: महादान के लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर मुख्यमंत्री निकले दान मांगने

छेरछेरा: महादान के लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर मुख्यमंत्री निकले दान मांगने

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर्व परम्परा के अनुरूप आज सवेरे जिला मुख्यालय कांकेर के पुराने बस स्टेण्ड में मुख्य मार्ग की दुकानों और घरों में जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगा। महिलाओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें चावल, लड्डू, फल भेंट किए। छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री को धान से तौला गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई फसल के घर आने की खुशी में महादान का यह उत्सव पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छेरछेरा पुन्नी पर बच्चों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की टोली घर-घर जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगते हैं। इस पर्व में समानता का भाव प्रमुखता से उभर कर सामने आता है। धनी और गरीब व्यक्ति एक दूसरे के घर दान मांगने जाते हैं और दान में एकत्र धान, राशि और सामग्री गांवों में रचनात्मक कार्यों में लगाई जाती है। 

उन्होंने कहा कि छेरछेरा के महादान की परम्परा की यह भावना है कि किसानों द्वारा उत्पादित फसल केवल उसके लिए नहीं अपितु समाज के अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए भी काम आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार द्वारा अब तक 89 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इस वर्ष धान खरीदी का एक नया रिकार्ड बनेगा। मुख्यमंत्री और अतिथियों ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ‘छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा‘ का घोष किया। इस अवसर पर ग्रामोद्योग और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, विधायक मोहन मरकाम और संतराम नेताम तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी भी उपस्थित थे।
 
मेडिकल कॉलेज में दाखिला के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी करने वाला कारोबारी गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज में दाखिला के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी करने वाला कारोबारी गिरफ्तार

कांकेर। मेडिकल कॉलेज में दाखिला के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी करने वाला हवाला कारोबारी आरोपी जतिन प्रजापति निवासी गुजरात को रायपुर से बुधवार को गिरफ्तार कर आज थाना पखांजूर में कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जावेगा।
 
 
गिरफ्तार ठगी के आरोपी के द्वारा मेडिकल कॉलेज में दाखिला के नाम पर 30 लाख रुपये लेकर अन्य ठगी के आरोपियों को उपलब्ध कराया था। आरोपी हवाला कारोबारी है जो कमीशन लेकर लोगों के नगदी करोड़ो रुपये अवैधानिक तरीके से नकदी रकम ट्रांसफर करने का काम गोपनीय तरीके से विगत 12 वर्षों से करता रहा हैं। 
 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पखांजूर पुलिस द्वारा प्रार्थिया शिखा दास निवासी पखांजूर की दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज बेंगलुरु में दाखिला के नाम पर 3435200 रुपये की धोखाधड़ी कर ले लिया गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 02/20 धारा 419 420 34 भादवि 66 (डी) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी |
 
 
प्रकरण में संलिप्त आरोपियों ने मेडिकल काउंसलर बन कर प्रार्थिया से संपर्क बनाया उसके बाद आरोपीगण प्रार्थिया से वीडियो कॉल में बात करने लगे थे और अपने को मंत्रालय में पहुंच होना बताकर प्रार्थिया के दोनों पुत्रों का मेडिकल कॉलेज बेंगलुरु में दाखिला करा देने का झांसा दिया था, और जून 2019 से सितंबर 2019 के मध्य कुल 3435200 रुपये विभिन्न माध्यम से धोखाधड़ी कर ले लिए थे।
 
 
उसके बाद प्रार्थिया से आरोपियों ने संपर्क तोड़ लिया था एवं अंडरग्राउंड हो गए थे। थाना पखांजूर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपीगण दीपक चटर्जी निवासी दिल्ली, डॉक्टर जियाउल हक गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रार्थिया का संपर्क हवाला कारोबारी जतिन प्रजापति से आरोपी दीपक चटर्जी ने कराया था आरोपी जतीन प्रजापति जो कि कमीशन ले कर नकदी पैसा ट्रांसफर करने का काम करता है। 
 बड़ी खबर: पत्नी की कोरोना रिपोर्ट सुनकर पति को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

बड़ी खबर: पत्नी की कोरोना रिपोर्ट सुनकर पति को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव देखकर पति को इतना गहरा सदमा लगा कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

मृतक के पीएम के लिए जब उसका टेस्ट किया गया तो उसकी भी रिपोर्ट कोरेाना पॉजिटिव आई। जिसके बाद आनन-फानन में मृतक का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया गया। 

मामला खैरागढ़ के बरेठपारा का है। यहां के निवासी अशोक सोनी को सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ा। परिजन आनन-फानन में उन्हें राजनांदगांव जिला चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। उनकी पत्नी भी 19 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
 बड़ी खबर रायपुर: हत्या करने की नियत से युवक को छत से दिया धक्का, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर रायपुर: हत्या करने की नियत से युवक को छत से दिया धक्का, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायपुर। शराब पीलाने की बात पर झगड़ा होने पर एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति ने हत्या करने की नियत से छत से नीचे धक्का देकर गिरा दिया। इसके चलते गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार कबीरनगर रायपुर वर्तमान में वंदना ग्लोबल सिलतरा निवासी रोहित सिंह 24 वर्ष ने धरसींवा थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 27 जनवरी को खाना खाने जेके टाउन सिलतरा गया था तभी लवलेश का कॉल आया कि वंदना ग्लोबल लेबर क्वाटर में 3.30 बजे के आसपास धनजी व पींटू कुमार कंचे के बीच छत के उपर शराब पीलाने की बात को लेकर झगड़ा होने पर धनजी यादव को हत्या करने की नियत से नीचे ढकेल दिया। गिरने की वजह से धनजी के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से उसे ओम मल्टिस्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका उसका उपचार चल रहा है। वहीं आरोपी पींटू कचे 28 वर्ष पिता तीरथ प्रसाद कचे निवासी मनगवा सोमारी बाजार रीवा मध्यप्रदेश के खिलाफ  पुलिस ने धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश के रिक्त पदों के लिए पुन: अधिसूचना जारी

वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश के रिक्त पदों के लिए पुन: अधिसूचना जारी

बिलासपुर रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट दीपक कुमार तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की ओर से वर्ष 2020 के लिए वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश के चयन के लए रिक्त पदों से संबंधित पुन: अधिसूचना जारी की गई है। जिसकी जानकारी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट पर उपलब्ध है। 

छेरता के लिए स्थानीय अवकाश इस तारीख को

छेरता के लिए स्थानीय अवकाश इस तारीख को

अम्बिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा 28 जनवरी को छेरता का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषागारों तथा उप कोषागारों के लिए मान्य नहीं है। 

स्टॉफ नर्स की भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का सत्यापन 28 जनवरी से 04 फरवरी तक

स्टॉफ नर्स की भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का सत्यापन 28 जनवरी से 04 फरवरी तक

जगदलपुर संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ रायपुर की ओर से बस्तर संभाग के लिए जारी 151 स्टॉफ नर्स के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया था। सत्यापन उपरान्त संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें कार्यालय की ओर से पात्र-अपात्र की सूची विभागीय वेबसाईट (www.cghealth.nic.in) बस्तर जिले वेबसाइट (www.bastar.gov.in) पर देखे जा सकते हैं। पात्र-अपात्र के संबंध में दावा-आपत्ति के लिए 28 जनवरी से 04 फरवरी तक दावा-आपत्ति कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर उपरोक्त दिवसों में कार्यालयीन समय सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक लिखित में प्रस्तुत कर सकते हैं। डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से तथा निर्धारित समय सीमा पष्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

पूर्व विधायक की हालत में हुआ सुधार, 18 घंटे बाद खोली आंखें

पूर्व विधायक की हालत में हुआ सुधार, 18 घंटे बाद खोली आंखें

रायगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता रायगढ़ के पूर्व विधायक पत्रकार रोशन लाल को इलाज के लिए एयर ऐबुलेंस से दिल्ली स्थित मेंदाता अस्पताल ले जाया जाएगा। आज उनकी हालत में काफी सुधार देखा गया है। मंगलवार की दोपहर वे पूर्व कलेक्टर और भाजपा नेता ओपी चौधरी के घर में सीढिय़ों से गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उन्हें जिंदल फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां न्यूरों सर्जन डॉ.पाढी़ ने उनका इलाज किया। यह हादसा कल दोपहर 3:30 बजे के लगभग उस समय हुआ था जब भाजपा नेता ओपी चौधरी के बांयग स्थित घर पर मिलने गए थे। जहां वे फस्ट फ्लोर से नीचे उतर रहे थे तो अकस्मात उनका पैर सीढिय़ों पर फिसला और वे सर के बल नीचे गिर गए। जिसके कारण उन्हें सिर में सांघातिक चोट आई है। तत्काल उन्हें जिंदल अस्पताल लाया गया और सघन इलाज आरंभ किया गया। रोशनलाल के साथ हुए हादसे की खबर जैसे ही लोगों को मिली तो उनके स्वास्थ्य की खबर लेने शुभचिंतक पार्टी नेता इष्ट मित्र अस्पताल पहुंचने लगे। जिनमें ओपी चौधरी, गिरधर गुप्ता, उमेश अग्रवाल, विकास केडिया, अनूप रतेरिया, हेमंत थवाईत के अलावा दर्जनों लोग थे। रोशनलाल के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज उनके स्वास्थ में आशाजनक सुधार नजर आया है। हादसे के 18 घंटे बाद उन्होने आंखें खोली और हाथों में भी हरकत हुई। बेहतर इलाज के लिये उन्हें दिल्ली ले जाने का फैसला कल ही ले लिया गया था, लेकिन रात होने की वजह से एयर ऐबुलेंस का रायगढ़ आना संभव नहीं हो सका। आज भी सुबह दिल्ली में छाए कोहरे की वजह से देर शाम एयर ऐबुंलेस रायगढ़ पहुंचेगी। रोशनलाल के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश के कई भाजपा नेता विधायको सांसदों ने चिंता व्यक्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं।

ज्वेलरी दुकान में हुई गोलीबारी के बाद एक्शन मोड में एसपी, बुलाई सीएसपी-टीआई की बैठक

ज्वेलरी दुकान में हुई गोलीबारी के बाद एक्शन मोड में एसपी, बुलाई सीएसपी-टीआई की बैठक

बिलासपुर न्यायधानी बिलासपुर में 25 जनवरी की शाम हुए गोलीकांड के बाद पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल एक्शन मोड में गए है। चाक-चौबंध व्यवस्था के बीच ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश के बाद कारोबारी को गोली मार दी गई थी। जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे। इस घटना को लेकर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने आज बिलासागुड़ी में शहर के सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की बैठक लेकर अपराधों की समीक्षा की। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने सीएसपी और थाना प्रभारियों को ऑफिस में बैठे रहने के बजाय फिल्ड में जाकर काम करने को कहा है। उन्होंने प्रतिदिन शाम 6 बजे से 8 बजे तक फील्ड में रहकर सभी सीएसपी और थाना प्रभारियों को भीड़ भाड़ वाले इलाके, मार्केट, कॉलोनी इत्यादि में जाकर पेट्रोलिंग करने की हिदायत दी है।  इसके अलावा बिना नंबर वाली गाड़ियों को जब्त कर थाना लाकर तस्दीक करने, कागज चेककर उचित कार्रवाई के बाद ही छोड़ने और तीन सवारी वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही जनता से भी अपील है कि बिना नंबर की गाड़ियों का उपयोग ना करें। वाहन चलाते समय वाहन के कागजात अनिवार्य रूप से रखें, ताकि चेकिंग में लगे पुलिस जवान द्वारा यह चेक किया जा सके कि वाहन चोरी या किसी अपराध से संबंधित तो नहीं है। एसपी ने शहर में नशे के कारोबार करने वाले गांजा, नशीली गोलियां, सिरप, शराब, नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री करने वाले और जुआरियों-सटोरियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं असामाजिक तत्वों, गुंडा, बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।

जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि जवाहर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत् विद्यार्थी प्रवेश के लिए 19 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। पात्र छात्र एवं छात्राओं को कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 7 मार्च को समय दोपहर 12 से 2 बजे तक जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगी। विद्यार्थी अध्ययनरत विद्यालय के प्रधान पाठक से आवेदन पत्र अग्रेषित कराकर संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं मण्डल संयोजक, सहायक आयुक्त कार्यालय अम्बिकापुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का नमूना प्रत्येक विकासखण्ड कार्यालय एवं मण्डल संयोजक एवं सहायक आयुक्त कार्यालय अम्बिकापुर में उपलब्ध है। योजना के संबंध में विस्तृत विवरण विभाग के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ट्राईबल.सीजी.जीओव्ही.इन पर उपलब्ध है। 

डिप्टी कलेक्टर समेत कई अफसरों का जारी हुआ तबादला आदेश, देखे पूरी लिस्ट

डिप्टी कलेक्टर समेत कई अफसरों का जारी हुआ तबादला आदेश, देखे पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रशासनिक सेवा में कार्यरत चार अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इनमें अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, जनपद सीईओ शामिल हैं। अधिकारियों में ओपी सिंह 2008 बैच के अपर कलेक्टर बीजापुर को उपसचिव पुलिस प्राधिकरण रायपुर में नियुक्त किया गया है इसी के साथ 2015 बैच के उमेश कुमार पटेल डिप्टी कलेक्टर बीजापुर को अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर में पदस्थ किया गया है।
 लोकतंत्र में हिंसा खूनखराबा और अराजकता का कोई स्थान नहीं है: शैलेश

लोकतंत्र में हिंसा खूनखराबा और अराजकता का कोई स्थान नहीं है: शैलेश

रायपुर। दिल्ली की घटना पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली में हुई हिंसक व अराजक घटनाओं से कांग्रेस पार्टी व पूरा देश क्षुब्ध है। लोकतंत्र में इस प्रकार की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं। आंदोलनरत किसान संगठनों द्वारा खुद को इस अस्वीकार्य घटनाक्रम से अलग कर लेने का स्पष्ट वक्तव्य एक सही दिशा में उठाया कदम है। आंदोलनकारियों को अपने ध्येय को ध्यान में रखना होगा। अहिंसा और सत्याग्रह ही इस किसान-मजदूर आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत रही है। पूरी उम्मीद है कि किसान, मजदूर, गरीब का ये गठजोड़ शांतिपूर्ण व अहिंसक आंदोलन के रास्ते पर चल तीनों खेती विरोधी काले कानूनों की वापसी के लिए दृढ़ संकल्प रहेंगे।

कांग्रेस पार्टी का साफ मानना है कि ‘गण’ और ‘तंत्र’ के बीच पिछले 61 दिनों से जारी टकराव की स्थिति लोकतंत्र के लिए कतई सही नहीं है। संदेश साफ है कि देश का गण यानि जनता, शासनतंत्र से बहुत क्षुब्ध है। ऐसे में मोदी सरकार को भी अहंकार के सिंहासन से उतर किसान और मजदूर की न्याय की गुहार सुननी चाहिये।

प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार को ये सोचना पड़ेगा कि 61 दिन से बातचीत का मुखौटा पहन किसानों को दस बार बातचीत के लिए बुलाना, लेकिन मांग नहीं स्वीकारना और कोई ठोस उपाय करना, उचित नहीं है।

देश को भ्रमित करना और किसान को विचलित करना उचित नहीं है।

175 किसानों की मृत्यु के बावजूद ख़ुद प्रधानमंत्री द्वारा भी सांत्वना का मरहम तक न लगाना ठीक है।

मोदी सरकार द्वारा किसानों के प्रति अपनायी गयी ‘थकाओ और भगाओ’ की नीति देश हित में नहीं है।

प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी को ‘राजहठ’ छोड़ ‘राजधर्म’ के मार्ग पर चलना होगा। बगैर किसी देरी तीनों खेती विरोधी काले कानून वापस लेने होंगे। यही देश के 62 करोड़ अन्नदाताओं की पुकार भी है और हुंकार भी।

दिल्ली किसान आंदोलन में हिंसा की घटनाओं को प्रायोजित बताते हुये प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा खून खराबा और तोड़फोड़ का कोई स्थान नहीं है। दिल्ली की घटना प्रायोजित लगती है क्योंकि लाल किले में सामान्य दिनों में भी कोई भी नहीं जा सकता। उस दिन तो गणतंत्र दिवस था। लाल किला इतना सुरक्षित एरिया है यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। वहां भारतीय जनता के किसी सांसद का सबसे करीबी व्यक्ति झंडा लेकर लाल किला के प्राचीर पर चढ़ जाए और झंडा फहराये। स्पष्ट है कि यह प्रायोजित घटना है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि दिल्ली में किसान आंदोलन में जिस तरीके से हिंसा की गयी है, किसानों के साथ मारपीट की गयी है और आंदोलन को कुचलने की कोशिश की गयी है। यह मोदी सरकार का अलोकतांत्रिक आचरण है। केन्द्र सरकार द्वारा अपनाये गये किसान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी, आमआदमी विरोधी रवैय्ये और चंद बिजनेस समूहो के सरपरस्ती की कड़ी निंदा है।
 
 पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: दर्जनों पुलिसकर्मियों का जारी हुआ तबादला आदेश, देखे सूचि

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: दर्जनों पुलिसकर्मियों का जारी हुआ तबादला आदेश, देखे सूचि

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने 27 जनवरी को 14 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इनमें 2 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक और 7 सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं। 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जिले के इस क्षेत्र को किया गया इन्फेक्टेड जोन घोषित

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जिले के इस क्षेत्र को किया गया इन्फेक्टेड जोन घोषित

धमतरी। विकासखण्ड धमतरी के ग्राम छाती में 15 मृत मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच 5 एन 1) की जांच के बाद धनात्मक रिपोर्ट मिली है। इसके मद्देनजर प्रभारी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने ग्राम छाती के एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और एक से 10 किलोमीटर को सर्विलेंस जोन घोषित किया है। उन्होंने इन्फेक्टेड जोन के सभी कुक्कुट पक्षियों को मारने के लिए आदेशित किया है। जिला दण्डाधिकारी ने सर्विलेंस जोन में पोल्ट्री उत्पादों की खरीदी-बिक्री एवं आवाजाही को पूर्णत: प्रतिबंधित किया है।