BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 कोरोना के नए स्ट्रेन पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान:  जानिए आखिर क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री ने

कोरोना के नए स्ट्रेन पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान: जानिए आखिर क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री ने

रायपुर। कोरोना वैक्सीन की ताजा स्थिति पर आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा की। मंत्री सिंहदेव ने बताया कि आज इंग्लैंड में एक कंपनी को वैक्सीन की अनुमति मिल गई है, यह अनुमति पहले चरण की अनुमति है। अब लगभग 7 से 10 दिन के भीतर वैक्सीन को पूरी तरह अप्रूव कर दिया जाएगा और जनसामान्य के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ ने केंद्र सरकार को फ्रंट रो वॉरियर्स की सूची भेज दी है। 

मंत्री सिंहदेव ने बताया कि रिसर्च अभी लगातार आगे बढ़ रहा है। चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में देश में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

मंत्री ने कहा, इसे देश के 30 करोड़ लोगों तक पहुंचाने के लिए 6 महीने का समय लगेगा। पहले फेस में वैक्सीन की 5 करोड़ डोज कम्पनी ने तैयार कर ली है। यह वैक्सीन दो डोज में पूर्ण होगा, पहले डोज के बाद दूसरे डोज की समयावधि निर्भर है। यह वायरस पर्यावरण में फैला हुआ है, हो सकता है यह जनरेशन तक रहे। वर्त्तमान में भारत में कोरोना के अब तक 4000 नुट्रेन्स की पहचान की जा चुकी है। देश में 80 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुँचाने में लगभग 2 साल लग सकते हैं। 

प्रदेश में कोरोना का नया स्ट्रेन न फैले यही पहली प्राथमिकता है। नए स्ट्रेन के सैम्पल भेजे गए हैं, इसकी जानकारी अब तक लैब से नहीं आई है। पिछले दिनों की तुलना में प्रदेश में टेस्टिंग कम हुई है, जिसके कारन संक्रमित मरीजों की संख्या भी काम हुई है। फिर भी प्रदेश में संक्रमण की औसत संख्या 4 प्रतिशत से कम हो गई है। उन्होंने चिंता जताई है कि जब प्रदेश में 0 से लाखों मरीज मिल सकते हैं, तो नए स्ट्रेन से 10 हजार से सभी लोग संक्रमित हो सकते हैं।
 
 नए साल के स्वागत के नाम पर बवाल किया तो मौके पर होगी सख्त कार्रवाई- सीएसपी

नए साल के स्वागत के नाम पर बवाल किया तो मौके पर होगी सख्त कार्रवाई- सीएसपी

कोरबा। कोरोना कालखंड में 2020 का काफी समय यूं ही गुजर गया। इसके साथ ही यह वर्ष समाप्ति की ओर है। मौजूदा वर्ष की विदाई और नए वर्ष के स्वागत को लेकर लोग उतावले हैं। अभी भी कोरोना का भय कायम है। इसलिए पुलिस ने साफ कर दिया है कि स्वागत सत्कार को लेकर उत्साह में किसी प्रकार का अतिरेक नहीं होना चाहिए। किसी भी तरह का बवाल होने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अनेक स्थानों पर पुलिस की टीमें मौजूद रहने के साथ पूरी स्थिति पर नजर रखेंगी।

2020 की विदाई के लिए 24 घंटे का समय बचा है। इस वर्ष से जुड़ी यादें काफी कड़वी रही। इस फेर में हर कहीं शिक्षण से लेकर सामाजिकए राजनैतिक और व्यवसायिक गतिविधियां लंबे समय तक थमी रही। समाज सेवियों ने अपने सरोकार दिखाए और पीडि़तों को कुछ हद तक राहत देने का काम किया। अक्टूबर के बाद कोरोना वैश्विक महामारी का प्रसार कम होने पर सहुलियत महसूस की गई। अब भी इसके खतरे नहीं कम हुए है। विदेशों में कोरोना की नई स्टेन ने एक बार फिर लोगों को डरा दिया है। इसलिए मामले में नजर रखी जा रही है। नए वर्ष के स्वागत के लिए जगह.जगह किए जाने वाले तामझाम और यहां होने वाली भीड़भाड़ को लेकर पुलिस सक्रिय है। सोशल डिस्टेंश और सुरक्षा को लेकर जो नियम पहले से जारी किए गए हैंए उनका पालन अभी भी करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन ने सर्वसंबंधितों को कोविड प्रोटोकाल पर अमल करने को कहा है। इसके अभाव में पहले भी कार्रवाई हुई है और अब से लेकर आगे तक इसे जारी रखा जाएगा। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा इस बारे में सभी थाना चौकियों के प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है। उक्तानुसार सभी से अपनी भूमिका का निर्वाह करने को कहा गया है।

पिकनिक स्पॉट गुलजार:-जिले के पिकनिक स्पॉट विंटर सीजन के साथ नए वर्ष के आगमन से पहले गुलजार हो गए हैं। देवपहरीए केसला नालाए बुकाए सतरेंगाए झोराघाट के साथ-साथ बांगों में सैलानियों की पहुंच हो रही है।

हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं:-नववर्ष का स्वागत करने में प्रतिबंध तो नहीं है लेकिन नियम पालन करना अनिवार्य है। बाइक पर 3 सवारीए शराब पीकर वाहन चलानेए हुड़दंग करने और दूसरों के लिए परेशानी पैदा करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं की जाएगी और किसी एप्रोच को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बवाल करने वालों पर नजर रखने के लिए चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की टीमे मौजूद रहेंगी।
 कांग्रेस सरकार का बस्तर हित में एक और बड़ा फैसला: पढ़े पूरी खबर

कांग्रेस सरकार का बस्तर हित में एक और बड़ा फैसला: पढ़े पूरी खबर

रायपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री कवासी लखमा की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार नगरनार स्टील प्लांट को निजी उद्योगपतियो को बेचना चाह रही है। इसीलिए डिमर्जर करने जा रही है। जिसके विरोध में 22 नवम्बर को बस्तर सांसद व सभी विधायकों ने सार्वजनिक बैठक में निर्णय लिया था। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शासकीय संकल्प लाकर केंद्र सरकार को भेजेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वयं खरीद कर नगरनार स्टील प्लांट को चलाने के लिए तैयार है। निश्चित रूप में भूपेश सरकार का बस्तरवासियों के हित मे ऐतिहासिक और निर्णायक फैसला है। जिसका हम स्वागत करते है। इस निर्णय से बस्तर की जनता का आत्म विश्वास बढ़ेगा और नगरनार प्लांट के डिमर्जर के विरोध में आंदोलन को मजबूती मिलेगा। इसके लिए भूपेश सरकार को बहुत बहुत सराहना करते हुए आभार व्यक्त करता हूँ जो बस्तर और छत्तीसगढ़ हित मे बड़ा फैसला लिए।
 बड़ी खबर: रिश्वत लेते पकड़ाया सब इंजीनियर, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: रिश्वत लेते पकड़ाया सब इंजीनियर, पढ़े पूरी खबर

बलौदाबाजार। राज्य के बलौदाबाजार जिलान्तर्गत सिमगा में सब इंजीनियर के 12 हजार रूपए रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। एक सब इंजीनियर को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। यह मामला जनपद पंचायत सिमगा का है। करहूल गांव में सीसी रोड सत्यापन और मूल्यांकन के लिए सरपंच से वह इंजीनियर रिश्वत ले रहा था। सरपंच पति ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। 
 राजधानी रायपुर में अब बढऩे लगा तापमान, कम होने लगी ठंड

राजधानी रायपुर में अब बढऩे लगा तापमान, कम होने लगी ठंड

रायपुर। राजधानी रायपुर में अब तापमान बढऩे लगा है, जिससे ठंड में कम होने लगी है। स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में ठंड में कमी आने लगी है।
 
 
आज सुबह का न्यूनतम तापमान की बात करें तो 1 डिग्री की वृद्धि हुई है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान 15.6 से बढ़कर 16.6 हो गया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड में भी कमी आई है। हालांकि आज सुबह से हल्की बदली छायी हुई है। रायपुर के अलावा बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 14.4, पेण्ड्रा रोड 10.0, जगदलपुर 10.8 और अंबिकापुर में 12.0 डिग्री दर्ज किया गया है।
 तेज रफ्तार टाटाएस वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार महिला की मौत

तेज रफ्तार टाटाएस वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार महिला की मौत

रायपुर। तेज रफ्तार टाटाएस वाहन ने बाईक सवार को ठोकर मार दी। जिसके चलते घटना स्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई एवं प्रार्थी व एक अन्य महिला को चोट लगी। घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम संगनी धरसींवा रायपुर निवासी दिनेश वर्मा 37 वर्ष पिता बाबूलाल वर्मा ने उरला थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी 29 दिसंबर को कोल्हान नाला के पास ग्राम कुरां धरसींवा में मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 डीएफ 7427 को तेज रफ्तार टाटाएस क्रमांक सीजी 04 जेडी 5126 के चालक ने ठोकर मार दिया। जिसके चलते बाईक सवार दंपती हीरबाई निषाद 35 वर्ष पति गेंदराम निषाद ग्राम पंडरभट्ठा धरसींवा की मौत हो गई। एवं प्रार्थी व अलका निषाद को चोट लगी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने टाटाएस वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304ए 279,337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
बड़ी खबर: मेडिकल छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जानिए आखिर क्या थी वजह

बड़ी खबर: मेडिकल छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जानिए आखिर क्या थी वजह

भिलाई। फाइनल ईयर मेडिकल की छात्रा प्राची सोनी ने बीमारी से परेशान फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह बिजली विभाग में पदस्थ पिता आशीष कमरे में गए तो घटना का पता चला। हड्डियों की बीमारी से परेशान थी छात्रा।जिसने अपनी बीमारी से तंग होकर आत्महत्या का कदम उठाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदा काटकर शव उतारा और पंचनामा बनाया। पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय प्राची विवेकानंद नगर बोरसी की रहने वाली है। मंगलवार की सुबह कमरे में शव फांसी पर लटका मिला। प्राची राजनांदगांव स्थित मेडिकल कॉलेज से बीडीएस(दंत चिकित्सा सर्जरी ) फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। लॉक डाउन के दौरान वह घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रही थी।
बड़ी खबर रायपुर : पत्नी के उपर मिट्टी तेल उडेल कर जलाने का किया प्रयास, पति व जेठ के खिलाफ अपराध दर्ज

बड़ी खबर रायपुर : पत्नी के उपर मिट्टी तेल उडेल कर जलाने का किया प्रयास, पति व जेठ के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। चरित्र संदेह पर पत्नी के उपर मिट्टी तेल उडेल जलाने का प्रयास करने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार रिन्की चंद्रवंशी 36 वर्ष पति तुलेन्द्र चंद्रवंशी निवासी ग्राम कुरुद सिलयारी चौकी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का जेठ उत्तम चंद्रवंशी के भड़काने पर  पति तुलेन्द्र चंद्रवंशी पिछले 2-3 माह से उसके चरित्र पर संदेह कर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर मारपीट करता है, 29 दिसंबर को शाम 4 से 5 बजे के मध्य पीडि़ता का पति चरित्र संदेह पर शंका कर गाली-गलौच कर जान से मारने की नियत से घर के किचन में उसके उपर मिट्टी तेल उडेल दिया व माचिस से जलाने का प्रयास कर रहा था तभी पीडि़ता की आवाज सुनक उसकी बड़ी बेटी दिश व सोना चंद्रवंशी माचिस छोड़ाकर बीच-बचाव किया। जिसके बाद प्रार्थिया अपनी दोनों बेटियों के साथ रात 8.30 थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने पीडि़त के पति तुलेन्द्र चंद्रवंशी 40 वर्ष एवं उत्तम चंद्रवंशी 43 वर्ष निवासी ग्राम कुरुद सिलयारी के खिलाफ धारा आईपीसी की धारा 109,307,34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। 
 रेत से भरे हाइवा के चपेट में आने से युवक की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया ट्रक का घेराव

रेत से भरे हाइवा के चपेट में आने से युवक की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया ट्रक का घेराव

बिलासपुर। लोफंदी में रेत का अवैध परिवहन करते ट्रक के नीचे आने से ग्रामीण युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है। नाराज ग्रामीणों ने ट्रक का घेराव किया। मामला प्रशासन तक पहुंचा। मौके पर पहुंचकर अतिरिक्त तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल ने ना केवल अवैध रेत खदान के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। बल्कि पीडि़त परिवार को अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रूपयों का आर्थिक मदद किया है।

सुबह करीब 8 बजे के आस पास रेत से भरे ट्रक की चपेट में आने से ग्रामीण युवक की मौत हो गयी है। 22 साल के युवक का नाम ्सलमान मोहम्मद पिता जब्बार मोहम्मद है। सुवह ठीक आठ बजे के आस पास घर से बाहर निकला। इतना में रेत से भरे ट्रक की चपेट में आ गया।हादसा इतना भयंकर था कि युवक के ऊपर से ट्रक का अगला हिस्सा चढ़कर आगे निकल गया। और युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर बिजली की तरह गांव में फैल गयी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गयी। खबर कोनी पुलिस तक भी पहुंची। व्यवस्था के मद्देननजर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। खबर के बाद अतिरिक्त तहसीलदार शेष नारायण जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया गया।
अब नये भवन में व्यवस्थित ढ़ंग से संचालित होगा राज्य निर्वाचन आयोग का काम-काज

अब नये भवन में व्यवस्थित ढ़ंग से संचालित होगा राज्य निर्वाचन आयोग का काम-काज

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य निर्वाचन आयोग के नए भवन का लोकार्पण किया। नवा रायपुर अटल नगर के नार्थ ब्लॉक के सेक्टर 19 में इस भवन का निर्माण किया गया है।

पढ़ें : नव वर्ष के मद्देनजर राजधानी पुलिस हुई मुस्तैद, संदिग्ध व्यक्तियों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर रखी जा रही नजर

मुख्यमंत्री ने राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह सहित छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस नये सुविधाजनक भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थित ढ़ंग से कार्य करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में राज्य निर्वाचन आयोग की प्रदेश के स्थानीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले 20 वर्षो में अपने इन दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है।

पढ़ें : रिश्ता हुआ शर्मसार : बड़ी बहन ने छोटी बहन को बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर


    इस अवसर पर वन, आवास एवं पर्यावरण एवं विधि विधायी कार्य मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी और श्री चंद्रदेव राय, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आर.पी.मंडल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पढ़ें : झरने के पास मिला महिला का शव, मृतिका के चेहरे को जलाने का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस, जाने कहाँ की है यह खबर


    राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की स्थापना 28 सितम्बर 2002 को की गई है। आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगर पालिकाओं के प्रथम आम निर्वाचन वर्ष 2004-05 में, द्वितीय निर्वाचन वर्ष 2009-10, तृतीय 2014-15 तथा वर्ष 2019-20 में चतुर्थ आम निर्वाचन सम्पन्न कराए गए। राज्य के सभी जिलों में पंचायत निर्वाचन तथा नगरीय निकायों में निर्वाचन सम्पन्न कराए गए।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में नकली ऑटो पार्ट्स बेचने वाले 2 व्यापारियों पर हुई बड़ी कार्यवाही, दोनों व्यापारी गरफ्तार

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली ऑनलाईन साफ्टवेयर (एसईसी-ईआर) के माध्यम से तैयार कराई गई और अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पर ऑनलाईन प्राप्त किए गए। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता के लिए जागरूकता अभियान जागव बोटर ’जाबो’ भी चलाया गया। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के नये भवन में भण्डार गृह, बैठक कक्ष, आधुनिक वीसी कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 नव वर्ष के मद्देनजर राजधानी पुलिस हुई मुस्तैद, संदिग्ध व्यक्तियों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर रखी जा रही नजर

नव वर्ष के मद्देनजर राजधानी पुलिस हुई मुस्तैद, संदिग्ध व्यक्तियों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर रखी जा रही नजर

रायपुर। नया साल आने वाला है, इसकी तैयारी में राजधानी वासी जुटे हुए है। कोरोना संक्रमण के चलते इस साल उत्साह कम है लेकिन पुलिस विभाग मुस्तैदी से अपने कार्य में जुटा हुआ है।
 
 
नए साल के जश्न में कोई अनहोनी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में राजधानी पुलिस जगह-जगह पर चेकिंग कर रही है।
 
 
 
 
शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों पर 6 स्थानों अनुपम नगर, फाफाडीह, तेलीबांधा, सरस्वती नगर, पचपेड़ी नाका, जय स्तंभ चौक इन सभी स्थानों पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में, पुलिस लाइन का बल एवं यातायात का बल के साथ रात्रि 10:00 बजे शहर में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों संदिग्ध वाहन चालको एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों की डिक्की खोल कर बारीकी से की जा रही चेकिंग।
 बड़ी खबर: इंग्लैंड से रायपुर पहुंचीं दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, नए स्ट्रेन की आशंका

बड़ी खबर: इंग्लैंड से रायपुर पहुंचीं दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, नए स्ट्रेन की आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के नये स्ट्रेन का खतरा बना हुआ है। पिछले दिनों ब्रिटेन से रायपुर आईं दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार और रविवार को उनके नमूने लिए थे। इन दो महिलाओं को मिलाकर प्रदेश में ब्रिटेन से आने वाले पॉजिटिव लोगों की संख्या 6 हो गई है।
 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 9 दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से 65 लोग छत्तीसगढ़ में आए हैं। उनमें से 53 लोगों की कोरोना जांच की गई है। उनमें से छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो रायपुर से हैं। संक्रमित व्यक्तियों में दुर्ग-भिलाई के दो और बिलासपुर व जांजगीर-चांपा के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
 

अधिकारियों ने बताया, ब्रिटेन से आए व्यक्तियों के सभी नमूनों की जांच रायपुर एम्स में हुई है। प्रदेश की प्रयोगशालाओं में वायरस के म्यूटेशन की जांच की क्षमता नहीं है। ऐसे में यहां ब्रिटेन में फैले कोविड-19 के नये स्ट्रेन की पहचान संभव नहीं है। ऐसे में पॉजिटिव पाए गए नमूनों को पुणे स्थित नेशनल वॉयरोलॉजी लैबोरेट्री भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि गुरुवार को जांच की रिपोर्ट मिल जाएगी।

 
बताया जा रहा है, अगर वहां नये स्ट्रेन की पहचान हो गई तो उसके प्रोटोकॉल के मुताबिक रोकथाम की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल ब्रिटेन से आए पॉजिटिव लोगों को रायपुर एम्स के एक विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग का भी काम जारी है।
 

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया, विदेशों से आए व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर उन्हें अलग रखने की व्यवस्था कर ली गई है। रायपुर एम्स में 330 बिस्तरों की अलग से व्यवस्था की जा रही है।

 
उन्होंने कहा, कोरोना के इस नये स्ट्रेन के फैलने की क्षमता पहले से 60 प्रतिशत ज्यादा है। लेकिन अभी कोई चिंता की बात नहीं है। उन्होंने ब्रिटेन के पड़ोसी देशों से लौटे यात्रियों की सुरक्षा भी उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया, जो 14 लोग ब्रिटेन से आने के बाद दूसरे प्रदेशों में चले गए थे, उनमें से 13 से संपर्क स्थापित हो गया है। उन्हें जहां हैं वहीं कोरोना जांच कराने को कहा गया है। एक व्यक्ति को प्रशासन ट्रेस नहीं कर पाया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला केस मार्च 2020 में आया था। यह ब्रिटेन में पढ़ाई कर रही एक युवती थी। उसने खुद एम्स जाकर जांच कराया था। करीब दो सप्ताह के इलाज के बाद वह ठीक होकर लौटी।
BIG BREAKING : राज्य सरकार ने जारी किये कई जिला पंचायत CEO के तबादला आदेश, जाने किन्हें मिला कहाँ का प्रभार

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने जारी किये कई जिला पंचायत CEO के तबादला आदेश, जाने किन्हें मिला कहाँ का प्रभार

रायपुर राज्य सरकार ने कोरिया जिला पंचायत की सीईओ तूलिका प्रजापति समेत चार जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को तबादला किया है। तूलिका प्रजापति को कोरिया से हटाकर बलरामपुर रामानुजगंज जिले में जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तसीगढ़ राज्य सरकार ने जारी की 6 आईपीएस अफसरों की तबादला आदेश, देखें सूची 

इसके अलावा राजनांदगांव जिला पंचायत की सीईओ तनुजा सलाम को सरगुजा का अपर कलेक्टर बनाया गया है। जांजगीर चांपा जिला पंचायत के सीईओ तीर्थराज अग्रवाल को मुंगेली जिला पंचायत का नया सीईओ बनाया गया है। बिलासपुर जिला पंचायत के सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जांजगीर चांपा जिला पंचायत का नया सीईओ बनाया गया है।

वनांचल में किसान अब अपने गांव के नजदीक ही बेच रहे हैं धान : मीलों दूर जाने की परेशानी से किसानों को मिली मुक्ति

वनांचल में किसान अब अपने गांव के नजदीक ही बेच रहे हैं धान : मीलों दूर जाने की परेशानी से किसानों को मिली मुक्ति

रायपुरछत्तीसगढ़ शासन ने किसानों को धान बेचने में कोई पेरशानी नहीं हो इसके लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। किसानों को पहले अपने खेतों और गांव से कई मील दूर धान बेचने जाना पड़ता था परन्तु अब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में प्रदेश भर में करीब 250 नए धान उपार्जन केन्द्र किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। प्रदेश केवनांचलों में भी किसानों को अपने गांव के पास ही धान बेचने की सुविधा उपलब्ध करायी गई है।

पढ़ें : रिश्ता हुआ शर्मसार : बड़ी बहन ने छोटी बहन को बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर


    बस्तर जिले में नए धान उपार्जन केन्द्र बनने से किसानों को बहुत अधिक राहत मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष धान उपार्जन के लिए कोलेंग और एरपुण्ड जैसे वनांचल क्षेत्रों के साथ ही मंगनार और मधोता में भी धान उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में कृषि ही अर्थव्यवस्था का सबसे प्रमुख आधार है। छत्तीसगढ़ राज्य को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई बार केन्द्र सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है। प्रदेश में कृषि के क्षेत्रों में हो रहे क्रांतिकारी परिवर्तन का असर बस्तर के वनांचल में भी देखा जा रहा है और वनोपज पर निर्भर रहने वाले क्षेत्र के वनवासी किसान भी खेती-किसानी की ओर रुख कर रहे हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : न्यू ईयर के पहले राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 31 जनवरी तक प्रदेश में रहेगा लॉकडाउन, देखें आदेश

कांगेर घाटी के बीचों-बीच बसे कोलेंग और माड़ क्षेत्र में बसे एरपुण्ड और आसपास के किसान भी अब खेती-किसानी से अपनी तकदीर और क्षेत्र की तस्वीर बदल रहे हैं। ऐसे किसानों की सहुलियत के लिए ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इन क्षेत्रों में धान उपार्जन केन्द्र की स्थापना की गई, जिससे वे अपने आसपास ही धान बेच सकें। इससे पहले कोलेंग क्षेत्र के छिंदगुर और कांदानार, मुण्डागुड़ा के किसान 25 किलोमीटर दूर दरभा धान उपार्जन केन्द्र आते थे। वहीं एरपुण्ड क्षेत्र के हर्राकोड़ेर, पिच्चीकोड़ेर, बोदली, मालेवाही आदि गांव के किसान बिंता उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय करते थे। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्र में बसे घोटिया समिति में एक और धान उपार्जन केन्द्र की स्थापना लगभग 15 किलोमीटर दूर मधोता में की गई है और करपावंड समिति के तहत लगभग दस किलोमीटर दूर मंगनार में एक नया धान उपार्जन केन्द्र स्थापित किया गया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में नकली ऑटो पार्ट्स बेचने वाले 2 व्यापारियों पर हुई बड़ी कार्यवाही, दोनों व्यापारी गरफ्तार

घोटिया में पहले लगभग 800 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया था। अब मधोता में धान खरीदी केन्द्र स्थापित होने से किसानों की संख्या भी लगभग आधी हो गई है। यहां मधोता के साथ ही झारतरई, खोटलापाल, चीतलवार और रोतमा के किसान अपना धान विक्रय कर रहे हैं। इससे इन किसानों को दोहरा लाभ मिला है। नजदीक में धान उपार्जन केन्द्र होने के साथ ही भीड़भाड़ और आपाधापी से भी राहत मिली है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में डॉक्टर की फंदे पर लटकती मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस 

करपावंड समिति में भी पूर्व में लगभग एक हजार किसान अपना धान बेचते थे, किन्तु मंगनार में धान उपार्जन केन्द्र की स्थापना के साथ ही वहां भी पंजीकृत किसानों की संख्या लगभग आधी रह गई है। यहां धान उपार्जन केन्द्र की स्थापना से मंगनार, खोटलापाल, बेलपुटी और तोंगकोंगेरा के किसानों को लाभ हुआ है। नए स्थापित केन्द्रों में मंगनार में मंगलवार 29 दिसम्बर तक 11659.6 क्विंटल, मधोता में 9237.6 क्विंटल, कोंलेग में 382.4 क्विंटल और एरपुण्ड में 624.8 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

रिश्ता हुआ शर्मसार : बड़ी बहन ने छोटी बहन को बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रिश्ता हुआ शर्मसार : बड़ी बहन ने छोटी बहन को बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है | खबर मिली है की जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक बहन ने अपने ही छोटी और नाबालिग बहन का सौदा कर रिश्ते को कलंकित किया है। जानकारी के अनुसार इस घटना की शिकायत के बाद पत्थलगांव पुलिस तत्पतरा दिखाते हुए नाबालिग को उज्जैन से सुरक्षित बरामद किया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : न्यू ईयर के पहले राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 31 जनवरी तक प्रदेश में रहेगा लॉकडाउन, देखें आदेश

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने ममेरी बहन और उसके पति समेत दोनों खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म मानव तस्करी और अपहरण का केस दर्ज किया है। बता दें कि यह पूरा मामला तमता क्षेत्र का है।

पढ़ें : झरने के पास मिला महिला का शव, मृतिका के चेहरे को जलाने का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस, जाने कहाँ की है यह खबर

जानकारी के अनुसार पीड़ित पिता ने बेटी के गुम होने की शिकायत पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई थी। इस दौरान खोजबीन कर रही पुलिस को जांच के दौरान पीड़िता की ममेरी बहन पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर नाबालिग को बेचने के बारे में पता चला। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन ने नाबालिग को दो-दो बार बेचा। वहीं इसके बदले में मोटी रकम लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस जल्द ही मामले में पूरा खुलासा करेगी।

झरने के पास मिला महिला का शव, मृतिका के चेहरे को जलाने का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस, जाने कहाँ की है यह खबर

झरने के पास मिला महिला का शव, मृतिका के चेहरे को जलाने का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस, जाने कहाँ की है यह खबर

गरियाबदं | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र  के पिकनिक स्पॉट पर बुधवार सुबह एक महिला का शव का बरामद किया गया। मामल चिंगारा पगार झरने के पास का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला के गले पर चाकू के निशान है।

पढ़ें : BIG BREAKING : न्यू ईयर के पहले राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 31 जनवरी तक प्रदेश में रहेगा लॉकडाउन, देखें आदेश

महिला की हत्या के बाद उसके चेहरे को जलाने का प्रयास भी किया गया ताकि उसकी पहचान न हो पाए। शव के पास ही चाकू तथा शराब की बोतल भी पड़ी मिली हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
 
 
हत्या को लेकर पारिवारिक कलह भी एक वजह हो सकती है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि गरियाबंद के चिंगारा पगार झरने पर पिकनिक मनाने जिले व जिले के बाहर के लोग आते हैं।
BIG BREAKING : आईईडी की चपेट में आया एक जवान, जिला अस्पताल में भर्ती, मौके से 5 बम हुए बरामद

BIG BREAKING : आईईडी की चपेट में आया एक जवान, जिला अस्पताल में भर्ती, मौके से 5 बम हुए बरामद

बीलपुरमाओवादियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया हैं। आज सुबह बुर्जी व पुसनार के बीच निर्माणाधीन सड़क कार्य मे सुरक्षा प्रदान करने जा रही पुलिस पार्टी को नक्सलियों द्वारा लगाया हुआ सीरियल आईईडी बरामद हुआ।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में डॉक्टर की फंदे पर लटकती मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस


मिली जानकारी के अनुसार गंगालूर से पुसनार के बीच निर्माणधीन सड़क पर सीरियल बम, पुसनार के करीब से 5-5 किलो के दो आईईडी नक्सलियों ने बिछा रखे थे इसी दौरान प्रेशर बम की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में नकली ऑटो पार्ट्स बेचने वाले 2 व्यापारियों पर हुई बड़ी कार्यवाही, दोनों व्यापारी गरफ्तार

बता दें, घायल जवान का नाम रितेश पटेल हैं। घायल जवान को उपचार के लिए ज़िला चिकित्सालय लाया जा रहा हैं। । पुसनार के पास और दो और बम समेत अब तक 5 बम बरामद हो चुके है।

पिता के मृत्यु के बाद सौतली माँ ने छलपूर्वक ली अनुकंपा नियुक्ति, दर-दर भटक रहे पुत्र और पुत्री, जाने कहाँ की है यह खबर

पिता के मृत्यु के बाद सौतली माँ ने छलपूर्वक ली अनुकंपा नियुक्ति, दर-दर भटक रहे पुत्र और पुत्री, जाने कहाँ की है यह खबर

बिलाईगढ़सौतेली माँ के अपने पति के निधन के बाद पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति देने की सहमति के बाद खुद चपरासी की नौकरी पर लगने का मामला सामने आया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में डॉक्टर की फंदे पर लटकती मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस


मामला बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पेंड्रावन का है, जहां मनीराम बघेल जो शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सरधाभाठा में एक शिक्षक (एलबी) के पद पर पदस्थ था। सेवाकाल के दौरान ही मनीराम का निधन हो गया। निधन के बाद इनके चार बच्चे दूसरी पत्नी विनीता बघेल के भरोसे रह रहे थे। लेकिन दूसरी पत्नी ने भी इन बच्चों से अपनी साया अलग कर लिया और दूसरी शादी कर ली। इधर शिक्षक के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी उनके पुत्र अमन बघेल को मिलना था। लेकिन सौतेली माँ विनीता ने बच्चों के साथ छल कपट व अधिकारियों से मिली भगत कर चपरासी के पद पर पदस्थ हो गई। अब सभी बच्चे आनाथ, लावारिस जीने को मजबूर हो गए है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में नकली ऑटो पार्ट्स बेचने वाले 2 व्यापारियों पर हुई बड़ी कार्यवाही, दोनों व्यापारी गरफ्तार


बच्चों से मिली जानकारी के मुताबिक अनुकंपा नियुक्ति होने के समय अमन बघेल द्वारा विकासखंड शिक्षाधिकारी बिलाईगढ़ को अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया गया था। उस दौरान इनकी सौतेली माँ ने अपनी सहमति जताते नौकरी अमन बघेल को देने सहमति दी थी बावजूद पुत्र अमन बघेल को नौकरी नहीं मिली और आज तक ऑफिस के चक्कर काट रहें है।
वहीं उनकी पुत्री रोशनी बघेल ने अपनी सौतेली माँ पर आरोप लगाते मीडिया को बताया कि उनकी सौतेली माँ और बच्चों के बीच समझौता कराया गया था बावजूद बच्चों का भरण पोषण करने कोई खर्च नहीं दे रही है जिनसे वे दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है।
भाई अमन बघेल को अनुकंपा नियुक्ति देने कलेक्टर सहित जिला शिक्षाधिकारी को आवेदन किया गया है। बावजूद अब तक इनको न्याय नहीं मिल पाया है। ऐसे में अब मीडिया के माध्यम से अनुकंपा नियुक्ति के असली हकदार अमन बघेल की नियुक्ति करने की माँग रखी है साथ ही साथ इसमे संलिप्त दोषियों के प्रति उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में नकली ऑटो पार्ट्स बेचने वाले 2 व्यापारियों पर हुई बड़ी कार्यवाही, दोनों व्यापारी गरफ्तार

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में नकली ऑटो पार्ट्स बेचने वाले 2 व्यापारियों पर हुई बड़ी कार्यवाही, दोनों व्यापारी गरफ्तार

रायपुर | राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर खबर सामने आई है | खबर मिली है राजधानी रायपुर के टिकारा पारा क्षेत्र में पुलिस ने टाटा कंपनी के लोगो का स्टिकर लगाकर नकली ऑटो पार्ट्स की बिक्री करने वाले 2 व्यापारियों को गिरफ़्तार किया है | जानकारी के अनुसार पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम सहित ट्रेड मार्क अधिनियम की धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में डॉक्टर की फंदे पर लटकती मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

 

आपको बता दें कि यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है जहां ब्रांड एडी एण्ड रिस्क मैनेजमैंट प्रा0 लि0 कंपनी के सीनियर इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर दिलीप कुमार ने थाना पहुँच प्रभारी को पूरे मामले की सूचना दी | जिसके बाद एक टीम का गठन कर दोनों आरोपी व्यापारियो के दुकानों में दबिश दी गयी जहां से पुलिस ने लगभग 90 हज़ार रुपयों के नकली एयर फाइनर, एयर फ़िल्टर, MRP स्टीकर, फॉर्क बट, कुश रबर सहित अन्य सामान बरामद किए।

प्रार्थी दिलीप कुमार ने बताया कि स्टीलबर्ड कंपनी उनकी ग्राहक है और देशभर में वे उनके नाम से बिक्री हो रहे सामानों की समय-समय पर अलग-अलग स्थानों में जाकर जांच करते है, इसी सिलसिले में दिल्ली से रायपुर पहुँचे दिलीप को थाना टिकरापारा क्षेत्र अंतर्गत 2 व्यापारियों द्वारा स्टीलबर्ड के नाम से नकली सामानों की बिक्री करते पाया गया था | जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों के यहाँ छापामार कार्यवाही करते हुए नकली सामानों को जप्त किया।

 

गिरफ़्तार आरोपियों के नाम :

1.शैलेश अग्रवाल
2.जितेश तलरेजा, गुरुकृपा ऑटोपार्ट्स

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में डॉक्टर की फंदे पर लटकती मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में डॉक्टर की फंदे पर लटकती मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

रायपुररायपुर के देवेन्द्र नगर आकाश गैस एजेंसी के पास एक डॉक्टर ने अपने घर मे लगाई फांसी। बता दें धमतरी निवासी डॉक्टर हेमंत देवांगन (32) ने अपने किराये के घर मे फांसी लगाई अत्महत्या कर ली हैं’।

मृतक मेकाहारा में ENT PG का स्टूडेंट था पिछले  4 दिनों से अस्पताल नही जाने और साथी डॉक्टरों का कॉल नही उठाने पर साथी डॉक्टरों ने पुलिस में शिकायत की थी जिसके बाद अत्महत्या का खुलासा हुआ। फिलहाल खुदकुशी का कारण अज्ञात हैं। गंज थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई हैं।

जड़ी-बूटी बेचने आई युवती से किया दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

जड़ी-बूटी बेचने आई युवती से किया दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती द्वारा मंगलवार को थाना घरघोड़ा के निगरानी बदमाश मनोज झरिया के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 2 दिन पहले अपने परिवारवालों के साथ जड़ी-बूटी बेचने गांव से घरघोड़ा आई है, ये लोग मनोज झरिया के ढाबा के सामने डेरा लगाकर रह रहे हैं।
वहीं 28 दिसम्बर की रात्रि करीब 8:00 बजे सभी डेरा में खाना खाकर आग ताप रहे थे, उसी समय मनोज झरिया अपने 6 साथियों के साथ स्कार्पियो में आया और हम पुलिसवाले हैं बोलकर डराने धमकाने लगा। वहीं उनमें से बबलू नामक एक युवक युवती को पकड़कर खेत की ओर ले गया। जहां मनोज झरिया उसके दो साथियों की मदद से जबरजस्ती युवती से दुष्कर्म किया फिर मनोज अपने अन्य साथियों को खेत के पास बुलाया। सभी लड़के वहां पहुंचे और युवती से गाली गलौज कर किसी को घटना न बताने की धमकी दी। उसके बाद युवती को वहीं छोड़ कर चले गए। आज पीड़िता द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक संतोषसिंह एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ को जानकारी दी गई। ऐसे में एसडीओपी ने घरघोड़ा पहुंचकर थाना स्टाफ के साथ आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। वहीं मुख्यआरोपी मनोज झरिया सहित उसके सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 306/2020 धारा 376, 365, 34 भादवि का अपराध कायम कर आरोपी 1 निगरानी बदमाश मनोज झरिया पिता महेश्वर झरिया उम्र 33 वर्ष निवासी डूमरपाली कुडूमकेला थाना घरघोड़ा, 2 निगरानी बदमाश प्रदीप उर्फ बबलू झरिया पिता स्वर्गीय जगत लाल झरिया उम्र 28 वर्ष निवासी बरौद थाना घरघोड़ा, 3-अजीत झरिया पिता शंकरलाल झरिया उम्र 19 साल निवासी बरौद थाना घरघोड़ा एवं चार बाल अपचारी (एक 17 वर्ष, तीन 14 वर्ष) को हिरासत में लिाया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग स्कॉर्पियो CG13-AH- 5105 को जप्त कर आरोपियों एवं बाल अपचारी को सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।
एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील नायक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र एसैया, सहायक उपनिरीक्षक जन्मेजय वर्मा, एएसआई राजेश मिश्रा, आरक्षक वीरेंद्र भगत, नंदू पैंकरा, पुरुषोत्तम सिदार, महिला आरक्षक सीमा लकड़ा, गायत्री यादव की सक्रिय भूमिका रही है।
 

डेली नीड्स की दुकान में लगी आग सामान सहित 3 बाइक जलकर राख, जाने कहा की है यह घटना

डेली नीड्स की दुकान में लगी आग सामान सहित 3 बाइक जलकर राख, जाने कहा की है यह घटना

कोरबा। आगजनी की घटना में एक दुकान संचालक और अन्य लोगों को काफी चपत लगी। जमनीपाली में डेली नीड्स के दुकान और इसके पास में एक स्थान पर रखी तीन बाइक और एक साइकिल आगजनी की चपेट में आई। जब तक अग्निशमन विभाग अपने संसाधन के साथ बचाव और नियंत्रण कर पाता, काफी नुकसान हो चुका था। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट-सर्किट के कारण मौके पर आग लगी होगी।

जानकारी के अनुसार जमनीपाली में सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर क्षेत्र में यह घटना पिछली रात हुई। यहां पर जीवन आशा हास्पीटल के सामने श्याम डेली नीड्स संचालित है। रात्रि को संचालक दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। इसके कुछ घंटे बाद मौके पर शार्ट-सर्किट होने से आग लग गई। दुकान में खानपान की सामाग्री के अलावा अन्य सामान का बम्पर स्टॉक था। आग के संपर्क में आने के साथ यह समाप्त हो गया। इसके अलावा डेली नीड्स के नजदीक एक अन्य क्षेत्र भी आगजनी की चपेट में आ गया। यहां तीन बाइक और एक साइकिल मौजूद थीए जो आग से नष्ट हो गई। आसपास के लोगों को इस बारे में खबर होने पर उन्होंने संबंधित तंत्र को सूचना दी। आनन-फ ानन में बचाव के लिए जतन किया गया लेकिन सब कुछ बेनतीजा रहा। अनुमान है कि तीन लाख से अधिक का नुकसान इस घटना में संबंधित पक्ष को हुआ है। पुलिस को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल औपचारिक रूप से की जा रही है।
 आवारा कुत्तों ने मासूम बच्ची को काटकर किया घायल, बुजुर्गों के साथ छोटे बच्चे बन रहे कुत्तों के शिकार

आवारा कुत्तों ने मासूम बच्ची को काटकर किया घायल, बुजुर्गों के साथ छोटे बच्चे बन रहे कुत्तों के शिकार

दंतेवाड़ा। जिले के बचेली नगर में आवारा कुत्तों ने आज सुबह वार्ड क्रमाक 04 में रहने वाली एक बच्ची को बुरी तरह से काटकर घायल कर दिया है। घायल बच्ची को परिजनों ने तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया गया। 

गैरतलब है कि नगर में दिन ब दिन आवारा कुत्तो की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कुत्तो के काटे जाने के मामले लगातार मिल रहे हैं। आवारा कुत्तों से नगर के बुजुर्गों के साथ ही छोटे बच्चे इन कुत्तों के शिकार बन रहे हैं। 
 कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से हंगामा करने वाले 8 नशेड़ी युवक गिरफ्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से हंगामा करने वाले 8 नशेड़ी युवक गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पुलिस ने नशे में चूर होकर हंगामा करने वाले 08 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। 

कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि सोमवार की रात में पुलिस विभिन्न जगहों से सूचना मिली कि कुछ युवक नशे में चूर होकर आपस में विवाद कर रहे है। इसके साथ ही युवक हंगामा मचाते हुए शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश कर रहे है। सूचना पर पुलिस ने दलपत सागर, लालबाग और गणपति रिसोर्ट के पास में दबिश देते हुए फुलनाथ सेठिया निवासी अनुपमा चौक, जुगल ताती निवासी चांदनी चौक, सुनील झा निवासी अनुपमा चौक, गणेश नेताम निवासी लालबाग, निकेशराम निवासी कंगोली, बबलू साहू निवासी कंगोली, प्रेम पुरानी निवासी धरमपुरा और विवेक सिन्हा निवासी लालबाग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 151/107, 116 (3) के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली टीआई ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
 बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहे दो किसान हुए लूट-पाट के शिकार, जाँच में जुटी पुलिस

बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहे दो किसान हुए लूट-पाट के शिकार, जाँच में जुटी पुलिस

बिलाईगढ़। बैंक से 42,000 रूपए निकाल कर घर लौट रहे दो किसान रास्ते में लूटरपाट का शिकार हो गए। ये मामला बिलाईगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत भांठागिरसा बी जे एम सी स्कूल के पास बीते रात्रि लगभग 9 बजे के आसपास अज्ञात लोगों ने दुल्लापुर निवासी दो किसानों के साथ लूटपाट की। लूटपाट के दौरान दोनों किसानों से लगभग 42,000 रूपए की लूट की गई। बताया जा रहा दोनों किसान को आपरेटिव बैंक शाखा भटगांव से पैसा निकालकर घर वापसी हो रहे थे। जैसे ही बी जे एम सी से गई पैर डगरी रस्ते के पास पहुंची अज्ञात लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे से हमला व मारपीट कर लूटपाट की। वही किसान अपनी दशा बताते अज्ञात हमलावरों से छोड़ देने की विनती की बावजूद हमलावरों ने लूटपाट कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि समय लाल सतनामी से 2000 रुपए लूट किया तो दूसरा किसान हुबलाल नारंग से गभग 40.000 हजार की लूट की गई है। घटना बीते रात्रि 9 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पे सरसींवा थाना प्रभारी घनश्याम देशमुख की टीम और बेलादुला चौकी प्रभारी आडिल की टीम घटनास्थल पहुँच कर जाँच में जुट गई है। सरसींवा थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक रात को ही सभी थानों में सूचना दे नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान लवन थाना क्षेत्र में दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। जिसे पूछताछ की जा रही है।