राजनांदगांव | जिले के चिल्हाटी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में एक पुलिस आरक्षक ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणों को जानकारी होने पर आरक्षक की जमकर पिटाई की गई और पुलिस के हवाले किया गया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ . रमन सिंह ने ट्वीट कर एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है।
रायपुर | अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग के लखौली गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आंरग की ओर लौट रहे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की नजर जब ग्राम बरछा के चबूतरे पर बैठे कुछ ग्रामीणों पर पड़ी तो उन्होंने ड्राइवर को बोलकर तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और वाहन से उतरकर सीधे चबूतरे के पास जा पहुंचे। गांव के चबूतरे के पास अचानक से वाहन रूकने से वहां बैठे ग्रामीण भी हड़बड़ा सा गए और खड़े हो गए। तभी मंत्री डॉ.डहरिया वाहन से नीचे उतरे और ग्रामीणों से हाथ जोड़ते हुए कहा, नमस्कार, नमस्कार, मोला चिन्हें हव न, का हाल हे परदेशी राम जी, का हाल हे हिरऊ भैय्या।

अचानक से मंत्री जी को अपने बीच पाकर और छत्तीसगढ़ी में बोलते हुए देखकर आश्चर्य में डूबे ग्रामीणों को पहचानने में देर नहीं लगी। अपना नाम मंत्री डॉ.डहरिया के जुबान से सुनकर खुशी से समाहित ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर नमस्कार का जवाब दिया। इस बीच दूर बैठे कुछ ग्रामीणों को मंत्री ने अपने पास बुलाया और सभी से गांव के विषय में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याएं पूछी। अचानक से मंत्री डॉ. डहरिया को अपने गांव के चबूतरे के पास पाकर और उनसे चर्चा करने पर ग्रामीणों ने खुलकर बात की। ग्रामीणों ने कहा गांव में सब ठीक चल रहा है। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से अपने मंत्री से मिलने का विचार भी कर रहे थे।
आपके अचानक से हमारे गांव में आ जाने से मिलने की इच्छा भी पूरी हो गई। इस बीच मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि गांव के अनेक लोग उनसे मिलने के लिए आरंग और रायपुर के कार्यालय सहित निवास में आते रहते हैं, आज मेरी इच्छा हुई तो मैं भी आपके गांव में आपसे मिलने आ गया हूं। मुझे घर में खाना खिलाएंगे की नहीं। मंत्री डॉ.डहरिया की इस बात को सुनकर अनेक ग्रामीणों ने घर में खाना खाकर जाने का आमंत्रण भी दिया, लेकिन उन्होंने फिर कभी आकर भोजन करने की बात कहीं। उन्होंने गांव के परदेशी राम, हिरऊ राम, सुखदेव चेलक सहित अन्य कई ग्रामीणों से चर्चा की और छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा ग्रामीणों के हित में किए जा रहे कार्यों को बताया। इस बीच उनके वहां से जाने के दौरान अनेक ग्रामीणों ने उनके सम्मान में जिंदाबांद के नारे भी लगाए।
सूरजपुर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.एस.सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार सूरजपुर जिले के अंतर्गत आपदा मोचन निधि के तहत लैब टेक्निशियन, स्टाफ नर्स, स्वच्छता कर्मी व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत खण्ड डाटा प्रबंधक, नर्सिंग आफिसर, टेक्निकल असिस्टेन्ट आडियोमेट्रिक की भर्ती की गई थी। भर्ती पश्चात प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थियों की सूची एवं कोविड-19 अंतर्गत लैब टेक्निशियन भर्ती परीक्षा की पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दी गई हैं। जिसे जिले की वेबसाइट www.surajpur.nic.in पर देखा जा सकता हैं।
जशपुरनगर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को ग्यारहवीं और बारहवीं किश्त की राशि अंतरण के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गोबर विक्रेताओं को ग्यारहवीं किश्त के रूप में 16 से 31 दिसम्बर तक गोबर बिक्री की राशि 4.51 करोड़ रुपए और बारहवीं किश्त के रूप में 01 जनवरी से 15 जनवरी तक की राशि 3.02 करोड़ रुपए इस प्रकार कुल 7.53 करोड़ रुपए की राशि गोबर विक्रेताओं के खाते में ऑनलाइन अंतरित की। इसे मिलाकर अब तक गोधन न्याय योजना के अंतर्गत किसानों और पशुपालकों को 71 करोड़ 72 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है। कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस. मंडावी के दिशा-निर्देश में गोठानों के माध्यम से गोबर खरीदी की जा रही है, और इसी कड़ी में गोबर विक्रेताओं को 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक कुल गोबर खरीदी 676156 किलोग्राम की गयी। और उनके खाते में तेरह लाख बावन हजार तीन सौ बारह रुपए का भुगतान किया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के ई-जिला प्रबंधक निलांकर वासु ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक गोठानों के माध्यम से गोबर विक्रेताओं से 566658 किलोग्राम गोबर खरीदी किया गया और उनके खाते में ग्यारह लाख तैतीस हजार तीन सौ सोलह रुपए का भुगतान किया है। और हितग्राहियों को भुगतान किया जा रहा है। जिले में 193 गोठान संचालित किये जा रहे है, जिमसें से 86 गोठान सक्रिय हैं। गोबर हितग्राहियों की संख्या 5393 हैं। कुल सक्रिय विक्रेता 1528 शामिल हैं।
रायपुर । मंदिर हसौद नवा रायपुर जाने वाले मार्ग पर हुए हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका अज्ञात महिला की शिनाख्त करते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार करने आवश्यक निर्देश दिया गया था। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना मंदिर हसौद की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर हत्या के सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुये मृतिका अज्ञात महिला की पहचान करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के संबंध में पतासाजी करते हुये जानकारियां जुटाना प्रारंभ किया गया। टीम ने मृतिका अज्ञात महिला के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुये मृतिका की पहचान स्मिता बाकचे निवासी कृष्णा नगर गुढ़ियारी रायपुर के रूप में की। इसी दौरान मृतिका का पति राजेन्द्र बाकचे मृतिका का गुम इंसान दर्ज कराने हेतु थाना मंदिर हसौद आया जिसने बताया कि उसकी पत्नि स्मिता बाकचे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी तथा वह अपनी पत्नि के साथ मंदिर हसौद क्षेत्र में अपनी दोपहिया वाहन में घुमने निकले थे।
घुमने के दौरान उसकी पत्नि उसे बिना बताये कहीं चली गई जिस पर राजेन्द्र बाकचे अपनी पत्नि को आसपास ढूंढ़ा नहीं मिलने पर वह अपने घर गुढ़ियारी चला गया। टीम के सदस्यों द्वारा राजेन्द्र बाकचे से घटना के संबंध में विस्तृत करने पर वह बार - बार अपना बयान बदल रहा था जिससे टीम को उस पर शक हुआ और टीम के सदस्यों द्वारा राजेन्द्र बाकचे के संबंध में साक्ष्य एकत्र करना प्रारंभ करते हुये घटना दिनांक का उसके आने - जाने वाले मार्गो के साथ ही घटना स्थल के आसपास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुये अन्य तकनीकी विश्लेषण किया गया जिस पर राजेन्द्र बाकचे के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुयेे।
पढ़ें : होटल के कमरे में गंदा काम करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवा क्रिकेटर, बोर्ड को भेजी गई शिकायत
आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं घटना के दौरान आरोपी के पहने खून लगा कपड़ा जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 26/21 धारा 302 भादवि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की गई।
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक राजेन्द्र दीवान थाना प्रभारी मंदिर हसौद, उपनिरीक्षक त्रिलोक प्रधान थाना आरंग, रूपेन्द्र देवांगन थाना राखी, सायबर सेल से प्र.आर. सैय्यद ईरफान, आर. मोह0 सुल्तान, अनिल पाण्डेय, उपेन्द्र यादव, म.आर. बबीता देवांगन, थाना मंदिर हसौद से आर. राजकुमार कोशले, हेमवती नंदन यादव एवं राकेश साहू की विशेष भूमिका रहीं।
रायपुर | आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा के निर्देशन पर प्रदेश में मदिरा के अवैध बिक्री, भंडारण तथा परिवहन पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक श्री ए. पी.त्रिपाठी के निर्देशन एवं कलेक्टर रायपुर श्री डॉ एस. भारतीदासन तथा उपायुक्त आबकारी जिला रायपुर श्री अरविंद पाटले के मार्गदर्शन में 20 जनवरी को आबकारी विभाग रायपुर द्वारा ग्राम भूमिया थाना तिल्दा में रोड चेकिंग के दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रही डिजायर कार सीजी 12 एएन 9211 में आरोपी अभिवास सिंग ठाकुर निवासी सिमरन सिटी संतोषी नगर रायपुर को 50 पेटी गोवा व्हिस्की मादिरा फॉर सेल इन मध्यप्रदेश कुल 450 लीटर मादिरा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

गश्त टीम में आबकारी उप निरीक्षक नीलम किरण सिंह, पंकज कुजूर एवं अनिल मित्तल के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक विक्रम सिंग, लखन लाल ओशले, आरक्षक संतोष दुबे के साथ ड्राइवर रितेश साहू, शुभंकर, संजू साहू साथ रहे। आरोपी के निशानदेही पर स्टेट फ्लाइंग स्क्वाड के आबकारी उप निरीक्षक डी डी पटेल, आरक्षक विजय वर्मा को हमराह लेकर बेमेतरा में ग्राम जेवरा (अंधियार खोल) थाना नवागढ़ में आरोपी अनिल वर्मा के फार्म हाउस में 20 पेटी गोवा फॉर सेल इन मध्यप्रदेश 180 लीटर मादिरा तथा 4 प्लास्टिक ड्रमों में भरी करीब 860 लीटर ओ पी (स्प्रीट) फार्म हाउस में बने मकान से जब्त की गई। फार्म हाउस में बने मकान के सामने खड़ी स्वराज माजदा क्रमांक बह 04 एचजेड 0834 में भरी 50 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोआ शराब जब्त कर फार्म हाउस में कार्यरत चौकीदार कुलेश्वर गोस्वामी को गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।

रायपुर | कोरोना का संक्रमण कम हुआ है लेकिन मृत्यु की संख्या कम नही हो रही है। 8 जनवरी से 14 जनवरी के सप्ताह में 79 मृत्यु हुई जिसमें 71 प्रतिशत पुरूष और 23 प्रतिशत महिलाओं की हुईं।राज्य स्तरीय डेथ आडिट रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि 68 प्रतिशत मृत्यु कोमार्बिडिटी के कारण हुई जबकि 32 प्रतिशत कोविड के कारण हुई। इसमें भी 60 वर्ष से अधिक उम्र में केस फेटलिटी दर 5.02 और 45-59 वर्ष की आयु के व्यक्तियों में 2.38 सी एफ आर दर्ज किया गया।
समिति ने यह भी रिव्यू किया कि 27 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटो के अंदर ही हो गई और 9 प्रतिशत मरीज 48 घंटे के अंदर तथा 14 प्रतिशत मृत्यु 2 से 3 दिनों के अंदर हो जाती है।
चिकिेत्सकों का कहना है कि लक्षण आने पर भी लोग कोरोना की जांच नही करा रहे हैं। सूरजपुर के 52 वर्ष के पुरूष को 1 जनवरी से बुखार ,सांस में तकलीफ हो रही थी लेकिन 6 जनवरी को जांच कराने के बाद पाजिटिव आने पर अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती हुए और इलाज के बाद भी स्वस्थ नही हुए। उनकी मृत्यु 14 जनवरी को हुई । समय पर अस्पताल नही पहुंचने के कारण उनकी मृत्यु हुई। रायपुर की 52 वर्षीय महिला को 2 जनवरी से बुखार, शरीर में दर्द,खांसी आदि की शिकायत थी लेकिन सांस फूलने पर 7 जनवरी को मेकाहारा में भर्ती हुई। लेकिन इलाज के बाद भी उन्हे बचाया नही जा सका ।
विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्गाें को सर्दी,खांसी , बुखार, थकान आदि लक्षण होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाएं और कोरोना जांच कराएं।
मौत की पुष्टि- गर्दन मुड़ने से हुई मौत -
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिलान्तर्गत कुरुद थाना क्षेत्र के गोजी गांव में राज्य स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा था। जहां बीती रात फाइनल मुकाबले में एक खिलाड़ी की खेल के दौरान बाकी खिलाड़ियों के नीचे दबने से मौत हो गई है, फिलहाल पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
गोजी गांव में राज्य स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जहां बुधवार रात फाइनल मुकाबले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। फटेवा और कोकड़ी (नारी) की टीम का मुकाबला चल रहा था, जिसमें कोकड़ी टीम की तरफ से लास्ट रेडिंग के लिए नरेन्द्र गया हुआ था। जिसे उसकी टीम का सबसे बेहतर खिलाड़ी माना जाता था। रेडिंग के दौरान वापस आते वक्त प्रतिद्वंदी टीम ने पकड़ लिया। इसी दौरान नरेन्द्र का गर्दन मुड़ गया, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे तुरंत कुरुद अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही नरेन्द्र ने दम तोड़ दिया।
रायपुर | क्रिकेट मैच में सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास ने नगदी रुपये एवं एक नग मोबाईल सहित डांट पेन व एक कापी जब्त किया है।
पढ़ें : होटल के कमरे में गंदा काम करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवा क्रिकेटर, बोर्ड को भेजी गई शिकायत














