BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की हुई मौत

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की हुई मौत

रायपुर। सड़क दुर्घटना से भाजपा नेता सुनील दुबे की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गोंदवारा रोड में सामने से आ रही स्कोर्पियो से सुनील दुबे के वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
 बड़ी खबर रायपुर: पत्नी पर मिट्टी तेल उडेल जलाने का किया प्रयास,पति के खिलाफ अपराध दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: पत्नी पर मिट्टी तेल उडेल जलाने का किया प्रयास,पति के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। हत्या करने की नियत से पत्नी के उपर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग जलाने का प्रयास करने की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गांधी चौक खरोरा रायपुर निवासी रामाबाई देवांगन 45 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का पति अशोक देवांगन 15 जनवरी 2021 को रात 9.30 बजे शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा जलाने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 बैंक से रकम निकालकर घर जा रहा किसान हुआ लुट का शिकार, दो बाइक सवारों ने दिया लुट की घटना को अंजाम

बैंक से रकम निकालकर घर जा रहा किसान हुआ लुट का शिकार, दो बाइक सवारों ने दिया लुट की घटना को अंजाम

महासमुंद। सहकारी बैंक से रकम निकालकर गांव जा रहा एक किसान शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट का शिकार हो गया। उन्हें दो बाइकों में सवार चार अज्ञात लोगों ने छुरा जाने का रास्ता पूछा और और बाइक को रोककर 49 हजार रूप लूटकर फरार हो गए।

कोमाखान पुलिस के अनुसार टूहलू चौकी अंतर्गत ग्राम टेंगराही निवासी परमानंद साहू पिता रमेशर साहू (50) शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक कोमाखान रकम निकालने आया और 49 हजार रूपए निकालकर पैंट की जेब में रखकर दोपहर 2 बजे बैंक से अपने घर टेंगराही मोटर सायकल से जा रहा था। धौंराभाठा मोड़ के पास 2 मोटर साइकिल में सवार अज्ञात व्यक्ति छुरा जाने का रास्ता पूछने पर रास्ता बताया। वे लोग मेरे साथ कुछ दूर चलने के पश्चात आगे बढ़ गए और धौंराभाठा और टेंगराही के बीच जंगल में चढ़ाई के पास रोककर मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर एक आदमी मेरे दोनों हाथ को पकड़ा और एक आदमी मेरे मुंह को दबा दिया तथा शेष व्यक्ति पैंट की जेब में रखे 49 हजार रूपए को लूटकर मौके से फरार हो गए।
 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जिले के इस रेलवे स्टेशन में मिली सिर कटी लाश, मचा हड़कंप

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जिले के इस रेलवे स्टेशन में मिली सिर कटी लाश, मचा हड़कंप

अकलतरा | छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के अकलतरा रेलवे स्टेशन परिसर में आज सुबह सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई लाश मिलने के बाद मौके पर पहुची ।  पुलिस की टीम ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है हो सकता है कि मृतक ट्रेन की  चपेट में आया हो, फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।

 

 
 बड़ी खबर रायपुर: पाकिटमार ने एक व्यक्ति को मारा चाकू, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: पाकिटमार ने एक व्यक्ति को मारा चाकू, मामला दर्ज

रायपुर। पाकिटमार ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढऩगर टिकरापारा निवासी मुकेश कुमार 23 वर्ष पिता समयलाल आदित्य ने शिकायत दर्ज करायी है कि 16 जनवरी को शाम 06 बजे प्रार्थी अपने दोस्त योगेन्द्र कुमार योगेन्द्र कुमार साहु के साथ पंडरी गुरुद्वारा के पास काम से गया था तभी पीछे से एक लड़का नजदीक आकर खड़ा हो गया। देखने से पाकिटमार लगने पर उसे नजदीक खड़े होने से मना करने पर गाली-गलौच करने लगा व कुछ देर बाद पीडि़त के दोस्त को जाते देख पीछे से कंधे व पेट व सीने में चाकू मारकर घायल कर दिया। पीडि़त के दोस्त ने पुलिस को फोन करने की बात कही तब आरोपी ने अपना नाम शेर सिंह है बोला व जो करना है कर लो कहकर फरार हो गया। पीडि़त को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार हो रहा है। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,326,506 के तहत अपराध कायम कर लिया है। 
 राजधानी में लूट के बाद दुकान से लाखों की चोरी: दुकान में लगे कैमरे समेत डीवीआर उखाड़कर ले गए चोर

राजधानी में लूट के बाद दुकान से लाखों की चोरी: दुकान में लगे कैमरे समेत डीवीआर उखाड़कर ले गए चोर

रायपुर। राजधानी के उरला इलाके में देर रात एक दुकान से लाखों की चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार उरला व्यापारी संघ अध्यक्ष दीपक शर्मा की मोबाइल दुकान में चोरी हुई है।
 
 
आरोपियों ने दुकान से करीब 7 लाख कीमत के मोबाइल को पार कर दिया। चोरी करने आए आरोपियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे समेत डीवीआर को भी उखाड़कर ले गए।
 

लोगों की सूचना के बाद दुकान पहुंचे दीपक शर्मा को चोरी के बारे में पता चला। व्यापारी संघ अध्यक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। उरला थाना इलाका पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
 
मोबाइल दुकान में चोरी की घटना से कुछ घंटे पहले शनिवार में सुबह 11 बजे के आसपास उरला इलाके में लूट की वारदात सामने आई थी। बाइक सवार बदमाशों ने स्टील प्लांट के कैशियर से मारपीट कर 30 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में कैशियर बुरी तरह से घायल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को दबोचने की बात कही है।
 
 सत्यनारायण शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने लगा तांता, किया गया ट्रायसाइकिल वितरण भी

सत्यनारायण शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने लगा तांता, किया गया ट्रायसाइकिल वितरण भी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कान्ग्फ्रेस के दिग्गज नेता सत्यनारायण शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें प्रदेश भर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सत्यनारायण शर्मा को बधाई देने विज़न न्यूज़ सर्विस के संपादक आशीष तिवारी, बबलू गुप्ता, शैलेश तिवारी और दाऊ लाल साहू पहुंचे।
 
 
इस अवसर पर सभी ने उनके दीर्घायू व स्वास्थ्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर विधायक सत्यनारायण शर्मा ने दिव्यांगजनों को ट्रायसाइकिल वितरण किया। 
कानून को मजाक समझकर लहरा रहे थे देसीकट्टा, दो युवक हुए गिरफ्तार

कानून को मजाक समझकर लहरा रहे थे देसीकट्टा, दो युवक हुए गिरफ्तार

रायगढ़। शनिवार की शाम शहर के व्यस्ततम मार्ग में देसी कट्टा के साथ लोगों को डराते-धमकाते हुये दो युवकों को चक्रधरनगर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से एक कन्ट्रीमेड देसीकट्टा व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर दोनों को रिमांड पर भेजा गया है।
 

अपराध नियंत्रण के लिये पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष सिंह से प्राप्त मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में चक्रधरनगर स्टॉफ द्वारा जमुनाईन चौक के पास दो युवकों को देसी कट्टा व जिंदा राउंड के साथ पकड़ा गया है।
 
 
प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत को पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिली की केलोविहार गांधीनगर में रहने वाले राजू यादव एवं भावेश यादव जमुनाइन चौक के पास देसी कट्टा के साथ देखे गए हैं, दोनों रास्ते में आनेजाने वाले व्यक्तियों को डरा धमका रहे हैं।
 

सूचना पर प्रधान आरक्षक द्वारा आरक्षक ओमप्रकाश सोन, संदीप मिश्रा, जितेंद्र दुबे, विक्रम कुजूर, सुशील यादव व चूड़ामणि गुप्ता के साथ सुरक्षा पूर्वक दोनों आरोपियों को पकड़ा। आरोपी राजू यादव पिता छात्ते़राम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी केलोविहार गांधीनगर रायगढ़ के पास से एक कंट्रीमेड देसी कट्टा तथा उसके भतीजे आरोपी भावेश यादव पिता प्रदीप यादव उम्र 18 वर्ष निवासी केलोविहार चक्रधर नगर रायगढ़ के पास से एक जिंदा कारतूस (6 m.m.) बरामद किया गया है। आरोपी राजू यादव बताया कि पहले वहां झारखंड रहता था जहां से देसी कट्टा खरीद कर लाया था। अपराध क्रमांक 38/ 2021 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर आज रिमांड पर भेजा गया है।
 
अंडर गारमेंट नही धोने से प्रधान आरक्षक को मिले शो-कॉज नोटिस का जवाब हुआ वायरल

अंडर गारमेंट नही धोने से प्रधान आरक्षक को मिले शो-कॉज नोटिस का जवाब हुआ वायरल

जगदलपुर | जिला मुख्यालय से करीब स्थिति करनपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 19 वीं बटालियन की तैनाती की गई है। इस बटालियन में कपड़े धोने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में पारा पहुंचा 1 डिग्री, बर्फ की चादर से ढका इलाका, पढ़ें पूरी खबर

बटालियन में एक प्रधान आरक्षक की नियुक्ति जवानों के ड्रेस धोने और प्रेस करने के लिए हुई है। इसके बाद अंडर गारमेंट नही धोने से बटालियन के डिप्टी कमांडर ने प्रधान आरक्षक को शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया, जिसका जवाब प्रधान आरक्षक ने देते हुए जवाब की प्रति को सोसल मीडिया में वायरल कर दिया जिस पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

पढ़ें : इंसानियत हुई शर्मसार : 9 लोगों ने 13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक बुझाई हवस की आग, जाने कहाँ की है यह खबर

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद की स्थिति उस वक्त उत्पन्न हुई, जब बटालियन के डिप्टी कमांडर ने प्रधान आरक्षक को अपना अंडर गारमेंट धोने को कह दिया। जब प्रधान आरक्षक ने कमांडर का कहना नहीं सुना तो इस प्रधान आरक्षक को बटालियन के डिप्टी कमाडेंट ने एक शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
 
 
शो-कॉज के बाद आरक्षक की तरफ से जो जवाब दिया गया, जिसे सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है। बटालियन के डिप्टी कमांडर ने प्रधान आरक्षक को अपने अंडर गारमेंट नहीं धोने के लिए शो-कॉज नोटिस जारी किया है। इधर, प्रार्थी प्रधान आरक्षक ने जवाब देते हुए कहा कि मेरी भर्ती वर्दी की धुलाई व प्रेस करने के लिए हुई थी।
 
 
चूंकि अंडर गारमेंट्स सिविल वस्त्र में आता है, इसलिए उसे धोना मेरी ड्यूटी में शामिल है या नहीं इसे स्पष्ट करें, भर्ती प्रक्रिया के दौरान ऐसा कुछ नहीं कहा गया था। मैने अंडर गारमेंट धोने के लिए मना कर दिया जो कि मेरे आत्मसम्मान को ठेस पंहुचा रहा था, इसीलिए मुझे मेरे कार्य क्षेत्र धोबी का लिखित में स्पष्ट करे।
 
बड़ी खबर : शहर के इस क्षेत्र में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : शहर के इस क्षेत्र में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

बिलासपुर | बिलासपुर -रतनपुर रोड में भरारी  के पास एक युवक की लाश मिली है, मृतक के शव के पास ही उसकी बाइक भी मिली, पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हादसा बता रही है, लेकिन मामले के हर पहलू पर जांच की बात कह रही है।

रतनपुर थाना क्षेत्र के भरारी के पास सड़क से नीचे पुल के पास आज सुबह लोगों ने एक युवक को मृत अवस्था मे देखा, शव के पास ही उसकी बाइक भी गिरी हुई मिली है। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस की जांच में युवक की शिनाख्त भरारी निवासी अशोक धीवर उम्र 32 वर्ष के रूप में की गई, जो भरारी पॉवर ग्रिड में काम करता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक देर रात लखराम जाने निकला था, लेकिन रास्ते मे ही वह दुर्घटना का शिकार हो गया होगा, क्योकि मृतक के शरीर मे चोट के निशान मिले है वही उसकी बाइक भी पास में ही गिरी मिली है। फि़लहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में परीक्षा हाल के बाहर रखा मोबाईल चोरी, मामला दर्ज

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में परीक्षा हाल के बाहर रखा मोबाईल चोरी, मामला दर्ज

रायपुर | परीक्षा हाल के बाहर रखा मोबाईल फोन किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट सरस्वतीनगर थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुडपार पलारी बलौदाबाजार निवासी दीनेश कुमार साहु 23 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि 16 जनवरी सुबह 11 बजे रविशंकर विश्वविद्यालय भौतिक विभाग प्रार्थी परीक्षा देने आया था।
 
 
परीक्षा देते समय पीडि़त ने अपना सेमसंग कंपनी का मोबाईल कीमत 20 हजार रुपये को परीक्षा हाल के बाहर रख दिया था। जब वापस आया तब मोबाईल नही मिला। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनजातियों की जीवनशैली पर आधारित फोटो हैण्डबुकस् का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनजातियों की जीवनशैली पर आधारित फोटो हैण्डबुकस् का किया विमोचन

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राज्य की जनजातियों की जीवनशैली, उनके परिचय, उत्पत्ति अवधारणा, आवास एवं बसाहट, सामाजिक संगठन और संस्कृति पर प्रकाशित फोटो हैण्डबुक का विमोचन किया। आदिमजाति कल्याण मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

पढ़ें : पुलिस को मिली सफलता, भारी मात्रा में नशीले टेबलेट सहित एक गिरफ्तार, एक देशी कट्टा जब्त

छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा इस  फोटो हैण्डबुक का प्रकाशन किया गया है, जिसमें राज्य की जनजातियों के "छायांकित अभिलेखीकरण श्रृंखला" अन्तर्गत 29 जनजातीय समुदायों यथा खड़िया, दण्डामी माड़िया, दोरला, हलबा, मुरिया, धुरवा, परजा, भतरा, गोंड (कबीरधाम), सवरा, धनवार, कंवर, उरांव, मझवार, नगेसिया, मुण्डा कोल, राजगोंड, अगरिया, पारधी, बिंझवार, भैना, बियार, कोंध, गोंड (बस्तर), खैरवार, सौंता भारिया एवं कण्डरा के बारे मेंं जानकारी दी गई है। 

पढ़ें : तेज रफ्तार बाईक से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत, बेटे के खिलाफ FIR दर्ज 

फ़ोटो हैंड बुक में जनजातियों के परिचय उत्पत्ति अवधारणा, उनके आवास एवं बसाहट, सामाजिक संगठन, आर्थिक जीवन, जन्म संस्कार, विवाह संस्कार, मृत्यु संस्कार, धार्मिक जीवन, उनमें प्रचलित न्याय व्यवस्था, लोक परम्पराएं उनके वस्त्र आभूषण, गोदना, घरेलु उपकरण, कृषि उपकरण, शिकार, मत्स्याखेट उपकरण, वनोपज आधारित जीवनशैली के साथ-साथ उनके समग्र विकास हेतु किये जा रहे शासकीय प्रयासों को विभिन्न आकर्षक छायाचित्रों के जरिए दर्शाया गया है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में पारा पहुंचा 1 डिग्री, बर्फ की चादर से ढका इलाका, पढ़ें पूरी खबर

इस फोटो हैण्डबुक में प्रकाशित तथ्य राज्य के संबंधित जनजातीय समुदायों, जनजातीय संस्कृति में रूचि रखने वाले अध्येताओं के लिए एवं आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उपयोगी होगी।

पढ़ें : इंसानियत हुई शर्मसार : 9 लोगों ने 13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक बुझाई हवस की आग, जाने कहाँ की है यह खबर

इस अवसर पर प्रभारी मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, आदिमजाति कल्याण विभाग के सचिव श्री डी. डी. सिंह, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी, संचालक आदिम जाति विभाग श्रीमती शम्मी आबिदी उपस्थित थींं। 

पुलिस को मिली सफलता, भारी मात्रा में नशीले टेबलेट सहित एक गिरफ्तार, एक देशी कट्टा जब्त

पुलिस को मिली सफलता, भारी मात्रा में नशीले टेबलेट सहित एक गिरफ्तार, एक देशी कट्टा जब्त

महासमुंदभारी मात्रा में नशीला ड्रग्स पाइवॉन स्पास प्लस, स्पास्मो-ट्रॉक्सीवन प्लस कैप्सूल की तस्करी करते ओड़िशा के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मलय साहू का लखमरा (पदमपुर ओड़िसा) में स्वयं का मेडिकल स्टोर है। आरोपी के पास से 1136 नग प्रतिबंधित नशीली दवाई व एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। आरोपी बसना, सरायपाली क्षेत्रांतर्गत इस ड्रग्स को खपाने की फिराक में था।

पढ़ें : इंसानियत हुई शर्मसार : 9 लोगों ने 13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक बुझाई हवस की आग, जाने कहाँ की है यह खबर 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसपी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को विगत दिनो से सूचना मिली की बसना क्षेत्र में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स कैप्सूल व सिरफ का अवैध व्यापार किया जा रहा है और पाइवॉन स्पास प्लस ओड़िशा राज्य से भारी मात्रा में महासमुंद जिलें में खपाया जा रहा है।

पढ़ें : ऑपरेशन माफिया, इस हिस्ट्रीशीटर के 10 करोड़ के घर चला बुलडोजर

पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हूुये थाना प्रभारी बसना एवं सायबर सेल टीम को ऐसे लोगो को पहचन करने व इस गोरख धंधे में संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। सायबर सेल की टीम मुखबीर लगाकर अवैध नशीले पदार्थ पाइवॉन स्पास प्लस परिवहन करने वाले लोगो का पता तलाश कर रही थी कि मुखबीर से सूचना मिली की मोटर सायकल ग्लैमर क्र0 OD17B-1548 में पाइवॉन स्पास प्लस कैप्सूल ओड़िशा से भरकर भारी मात्रा में महासमुंद ला रहा है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में पारा पहुंचा 1 डिग्री, बर्फ की चादर से ढका इलाका, पढ़ें पूरी खबर


सायबर सेल की टीम व थाना बसना की टीम ओड़िशा से आने वाली संभावित जगहो पर पाइंट लगाकर संदिग्ध वाहन पर नजर रखी जा रही थी। तभी मोटर सायकल क्र0 OD17B-1548 बसना में दाखिल हुआ। मलय साहू पिता नरेन्द्र साहू उम्र 38 कुधरनपाली थाना जगदलपुर जिला बरगढ़ चला रहा था। जिसें रोककर तलाशी ली गई तो गाड़ी की डिक्की में मारी मात्रा में पाइवॉन स्पास प्लस, स्पास्मो-ट्रॉक्सीवन प्लस कैप्सूल मिला। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर ओड़िसा बरगढ़ से लाकर अवैध विक्रय करना स्वीकार किया।
आरोपी की तलाशी लेने पर उनके पास एक देशी तमंचा मिला जिसें जप्त किया गया और आरोपी के कब्जे से 1136 नग पाइवॉन स्पास प्लस, स्पास्मो-ट्रॉक्सीवन प्लस कैप्सूल कीमती 25,000 रूपयें बरामद कर मौके पर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बसना में नारकोटिक्स एक्ट एवं आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

तेज रफ्तार बाईक से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत, बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

तेज रफ्तार बाईक से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत, बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर | तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पीछे बैठी महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर पुलिस ने बाईक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है। 

पढ़ें : इंसानियत हुई शर्मसार : 9 लोगों ने 13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक बुझाई हवस की आग, जाने कहाँ की है यह खबर

मिली जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2020 को ओम किराना स्टोर्स मठपारा टिकरापारा के पास अपनी मां प्रतिमा गागुली 50 वर्ष पति मानवेंन्द्र गांगुली गिर जाने से गंभीर रुप से घायल हो गई।
 
 
जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो जाने पर उपचार के दौरान 16 जनवरी को मौत हो जाने पर मृतका का बेटा सौरव गांगुली 25 वर्ष के खिलाफ लापरवाही पूर्वक बाईक चलाने के जुर्म में मर्ग कायम कर अपराध दर्ज किया है।
 
छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में पारा पहुंचा 1 डिग्री, बर्फ की चादर से ढका इलाका, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में पारा पहुंचा 1 डिग्री, बर्फ की चादर से ढका इलाका, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरछत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां अमरकंटक और इससे सटे छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में आज पारा गिरकर पांच डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
यहां अमरकंटक में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तो पेंड्रा में 7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पहले करीब दस दिनों तक जहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जाता रहा। वहीं पिछले एक सप्ताह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते इलाके में शीतलहर के हालात है।
लोग ठंड से बचाव के लिए रात और दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं आज रविवार की सुबह अमरकंटक के नर्मदा कुंड और रामघाट के आसपास के इलाके में जब सैलानियों ने ओस की बूंदों को बर्फ में तब्दील हुए देखा तो ऐसा लग रहा था मानो बर्फ की सफेद चादर बिछ गई हो। सैलानियों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।


पंडरापाठ इलाके में तापमान 1 डिग्री :
जशपुर जिले के पत्थलगांव में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़कड़ाती ठंड से पहाड़ी क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर नजर आई। पंडरापाठ इलाके में तापमान 1 डिग्री पहुंच गया। यहां के कैलाश गुफा, छिछली, खुड़िया रानी गुफा में ओस की बूंदे जम गई।

वैक्सीन को लेकर मंत्री चौबे ने कही ये गंभीर बात

वैक्सीन को लेकर मंत्री चौबे ने कही ये गंभीर बात

रायपुर छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि हम उम्मीद करते हैं केंद्र सरकार वैक्सीन का खर्च उठाएगी, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अक्षम होगी तो अपने प्रदेश की जनता को वैक्सीन हम अपने पैसे से लगाएंगे। पैसा केंद्र सरकार दे या दे हमने वैक्सीनेशन के लिए अच्छी तैयारी की है। मंत्री चौबे ने कहा कि कोविड से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार सक्षम है, केंद्र से मदद नहीं मिली तो भी हम प्रदेश के लोगों को वैक्सीन लगवाने में सफल हो पाएंगे। वहीं भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य के लोगों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी राज्य सरकार की है इसलिए मुख्यमंत्री को आगे आकर यह घोषणा करनी चाहिए कि हम राज्य की जनता को मुफ़्त में कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे। आज से पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है, केंद्र सरकार ने पहले चरण में शामिल 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन का खर्च उठाने की घोषणा की है।

शराब तस्करी के मामले में सीआरपीएफ जवान सहित 4 गिरफ्तार

शराब तस्करी के मामले में सीआरपीएफ जवान सहित 4 गिरफ्तार

रायपुर । आबकारी विभाग ने बिलासपुर जिले में तीन अलग-अलग अवैध शराब के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक आरोपी गणेश कुमार जैन सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन का सिपाही है। आबकारी विभाग की टीम ने धरपकड़ अभियान के दौरान मंहगे ब्राण्ड की विदेशी मदिरा सहित मध्यप्रदेश की लेबल वाली 7 पेटी गोवा स्पेशल मदिरा जब्त करने के साथ ही शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा एवं सेन्ट्रो कार भी जब्त की है। जब्त शराब एवं वाहन की कीमत 9 लाख रूपए से अधिक की आंकी गयी है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा अन्य प्रान्तों से छत्तीसगढ़ में आने वाली अवैध मदिरा के धरपकड़ का अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। आबकारी आयुक्त निरंजन दास तथा सी.एस.एम.सी.एल. के प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी इस अभियान की लगातार माॅनीटरिंग कर रहे है। 15 जनवरी को आबकारी विभाग की टीम ने बिलासपुर के नेहरू नगर निवासी मनोज खन्ना पिता गोवर्धन खन्ना से रेड लेबल की 01 पेटी मदिरा को विक्रय करने हेतु काले रंग की एक्टिवा में रखकर घर से निकलते ही धर-दबोचा। पूछताछ में मनोज खन्ना के नेहरू नगर स्थित उसके रिहायशी मकान से कुल 2 लाख 27 हजार 106 रूपये कीमत की मंहगे ब्राण्ड की विदेशी मदिरा, 60 हजार मूल्य की एक्टिवा तथा 20 हजार रूपए मूल्य के चार बड़े ट्रैव्हल बैग की बरामदगी की गई। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज खन्ना बार-बार बयान बदल रहा था जिसे कड़ाई से पूछने पर उसने मध्य प्रदेश तथा कोलकाता आदि स्थानों से बड़े टैªवल बैग में इम्पोर्टेड विदेशी मदिरा बिलासपुर लाकर विभिन्न हाई प्रोफाईल ग्राहको को लंबे समय से विक्रय किया जाना स्वीकार किया है। आरोपी मनोज खन्ना के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 व 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। मनोज खन्ना से गहन पूछताछ करने पर रात्रि में 03 पेटी रेड लेबल विदेशी मदिरा रायपुर से आने की जानकारी मिली। उक्त सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा रायपुर से बिलासपुर की ओर अंग्रेजी मदिरा डिलीवरी आ रही सफेद एवं पीले रंग की सेंन्ट्रो सी.जी.04 बी 7535 में परिवहन करते हुये 03 पेटी रेड लेबल कीमती 102960/- रूपये की वाहन सेंन्ट्रो सहित आरोपियों गणेश कुमार जैन पिता रामानंद जैन उम्र 35 वर्ष तथा अमित कुमार यादव पिता कृष्णाअवतार यादव को गिरफ्तार कर गैर जमानतीय प्रकरण कायम किया गया है। ज्ञात हो कि आरोपी गणेश कुमार जैन सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन का सिपाही है, जिसने अपनी पदस्थापना रायपुर के सीआरपीएफ महानिरीक्षक कार्यालय में होना बताया है। पूछताछ के दौरान सीआरपीएफ के जवान ने बताया कि उसके द्वारा अपने वर्दी को ढाल बनाकर रास्ते में समस्त जांच चैकी एवं नाके से अवैध शराब से भरे वाहन को पार कराया गया। उपायुक्त आबकारी श्रीमती नीतू नोतानी ने बताया कि एक अन्य प्रकरण में पचपेड़ी थाना क्षेत्र में श्रीमती सरोजनी बाई सोनी पति नंदकुमार सोनी के घर में रखी 07 पेटी मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु लेबल लगी हुई गोवा स्पेशल मदिरा की जब्ती कर गैर जमानतीय प्रकरण कायम किया गया है। भारी मात्रा में अन्य प्रांतो में विक्रय हेतु अधिकृत विदेशी मदिरा की जब्ती के आधार पर गहन विवेचना एवं सघन पूछताछ के लिए उपायुक्त आबकारी बिलासपुर ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.के. द्विवेदी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र पाण्डेय एवं आबकारी उपनिरीक्षक आशीष सिंह, धीरज कन्नौजिया, आंनद वर्मा, मुकेश पाण्डेय एवं दीपक सिंह तथा चुनिंदा आबकारी स्टाॅफ की एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
 

आईजी ने की युवाओ से अपील जानिए क्या है खास

आईजी ने की युवाओ से अपील जानिए क्या है खास

 बिलासपुर  बिलासपुर रेंज आईजी रतनलाल डांगी ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत रायगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। वहीं उन्होंने सभी प्रमुख विभागीय जरूरतों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए खरसिया थाने का जायजा लिया। युवाओं पर फोकस रखने वाले आईजी ने जनमानस को संदेश देते हुए कहा कि युवा अपने दायित्वों को समझें एवं किसी प्रकार के धार्मिक उन्माद तथा बुराइयों से दूर रहते हुए देश और समाज के प्रति जिम्मेदार बनें। वहीं कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने बच्चों को सुसंस्कार देवें ताकि वे बड़े होकर अपराधों से दूर रहें। रेंज आईजी ने खरसिया थाने के शस्त्रागार, मालखाना तथा रिकॉर्ड रूम का सूक्ष्म अवलोकन कर यहां की स्वच्छता एवं व्यवस्था की सराहना की। वहीं रायगढ़ एसपी संतोषसिंह के द्वारा जिले में कायम लायनआर्डर की तारीफ करते हुए टीआई सुमतराम साहू, आरक्षक गोपाल यादव शत्रुघ्न सिदार के अनुशासन की प्रशंसा की। विशेष बात रही कि आईजी डांगी ने पूरे स्टाफ से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी परेशानियों को जाना। वहीं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं परिवार का ध्यान रखने की सलाह देते हुए निष्ठापूर्वक कर्तव्य पालन के लिए कहा। उल्लेखनीय होगा कि खरसिया एसडीओपी पीताम्बर पटेल के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा काउंसलिंग कर जनमानस की समस्याओं के निवारण एवं पुलिस के प्रति बनी समाज की श्रेष्ठ धारणा के लिए सराहना की।

जिले में रेत का  अवैध परिवहन करते 4 वाहन जप्त

जिले में रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन जप्त

 जगदलपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल की ओर से 16 जनवरी को बस्तर जिलस के तारापुर, आड़ावाल और छेपरागुड़ा क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज एवं रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर दो टिप्पर और दो ट्रैक्टर कुल 4 वाहनों पर कार्रवाई की गई। खनिज विभाग की ओर से सभी वाहनों को खनिज के साथ जप्त कर लिया गया है। वाहनों को खनिज मय जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुए वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है।

 छत्तीसगढ़: चर्च के प्रांगण में मिला मृत पक्षी, लोगों में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़: चर्च के प्रांगण में मिला मृत पक्षी, लोगों में मचा हड़कंप

बिलाईगढ़। नगर पंचायत भटगांव के चर्च के प्रांगण में एक पक्षी मृत अवस्था में मिला। मृत पक्षी के मिलने से आसपास में बर्डफ्लू का भय का माहौल बन गया। बताया जा रहा कि सुबह लगभग 9 बजे के आसपास चर्च के फादर बंशी लाल महिपाल जब बाहर निकला तो देखा कि वही चर्च के प्रांगड़ में एक पक्षी जिसे स्थानीय लोग छछान कहते है, मृत अवस्था मे पड़ा मिला।
बर्डफ्लू के आशंका जताते हुए स्थानीय पुलिस व पशु चिकित्सा विभाग को इनकी सूचना दी गई। मौके पर पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर वाय के रात्रे पहुंचे और मृत पक्षी की जाँच की। जाँच के बाद डॉ. रात्रे ने बताया कि इस पक्षी की मौत किसी वाइरस से नहीं बल्कि किसी से एक्सीडेंट होने के बाद हुई है। जिसके बाद आसपास के लोगों को राहत मिली।


 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पूर्व सरपंच ने की नाबालिग युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पूर्व सरपंच ने की नाबालिग युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम देवदा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, बीती रात घर में सो रहे 16 वर्षीय नाबालिग युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। युवक को जलाने के आरोप में आरंग पुलिस ने देवदा के पूर्व सरपंच रोशन मिश्रा को गिरफ्तार किया है। युवक 40 प्रतिशत तक जल चुका है, जिसे आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद अम्बेडकर अस्पताल में रेफर किया गया है। 

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस बताया कि पीड़ित युवक परदेशी राम बंजारे पिता अंजोर दास (उम्र 16 वर्ष) ग्राम देवदा में अपनी मां और बहन के साथ पूर्व सरपंच रोशन मिश्रा पिता कृष्णचंद्र (उम्र 41वर्ष) के मुर्गा फार्म में मजदूरी का कार्य करता है। पीड़ित की मां और बहन ग्राम छटेरा में मड़ई देखने के बाद वहीं रुक गए थे। पीड़ित परदेशी राम रात में अकेले सोया था, तभी आरोपी रोशन मिश्रा कमरे के पास आकर गाली गलौज करने लगा। आवाज सुनकर परदेशी राम ने रोशन को गाली देने से रोका और कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द कर सो गया। तब खिड़की से आरोपी ने सो रहे युवक पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। आग लगने पर युवक ने शोर मचाया, तब पास में रहने वाली दिव्या ध्रुव ने पीड़ित को 112 के माध्यम से आरंग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। युवक का हाथ, पैर और मुंह आग से झुलस गया है। युवक लगभग 40 प्रतिशत तक जल चुका है। जिसे रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 चंदे का हिसाब न देना रामकाज नहीं है रमन सिंह: शैलेश नितिन त्रिवेदी

चंदे का हिसाब न देना रामकाज नहीं है रमन सिंह: शैलेश नितिन त्रिवेदी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा कि क्या रमन सिंह राम मंदिर के लिए एकत्रित चंदे का हिसाब नहीं देने को रामकाज समझते है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम मंदिर के चंदे का हिसाब मांग लिया है तो रमन सिंह को क्यों तकलीफ हो रही है। रमन सिंह अब यह कम से कम यह तो न कहे कि चंदे का हिसाब न देना भी रामकाज है। भाजपा को आगे बढ़ाने के लिये राम नाम और राम नाम से एकत्रित चंदे की धनराशि का उपयोग बंद होना चाहिए। यह तो स्तरहीन राजनीति की इंतिहा है। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद हो रहा है। मंदिर निर्माण के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर कमेटी बनी है। मंदिर निर्माण उसी कमेटी की देख रेख में होगा। कमेटी ने मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए अपना बैंक खाता भी सार्वजनिक किया है जिस किसी श्रद्धालु को मंदिर निर्माण में सहयोग करना होगा, इसी खाते में सीधे सहयोग कर सकता है। अब आरएसएस किस हैसियत से मंदिर के नाम पर चंदा एकत्रित करने जा रहा है। उसे चंदा एकत्रित करने के लिए किसने अधिकृत किया है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के ट्विट पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि अब तो राम मंदिर के चंदे से भाजपा की राजनीति बंद होनी चाहिए। राम जन्मभूमि की मुहिम के चलते भाजपा की ही तरह आरएसएस के एक और अनुषांगिक संगठन विश्व हिंदु परिषद ने ईंटो के साथ-साथ 1400 करोड़ रूपए एकत्रित किए थे। पूर्व में राम मंदिर के लिए एकत्रित राम मंदिर के चंदे का कोई हिसाब विश्व हिंदु परिषद या आरएसएस या भाजपा ने आज तक नहीं दिया है। बिना 1400 करोड़ रूपयों का हिसाब दिए भाजपाई अब फिर से राम नाम पर चंदा मांगने निकल पड़े है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जब नाथूराम गोड़से ने महात्मा गांधी को गोली मारी थी तो वे प्रार्थना सभा के लिए जा रहे थे। जहां पर नियम से राम भजन गाया जाता था रघु पति राघव राजा राम, गाया जाता था। वह प्रार्थना सभा रामकाज थी। राम काज में विघ्न कौन डालता है ये सबको पता है। नाथू राम गोड़से से आरएसएस और भाजपा का चरित्र राम विरोधी है। इनमें मुंह में राम और बगल में छूरी है। गोड़से ने गोली मारी तब भी महात्मा गाँधी के मुंह से निकला था हे राम। इससे स्पष्ट है कि रामकाज में बाधा कौन डालता है और कौन राम द्रोही है। यह भारत में तो सबको पता है। 
एक प्यार ऐसा भी: लड़की ने परिवारिक परेशानी और क़िस्त पटाने का हवाला देकर लड़के से लिए लाखो रूपये, फिर हुआ कुछ ऐसा

एक प्यार ऐसा भी: लड़की ने परिवारिक परेशानी और क़िस्त पटाने का हवाला देकर लड़के से लिए लाखो रूपये, फिर हुआ कुछ ऐसा

भिलाई। नगर में एक प्यार मोहब्बत में अजीबों गरीब मामला सामने आया है। इस मामले के कारण एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट और उसके घर और कार में तोडफोड़ कर दी। जिसके कारण एक पक्ष के तीन लोग सुनील पाण्डेय, मन्नु पाण्डेय, साक्षी पाण्डेय स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती है।

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसर दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे वैशाली नगर भिलाई के एक लड़के और दुर्ग हरिनगर निवासी बैंक में कार्य करने वाली अदर कास्ट की लड़की की दोस्ती हुई। धीरे धीरे दोनों में ईश्क,लव और प्यार हो गया और ईश्क का ऐसा परवान चढ़ा कि लड़की ने अपने परिवार की परेशानियों और पिता की ट्रक की किश्त पटाने के नाम से लाखों रूपए अपने बैंक एकाउंट में ट्रांस्फर करवा ली। इसकी जानकारी गत फरवरी माह में लड़के के पिता किराना व्यवसायी ओमप्रकाश पाण्डेय को हुई। तो वे लड़की वालों के यहां गए। 

लड़के के पिता ओमप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि जब मैं लड़की के यहां इस मामले की शिकायत करने और लड़की वालों से रूपए वापस देने के लिए कहा तो लड़की वालों और हमारे बीच जमकर कहा सुनी भी हुई। उस समय लड़की के पिता ने कहा कि मुझे कुछ समय चाहिए मैं आपका पैसा वापस कर दूंगा। कुछ दिनों पूर्व लड़के को पता चला कि लड़की की शादी कही और लग रही है तो लड़के ने अपने दोस्त से दूरभाष पर जानकारी लेना चाहा लेकिन फोन डिस्कनेक्ट हो गया और पुन: लड़के के नंबर पर सामने वाले का जब फोन आया तो सीधे वह गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाले। हद तो तब हो गई जब दुर्ग से आधा दर्जन से अधिक चार पहिया और दो दर्जन से अधिक लोग मोटर साइकिलों पर सवार युवकों ने लड़के के भिलाई निवास स्थान वैशाली नगर पहुंचकर खुलेआम ताण्डव मचाया और उसके घरों में व कारों में जमकर तोडफोड़ कर दिए।

घर वालों के साथ जमकर मारपीट किए जिसके कारण घर के तीन सदस्य बूरी तरह घायल है। जिनका उपचार रामनगर के स्पर्श हॉस्टिपटल में हो रहा है। बताया जाता है कि इससे पूर्व भी लड़की ने लड़के के विरूद्ध महिला थाना में छेड़छाड़ करने का रिपोर्ट दर्ज करायी थी। उस समय महिला थाने में दोनो के बीच समझौता हो गया कि आज के बाद दोनो लड़का लड़की नही मिलेंगे न कोई टेलिफोनिक बात चीत करेंगे। मामला ठंढा हो गया था लेकिन लड़की की मां ने लड़के से बातचीत जारी रखी, और अक्टूबर माह में अपने घर की स्थिति परिस्थिति ठीक नही है का हवाला देते हुए दस हजार रूपए इसी लड़के से पुन: अपने एकाउंट में डलवा ली। 

उधर लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि हमें लड़के को पौने 2 लाख रूपए देना है जबकि लड़के के माता पिता ने कि लड़की ने हमारे लड़के से लाखों रूपए दिल्ली में रहने के दौरान अपने एकाउंट में ट्रांस्फर करवाई है और पैसे वापस नही दिए है। जब लड़के के पिता ने यह कहा कि मैं अपने लड़के के बैंक का ट्रांजेक्शन दिखा रहा हूं आप अपने लड़की का ट्रांजेक्शन दिखाईये तो लडकी वालों ने हीला हवाला करने लगे।

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि एलआईजी 74 निवासी किराना व्यवसायी प्रार्थी ओमप्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट पर धारा 498, 294,506,323, 427,34 के तहत आरोपी जगदीप सिंध, पूरन सिंघ, जोहान, अमन, अमन सागर, करण सागर, अजय जहल, अमितदीप खण्डुजा के अलावा अन्य छ: 7 लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करने और कार क्रमांक सीजी 07 बीएम 8031 को क्षतिग्रस्त करने मामला पुलिस ने दर्ज किया है, बहरहाल अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। बीती रात 11 बजे हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी दहशहत का माहौल है।
राज्य के भाजपा नेता केंद्र की भाजपा सरकार से अड़ंगे लगवा रहें : कांग्रेस

राज्य के भाजपा नेता केंद्र की भाजपा सरकार से अड़ंगे लगवा रहें : कांग्रेस

रायपुर। धान खरीदी और किसानों के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के लगातार आ रहे बयानों पर कांग्रेस ने कहा है कि रमन सिंह बयान कुछ और दे रहे हैं और प्रदेश, राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पार्टी ठीक उल्टे काम कर रही है।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि एक ओर तो रमन सिंह और भाजपा नेतागण किसानों की चिंता के बयान जारी करते हैं। दूसरी ओर केंद्र में भाजपा के सरकार के जरिए किसानों को चिंतित करने वाले आदेश जारी होते हैं। कम से कम चार ऐसे उदाहरण हैं। जिससे साफ हो जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में रमन सिंह छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ छल कर रहे हैं।

पहला उदाहरण:-
एफसीआई को गो स्लो कहते हैं। यानी चावल उठाने की गति धीमा करवाते हैं। चूंकि एफसीआई केंद्र सरकार के अधीन है इसलिए केंद्र के जरिए यह नियंत्रण आसान होता है। दूसरी ओर रमन सिंह और भाजपा के दूसरे नेता प्रदेश में धान का उठाव नहीं होने का आरोप लगाते है।

दूसरा उदाहरण :-
जूट कमिश्नर से धान खरीदी के लिये जूट बोरों की सप्लाई बाधित करते हैं। एक तो जूट कमिश्नर ने राज्य के लिए तीन लाख गठान बारदाने की जगह सिर्फ 1.43 लाख गठान बारदाना देने की बात कही और फिर इतना बारदाना भी नहीं दे रहे हैं।
दूसरी ओर भाजपा के नेता बोरों की कमी को लेकर आंदोलन करते हैं। अगर केंद्र की भाजपा सरकार बारदाना नहीं देगी तो राज्य की सरकार का इसमें क्या है। राज्य सरकार ने तो स्थिति संहालने के लिए हर संभव कदम उठाए है।

तीसरा उदाहरण:-
केन्द्र सरकार से आदेश जारी होता है - एक रूपया भी समर्थन मूल्य 1868 रूपए के ऊपर नहीं देना है। नहीं तो छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चांवल छत्तीसगढ़ में ही बने एफसीआई के गोदामों में नहीं रखा जाएगा। केंद्र सरकार सवाल पूछती है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से कहीं बोनस का पैसा तो नहीं दिया जा रहा है। इसी की वजह से 60 लाख टन चावल की जगह सिर्फ 24 लाख टन चावल लेने के आदेश आते हैं। जबकि किसानों को धान के साथ गन्ना और मक्का के लिए भी न्याय योजना में पैसा दिया जा रहा है।
दूसरी ओर भाजपा के नेता राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए 2500 रूपए नहीं देने का झूठा आरोप लगाते हैं। जबकि वे बखूबी जानते हैं कि न केवल धान बल्कि गन्ना और मक्का उगाने वाले किसानों के साथ भी राज्य की सरकार न्याय कर रही है।

चौथा उदाहरण:- 
जीएसटी की बकाया राशि नहीं दे रहे हैं और कर्ज लेने को लेकर आरोप लगाते हैं।
.एक बड़ा सच यह भी है कि केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में राज्य को हज़ारों करोड़ रुपए का जीएसटी का बकाया नहीं दिया है। जो कि राज्य का कानूनी हक है। अब राज्य सरकार राज्य में कल्याणकारी योजनाओं के लिए कर्ज न ले तो क्या करे। भाजपा नेता इस मामले में भी लगातार कोरी बयानबाजी कर ही रहे है।

9000 करोड़ धान खरीदी के लिए राज्य सरकार से लिए गए ऋण को केन्द्र सरकार का पैसा बताते हैं जबकि यह प्रत्येक वर्ष धान खरीदी की प्रक्रिया है। भाजपा नेता इस बात का जिक्र नहीं करते कि इस साल भूपेश बघेल सरकार ने पिछले साल के मुकाबले 71 प्रतिशत अधिक किसानों से 71 प्रतिशत अधिक धान खरीदा।

व्रिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू ने कहा कि रमन सिंह, धरम लाल कौशिक और विष्णुदेव साय किसानों को राजनीति में न घसीटें। उनके कार्यकाल में किसान पर्याप्त भुगत चुके हैं और अब जरुरत है कि किसानों की ख़ुशी को वे बर्दाश्त करें।

उन्होंने कहा कि जहां तक कांग्रेस सरकार के सवाल है तो पिछले दो साल में कांग्रेस सरकार ने किसानों से किया हर वादा पूरा किया है। भाजपा की केंद्र सरकार के अड़ंगों के बावजूद किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के पहले भी किसानों की लड़ाई लड़ी और आजादी किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि रमन सिंह घर से निकलकर दो चार किसानों से मिल लें तो उन्हें जमीनी हकीकत का पता चल जाएगा। वे राजनीति करें लेकिन किसानों को बख्श दें।
 
 चंदे का हिसाब देने से अगर रामहित प्रभावित होता है तो जनहित में पनामा का ही हिसाब दे दें रमन सिंह: आर पी सिंह

चंदे का हिसाब देने से अगर रामहित प्रभावित होता है तो जनहित में पनामा का ही हिसाब दे दें रमन सिंह: आर पी सिंह

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने एक बयान जारी करके पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से कहा है। अगर भाजपा से राम मंदिर निर्माण के चंदे का हिसाब मांगना रामहित को प्रभावित करता है तो फिर आप जनहित में पनामा घोटाले का हिसाब ही बता दें। 

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने सवाल खड़ा किया कि ऐसे समय में जब राम जन्म भूमि विवाद का निपटारा उच्चतम न्यायालय ने कर दिया गया है। और जो सभी पक्षों को मान्य भी है। ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी और उनके आनुषंगिक संगठनों और राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगना कहीं अपनी जेब भरने का उपक्रम तो नहीं है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि चंदे पर सवाल उठाना अगर रामहित प्रभावित करता है। तो डॉक्टर रमन सिंह को अब जनहित में पनामा घोटाले का हिसाब छत्तीसगढ़ की जनता को देना चाहिए। अब जब यह स्पष्ट हो चुका है की अभिषाक सिंह ही उनके बेटे अभिषेक सिंह हैं और डॉ रमन सिंह ही वह व्यक्ति हैं। जिनका पता रमन मेडिकल स्टोर कवर्धा है तब प्रदेश की जनता को सब कुछ जानने का अधिकार है। डॉक्टर रमन सिंह को प्रदेश की जनता को पनामा कांड के घोटाले से जुड़े हुए सभी तथ्यों से अवगत कराना चाहिए। मसलन यह घोटाला कुल कितने करोड़ का था। इस घोटाले में उपयोग की गई रकम की वर्तमान स्थिति क्या है। इस घोटाले में कौन-कौन शामिल थे। क्या 36हजार करोड रुपए के नान घोटाले का पैसा इसमें गया या फिर छत्तीसगढ़ शासन ने उस समय जो अगुस्ता हेलीकॉप्टर खरीदा था। उसका कमीशन इसमें शामिल था।

उच्चतम न्यायालय के आदेश में यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट का गठन करेगी। ट्रस्ट जन सहयोग से वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण करेगा। उच्चतम न्यायालय के फैसले में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं है कि राम मंदिर निर्माण के लिए आर.एस.एस., विश्व हिंदू परिषद या फिर भारतीय जनता पार्टी चंदा मांगने के लिए अधिकृत है। जब भाजपा, संघ और उसके अन्य किसी आनुषंगिक संगठन के चंदा मांगने की बात माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले में नहीं है तो फिर चंदा मांगने का अधिकार इन्हें कहां से मिला।

तमाम ऐसे सवाल हैं जो प्रदेश की जनता जानना चाहती है। उम्मीद ही नहीं विश्वास है कि डॉक्टर रमन सिंह रामहित में ना सही जनहित में पनामा से जुड़े हुए तमाम तथ्यों को सार्वजनिक करेंगे। ताकि प्रदेश की जनता सच से रूबरू हो सके।