BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगकर आरोपी ने किया 9.39 लाख ट्रांसफर, मामला दर्ज

गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगकर आरोपी ने किया 9.39 लाख ट्रांसफर, मामला दर्ज

रायगढ़। थाना चक्रधरनगर अन्तर्गत शिव कानन कालोनी बोईरदादर में रहने वाले विजय प्रसाद वर्मा, उसके पड़ोसी रजनीश सिंह ने गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगकर, उनके मोबाइल से किसी अन्य खाते में 9,39,246 रूपए धोखाधड़ी कर ट्रांसफर किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

रिपोर्टकर्ता के अनुसार लोक स्वास्थ्य अभियात्रिकी में टाईम कीपर के पद से मई 2017 को सेवानिवृत्त हुए हैं। छोटा पुत्र जिन्दल पावर प्लांट में सुबह से ड्यूटी पर चला जाता है, इस दरमियान ये घर पर अकेले रहते हैं। इसी समय पड़ोस में रहने वाला रजनीश सिंह घर में आना जाना करता है। रजनीश परिवार से घुलमिल गया था। रजनीश अक्सर गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगता था जब बैंक खाते से 9,39,246 रूपए 13 नवंबर 2020 से 14 जनवरी के बीच किसी बैंक खाता में ट्रान्सफर कर लिया गया। तब चेक कराने पर जानकारी मिल रही है कि रजनीश ने ही धोखाधड़ी कर बिना जानकारी के रुपए ट्रांसफर किया है। शिकायत के बाद से रजनीश सिंह फरार है। विजय वर्मा के आवेदन पर आरोपी रजनीश वर्मा के खिलाफ धारा 420 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। चक्रधरनगर पुलिस रजनीश सिंह की पतासाजी के लिए मुखबिर लगाया गया है।
मुख्यमंत्री ने मंगनार गौठान में स्वसहायता समूहों के कार्यों को देखा, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने मंगनार गौठान में स्वसहायता समूहों के कार्यों को देखा, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर जिले के बकावंड विकासखण्ड स्थित मंगनार गौठान का अवलोकन किया। उन्होंने वहां स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का अवलोकन किया और महिलाओं से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गौठान में सामुदायिक बाड़ी, मशरूम उत्पादन इकाई, नर्सरी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, वेस्ट डिकम्पोस्ट उत्पादन इकाई, गोबर गमला एवं दीया निर्माण, केंचुआ खाद निर्माण, मधुमक्खी पालन, मछली पालन और कुक्कुट पालन गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंनेे गौठान में गोवर्धन पूजा की और वहां स्वसहायता समूहों की महिलाओं के साथ दोपहर का भोजन भी किया। मुख्यमंत्री के मंगनार गौठान पहुंचने पर पारंपरिक गेड़ी नृत्य और पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

      मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गौठान में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, स्वसहायता समूहों की महिलाओं और ग्रामीणों से राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), बिजली बिल में 50 प्रतिशत की छूट, वनाधिकार पट्टा वितरण, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और उसके भुगतान, गोबर खरीदी तथा गांवों में गौठान निर्माण और संचालन के बारे में पूछा। उन्होंने स्थानीय किसानों से चर्चा के दौरान बताया कि राज्य सरकार आने वाले समय में कोदो-कुटकी की भी खरीदी समर्थन मूल्य पर करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौर में भी प्रदेश में वनोपजों की अच्छी खरीदी हुई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और गौठानों में महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

    बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल ने मंगनार गौठान में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की आय बढ़ाने और गांवों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा कई नयी पहल की गई हैं। छत्तीसगढ़ किसानों और पशुपालकों से गोबर खरीदने वाला देश का पहला राज्य है। वनांचलों में लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर व्यक्तिगत और सामूहिक वनाधिकार पट्टा वितरित किए गए हैं। बस्तर के सांसद श्री दीपक बैज ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अलग-अलग क्षेत्रों की समस्याएं जानने लगातार भ्रमण कर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से मिल रहे हैं। इस दौरान वे अनेक विकास कार्यों की सौगात भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर के एक-एक गरीब एवं आदिवासी परिवार के विकास से ही समूचे बस्तर का विकास होगा। तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों की आय बढ़ाने सरकार ने प्रति मानक बोरा संग्रहण दर ढाई हजार रूपए से बढ़ाकर चार हजार रूपए कर दी गई है। स्थानीय लोगों के हित में लोहण्डीगुड़ा में किसानों की जमीन लौटाने जैसा अभिनव कदम भी उठाया गया है। 

     मुख्यमंत्री के मंगनार गौठान के अवलोकन के दौरान छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, चित्रकोट के विधायक श्री राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार और छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद, कलेक्टर श्री रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इंद्रजीत चंद्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद थे।

बड़ी खबर : रायपुर के इस क्षेत्र में मछलियों से भरी वाहन अनियंत्रित हो कर पलटी, मछली पकड़ने टूट पड़ी लोगों की भीड़

बड़ी खबर : रायपुर के इस क्षेत्र में मछलियों से भरी वाहन अनियंत्रित हो कर पलटी, मछली पकड़ने टूट पड़ी लोगों की भीड़

रायपुर | राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में आज मछलियों से भरी एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में गाड़ी में लोड मछलियां सड़क पर बिखर गई। जिसकी जानकारी लगते हैं मौके पर काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई और लोग मौक़े का फायदा उठाते हुए मछलियाँ ले कर भाग गए । घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ कम कराया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले कई लोग मछलियां पकड़ कर निकल चुके थे। कुछ लोगों ने इस दौरान अपने मोबाइल पर वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वेदांता बालको के 'व्ही-रीच प्रोग्राम' के अंतर्गत युवा नेतृत्वकर्ताओं को मिली नई पहचान

वेदांता बालको के 'व्ही-रीच प्रोग्राम' के अंतर्गत युवा नेतृत्वकर्ताओं को मिली नई पहचान

कोरबा | वेदांता समूह ने अपने युवा कर्मचारियों के प्रबंधन कौशल को तराशने तथा उन्हें भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं के तौर पर विकसित करने के उद्देश्य से 'व्ही-रीच प्रोग्राम' संचालित किया है। वेदांता समूह के वाइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल के मार्गदर्शन में क्रियान्वित कार्यक्रम प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और उनके उत्तरोत्तर प्रगति की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

पढ़ें : रायपुर: महिला से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुढिय़ारी थाने का घेराव

वेदांता एल्यूमिनियम व्यवसाय के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल शर्मा ने अपने बालको प्रवास के दौरान 'व्ही-रीच प्रोग्राम' के अंतर्गत चयनित बालको के युवा कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण, व्यावसायिक उत्कृष्टता, गुणवत्ता, नवाचार आदि के मानदंडों का अनुसरण करते हुए नेतृत्व के महत्व से युवाओं को परिचित कराया। कार्यक्रम में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति सहित बालको के अनेक अधिकारी मौजूद थे। 
 
 
व्ही-रीच प्रोग्राम' वेदांता समूह का फ्लैगशिप लीडरशिप कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत 5000 से अधिक ऐसे कर्मचारियों में से प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान की जा रही है जिन्होंने स्नातकों के तौर पर समूह की विभिन्न कंपनियों में अपने कैरियर की शुरूआत की और अपने कार्यकाल के दौरान अनेक क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए व्यवसाय को मजबूती देने में अपनी भागीदारी कर रहे हैं।
 
 
मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य शैली के तौर पर 'व्ही-रीच प्रोग्राम' को व्यवसाय के भागीदारों, विभिन्न उद्योगों और स्टेकहोल्डरों की खूब सराहना मिल रही है। 
राहुल शर्मा ने कहा कि वेदांता समूह ऐसी कार्य संस्कृति में विश्वास करता है जहां भविष्य के नेतृत्वकर्ता संगठन के भीतर ही विकसित होते हैं। प्रतिभाशाली युवाओं को भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं के तौर विकसित करने की दिशा में 'व्ही-रीच प्रोग्राम' उत्कृष्ट कार्यक्रम है। वेदांता अपने कर्मचारियों को आगे बढऩे के हरसंभव अवसर उपलब्ध कराता है।
 
 
बालको के चयनित युवा कर्मचारियों को भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं के तौर पर विकसित होने में मदद दी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रचालन तथा व्यवसाय की उत्कृष्टता के विश्वस्तरीय मानदंडों का पालन करते हुए युवा नेतृत्वकर्ता अपनी प्रतिभा, कौशल और जज्बे से वेदांता समूह को नए ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 
 
 
अभिजीत पति ने चयनित प्रतिभाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि वेदांता समूह बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवा नेतृत्वकर्ताओं के निरंतर सशक्तिकरण में विश्वास करता है। 'व्ही-रीच प्रोग्राम' के अंतर्गत चयनित युवाओं को भविष्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ नेतृत्व के अवसर मिलेंगे। पति ने युवा कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे प्रचालन के उच्चस्तरीय मानदंडों के प्रति अपनी निष्ठा और निरंतर आगे बढऩे के जज्बे को बनाए रखें। वेदांता प्रबंधन उन्हें हर स्तर पर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। 
 
रायपुर: महिला से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुढिय़ारी थाने का घेराव

रायपुर: महिला से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुढिय़ारी थाने का घेराव

रायपुर। एक शादी समारोह में महिला से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के सदस्यों के नेतृत्व में महिलाओं ने गुढिय़ारी थाने का घेराव कर दिया। 
 

मिली जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को गोंदवारा में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान आरोपी तीन युवक सियाराम दीप, रशीद खान और बिनेश तुरकानी ने सिगरेट पीने से मना करने की बात पर कुछ महिलाओ की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उन्हें चोटें आई है। इस घटना के बाद गुढिय़ारी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
 
आम आदमी पार्टी के सदस्यों के साथ पीडि़त एवं अन्य महिलाओं ने मिलकर गुढिय़ारी थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। घेराव करने वालों कहना है कि आरोपियों में एक युवक को हिरासत में लिया गया था, लेकिन एक घंटे बाद उसे भी छोड़ दिया गया। हिरासत से छूटने के बाद आरोपी युवक अब पीडि़त महिलाओं को धमकी दे रहा है। 
 स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान: कोरोना संक्रमितों की सूची में जोड़े जाएंगे छूटे 6 हजार नाम

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान: कोरोना संक्रमितों की सूची में जोड़े जाएंगे छूटे 6 हजार नाम

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या में इजाफा होगा। इस विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पूर्व में कई नाम ऐसे थे जो किसी कारणवश सरकारी आंकड़ों में नहीं जुड़ पाए थे। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे 6 हजार लोगों के नाम निकाले हैं। ये लोग पूर्व में संक्रमित हुए थे, लेकिन नाम परिवर्तन, निजी अस्पताल में इलाज जैसे कारणों से शासकीय आंकड़ों में शामिल नहीं किए जा सके थे। इन 6000 लोगों के नाम सूचीबद्ध कर अब प्रदेश के कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की सूची में जोड़े जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के संपर्क में आए एक भी प्रदेशवासी का नाम छूटने नहीं देंगे। उन्हें सूची में शामिल कर पूरे आंकड़े छत्तीसगढ़वासियों के साथ साझा किए जाएंगे। बता दें कि 26 जनवरी की स्थिति में प्रदेश में कुल 2,97,429 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 1,89,173 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 3,644 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में एक्टिव केस 5,021 है।
 
 बड़ी खबर रायपुर: नशीला कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार, 17 नग कफ सिरप एवं स्कूटी जब्त

बड़ी खबर रायपुर: नशीला कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार, 17 नग कफ सिरप एवं स्कूटी जब्त

रायपुर। नशीला कफ सीरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 17 नग सीरप जब्त की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मौदहापारा पुलिस ने 26 जनवरी को शाम 6.10 बजे सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया बाम्बे मार्केट के सामने मुखबीर की सूचना पर होण्डा स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एनडी 3895 में एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ आरोपी की तालशी लेने पर उसके पास एक थैला में रखे 17 नग कफ सिरप कोडाईन फस्फेट प्रत्येक बॉटल में 100 एमएल कीमत 2040 रुपये बरामद की है।
 
 
आरोपी का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम कद्दी उर्फ रहिस अली 25 वर्ष पिता फकीर अली निवासी आरडीए कालोनी बोरिया खुर्द टिकरापारा बताया है। पकड़े गए आरोपी के पास 17 नग कफ सिरप व स्कूटी कीमत 50 हजार रुपये को जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21 बी के तहत कानूनी कार्रवाही की गई है। 
नक्सलयों ने दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, इलाके में दशहत है माहौल

नक्सलयों ने दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, इलाके में दशहत है माहौल

मानपुर। राजनांदगांव जिले के मानपुर इलाके में नक्सलियों ने यहां एक ही थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों के दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। कामखेड़ा गांव में उप सरपंच के पति धनसाय घावड़े को मार दिया। हत्या करने के बाद लाशों के पास पर्चे फेंककर हत्या का कारण पुलिस की तथाकथित मुखबीरी को बताया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
 

कामखेड़ा में हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने कुछ दूरी पर मौजूद ग्राम मुरारपानी का रुख किया। दो घंटे बाद करीब साढ़े 9 बजे नक्सलियों ने 40 वर्षीय ग्रामीण धनसाय घावड़े को भी उसके घर से बुलाकर गांव से करीब 50 मीटर बाहर उसे ले जाकर निर्मम हत्या कर दी।
 
 
जानकारी के अनुसार 25 जनवरी की रात करीब साढ़े सात के मध्य हथियारबंद सशस्त्र नक्सलियों की टुकड़ी जत्था कोहका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामखेड़ा पहुंची। यहां पहुंचे नक्सलियों ने स्थानीय महिला सरपंच के ससुर करीब 60 वर्षीय इंदलशाय को उसके घर से बुलाकर उसे गांव के मध्य स्थित प्राथमिक शाला भवन के पास ले गए। लाठी-डंडे से उसे पीटते हुए उसके सिर के पीछे निचले हिस्से को धारदार हथियार से गोद कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

 
दोनों ही घटनास्थल में शव के पास माओवादियों ने बड़ी संख्या में पर्चे छोड़ रखे थे जिनमें हत्या का कारण पुलिस मुखबिरी को बताया गया है। वहीं आमजनों को मुखबिरी नहीं करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा भारत की कम्युनिष्ट पार्टी माओवादी के हवाले से जारी उक्त पर्चों में मुखबिरी पर कटाक्ष करते हुए आमजनों को मुखबिरी छोड़ स्वालंबन व आत्मसम्मान की जिंदगी जिओ, अपना गांव, अपनी जल, जंगल, जमीन मत छोड़ों समेत कई नक्सल आह्वानों का उल्लेख है।

 
कामखेड़ा गांव में ग्रामीण की स्कूल के सामने हत्या के बाद माओवादियों ने स्कूल परिसर और स्कूल के सामने सड़क में बड़ी संख्या में पर्चे फेके थे। दूसरे दिन यानी गणतंत्र दिवस के रोज सुबह आलम ऐसा था कि एक ओर स्कूल में नक्सल पर्चे ख़ौफ़ फैला रहे थे, वहीं दूसरी तरफ शाला में ध्वजारोहण की तैयारी चल रही थी। पुलिस यहां नहीं पहुंची न ही पर्चे हटाए गए। आखिरकार नक्सल पर्चो के बीच शाला में तिरंगा फहराया गया।

मुखबिर के शक पर 27 दिन में 4 लोगों की हत्या-
29 दिसंबर : मानपुर थाने से महज 4 किमी दूर टांगापानी गांव में एक युवक महेश कचलाम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके ऊपर भी नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया था।

13 जनवरी : मानपुर थाने से ही करीब 4 किमी के ही दायरे में परदोनी में सरपंच के पति मैनू राम सलाम से नक्सलियों ने मारपीट की और फिर उसे अपने साथ गांव से बाहर ले गए। इसके बाद उनकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को गांव के पास ही फेंक दिया था. मैनु राम पर भी मुखबिरी का लाल आरोप लगा था।

25 जनवरी : मानपुर ब्लॉक के ही काम खेड़ा गांव में महिला सरपंच के ससुर इंदल शाह मंडावी और पड़ोसी गांव मोरारपानी की उप सरपंच के पति धनसाय घावड़े को मार दिया और लाश फेंक गए. इन दोनों पर भी मुखबिरी का ही आरोप लगा।
 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जिले के इस क्षेत्र में नक्सलियों ने की सरपंच पति समेत 2 लोगों की हत्या, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जिले के इस क्षेत्र में नक्सलियों ने की सरपंच पति समेत 2 लोगों की हत्या, पढ़ें पूरी खबर

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि जिले के कोहका थाना क्षेत्र के ग्राम कन्दाडी में नक्सलियों ने सरपंच पति समेत दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी है । जानकारी के अनुसार मुखबिर के शक में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। 

पढ़ें : बड़ी खबर : महिला के साथ 3 लोगों ने की दरिंदगी, रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला बोतल 

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मोरारपानी गांव के सरपंच पति धानसाय गावड़े और उसके ससुर इंदर साई मंडावी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बीती रात हथियार बंद नक्सलियों ने जंगल में ले जाकर मुखबिर का आरोप लगाकर हत्या कर दी। आज परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। इधर नक्सलियों घटना के बाद गांव दहशत का माहौल है।

सड़क हादसा : राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई, कार के उड़े परखच्चे

सड़क हादसा : राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई, कार के उड़े परखच्चे

रायपुर | राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में  एक चार पहिया वाहन सड़क पर बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई है ।

पढ़ें : BIG BREAKING : खड़े कंटेनर में जा घुसी तेज रफ़्तार एंबुलेंस, मौके पर हुई 5 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है परन्तु कार के परखच्चे उड़ चुके हैं | तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुट गई है | 

राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में 25 कोरोना वॉरियर्स का हुआ सम्मान

राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में 25 कोरोना वॉरियर्स का हुआ सम्मान

रायपुरराज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके की उपस्थिति में राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में जिले के 25 कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में कोरोना वारियर्स ने जिस समर्पण भाव से उत्कृष्ट कार्य किया, वह सराहनीय है।

पढ़ें : BIG BREAKING : खड़े कंटेनर में जा घुसी तेज रफ़्तार एंबुलेंस, मौके पर हुई 5 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर


इस अवसर पर एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन नागरकर, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री संदीप कुमार अग्रवाल एवं श्री राजीव कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री शैलाभ साहू, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री पुलक भट्टाचार्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती मीरा बघेल, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री मनीष कुमार मैजरवार, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के एनेस्थेशिया विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी सुंदरानी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रशांत साहू, ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री डोगेंद्र सिंह परिहार, नायब तहसीलदार श्रीमती अंजलि शर्मा, नायब तहसीलदार श्री सृजन सोनकर, रक्षित केंद्र के सूबेदार द्वय श्री अभिजीत सिंह भदौरिया एवं सूबेदार श्री गोविंद राम वर्मा, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी आई.सी.डी.एस. श्री अशोक पाण्डेय, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री भूपेन्द्र पाण्डेय, यू.आर.सी.सी. राजीव गांधी शिक्षा मिशन श्री शिरीष तिवारी, जोन क्रमांक 05 के जोन आयुक्त श्री चंदन शर्मा, महानिदेशक जनसंपर्क नगर पालिका निगम श्री आशीष मिश्रा, आमानाका थाना के सउनी श्री वीर सिंह राज, सिविल लाइन थाना के प्रआर 332 श्री भोला चंद्राकर, यातायात रायपुर आरक्षक 634 श्री उत्तम सिंह ठाकुर, सिविल लाइन थाना के आरक्षक 1470 श्री पूर्णेन्द्र वर्मा को सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्रालय परिसर में किया गया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्रालय परिसर में किया गया ध्वजारोहण

रायपुरगणतंत्र दिवस के अवसर पर आज यहां मंत्रालय परिसर में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने ध्वजारोहण किया और आयोजित परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मंत्रालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में किया ध्वजारोहण

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में किया ध्वजारोहण

रायपुर | राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और सलामी ली।

राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के बच्चों से बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें टॉफी-मिठाई वितरित की।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के उपसचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।


फोटो : सीएम भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण

फोटो : सीएम भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

BIG BREAKING : छ.ग. लोक सेवा आयोग ने CGPSC की मुख्या परीक्षा और सिविल जज की परीक्षा के तारीखों का किया ऐलान

BIG BREAKING : छ.ग. लोक सेवा आयोग ने CGPSC की मुख्या परीक्षा और सिविल जज की परीक्षा के तारीखों का किया ऐलान

रायपुर | राजधानी रायपुर से छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीएससी की मुख्य परीक्षा और सिविल जज की मुख्य परीक्षा की तिथि का ऐलान कर दिया हैं। यह परीक्षाएँ मार्च में आयोजित की जा रही है।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : शहर के सती श्री ज्वेलर्स में घुसे 4 नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे, दुकान संचालक पर चलाई गोली, देखें VIDEO


आपको बता दें कि पीएससी की मुख्य परीक्षा 15 से 18 मार्च तक आयोजित होंगी, जबकि सिविल जज की मुख्य परीक्षा 22 मार्च को होगी।
पीएससी की मुख्य परीक्षा 243 पदों के लिए है, जबकि सिविल जज के 32 पद हैं। मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा को लेकर विस्तृत ब्यौरा कुछ देर बाद लोक सेवा आयोग वेबसाइट पर जारी करेगा।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : शहर के  सती श्री ज्वेलर्स में घुसे 4 नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे, दुकान संचालक पर चलाई गोली, देखें VIDEO

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : शहर के सती श्री ज्वेलर्स में घुसे 4 नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे, दुकान संचालक पर चलाई गोली, देखें VIDEO

बिलासपुर | न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 4 नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए है।

पढ़ें : VIDEO: मीया खलीफा नाहते हुए कर रही थीं ऐसी हरकत, पति ने वीडियो बनाकर कर दिया शेयर

मिली जानकारी के मुताबिक सकरी थाना क्षेत्र से लगे सती श्री ज्वेलर्स दुकान में देर शाम 4 नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बन्दुक की नोक पर लुटेरों ने कारोबारी को लूटने लगे। वही बदमाशों के इस हरकत पर जब दुकानदार ने विरोध जताया तो बदमाशों ने कारोबारी पर गोली चला दी।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के गोलबाजार में महिला से हुई 6 लाख की ठगी, जाने क्या है पूरा मामला

इस घटना में दुकानदार के हाथ में गोली लगी है। जिसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मुंगेली रोड की ओर फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
फिलहाल वारदात की सूचना के बाद मौके पर एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुये है।

भूपेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला : लाख को खेती का दर्जा देने वाला बना पहला राज्य

भूपेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला : लाख को खेती का दर्जा देने वाला बना पहला राज्य

रायपुरमुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राज्य शासन द्वारा लाख उत्पादक कृषकों के हित में अहम् निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब छत्तीसगढ़ में लाख की खेती को कृषि का दर्जा मिल गया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज इतने मरीजों की हुई पहचान, प्रदेश में भी सिर्फ इतने मरीज मिले

राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत कुसुम, पलाश, बेर आदि वृक्षों तथा सेमियालता आदि फसलों पर लाख उत्पादन तथा प्राथमिक प्रसंस्करण के लिए कृषकों अथवा कृषक समूहों को कृषि फसलों के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण निर्धारित ऋणमान पर प्रदान किया जाएगा।

पढ़ें : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चलती कार में क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते 2 लोगों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

इसमें लाख उत्पादक तथा प्राथमिक प्रसंस्करण के लिए कृषक अथवा कृषक समूहों को कृषि फसलों के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण पर नियमानुसार ब्याज अनुदान देय होगा। इस आशय का आदेश विगत दिवस 18 जनवरी 2021 को मंत्रालय महानदी भवन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के गोलबाजार में महिला से हुई 6 लाख की ठगी, जाने क्या है पूरा मामला


गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा कृषकों के हित में लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय से छत्तीसगढ़ में लगभग 50 हजार किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। वर्तमान में राज्य में 4500 टन लाख का उत्पादन होता है।

पढ़ें : BIG BREAKING : इस मशहूर फिल्म अभिनेत्री का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, फिल्म जगत में शोक की लहर 

राज्य में बड़े पैमाने पर आदिवासी तथा वनवासी कृषक इसकी खेती में लगे हुए है और यहां लाख की खेती की अच्छी संभावनाएं भी है। राज्य सरकार के इस निर्णय के तहत किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण जैसी सुविधा के मिलने से लाख की खेती तथा इसके उत्पादन को और बढ़ावा मिलेगा। इससे राज्य में लाख का उत्पादन बढ़कर 10 हजार टन तक हो जाएगा।

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चलती कार में क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते 2 लोगों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चलती कार में क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते 2 लोगों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर रायपुर पुलिस ने एक बार फिर लग्जरी कार में क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख रूपये नकदी सहित मोबाईल फोन भी जप्त किया है। आरोपी बिग बैस लीग क्रिकेट मैच सीरिज पर सट्टा का संचालन कर रहे थे। इसमें बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज और सिडनी थण्डर बनाम एडलेड स्ट्राइकर्स मैच पर लाईन लेकर सट्टा खिला रहे थे। मामले में पुलिस ने सौरभ सबलानी और हिमांशु खटवानी को गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के गोलबाजार में महिला से हुई 6 लाख की ठगी, जाने क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के गोलबाजार में महिला से हुई 6 लाख की ठगी, जाने क्या है पूरा मामला

रायपुर | राजधानी रायपुर के गोलबाजार क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के गोलबाजार में आज एक महिला ठगी का शिकार हो गई है। महिला के साथ लाखों की ठगी की गई है। जानकारी के अनुसार कागज की नकली नोट की गड्डी थामा कर लाखों के जेवरात ठगों ने पार कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार दो अज्ञात ठगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है, बता दें कि 6 लाख के जेवरात समेत 5 हजार नगदी की धोखाधड़ी करके ठग फरार हो गए हैं। यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाके गोलबाजार थाना क्षेत्र की है।

जिले में इन दो दिनों के लिए शराब दुकानें हुई बंद, जारी हुआ आदेश

जिले में इन दो दिनों के लिए शराब दुकानें हुई बंद, जारी हुआ आदेश

धमतरीप्रभारी कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस मौके पर जिले के सभी देशी/विदेशी मदिरा दुकानएफ.एल.बारएफ.एल.क एवं भण्डारण भाण्डागार को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम बघेल ने आज जगदलपुर में हाता ग्राउंड के लोकार्पण के अवसर पर बल्लेबाजी कर छक्का जड़ा

सीएम बघेल ने आज जगदलपुर में हाता ग्राउंड के लोकार्पण के अवसर पर बल्लेबाजी कर छक्का जड़ा

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में हाता ग्राउंड के लोकार्पण के अवसर पर क्रिकेट खेलते हुए बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री ने बल्लेबाजी करते हुए जोरदार छक्का भी जड़ा। 

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर 27 को टास्क फोर्स समिति की बैठक

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर 27 को टास्क फोर्स समिति की बैठक

रायपुर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी और इनके संगत दो दिवसों तक संचालित किया जायेगा। कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में इस संबंध में 27 जनवरी को दोपहर 10:30 बजे से कलेक्टोरेट के पीछे रेडक्राॅस सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर ने बताया कि बैठक में अभियान के संदर्भ में समिति के सदस्यों से महत्वपूर्ण सुझाव एवं आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जायेगा। 31 जनवरी इनके संगत दो दिवसों तक संचालित होगा अभियान

चयन परीक्षा के लिए आवेदन 19 फरवरी तक आमंत्रित

चयन परीक्षा के लिए आवेदन 19 फरवरी तक आमंत्रित

धमतरी जवाहर आदिम जाति और अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना वर्ष 2021-22 के तहत कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 7 मार्च को होगी।  इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी 19 फरवरी तक संबंधित स्कूल में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए ऐसे विद्यार्थी पात्र होंगे, जो कक्षा पांचवीं में नियमित अध्ययनरत और कक्षा चौथी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक और समकक्ष ग्रेड प्राप्त किए हों और उनके पालक की वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से अधिक नहीं हो।
साथ ही वे ग्रामीण क्षेत्र अर्थात् ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित स्कूलों में अध्ययनरत हो। आवेदन पत्र के साथ कक्षा चौथी की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, पालक का आयकरदाता नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र और संस्था का ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण पत्र जमा करना होगा। 
इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के फोन नंबर 07722-232142 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

 

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर कोरोना वॉरियर्स, सुरक्षा बल के जवानों को उनके योगदान के लिए किया नमन

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर कोरोना वॉरियर्स, सुरक्षा बल के जवानों को उनके योगदान के लिए किया नमन

 रायपुर राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे प्रहरियों, कोरोना संक्रमण के खिलाफ योगदान देने वाले कोरोना वॉरियर्स और सुरक्षा बल के जवानों को उनके योगदान के लिए नमन किया है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि आज का दिन देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरूषों को याद करने का दिन है, जिनकी बदौलत हमें आजादी हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का गणतंत्र और आजादी कायम रहे इसका भार देश के नौजवानों पर भी है, उन्हें देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए इस अवसर पर प्रण लेना चाहिए।

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में दी 156 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में दी 156 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

जगदलपुर मुख्यमंत्री 25 26 जनवरी को बस्तर जिला प्रवास के दौरान बास्तानार में लगभग 156 करोड़ 46 लाख रूपए के कुल 51 विकास कार्यों की सौगात दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को बड़े किलेपाल में आयोजित आमसभा में लगभग 44 करोड़ 52 लाख रुपए के 10 विकास कार्यों का लोकार्पण और लगभग 111 करोड़ 93 लाख रुपए के 41 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।


मुख्यमंत्री बड़े किलेपाल में आयोजित आमसभा के दौरान लगभग 7 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से बास्तानार में निर्मित 250 सीटर आदिवासी बालक छात्रावास और इतनी ही लागत की बालिका छात्रावास, मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में लगभग 8 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम, लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत के मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में ट्रामा सेंटर का फेज-1 कार्य लगभग, 1 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से बकावंड में निर्मित 50 सीटर आदिवासी कन्या छात्रावास, लगभग 5 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से 90 गांवों में पेजयल के लिए सोलर ड्यूल पंप, 2 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से 55 गांवों में हाई मास्ट की स्थापना, लगभग 1 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत के डिमरापाल जगदलपुर में ट्रांजिट हॉस्टल और लगभग 1 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत के नानगुर में निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया।


इसके साथ ही पाहुरबेल से उड़िय़ापाल तक लगभग 2 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से निर्मित 6 किलोमीटर लंबी सड़क, पाथरी से छिनारी तक लगभग 2 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से निर्मित 4 किलोमीटर लंबी सड़क, मारीगुड़ा से मैलबेड़ा तक लगभग 2 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से निर्मित 5.70 किलोमीटर लंबी सड़क, बड़े आरापुर से मटकोट तक लगभग 4 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित 4 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 5 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित 5 किलोमीटर लंबी मंडवा मार्ग, बोरपदर से बेलपुटी तक लगभग 4 करोड़ 30 लाख रुपए के लागत की 9.10 किलोमीटर लंबी सड़क, करपावंड से बेलपुटी तक लगभग 5 करोड़ 83 लाख रुपए के लागत की 12.10 किलोमीटर लंबी सड़क, करीतगांव से सरगीपाल तक लगभग 2 करोड़ 41 लाख रुपए के लागत की 8.70 किलोमीटर लंबी सड़क, गारेंगा से चारगांव तक लगभग 14 करोड़ 94 लाख रुपए के लागत की 24 किलोमीटर लंबी सड़क, बास्तानार से डब्बापारा तक लगभग 15 करोड़ 97 लाख रुपए के लागत की 24.60 किलोमीटर लंबी सड़क, उलनार से छोटे बाड़म तक लगभग 3 करोड़ 51 लाख रुपए के लागत की 11.4 किलोमीटर लंबी सड़क, सरगीपाल से नानगुर तक लगभग 5 करोड़ 55 लाख रुपए के लागत की 16.80 किलोमीटर लंबी सड़क, धाराउर से मेंदरी तक लगभग 1 करोड़ 93 लाख रुपए के लागत की 9.56 किलोमीटर लंबी सड़क, नियानार से मावलीपदर तक लगभग 12 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत के 12.80 किलोमीटर लंबी सड़क, उरमीगुड़ा से टेकामेटा तक लगभग 4 करोड़ 15 लाख रुपए के लागत की 9.40 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य, लगभग 1 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग से मारीगुड़ापारा बालेंगा तक निर्मित 2.42 किलोमीटर लंबी सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग से मुंडागुड़ा तक निर्मित 10.38 किलोमीटर लंबी सड़क का जीर्णोद्धार, लगभग 1 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से माड़पाल से उपनपाल तक निर्मित 5.20 किलोमीटर लंबी सड़क और गरावंड से माड़पाल तक निर्मित 6.40 किलोमीटर लंबी सड़क का जीर्णोद्धार, उलनार-बजावंड मार्ग में लगभग 59 लाख रुपए की लागत से पुल, नगरनार, सरगीपाल, छापर भानपुरी, सिरिसगुड़ा, कोड़ेनार, बड़ांजी, बस्तर, लामकेर, रेटावंड, टलनार, सोनारपाल और बजावंड में लगभग 26.50-26.50 लाख रुपए की लागत से धान उपार्जन केन्द्रों में 500-500 मैट्रिक टन क्षमता का गोदाम और चबुतरा निर्माण, लगभग 2 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से बुरुंगपाल तालाब का जीर्णोद्धार, लगभग 2 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से तुर्रेमरका जलाशय का जीर्णोद्धार, लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से देवड़ा जलाशय में मरम्मत एवं सीसी लाईनिंग, लगभग 1 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से भोंड जलाशय में मरम्मत और सीसी लाईनिंग, लगभग 40 लाख रुपए से धुरगुड़ा में स्टाप डेम निर्माण कार्य, 97 लाख रुपए की लागत से भाटपाल में स्टाप डेम के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।


इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी, विधायक राजमन बेंजाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र,आईजी पी सुंदरराज, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।