जांजगीर-चांपा । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन सभी मतदान केन्द्र और जिला स्तर पर किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान जिले के 06 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 19 हजार 1 सौ 83 मतदाताओं के नाम जोड़े गये है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा अकलतरा के 2,333, जांजगीर-चाम्पा के 3,613, सक्ती के 3,404, चंद्रपुर के 3,196, जैजैपुर के- 3,541 और विधानसभा पामगढ़ के -3,096 वोटर्स को 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस को बी.एल.ओ. के माध्यम से ईपिक कार्ड वितरित किए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन भूतड़ा ने सभी ई आर ओ/ए ई आर ओ को पत्र भेजकर मतदाता परिचय पत्र बी एल ओ को शीघ्र उपलब्ध कराने कहा है।
दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है | खबर मिली है कि दंतेवाड़ा जिले के गीदम बस स्टैंड के पास बोरपदर माध्यमिक शाला में पैरों में पायल पहने कंकाल के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया है |
जानकारी के अनुसार स्कूल के शौचालय में ये कंकाल मिला है। कंकाल के पैरों में पायल देख पुलिस इसे महिला होने का अनुमान लगा रही है। जानकारी मिली है कि कुछ ग्रामीणों ने इस कंकाल को देख पुलिस को इसकी सूचना दी।
पढ़ें : Covid-19 : इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले 2.40 करोड़ के पार, पढ़ें पूरी खबर
घटना की सूचना मिलने के बाद गीदम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कंकाल को बरामद कर लिया है। बरामद कंकाल को पीएम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है, पुलिस की माने तो फोरेंसिक जांच के बाद ही ये पता लग सकेगा कि ये कंकाल किस महिला का है, गीदम इलाके में बीते कुछ महीनों में दर्ज हुए गुमशुदगी मामलों के फाईलों की पड़ताल की जा रही है।
रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से छत्तीसगढ़ प्रदेश के महाराष्ट्र के नागपुर शहर से अनेक निजी गैस कंपनियों ने 15 किलो, 17 किलो एवं 5 किलो का सिलेण्डर लेनके लिए एजेंसी के इच्छुक डीलरों को गैस आापूर्ति देने के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा किया। कुछ गैस कंपनियों के डीलरों ने कुछ समय तक एजेंसी के डीलरों के माध्यम से गैस रिफिल की आपूर्ति की उसके बाद डीलरों को भगवान भरोसे छोड़कर उनके द्वारा जमा राशि लेकर भाग गये। इसी कड़ी आज ब्लू एलपीजी गैस प्रा.लि. कंपनी बी-21 नायक शिल्प, स्मृति नगर कोराड़ी रोड नागपुर महाराष्ट्र के संचालकों द्वारा गुढिय़ारी निवासी धर्मेन्द्र सोनी को डीलरशिप के बहाने साढ़े 8 लाख रूपये लेकर उसे गैस सिलेण्डर नहीं दिया गया।
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: ब्रेड लेने गई महिला के गले से सोने का चैन लूटकर बाईक सवार फरार, लूट का मामला दर्ज
कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा-गेवरा रोड रेलखंड के ट्रै्क में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम किया। आशंका जतायी जा रही है कि मामला आत्महत्या का हो सकता है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है।
हमर लइका मन ऑस्ट्रेलिया में तिरंगा फहरा दिन।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 19, 2021
जब जब तिरंगा ऊपर कोती जाथे तब तब मन गरब से भर जथे।#IndiaVsAustralia
रायपुर, लड़की को दोस्त के साथ घुमने के विवाद में दो लड़कों ने चाकू मारकर युवक की हत्या कर दिया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार अयप्पा मंदिर के पास सन्यासीपारा निवासी युुवती 17 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का पिछले 4 वर्षो से मोहल्ले के रहने वाले रेवन्त कुमार उर्फ शाहिल से दोस्ती था। 17 जनवरी को दोनों शाम 7 बजे डब्लूआरएस रेलवे स्टेशन के पास घुम रहे थे तभी पोन्ची उर्फ ओमप्रकाश निवासी संतोषीनगर एवं नानू उर्फ विकास निवासी गोड सन्यासीपारा आकर प्रार्थिया को एक थप्पड़ मार दिया। रात 11 बजे रेलवे स्टेशन में पोन्ची उर्फ ओमप्रकाश व नानू उर्फ विकास से थप्पड मारने की विवाद पर रेवन्त कुमार उर्फ शाहिल का विवाद हो गया जिसके बाद पोन्ची को शाहिल ने 2 -3 थप्पड मार दिया। जिसके बाद दोनों ने हथियार लेकर आने की बात कहकर चले गए व पीडि़ता डरकर अपने घर चली गई। रात 12.30 बजे शाहिल का मोबाईल व स्कूटी की चाबी देने के लिये प्रार्थिया डब्लूआरएस रेलवे स्टेशन होते हुये सांई विहार कालोनी के पास पहुंची तब सन्यासीपारा में गणेश कुमार के घर के दिवाल में टिका हुआ बैठे हालत में दिखा मोबाईल का टार्च जलाकर देखने पर उसके शरीर में धारदार हथियार के कई जगह निशान थे व दिवाल व आस-पास की जगह पर खून के छीटे दिखे। घटना की शिकायत पर पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
रायपुर, राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में छेड़ीखेड़ी के पास आज शाम को सुनसान इलाके में एक महिला का शव मिला। अज्ञात आरोपी ने मृतका का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतका की शिनाख्त ना हो सके इस इरादे से आरोपी ने मृतका के चेहरे को भी पत्थर से कुचल दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि छेड़ीखेड़ी ओवरब्रिज के पास सुनसान इलाके में एक प्लाट पर एक महिला मृत पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि लगभग 30-35 वर्षीय मृतका के गले पर रेतने का निशान है और उसके चेहरे को पत्थर से कुचला गया है। पुलिस इस मामले में आशंका जतायी जा रही है कि महिला की हत्या या किसी विवाद के चलते हुआ है या फिर बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या की गई है। बहरहाल पुलिस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गरियाबंद । एकीकृत बाल विकास परियोजना देवभोग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 एवं आंगनबाड़ी सहायिका क 10 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु योग्य इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र 27 जनवरी तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के द्वारा कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना देवभोग जिला-गरियाबंद के नाम से कार्यालयीन समय 10.30 बजे से 5.30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। निर्धारित अंतिम तिथि 27 जनवरी के पश्चात् प्राप्त होने वाले कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।
BIG BREAKING : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की ध्वजारोहण की सूची, जानें कौन कहाँ लेगा परेड की सलामी
रायपुर । छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों के जिलों की सूची जारी कर दी है। विभाग से जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री बस्तर में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर निम्नांकित जिला मुख्यालय में उनके समक्ष दर्शाये अनुसार माननीय मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। और मुख्यमंत्री का सन्देश वाचन किया जाएगा। बस्तर माननीय मुख्यमंत्री जी बालोद श्री अमरजीत भगत, बलौदा बाजार भाटापारा श्री टीएस सिंह देव, बलरामपुर श्री मिंज, बेमेतरा श्री विकास उपाध्याय, बीजापुर श्री चंद जैन, बिलासपुर श्री उमेश पटेल, दंतेवाड़ा श्री इंद्र शाह मंडावी, धमतरी श्री चंद्र देव प्रसाद राय, दुर्ग श्री रविंद्र चौबे, गरियाबंद श्री विनोद लाल चंद्राकर, गौरेला पेंड्रा मरवाही श्री जयसिंह अग्रवाल, जांजगीर-चांपा चरणदास महंत, श्री चिंतामणि महाराज कबीरधाम, द्वारिकाधीश यादव कवासी लखमा कोंडागांव कुंवर सिंह निषाद कोरबा प्रेमसिंह टेकाम, कोरिया गुरुदयाल सी बंजारे, महासमुंद सुश्री शकुंतला साहू


















