BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में शिक्षकों ने जारी रखा पारा मोहल्ला क्लास

नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में शिक्षकों ने जारी रखा पारा मोहल्ला क्लास

दंतेवाड़ा । राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना पढ़ई तुंहर दुआर के माध्यम से हर बच्चे को शिक्षा मिले ऐसे संकल्प से दंतेवाड़ा के शिक्षक हर बच्चे को शिक्षा मिले की सोच रखते हुए कोरोना काल मे पढ़ाने को संकल्पित है। दंतेवाड़ा के सुदूर अंचल कटेकल्याण जो नेटवर्क विहीन है में शिक्षक पारा मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों की शिक्षा अनवरत जारी रखने का बीड़ा उठाये है। वर्तमान में आवासीय विद्यालय में बच्चे नही है ऐसे संस्थान के शिक्षक उन पारा मोहल्ले के बच्चों को पेड़ के छांव में अध्यापन कार्य कर रहे है। कन्या पोटा केबिन गाटम की शिक्षिका शशिकला पोयाम, मल्लिका श्रीरांगे, जिजोधन बढ़ई इन पारा के बच्चों को जोड़कर उन्हें विकास की धारा में जोड़ने के लिये शिक्षा उपलब्ध करा रहे है। इनकी मोहल्ला क्लास माह अगस्त से संचालित है, संस्था कन्या पोटा केबिन गाटम मोहल्ला क्लास लेने वाले शिक्षक शशिकला पोयाम सहायक शिक्षक, कु. मल्लिका श्रीरागे, जिजोधन बड़ाई, क्लास में 20 बच्चे शामिल होते है। इनके कार्य को जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा, सहायक संचालक अहिल्या ठाकुर, जिला नोडल अधिकारी केशव सिंह, ढलेश आर्य जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पांडे ने सराहा है। 

छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 22 जनवरी को

छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 22 जनवरी को

सूरजपुर। जिला रोजगार अधिकारी सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला रोजगार एवं स्वरोगार मार्गदर्षन सूरजपुर के द्वारा 22 जनवरी 2021 को शासकीय औद्योगिक प्रषिक्षण केन्द्र पर्री सूरजपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक सेक्यूरिटी एण्ड इन्टेलीजेन्स सर्विसज प्राइवेट लिमिटेड सिंगरौली के द्वारा सेक्यूरिटी गार्ड के 150 पदो पर और सेक्यूरिटी सुपरवाईजर के 20 पदों के लिए प्रषिक्षण केन्द्र पर्री में कैम्प का आयोजन किया गया हैं। इच्छुक अभ्यार्थी षिविर पर उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
 भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2020 टीम द्वारा आयोजित ऑनलाइन धार्मिक प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागियों का सम्मान

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2020 टीम द्वारा आयोजित ऑनलाइन धार्मिक प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागियों का सम्मान

रायपुर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2020 टीम द्वारा इस वर्ष आयोजित ऑनलाइन धार्मिक प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागियों का सम्मान शहर के स्थानीय लालगंगा पटवा भवन में नवकार मंत्र के उच्चरण के बाद प्रारम्भ किया गया ।

इस पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में आयोजक समिति की ओर से अध्यक्ष ललित पटवा महासचिव शेखर बैद, कोषाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन एवं समाज के वरिष्ठ बुलाकी सेठिया, राजेश गोलछा, सुशील गादिया ,अखिल जैन एवं अन्य वरिष्ठ भी उपस्थित थे 

मंच का संचालन मोनिका बागरेचा द्वारा किया गया एवं साथ ही कोरोना महामारी के दौरान आयोजित समस्त  कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने मे जिन्होंने विशेष सहयोग देने वाले सदस्यों का भी सम्मान आज किया गया जिसमें अंकित निमानी, राजेंद्र पारख महावीर कोचर, पंकज बोथरा चेतना जैन, मोनिका बागरेचा, गौतम बोथरा, जितेंद्र सेठिया  एवं अन्य सदस्यो का भी सम्मान किया गया 

वर्ष 2021 के नए टीम के चयन एवं वर्ष 2020 के आय व्यय के विवरण के लिए आगामी 27 जनवरी 2021 रात्रि 8:30 बजे आराधना हॉल सदर बाजार जैन मंदिर में मीटिंग आयोजित की गई है ।

आज के पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं पुरस्कार प्राप्त किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया है 
 
 छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजोने का काम कर रही है राज्य सरकार: मंत्री शिवकुमार डहरिया

छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजोने का काम कर रही है राज्य सरकार: मंत्री शिवकुमार डहरिया

रायपुर। नगरीय प्रशासन और मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया ने कहा कि राज्य सरकार पुरखो के बताए रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजोने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्राचीन परंपरा को नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी जैसे महत्त्वपूर्ण योजना के ज़रिए सहेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मड़ई मेला हमारी प्राचीन सांस्कृतिक पहचान है। प्रदेश सरकार इन संस्कृति को बचाने के लिए हरेली की छुट्टी, तीजा की छुट्टी, राजिम माता भक्त माँ कर्मा जयंती और छठ पूजा जैसे त्यौहारों की छुट्टियां देने का निर्णय लिया। प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता के साथ सभी लोगो का निरंतर विकास करने का प्रयास कर रही हैं। मंत्री डॉक्टर डहरिया महासमुन्द ज़िले के ग्राम भोरिंग में आयोजित मडई मेला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर डहरिया ने कहा कि भूपेश बघेल ने सरकार में आते ही किसानों को प्रोत्साहन देने 2500 रुपये के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की। किसानों का कर्ज माफ किया। 400 यूनिट तक बिजली का बिल हाफ किया। निश्चित ही गांव , गरीब किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश और देश समृद्ध होगा। मंत्री डॉक्टर डहरिया ने इस मौके पर विभिन्न विकास कार्यो के लिए 21.50 लाख रुपये की घोषणा की। मड़ई मेला कार्यक्रम को विधायक विनोद चन्द्राकर ने भी संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम भोरिंग तेजस्वी और प्रतापी पुरूषों का गांव हैं। जहां मंत्री नकुलदेव ढीढी जैसे तेजस्वी और प्रतापी पुरुष का जन्म हुआ हैं। हम सभी के लिए यह गौरव की बात है। इस अवसर पर डॉक्टर रश्मि चन्द्राकर, राशि महिलांग, अलखराम चतुर्वेदानी सहित सर्व अनूप चन्द्राकर, अरुण चन्द्राकर, गिरिधर आवडे, सत्यभान गेडरें, सरपंच उषा राजेश साहू, सीएस साहू, विजेंद्र बंजारे दाऊलाल चन्द्राकर, संतोष साहू तथा जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
 
 जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मुर्गियों के परिवहन पर लगा प्रतिबंध, सीमा पर सख्त निगरानी

जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मुर्गियों के परिवहन पर लगा प्रतिबंध, सीमा पर सख्त निगरानी

बीजापुर। जिले में बर्ड फ्लू की संभावना को देखते हुए पड़ोसी राज्य तेलंगाना और महाराष्ट्र की ओर से मुर्गी और पोल्ट्री उत्पाद के परिवहन पर पाबंदी लगा दी गई है। भोपालपटनम एसडीएम उमेश कुमार पटेल ने इसके लिए सीमा पर निगरानी रखने का आदेश जारी किया है। दंतेवाड़ा में कौवों और मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है। मुर्गी और पोल्ट्री उत्पाद के परिवहन की पाबंदी का आदेश भारत सरकार ने भी जारी किया है। 

भारत सरकार के मत्स्य, पशुधन एवं दुग्ध विभाग के संयुक्त सचिव उपमन्यु बसू ने 17 जनवरी को बस्तर एवं दंतेवाड़ा जिले में एवियन इंन्फ्लूएंजा (एच 05 एन 08) की पुष्टि की है। आदेश में कहा गया है कि पावर हाऊस चौक जगदलपुर, आईटीआई बस्तर एवं वार्ड नंबर 16 बचेली में कौवों एवं कबूतरों के सेम्पल आरटीपीसीआर में पॉजीटिव पाए गए है। पोल्ट्री में इसके फैलाव को रोकने के लिए उन्होंने कुछ गाइड लाइन जारी की है। वन विभाग के सहयोग से जहां पक्षियों की मौत हुई है, उस पूरे इलाके डिसइनफेक्टेड किया जाना है। मरे पक्षियों को गहरे गड्ढे में पाटने कहा गया है। इसके अलावा परीक्षण एवं नमूना एकत्रित करने के लिए मृत पक्षियों को लैब भेजा जा सकता है। उचित जैव सुरक्षा एवं सफाई सुनिश्चित किए बगैर मृत पक्षियों को खुले में ना रखा जाए। पोल्ट्री में असामान्य मृत्यु की सूचना तत्काल विभाग को दी जानी चाहिए। इंसानों और पक्षियों में इस रोग का संक्रमण रोकने 28 सितंबर 2012 को भी गाइड लाइन जारी की गई थी। एवियन इंफ्लूएंजा वाइरस जनित रोग है और यह इंसानों व पक्षियों के लिए खतरनाक है। दूषित पोल्ट्री उत्पादों के जरिए पोल्ट्री एवं जंगली पक्षी इस वायरस को फैलाते हैं। मृत पक्षियों को या तो जला दिया जाना चाहिए या फिर इन्हें गहरे गड्ढे में पाट दिया जाना चाहिए ताकि दूसरे मांसभक्षी प्राणी इसे ना खा सकें या इसे घसीटकर ना ले जा सकें। मृत पक्षियों को नंगे हाथों से उठाने पर भी पाबंदी लगाई गई है। 
प्रेसवार्ता रायपुर: दबंग से इज्जत बचाने पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुहार

प्रेसवार्ता रायपुर: दबंग से इज्जत बचाने पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुहार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक श्रमिक वर्ग की महिला ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से दबंग से इज्जत बचाने की गुहार लगाई है। दबंग ने पहले पीडि़ता के साथ छेड़खानी की और विरोध किया तो उसके पति पर पुलिस केस भी दर्ज करा दिया। पीडि़ता ने रायपुर प्रेस क्लब पहुंचकर अपनी पीड़ा मीडिया के सामने जाहिर किया और न्याय की गुहार लगाई। पीडि़ता देवकी कर्माकर शीतला तालाब गोगांव की रहने वाली है। देवकी का कहना है कि वह और उसका पति रितिक कुम्हार सोनडोंगरी स्थित गुड़ कंपनी में काम करते हैं। 


3 जनवरी 2021 की दोपहर करीब 2 बजे देवकी अपने घर लौट रही थी। रास्तें में ट्रक चालक का करने वाले बली रजा ने उसके साथ छेडख़ानी की। जब देवकी ने इसका विरोध किया तो वह वहां से भाग खड़ा हुआ। देवकी ने यह बात गुड़ कंपनी में जाकर अपने पति रितिक को बताई। रितिक शाम को घर लौटते समय बली रजा के पास गया और उसे उलाहना देने लगा। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हो गयी। अब बली रजा ने इलाकाई थाने में पीडि़ता देवकी के पति रितिक पर ही केस दर्ज करवा दिया है। इससे देवकी और रितिक परेशान हैं। देवकी ने मीडिया के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से दंबग से इज्जत बचाने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। 
खड़ी टैंकर में जा घुसी एम्बुलेंस, इस हादसे में टैंकर के सहचालक की मौत

खड़ी टैंकर में जा घुसी एम्बुलेंस, इस हादसे में टैंकर के सहचालक की मौत

महासमुंद। एनएच 353 संगीता पेट्रोल पंप बागबाहरा रोड के सामने एक एम्बुलेंस ने खड़ी टैंकर को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी जिससे सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य को मामूली चोटें आई है। 

जानकारी के अनुसार बैतूल निवासी गणेश वर्मा (34) बलांगीर ओडि़शा में काम करता था गत दिनों हादसे में उनका बायां पैर फैक्चर हो गया था। रविवार को उसके साथी हरिहर थापा, पूर्ण चंद्र नायक और एक अन्य साथी एक निजी एंबुलेंस क्रमांक ओआर 15 एन 6620 में गणेश को लेकर उसके निवास बैतूल के लिए रवाना हुए। रात करीब 2:30 बजे एंबुलेंस चालक ने संगीता पेट्रोल पंप के पास खड़ी टैंकर क्रमांक एटी 31 टीडी 3799 को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। जिससे उसके बाजू में बैठे चालक सरोज कुमार जेना (42) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एंबुलेंस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया कि मृतक उसमें फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मृतक को बाहर निकाला और घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा। एंबुलेंस में सवार शेष लोगों को मामूली चोटें आई है जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।
 
 40 फीट नीचे नाले में जा गिरी अनियंत्रित कार, दो घायल युवकों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

40 फीट नीचे नाले में जा गिरी अनियंत्रित कार, दो घायल युवकों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

महासमुंद। पिथौरा ब्लॉक के नेशनल हाईवे-53 पर कसहीबाहरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 40 फीट नीचे नाले में जा गिरी। गनीमत यह रही कि कार में सवार दोनों युवकों की जान बच गई है। दोनों को पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से दोनों को रायपुर रेफर किया गया है। घटना शाम 5:30 से 6 बजे की बताई जा रही है। 

जानकारी मिली है कि दोनों युवक खुर्सीपार और भिलाई के रहने वाले हैं। पिथौरा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल रविवार शाम 6 बजे 112 को सूचना मिली कि पिथौरा के कसहीबाहरा के पास कार हादसे का शिकार हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल दोनों युवकों को पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। घायलों के नाम अंग्रेज सिंग और नेकप्रीत सिंह बताया जा रहा है। दोनों के पैर और पीठ में चोट लगी है।


 
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक: अधिकारियों को दिए उचित दिशा-निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक: अधिकारियों को दिए उचित दिशा-निर्देश

रायपुर। सोमवार को सिविल लाइन्स स्थित विश्राम भवन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के बजट, एम्बुलेंस और अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या, अधोसंरचना विकास एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने कोरोना की जिलेवार समीक्षा करते हुए, अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।
 बिलासपुर एयरपोर्ट के स्टेटस पर बिलासपुर हाइकोर्ट ने केंद्र सरकार से माँगा जवाब

बिलासपुर एयरपोर्ट के स्टेटस पर बिलासपुर हाइकोर्ट ने केंद्र सरकार से माँगा जवाब

बिलासपुर। सोमवार को हाई कोर्ट प्रैक्टिसिंग बार की तरफ से संदीप दुबे द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को स्टार्ट करने की मांग को लेकर दायर याचिका की सुनवाई हुई । सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रामचंद्र मेनन और जस्टिक पी पी साहू थे की बेंच में की गयी।सुनवाईस में बार की तरफ से सुदीप श्रीवास्तव अधिवक्ता उपस्थित हुए। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए ,केंद्र सरकार के वकील से पूछा कि क्या स्टेटस है, तब केंद्र के वकील रमाकांत मिश्र उपस्थित हुए और बताया कि 13 जनवरी को एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम निरीक्षण करके रिपोर्ट DGCA को पेश की है। अगर कुछ भी त्रुटि नही पाई गई तो 4 हफ्ते में लाइसेंस 3C जारी कर दिए जाएंगे। यदि कुछ त्रुटि पाई जाती है तो राज्य सरकार को 1 हफ्ते में बता दिया जाएगा और शीघ्र पूरी कर पुनः निरीक्षण किया जाएगा। इस पर कोर्ट ने जल्द लाइसेंस जारी करने संबंधी आदेश दिया। साथ ही सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बार की तरफ से एक केंद्र सरकार को निर्देश जारी करने संबंधी आदेश जारी करने संबंधित आवेदन पेश किया गया है। मांग की गई है कि पूर्व की तरह जैसे उड़ान 3 में 600 km के लिए कोई कैप नही था जिससे एयर कंपनी को सब्सिडी कुछ वर्षों के लिए केंद्र सरकार देती थी उसे उड़ान 4 में 600 km तक सीमित करने से बिलासपुर में कोई विमानन कंपनी आएगी नही ,जिससे फिर वही स्थिति पैदा होगी क्योंकि कोलकोता दिल्ली बेंगलोर सभी 600 km से बाहर है। इस पर न्यायालय ने केंद्र सरकार से अगले पेशी तक जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी।
 
 युवती को अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने वाला युवक पुणे से गिरफ्तार

युवती को अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने वाला युवक पुणे से गिरफ्तार

कोरबा। शहर के रामपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने सोशल मीडिया में अनजान युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली थी। जिसके बाद वह युवती के बारे में जानकारी जुटाकर उसे अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ्स भेजने लगा था। यहां तक कि युवती से सोशल मीडिया में जुड़े लोगों को भी वह ऐसे वीडियो शेयर कर रहा था। इससे परेशान युवती ने रामपुर चौकी में रिपोर्ट लिखाई थी। जिसपर पुलिस ने आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

साइबर सेल की मदद से तकनीकी जानकारी जुटाई गई। जिसमें आईडी यूजर के पुणे महाराष्ट्र में होने का पता चला। रामपुर चौकी प्रभारी पौरुष पुर्रे के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम पुणे के लिए रवाना हुई। टीम ने वहां पहुंचकर उसे पकड़ लिया। आरोपी 20 मूलत: यूपी के बिजनौर जिले का रहने वाला है। जो पुणे में रहकर पावभाजी बेचता था। उसने युवती से दोस्ती करने के बाद उसे अश्लील वीडियो.फोटो भेजना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से प्रयुक्त मोबाइल व सिम कार्ड जब्त करते हुए रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
 आरपीएफ की टीम ने कम्प्यूटर दुकान में दी दबिश: चल रहा था अवैध कारोबार

आरपीएफ की टीम ने कम्प्यूटर दुकान में दी दबिश: चल रहा था अवैध कारोबार

दुर्ग। आरपीएफ की टीम ने दुर्ग की एक कम्प्यूटर दुकान में दबिश दी। मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के निर्देश पर हरनाबंधा दुर्ग के एसवी कम्प्यूटर दुकान में जांच की गई। दुकान संचालक शैलेश चंद्राकर(27) को रेलवे के ई टिकट के व्यापार में संलग्न होना पाया। जांच करने पर उसके कम्प्यूटर से अलग—अलग नाम के 11 टिकट पर्सनल यूजर आईडी से बने मिले। उसके पास  एजेंट आईडी है, परन्तु एजेंट आईडी के आड़ में पर्सनल यूजर आईडी से टिकट बनाकर अधिक पैसे लेकर व्यावसाय में संलिप्त पाया गया। आरोपी के कब्जे से सीपीयू, एक मोबाइल, ई टिकट 11 प्रति कीमत 5896.60 जब्त किया गया। सभी टिकटों की यात्रा तिथी पास हो चुकी थी। मौके पर कार्रवाई कर आरोपी को दुर्ग पोस्ट लाया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 143 रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
 छत्तीसगढ़: वार्ड पंच पर चाकू से जान लेवा हमला, मामला पंजीबद्ध

छत्तीसगढ़: वार्ड पंच पर चाकू से जान लेवा हमला, मामला पंजीबद्ध

कांकेर। जिले के बांदे थाना अंतर्गत ग्राम मरोड़ा में वार्ड पंच पर चाकू से जान लेवा हमला करने के मामले में ग्राम पटेल मातकी राम मंडावी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी खिलाफ धारा 307 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

मातकीराम मंडावी ने बताया कि रविवार सुबह निर्मल एक्का और सोमारू लकडा के मध्य चल रहे विवाद को लेकर शीतला मंदिर में बैठक रखी गई थी। इसमें सोमारू लकडा उपस्थित नहीं हुआ था। इसे बुलाने के लिये गांव के ही कुछ व्यक्तियों को भेजा गया था। नहीं आने पर पंच धनसाय दुग्गा कुछ ग्रामीणों के साथ उसके घर गये, जहां सोमारू लकडा बैठा हुआ था। वहां पहुंचकर धनसाय दुग्गा उससे बोला की हम वार्ड पंचों की बेइज्जती कराता है। मीटिंग में क्यों नहीं आ रहा है, इसी दौरान सोमारू लकडा ने चाकू से धनसाय दुग्गा पर वार कर दिया, इससे धनसाय दुग्गा घायल हो गया, जिसे तत्काल पखांजूर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया जहां उपचार जारी है। आरोपी सोमारू फरार हो गया है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बड़ी खबर: शराब दुकान के पास मिला ऑटो चालक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

बड़ी खबर: शराब दुकान के पास मिला ऑटो चालक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

कोरबा। दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर के समीप भाटापारा स्थित शराब दुकान के पास रविवार की दोपहर अयोध्यापुरी दर्री निवासी ऑटो चालक नरेश मिरे का शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना दर्री पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची।

शराब दुकान समेत आसपास चखना दुकान होने से मारपीट में मौत होने की चर्चा होने पर पुलिस ने शव का निरीक्षण किया। चोट के निशान नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ में नरेश द्वारा अधिक शराब पीने की जानकारी मिली। पुलिस आशंका जता रही है कि अत्यधिक शराब सेवन के कारण नरेश मिरे की मौत हुई होगी।
 जिले में कोविड के टीकाकरण के बाद सिरदर्द, बुखार और दर्द की मिली शिकायत

जिले में कोविड के टीकाकरण के बाद सिरदर्द, बुखार और दर्द की मिली शिकायत

जगदलपुर। जिले में कोविड के टीकाकरण के बाद जिले सिरदर्द , बुखार और इंजेक्शन लगने वाली जगह पर दर्द की शिकायत मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, उनका कहना है कि सामान्य बात है, लेकिन फिर भी डाक्टरों की टीम को अलर्ट रहकर हालात पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

बस्तर जिले के 06 सेंटरों में 100-100 चुनिंदा लोगों को टीके लगाए गए, इसके बाद रविवार को सभी सेंटरों मेकाज, महारानी अस्पताल, बकावंड, बस्तर, बड़ेकिलेपाल और नानगूर से मामूली शिकायत मिली है। सभी लोगों को डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। 

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सी मैत्री ने बताया कि जिले के जिन केंद्रों में टीकाकरण हुआ, उनमें से कुछ सेंटर से शिकायत मिली है, सभी शिकायतें सामान्य किस्म की हैं, एक भी मामला गंभीर नहीं है। 
 बड़ी खबर: छोटे भाई ने की बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, जाने क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर: छोटे भाई ने की बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, जाने क्या है पूरा मामला

जगदलपुर। जिले के भानपुरी थाना अंर्तगत ग्राम खोरखोसा के बड़ेपारा में एक शराबी संतोष ध्रुव ने अपने बड़े भाई रमेश ध्रुव को कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज करते हुए आज न्यायालय पेश करगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के आरोपी संतोष ध्रुव घर के बाहर शराब सेवन कर गाली गुफ्तार कर रहा था। जब बड़े भाई रमेश ने आकर समझाने की कोशिश की तो आक्रोशित होकर आरोपी ने भाई के गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, लहु लुहान देख भाई को घबराया आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल रमेश को उपचार के लिए भानपुरी अस्पताल लाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 बड़ी खबर रायपुर: हत्या करने की नियत से युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

बड़ी खबर रायपुर: हत्या करने की नियत से युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

रायपुर। हत्या करने की नियत से युवक को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर देने की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार शांति विहार कालोनी डगनिया डीडीनगर निवासी रामायण सिंह राजपूत 50 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के बेटा आकाश राजपूत को 17 जनवरी को रात 8 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था तभी युगल किशोर साहु 25 वर्ष ने निवासी डगनिया साहुपारा डीडीनगर ने चाकू निकालकर हत्या करने की नियत से उसके पेट में मारकर फरार हो गया। जिसके चलते चाकू आकाश राजपूत के पेट का अतड़ी बाहर निकल गया व चाकू पेट में फंस गया। निखिल यादव व अश्वनी यादव गंभीर हालत में युवक को गायत्री अस्पताल में भर्ती किये है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर उसकी गिरफ्तारी में जुटी है। 
 बड़ी खबर: भाई बनकर बनाया पहचान और घुमाने के बहाने ले जा कर किया दुष्कर्म

बड़ी खबर: भाई बनकर बनाया पहचान और घुमाने के बहाने ले जा कर किया दुष्कर्म

भिलाई। एक युवक ने अपनी मुंहबोली बहन को घुमाने के बहाने ले जा कर दुष्कर्म कर दिया। जामुल पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र देवांगन को कैंप 2 निवासी 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर शैलेंद्र देवांगन के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376, 323, 506 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे कुरुद रोड पर युवती बेसुध पड़ी मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार सुबह युवती को होश आया। इसके बाद उसने पूछताछ में अपने साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की। युवती के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी जब्त किया है। युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को युवती ने बताया कि चार साल पहले उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने छोटे भाई के साथ रहती है।

काम के दौरान हुई थी पहचान-चार महीने पहले वह जवाहर मार्केट स्थित कपड़े की दुकान में नौकरी करती थी। आरोपी वहीं सब्जी का व्यवसाय करता था। आरोपी के इलाके में रहने के कारण परिचय था। आरोपी उसे बहन मानता था। शुक्रवार करीब 6 बजे आरोपी उसके घर आया और घुमाने का बहाना बनाकर अपने साथ बाइक में बैठाकर ले गया। पहले आरोपी उसे बैकुंठधाम ले गया। इसके बाद उसे गोकुल धाम स्थित खाली मैदान में ले गया। यहां पहले प्यार का इजहार किया। फिर मारपीट करके शारीरिक संबंध बनाकर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद से युवती क्षुब्ध थी। उसे कुछ समझ नहीं आया कि वह क्या करे। वह पैदल घटनास्थल से निकल गई। इस दौरान उसने आत्महत्या करने का फैसला किया और एंटीसेप्टिक को पी लिया।

एंटीसैप्टिक दवा पीकर खुदकुशी की कोशिश-
पुलिस को युवती ने बताया कि घटना के बाद वह पैदल कुरुद स्थित मेडिकल स्टोर पहुंच गई। दवा दुकान से ऐंटीसैप्टिक दवा खरीदकर पी लिया। कुछ दूर पैदल चलने के बाद वह बेसुध होकर सड़क किनारे गिर गई। इसके बाद उसने सुबह अस्पताल में होश आया। पुलिस के मुताबिक युवती के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि आरोपी उसका मुंह बोला भाई है। उसने उसके साथ ज्यादती की है। आत्मग्लानि के कारण उसने ऐंटीसैप्टिक दवा पीकर आत्महत्या कर रही है। युवती के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
 बड़ी खबर: थाना प्रभारी को डीजीपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर: थाना प्रभारी को डीजीपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

रायपुर। बिलासपुर के पचपेड़ी थाना प्रभारी को डीजीपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने पचपेड़ी थाना प्रभारी सुनील तिर्की के विरूद्ध शराब की अवैध बिक्री, अवैध परिवहन और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण ना करने पर निलंबन की कार्रवाई की है। निलम्बन अवधि में निरीक्षक सुनील तिर्की को रक्षित केंद्र जिला मुख्यालय बिलासपुर में सम्बद्ध किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही निर्देश जारी किए गए हैं कि शराब के अवैध परिवहन, बिक्री और तस्करी होने पर थाना प्रभारी के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
 
राजधांनी में देर रात डिवाइडर से टकराई कार, 8 घायल

राजधांनी में देर रात डिवाइडर से टकराई कार, 8 घायल

रायपुर। राजधानी में रफ्तार के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। रविवार को एक हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। वहीं इसके बाद देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में करीब 8 लोगों घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दौरान कार की चपेट में आए दो बाइक सवार युवक भी घायल हो गए। करीब 8 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे में कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
 बड़ी खबर: राजधानी में फिर हुई चाक़ू-बाजी, युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

बड़ी खबर: राजधानी में फिर हुई चाक़ू-बाजी, युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थम नहीं रही है। शहर के डंगनिया इलाके के बाद सन्यासी पारा में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी कोच्ची का विवाद युवक मॉडल साई के साथ हुआ था। दोनों के बीच नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध की बात पर विवाद गहरा गया, जिसके बाद कोच्ची ने युवक मॉडल साई की चाकू मारकर हत्या कर दिया। 

मामले की सूचना के बाद पहुंची खमतराई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। वहीं अब चाकू माकर मॉडल साई की हत्या कर दी। 

शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसके चलते आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। शहर के डंगनिया तालाब के पास बीती रात आरोपी ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

बताया जा रहा है कि आरोपी युगल किशोर साहू और आकाश राजपूत के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। भड़के युगल ने चाकू निकालकर आकाश राजपूत पर हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल आकाश को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 घंटे की मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर चाकू को निकाला। पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं फरार आरोपी की तलाशी शुरू कर दी है।
 
 रायपुर में यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही: बूलेट बाइक से फटाखा फोड़कर लोगो को परेशान करने वाले युवक के साथ बाइक जब्त

रायपुर में यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही: बूलेट बाइक से फटाखा फोड़कर लोगो को परेशान करने वाले युवक के साथ बाइक जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब के पास आज कुछ युवकों द्वारा बुलेट बाइक से फटाखा फोड़कर लोगों को परेशान करने वाले को पुलिस ने पकड़कर की बड़ी कार्यवाही। पुलिस ने बाइक क्रमांकन CG04.MV.5205 को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
 

यादव ठेठवार समाज के प्रांतीय निर्वाचन समिति का हुआ गठन

यादव ठेठवार समाज के प्रांतीय निर्वाचन समिति का हुआ गठन

रायपुर | यादव ठेठवार समाज छत्तीसगढ़ प्रांतीय मुख्यालय राजिम में आज रविवार प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुआ | जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवनिर्मित भवन का लोकार्पण जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर किया जावेगा तत्पश्चात प्रान्तीय प्रबंध कार्यकारिणी का आगामी 5 वर्षों के लिए पुनः निर्वाचन किया जाएगा  प्रांतीय  निर्वाचन समिति का गठन किया गया | 

जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोहत यादव अतरमरा पांडुका को पीठासीन अधिकारी मनोनीत किया गया और अधिकारी के रूप में कृष्ण कुमार यादव गुल्लू सिरपुर , सोमकांत यादव सरकतोरा कौडिया राज , कन्हैया यादव खैरझिटी ,  रूप लाल यादव नवापारा नगर कि नियुक्ति किया गया वार्षिक अधिवेशन के 15 दिवस पूर्व मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा एवं जनगणना का संकलन प्रांतीय मुख्यालय में सतत जारी रहेगा  | 

बैठक की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष राजू यादव के द्वारा किया गया एवं संचालन प्रदेश महासचिव उमेश यादव के द्वारा किया गया बैठक में प्रमुख रूप से गोकुल यादव संरक्षक प्रांतीय मुख्यालय राजिम, गजानंद यादव बेलपारा खल्लारी सलाहकार , प्रहलाद यादव रानीपरतेवा छुरा राज , शोभाराम यादव सेमरा ,डिगेश  यादव भानपुर कौडियाराज प्रांतीय उपाध्यक्षगण , अशोक यादव उप कोषाध्यक्ष राजिम , संतोष यादव अध्यक्ष रायपुर राज , संतराम यादव आरंग राज तुलाराम यादव अध्यक्ष कौडियाराज , बेनी राम यादव अध्यक्ष रावण पार , मुन्ना यादव अध्यक्ष , दिलीप यादव सचिव नवापारा पार , विष्णु राम यादव सचिव घनश्याम यादव उपाध्यक्ष ,  बिसहत  यादव कोषाध्यक्ष खल्लारी राज , श्याम सुंदर यादव महासचिव उप महासभा खल्लारी , हरिहर यादव कोषाध्यक्ष उप महासभा खल्लारी , ओम प्रकाश यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कौडिया राज , विजय यादव सचिव चंपारण पार , हीराराम यादव अध्यक्ष बेलर  पार , परमानंद यादव संरक्षक युवा प्रकोष्ठ मंदिर हसौद पार , हीरालाल यादव संरक्षक , राजेश यादव अध्यक्ष महासमुंद नगर , संतु राम यादव अध्यक्ष छुरा राज , अशोक यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ शिरपुर राज , लोकेश यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ खल्लारी राज , संतोष यादव अध्यक्ष कोलर मौजगाहन पार , रामा यादव पूर्व उपाध्यक्ष महासभा कृष्ण कुमार यादव सचिव रावण पार , मनीष यदु  पूर्व उपाध्यक्ष प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ , विजय यादव सचिव चम्पारन पार , अशोक यादव संरक्षक जवाई बांध पार सहित समाज के स्वजातीय  बंधुओं की उपस्थिति रही |

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार जिले के ग्राम वटगन में आयोजित पलारी राज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75वें राजअधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। भूपेश बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ग्राम वटगन में संचालित शासकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण और कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन बनाने के लिए 35 लाख रूपये की स्वीकृति की घोषणा की है। उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समाज की ओर से सम्मानित भी किया। सम्मेलन की अध्यक्षता कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर ने की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवांगन, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्मेलन में कहा कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद धान खरीदी की मात्रा और किसानों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। तीन साल पहले जहां केवल 15 लाख किसानों से धान खरीदी होती थी, वहीं आज साढ़े 21 लाख किसान समितियों में धान बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए ही हमारे पूर्वजों ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया है। धान, मक्का, गन्ना के बाद राज्य की सरकार ने अब कोदो-कुटकी को भी समर्थन मूल्य पर खरीदने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कोरोना संकट से उपजे बारदानें की प्रारंभिक समस्या के बाद भी सफलता पूर्वक धान खरीदी चल रही है। अब तक किसानों से 76 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। बारदानों की स्थानीय व्यवस्था एवं किसानों के सहयोग के कारण धान खरीदी सुचारू तरीके से कर पाये हैं। उन्होंने कहा कि हम दिनों-दिन समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का दायरा बढ़ा रहे हैं। नई सरकार के शुरूआती साल में जहां लगभग 80 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हुई थी, वहीं इस वर्ष लगभग 89 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का अनुमान है। मुख्यमंत्री नेे बताया कि भारत सरकार की अनुमति से ही राज्य सरकारें धान खरीदी का कार्य करती हैं। केन्द्र सरकार से फिलहाल केवल 24 लाख मीटरिक टन चावल लेने की अनुमति मिली है। जबकि 60 लाख मीटरिक टन चावल लिया जाना प्रस्तावित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीका आने के बाद कोरोना बीमारी से अंतिम लड़ाई की शुरूआत हो चुकी है। फरवरी महीने के अंत तक आम जनता को टीके लगने शुरू हो जाने की संभावना जताई गई है। फिर भी इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए घोषित उपायों का पालन करते रहना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 रूपये किलो पर गोबर खरीदी का कार्य केवल छत्तीसगढ़ में हो रहा है। देश और दुनिया में कहीं पर भी गोबर खरीदी नहीं होती हैं। लोग इसे अजूबा समझ कर प्रक्रिया को समझने छत्तीसगढ़ पहंुच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठान को हम केवल गाय-बैल को एकत्र कर रखने का केवल ठौर हीं नहीं बल्कि इसे ग्रामीण आजीविका के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे हैं। स्थानीय महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट के साथ ही धूप, अगरबत्ती सहित स्थानीय जरूरत की तमाम चीजें तैयार कर रही हैं। खाली पड़े जमीन पर साग-सब्जी उपजा कर अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित कर रहे हैं। गोबर से लोगों को इतनी ज्यादा आमदनी हो रही है कि कुछ लोग शान-शौकत की चीज फटफटी और मंगलसूत्र भी खरीद रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का गौठान अच्छा माध्यम साबित हो रहे हैं। समारोह को सांसद छाया वर्मा ने भी सम्बोधित किया। कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास और स्वराज के गांधी जी के सपने को मुख्यमंत्री बघेल आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर कलेक्टर सुनील कुमार जैन,एसपी आई.के.एलेसेला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुर्मी समाज के राजप्रधान और पदाधिकारी उपस्थित थे। 

बड़ी खबर: बीरगांव में अजीत जोगी की मूर्ति लगाने को लेकर जोगी समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा, कार्यकर्ता गिरफ्तार

बड़ी खबर: बीरगांव में अजीत जोगी की मूर्ति लगाने को लेकर जोगी समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा, कार्यकर्ता गिरफ्तार

रायपुर। बीरगांव नगर पालिका की स्थापना दिवस पर जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी, पूर्व सीएम अजीत जोगी की मूर्ति का अनावरण करने की तैयारी कर रहे है। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस दौरान कोटा विधायक रेणु जोगी, धरमजीत सिंह समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। सभा उपरान्त जोगी समर्थकों और पुलिस के बीच खूब हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस में ले जाया गया। 

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की भव्य मूर्ति बनकर तैयार है। जिसे बुधवारी बाजार, बीरगांव में लगाया जाना है। मूर्ति लगाए जाने को लेकर बीरगांव नगर निगम में विवाद की स्थिति बनी हुई है। जेसीसी (जे) प्रदेश प्रवक्ता भगवानू नायक ने बताया कि बीरगांव के बुधवारी बाजार में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी और छत्तीसगढ़ के महतारी की मूर्ति लगाने के लिए चबूतरा निर्माण कराया गया था। जिसे बीरगांव निगम ने तोड़ दिया।

अमित जोगी ने इस पूरे मामले पर ट्वीट कर कहा कि 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीरगांव में छत्तीसगढ़ महतारी के साथ मेरे पिता अजीत जोगी की प्रथम प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा। ये सभी सच्चे छत्तीसगढ़-प्रेमियों के लिए गर्व की बात है, लेकिन आज राज्य सरकार ने दोनों प्रतिमाओं की नींव को ही ध्वस्त कर दिया। छत्तीसगढ़ की धरती पर छत्तीसगढ़ महतारी और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री की प्रतिमा लगाने पर किसी को आपत्ति क्यों है।