कोरबा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र पसान में निवासरत एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कोरिया जिले में निवास करने वाले कृष्ण कुमार नामक तांत्रिक ने उसके साथ झाड़-फूंक के नाम पर उसका दैहिक शोषण किया है महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ढोंगी तांत्रिक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है बताया जाता है कि महिला की तबीयत बिगडऩे पर उसने झाड़-फूंक करने वाले इस तांत्रिक से संपर्क किया था और जब तांत्रिक झाड़-फूंक करने महिला के घर पहुंचा था तब इस दौरान मौके का फायदा उठाकर तांत्रिक ने महिला के साथ जबरदस्ती अनाचार की घटना को अंजाम दिया था और कई बार इस तरह की हरकत कर चुका था जिससे परेशान होकर महिला ने इस मामले शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है
बिलासपुर | छत्तीगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। खबर मिली है कि कोटा से बिलासपुर की ओर जा रहे तीन बाइक सवार युवक तेज रफ़्तार कार की चपेट में आ गये है |
पढ़ें : एक ही परिवार के 22 सदस्य पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हडकंप
जानकारी के अनुसार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है | घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। हादसे में मृत तीनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। फिलहाल जांच जारी है। घटना बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र की है।

इधर हादसे के बाद ग्रामीणों ने जायलो सवार युवकों को पकड़कर इसकी शिकायत पुलिस में की। मौके में पुलिस की टीम पहुंची तो पता चला कि जायलो कार में पहले से ही एक पेसेंट मौजूद था, जिसे बिलासपुर के हास्पीटल ले जाया जा रहा था। बताया गया कि पेसेंट ने जहर का सेवन किया हुआ था, जिस वजह से उसे जायलो कार से अस्पताल ले जाया जा रहा था। फिलहला मौके पर पहुंची पुलिस ने जाइलो कार के पेसेंट को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। वहीं मौके में पहुंची कोटा थाना पुलिस ने बताया कि, हादसे में मृत युवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष की थी, तीनों मृतक एक की बाइक में सवार थे। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।
रायपुर | जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड की सहायक कंपनी जिन्दल पावर लिमिटेड को गारे पालमा 4/1 कोयला खदान के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया है।
पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: फरार हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल पकड़ाया, पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस
यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिन्दल पावर लिमिटेड ने बोली के लिए निर्धारित प्रतिनिधि मूल्य के 25 प्रतिशत प्रीमियम पर गारे पालमा 4/1 कोयला खदान के लिए नीलामी जीती। जेएसपीएल के प्रबंध निदेशक वी.आर.शर्मा ने इस संबंध में जारी अपने बयान में कहा, जे.पी.एल. को सफल बोली लगाने वाले के रूप में घोषित करने के लिए हम कोयला मंत्रालय के शुक्रगुजार हैं।
पढ़ें : बड़ी खबर: गाजीपुर बॉर्डर पर किसान ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- बेकार न जाए मेरी शहादत
जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड देश की अग्रणी स्टील उत्पादक कंपनियों में से एक है जो बुनियादी ढांचा क्षेत्र की मजबूती के लिए पूरे समर्पित भाव से काम कर रही है। विश्व स्तर पर लगभग 90 हजार करोड़ रुपए के निवेश के साथ जेएसपीएल अपनी क्षमता के पूर्ण इस्तेमाल पर ध्यान दे रही है। ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके। तमनार में स्वतंत्र पावर प्लांट का संचालन कर रही जिन्दल पावर लिमिटेड की उत्पादन क्षमता 3400 मेगावाट है। देश में स्वतंत्र बिजली उत्पादन करने वाली यह पहली निजी कंपनी है।
कोरबा। बुधवारी बाजार में सब्जी बेचने वाले के पास नकली नोट खपाते पकड़े गए एक युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया है।
पढ़ें : बड़ी खबर: कोतवाली में तैनात महिला पुलिस उपनिरीक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कंप्यूटर का जानकार मुख्य आरोपित कलर प्रिंटर से नकली नोट की फ़ोटो कापी तैयार करता था और तीन लोगों उसे बाजार में खपाते थे। सभी आरोपित मरवाही-पेंड्रा जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से 17500 के नकली नोट, प्रिंटर व मोटर सायकल बरामद किया गया है। मुख्य आरोपित अभी फरार है।
पढ़ें : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुःख
रायपुर | रायपुर में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां परखने आज पुरानी बस्ती स्थित सरस्वती प्राथमिक शाला में ड्राई रन का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने इसका निरीक्षण किया और इस दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सबसे पहले जिन्हें वैक्सीन लगना है, उनका पहचान पत्र देखकर रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके पश्चात वैक्सीनेशन कक्ष में ले जाकर वैक्सीन लगाने के बाद पृथक कक्ष में आधे घंटे तक निगरानी में रखने के बाद उन्हें केन्द्र से जाने दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने ड्राई रन में शामिल मितानिन से बात की। उन्होंने अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया सटीक तरीके से सम्पन्न करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती मीरा बघेल एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ड्राई रन में 28 मितानिनों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सात जिलों में आज कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन आयोजित किया गया। ये मॉकड्रिल रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बस्तर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में किये गया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने भी आज वैक्सीनेशन केन्द्र पहूँचकर ड्राई रन का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस मॉकड्रिल का उद्देश्य कोल्ड चेन मैनेजमेंट, वैक्सीन की सप्लाई, स्टोरेज और लॉजिस्टिक्स के साथ ही वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लोगों के वैक्सीनेशन साइट पर पहुंचने, उनकी एंट्री, रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन व ऑब्जर्वेशन में रखने की तैयारियों को परखना था। प्रथम चरण में हेल्थकेयर में लगे दो लाख 34 हजार लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गत दिवस सतपुड़ा वन्य जीव फाउण्डेशन द्वारा जारी किए गए वन्य जीवों पर आधारित वार्षिक कैलेण्डर 2021 का विमोचन किया।
पढ़ें : छत्तीसगढ़: किसान के घर पर छापे मार कार्यवाई, बरामद हुई बड़ी रकम
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में सतपुड़ा वन्य जीव फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री संदीप पौराणिक उपस्थित थे। श्री पौराणिक ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: फरार हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल पकड़ाया, पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस
इस वार्षिक कैलेण्डर में राष्ट्रीय पशु बाघ, राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना, बाईसन, काला तेंदुआ, राष्ट्रीय पक्षी मोर, बारासिंघा सहित अन्य वन्य प्राणियों के मनमोहक छायाचित्र शामिल किए गए हैं।

UPSC की सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा 8 जनवरी से, कलेक्टर डॉ एस भारती दासन ने की प्रभारियों की नियुक्ति
रायपुर | संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली से आयोजित सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा 8 जनवरी से 10 जनवरी तक और 16 से 17 जनवरी तक होगी।
परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक ओर दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक दो पालियों में संचालित की जाएगी।
कलेक्टर डॉ एस भारती दासन ने उक्त परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पूनम शर्मा डिप्टी कलेक्टर को सहायक कोऑर्डिनेटर सुपरवाइजर और के एस पटले डीपीसी राजीव गांधी शिक्षा मिशन को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया है। परीक्षा केंद्र शासकीय जे योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय बैरन बाजार रायपुर को बनाया गया है।

रायपुर | राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में ई-समाधान वेबसाईट (https://esamadhan.cg.gov.in/) का लोकार्पण किया। इस वेबसाईट के माध्यम से राज्यपाल को आम जनता द्वारा भेजे गए आवेदन पत्रों को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। साथ ही राजभवन सचिवालय द्वारा उन आवेदनों पर की जा रही कार्यवाही एवं विभिन्न विभाग/कार्यालय स्तर पर लंबित आवेदनों की ट्रैकिंग की जा सकेगी। इससे राजभवन सचिवालय को संबंधित विभाग को भेजे गए आवेदन पत्र की स्थिति, निराकरण की अद्यतन स्थिति की मॉनिटरिंग करने में सुविधा होगी। राज्यपाल ने कहा कि आज का युग तकनीक का युग है। हर जगह पर तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। नई तकनीकों से कार्य में गति और पारदर्शिता आती है। ई-समाधान प्रणाली से आमजनों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान होगा।
पढ़ें : नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म: पीड़िता ने अपने पिता पर भी लगाए ये आरोप

एन.आई.सी. के अतिरिक्त राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी श्री टी.एन. सिंह ने इस संबंध में बताया कि इस वेबसाईट में राजभवन में आने वाले आवेदनों को स्कैन करके अपलोड किया जाएगा। इस वेबसाईट को संबंधित विभागों, कलेक्टोरेट और विकासखण्ड कार्यालय तक जोड़ा गया है। आवेदन अपलोड कर उसे संबंधित कार्यालयों में भेज दिया जाएगा। इससे अभी 3200 शासकीय कार्यालयों को संबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस-जिस कार्यालय में आवेदन पत्र अग्रेषित होते जाएंगे, उस स्थिति की जानकारी राजभवन सचिवालय को मिलती जाएगी।
पढ़ें : नए साल में बिकिनी पहने अनन्या पांडे ने शेयर की फोटो, सोशल मीडिया में फोटो ने लगाई आग
साथ ही आवेदक के मोबाईल नंबर में भी एस.एम.एस. के माध्यम से यह सूचना दी जाएगी। मोबाईल में एस.एम.एस की यह सुविधा जल्द प्रारंभ की जाएगी। श्री सिंह ने बताया कि इसमें विशेष बात यह है कि जो विभाग आवेदक की समस्या, मांग या शिकायत का अंतिम रूप से निराकरण करेगा और की गई कार्यवाही से राजभवन सचिवालय को अवगत कराएगा। इस वेबसाईट को जनशिकायत निवारण विभाग से संबद्ध कर दिया गया है, जिससे संबंधित विभाग को पृथक लॉगिन और पासवर्ड बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह वेबसाईट शुरू होने से राजभवन द्वारा आवेदन पत्रों को संबंधित कार्यालय में भेजने के लिए पत्राचार करने में लगने वाले समय की बचत होगी।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो एवं विधिक सलाहकार श्री आर.के. अग्रवाल भी उपस्थित थे।
रायपुर। मुख्यमंत्री आज पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों के लिए आयोजित नव वर्ष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों के साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री के तौर में पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ ये पहला कार्यक्रम है लेकिन आखिरी नहीं। आगे भी मैं आप सबसे मिलता रहूंगा।
दुर्ग | रिसाली, भिलाई के श्रमवीरों के नये साल की पहली सुबह की मिठास मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घोली। सुबह-सुबह जब कामगार काम के लिए चावड़ी पहुंचे तो यहां अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत उत्साहित हुए। फिर मुख्यमंत्री ने सभी का मुंह मीठा कराया, उन्हें शाल भेंट की और नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रमवीर हमारे हाथ हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ को सृजित किया है। विकास की यह बुलंद इमारत जो दिखती है उसकी नींव भी श्रमवीरों ने तैयार की है और इमारत भी उन्होंने ही खड़ी की है। इसे अपने प्रयत्नों से और बुलंद करना है।
पढ़ें : नोरा फतेही ने दिखाई अपने नए डांस वीडियो की झलक, अंदाज देख छूट जाएंगे पसीने
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए साल की सुबह की शुभ शुरुआत कैसे हो, मुझे लगा कि सबसे अच्छा यह होगा कि आपके बीच आऊं। आपसे बातचीत करूँ। यह सबसे अच्छी शुरुआत होगी नये साल के लिए मेरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 कोरोना की वजह से बड़ी चुनौतियां लेकर आया। हमारे कई मजदूर भाई दूसरे राज्यों में फंस गए। हमने यह सुनिश्चित किया कि सभी मजदूरों तक सहायता पहुंचे। इसके लिए सभी राज्यों से समन्वय भी किया गया। इनकी वापसी के इंतजाम, फिर क्वारन्टीन करने के इंतजाम, यह बड़ा काम हुआ।

मुझे इस बात की खुशी है कि केवल प्रदेश के ही नहीं, हमारी सीमा से दूसरे राज्यों में जा रहे श्रमिकों की भी हमने मदद की। उन्हें भोजन कराया और अपने शहर तक छोड़ने वाहन उपलब्ध कराए। मुझे खुशी है कि हम उनके पैरों के जख्मों पर मरहम लगा सके, उन्हें चरण पादुका पहना सके। उन्होंने कहा कि आपसे कोरोना काल में भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे और आपके सुखदुख में बराबरी से खड़े रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ही हमारी ताकत हैं आपकी भागीदारी से हम अपने प्रदेश के विकास की इबारत लिख रहे हैं।
पढ़ें : बड़ी खबर: पंजाब नेशनल बैंक में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल विभाग
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं के माध्यम से श्रमिक कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं। किसान और श्रमिक की भागीदारी से ही विकास की नींव खड़ी होती है। इनके हितों का ध्यान रखना, इनके लिए आर्थिक तरक्की के अवसरों पर काम करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपके साथ इस तरह से किया गया निरंतर संवाद हमें ऊर्जा देता है। नए कार्य आरंभ करने नवाचार करने की शक्ति प्रदान करता है।
पढ़ें : नए साल में चमकी कुत्ते की किस्मत: मालिक ने की अपनी संपत्ति कुत्ते के नाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे ग्रंथों में लिखा है सत्यमेव जयते, हमारे बीएसपी में लिखा है श्रमेव जयते। देश के निर्माण में हमारे मजदूरों का हाथ है इसलिए आज सुबह की शुरुआत का निश्चय आपके साथ करने का लिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चे भी अंग्रेजी पढ़ सकें, इसके लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल आरम्भ किये गए। अब तक 52 स्कूल आरम्भ किये गए हैं। इस साल 100 स्कूल आरम्भ किये जायेंगे। स्वास्थ्य सुविधा के लिए मोबाइल क्लीनिक, दाई दीदी क्लीनिक आरम्भ किये गए।
पढ़ें : आज से बदल रहे ये 11 नियम: आपकी आर्थिक स्थिति पर डालेंगे सीधा असर
इस मौके पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नए साल की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा श्रमवीरों के साथ करना बहुत शुभ है। उन्होंने कहा कि 2 साल में छत्तीसगढ़ में विकास के व्यापक कार्य हुए हैं। विकास का पैमाना हमारा सभी का समग्र विकास है। संस्कृति को सहेजना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में हम सब निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज पहला दिन श्रमवीरों के बीच बीताने का निश्चय किया, यह जानकर और मुख्यमंत्री को भिलाई में अपने बीच देखकर बहुत सुख हुआ।
पढ़ें : बड़ा हादसा: कंटेनर और बस के बिच जबर्दस्त भिडंत से चार की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
श्रमिकों ने कहा कि नये साल की पहली सुबह आप हमारे बीच आये हैं। हम सबको बहुत अच्छा लगा। इस मौके पर भिलाई विधायक एवं महापौर श्री देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही इस मौके पर पूर्व संभागायुक्त श्री टीसी महावर, आईजी श्री विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी श्री प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
















