BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 एसपी ने दो आरक्षकों को किया निलंबित, जानिए आखिर क्यों किये गए निलंबित

एसपी ने दो आरक्षकों को किया निलंबित, जानिए आखिर क्यों किये गए निलंबित

कोरबा। एसपी अभिषेक मीणा ने पसान थाने के उन दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। जिन्होंने वर्दी का धौंस दिखाकर न केवल ढाबा में उत्पात मचाया बल्की संचालक के साथ मारपीट भी की। दोनों आरक्षक ढाबा में शराब का सेवन करना चाहते थे, लेकिन संचालक ने मना किया। इस बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद संचालक ने शिकायत की। मामले की गंभीरता समझते हुए एसपी ने कार्रवाई का डंडा चलाया और दोनों को सस्पेंड कर दिया।
 बर्ड फ़्लु: मुर्गी पालक व मांस व्यापारियों को दी गई बार-बार साबुन से हाथ धोने की सलाह

बर्ड फ़्लु: मुर्गी पालक व मांस व्यापारियों को दी गई बार-बार साबुन से हाथ धोने की सलाह

धमतरी। बर्ड फ्लू को ले लोगों में दहशत के माहौल के बीच जिले में पशुधन विकास विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं सर्विलेंस का कार्य किया जा रहा है। उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं डाॅ.एम.एस. बघेल से मिली जानकारी के मुताबिक बर्ड फ्लू भारत में वर्ष 2006 से लगातार हो रहा है और अब तक इसका संक्रमण इंसानों में नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि यह विषाणु मुख्यतः पक्षियों को संक्रमित करता है तथा मांस को अच्छी तरह से पकाए जाने से यह विषाणु नष्ट हो जाता है। अतः इस भ्रांति से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मुर्गी पालक और मांस व्यापारियों को स्वयं के बचाव के लिए बार-बार साबून से हाथ धोने की सलाह दी है। 

गौरतलब है कि उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा वन विभाग के आला अफसरों से भी बर्ड फ्लू को लेकर प्रवासी पक्षियों के आगमन पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान पता चला कि किसी भी प्रकार के प्रवासी पक्षियों का जिले में आना नहीं पाया गया। फिर भी किसी पक्षी के मृत पाए जाने की स्थिति में वन विभाग द्वारा सहयोग करने की बात कही गई।
 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: एनीकट में मिली लापता युवती की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: एनीकट में मिली लापता युवती की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना अंतर्गत से एक मामला सामने आ रहा है जहां, एक लापता युवती की लाश एनीकट में मिली है। चना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजवा दी है। 

पढ़िए पूरी खबर-
 मुंगेली जिले के लोरमी थाना अंतर्गत मनियारी नदी के आसपास आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवती की लाश एनीकट के पास पानी के तेज बहाव में फंसी मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। 

इस पूरे मामले में लोरमी थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो गया है। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। आज सुबह मनियारी नदी के पास घूम रहे कुछ लोगों को एनीकट में एक युवती की लाश फंसी दिखी। इसकी सूचना लोरमी थाने में देते ही थाना स्टाफ मौके पर पहुँची। मृतिका की पहचान अंकिता पिता अशोक उपाध्याय के रूप से हुई है, जो एक रात तकरीबन 2 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी। परिजनों ने मामले में शनिवार को लोरमी थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 
खड़े ट्रक से टकराई शादी कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की बाइक, हादसे में हुई दो की मौत

खड़े ट्रक से टकराई शादी कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की बाइक, हादसे में हुई दो की मौत

अंबिकापुर। वैवाहिक कार्यक्रम से शुक्रवार की रात घर लौट रहे युवकों की एक-एक कर दो बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक में सवार एक-एक युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक का गर्दन कटकर अलग हो गया, जबकि तीसरा युवक बेहोश हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया, वहीं मृतकों का शव पीएम के लिए भेजा गया। सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गहिला निवासी ब्रम्हदेव तिर्की पिता अमर तिर्की 22 वर्ष, रामसाय लकड़ा पिता मोहरलाल 20 वर्ष तथा सुनील लकड़ा पिता नेतलाल 20 वर्ष ग्राम खड़धोवा निवासी परिचित की शादी पार्टी में शामिल होने गए थे। तीनों 2 बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की रात 9.30 बजे घर लौट रहे थे।

 अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर बतौली से पहले चिरगा मोड़ के आस-पास पहुंचे ही थे कि एक-एक कर दोनों बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक  से जा टकराई। हादसे में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई।

इस दौरान ब्रम्हदेव तिर्की व रामसाय लकड़ा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सुनील लकड़ा बेहोश हो गया। ब्रम्हदेव तिर्की की गर्दन धड़ से अलग हो गई।

पुलिस ने भिजवाया अस्पताल-
सड़क हादसे में युवकों की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों का शव पीएम के लिए अस्पताल भेजा।

सड़क हादसे में युवकों की मौत से दो परिवार सहित पूरे गहिला गांव में मातम पसर गया है। शनिवार को पीएम पश्चात उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि जिले के मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे अंधेरे में भारी वाहन खड़ा कर दिया जाता है।

उनके द्वारा न तो इंडिकेटर ऑन रखा जाता है और न ही कोई संकेत दिया जाता है, ताकि आने वाले छोटे वाहन चालकों को दूर से ही खड़ा वाहन दिखाई पड़ जाए। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई नहीं करती।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की बैठक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की बैठक

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

पढ़ें : रायपुर में लूट की बड़ी वारदात: फैक्ट्री के मैनेजर पर प्राणघातक हमला कर लाखो रूपये की लूट

 बैठक में महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया प्रभारी मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., सचिव महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण श्रीमती शहला निगार, समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री पी.दयानंद, संयुक्त सचिव वित्त श्रीमती शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 रायपुर में लूट की बड़ी वारदात: फैक्ट्री के मैनेजर पर प्राणघातक हमला कर लाखो रूपये की लूट

रायपुर में लूट की बड़ी वारदात: फैक्ट्री के मैनेजर पर प्राणघातक हमला कर लाखो रूपये की लूट

 रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लुटेरों ने शनिवार की सुबह लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने उरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक फैक्ट्री के कैशियर पर प्राणघातक हमला कर उसके पास से 20 लाख रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
 

मिली जानकारी के मुताबिक मां कुदरगड़ी स्टील का कैशियर अमित कुमार ऑफिस से 20 लाख रुपये लेकर फैक्ट्री जा रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उस पर रॉड से हमला कर पैसा लूटकर फरार हो गए। हमले में मैनेजर को भी चोंट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
 
वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर उरला पुलिस पहुंच गई है। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि सुबह 11 बजे कैशियर अमित कुमार फाफाडीह चौक स्थित ऑफिस से 20 लाख रुपए लेकर फैक्ट्री जा रहा था। फैक्ट्री के गेट के पहले ही 8 से 10 लोगो ने उसको रॉड से मारकर अधमरा कर दिया और 20 लाख लूटकर फरार हुए। मैनेजर अमित मां कुदरगढ़ी स्टील में पिछले 8 साल से काम कर रहा था।

 
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के इस प्रतिष्ठित व्यवसायी के माता का हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के इस प्रतिष्ठित व्यवसायी के माता का हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | सिविल लाइन निवासी सरदार सुरजीत सिंह भाटिया की धर्मपत्नी सरदारनी बेअंत कौर भाटिया का निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 16 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे उनके सिविल लाइन स्थित निवास से मारवाड़ी शमशान घाट के लिए निकाली जाएगी। वे बलदेव सिंह भाटिया (पप्पू भाटिया), नीलू भाटिया की माता थीं।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: लापता ड्रोन मास्टर पीयूष की हालत गंभीर, ज़िला अस्पताल में कराया गया भर्ती

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: लापता ड्रोन मास्टर पीयूष की हालत गंभीर, ज़िला अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायपुर/दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा से लापता हुआ छत्तीसगढ़ का ड्रोन मास्टर पीयूष की खबर लापता होने के पांचवें दिन यानि शुक्रवार को मिली।
 
 
पीयूष को गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल नारायणपुर में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे पीयूष झा की छाती की हड्डी टूटी हुई है। पीयूष की हालत गंभीर बनी हुई है।
 

 
बीते 7 जनवरी को पीयूष काम के सिलसिले से रायपुर से दन्तेवाड़ा गया था और पीयूष का मोबाइल दस जनवरी को ठीक रात दस बजकर छ मिनट पर दन्तेवाड़ा में बंद हुआ था।
 
 
जिसके बात परिजनों ने रायपुर के विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, पीयूष की कार को कोंडागांव ट्रैफिक सीसीटीवी के कैमरे ने दर्ज किया गया था। कोंडागांव के सरकारी कैमरे में उसकी कार को 13 जनवरी को दर्ज पाया गया जबकि 11 जनवरी को उसकी कार गीदम से गुजरते पाई गई थी। अब पुलिस पूयूष को होश में आने का इंतजार कर रही है।
 
रायपुर में फिर हुई चाकू-बाजी: पूर्व विवाद के चलते दो लड़कों को चाकू मारकर किया घायल

रायपुर में फिर हुई चाकू-बाजी: पूर्व विवाद के चलते दो लड़कों को चाकू मारकर किया घायल

रायपुर। पूर्व विवाद के चलते नाबालिग को चाकू मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार सीतलापारा गली नंबर 4 रामनगर गुढिय़ारी निवासी विपुल मिश्रा 17 वर्ष पिता सुरेश मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 15 जनवरी को रात 8.30 बजे के आस-पास नेहरुनगर चौक रामनगर में प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ नास्ता करने गया हुआ था वापस आते समय पूर्व विवाद को लेकर हरीश साहु ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर बटन चाकू से पीठ पर मारकर चोट पहुंचाया व बीच बचाव करने पर पीडि़त के दोस्त अमन वर्मा एवं युवराज साहु के साथ गाली-गलौच कर अमन वर्मा के पीठ पर भी चाकु से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25,27,294,506,324 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 
 रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड वाले प्रवेश द्वार से यात्रियों के लिए प्रवेश की सुविधा पुनः प्रारम्भ

रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड वाले प्रवेश द्वार से यात्रियों के लिए प्रवेश की सुविधा पुनः प्रारम्भ

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल का रायपुर स्टेशन निरंतर यात्रियों की सुविधा के लिए विशिष्ट कार्य करता रहा हैं। इसी कड़ी में टिकटधारी यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए रायपुर स्टेशन के गुढ़ियारी साइड गेट को 16 जनवरी,2021 से 06.00 से 22.00 बजे तक खुला रहेगा। साथ हि यात्री आरक्षण केंद्र (पीआरएस) गुढियारी की तरफ 08.00 से 15.00 बजे तक खुला रहेगा।
 

कोरोना काल में लॉकडाउन के समय से गुढियारी साइड का प्रवेश द्वार कोरोना संक्रमण बचाव हेतु जनहित में बंद कर दिया गया था। अब यह सुविधा शुरू होने से यात्री गुढ़ियारी साइड से प्रवेश के साथ आरक्षण की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे साथ ही रायपुर स्टेशन के मुख्य द्वार के साथ गुढ़ियारी द्वार से प्रवेश एवं निकास करने से यात्रियों को तीन गेट प्लेटफार्म नंबर 01 की और 02 गेट एवं प्लेटफार्म नंबर 05-06 स्थित गुढ़ियारी की और 01 गेट से आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
 बड़ा हादसा रायपुर: गैस टैंकर और डंपर में जोरदार भिड़ंत, हादसे के बाद कैप्सूल में फसा ड्राइवर

बड़ा हादसा रायपुर: गैस टैंकर और डंपर में जोरदार भिड़ंत, हादसे के बाद कैप्सूल में फसा ड्राइवर

रायपुर। राजधानी के छेरीखेड़ी के पास गैस टैंकर और डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फंस गया। जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इधर हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए मुंबई-कलकत्ता हाईवे को वनवे किया गया है। कैप्सूल में फंसे ड्राइवर को निकालने के लिए मौके पर डाॅक्टरों की टीम पहुंची है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर है।
 
 राजधानी में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण: वार्ड बॉय को लगा पहला टीका

राजधानी में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण: वार्ड बॉय को लगा पहला टीका

रायपुर। पूरे देश में आज से वृहद कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस कार्यक्रम का आगाज करते हुए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की देशवासियों को बधाई दी है।
 
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज इस टीकाकरण की शुरुआत हुई। रायपुर में कोरोना का सबसे पहला टीका जिला चिकित्सालय पंडरी में आज सुबह वार्ड बॉय हेमंत दुबे को लगा। वहीं दूसरे टीका सफाईकर्मी चितरु ठापर को लगाया गया।
 
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर ठेठ छत्तीसगढ़ी में प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा - सब्बो झन सुखी होवय, सब्बो झन रोग मुक्त राहय, सब्बो झन मंगल के साक्षी बनए अऊ कोनो ला दुख के भागी झन बनना परए। टीकाकरण के सुरुआत इही मंगल कामना संग।

 
छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज भाटापारा इकाई का चुनाव संपन्न, जगदीश बने अध्यक्ष निखिल बने सचिव

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज भाटापारा इकाई का चुनाव संपन्न, जगदीश बने अध्यक्ष निखिल बने सचिव

भाटापारा, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के भाटापारा इकाई का आज दिनांक 15 जनवरी 2021 को चुनाव कार्यक्रम किया गया, जिसमें अध्यक्ष के रुप में श्री जगदीश अग्रवाल जी अधिवक्ता, उपाध्यक्ष के रूप में श्री राकेश अग्रवाल, जी एवं श्री अजय अग्रवाल जी, सचिव श्री निखिल अग्रवाल, जी सह सचिव सूर्यकांत अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष के रुप में श्री स्वरूप अग्रवाल जी चुने गए.
इसी के साथ साथ छत्तीसगढ़ी अग्रवाल महिला मंडल में अध्यक्षा श्रीमती विंध्यवासिनी अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल, सचिव श्रीमती शिखा अग्रवाल, सचिव श्रीमती श्रुति अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती कामिनी अग्रवाल चुनी गयी.
वही युवा मंडल का भी चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्ष श्री अरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री अमन अग्रवाल, सचिव श्री आयुष अग्रवाल एवं सह सचिव श्री सुशील अग्रवाल का मनोनयन किया गया
आपको बता दे उक्त सभी पदों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ, निर्वाचन कार्य का क्रियान्वयन संरक्षक श्री सतीश अग्रवाल एवं चुनाव अधिकारी श्री डॉ शारदानंद जी अग्रवाल के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ|
अंत में आभार प्रदर्शन श्री अनिल अग्रवाल निर्वितमान अध्यक्ष के द्वारा किया गया,इस अवसर पर केंद्रीय वरिष्ठ सहसचिव श्री बृजेश अग्रवाल ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की तथा समाज के उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की|

 

रायपुरा में गोकूलधाम रेसीडेंसी के समीप लगभग 35000 वर्गफीट निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर निगम ने लगाई रोक

रायपुरा में गोकूलधाम रेसीडेंसी के समीप लगभग 35000 वर्गफीट निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर निगम ने लगाई रोक

रायपुर , आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेषानुसार नगर निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग की टीम ने जोन 8 के तहत आने वाले माघव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में रायपुरा में गोकूल धाम रेसीडेंसी के पास लगभग 35 हजार वर्गफीट निजी भूमि पर मुरूम रोड बनाकर की गई अवैध प्लाटिंग की जनषिकायत निरीक्षण में स्थल पर पूरी तरह सही मिलने पर थ्रीडी की सहायता से मुरूम रोड को काटकर कारगर रोक लगायी। इसके तत्काल बाद स्थल पर नगर निगम जोन 8 नगर निवेष की टीम ने आम लोगो को जानकारी देने वहां अवैध प्लाटिंग किये जाने से संबंधित सूचना बोर्ड लगाया । साथ ही जानकारी दी है कि यहां आस पास में भवन निर्माण अनुज्ञा को नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा स्वीकृत नहीं किया जाता है। लोगो से उक्त भूमि की खरीदी ब्रिकी नहीं करने अनुरोध किया गया। अन्यथा की स्थिति में नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग) के प्रावधानों के अनुसार संबंधितों पर कडी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम जोन 8 की टीम ने आज माघव राव सप्रे वार्ड के रायपुरा के रूखमणी नगर में रायपुर विकास प्राधिकरण की इंद्रप्रस्थ योजना परिसर के पीछे लगभग 15 दिनों पूर्व अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करने के बाद आमजनों की जानकारी के लिए अवैध प्लाटिंग से संबंधित सूचना बोर्ड स्थल पर लगाने कार्यवाही की। अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही के अभियान के दौरान जोन 8 के जोन कमिष्नर श्री अरूण धु्रव के नेतृत्व जोन कार्यपालन अभियंता श्री राकेष गुप्ता, जोन नगर निवेष उपअभियंता श्री अजीत सिंह राठौर, सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति रही।
इस संबंध में जोन 8 कमिष्नर श्री अरूण धु्रव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेषानुसार जनषिकायते सही मिलने पर निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग की टीम ने आज जोन के तहत माघव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में रायपुरा में गोकूल धाम रेसीडेंसी के पास निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगाने अज्ञात अवैध प्लाटिंग कर्ता द्वारा वहां बनायी गयी मुरम रोड को थ्रीडी की सहायता से काटने एवं आवागमन को बाधित करने का कार्य किया गया।
जोन 8 कमिष्नर श्री धु्रव ने बताया कि जोन 8 के तहत माघव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में रायपुरा में गोकूल धाम रेसीडेंसी के पास की गई निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के साथ उक्त निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी के बारे में जानकारी शीघ्र देने तत्काल निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। तहसीलदार रायपुर कार्यालय से वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलते ही नगर निगम आयुक्त के आदेष के परिपालन में निगम अधिनियम के प्रावधान के तहत संबंधित भूमि स्वामी अवैध प्लाटिंगकर्ता नागरिक पर निगम प्रषासन द्वारा गठित अधिवक्तागणों के पैनल के माध्यम से नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही करवाने संबंधित पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
 

कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, पढ़ें क्या-क्या लिखा...

कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, पढ़ें क्या-क्या लिखा...

रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालाय राजीव भवन में प्रदेश स्तरीय किसान अधिकार दिवस (धरना- प्रदर्शन) आयोजित किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित विधायकगणों ने मोदी सरकार द्वारा लागू किये गय तीन किसान विरोधी काले कानून का वापस लेने के लिये कहा। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अन्नदाता किसानों के उपर मोदी सरकार जबरिया किसान विरोधी कानून को थोप रही है, जबकि पूरे देश के 62 करोड़ से अधिक किसान इन काले कानून के विरोध में है।

पढ़ें : कपल्स के लिए सरकार की नई SEX गाइडलाइन जारी, अब सेक्स करते वक्त इन खास बातो का रखना होगा ध्यान 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पहले चाय बेचने वाला आज पूरे देश के सरकारी उपक्रमों को बेच रहा है और किसान विरोधी इस काले कानून से देश किसानों का नही वरन मोदी जी अपने चंद उद्योगपति मित्रो को फायदा पहुंचाना चाहते है। राजीव भवन से हजारो की संख्या में प्रदेश भर के आये हुये किसान कांग्रेस विधायकगण एवं कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में राज भवन की ओर कूच किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम खुद ट्रैक्टर चलाते हुये राजभवन पहुंचे। राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके से चर्चा करते हुये प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्यसभा सासंद छाया वर्मा, वरिष्ठ विधायक सत्यानारायण शर्मा, वरिष्ठ विधायक धनेन्द्र साहू ने चर्चा कर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौंपा।

पढ़ें : इस जिले में कलेक्टर ने घोषित की स्थानीय छुट्टियाँ, जाने कब रहेगा अवकाश
ज्ञापन का प्रारूप :
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित ज्वाहर लाल नेहरू ने कहा था, ‘‘सब कुछ इंतजार कर सकता है पर खेती नही’’
मोदी सरकार ने देश के किसान, खेत और खलिहान के खिलाफ एक घिनौना षडयंत्र किया है। केन्द्रीय भाजपा सरकार तीन काले कानूनों के माध्यम से देश की हरित क्रांति को हराने की साजिश कर रही है। देश के अन्नदाता भाग्य- विधाता किसान तथा खेत मजदूर की मेहनत को चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का षडयंत्र किया जा रहा है।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: शादी के लिये ऑनलाईन साईड पर रजिस्टेशन करने का झांसा देकर युवती से लाखों रुपये की ठगी

आज देश भर में 62 करोड़ किसान-मजदूर 250 से अधिक किसान संगठन इन काले कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे है, पर प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी उनकी सरकार सब ऐतराज दरकिनार कर देश को बरगला रहे है। अन्नदाता किसान की बात सुनना तो दूर, संसद में उनके नुमाइदों की आवाज को दबाया जा रहा है। और सड़को पर किसान, मजदूरों को लाठियों से पिटवाया जा रहा हे। संघीय ढांचे का उल्लंघन कर , संविधान को रौंदकर, संसदीय प्रणाली को दरकिनार कर तथा बहुमत के आधार पर बाहुबली मोदी सरकार ने संसद के अंदर तीन काले कानूनों को जबरन तथा बगैर किसी चर्चा राय मशवरे के पारित कर लिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: अब ये भाजपा सांसद पाए गए कोरोना पॉजिटिव

यहा तक कि राज्यसभा में हर संसदीय प्रणाली प्रजातंत्र को तार-तार कर ये काले कानून पारित किए गये। कांग्रेस पार्टी सहित कई राजनैतिक दलों ने मतविभाजन की मांग की, जो हमारा संवैधानिक अधिकार है। मोदी सरकार से न्याय मांग रहे देश के अन्नदाता किसानों को षडयंत्रपूर्वक थकाने झुकाने की कोशिश कर रही है। तीनो काले कानून को खत्म करने के बजाय 50 दिनों से बैठक कर रही है और तारीख पर तारीख दे रही है। लगभग 50 दिनों से देश की अन्नदाता देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर काले कानून को खत्म करने की गुहार लगा रहे। हाड़ कपाती सर्दी- बारीश एवं ओलों से 60 से अधिक किसान अन्नदाताओं ने अपनी कुर्बानी दी है।

पढ़ें : अनोखा नज़ारा: मंदिर के बाहर कुत्ता दे रहा है आशीर्वाद, लाखों लोग देख चुके ये Video

एक तरफ किसान जहां उक्त तीनो काले कानूनो के खिलाफ आंदोलनरत है वही दूसरी ओर सरकार डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों मे वृद्धि कर किसानों और देश की आम जनता की दैनिक अर्थव्यवस्था पर बोझ डाल रही है। पिछले 73 वर्षो में सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल की मूल्यों मे वृद्धि हुयी है। पिछले 6 वर्षो में मोदी सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थो के उत्पाद शुल्क मे वृद्धि हुयी है। पिछले 6 वर्षो में मोदी सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थो के उत्पाद शुल्क में काफी वृद्धि की है, जो इस प्रकार है- पेट्रोल का उत्पाद शुल्क मई 2014 में 9.20 रूपये प्रति लीटर था। जिसे बढ़ाकर वर्तमान में 32.98 रूपये कर दिया गया है, इसी प्रकार डीजल में उत्पाद शुल्क मई 2014 में 3.46 रूपये प्रति लीटर था जिसे वर्तमान में 31.83 रूपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि वर्तमान कच्चे तेल की कीमत 110 डालर प्रति बैरल से घटकर 50 डालर प्रति बैरल हो गया है।

इस प्रकार मोदी सरकार अकेले पेट्रोल एवं डीजल के उत्पाद शुल्क में वृद्धि कर अतिरिक्त 19 लाख करोड़ रूपये एकत्रित किये है, यह सब देश की किसानो के साथ-साथ आमजनता के जीवन पर प्रभाव डाल रहा है। महामारी की आड़ में किसानो की आपदा को मुट्ठीभर पूंजीपतियों के अवसर में बदलने की मोदी सरकार की साजिश को देश का अन्नदाता किसान मजदूर कभी नही भूलेगा। इसलिए आपसे विनम्र आग्रह है कि इन तीनो काले कानूनो को बगैर देरी निरस्त करते हुये देश में पेट्रोलियम पदार्थो (डीजल- पेट्रोल) की कीमतों पर की जा रही बेतहाशा वृद्धि को वापस लिये जाने हेतु अविलंब हस्तक्षेप करने की कृपा करेंगे।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, खादी बोर्ड के राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, संचार विभाग प्रमुख एवं पाठय पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, संचार विभाग सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, संचार विभाग सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, प्रवक्ता विकास तिवारी, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, विधायक राजमन बेंजाम, विधायक रेखचंद जैन, विधायक अरूण वोरा, विधायक प्रीतम राम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधायक धनेन्द्र साहू, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, विधायक पारस नाथ रजवाड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमितेष शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चुन्नी लाल साहू, विधायक शैलेश पांडे, विधायक अनिता शर्मा, विधायक लोधी शोरी, विधायक लक्ष्मी धु्रव, विधायक छन्नीलाल साहू, शफी अहमद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी, विवेक वासनिक, विधायक प्रकाश नायक, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक पुरूषोत्तम कंवर, विधायक गुरू सिंह बंजारे, विधायक उत्तरी जांगड़े, विधायक गुलाब कमरो, अध्यक्ष आरडीए सुभाष धुप्पड़, विधायक शकुंतला साहू, पूर्व विधायक गिरधर जंघेल, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश वैष्णव, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, विधायक देवेन्द्र यादव, जयवर्धन बिस्सा, विधायक द्वारिकाधीश यादव, विधायक विनोद चंद्राकर, विधायक भुनेश्वर बघेल, विधायक विनय भगत, विधायक पुरूषोत्तम कंवर, विधायक रामकुमार यादव, जिलाध्यक्ष गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही मनोज गुप्ता, आनंद कुकरेजा, शकुन डहरिया, ग्रामीण जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र पाढ़ी, एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष भगवानी डहरिया, नीता लोधी, अजय गंगवानी, डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव, बदरुद्दीन कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 भारतीय सेना का नाम लेते ही हमारा मस्तक गर्व से ऊंचा उठ जाता है: सुश्री उइके

भारतीय सेना का नाम लेते ही हमारा मस्तक गर्व से ऊंचा उठ जाता है: सुश्री उइके

रायपुर। राज्यपाल आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ एवं ओड़िशा उपक्षेत्र द्वारा आयोजित वेटरन डे कार्यक्रम में शामिल हुई और वीर नारियों और वीर माताओं का सम्मान किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को देश के प्रति उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए शहीद सैनिकों को नमन किया।
 

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना का नाम लेते ही हमारा मस्तक गर्व से ऊंचा उठ जाता है। जो हर मौसम में हर क्षण देश की सीमा में रक्षा की दीवार बनकर तैनात रहते हैं, जिनके कारण आज देश का हर नागरिक महफूज रहता है और चैन की सांस लेता है। वे जागते हैं तो हम शांति से सो पाते हैं, क्योंकि हमें पता है कि हमारी सेना के रहते दुश्मन की सेना क्या, दुश्मन देश का परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
 
 
हमारी सेना जमीन, नभ और जल पर चौबीसों घंटे अपनी निगरानी रखी रहती है। स्वतंत्रता के बाद जितने भी युद्ध हुए, हमारे सैनिकों ने अपने मनोबल और साहस से लड़ा और दुश्मनों को धूल चटाई। चाहे बांग्लादेश युद्ध को याद करें या कारगिल का युद्ध, दुश्मनों ने हमारी सेना के आगे घुटने टेके। आज जब हम देश के सबसे ऊंचे सैन्यस्थल की बात करें जहां माइनस 30 से 40 डिग्री तक तापमान दिन में रहता है और रात में तापमान माइनस 70 डिग्री तक चला जाता है, वहां हमारे सैनिक अपनी जान की परवाह किए बिना तैनात रहते हैं।
 
 
जब पूरा देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा था उस समय चीन ने हमारे देश की सीमा को लांघने की कोशिश की तो हमारी सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया और दुश्मनों को अपने कदम पीछे करने के लिए मजबूर किए। यह युद्ध क्षेत्र लद्दाख क्षेत्र के गलवान घाटी में स्थित है, जहां का तापमान माइनस 20 से 22 डिग्री रहता है, वहां हमारे सैनिकों ने बहादुरी का परिचय दिया और आज भी तैनात हैं। 
 

राज्यपाल ने कहा कि युद्ध क्षेत्र ही नहीं हमारे देश में जब कभी भी प्राकृतिक विपदा, बाढ़ या भुकंप आई, हमारे सैनिक एक सूचना पर तैनात हो जाते हैं और संकटग्रस्त लोगों की मदद कर उनकी जान बचाते हैं। हमारे देश ही नहीं, हमारे पड़ोसी देशों जैसे नेपाल में भी भूकंप आया था तो हमारे सैनिकों ने उनकी सहायता की। आज जब पूरा विश्व और देश में कोरोना संकट छाया हुआ है, उस समय हमारे सेना ने क्वारेंटाईन सेंटर भी स्थापित किए थे और दवाईयां एवं आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति में प्रमुख भूमिका निभाई।
 
 
मैंने यह भी देखा था कि कोरोना योद्धाओं के सम्मान में वायु सेना के विमानों ने आसमान से पुष्प बरसाकर उनका उत्साहवर्धन किया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व सैनिकों की सामाजिक संस्था ‘सिपाही’ का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना काल में वे स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लोगों की मदद की। राज्यपाल ने कहा कि सैनिकों के साहस एवं निःस्वार्थ सेवा और बलिदान की गाथाएं नई पीढ़ियों को उत्साहित करती हैं। 

राज्यपाल ने कहा कि सरकार की निरंतर कोशिश रहती है कि सैनिकों की सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन कैसे सहज किया जाए। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को नया रायपुर आने-जाने में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए एक वाहन देने का निर्णय लिया गया है। राज्यपाल ने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी और यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो मुझसे संपर्क कर सकते हैं। 

अपर मुख्य सचिव गृह एवं प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने कहा कि देश की सेवा में सैनिकों ने अमूल्य योगदान दिया है। सैनिकों के बलिदान की कहानियां नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करती है। शासन द्वारा भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का ख्याल रखा जाता है। भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं का पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भूतपूर्व सैनिकों को कोई परेशानी न हो, यह प्रयास शासन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से भी वे अपनी समस्याओं को शासन के ध्यान में ला सकते हैं। 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ एवं ओड़िशा उपक्षेत्र के कमांडर ब्रिगेडियर प्रशांत चौहान ने कहा कि वेटरन डे पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के सम्मान का दिन है। यह कोशिश की जाती है कि उनकी समस्याओं का हरसंभव समाधान हो। साथ ही इसके लिए एक्स सर्विसमेन सेल का भी गठन किया गया है। इस सेल कार्यालय नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ एवं ओड़िशा उपक्षेत्र में रहेगा। संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ के संचालक एयर कमोडोर ए. एन. कुलकर्णी (से.नि.) ने कहा कि वेटरन डे पर सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को एक-दूसरे का उत्तरदायित्व बताने का दिन है। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। 

इस मौके पर विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य हाउंसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ एवं ओड़िशा उपक्षेत्र के अधिकारीगण, भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित थे।
इस जिले में कलेक्टर ने घोषित की स्थानीय छुट्टियाँ, जाने कब रहेगा अवकाश

इस जिले में कलेक्टर ने घोषित की स्थानीय छुट्टियाँ, जाने कब रहेगा अवकाश

बेमेतरा कलेेक्टर शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर वर्ष 2021 के लिए बेमेतरा जिला स्थित सभी सरकारी कार्यालयों-संस्थाओं के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए है। इनमें-10 सितम्बर गणेश चतुर्थी, 10 अक्टूबर दशहरा (महानवमी) और 5 नवम्बर दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धनपूजा) पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश कोषालय-उपकोषालय और बैंको के लिए लागू नहीं होगा।

पिछले साल की तुलना में इस साल अपराधों में आई कमी : जानिए कहां की है यह खबर

पिछले साल की तुलना में इस साल अपराधों में आई कमी : जानिए कहां की है यह खबर

भिलाई जिला पुलिस ने पत्रकारों के लिए नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर ने सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया और उसके बाद सभी को नव वर्ष की बधाई देेते हुए कहा कि मैं आशा करता हूं कि 2021 सभी के लिए शुभ और मंगलकारी है।

पढ़ें : बड़ी खबर : कोरोना के बाद अब देश के इस क्षेत्र में आया तीव्र भूकंप, 34 लोगों की हुई मौत, 600 से अधिक लोग घायल 

हमारे पुलिस विभाग की भी कोशिश रहेगी इस साल अपराधों में और अधिक कमी आयेगी और गुण्डों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बना रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीते वर्ष 2020 में 2019 की तुलना में सभी प्रकार के अपराधों में 3 प्रतिशत कमी आई है। जिसमें हत्या के अपराधों में 6 प्रतिशत, अपहरण में 34 प्रतिशत, नकबजनी में 8 प्रतिशत चोरी में 19 प्रतिशत, ख्यानत में 7 प्रतिशत, धोखाधड़ी में 3 प्रतिशत,आगजनी में 14 प्रतिशत, दहेज मृत्यु में 50 प्रतिशत,शीलभंग में 14 प्रतिशत और प्रताडऩा के मामले में 14 प्रतिशत अपराधों में कमी आई है। 

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बटालियन के जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

इसी प्रकार गत वर्ष 11अंधे कत्ल के मामले में 10 अंधे कत्ल के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। इसी प्रकार पिछले साल नकबजनी की हुई घटनाओं में 78.5 प्रतिशत , लूट के घटनाओं में 97.5 प्रतिशत और डकैती के 257500 मामलों में 100 प्रतिशत मशरूका जब्त किया गया है जबकि सम्पत्ति संबंधी अपराधों में विगत वर्ष 53.81 प्रतिशत की तुलना में वर्ष 2020 में 67.45 प्रतिशत बरामदगी में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस अवसर पर अतिरिकत पुलिस अधीक्षक रोहित झा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, सीएसपी राकेश जोशी, विश्वास चंद्राकर, विवेक शुक्ला, टीआई विजय ठाकुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित है। वहीं पत्रकारों में न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई की अध्यक्ष भावना पाण्डेय,महासिचव आनंद ओझा, अरविंद सिंह, सुबोध तिवारी, शमशीर सिवानी,अनिल गुप्ता, मनेन्द्र पटेल सहित अन्य समाचार पत्र और इलेक्ट्रानिक्स मीडिया के पत्रकार शामिल हुए। 

काला हीरा की पाॅपिंग के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रसंस्करण इकाई स्थापित

काला हीरा की पाॅपिंग के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रसंस्करण इकाई स्थापित

धमतरी | औषधीय गुणों से भरपूर ’काला हीरा’ याने कि ’मखाना’ की पाॅपिंग अब धमतरी जिले में मशीन से शुरू हो गई है। ध्यान देने वाली बात है कि सूखे मेवे, उपवास में भोजन के तौर पर उपयोग में लाए जाने वाले मखाना में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन काम्प्लेक्स, फाइबर और एश होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें काफी कम मात्रा में शुगर होता है।

पढ़ें : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात, बलात्कार का मामला दर्ज 

यह दिल के मरीजों के लिए भी लाभदायक है। खुले बाजार में 600 से 800 रूपए किलो में मिलने वाले मखाने की खेती धमतरी में कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र में पिछले तीन सालों से की जा रही है। वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र डाॅ.एस.एस.चन्द्रवंशी बताते हैं कि मखाना की खेती जल भराव और दलदली भूमि में होती है। चूंकि धमतरी जिले का क्षेत्र निचली भूमि है, इसलिए यहां मखाना की खेती के बेहतर नतीजे मिलने की गुंजाईश को नकारा नहीं जा सकता। यह भी दिलचस्प बात है कि प्रदेश में सबसे पहले धमतरी जिले में मखाना की खेती की शुरूआत की गई।

पढ़ें : साईलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालकर घूमना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने बुलेट जप्तकर की कार्यवाही

इसके साथ ही मखाना की खेती का परीक्षण किसानों के खेतों में किया जा चुका है और उन्हें समझाईश भी दी गई कि ऐसे खेत, जहां जल भराव अधिक होता है, वहां आसानी से ’काला हीरा’ उगाया जा सकता है। इसी समझाईश और ’काले हीरे’ की औषधीय गुणों को समझ बोड़रा के किसान श्री हरि ओम साहू द्वारा 2017-18 में अपने 75 डिसमिल खेत में मखाना की खेती की। यहां उत्पादित तकरीबन सात क्विंटल मखाना बीज को कृषि विज्ञान केन्द्र की मदद से बिहार और लुधियाना में बेचा गया। किसान श्री साहू को इससे 40 हजार रूपए का मुनाफा हुआ। हालांकि उस वक्त जिले में मैनुअल मखाना पाॅपिंग की जाती थी, इस वजह से कच्चे मखाना के बीज को बेचा गया।

पढ़ें : अवैध शराब बेचते ढाबा संचालक एवं उसका साथी गिरफ्तार,नगदी व 47 पौवा देशी शराब जब्त


मगर हाल ही में रूर्बन क्लस्टर लोहरसी के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र सम्बलपुर में मखाना प्रसंस्करण इकाई स्थापित की गई है। जिसमें 12 लाख की लागत वाली मखाना रोस्टिंग और पाॅपिंग मशीन प्रदाय की गई है। इसके जरिए अब मखाना की पाॅपिंग और मखाना की खेती के प्रति किसानों का और रूझान बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केन्द्र में स्थापित इस मखाना प्रसंस्करण इकाई में लोहरसी रूर्बन क्लस्टर की जनजागरण, जय दुर्गे, गायत्री, जय मां पार्वती इत्यादि महिला स्व सहायता समूह की 10 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया है और वे इस इकाई का संचालन भी कर रही हैं।

पढ़ें : VIRAL VIDEO: शेरो ने किया कपल के घर पर कब्जा, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल, देखें विडियो


जय दुर्गे महिला स्व सहायता समूह की श्रीमती सरस्वती साहू और गायत्री महिला स्व सहायता समूह सम्बलपुर की श्रीमती सरिता साहू बताती हैं कि उनका समूह आधे एकड़ में मखाना की खेती 2019-20 से कर रहा है। उस वक्त यह मखाना प्रसंस्करण मशीन उपलब्ध नहीं होने की वजह से मैनुअल पाॅपिंग काफी समय लेता था। अब इस मशीन से पाॅपिंग करने से अच्छी गुणवत्ता के मखाना पाॅप हो रहे तथा मेहनत और समय दोनों की बचत हो रही है। वहीं श्रीमती संतोषी रामटेके और श्रीमती जयंती ध्रुव भी मखाना प्रसंस्करण इकाई स्थापना से समूह को पाॅपिंग के जरिए होने वाले मुनाफे को लेकर काफी खुश नजर आई।

पढ़ें : कारोबारी के एक दर्जन ठिकानों पर आयकर की छापे मारी: सामने आई डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय 


गौरतलब है कि कृषि विज्ञान केन्द्र में वर्ष 2019-20 में आठ एकड़ में उत्पादित मखाना बीज की पाॅपिंग अभी की जा रही है। जनवरी माहांत तक अगस्त 2020 में लगाए गए मखाना पौध से लगभग 30 से 40 क्विंटल मखाना बीज उत्पादन की संभावना है। इसके तुरंत बाद खेत में जनवरी से फरवरी माह में मखाना पौध लगाए जा सकते हैं। डाॅ.चन्द्रवंशी बताते हैं कि साल में दो बार खरीफ और रबी सीजन में मखाना की फसल ली जा सकती है। निचली भूमि होने की वजह से यहां काफी संभावनाएं हैं कि इस मेवे की खेती में किसानों का रूझान और बढ़े। इसमें मखाना प्रसंस्करण इकाई की स्थापना भी सहयोगी साबित होगा।

पढ़ें : बड़ा हादसा: कबाड़ की दुकान में लगी आग, एक बच्चे सहित तीन लोगों की हुई मौत

उनका कहना है कि पहले जहां मैनुअल तौर पर एक दिन में तीन से पांच किलो मखाना पाॅप होता था, वहीं मशीन से एक दिन में 20 से 30 किलो मखाना पाॅप मिल रहा है। इस तरह से मखाना पाॅपिंग की लागत 44 हजार रूपए और प्रति एकड़ शुद्ध मुनाफा एक लाख 17 हजार रूपए हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रति एकड़ में 8 से 9 क्विंटल मखाना बीज (राॅ) मिलता है, जिसकी लागत 28 हजार रूपए और शुद्ध मुनाफा 53 हजार रूपए प्रति एकड़ है। यह जिले के किसानों के लिए वाकई एक बेहतर अवसर है, जब वे खरीफ और रबी दोनों मौसम में दलदली भूमि और जलभराव वाले खेतों में काले हीरे (मखाना) की खेती कर अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

 सरकार अगर व्हाट्सएप के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो कैट करेगा कोर्ट का रुख

सरकार अगर व्हाट्सएप के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो कैट करेगा कोर्ट का रुख

रायपुर। कैट ने बताया की व्हाट्सप्प की नई निजता नीति के खिलाफ एक बार दोबारा हल्ला बोलते हुए कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज फिर केंद्रीय आई टी मंत्री रवि शंकर प्रसाद को भेजे एक पत्र में व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आरोप लगातया है।
 

यह निजता के गंभीर उल्लंघन और भारत के 40 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के विश्वास को खंडित करने का बड़ा अपराध और इसलिए इन पर कार्रवाई तुरंत जरूरी है। कैट ने कहा की कैट की शिकायतों के जवाब में व्हाट्सअप ने मीडिया में विज्ञापन देकर इस मामले पर सफाई देने की कोशिह की है। जो निहायत ही आधारहीन है और जिसमें कैट के उठाए गए तथ्यों के विषय में कुछ नहीं कहा गया है। इससे साफ जाहिर होता है की दाल में कुछ काला अवश्य है।
 

कैट ने आज केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद से मांग की है की सबसे पहले केंद्र सरकार व्हाट्सप्प को नई नीति को 8 फरवरी से लागू न करने का निर्देश दे। उसके बाद देश में इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स की तत्काल गहन तकनीकी ऑडिट कराए। क्योंकि इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म का स्वामित्व एक कम्पनी के पास है इस दृष्टि से यह देखा जाना जरूरी है की इन तीनों के बीच किस प्रकार डाटा अब तक साझा किया गया है। उसका क्या उपयोग हुआ है। कैट ने यह भी मांग की है की अब तक इन्होने जो डाटा देश के नागरिकों से लिया है। वो भारत में ही सुरक्षित है या फिर किसी अन्य देश में चला गया है, यह भी जांच में देखा जाए। डाटा पूरे देश की सुरक्षा, गोपनीयता, स्वतंत्रता और अखंडता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
 

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने इस मुद्दे पर व्हाट्सअप की कड़ी आलोचना करते हुए कहा की देश के लोगों के अधिक से अधिक डेटा प्राप्त करने की मंशा में, व्हाट्सएप 8 फरवरी से अपनी नई गोपनीयता नीति लॉन्च करने के लिए तैयार है। उपयोगकर्ताओं की जबरन सहमति प्राप्त कर रहा है जो असंवैधानिक है, कानून का उल्लंघन है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

 
केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद को 10 जनवरी को अपना पहला शिकायत पत्र भेजने के बाद, आज दोबारा अपने पत्र में श्री प्रसाद से कहा है। व्हाट्सएप देश के नागरिको के मौलिक अधिकारों ला खुला अतिक्रमण कर रहा है। अपनी नई उपयोगकर्ता नीति को अपडेट करके, व्हाट्सएप ने न केवल किसी व्यक्ति की निजता के अधिकार के बुनियादी सिद्धांतों को चुनौती दी है। बल्कि इसने प्रत्येक नागरिक को बेईमान डिजिटल कंपनियों की झूठी, बेईमानी और चकाचैंध से भरी दुनिया का आदी बना दिया है। जिसके कारण लोगों की निजी जिंदगी में भी व्हाट्सअप बड़े पैमाने पर घुस गया है। व्हाट्सप्प की प्रस्तावित नई नीति स्वतंत्रता और जीवन के मौलिक अधिकार के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर भी एक बड़ा कुठाराघात है।
 
 मुख्यमंत्री ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की जारी की सूची

मुख्यमंत्री ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की जारी की सूची

रायपुर। मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' और 'छत्तीसगढ़ी युवा' विषय पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची ऑनलाइन जारी की। चयनित सर्वश्रेष्ठ 100 विजेताओं को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।  स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में स्लोगन 1 जनवरी 2021 से 10 जनवरी 2021 तक आमन्त्रित किए गए थे। कुल 14029 पंजीकृत प्रतिभागियों ने स्लोगन भेजकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमे से 100 विजेता निर्णायक समिति द्वारा चुने गए। विजेताओं को शीघ्र राशि भेजी जाएगी। विजेताओं के नाम की सूची जनसम्पर्क की वेबसाइट अथवा लिंक पर उपलब्ध है। स्लोगन प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त सह संचालक तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे।
 अवैध शराब बेचते ढाबा संचालक एवं उसका साथी गिरफ्तार,नगदी व 47 पौवा देशी शराब जब्त

अवैध शराब बेचते ढाबा संचालक एवं उसका साथी गिरफ्तार,नगदी व 47 पौवा देशी शराब जब्त

रायपुर। ढाबा संचालक एवं उसके साथी के द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना पर ढाबा में रेड की कार्रवाही के दौरान 47 पौवा देशी शराब एवं नगदी रुपये पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद की है। 

मिली जानकारी के अनुसार खरोरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम फरादा बंसे ढाबा में अवैध शराब बेचने की सूचना पर रेड मारकर ढाबा संचालक उमाकांत वंशे 30 वर्ष एवं उसके साथी देवेन्द्र दीवान 48 वर्ष निवासी ग्राम फरहदा खरोरा को अवैध शराब बेचने के जुर्म में गिरफ्तार कर उनके पास से 47 पौवा देशी शराब कीमत 6240 रुपये एवं नगदी 640 रुपये जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत कार्रवाही की गई है। 
रायपुर: जुआ खेलते 07 जुआरी गिरफ्तार,नगदी एवं ताश पत्ती जब्त

रायपुर: जुआ खेलते 07 जुआरी गिरफ्तार,नगदी एवं ताश पत्ती जब्त

रायपुर। जुआ खेलते 7 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गोबरानवापारा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 14 जनवरी को रात 9.10 बजे हार-जीत की दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना पर शीतला पारा नवापारा दुर्गा चौंक के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश सार्वजनिक स्थान पर खेलते पाए जाने पर घेराबंदी कर पकडऩे पर पूछताछ करने पर अपना नाम प्रमोद साहू 41 वर्ष पिता कोमल साहू निवासी किसान पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर, प्रफुल्ल यादव 29 वर्ष पिता कुमार यादव निवासी शीतला पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा ,योगेश यादव 22 वर्ष पिता किशन यादव शीतला पारा थाना गोबरा नवापारा ,संदीप यादव 23 वर्ष पिता कुमार यादव निवासी शीतला पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा,रवि सतनामी 20 वर्ष पिता दुखींचद सतनामी निवासी शीतला पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा ,कसीम खान 35 वर्ष पिता सलीम खान निवासी शीतला पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा एवं भक्त प्रसाद यादव 25 वर्ष पिता दल्लु राम यादव निवासी शीतला पारा नवापारा बताया है। सभी जुआरियों के पास से नगदी 6100 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की गई है। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ धारा 13 के तहत कार्रवाही कर जमानतीय मुचलका पर रिहा किया गया है।  

 बड़ी खबर रायपुर: शादी के लिये ऑनलाईन साईड पर रजिस्टेशन करने का झांसा देकर युवती से लाखों रुपये की ठगी

बड़ी खबर रायपुर: शादी के लिये ऑनलाईन साईड पर रजिस्टेशन करने का झांसा देकर युवती से लाखों रुपये की ठगी

रायपुर। शादी के लिये ऑनलाईन साईड पर रजिस्टेशन करने पर युवती को ठग ने झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी कर लिया। घटना की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार आम्रपाली सोसायटी रायपुर निवासी किरन सिंह 28 वर्ष पिता रामाशंकर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि पीडि़ता भारत मेट्रीमानी साइड पर शादी के लिये अपना बायोडाटा डालकर एप पर रजिस्टेशन करायी थी। उसी दौरान 18 नंवबर 2020 को उसी साइड में मैसेज के जरिये उसमें रजिस्टर्ड व्यक्ति डां. रिजुल से बात हुई। बातचीत के दौरान उसने स्वयं को डाक्टर होना व गुजरात का रहने वाला बताया। उसने अपने मोबाईल नंबर 7466725852 से पीडि़ता के मोबाईल के व्हाटसअप पर काल किया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति से फोन व व्हाटसअप के जरिये बातचीत होने लगा। बातचीत के दौरान वह पीडि़ता के परिवार से मिलकर शादी की बात करने को कहा जिस पर उसके प्रति विश्वास बढ़ गया। 8 दिसंबर 2020 को कॉल करके बताया कि वह डाक्टरी पेशा की वजह से विदेश तुर्की जाने वाला है। अपना कुछ सामान व दस्तावेज प्रार्थिया को भेज पर छुड़ाकर रखने की बात कही व वापस आने पर घर आकर ले लगा। 10 दिसंबर को मोबाईल नंबर 9650974852 से फोन कर पार्सल आने की सूचना मिली जिसे छुड़ाने के लिये 26 हाजर 800 रुपये ट्रांसर्फर कहने पर दिये गए एकाउन्ट नंबर पर एमाउन्ट ट्रांसर्फर कर दिया। उसके बाद मेल आईडी मेल आया कि पार्सल में फारेन करेंसी पायी गई है। इस वजह से बीमा के लिये 76 हजार 800 रुपये जमा करने होंगे। इस पर रुपये दिये एकाउन्ट में जमा करा दिया। लेकिन पार्सल नही आया एवं लगातार रुपये जमा करने के लिये मेल आते गया व पीडि़ता 49 हजार 81 हजार 50 हजार,35 हजार,40 हजार 800 रुपये,1 लाख रुपये, 49 हजार एवं 15 हजार रुपये इस तरह से 10 नंवबर से 28 दिसंबर के मध्य कई बार में 5 लाख 23 हजार 400 रुपये का ऑनलाईन ठगी कर लिया व पैसा डालना बंद करने पर कॉल उठाना बंद कर दिया। घटना की रिपार्ट पर पुलिस ने अज्ञात मोबाईल फोन धारक के खिलाफ अपराध कायम कर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। 

 

  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात, बलात्कार का मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात, बलात्कार का मामला दर्ज

रायपुर। युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भ ठहरने पर गर्भपात करा शादी से इंकार कर फरार हो जाने की शिकायत खमतराई थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार खमतराई निवासी युवती 24 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि रायपुर में रहने के दौरान शिवम वर्मा 30 वर्ष पिता महेश वर्मा से मुलाकात होने पर उसने दोस्ती कर विश्वास में लिया व शादी का झांसा देकर पीडि़ता के घर में रहकर करीब डेढ वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाया व गर्भ ठहरने पर गर्भपात करा फरार हो गया। आरोपी राजनांदगांव का रहने वाला है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी तलाश में जुटी गई है।