BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 राम मंदिर के निर्माण में सम्पूर्ण हिन्दू समाज की सहभागिता के लिए सघन जनसंपर्क अभियान प्रारंभ

राम मंदिर के निर्माण में सम्पूर्ण हिन्दू समाज की सहभागिता के लिए सघन जनसंपर्क अभियान प्रारंभ

बागबाहरा। राम मंदिर के निर्माण में सम्पूर्ण हिन्दू समाज की सहभागिता की दृष्टि से प्रस्तावित अभियान को समयबद्ध गति प्रदान करने सभी अनुषांगिक संगठनों की एक बैठक में कार्ययोजना तैयार की गई थी। जिसके अंतर्गत सभी समयदानी कार्यकताओ के माध्यम से जन सम्पर्क अभियान प्रारंभ हो चुका है। इस जनसंपर्क अभियान को गति देेने और सफल बनाने के उद्येश्य से कसेकेरा मंडल में रूपेन्द्र साहू कोमाखान मंडल में नीतिन जैन, सुवरमार मंडल में दिनेश चन्द्राकर, देवरी मंडल में रमेश पटेल और मोनिका साहु से 28 दिसम्बर को मुलाकात कर विचार-विमर्श किया गया।

जनसंपर्क अभियान की दृष्टि से प्रत्येक ग्राम के हर वार्ड में पाँच-पाँच प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे। जो प्रत्येक परिवार से संपर्क कर राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संकलन करेंगे। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए 15 जनवरी से 31 जनवरी नित्य प्रभातफेरी निकाली जाएगी। भारत वर्ष की वर्तमान पीढ़ी को इस मंदिर के इतिहास की सच्चाइयों से अवगत कराने की योजना भी बनी है। देश की कम-से-कम आधी आबादी को राम जन्मभूमि मंदिर की ऐतिहासिक सच्चाई से अवगत कराने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। समाज को राम जन्मभूमि के बारे में पढऩे के लिए साहित्य दिया जाएगा। जिस प्रकार जन्मभूमि को प्राप्त करने के लिए लाखों भक्तों ने कष्ट सहे, सतत सक्रिय रहे, सहयोग किया, उसी प्रकार करोड़ों लोगों के स्वैच्छिक सहयोग से मन्दिर बने। बैठक में बताया गया कि आर्थिक विषय में पारदर्शिता बहुत आवश्यक है, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 10 रुपए, 100 रुपए व 1 हजार रुपए के कूपन व रसीदें छापी गई हैं। समाज जितनी राशि देगा, उसी के अनुरूप कार्यकर्ता कूपन या रसीद देंगे। करोड़ों घरों में भगवान के मंदिर का चित्र पहुँचेगा। जनसंपर्क का यह कार्य माघ पूर्णिमा तक पूर्ण होगा।
बंद कमरे में मिली नाबालिग बच्ची की लाश, संदिग्ध युवक गिरफ्तार

बंद कमरे में मिली नाबालिग बच्ची की लाश, संदिग्ध युवक गिरफ्तार

गरियाबंद। आपराधिक वारदातों के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश में कानून व्यस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। शहरी क्षेत्रों के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्रों में हत्या की वारदात खुलेआम घट रही है। 


देवभोग थाने से मिली जानकारी के अनुसार कैथपदर गांव में नाबालिग बच्ची का शव कमरे में मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतिका के पिता ने पुत्री की लाश मिलने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच में नाबालिग बच्ची के गले में नाखुन के निशान देखकर परिवार के सदस्यों ने हत्या की आशंका जताई है। पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला की ग्रामीणों ने हत्या की रात देर तक एक युवक को मृतिका के साथ देखे जाने की सूचना दी है, जिस पर पुलिस ने उक्त युवक को तत्काल हिरासत में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। नाबालिग बच्ची की हत्या से पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है। 
 छत्तीसगढ़: छट्ठी कार्यक्रम में महुआ शराब पीने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़: छट्ठी कार्यक्रम में महुआ शराब पीने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

कोरबा। एक पारिवारिक समारोह छठी में परोसे गए कच्ची शराब के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। समारोह में करीब 13 लोगों ने कच्ची शराब पिया, लेकिन तीन लोग ही प्रभावित हुए। प्रारंभिक तौर पर जहरीली शराब की आशंका जताई जा रही। वहीं पुलिस का कहना है कि जिस स्थान से शराब खरीदी गई थी, उसे एक दर्जन से अधिक लोगों ने पिया। जहरीली होने से सभी पर असर होता। अधिक शराब पीने की वजह से मौत की संभावना है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के गुरसियां गांव की यह घटना है। यहां निवासरत बहादुर लाल कंवर के घर नवजात शिशु पोता के जन्म पर रविवार की शाम को छठी समारोह का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि समारोह में शामिल हुए समाज के लोगों के अलावा परिचितों के लिए शराब की व्यवस्था की गई थी। गुरसियां के ही झरियामुड़ा मोहल्ले में अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने वाले से खरीदे गए शराब को समारोह में उपयोग किया गया। भोजन बनाने के लिए गांव के ही रसोइया साधुराम गोड़ 55 वर्ष समेत छह लोग को काम दिया गया था। देर शाम करीब 7ण्30 बजे सभी ने शराब पिया। दो घंटे के अंदर रसोइया साधुराम गोड़, राजकुमार कुंभकार 28 वर्ष व इतवार कुंभकार की तबियत बिगड़ गई।

साधुराम ने समारोह स्थल में ही दम तोड़ दिया। आनन-फानन में सभी को रात 9.30 बजे पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत साधुराम को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान राजकुमार ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर अवस्था में इतवार को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से कोसाबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में उसे रेफ र कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बताई है। निजी अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि इतवार के हाथ पैर नीले पड़ गए हैं। जहरखुरानी के मामले की तरह लक्षण मिले हैं। बांगो पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। उधर बांगो पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने का मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
 पिकनिक स्पाट में आठ साल की बच्ची की हुई डूबने से मौत, सदमें में पूरा परिवार

पिकनिक स्पाट में आठ साल की बच्ची की हुई डूबने से मौत, सदमें में पूरा परिवार

कोरबा। पिकनिक मनाने के लिए रजगामार के डूमरडीह गए एक परिवार की आठ साल की बच्ची की नाला में डूबने से मौत हो गई है। इस घटना की वजह से परिवार सदमें में है।

दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह के साथ ही पिकनिक का दौर शुरू हो गया हैं। इससे पिकनिक स्थल पर पानी में डूबने की घटनाएं भी बढ़ गई है। नेहरू नगर बाल्को निवासी व सुरक्षा कर्मी अरविंद एक्का समेत चार परिवार के सदस्य रजगामार क्षेत्र के डुमरडीह पिकनिक स्थल गए थे। इस दौरान परिवार के सदस्य खाना बनाने की तैयारी में जुट गए। अरविंद की पुत्री आराध्या आठ वर्ष व उसकी सहेली अनुष्का सात वर्ष शौच के लिए समीप चले गए। पानी के लिए दोनों नाला पहुंचे, तब अराध्या का पैर दलदल मिट्टी में पड़ गया और वह गहरे पानी में समा गई। अनुष्का ने हाथ पकड़ कर खींचने का प्रयास किया, पर सफ ल नहीं रही। परिजन उन्हें खोजते हुए स्थल पर पहुंचे, तब अनुष्का ने रोते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अरविंद एक्का समेत एक अन्य सदस्य पानी में उतर खोजने का प्रयास किए, जहां अरविंद का पैर आराध्या से टकराया। बाहर निकाल कर उसे कोसाबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रजगामार पुलिस ने मामला कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
 बड़ी खबर रायपुर: कार में अवैध शराब तस्करी करते चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

बड़ी खबर रायपुर: कार में अवैध शराब तस्करी करते चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

रायपुर। न्यू ईयर से पहले राजधानी में शराब तस्करों द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने की सूचना पर पुलिस ने एक ईको कार को घेराबंदी कर कार की डिक्की से 35 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कृषक नगर जोरा तेलीबांधा में अवैध शराब लेकर आ रही ईको कार क्रमांक सीजी 04 एलएक्स 8509 को रोककर कार में सवार चार लोगों से पुछताछ के दौरान संदेह होने पर कार की डिक्की में 35 पेटी अंग्रेजी गोवा अवैध शराब कुल 1750 पौवा बरामद होने पर कार सवार अजय सिंह 35 वर्ष पिता स्व.साधु सिंह एवं अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार कर शराब व कार को जब्त कर ली है। 
 बड़ी खबर रायपुर: तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से एक महिला सहित एक्टीवा सवार युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर रायपुर: तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से एक महिला सहित एक्टीवा सवार युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। मरनी कार्यक्रम में तालाब से नहाकर आ रही महिला को तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क पार करते समय एक्सीडेन्ट करते हुये सड़क किनारे खड़े एक्टीवा सवार युवक को ठोकर मारकर घायल कर दिया। जिसके चलते महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई व एक्टीवा सवार को चोट लगी। वहीं उरला थाना क्षेत्र में एक्टीवा से जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो जाने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार संजयनगर सतनामीपारा निवासी निवासी संगीता गिलहरे 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 28 दिसंबर को प्रार्थिया अपने दादी व अन्य महिलाओं के साथ मरनी कार्यक्रम में हल्का तालाब मठपुरैना से वापस आ रही थी तभी मठपुरैना सौरभ चिकन दुकान के सामने नेशनल हाईवे रोड पार करते समय शाम 4 बजे तेज रफ्तार हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 07बीके 4420 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये भगवंतीन को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया एवं सड़क किनारे खड़े शिशिर कुमार के एक्टीवा को ठोकर मार दिया। जिसके चलते शिशिर कुमार एक्टीवा सहित गिर जाने से चोट लगा है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ धारा 304 ए 279,337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह सतनामीपारा उरला निवासी सुन्दरलाल मारकण्डे 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 28 दिसंबर को दोपहर 1 बजे शनि मंदिर ठक्कर कंपनी सरोरा के पास एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एमटी 2292 क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई थी,एक्टीवा सवार युवक जमीन पर गिरा पड़ा था जिसके सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने युवक के ड्रायविंग लायसेंस से पता चला कि उसका नाम भुपेन्द्र कुमार ठाकुर 27 वर्ष पिता ब्रम्हानंद कैलाशनगर दुर्ग का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। 
 बड़ी खबर: न्यायाधानी में मोस्ट वांटेड बिल्लू की गोली मारकर हत्या, मौके पर हुई मौत

बड़ी खबर: न्यायाधानी में मोस्ट वांटेड बिल्लू की गोली मारकर हत्या, मौके पर हुई मौत

बिलासपुर। बिलासपुर स्थित न्यायधानी मे कई मामलों में मोस्ट वांटेड रहे बिल्लू को गोली मार कर हत्या कर दी गई। बिल्लू पान ठेले का संचालन करता था। उसे गोली लगते ही मौके पर उसकी मौत हो गए। गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पूरे इलाके की नाकेबंदी में जुट गई।

घटना तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान की है, जहां बिल्लू श्रीवास को गोली मार दी गई। बिल्लू पर गोली चलाने वाले शख्स का नाम संजय पाण्डेय बताया जा रहा है। बिल्लू श्रीवास कुछ दिन पहले ही हत्या के मामले में जेल से छूट कर जमानत पर बाहर आया था। ऐसे में इस घटना की वजह पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। गोली लगने के बाद घायल बिल्लू श्रीवास को पुलिस ने इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने बताया कि बिल्लू को सीने में गोली लगी थी। घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
 छत्तीसगढ़: मवेशीयों से भरा ट्रक पलटने से 15 गायो की मौत, ड्रायवर गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़: मवेशीयों से भरा ट्रक पलटने से 15 गायो की मौत, ड्रायवर गंभीर रूप से घायल

बलौदाबाजार। पलारी ब्लाक के गिधपुरी के थाना अंतर्गत ग्राम कौवाडीह के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे 15 गाय की मौत हो गई है जबकि ड्रायवर को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।प्रथम दृश्टया मामला गाय तस्करी का का लगता है क्यो कि क्षेत्र में गाय तस्करी को लेकर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ग्रामीणो से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की मध्य रात की है गाय से भरी मध्यप्रदेश पासिँग का ट्रक क्र एम पी 22 एच 1080 ग्राम कौवाडीह नाला क्रासिंग करने के बाद अनियंत्रित होकर संजय चन्द्राकर के खेत में मे पलट गई जिससे मौके पर ही 15 गाय की मौत हो गई जबकी ड्रायवर मध्यप्रदेश इँदौर निवास अशोक राजपूत रात भर गाड़ी में ही फसा रहा सुबह ग्रामीणो को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दिया गया जिसके बाद मौके पर देखा गया कि ट्रक में फंसा ड्रायवर की साँसे चल रही है जिसे आनन फानन में जेसीबी व ग्रामीणो की मदद से निकाला गया।

वहीं गम्भीर रूप से घायल ड्रायवर को पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया औऱ वहाँ से जिला अस्पताल भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक में मवेशी भरकर तस्करी किया जा रहा था। गाड़ी पलटने के बाद कुछ मवेशी इधर उधर छिटक गए मौके पर 15 मवेशी मृत पाए गए जिसे ग्रामीणो की मदद से दफन किया गया। कहा जा रहा है कि ट्रक में एक से ज्यादा लोग थे जो ट्रक पलटने के बाद भाग खड़े हूए वही मामले में पुलिस जांच में जुट गई है तथा ड्रायवर के बयान के बाद के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी।
 
छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ ने 13 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, सचिव वित्त, एवं संचालक कोष लेखा एवं पेंशन को ज्ञापन सौंपा

छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ ने 13 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, सचिव वित्त, एवं संचालक कोष लेखा एवं पेंशन को ज्ञापन सौंपा

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों की लंबित 13 सूत्री  मांगों को पूरा कराने के लिए  माननीय मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव संचालक कोष लेखा एवं पेंशन को ज्ञापन सौंपा  जिसमें संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय महामंत्री श्री दीपक देवांगन ने बताया कि 19 दिसंबर 2020 को कोषालय कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक आयोजित की गई थी जिसमें प्रदेश के समस्त कोषालय के पदाधिकारी उपस्थित हुए जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि कर्मचारियों के समस्या के निराकरण के लिए संघ द्वारा कई बार पत्राचार शासन स्तर पर किया गया जिसके उपरांत भी आज दिनांक तक कर्मचारियों की समस्या का निराकरण नहीं किया गया है |

पढ़ें : सेक्स रैकेट : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियों समेत 1 युवक दलाल गिरफ्तार 

जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है जिस पर पुनः स्मरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, सचिव वित्त, संचालक कोष लेखा एवं पेंशन को ज्ञापन सौंपा गया उक्त मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा 45 दिवस  बाद फरवरी 2021 से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी या निर्णय बैठक में पारित किया गया जिसके तारतम्य में ज्ञापन पूर्व में ही सौंपा गया कर्मचारी हित में 13 सूत्री मांग निम्न प्रकार से है:-

1• कोषालय लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करने कोशालीन संघ के प्रयास से पूर्व मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मिलकर चर्चा करके राजस्थान राज्य की तर्ज पर कोषालय  लिपिक को क्रमशः 2400  2800 एवं 4200 करने बाबत|
2• कोषालय कर्मचारियों को अधीनस्थ लेखा संवर्ग में पदोन्नति 30% एवं 20% पर विभागीय परीक्षा के पद बढ़ाने बाबत|
3• कोषालय कर्मचारी के अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा आयोजित करते हुए कोषालय कर्मचारी हेतु 8 वर्ष की बाध्यता समाप्त करते हुए पूर्व की भांति 3 वर्ष तथा लेखा परीक्षा उत्तीर्ण रखे जाने हेतु यदि परीक्षा हेतु समय बंधन को बिना संशोधित किए परीक्षा आयोजित होती है तो समस्त कोषालय कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे|
4• अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा आगामी केवल कोषालय कर्मचारी हेतु ही आयोजित किया जाए|
5• कोषालय कर्मचारी सहायक ग्रेड 3 एवं चतुर श्रेणी कर्मचारी की संभागीय स्तर पर पदोन्नति शीघ्र करने एवं समयमान वेतनमान प्रदाय करने बाबत|
6• कोषालय कर्मचारी का सहायक ग्रेड 2 से लेखा सहायक में पदोन्नति करने बाबत|
7• लेखा सहायक से अधीनस्थ लेखा सेवा में पदोन्नति करने बाबत|
8• कोषालय कर्मचारी को प्रथम द्वितीय तथा तृतीय समयमान वेतनमान प्रदाय करने बाबत|
9• कोषालय मैं सहायक ग्रेड 3 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सीधी भर्ती से रिक्त पदों को तत्काल भर्ती किया जाए|
10• चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संभागीय स्तर पर वरिष्ठता सूची जारी करने हेतु|
11• श्री खेम सिंह ध्रुव सहायक ग्रेड 2 के स्थानांतरण में निम्नानुसार निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु|
12•  संभागीय संयुक्त संचालक कोश लेखा एवं पेंशन कार्यालय में रिक्त अधीक्षक के पद पर पदस्थापना करने बाबत|
13• कोषालय कर्मचारियों के गोपनीय चरित्रावली वर्षांत में समय पर लिखे जाने के उपरांत भी जब पदोन्नति समयमान वेतनमान के समय वरिष्ठ कार्यालय द्वारा अनुपलब्धता बता कर पुनः मांग किया जाता है जोकि अत्यंत खेद का विषय है|
उक्त बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा गया है समय सीमा में निराकरण नहीं करने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की सूचना भी पूर्व में ही शासन को दे दी गई है ज्ञापन  देने वालों में संघ के प्रमुख रूप से डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रांताध्यक्ष,हरीश कंवर कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अरुण चोरिया उप प्रांताध्यक्ष,दीपक देवांगन प्रांतीय महामंत्री, रामाधार साहू  प्रांतीय कोषाध्यक्ष, गंभीर नेताम प्रांतीय सचिव, द्वारिका प्रसाद वस्त्रकार प्रांतीय प्रचार रूपेंद्र कुमार साहू  प्रांतीय प्रवक्ता, वीरेंद्र सिंह राठौर प्रांतीय संगठन संघ के संरक्षक  एसपी केसरी, एसके झा,  चमन प्रकाश साहू, गोविंद राम बसोने संभागीय अध्यक्ष रायपुर, ज्ञानू राम भारद्वाज संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर, मन्नू लाल यादव संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर, पुष्पेंद्र चंद्राकर जिला अध्यक्ष धमतरी, गौरव द्विवेदी जिला अध्यक्ष कांकेर, भरत लाल सूर्यवंशी जिला अध्यक्ष मुंगेली, वेद प्रकाश जिला अध्यक्ष गरियाबंद, खेम सिंह ध्रुव जिला अध्यक्ष बलोदा बाजार, संजय नेताम जिलाध्यक्ष बिलासपुर, सुशांत बेलेकर जिला अध्यक्ष राजनांदगांव, संदीप पाल जिला अध्यक्ष बलरामपुर, राहुल मिश्रा जिला अध्यक्ष कोरिया, सुशील कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष अंबिकापुर, मृत्युंजय सिंह जिला अध्यक्ष जशपुर, संगीत कुमार जिला अध्यक्ष सूरजपुर, प्रदीप मारकंडे जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा, सुखदेव बघेल जिला अध्यक्ष सुकमा एवं अन्य सम्माननीय कर्मचारी गण उपस्थित रहे |  
चाइल्ड लाइन 1098 कोलाब जांजगीर द्वारा खुला मंच कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चाइल्ड लाइन 1098 कोलाब जांजगीर द्वारा खुला मंच कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा जिले के समीपस्थ ग्राम पंचायत पेंड्री में सरपंच श्रीमती शकुन बाई गोड़ उप सरपंच श्रीमती उषा बरेठ पंच श्री किशन कुमार कश्यप ,भोज राम टंडन व ग्रामीणों की उपस्थिति में हेल्प एंड हेल्पस समिति द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन 1098 काेलाब जांजगीर चांपा द्वारा सोमवार 28/12/2020 को खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित ग्रामीणों को चाइल्ड लाइन 1098 के विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दिया गया जिसमें बाल विवाह, बाल मजदूरी, भिक्षावृत्ति, बच्चों का अवैध व्यापार,पोक्सो एक्ट,गुड टच बेड टच, गुमशुदा बच्चों से सम्बन्धित जितने भी कार्य किए जाते है उनके बारे में विस्तारपर्वक जानकारी दिया गया उपरोक्त कार्यों में चाइल्ड लाइन 1098 डारेक्टर श्री शिव शंकर साहा समन्वयक निर्भय सिंह काउंसलर श्रीमती अन्नपूर्णा साव टीम मेंबर श्री जोहित कुमार कश्यप,नरेंद्र कुमार चंद्रा,भूपेश कुमार कश्यप, रविकांत साहू, प्रभा गढ़ेवाल, कमलेश पाव, गोवर्धन कश्यप का महत्व पूर्ण योगदान रहा |

सेक्स रैकेट : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियों समेत 1 युवक दलाल गिरफ्तार

सेक्स रैकेट : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियों समेत 1 युवक दलाल गिरफ्तार

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है | मिली जानकारी के अनुसार खमतराई थाना क्षेत्र के बसंत विहार के एक घर में पुलिस ने दबिश के कर 3 युवतियों समेत 1 युवक को गिरफ्तार किया है | 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्र के गोंदवारा  स्थित बसंत विहार कालोनी के एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक उरला एवं थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा पुलिस के प्वाइंटर को उक्त स्थान में जाकर सौदा तय हो जाने पर मौका देखकर इशारा करने कहकर भेजा गया। प्वाइंटर द्वारा उक्त मकान में जाकर सौदा तय हो जाने पर पुलिस की टीम को इशारा किया गया। जिस टीम द्वारा मकान में दबिश दिया गया जहां कमरे में एक महिला एवं पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये। दूसरे कमरों की तलाशी लेने पर कमरों में और भी महिलायें थी जो ग्राहक का इंतजार कर रहीं थी। रेड कार्यवाही के दौरान नगदी 4,500/- रूपये, 08 नग मोबाईल फोन एवं आपत्ति जनक सामान जप्त किया जाकर महिलाओं एवं ग्राहक सहित कुल 04 लोगों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में धारा 3, 4, 5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी  

01.  अंश राज सिन्हा पिता ढेलूराम सिन्हा उम्र 28 साल निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर। 

02.  देह व्यापार में संलिप्त 03 महिलायें।

 

नियम विरुद्ध तरीके से नामांतरण पर सदन में उठा मामला, राजस्व मंत्री ने किया सस्पेंड, रिकॉर्ड भी दुरस्त करने के दिए निर्देश

नियम विरुद्ध तरीके से नामांतरण पर सदन में उठा मामला, राजस्व मंत्री ने किया सस्पेंड, रिकॉर्ड भी दुरस्त करने के दिए निर्देश

रायपुर, गलत तरीके से नामांतरण किए जाने के मामले पर राजस्व मंत्री ने बड़ी कार्यवाही की है। तहसीलदार को मंत्री ने सस्पेंड कर दिया है। इस बारे में उन्होंने सदन में जानकारी दी है। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाये थे। तभी उन्होने यह जानकारी दी है। बता दे कि पेण्ड्रीडीह में नियम विरुद्ध तरीके से तहसीलदार सत्यपाल प्रताप राय ने जमीन का नामांतरण कर दिया। एक भूमि का पांच लोगों के नाम पर नियम विरुद्ध तरीके से नामनातरण कर दिया। मामले में जांच के बाद मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया। 

ऑनलाइन ठगी मामले में एक महिला आरोपी कलकत्ता से हुई गिरफ्तार

ऑनलाइन ठगी मामले में एक महिला आरोपी कलकत्ता से हुई गिरफ्तार

जगदलपुर, जिले के बोधघाट पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के बाद युवक के द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में धारा 420, 306 एवं 120 (बी) भादवि का अपराथ घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान के दौरान आरोपियों की पहचान अन्य राज्य से होना पाये जाने पर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम पश्चिम बंगाल रवाना किया गया था। जिसके बाद महिला आरोपी कु . मौसमी मंडल निवासी सोनारपुर 24 परगना को कलकत्ता से गिरफ्तार गया है। गिरफ्तार महिला आरोपी मौसमी मंडल के कब्जे से 02 नग मोबाईल जिसमें से 01 मोबाईल जिससे मृतक को सम्पर्क किया गया था उसे जप्त किया गया है, तथा नगद 04 हजार रूपये एवं आधार कार्ड बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई 2020 में कुम्हारपारा निवासी राहुल डे द्वारा अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या किया गया था, जिसके मर्ग जांच पर पाया गया था कि माह मार्च से जुलाई 2020 के मध्य कुछ मोबाईल नम्बर के धारकों द्वारा मृतक से फोरएवर फेन्डशीप नामक ऑन लाईन साईट में रजिस्ट्रेशन एवं अन्य आर्थिक औपचारिकताओं की बात कहकर अलग-अलग समय में कुल- 08 लाख 60 हजार 06 सौ रूपये अपने खाते में जमा करवाकर ठगी किया गया था। जिसके पश्चात् दिनांक 06-07 जुलाई 2020 को राहुल डे ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया था।
मामले में गिरफ्तार महिला आरोपी मौसमी मंडल से पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया और मामले में कुछ अन्य आरोपियों के सहयोग से ऑन लाईन डेटिंग साईट के माध्यम से मोबाईल फोन पर कॉल कर एवं वेटिंग कर रजिस्ट्रेशन एवं अन्य आर्थिक औपचारिकताओं की बात कहकर बैंक खाता एवं ऑन लाईन तरीके से रूपये पैसे जमा करने की बात कहते हुए भारी भरकम राशि जमा करवाकर ठगी किया जाता था।

 

 सैकड़ों की संख्या में विधानसभा घेराव करने निकले विद्या मितान, बिच रास्ते पुलिस ने रोका

सैकड़ों की संख्या में विधानसभा घेराव करने निकले विद्या मितान, बिच रास्ते पुलिस ने रोका

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से विद्या मितान पहुंचे है। सभी ने नियमितिकरण की मांग के साथ आज धरना दिया और रैली निकाली। बूढ़ापारा स्थित धरनास्थल पर जुटे इन कर्मचारियों ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में विद्यामितानों को नियमित करने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करने की मांग के साथ आज विधानसभा घेराव करने के लिए निकले थे, पर पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को सप्रे शाला स्कूल के पास ही रोक दिया। इस बीच पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। वहीँ प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाएं चक्कर खा कर रोड पर ही गिर पड़ी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पढ़िए पूरी खबर-
बता दें कि विद्या मितान संघ ने नियमितिकरण की मांग को लेकर काफी लंबे समय से हड़ताल कर रहे है। पिछली सरकार में भी ये अपनी मांगों को मनवाने के लिए राजधानी में अलग अलग तरह के प्रदर्शन भी करते रहे है। इस दौरान इन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोपी लगाते हुये जमकर नारेबाजी भी की थी।
 बड़ी खबर: जलप्रपात में तैरती मिली एक 24 वर्षीय युवती की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

बड़ी खबर: जलप्रपात में तैरती मिली एक 24 वर्षीय युवती की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

जगदलपुर। पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की सोमवार को बीते पांच दिनों से लापता एक युवती का शव जलप्रपात में तैरती हुई पाई गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। मर्ग कायम करते हुए शव को पंचनामा के लिए मेकॉज भिजवा दिया है। 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार जिले के दरभा थाना क्षेत्र स्थित पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात से पुलिस ने सोमवार को बीते पांच दिनों से लापता एक युवती का शव बरामद किया है। 

इस मामले में दरभा थाना प्रभारी एसआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि ग्राम तीरथगढ़ खासपारा निवासी हेमबति नाग (24 वर्ष) 24 दिसंबर की सुबह से अचानक लापता हो गई थी। देर शाम तक जब वह घर पहुंची, तो परिजनों ने युवती को ढूंढने का बहुत प्रयास किया। लेकिन परिजनों को वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने दरभा थाना में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस भी लापता युवती की तलाश में जुट गई।

आज सुबह करीबन 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तीरथगढ़ जलप्रपात में एक युवती की लाश मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश की शिनाख्त हेमबति नाग के रूप में हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि लाश की हालत को देखने से प्रथम दृश्या में लगता है कि युवती की मौत जलप्रपात से गिरने की वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि मृतिका के सर, हाथ और पैर में गम्भीर चोटें है।  फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए लाश को पीएम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 बड़ी सफलता: लाखों के इनामी 8 नक्सलियों ने एसपी के सामने किया आत्मसमर्पण

बड़ी सफलता: लाखों के इनामी 8 नक्सलियों ने एसपी के सामने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान को दंतेवाड़ा में फिर से एक बार बड़ी सफलता मिली है। पुलिस लाइन कारली में एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष 5 लाख के 3 ईनामी नक्सली सहित कुल 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। 

समर्पित नक्सलियों में आयतू भास्कर (प्लाटून 13 सेक्शन सी का कमांडर) 3 लाख का ईनामी, रामू कारम (सीएनएम सदस्य) 1लाख का ईनामी, महेश कुमार डोडी (भूमकाल मलेशिया कमांडर) 1 लाख का ईनामी, लखमा ताती(भूमकाल मलेशिया सेक्शन कमांडर),भीमा बारसे(सीएनएम सदस्य), सोना ताती, माड़का बारसे, पिट्टे उर्फ भीमा मण्डावी जनमिलिशिया सदस्य और नक्सली सप्लायर है। समर्पित नक्सली आयतू भास्कर,राजू कारम, भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय होकर हत्या, लूट,आगजनी, रेलवे ट्रेक उखाड़ने जैसे घटनाओं में 2013 से सक्रिय थे। 
 
 मुख्यमंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2021 के कैलेण्डर का किया विमोचन

मुख्यमंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2021 के कैलेण्डर का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी और उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने आज विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में नये वर्ष 2021 के शासकीय कैलेण्डर का विमोचन किया। यह कैलेण्डर छत्तीसगढ़ में नई सरकार ने पिछले दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों पर केन्द्रित है। कैलेण्डर के कव्हर पेज पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कुम्हार के चाक पर दीया बनाते हुए चित्र प्रकाशित किया गया है। चित्र के नीचे लिखा हुआ है गढबो नवा छत्तीसगढ़। कैलेण्डर का शीर्षक न्याय के बयार, सब्बो बर- सब्बो डहर दिया गया है। 

जनवरी में अन्नदाता को न्याय:-
जनवरी माह के पन्ने पर शासन ने किसानों के हित में लिए गए निर्णयों को अन्नदाताओं के लिए न्याय शीर्षक से अंकित किया गया है। इसके तहत 17 लाख किसानों को लगभग 9 हजार करोड़ रूपए की कर्ज माफी, 94 प्रतिशत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को 5750 करोड़ रूपए में से 4500 करोड़ रूपए की आदायगी, 15 वर्षों से लंबित सिंचाई कर की माफी को शामिल किया गया है। इस पन्ने पर हरे-भरे धान के खेत और फसल तैयार करती हुई महिला किसानों के चित्र प्रकाशित किए गए हैं। 

फरवरी में सुराजी गांव :-
फरवरी माह के पन्ने पर शासन की सुराजी गांव योजना को नरवा, गरवा, घुरवा, बारी- चिन्हारी को न्याय शीर्षक से अंकित किया गया है। इसके अंतर्गत गौठानों से गांवों में आ रही आत्मनिर्भरता, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और विक्रय में मिल रही सफलता, गोबर से दीयों व अन्य उपयोगी सामग्री के निर्माण, हर माह औसतन 15 करोड़ रूपए की गोबर खरीदी का उल्लेख किया गया है। इस पन्ने पर गांवों में निर्मित सुंदर गौठानों और वहां चल रही आय-मूलक गतिविधियों के चित्र प्रकाशित किए गए हैं। 

मार्च में खाद्य सुरक्षा :-
मार्च महीने के पन्ने पर सार्वभौम पीडीएफ, पोषण से सबकों न्याय शीर्षक के अंतर्गत अंत्योदय परिवारों को एक रूपए किलो की दर से 35 किलो चावल, खाद्य और पोषण सुरक्षा के दायरे में प्रदेश की 96 प्रतिशत आबादी, अनुसूचित व माडा क्षेत्रों के अंतर्गत रियायती दर पर चना और गुड़ का वितरण, एपीएल परिवारों को 10 रूपए किलो की रियायती दर पर चावल, अन्नपूर्णा, निराश्रित व नि:शक्तजनों को निशुल्क चावल दिए जाने का उल्लेख किया गया है। इस पन्ने पर अंजुरि में अन्न भर कर मुस्कुराती ग्रामीण महिला की तस्वीर प्रकाशित की गई है। 

प्रैल में बिजली बिल आधा और औद्योगिक विकास :-
अप्रैल माह में बिजली बिल आधा औद्योगिक विकास का भी वादा शीर्षक के अंतर्गत बिजली बिल हाफ करने का वादा निभाने, 38 लाख से अधिक परिवारों को 1336 करोड़ रूपए की सीधी राहत प्राप्त होने, नई औद्योगिक नीति से 887 नये उद्योगों की स्थापना, 15000 करोड़ रूपए का पूूंजी निवेश और 15 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसरों के निर्माण, हर विकासखण्ड में फूडपार्क की स्थापना के लिए 105 स्थानों पर भूमि चिन्हांकन का उल्लेख किया गया है। इस पृष्ठ पर विद्युत उपभोक्ताओं और औद्योगिक गतिविधियों के चित्र प्रकाशित किए गए हैं। 

मई में श्रमवीरों को न्याय :-
मई महीने में श्रमवीरों के लिए न्याय शीर्षक के अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा योजना में प्रतिदिन औसतन 26 लाख लोगों को रोजगार, महिलाओं की बड़ी भागीदारी, 100 दिवस रोजगार देने में देश में अव्वल होने, कोविड-19 के दौरान 7 लाख प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्रहक सामाजिक सुरक्षा योजना का उल्लेख किया गया है। इस पन्ने पर महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत मिल रहे रोजगार की तस्वीर प्रकाशित की गई है। 

जून में उपचार पर सबका अधिकार :- 
जून महीने में उपचार पर सब का अधिकार शीर्षक के अंतर्गत मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक, डॉ. राधाबाई डायग्नोस्टिक सेंटर, डॉं. खूबचंद बघेल और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान से एक वर्ष में 66 प्रतिशत सफलता का उल्लेख किया गया है। इस पन्ने पर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई दीदी क्लीनिक की तस्वीर प्रकाशित की गई है। 

जुलाई में कुपोषण एनीमिया से मुक्ति :-
जुलाई महीने में कुपोषण एनीमिया से मुक्ति शीर्षक के अंतर्गत, 51 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों, 29 लाख हितग्राहियों, एक वर्ष में कुपोषित बच्चों की संख्या में 16 प्रतिशत की कमी, डीएमएफ का सदुपयोग, शिक्षा, पोषण, पुर्नवास में, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को व्यापक सफलता का उल्लेख किया गया है। इस पन्ने पर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की तस्वीर प्रकाशित की गई है। 

अगस्त में दरवाजे पर शिक्षा :-
अगस्त माह के पन्ने में नौनिहालों को न्याय को प्रदर्शित किया गया है। इसमें शिक्षा के अधिकार के तहत 10वीं से 12वीं तक नि:शुल्क पढ़ाई देश में पहली बार, 15 हजार से अधिक स्कूली शिक्षकों की स्थायी भर्ती, कोविड 19 के दौरान ऑनलाईन पढ़ाई हेतु पढ़ई तुंहर दुआर, जहां इन्टरनेट नहीं है वहां पढ़ई तुहर पारा तथा मध्यान्ह भोजन प्रदाय में देश में अव्वल छत्तीसगढ़ को चित्रित किया गया है।

सितम्बर में वनाश्रितों को न्याय:-
सितम्बर माह के पन्ने में वन आश्रितों को न्याय को चित्रित किया गया है। इसमें निरस्त वन अधिकार दावों की समीक्षा से देश में सर्वाधिक पट्टे व भूमि का वितरण, आदिवासियों को अदालती प्रकरणों से मुक्ति दिलाने की पहल, तेन्दूपत्ता संग्रहण, पारिश्रमिक 2500 रूपए से बढ़ाकर 4000 रूपए मानक बोरा, 7 से बढ़ाकर 52 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी कर देश में अव्वल छत्तीसगढ़ को चित्रों के साथ दर्शाया गया है।

अक्टूबर में शिक्षा विस्तार:-
अक्टूबर माह के पन्ने में विरासत और आदत को न्याय को दिखाया गया है। इसमें स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना के तहत 152 स्कूलों की मंजूरी, प्रथम वर्ष में 52 स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास, युवा खेल प्रतिभाओं को संवारने राष्ट्रीय स्तर अकादमी, सभी ग्रामों व नगरीय निकायों में राजीव युवा मितान क्लब और कृषि, वानिकी, और उद्यानिकी की उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों की स्थापना को प्रदर्शित किया गया है।

नवम्बर में छत्तीसगढ़ी अस्मिता को पहचान:-
नवम्बर माह के पन्ने में छत्तीसगढ़ी अस्मिता और स्वाभिमान को मिली पहचान को दर्शाया गया है। इसमें राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परम्पराओं को सहजने के पहल, हरेली, तीजा, माता कर्मा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस और छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश प्रत्येक जिले में छत्तीसगढ़ पर खान-पान पर केन्द्रित गढ़-कलेवा के साथ ही छत्तीसगढ़ी ग्रामीण खेलकूद और लोक नृत्यों को बढ़ावा को प्रदर्शित किया गया है। 

दिसम्बर में शिल्प और परम्परागत रोजगार:-
दिसम्बर माह के पन्ने में परम्परा रोजगार को न्याय को प्रदर्शित किया गया है। इसमें माटी शिल्प, धातु शिल्प, हाथकरघा वस्त्र, बांस शिल्प, कोसा को बढ़ावा के साथ गोठानों में महिला स्व-सहायता समूहों के निर्मित दीयों और अन्य सामग्रियों को बढ़े ही खूबसूरत चित्रों के साथ दर्शाया गया है। इसके साथ ही राम वनगमन पर्यटन परिपथ, देवगुढ़ी, सरोदा दादर, सतरेंगा जैसे पर्यटन स्थलों में अधोसंरचना विकास और रोजगार के नये अवसर प्रदर्शित किया गया है। 

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन और विकास डॉ. शिव कुमार डहरिया, खाद्य और नागरिक आपूर्ति अमरजीत भगत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा, एडवोकेट जनरल सतीश चन्द्र वर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, संसदीय कार्य विभाग के सचिव सोनमणि बोरा, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह सहित अनेक विधायक, मुख्यमंत्री के सलाहकार सर्वश्री विनोद वर्मा, रूचिर गर्ग, राजेश तिवारी और प्रदीप शर्मा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संसदीय कार्य विभाग के प्रकाशित संसदीय कार्य मार्गदर्शिका और छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल कार्यालय प्रकाशित कैलेण्डर का भी विमोचन किया।


 
 बड़ी खबर रायपुर: 13 हिस्ट्रीशीटर का जिला बदर व 2 बदमाशों पर एनएसई की तैयारी पूरी

बड़ी खबर रायपुर: 13 हिस्ट्रीशीटर का जिला बदर व 2 बदमाशों पर एनएसई की तैयारी पूरी

रायपुर। राजधानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने सभी थाना प्रभारियों से अपने-अपने थाना क्षेत्रों की गुंडा-बदमाशों की फाईले खोलवा दी है । 

उक्त की जानकारी देते हुए रायपुर शहर एएसपी लखन पटले ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि आरोपियों के खिलाफ 3 से अधिक चोरी, गुंडागर्दी या मारपीट के मामले दर्ज है। उन्हें निगरानी बदमाश की सूची में शामिल ध्यानकर्षन किया जाए। इसके साथ ही जिले के 13 हिस्ट्रीशीटर के जिला बदर सहित 2 बदमाशों पर एनएसई की कार्यवाही करने दंडाधिकारी को सूची भेजी गई है। नए वर्ष के जश्न को देखते हुए शहरी क्षेत्र में 400 जवानों की अतिरिक्त टीम तैनाती की गई है। वही सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के गैंगबाजी वाले इलाकों में कड़ी नजर रख पूरे थाना क्षेत्र में रात भर गश्त करने के आदेश दिए है।
 सफल हुआ 50 सालों का संघर्ष: गंगरेल जलाशय के विस्थापितों को मिला हाई कोर्ट से न्याय

सफल हुआ 50 सालों का संघर्ष: गंगरेल जलाशय के विस्थापितों को मिला हाई कोर्ट से न्याय

बिलासपुर। भारत के संविधान के अनुच्छेद 226/227 के तहत गंगरेल डैम धमतरी से प्रभावित गंगरेल प्रभावित समिति ने उच्च न्यायालय में लंबी लड़ाई के बाद पुनर्स्थापन के लिए रिट याचिका दायर की थी। जिस पर उच्च न्यायालय की एकल बेंच ने प्रभावितो के पक्ष में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को विस्थापितों के लिए जमीन आबंटन की कार्रवाई शुरू करने निर्देशित किया है। 

याचिकर्ताओं ने मांग की थी कि 1972 से हम सब परिवार विस्थापित है। जब डैम का निर्माण हो रहा था तब हमारी जमीन राज्य सरकार ने अधिग्रहित कर ली थी और बहुत ही कम मुआवजा दिया गया था। हमे भूमि के बदले भूमि देने की लिखित आश्वासन दिया गया था, जिसके तहत सिर्फ 178 लोगो को जमीन दी गयी और जोगिदिह ग्राम बसाया गया। बाकी 8 हजार परिवार को कुछ नही मिला जो धमतरी, दुर्ग, कांकेर के थे। लगातार मांग आंदोलन करने बाद 2004 से 2011 तक फिर आश्वासन दिया गया पुनः कुछ लोगो को जमीन दी गयी। अंततः समिति ने अधिवक्ता संदीप दुबे के माध्यम से उच्च न्यायालय में याचिका लगाकर मांग की कि जैसे करीब 200 लोगो को पुनर्स्थापन के तहत जमीन और सुविधाओं का विस्तार कर दिया गया, समिति के सभी सदस्यों को मिलना चाहिए। 13 साल के लंबी लड़ाई के बाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि 3 माह के भीतर सभी समिति के सदस्यों को जमीन उनकी जरूरत को ध्यान रखकर प्राथमिकता के आधार पर दे और उनको दें जो आज तक भूमिहीन है। 

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह कहा कि आवंटन के दौरान 2004-05 से 2009-10 तक की अवधि राज्य द्वारा जांच संस्थान के अधीन है। परंतु रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है। इसलिए, याचिकाकर्ता के सदस्य भी भूमि के आवंटन के संदर्भ में उचित विचार के हकदार हैं जिन्हे एक ही लाइन पर जमीन से बेदखल कर दिया गया है। 2004-05 और 2009-10 की अवधि के बीच आवंटित भूमि के लिए आगे बढ़ रहा भूमि आवंटन के लिए मामलों पर याचिकाकर्ता-सोसायटी को कलेक्टर के कार्यालय द्वारा शुरू करने की आवश्यकता है। दुर्ग, धमतरी और कांकेर में पट्टे के माध्यम से भूमि के आवंटन के लिए कार्यवाही शुरू करने के आदेश संबंधित कलेक्टर सक्षम प्राधिकारी को दें। 
 छत्तीसगढ़: रिश्तेदार के यहां आई बालिका से दुष्कर्म, मामला दर्ज

छत्तीसगढ़: रिश्तेदार के यहां आई बालिका से दुष्कर्म, मामला दर्ज

रायगढ़। मेहमानी में गांव आई बालिका से जबरन दुष्कर्म करने की शिकायत पर तत्काल पास्को एक्ट के तहत युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना पुसौर के बासनपाली गांव की है, जहां तमनार से अपने रिश्तेदार के यहां आई बालिका दुष्कर्म का शिकार हो गई। बालिका ने तमनार पुलिस को बताया कि शनिवार की रात 7:30 बजे के लगभग वह घर के खलिहान कोठार में गयी थी। जहां पहले से मौजूद बासनपाली गांव के हेमन्त राठिया ने बालिका को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी रिपोर्ट बालिका ने अपने गांव लौट कर तमनार थाने में दर्ज कराई। थानेदार किरण गुप्ता ने मामला दर्ज कर जांच के लिए पुसौर पुलिस को भेजा। वहीं पुसौर टीआई गौरीशंकर दुबे ने हेंमत को गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पास्को एक्ट के तहत अपराध कायम किया है।
बड़ी खबर: डेढ़ लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बड़ी खबर: डेढ़ लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। गांजे की तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस ने दो कार्रवाई करते हुए 15 किलो गांजा जब्त किया। जब्त गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.5 लाख रुपए से अधिक है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं। दोनों पर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पहला मामला महासमुंद थाने का है। टीआई शेर सिंह ने बताया कि मोहम्मद अमीर शेरवानी पिता मोहम्मद हारून शेरवानी खरियार रोड थाना-जोंक, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) का रहने वाला है। आरोपी राजधानी रायपुर में गांजा खपाने की फिराक में जा रहा था। संजय कानन गार्डन के पास मेन रोड पर कार क्रमांक- ओडी-26 सी-4198 को रोककर कार की तलाशी गई। कार की डिक्की में दो कर्टनों में रखा हुआ गांजा मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर कार और गांजा को जब्त किया। गांजे का वजन 9 किलो 300 है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजे की कीमत 93 हजार रुपए है।


दूसरे मामले में बसना थाना पुलिस और साइबर क्राइम ने कार्रवाई करते हुए 5.990 किलो जब्त किया। थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर ने बताया कि थाना बसना के सामने नाकाबंदी कर आरोपी शिब प्रधान पिता अनम प्रधान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कोदला ईनाम बेलपडा, थाना-कोदला, जिला गंजाम (ओडिशा) का रहने वाला है। आरोपी बाइक-ओडी 25 जे 1378 से आया था। जब्त गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 59900 रुपए है।

 बड़ी खबर: शहर को करोड़ों का चूना लगाकर ठेकेदार हुआ फरार, प्रशासन बना तमाशबीन

बड़ी खबर: शहर को करोड़ों का चूना लगाकर ठेकेदार हुआ फरार, प्रशासन बना तमाशबीन

कोरबा। राह चलते आम आदमी से लूट और ठगी की घटनाएं तो आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं, मगर कोई दिनदहाड़े सरकार और प्रशासन को लूट ले, ऐसे वाक्ये विरले ही सुनने को मिलते हैं। परन्तु चिंता छोडिय़े जनाब और मुस्कुराइ, क्यूंकि आप कोरबा में हैं और ऐसा कोई कीर्तिमान नहीं जो नगर निगम कोरबा के नाम दर्ज न हो। वर्तमान मामला भी नगर पालिक निगम कोरबा की ही बहुचर्चित व महत्वाकांक्षी योजनाए कोरबा नगर के हृदयस्थल में 15 करोड़ की लागत से बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग का है, जिसका ठेका बिलासपुर की फर्म मेसर्स विकास कंस्ट्रक्शन को प्राप्त हुआ था।

जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य की कुल लागत 15.36 करोड़ रुपये है जिसमे से निगम द्वारा ठेकेदार को लगभग 11 करोड़ रुपयों का भुगतान किया जा चूका है। 11 करोड़ का भुगतान लेने के बाद से ही ठेकेदार नदारद है और पिछले एक वर्ष से निर्माण कार्य बंद है। परन्तु इसे लेकर नगर निगम के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों के कानों में जूं भी नही रेंग रही है और रेंगे भी क्यूँ? पैसा तो जनता की जेब से गया है, उनकी नहीं।

वहीँ हैरान करने वाली बात तो यह है कि इतने समय से कार्य बंद होने के बाद भी निगम प्रशासन द्वारा ठेकेदार को किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया है और न ही उस पर पार्किंग के निर्माण कार्य के मामले में किसी प्रकार की कार्यवाही करने की रूचि दिखाई जा रही है। अब इसका कारण 11 करोड़ के भुगतान के एवज में मिला मोटा कमीशन है या नगर निगम अधिकारियों की कुख्यात लापरवाह कार्यशैली, इसे लेकर निगम के गलियारों में सभी की अपनी अपनी राय है व कानाफू सी का दौर जारी है। दूसरी ओर गोपनीय सूत्रों से खबर मिली है कि ठेकेदार को जारी होने वाला नोटिस ऊपर से रोका गया है। अब नोटिस रोकने वाला अधिकारी, नगर निगम कोरबा के पदक्रम में कितना ऊपर है, इसके केवल कयास ही लगाए जा सकते है।

पार्किंग के अलावा 3.5 करोड़ की सी सी रोड का काम भी छोड़ा अधूराए लगभग 1 करोड़ रुपयों का ले चुका भुगतान:-मल्टी लेवल पार्किंग के अलावा विकास कंस्ट्रक्शन बिलासपुर के द्वारा नगर निगम कोरबा में वार्ड 61.62 में शांतिनगर से कुचैना बस्ती तक सीसी रोड के निर्माण कार्य का ठेका भी लिया गया था। रोड निर्माण कार्य की शुरुआत में ठेकेदार द्वारा मिटटी फि लिंग कर नगर निगम से लगभग 1 करोड़ रुपयों का भुगतान ले लिया गया था। भुगतान होने के बाद से ही ठेकेदार अपना असली रंग दिखाने लगा। प्राप्त जानकारी अनुसार ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन डीएलसी का कार्य किया गया था। डीएलसी कार्य में ठेकेदार द्वारा सीमेंट की जगह भारी मात्रा में राखड़ मिलाई गयी थी, जिसके कारण डीएलसी उखड गई। उसकी लीपापोती करने हेतु ठेकेदार द्वारा डीएलसी के ऊपर 1 इंच कांक्रीट कर दिया गया था, वर्तमान में जिसका नामोनिशान तक दिखाई नहीं दे रहा है। गुणवत्ता हीन निर्माण को देखकर निगम अधिकारियों के होश उड़ गये। अपनी नौकरी पर संकट आते देख अधिकारियों ने ठेकेदार का आगामी भुगतान रोक दिया, जिसके बाद से ही ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। पार्किंग की तरह ही रोड का निर्माण कार्य बंद हुए आज लगभग एक वर्ष बीतने को है। परन्तु घबराइए नहीं, शासन को चूना लगाने वाले ठगराज ठेकेदार की कहानी यहीं खत्म नही होती, पिक्चर अभी बाकी है दोस्त।

अपनाए जा रहे दोहरे माप दंड:-इस पूरे मामले में ट्विस्ट तब आता है जब रोड निर्माण कार्य बंद करने के कारण ठेकेदार को निगम प्रशासन द्वारा नोटिस दिया जाता है। इस बात को लेकर निगम कर्मचारी भी अचंभित हैं कि दोनों निर्माण कार्य एक ही ठेकेदार द्वारा कराए जाने व एक ही अधिकारी की देख रेख में होने के बाद भी, केवल सड़क निर्माण कार्य में ही क्यों नोटिस दिया जा रहा है? और पार्किंग का कार्य बंद रखने पर क्यूँ नही? यही नहीं, निगम अधिकारियों द्वारा निकाला गया नोटिस भी सवालों के घेरे में हैं। जानकारों के अनुसार दो बड़े निर्माण कार्यों को 1 वर्ष तक बंद रखने पर ठेकेदार के विरुद्ध ब्लैकलिस्ट की कार्यवाही होनी चाहिये थी। परन्तु निगम अधिकारियों या कहें की निर्माण कार्य को देख रहे अधिकारियों द्वारा केवल रोड का ठेका निरस्त करने का नोटिस निकाला गया है, जबकि पूर्व के समान प्रकरणों में अन्य ठेकेदारों के विरुद्ध निगम अधिकारियों द्वारा ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही की गई है। 

अब प्रश्न यह उठता है कि ये दोहरे मापदंड क्यूँ ?:-गुप्त सूत्रों के अनुसार ठेकेदार ने दोनों निर्माण कार्यों में लगी अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है और भुगतान के एवज में मोटा कमीशन भी सम्बन्धित निगम अधिकारियों को पहुंचा दिया है। इसलिए न ही ठेकेदार काम करने में रूचि दिखा रहा है और न ही पेटभर कमीशन खा चुके अधिकारी ही ठेकेदार पर कोई ठोस कार्यवाही करना चाहते हैं। अब मामले को निपटाने के लिए केवल ठेका निरस्त करने का नोटिस निकाला गया है और ठेकेदार पर कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की जा रही है ताकि साँप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे। बता दें कि उपरोक्त दोनों निर्माण कार्य, नगर निगम कोरबा के वरिष्ठतम अधिकारी, रिटायरमेंट के करीब की देख रेख में कराए जा रहे हैं, जो वर्तमान में निगम में विराजमान कांग्रेस सरकार के ख़ास तो हैं ही, अपने पूर्व के क्रियाकलापों के कारण जेलयात्रा भी कर चुके हैं। अब एक सवाल जो सबके मन में खलबली मचाए हुए है वो यह है कि पार्किंग के कार्य में ऊपर नोटिस रोकने वाला अधिकारी कहीं नटवरलाल साबित हो रहा ठेकेदार:-यहाँ बताना जरुरी होगा कि ठेकेदार महाशय ने केवल कोरबा को ही चूना नहीं लगाया है अपितु इनके कारनामे बिलासपुर में भी सुर्खियाँ बटोर रहें हैं। मेसर्स विकास कंस्ट्रक्शन बिलासपुर के द्वारा बिलासपुर नगर में ही लोक निर्माण विभाग  में 13.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले साइंस कॉलेज के 750 सीटर ऑडिटोरियम का ठेका भी लिया गया है। उक्त निर्माण कार्य को भी महाशय ने पिछले 1 साल से अधूरा छोड़ रखा था, जिस पर कार्यवाही करते हुए विभाग ने ठेका निरस्त कर दिया व आगे की कार्यवाही हेतु मामला अभी सुपरीटेंडिंग इंजिनियर, लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में विचाराधीन है।

शुरू से विवादित रहा पार्किंग का निर्माण:-कोरबा में बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य शुरू से ही विवादों के घेरे में रहा है। अनेकों बार इसकी उपयोगिता को लेकर सवाल खड़े किये गये हैं। जहां एक ओर प्रशासन का मानना है कि पार्किंग के निर्माण होने के पश्चात त्योहारों में कोरबा नगर के मुख्य मार्केट पॉवर हाउस रोड में भीड़भाड़ व जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी, वहीँ कोरबा वासियों का कहना है कि कोई भी पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर दूर से पैदल आना पसंद नहीं करेगा और भविष्य में यह असामाजिक तत्वों व नशेबाजों का अड्डा बन जाएगा। उपयोगिता को लेकर चल रही बहस के बीच एकाएक सांसद ज्योत्स्ना महंत ने आवश्यकता से अधिक जगह उपलब्ध होने के कारण पार्किंग में ही मैटरनल हॉस्पिटल खोलने की घोषणा कर दी, जिस पर कोरबा कलेक्टर ने भी स्थल निरीक्षण कर अपनी सहमति दे दी। परन्तु जिस प्रकार से पिछले एक साल से निर्माण कार्य बंद है व उसे शुरू करने में या आरोपी ठेकेदार पर कठोर कार्यवाही करने में निगम अधिकारी रूचि नही दिखा रहे, उससे यह प्रतीत होता है कि निगम प्रशासन ने सांसद महंत तथा कोरबा कलेक्टर को ठेंगा दिखा दिया है। बहरहाल शातिर ठेकेदार तो शहर को चूना लगाकर फ रार हो चुका है, अब देखना यह होगा कि जनकोष से करोड़ो रुपये स्वाहा करने के बाद कोरबा की जनता जनार्दन को कब पार्किंग का लाभ मिल पाता है।
 बड़ी खबर: मासूम बच्ची की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, मामला दर्ज

बड़ी खबर: मासूम बच्ची की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, मामला दर्ज

कांकेर। जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम आलानार में एक मासूम बच्ची की कुल्हाड़ी से हत्या कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुकालू राम खोडिय़ा निवासी आलानार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 06 वर्षीय बहन जो कि दादा, दादी के साथ खेत-बाड़ी में थी। उसी दौरान आरोपी सुखराम सलाम टंगिया लेकर पहुंचा और बच्ची पर वार कर दिया। टंगिया के वार से बच्ची के सिर पर गंभीर चोट आने से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस को इसकी सूचना पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्या के आरोपी की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी बीआर ध्रुव ने बताया कि का बच्ची की हत्या कुल्हाड़ी से वार कर की गई है। मामला दर्ज कर कायम कर हत्या के आरोपी की तलाश की जा रही है।
 शिक्षकों की नियुक्ति के मुद्दे पर सदन में हुआ हंगामा

शिक्षकों की नियुक्ति के मुद्दे पर सदन में हुआ हंगामा

रायपुर। प्रदेश में शिक्षक भर्ती कब तक होगी और 14580 शिक्षकों की नियुक्ति आदेश कब तक जारी होंगे। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष में सदन में जमकर हंगामा हुआ। नारेबाजी करते हुए विपक्ष के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। विपक्ष ने कहा कि सरकार प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार देने में सक्षम नहीं है यह बेरोजगारों के साथ अन्याय हैं। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने विद्या मितानो और शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर कई सवाल उठाए। विपक्ष ने कहा कि 14580 शिक्षकों की भर्ती के साथ उन्हें नियुक्ति पत्र कब तक जारी हो जाएंगे। विपक्ष ने कहा कि सरकार किस गति से कार्य कर रही है। प्रदेश के बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। 19 मार्च 2019 का विज्ञापन है और डेढ़ साल पूरे हो चुके हैं। उसके बावजूद आज तक शिक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो सका है। ऐसे में सरकार किस गति से कार्य कर रही है। यह उनकी दूरदर्शिता को दिखाता है। इस मुद्दे पर सरकार की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं आने पर विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन भी किया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के साथ विपक्ष के विधायकों ने सरकार से जवाब मांगा कि आखिरकार सरकार को शिक्षकों की भर्ती पर क्या समस्या है उसे सामने लायें। साथ ही यदि भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है तो तत्काल नियुक्ति पत्र जारी करें और सरकार समय तय करें कि कब तक नियुक्ति पत्र जारी हो सकेगा।
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: ब्रिटेन से लौटे दंपत्ति के संपर्क में आने से एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: ब्रिटेन से लौटे दंपत्ति के संपर्क में आने से एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव

जांजगीर-चांपा। ब्रिटेन से आए दंपत्ति के संपर्क में आने से एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। दोनों यहां शादी समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर कोरोना की जांच कराएं तो रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। दंपत्ति इस दौरान करीब 32 लोगों के संपर्क में आए थे। 

जानकारी के अनुसार 32 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 6 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। सभी 6 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। कोरोना के नए स्वरूप के खतरे को देखते हुए सभी को रायपुर एम्स रेफर किया गया है।

स्ट्रेन की जांच के लिए सभी के सैंपल पुणे भेजे जाएंगे ,बताया जा रहा है कि ब्रिटेन से आए दंपति शादी समारोह में शामिल होने के बाद अब नागपुर रवाना हो गए हैं। जिला प्रशासन ने पत्र के माध्यम से नागपुर जिला प्रशासन को अवगत कराया है। नवागढ़ बीएमओ डॉ. विजय श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।