


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राज्य सरकार किसानों, मजदूरों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। नई सरकार ने कोरोना संकट के बावजूद उद्योग, कृषि के क्षेत्र की रफ्तार कम नही होने दी। राज्य सरकार के फैसलों से छत्तीसगढ़ के विकास का पहिया गतिमान रहा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है, जिनका सकारात्मक असर दिख रहा है। विगत दो वर्षो में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर को नियंत्रित रखने में सफलता मिली। उद्योग और व्यापार जगत में भी अच्छा वातावरण निर्मित हुआ है। छत्तीसगढ़ को इस अवधि में अनेक क्षेत्रों में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के पूर्वजों की परिकल्पना के अनुरूप अपनी गौरवशाली परम्परा और पहचान को कायम रखते हुए प्रदेश को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए सभी नागरिकों से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए सक्रिय सहयोग का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए मंगलकामना की है।
रायपुर, मोदी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ से चावल उठाने एफसीआई को अनुमति नहीं देने पर कांग्रेस ने भाजपा सांसदों को घेरा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार जानबूझकर छत्तीसगढ़ के किसानों से धान खरीदी में बाधा उत्पन्न करने के लिए किसानों को परेशान करने के लिए कस्टम मिलिंग के चावल को एफसीआई में जमा कराने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। दुर्भाग्य की बात है केंद्र सरकार के इस किसान विरोधी कृत्य का भाजपा के 9 सांसद मौन समर्थन कर रहे हैं।यह पहला अवसर नहीं है इसके पहले भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों के धान को 25 सौ रुपया प्रति क्विंटल केे दर सेे खरीदी और एक मुश्त2500 रु की राशि किसानों के खाते में जमा कराएं तब दूसरी बार किसानों के धान खरीदी में नियम शर्ते लगाने का काम मोदी भाजपा की सरकार ने किया था।और किसानों को धान के समर्थन मूल्य 1868 रु से अतिरिक्त राशि देने पर सेंट्रल पुल में चावल नहीं लेने की चेतावनी दी गई थी।अब तीसरे बार किसानों के धान खरीदी को सुचारू रूप से चलने से रोकने के लिए पहले तो बारदाना की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न किया गया राज्य सरकार के द्वारा मांगे गए तीन लाख पचास हजार गठान बोरा में कटौती कर 1लाख 5 हजार गठान बोरा दिया गया अब जब छत्तीसगढ़ के 11लाख 50हजार किसानों से लगभग 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो गई है और लगभग 20 लाख मीट्रिक टन धान चावल बनाने दे दिया गया है ऐसे में एफसीआई में चावल जमा करने की अनुमति नहीं देकर मोदी भाजपा की सरकार ने एक बार और किसानों के धान खरीदी को प्रभावित करने षड्यंत्र कर काम रही है ।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 1 दिसंबर से शुरू हुई धान खरीदी के दूसरे दिन से राज्य सरकार ने एफसीआई में में चावल जमा कराने की अनुमति की मांग की है और लगातार मंत्री स्तर पर एवं अधिकारिक स्तर पर भी केंद्रीय खाद्य मंत्री से चावल जमा कराने की अनुमति मांगी जा रही है लेकिन धान खरीदी के एक महीना पूरा होने के बावजूद आज भी एफसीआई में चावल जमा कराने की अनुमति प्रदान नहीं करना मोदी भाजपा के किसान विरोधी कृत्य को प्रदर्शित करता है
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को 9 सांसद दिए हैं और उन सांसदों का रवैया भी किसान विरोधी है भाजपा के 9 सांसद जो केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर छत्तीसगढ़ को मिलने वाले केंद्रीय योजनाओं के पैसे को रोकने की मांग करते हैं मांग पत्र सौंपते हैं।अब एफसीआई को चावल लेने की अनुमति देने की ना तो मांग कर रहे है ना पत्र लिख रहे है। भाजपा के 9 सांसद जो किसानों के नाम से छत्तीसगढ़ में सत्याग्रह कर रहे थे अब मोदी सरकार के कारण किसानो पर हो रहे अत्याचार पर मौन है?भाजपा सांसदों का यह किसान विरोधी रवैया है इसके पहले भी प्रधानमंत्री मजदूर कल्याण योजना और कोरोना संकट काल में छत्तीसगढ़ को मिलने वाली मदद का विषय हो मजदूरों के घर वापसी का मामला हो किसान सम्मान निधि योजना से छत्तीसगढ़ के लाखो किसानों का नाम काटने का मामला हो, भाजपा के 9 सांसद छत्तीसगढ़ के विरोध में ही खड़े दिखे हैं। किसानों के नाम से घड़ियाली आंसू बहाने वाले भाजपा के सांसद अब किसानों के साथ हो रहे भेदभाव दोयम दर्जे के व्यवहार पर मौन है भाजपा सांसदों के निष्क्रियता का दुष्परिणाम छत्तीसगढ़ के किसानों मजदूरों यहां के युवाओं को उठाना पड़ रहा है आज छत्तीसगढ़ की जनता को अफसोस हो रहा है कि आखिर उन्हें भाजपा के 9 सांसदों को क्यों चुना है? भाजपा के 9 सांसद किसान के नाम से मात्र राजनीति बयानबाजी तक सीमित है।वास्तविक में भाजपा सांसदों का सहयोग छत्तीसगढ़ को नहीं मिल रहा है




रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नाबालिग का अपहरण कर गैंगरैप की घटना को अंजाम दिया गया है। इस गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
READ MORE : BIG BREAKING : न्यू ईयर के पहले रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1069 नए मरीजों की हुई पहचान
मिली जानकारी के अनुसार राखी थाने में पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि अपै्रल महीने में ज्यादा पैसा का काम दिलाने का लालच देकर कार में बैठाकर दुर्ग से नया रायपुर ले जाकर पारसराम साहु 48 वर्ष, तरुण 39 वर्ष व राजेश 27 वर्ष ने बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद दूसरे दिन पीडि़ता के घर स्टेशन मरौदा छोड़ किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। पीडि़ता ने डर के कारण किसी को नही बतायी, लेकिन नाबालिग गर्भवती हो जाने की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने उसे शादी करवाने का झांसा देकर धमतरी बुला लिया व दोबारा उसके साथ कार में दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी 506,34 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेण्डरी तथा हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा के परिणाम 30 दिसंबर को घोषित कर दी गई है। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।
पढ़ें : बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया में शेयर की टॉप लेस फोटो, फैन्स की हट नहीं रही है नज़र
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा 2020 में कुल 36 हजार 869 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें से 36 हजार 758 छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परिणाम में से कुल 27 हजार 704 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जो कुल परीक्षार्थियों का 75.36 प्रतिशत है।
उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 4342 छात्र प्रथम श्रेणी, 22 हजार 165 द्वितीय श्रेणी तथा 1196 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी तरह हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा 2020 में कुल 87 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें से 86 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। कुल घोषित परिणाम में 72 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जो कुल परीक्षार्थियों का 83.72 प्रतिशत है।
रायपुर | कंपनी के गोडाउन से विभिन्न कंपनियों के सामान मिली भगत कर डिपो मैनेजर व सेल्स आफिसर ने बिना बिल बेचकर लाखों का गबन कर लिया। घटना की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है।
रायपुर | एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है | कार्यवाही में रिश्वत लेते 4 अधिकारीयों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है | आपको बता दें दें कि ईओडब्ल्यू/एसीबी के निदेशक श्री आरिफ एच. शेख के निर्देशन में एवं श्री पंकज चंद्रा, पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू/एसीबी के नेतृत्व में एसीबी यूनिट अंबिकापुर, जगदलपुर एवं रायपुर की टीमों ने आज राज्य में बड़ी कार्यवाही कर अवैध पारितोषिक की मांग करने वाले चार अधिकारियों/कर्मचारियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : राज्य सरकार ने जारी किया 16 आईएएस अफसरों का तबादला



