BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के 19 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार से मिलेंगे पदक, देखें अधिकारीयों की सूची

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के 19 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार से मिलेंगे पदक, देखें अधिकारीयों की सूची

रायपुरगणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा, और वीरता पदक के लिये इस बार 19 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गई है। विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदक के लिए 11 पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों और वीरता पदक के लिए 8 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गई है।


विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदक
 
1.   प्रदीप गुप्ता (भापुसे) संचालकसंचालनालय लोक अभियोजननवा रायपुर।
2.   सोहन लालउप पुलिस अधीक्षकएसटीएफ बघेरादुर्ग।
3.   श्रीमती मनीषा सिंह नयननिरीक्षक(एम)पुलिस अधीक्षक कार्यालयजगदलपुर।
4.   श्रीमती वर्षा शर्माउप निरीक्षक(एम)पुलिस प्रशिक्षण विद्यालयराजनांदगांव।
5.   कमलेश कुमार सोनबोईरउप निरीक्षक,(एम)पुलिस प्रशिक्षण विद्यालयराजनांदगांव।
6.   पीडी अशोक कुमारउप निरीक्षक(एम)एसटीएफ बघेरादुर्ग।
7.   तुला राम बांकसहायक उप निरीक्षकपुलिस थानाडोंगरगढ़राजनांदगांव।
8.   अरूण बहादुरप्रधान आरक्षक, 12 वीं वाहिनी छसबलरामानुजगंज-बलरामपुर।
9.   केशव कुमार ध्रुवप्रधान आरक्षकपुलिस लाईनजिला बीजापुर।
10.  अश्वनी कुमार सिंहप्रधान आरक्षकडीएसबीभिलाईजिला दुर्ग।
11.  रविन्द्र कुमार भूआर्यआरक्षकपुलिस थानाचारामाजिला कांकेर।
 
इन्हें मिलेगा वीरता पदक

1. अजय सोनकरनिरीक्षकडीआरजीजिला नारायणपुर।
2. अब्दुल समीरनिरीक्षकपुलिस थानाबोरतालाब, जिला राजनांदगांव।
3. रमन उसेंडीनिरीक्षकपुलिस थाना मरदापालजिला कोण्डागांव।
4. लीलाधर राठौरनिरीक्षकएसएचओ पालीजिला कोरबा।
5. ओमप्रकाश सेनकंपनी कमांडरएसटीएफ बघेराजिला दुर्ग।
6. संतोष हेमलाउप निरीक्षकडीआरजीजिला दंतेवाड़ा।
7. रमेश कुमार सोरीसहायक उप निरीक्षकपुलिस लाईन जिला कोण्डागांव।
8. टीपी दिलीपप्रधान आरक्षकएसटीएफ बघेराजिला दुर्ग।

झीरम कांड को ले कर सांसद बैज का आया बड़ा बयान, भाजपा नेताओं को कहा ये.....

झीरम कांड को ले कर सांसद बैज का आया बड़ा बयान, भाजपा नेताओं को कहा ये.....

बीजापुर छत्तीसगढ़ में बस्तर सांसद दीपक बैज ने झीरम नक्सली कान पर बड़ा बयान दिया है। सांसद ने इस नक्सली घटना को सुपारी किलिंग बताया।

पढ़ें : बड़ी खबर : जिला अस्पताल परिसर में मृत नवजात शिशु मिलने से फैली सनसनी 

उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जिम्मेदार बताया। बैज ने कहा कि झीरम घटना में पूरी तरह तत्कालीन बीजेपी सरकार का हाथ था।

पढ़ें : बॉम्बे हाई कोर्ट का चौकाने वाला फैसला : कपड़े के ऊपर से नाबालिग का ब्रेस्ट छूना या दबाना यौन शोषण नहीं, फैसले पर मचा बवाल 

बैज ने कहा कि झीरम कांड में परिवर्तन यात्रा पर निकली कांग्रेस के बड़े नेताओं की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उन्होंने तत्कालीन सीएम और मंत्रियों का झीरम घटना में हाथ होने का आरोप लगाया। बैज ने कहा कि झीरम नक्सली घटना में कांग्रेस के कई शीर्ष लीडर्स की हत्या हुई, जिसकी भरपाई अब तक नहीं हो सकी है।

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार और बाइक में भिड़ंत, दो की मौत, जाने कहाँ की है ये घटना

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार और बाइक में भिड़ंत, दो की मौत, जाने कहाँ की है ये घटना

बलौदाबाजार | छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र इलाके में एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। 

पढ़ें : नगर पालिका अध्यक्ष समेत 7 पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पढ़ें पूरी खबर 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हड़हापारा कसडोल के पास यह हादसा हुआ है। कार में सवार लोगों को चोटें आई है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल किया गया है।
 
 
कार सवार में सवार होकर लोग अपने परिवार के साथ रायपुर से जांजगीर जा रहे थे तो वहीं बाइक में सवार युवक रायगढ़ से रायपुर की ओर आ रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
 
 
हादसे में बाइक सवार अमीर खान निवासी रायपुर और दूसरा बाइक सवार जालंधर प्रजापति दुर्ग निवासी की मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
बड़ी खबर : जिला अस्पताल परिसर में मृत नवजात शिशु मिलने से फैली सनसनी

बड़ी खबर : जिला अस्पताल परिसर में मृत नवजात शिशु मिलने से फैली सनसनी

धमतरी | सोमवार की सुबह जिला अस्पताल परिसर में चीरघर के पास मृत नवजात शिशु के मिलने से सनसनी फैल गई ।सूचना मिलते ही सिविल सर्जन  मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर मरचुरी ले जाया गया। 

पढ़ें : 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रदेश में अलर्ट जारी, रहेगी कड़ी सुरक्षा, जाने क्या है वजह

सोमवार को अस्पताल खुलने के बाद महिला सफाई कर्मचारी चीरघर कीओर गई थी जिसे टंकी के बाजू में झाडिय़ों के पास एक मृत नवजात शिशु दिखाई दिया। बाजू में थैला भी रखा था।इसकी सूचना उसने अपने ठेकेदार अशोक को दी। अशोक ने इसकी जानकारी सिविल सर्जन को दी। शिशु बालिका का है।
 
 
 इससे दो शंका जाहिर हो रही है या तो यह अवैध संतान होगा लेकिन जिस हिसाब से विकसित है संभावना कम है।दूसरा  लड़की होने पर उसके परिजनों ने इसे यहां लाकर फेंक दिया होगा, क्योंकि अस्पताल में कोई भी व्यक्ति घुसकर पोस्टमार्टम घर तरफ जाकर आराम से फेंक सकता है। पीछे बाउंड्री वाल भी टूटा हुआ है पीछे से भी फेंकने की शंका जाहिर की जा रही है ।बाहर परिसर में कोई कैमरे नहीं लगाए गए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष समेत 7 पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

नगर पालिका अध्यक्ष समेत 7 पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

बलौदाबाजार | नगर पालिका अध्यक्ष समेत 7 पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावार जायसवाल के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा डालने और गाली गलौज करने का आरोप है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ के इस जिले की सड़कें बनी यमराज, औसतन हर दिन हादसे में हो रही मौतें, पढ़ें पूरी खबर

नगर पालिका सीएमओ ने सिटी कोतवाली में एफआईआर  दर्ज कराई है। बता दें कि सीएमओ के खिलाफ पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने मोर्चा खोला था, तानाशाही रवैये और लापरवाही के चलते नगर पालिका में ताला भी जड़ दिया था।

 

 
छत्तीसगढ़ के इस जिले की सड़कें बनी यमराज, औसतन हर दिन हादसे में हो रही मौतें, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के इस जिले की सड़कें बनी यमराज, औसतन हर दिन हादसे में हो रही मौतें, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद | राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में ट्रेफिक पुलिस लोगों को यातायात के नियमों से जागरुक कर रही है, वहीं हर दिन सड़क हादसे में चालकों की मौत हो रही है । जिले की सड़कें यमरात बनी हुई है । औसतन हर दिन हादसे में एक न एक की मौत हो रही है । रविवार को पिथौरा क्षेत्र के ग्राम डोंगरीपाली से गोपालपुर पहुंच मार्ग में ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत हो गई ।

पढ़ें : बॉम्बे हाई कोर्ट का चौकाने वाला फैसला : कपड़े के ऊपर से नाबालिग का ब्रेस्ट छूना या दबाना यौन शोषण नहीं, फैसले पर मचा बवाल

वहीं शनिवार को सरायपाली में एक बाइक चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलतो हुए घंटेश्वरी मंदिर में टकरा दिया । इससे पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई । जनवरी माह अभी समाप्त न नहीं हुआ है, लेकिन हादसों के आकड़ों पर यदि नजर डाले में 20 से अधिक हो गई है । इसमें 5 से 6 लोगों की जाने भी चली गई है । पिथौरा थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि ग्राम गोपालपुर निवासी परमानंद अपने बिना नंबर के मोटरसाइकिल से खैरखुटा जा रहा था ।

पढ़ें : BIG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के RSS कार्यकर्ताओं के लिए कह दी ये बड़ी बात, जाने क्या कहा 

सुबह 10 बजे इसी मार्ग से ग्राम खैरखुंटा का ट्रैक्टर जा रहा था । जिसके चालक सेतु कुमार बेहरा ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ठक्कर मार दिया । जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई । उन्होंने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है । वहीं सरायपाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक सीजी 12 एएस 6083 में गुढिय़ारी रायपुर निवासी विशाल साहू अपने दोस्त जिगर अली के साथ तोरेसिंह सरायपाली आए थे । बाइक को जिगरअली चला रहा था । दोपहर एक डेढ़ बजे जैसे ही घंटेश्वरी मंदिर के पास पहुंच बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे मंदिर को ठोकर मार दिया । इससे बाइक के पीछे बैठे विशाल साहू की मौत हो गई । वहीं जिगर अली घायल हो गया ।  

पढ़ें : 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रदेश में अलर्ट जारी, रहेगी कड़ी सुरक्षा, जाने क्या है वजह

नियमों के पालन के लिए ट्रेफिक पुलिस कर रही लोगों को जागरुक 
सड़कों में हादसों को रोकने व यातायात के नियमों को पालन के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष जनवरी से फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम मनाया जाता है । इस साल भी कार्यक्रम 18 जनवरी से शुरू हो गए हैं, जिसके तहत ट्रेफिक पुलिस लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील कर रही है । इसके साथ ही बाइक चालकों को हेलमेट व चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट बांधकर चलाने की भी अपील कर रही है । वे बता रहे है कि नियमों की अनदेखी के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं । इसलिए स्वयं को सुरक्षित करने के लिए नियमों का पालन करने अपील कर रहे हैं । 
 
BIG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के RSS कार्यकर्ताओं के लिए कह दी ये बड़ी बात, जाने क्या कहा

BIG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के RSS कार्यकर्ताओं के लिए कह दी ये बड़ी बात, जाने क्या कहा

रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में आरएसएस से जुड़े लोगों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आरएसएस कार्यकर्ता अब नागपुर के बंधुआ मजदूर हो गये है। 

पढ़ें : 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रदेश में अलर्ट जारी, रहेगी कड़ी सुरक्षा, जाने क्या है वजह

मुख्यमंत्री श्री बघेल आज बस्तर दौरे पर जाने से पूर्व कुछ मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के आरएसएस के लोग नागपुर के बंधुआ मजदूर हो गये है और उससे उबर नहीं पाये है। उन्होंने कहा कि बिसराराम यादव जो स्थानीय नेता और यहां के माटी पुत्र थे अब उन्हें भी हटा दिया गया है।
 
 
इस तरह अब पूरी तरह से प्रदेश से आरएसएस का आदमी स्थानीय तौर पर कोई बड़ा नहीं होगा। श्री बघेल ने कहा कि जिस तरह से जैसे नक्सलियों का कमांडर व बड़े नेता आंधप्रदेश व तेलंगाना में रहते है और यहां के नक्सली बंदूक चलाते है। ठीक वैसे ही प्रदेश के आरएसएस के लोग अब नागपुर के बंधुआ मजदूर हो गये है। अब वे सिर्फ अफवाह फैलाने मशीन की तरह काम करेंगे। 
 
26 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रदेश में अलर्ट जारी, रहेगी कड़ी सुरक्षा, जाने क्या है वजह

26 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रदेश में अलर्ट जारी, रहेगी कड़ी सुरक्षा, जाने क्या है वजह

रायपुर26 जनवरी के मद्देनजर प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। खासतौर पर नक्सल गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। गणतंत्र दिवस पर कोई भी अनहोनी न हो, इसके लिए सुरक्षा बल के जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। क्योंकि अक्सर नक्सली इन मौकों पर किसी न किसी घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में होते हैं।

पढ़ें : बॉम्बे हाई कोर्ट का चौकाने वाला फैसला : कपड़े के ऊपर से नाबालिग का ब्रेस्ट छूना या दबाना यौन शोषण नहीं, फैसले पर मचा बवाल


इस संबंध में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश काफी गोपनीय होता है। जिस पर ज़्यादा चर्चा नहीं किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ की नक्सल स्थिति को देखते हुए केंद्र की खास नजर होती है। एक अलग रणनीति भी बनाई जाती है।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : गोपनीय सैनिक की अज्ञात ने गला रेतकर की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

नक्सली 15 अगस्त, 26 जनवरी और नक्सली सप्ताह के मौके पर बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में होते हैं। इसलिए नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जहां नक्सल मूवमेंट होने की सूचना रहती है, वहां फ़ोर्स का मूवमेंट बढ़ा दिया जाता है। उसके अनुरूप ही रणनीति तैयार की जाती है।

पढ़ें : बड़ी खबर : नशे में धुत 4 युवकों ने की सरपंच की जमकर पिटाई, मामला दर्ज 


उन्होंने आगे कहा कि अब तक नक्सल परिस्थितियों में जितने भी रणनीति बने है, उसमें 99% कामयाबी मिली है। 26 जनवरी के लिए भी हम तैयार हैं। जहां-जहां जरूरत है, वहां के लिए निर्णय ले लिया गया है। क्योंकि नक्सली अक्सर छुपकर वार करना, पेड़ काटकर रास्ते रोक कर हमला करना, टिफ़िन बम लगाना, एम्बुश लगाना, पर्चे फेंकना और बैनर लगाने का काम करते हैं। इन सब से निपटने के लिए फोर्स तैयार है।

बड़ी खबर : नशे में धुत 4 युवकों ने की सरपंच की जमकर पिटाई, मामला दर्ज

बड़ी खबर : नशे में धुत 4 युवकों ने की सरपंच की जमकर पिटाई, मामला दर्ज

कवर्धा | कबीरधाम जिले के दानी घोठाली क्षेत्र से एक खबर सामने आई है | खबर मिली है कि बीती रात दानी घाठोली पंचायत के सरपंच की गांव के ही चार युवकों ने शराब के नशे में धुत हो कर पिटाई कर दी | जिससे नाराज ग्रामीणों ने देर रात थाने पहुचकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया । युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। दरअसल ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के युवक टिकेश व उनके तीन अन्य साथी अक्सर शराब के नशे में धुत रहते हैं और आए दिन विवाद करते रहते हैं। 

पढ़ें : बॉम्बे हाई कोर्ट का चौकाने वाला फैसला : कपड़े के ऊपर से नाबालिग का ब्रेस्ट छूना या दबाना यौन शोषण नहीं, फैसले पर मचा बवाल

इसके बाद रात में चारों युवक शराब के नशे में सरपंच पारस साहू के घर पहुंचकर जमकर मारपीट की। मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगने पर सरपंच को साथ लेकर थाना पहुंचे। ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर रात में ही डटे रहे। बाद में अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए व मामला दर्ज कर वापस लौटे। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

राजधानी रायपुर में फिर ओटीपी नंबर लेकर खाते से हजारों रूपए पार करने का मामला आया सामने, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में फिर ओटीपी नंबर लेकर खाते से हजारों रूपए पार करने का मामला आया सामने, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | एक अज्ञात आरोपी ने एक महिला को ईनाम फंसा है कहकर उससे ओटीपी नंबर लेकर उसके खाते से 49 हजार रूपये आहरण कर लिया। घटना की रिपोर्ट राखी थाना में दर्ज कराई गई है।

पढ़ें : बॉम्बे हाई कोर्ट का चौकाने वाला फैसला : कपड़े के ऊपर से नाबालिग का ब्रेस्ट छूना या दबाना यौन शोषण नहीं, फैसले पर मचा बवाल

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रार्थियां श्रीमती मृणालिनी पति विवेक आचार्य 38 वर्ष सेक्टर 27 नया रायपुर की रहने वाली है। बताया गया कि प्रार्थियां ने एमाजोन ऑनलाईन कंपनी से सामान मंगाया था। इस बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थियां से मोबाईल फोन पर संपर्क किया और कहा कि उनका ईनाम फंसा है।
 
 
यह कहते हुए उन्होंने महिला से उसके मोबाईल फोन से उसका ओटीपी नंबर पूछ लिया। ओटीपी नंबर देने के बाद आरोपी ने महिला के खाते से 49 हजार 24 रूपये आहरण कर लिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर आरोपी मोबाईल धारक के खिलाफ  धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
 
बड़ी खबर : जिले के इस क्षेत्र में करेंट की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र घायल

बड़ी खबर : जिले के इस क्षेत्र में करेंट की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र घायल

सूरजपुर | जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां करंट की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई। वहीं पिता को बचाने के गए पुत्र भी उसकी चपेट में आने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती  कराया गया।

पढ़ें : बॉम्बे हाई कोर्ट का चौकाने वाला फैसला : कपड़े के ऊपर से नाबालिग का ब्रेस्ट छूना या दबाना यौन शोषण नहीं, फैसले पर मचा बवाल

मिली जानकारी के अनुसार घटना सूरजपुर  के जयनगर थाना क्षेत्र अंर्तगत राजापुर की है। बताया जा रहा है कि पिता सुबह कपड़ा सुखाते वक्त करंट लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान बेटे ने पिता को बचाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसे पिता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान तोड़ा दम तोड़ दिया। वहीं बेटा घायल हो गया।
 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : गोपनीय सैनिक की अज्ञात ने गला रेतकर की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : गोपनीय सैनिक की अज्ञात ने गला रेतकर की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि बीजापुर जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में एक गोपनीय सैनिक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात अंडर कवर सैनिक को मौत के घाट उतार दिया गया है | मृतक सैनिक बीजापुर के शांतिनगर का निवासी है। जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश में अज्ञात आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। 

नैमेड थाना क्षेत्र की पुलिस इस सनसनीखेज मामले की तफ्तीश में जुट गई है। गोपनीय सैनिक की हत्या के बाद कई पहलुओं से मामले की जांच की बात कही जा रही है । सैनिक की हत्या के मामले की संबंधित विभाग भी  जांच करेगा।

यादव ( ठेठवार ) समाज रायपुर राज का आवश्यक कार्यकारणी बैठक हुआ संपन्न, बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण फैसले

यादव ( ठेठवार ) समाज रायपुर राज का आवश्यक कार्यकारणी बैठक हुआ संपन्न, बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण फैसले

रायपुर |  "यादव ( ठेठवार ) समाज रायपुर राज" की आवश्यक कार्यकारणी बैठक रविवार को समाजिक राज मुख्यालय भवन , महादेव घाट , रायपुरा में सम्पन्न हुआ । जिसमें 21 फरवरी 2021 रविवार को रायपुर राज का वार्षिक महाधिवेशन , युवक - युवती परिचय सम्मेलन एवं पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के कार्यकाल में उनके निधि से स्वीकृत  नवनिर्मित मंच व भवन का लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया । इस अधिवेशन के पश्चात मई में रायपुर राज के पदाधिकारीयों के कार्यकाल पूर्ण हाने पर निर्वाचन समिति गठित कर पुनः चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने पर सहमति बनी।

रायपुर राज के निर्वाचन हेतु राज के अंतर्गत समस्त 16 पार व रायपुर नगर के पदाधिकारीयों की सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर रायपुर राज के अध्यक्ष संतोष यादव , कोषाध्यक्ष मोहित राम यादव , महासचिव नरेश यादव , संरक्षक हरीराम यदु , रामजीवन यदु , उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम यदु , उपाकोषाध्यक्ष लव यदु , संयुक्त सचिव , प्रवक्ता यशवंत यादव , संतोष यादव , संचालक मनीष यदु , प्रचार मंत्री शैलु यदु , प्रवीण यदु महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ललिता यदु , महासचिव केशरी यदु , सचिव गंगोत्री यदु , युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हीरा यादव , महासचिव उमेश यदु , कोषाध्यक्ष मनेन्द्र यदु , उपाध्यक्ष विरेन्द्र यदु , सहसचिव उमेश यादव , रूपेश यादव , निशांत यदु एवं  16 पार के प्रमुख पदाधिकारीगण में मंदिर हसौद पार सचिव द्वारीका यादव , जयराम यादव , भगत यादव , परमानंद यादव , असवन यादव , आरती यादव , भेलवाडीह पार अध्यक्ष अवध राम यादव , उधोराम यादव , संतुराम यादव , रामदिन यादव , सीताराम यादव , कठिया पार सचिव हृदय राम यादव , गजानंद यादव , किसुन राम , चंपारण पार से अध्यक्ष शोभराम यदु , सचिव विजय यदु , नयापारा पार अध्यक्ष मुन्ना यादव , अशोक यादव , दिलिप यादव , जितेश यादव , बेलर पार अध्यक्ष हीराराम यादव , कोलर मुजगहन पार अध्यक्ष संतोष यादव , किरना पार अध्यक्ष मनीराम यदु , भागीरथी यदु , खौना पार अध्यक्ष संतोष यदु , ईश्वरी यदु , भंडार पार से हीरासिंह यदु , किशुन राम , कोमल यादव एवं सैकड़ो की संख्या में स्वजातीय बंधुगण उपस्थित रहें । 

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान: मुख्यमंत्री श्री बघेल

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान: मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-नंदेली में आयोजित अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल हुए। उन्होंने जयस्तंभ की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सारंगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल निर्माण, कोसीर को उप तहसील बनाने और भडि़सार में जलाशय निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संत कबीर के दोहे मोको कहां ढूंढे बंदे, मैं तो तेरे पास में- का उल्लेख करते हुए कहा कि रामनामी समाज के लोगों ने अपने शरीर में राम का नाम गुदवाकर कहीं बाहर ईश्वर को खोजने की बजाए उन्हें खुद में स्थापित कर लिया है। उन्होंने कहा कि रामनामी समाज के लोग कठिन साधना करते हैं। पूरे शरीर में राम का नाम गुदवाते हैं। ओढ़नी भी राम नाम की ओढ़ते है । प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृ-तिक विरासत को संजोने, संवारने व आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। लगभग 135 करोड़ खर्च कर राम वन गमन पथ का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें इस वर्ष 9 जगहों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सरकार किसानों के लिए लगातार हितकारी निर्णय ले रही है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। इस वर्ष अभी तक 86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान के सुविधापूर्वक उपार्जन के लिए नयी समितियां व धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। कोरोना के चलते उपजी परिस्थितियों से बारदाने की आपूर्ति प्रभावित हुयी, तो राशन के बारदानों व प्लास्टिक बारदानों के साथ किसानों के बारदाने में खरीदी को स्वीकृति दी गयी ताकि खरीदी प्रभावित न हो। रायगढ़ में स्थित जूट मिल को चालू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। जिससे लोगों को रोजगार मिले और बारदानों की होने वाली किल्लत भी दूर की जा सके। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान उत्पादक किसानों को लगभग 5750 करोड़ रूपए की आदान प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खाते में जमा कराई जा रही है। योजना के तहत तीन किश्तों में 4500 करोड़ रूपए दिए जा चुके हैं। चौथी किश्त 31 मार्च के पहले दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूती के लिए देश दुनिया में पहली बार गोधन न्याय योजना शुरू की गई। जिसके अंतर्गत दो रूपए किलो में गोबर खरीदी की जा रही है। इससे गौपालकों, किसानों और ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का जरिया मिल रहा है। वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण से महिलाओं को स्वावलंबन की नयी राह मिली है। पहले लोग धान बेचकर मोटरसाइकिल खरीदते थे , अब गोबर बेचकर ही मोटरसाइकिल खरीद रहे हैं। वर्मी कम्पोस्ट से जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। भूमि की उर्वरता बढ़ रही है। फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि यह मेला हमारी एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। यह देश के आजादी से पहले से ही आयोजित होता आ रहा है। इस वर्ष आयोजन का 112 वां साल है। रामनामी समाज की साधना सामाजिक मजबूती का संदेश देती है। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा कि रामनामी समाज के लोगों का भक्ति मार्ग अद्वितीय है। कड़ी साधना व सामाजिक प्रेम का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है। अपने घोषणा के अनुसार कर्जमाफी की और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिये पूरे देश में धान की सर्वाधिक कीमत छत्तीसगढ़ में मिल रही है।
इस अवसर पर विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जागड़े ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया, विधायक लैलूंगा श्री चक्रधर सिंह सिदार सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

ग्रामीण आजीविका के केन्द्र बन रहे हैं गौठान : आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर महिलाएं

ग्रामीण आजीविका के केन्द्र बन रहे हैं गौठान : आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर महिलाएं

रायपुरछत्तीसगढ़ में अब गौठान ग्रामीणजनों के लिए आजीविका के साधन बन रहे हैं। बिलासपुर जिले के 35 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ आदर्श ग्राम गौठान सेलर ग्रामीणों के विकास एवं आजीविका संवर्धन के लिए अब ग्रामीण औद्योगिक केन्द्र के रूप में विकसित हो चुका है। बिलासपुर जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर विकासखंड बिल्हा में स्थित सेलर ग्राम पंचायत में महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। कभी घर की चारदीवारी तक ही सीमित रहने वाली महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर हर मोर्चे पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। 

सेलर गौठान में सुराजी गांव योजना के तहत 11 महिला स्व-सहायता को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। यहां महारानी लक्ष्मीबाई स्व सहायता समूह द्वारा बत्तख पालन सह हरा चारा उत्पादन का काम किया जा रहा है। इस समूह में दस महिलाएं हैं । अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी साहू है। समूह द्वारा लगभग 20 हजार रूपए की प्रतिमाह आय अनुमानित है। पतरकोनी गौरेला में सहकारी समिति से अण्डा खरीदी के लिए अनुबंध किया गया है। शिव शक्ति स्व सहायता समूह द्वारा दोना पत्तल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। समूह द्वारा प्रतिमाह 366000 दोना निर्माण किया जाना अनुमानित है।

जागृति समूह द्वारा मशरूम उत्पादन- 11 सदस्यीय इस समूह की अध्यक्ष श्रीमती गंगा देवी सूर्यवंषी है। इनके द्वारा 75 किलो मशरूम का उत्पादन कर 8 हजार रूपए प्रतिमाह की आय अनुमानित है।

 मछली पालन - कालिका मछुवारा स्वसहायता समूह द्वारा 30 क्विंटल वार्षिक मछली उत्पादन कर लगभग तीन लाख रूपए की वार्षिक आय अनुमानित है।

 वर्मी कम्पोस्ट एवं वर्मी वाश उत्पादन - ग्वालपाल महिला स्वसहायता समूह द्वारा 20 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट एवं 27 लीटर वर्मी वाश का उत्पादन किया गया है। 

 मुर्गी पालन - जयमाता सरई श्रृंगार स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा मुर्गी पालन किया जा रहा है। इससे उन्हें 30 हजार रूपये प्रतिमाह अनुमानित आय होगी। 

 गोबर गैस प्लांट- सखी-सहेली समूह की 10 महिलाओं द्वारा गोबर धन योजना के तहत् 15 किलो गैस का उत्पादन किया जा रहा है। 

 बकरी पालन - ग्वालपाल महिला समूह द्वारा बकरी पालन किया जा रहा है। इससे 03 लाख वार्षिक आयु अनुमानित है। 

 बाड़ी विकास एवं सब्जी उत्पादन - आरती समूह एवं जय मां कालिका समूह द्वारा बाड़ी विकास एवं सब्जी उत्पादन का कार्य सेलर गौठान में किया जा रहा है। इनके द्वारा टमाटर, गोभी, बैगन, मूली, पालक, लाल भाजी, ककड़ी, खीरा एवं मेथी जैसी सब्जियां एवं भाजियां बाड़ी में लगाई गई हैं। इनके उत्पादन से प्रतिमाह लगभग 15 हजार रूपये की आय समूहों को मिलेगी। 

 

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई सुराजी गांव योजना से ग्राम पंचायत सेलर में ग्रामीणों को आजीविका का नया साधन मिल गया है। ग्राम की महिलाएं शासन को धन्यवाद देते नहीं थकती है कि इस योजना से उनकी जिन्दगी बदल गई है।

 

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

रायपुररायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने अपनी प्रेमिका सहित डेढ़ साल की बच्ची की ह्त्या के ममले में खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित रिखी राम साहू ने घटना की जानकारी तेलीबांधा पुलिस को दी थी। वह ग्राम जोरा तेलीबांधा में रहता है और पूर्व में ग्राम पंचायत का सरपंच था।

पढ़ें : शहर में फिर युवती का अश्लील फोटो वायरल करने का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार 

वर्तमान में वह लेबर कान्ट्रेक्टर का काम करता है। आज से डेढ़ वर्ष पूर्व गांव का सुखीराम ऊर्फ विक्की यादव ग्राम तर्रा पाटन के रोमा यादव के रिपोर्ट पर बलात्कार के केश में जेल गया था। सुखीराम ऊर्फ विक्की यादव जमानत से छुटकर ग्राम जोरा में रह रहा था।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर : वाहन की ठोकर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

23 जनवरी की सुबह 08:00 बजे सुखीराम ऊर्फ विक्की यादव रीखी के घर आया, उस समय उसके घर में गांव का कोटवार रेशम लाल बघेल और सुनील कुशवाहा भी थे। घबराये हुए बोलने लगा कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, मेरी प्रेमिका रोमा यादव बलात्कार केस में मुझे जेल भेजवा दी थी। अब वह मुझसे शादी करने के लिये दबाव बना रही है अन्यथा न्यायालय में सजा दिलाने की बात बोलती है।

पढ़ें : राजधानी में खुला अनोखा रेस्टोरेंट, जहां कचरे के बदले मिलेगा खाना


22 जनवरी की रात करीब 09:30 बजे रोमा यादव ने उसे फोन से सूचना दिया कि मिलने आज आ रही हूँ, तब वह रोमा यादव को जोरा मैदान के पास बुलाया था। वह अपनी प्रेमिका रोमा यादव का हत्या करने के लिये अपने पास चाकू रखा था जोरा मैदान में उसकी प्रेमिका रोमा अपनी बच्ची के साथ मिली तब उसने न्यायालय में चल रहे मामला खत्म करो तब शादी करके घर में रखूंगा बोला, तब रोमा ने पहले कोर्ट में शादी करो और अपने घर ले जाओ तब केस कोर्ट से वापस लूंगी अन्यथा सजा दिलवाउंगी यह धमकी दी। जिस पर उसे रोमा पर गुस्सा आया और पास में रखे चाकू से उसके गर्दन को मारकर हत्या कर दिया।

पढ़ें : बिग ब्रेकिंग : एआईसीसी ने गृहमंत्री साहू को दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी का जताया आभार

रोमा की बच्ची को उठाकर रेलवे ट्रेक जोरा की ओर ले जाकर रेलवे ट्रेक में सुला उसका हत्या करने के लिये रात्रि करीब 10:00 बजे सुला दिया तथा थोडा दूर हट गया था। उसी समय रायपुर तरफ से ट्रेन आई और उसकी बच्ची को रौंदते चली गई। उसकी हत्या हो गयी। सुखीराम ऊर्फ विक्की यादव रात भर इधर उधर भटकते रहा।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में सरफिरे युवक ने 4 गाड़ियों को किया आग के हवाले

रोमा की लाश जोरा मैदान में पडी है तथा रेल्वे ट्रेक में बच्ची की लाश पडी है। सुखीराम ऊर्फ विक्की के बताने पर प्रार्थी उसके साथ जोरा मैदान गया जहां पर रोमा यादव की लाश खून से सनी पडी थी एवं रेल्वे ट्रेक में बच्ची की लाश दो भाग में कटी पड़ी थी। जिस पर आरोपी सुखीराम ऊर्फ विक्की यादव के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 33/21 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पढ़ें : BIG BREAKING : शहर में स्थित इस बड़े बैंक के ब्रांच मैनेजर ने विडियो वायरल करने का धमकी दे कर युवती से किया बलात्कार


पुलिस ने बताया मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, फिर उनके निर्देशन में थाना तेलीबांधा की टीम ने आरोपी सुखीराम ऊर्फ विक्की यादव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई किया है।

जनपद कार्यालय आरंग के उन्नयन कार्य का शुभारंभ किया मंत्री डॉ. डहरिया ने

जनपद कार्यालय आरंग के उन्नयन कार्य का शुभारंभ किया मंत्री डॉ. डहरिया ने

रायपुर नगरीय प्रशासन मंत्री एवम आरंग क्षेत्र के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जनपद भवन आरंग में जनपद अध्यक्ष के कार्यालय में पूर्ण हुए उन्नयन कार्य का शुभारंभ फीता काटकर किया।

पढ़ें : शहर में फिर युवती का अश्लील फोटो वायरल करने का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद अध्यक्ष के कार्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित आग नागरिकों का निरन्तर आना जाना लगा रहता है। पहले कार्यालय में बैठक व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का अभाव बना रहता था, जो कि अब दूर हो गया है।

पढ़ें : गुढ़ियारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पेंटल टेक्नोलाजी इंडिपेन्टेड टी.वी. का डायरेक्टर गिरफ्तार, जानें मामला...

उन्होंने कार्यालय में सुविधा बढ़ने पर जनपद अध्यक्ष श्री खिलेशवर देवांगन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बधाई भी दी। इस दौरान उन्होंने जनपद कार्यालय में संचालित गतिविधियों का अवलोकन भी किया। 

 


शहर में फिर युवती का अश्लील फोटो वायरल करने का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

शहर में फिर युवती का अश्लील फोटो वायरल करने का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा | मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी कृष्णानगर का चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा छ.ग. चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया था कि इसका छोटी बहन का अश्लील फोटो को सोशल मिडिया वाट्सअप के माध्यम इसके रिस्तेदारो के पास भेजा दिया हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में ओव्हर लोड वाहन को पकडऩे पर किया गाली-गलौच, मामला दर्ज 

प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंम्मीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा भा.पु.से. तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन रठौर रा.पु.से के द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें का निर्देशित प्राप्त हुआ तथा नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली कोरबा तथा उप निरीक्षक अशोक पाण्डेय चौकी प्रभारी के नेतृत्व में सउनि विभव तिवारी के हमराह आरक्षको की एक विशेष टीम बनाकर कर आरोपी के गिरफ्तारी हेतु आरोपी के सकुनत जिला बलौदाबाजार छ.ग. रवाना किया जो आरोपी को मय घटना में प्रयुक्त मोबाईल फ़ोन को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां आरोपी का जमानत के अभाव में जिला जेल कोरबा में निरूद्ध किया गया। 

पढ़ें : राजधानी में खुला अनोखा रेस्टोरेंट, जहां कचरे के बदले मिलेगा खाना

सोशल मिडिया में प्रचार-प्रसार करने वाले आरोपी के गिरफ्तारी में श्री अभिषेक मीणा भापुसे एवं अति. कीर्तन राठौर के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक दुर्गेश शर्मा व पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर के स्टाफ  उप निरीक्षक अशोक पाण्डेय, सउनि विभव तिवारी, प्रआर. 258 इमरान खान, आरक्षक 811 आलोक टोप्पो, आर. 442 अशोक पाटले, आरक्षक 405 गोपीराम दिव्य के द्वारा की गई कार्यवाही सराहनीय रही।

 

 
गुढ़ियारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पेंटल टेक्नोलाजी इंडिपेन्टेड टी.वी. का डायरेक्टर गिरफ्तार, जानें मामला...

गुढ़ियारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पेंटल टेक्नोलाजी इंडिपेन्टेड टी.वी. का डायरेक्टर गिरफ्तार, जानें मामला...

रायपुर। रायपुर की गुढ़ियारी पुलिस ने करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया, पीड़िता प्रीति सिंगल मुंदडा ने गुढ़ियारी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उन्होंने पुलिस को बताया कि, उन्हें छत्तीसगढ़ में जोनल डिस्ट्रीब्यूटरशीप प्राप्त करने के लिए पेंटल टेक्नोलॉजी इंडिपेन्टेड टी.वी. कंपनी के हेड अतुल मिश्रा, विवेक प्रकाश व अजय राठौर सहित डायरेक्टर्स ने प्रलोभन देकर मार्च 2019 तक 15 करोड 44 लाख रूपये की राशि कंपनी के एकाउंट नंबर पेंटल टेक्नोलॉजी नोबल बैंक 1001014002415 इंडिपेन्टेड टी.वी., एच.डी.एफ.सी बैंक एकाउंट नंबर 50200032045531 पेंटल टेक्नोलॉजी और पंजाब नेशनल बैंक एकाउंट नंबर 2726005500000801 में अलग-अलग तारीखों व किश्तों में जमा करवाया। आरोपियों ने पीड़िता को 500 चैनलों का प्रसारण सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ से रिटेलर के रूप में कमीशन की राशि मिलने का प्रलोभन दिया। इस आधार पर पीड़िता ने 16 करोड रूपयें की राशि जमा कर दी।

पढ़ें : शहर में फिर युवती का अश्लील फोटो वायरल करने का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार 

जिसे कंपनी द्वारा पूर्णतः हडप कर लिया गया और संपूर्ण चैनलों का प्रसारण राशि प्रदाय कर लिये जाने के उपरांत भी बंद कर दिया गया है, जिससे पीड़िता सहित भारत में हजारो बेरोजगारों से इसी तरह राशि प्राप्त कर संपूर्ण राशि गबन कर प्रसारण बंद कर दिया गया। जिस पर पेंटल कंपनी के डायरेक्टर विवेक प्रकाश एवं अन्य के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 24/20 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पारूल अग्रवाल और थाना प्रभारी गुढ़ियारी रविशंकर तिवारी को आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में सरफिरे युवक ने 4 गाड़ियों को किया आग के हवाले

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना गुढ़ियारी की टीम ने घटना के संबंध में पीड़िता से विस्तृत पूछताछ करते हुये आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की। टीम ने आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया।विश्लेषण के दौरान आरोपी डाॅयरेक्ट विवेक प्रकाश की उपस्थिति जिला गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.) के नोएडा में होना पाया गया। जिस पर उपनिरीक्षक सेराज खान के नेतृत्व में 04 सदस्यीय टीम को जिला गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.) के नोएडा के लिए रवाना किया गया।

पढ़ें : वायरल फोटो : गोबर खाने की खबर पर बना कार्टून सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल, जानें हकीकत

टीम ने नोएडा पहुंचकर आरोपी के संबंध में पतासाजी करते हुये जानकारियां एकत्र कर रहीं थी, इसी दौरान टीम को आरोपी के जी/201 ज्वेल ऑफ सेक्टर-75 नोएडा में निवास करने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम ने आरोपी डाॅयरेक्ट विवेक प्रकाश को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी भी पुलिस कर रही है। मामले में फिलहाल विवेक प्रकाश की गिरफ्तारी हुई है।
 

बड़ी खबर : राजधानी में ओव्हर लोड वाहन को पकडऩे पर किया गाली-गलौच, मामला दर्ज

बड़ी खबर : राजधानी में ओव्हर लोड वाहन को पकडऩे पर किया गाली-गलौच, मामला दर्ज

रायपुर | चेकिंग के दौरान ओव्हर लोड वाहन पर कार्रवाई करने पर आरोपी ने 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाकर गाली-गलौचकर शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। 

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर : वाहन की ठोकर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार परचम सिंह गोड़ निरीक्षक परिवहन विभाग उडन दस्ता रायपुर ने उरला थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 22 जनवरी को सुबह 6.30 बजे अपने टीम में पदस्थ भूषण धू्रव एवं आर राहुल शर्मा तथा दैनिक वेतन भोगी सहायक तनमय भिंडे के साथ शासकीय वाहन से समस्त स्टाप बीरगांव उरला सिलतरा चेकिंग के लिये गये थे।
 
 
सिलतरा के पास वाहन क्रमांक सीजी 04 जे 1525 की दस्तावेज व माल चेकिंग करने पर क्षमता से अधिक 5 टन माल मिलने पर वाहन जब्त कर उरला थाना परिसर में लाकर खड़ी किया गया। इसी बीच करीब 12.30 बजे संधु नामक व्यक्ति ने पार्किग में आकर सहायक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी तनमय भिंडे से गाड़ी का चाबी देने दबाव बनाने लगा।
 
 
इसकी सूचना मिलने पर प्रार्थी अन्य स्टाप के साथ घटना स्थल पर पहुंचने पर हनी संधु द्वारा गाड़ी छोडऩे प्रार्थी पर दबाव बनाने ट्रैक्स पटाने कहने पर नही पटाने की बात कहकर आरोपी गाली-गलौच करने लगा व 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाने की धमकी दिया। घटना की शिकायत पर उरला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
28 पाव अवैध देशी मदिरा के साथ दो गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

28 पाव अवैध देशी मदिरा के साथ दो गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर । राजधानी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 28 पाव देशी मदिरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें : शहर में फिर युवती का अश्लील फोटो वायरल करने का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर थाना ने कार्रवाई करते हुए गुरूमुख सिंह नगर, न्यू राजेंद्रनगर से सोनु उईके (पिता मुलचंद उईके 22 वर्ष) के कब्जे से 7 पाव देशी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट: 34-1 के तहत गिरफ्तार किया।

पढ़ें : राजधानी में खुला अनोखा रेस्टोरेंट, जहां कचरे के बदले मिलेगा खाना

वहीं दूसरे मामले में अभनपुर थाना ने छोटे उरला, अभनपुर में अजय धृतलहरे ( पिता स्व सुरेश उम्र 28 वर्ष) के कब्जे से 21 पाव देशी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट: 34-1 के तहत गिरफ्तार किया।
 

ट्रक सहित धान चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ट्रक सहित धान चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर की धरसींवा थाना पुलिस ने ग्राम कुरा में ट्रक और धान चोरी मामले का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी मधु सागर उर्फ मोनू मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, ग्राम कुरा स्थित श्रीखाटू श्याम राईस मील के सामने से 20, 21 जनवरी की दरम्यानी रात ट्रक और उसमें लोड 750 कट्टा धान के चोरी होने की सुचना मिली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और 48 घंटे के भीतर ही मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया पीड़ित अमित गोयल ने धरसींवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया।

पढ़ें : राजधानी में खुला अनोखा रेस्टोरेंट, जहां कचरे के बदले मिलेगा खाना

पीड़ित ने पुलिस को बताया, वह नगर पंचायत कुंरा का रहने वाला है। उसका ग्राम कुंरा में श्रीखाटु श्याम राईस मिल है। ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलव्ही 9414 जो राजवीर सिंह टाटीबंध रायपुर की है, जिसे मासिक किराये में लिया गया है। ट्रक में लगभग 20 दिन से राईस मिल में धान और चावल लाने ले जाने का काम करता है। ट्रक का चालक दुर्गेश काछी है। 18 जनवरी को शाम करीबन 06ः00 बजे ट्रक क्रमांक ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलव्ही 9414 में ग्राम खैरखुट सोसायटी से 750 कट्टा प्रत्येक कट्टा में 40 किलोग्राम का सरना धान भरकर चालक दुर्गेश काछी राईस मील के सामने रोड के किनारे लाकर खडी किया था। राईस मील में काम अत्यधिक होने से ट्रक को धान सहित बाहर में खडा किया गया था।

पढ़ें : बिग ब्रेकिंग : एआईसीसी ने गृहमंत्री साहू को दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी का जताया आभार

20 जनवरी की शाम करीबन 07ः00 बजे चालक दुर्गेश काछी अपनी मां की तबियत खराब होना बताकर ट्रक की चाबी मिल में छोडकर चला गया। 21 जनवरी की सुबह करीबन 06ः00 बजे राईस मिल के मिस्त्री जाहिद खान ने फोन कर बताया कि उक्त ट्रक अपनी जगह पर नहीं है। आसपास भी नहीं दिख रही है तब पीड़ित ने राईस मिल जाकर देखा तो उक्त ट्रक मौके पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर उक्त ट्रक और ट्रक में भरे धान कीमती 16 लाख रूपये को चोरी कर ले गया। जिस पर थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 38/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में फिर हुई चाकूबाजी, टिकरापारा क्षेत्र में दो युवकों पर हुआ प्राणघातक हमला


ट्रक वाहन एवं उसमें भरे धान चोरी के प्रकरण को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने गंभीरता से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पारूल अग्रवाल, प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू और थाना प्रभारी धरसींवा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के लिए निर्देश दिए। जिस पर सायबर सेल एवं थाना धरसींवा की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित सहित राईस मिल में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों से घटना के संबंध विस्तृत पूछताछ किया गया।  टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में सरफिरे युवक ने 4 गाड़ियों को किया आग के हवाले

तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर टीम ने डी.डी.नगर रायपुर निवासी मधु सागर उर्फ मोनू मानिकपुरी जो पीड़ित के रिश्तेदार का ट्रक चालक है को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर मधु सागर उर्फ मोनू मानिकपुरी द्वारा ट्रक और उसमें भरे धान को चोरी करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन वह मौका देखकर राईस मिल के रोड किनारे खड़ी उक्त ट्रक और उसमें भरे धान कट्टा को चोरी कर ले जा रहा था इसी दौरान बेमेतरा और कवर्धा के बीच ट्रक खराब होने से वह ट्रक व उसमें भरे धान कट्टा को छोड़कर वापस अपने घर आ गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की क्रमांक ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलव्ही 9414 एवं ट्रक में भरे 750 कट्टा धान 16 लाख रूपये जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई।
 

बड़ी खबर रायपुर : वाहन की ठोकर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

बड़ी खबर रायपुर : वाहन की ठोकर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

रायपुर । राजधानी से लगे अभनपुर में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों को मौत हो गई। दोनों युवक भाई बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से यह दुर्घटना हुई है। अभनपुर थाना प्रभारी से प्राप्त जानकरी के अनुसार अभनपुर के सिंचाई कालोनी पुल के पास एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बजाज प्लेटिना मो.सा.क्रं.सीजी23-एच/6870 सवार पुष्पेन्द्र तारक पिता रामदयाल तारक उम्र 25 साल व ओंमप्रकाश तारक पिता श्याम लाल तारक उम्र 21 साल निवासी खुरसेंगा कुरूद धमतरी का मौके पर मौत हो गई। मामले में मर्ग क्रं. 09,10/21 की जांच पर अपराध कायम किया गया। अज्ञात वह चालाक पर भादवि: 279, 337, 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाशी शुरू कर दी गई है।
 

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में सरफिरे युवक ने 4 गाड़ियों को किया आग के हवाले

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में सरफिरे युवक ने 4 गाड़ियों को किया आग के हवाले

रायपुर | घर के बाहर खड़ी दो कार एवं एक जिप सहित 4 मोटरसाइकिल में किसी ने आग लगा दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 436 के तहत कार्रवाई कर रही है। 

मिली जानकारी 22 जनवरी की रात 2.30 बजे के आसपास  स्टेशन रोड लोधीपारा गंज व सतकार गली नर्मदापारा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी एक जीप क्रमांक सीजी 05 जेडडी 0308 अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये में आग लगा दी जिसके चलते जिप जल गई व जिप में आग लगने की वजह से अश्वनी जंघेल के मकान में भी आग लग गया जिसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया एवं सतकार होटल गली नर्मदापारा गंज में मनमोहन सिंह ने अपनी सेलेरियों कार क्रमांक सीजी 04 एमयू 5685 अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये को घर के बाहर दरवाजे के पास खड़ी की थी, रात 2 से 2.30 बजे के आसपास किसी ने कार में आग लगा दी जिसके चलते कार जलने लगा पुलिस ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दिया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया है। वहीं पास में ही खड़ी रविन्दर कुमार की टाटा इंडिगों क्रमांक सीएच 04 एफ 5175 अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये को भी आग लगा दी थी तथा स्कूटी प्लेजर क्रमांक सीली 04 केई 2771 एवं अन्य 3 बाईक जली हुई मिली। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसी कैमरा फूटेज खंगालने पर एक व्यक्ति सभी गाडिय़ों में आग लगा कर भागते नजर आ रहा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है। 

 
इस जिले में तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

इस जिले में तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सुकमा कलेक्टर ने कैलेंडर वर्ष 2021 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार रामाराम मेला मंगलवार 2 मार्च, दशहरा(महानवमी) 14 अक्टूबर गुरुवार और दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा, शुक्रवार 5 नवंबर को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंकों एवं कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।